City Media - Page 699 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 699

वन अधिकार पट्टे के लिए जंगलों का सफाया कर रहे ग्रामीण

0
  • पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर हथिया रहे हैं वनभूमि को
  • करपावंड वन परिक्षेत्र में हुई हजारों पेड़ों की कटाई

अर्जुन झा

बकावंड बस्तर वन मंडल के करपावंड परिक्षेत्र में वन अधिकार पट्टे के लोभ में ग्रामीण जंगलों का सफाया करने पर तुल गए हैं। रोजाना सैकड़ों की तादाद में पेड़ों को काटकर ग्रामीण वनभूमि पर कब्जा करते जा रहे हैं। शासन की योजना ने वनों के अस्तित्व पर खतरा पैदा कर दिया है। विभागीय अधिकारी और वन सुरक्षा समितियों से जुड़े लोग पेड़ों की अवैध कटाई रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

करपावंड फारेस्ट रेंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत वनकोमार और बोरीगांव के बीच स्थित जंगल के कक्ष क्रमांक 1128 और 1129 में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। ग्राम वन सुरक्षा समिति से जुड़े लोग और वन विभाग के अधिकारी जंगल के विनाश के इस खेल को खुला संरक्षण दे रहे हैं। जंगल के उक्त दोनों कक्ष तेजी से वृक्ष विहीन होते जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि गांवों के एक दो व्यक्ति इस कृत्य को अंजाम दे रहे हैं, बल्कि पचासों ग्रामीण समूह बनाकर स्वार्थ के लिए पेड़ों की बलि चढ़ा रहे हैं। यह सब विभागीय अधिकारियों की नजरों के सामने और उनकी मौजूदगी में हो रहा है। इस संवाददाता के कैमरे में यह सच्चाई कैद हुई है। एक वन अधिकारी और दो फारेस्ट गार्ड के सामने ग्रामीण जंगल के पेड़ों को काटने के बाद जमीन को समतल करते साफ नजर आ रहे हैं। ये वनकर्मी ग्रामीणों के सामने बेबस से लग रहे हैं।इस संवाददाता के दोनों कक्ष के निरीक्षण के दौरान पता चला कि ग्रामीण वहां 5000 से भी अधिक पेड़ों की कटाई कर चुके हैं। लोग रोज सुबह टंगिया, कुदाल, फावड़े आदि लेकर वनकोमार एवं बोरीगांव के जंगल में पहुंच जाते हैं और पेड़ों की बेरहमी से कटाई शुरू कर देते हैं। लोग सामूहिक रूप से पेड़ों को काटने के बाद फावड़ों और कुदालों की मदद से जमीन को समतल बनाने में जुट जाते हैं। ग्रामीणों द्वारा काटे जा चुके तथा काटे जा रहे पेड़ों में सभी प्रजाति के छोटे – बड़े पेड़ शामिल हैं। दोनों कक्ष का अधिकतर भाग साफ किया जा चुका है।

प्लांटेशन उजाड़ कर शुरू कर दी खेती

वन अधिकार पट्टा के लालच में पेड़ों की अवैध कटाई दिन दूना रात चौगुन बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि ग्रामीणों ने वन विभाग के प्लांटेशन को भी उजाड़ कर उस जमीन पर खेती शुरू कर दी है। करपावंड वन परिक्षेत्र अंतर्गत वनकोमार बोरीगांव जंगल के कक्ष क्रमांक 1129 के बड़े भू भाग में वन विभाग द्वारा प्लांटेशन तैयार किया गया था, जहां सभी प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे गए थे। ग्रामीणों ने इन पौधों को तहस नहस कर डाला और प्लांटेशन वाली जमीन की जोताई कर वहां मक्का तथा उड़द की खेती कर ली है। इस काम को अंजाम दिए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। चर्चा है चुनाव करीब होने के कारण नेता भी जंगल की जमीन कब्जाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

योजना की हकीकत से अनजान हैं ग्रामीण?

क्या वन अधिकार पट्टा योजना से ग्रामीण अनजान हैं ? शायद नहीं, क्योंकि दोनों गांवों के दर्जनों ग्रामीणों को भूपेश बघेल सरकार की वन अधिकार पट्टा योजना का लाभ पूर्व में मिल चुका है। योजना के तहत वन भूमि के ऐसे कब्जेदारों को पट्टे दिए जाते हैं, जो उक्त भूमि पर बीते कई साल से काबिज हैं। ऐसी भूमि पर बने आवासों, खेतों और देवगुड़ी – मातागुड़ी के लिए पट्टे जारी करने का प्रावधान है। दोनों गांवों में वनभूमि के पुराने कब्जेदारों को ही वन अधिकार पट्टे दिए गए हैं। इस सच्चाई से वाकिफ होते हुए भी ग्रामीण पेड़ों की कटाई कर जंगल की जमीन पर कब्जा करते जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि और नेतागण वोट की राजनीति के चलते ग्रामीणों को नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए ग्रामीणों को उकसा रहे हैं।

थाना क्षेत्रातर्गत एवं निगरानी बदमाशों को दी गई समझाईश

0

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में एव आगामी विधानसभा चुनाव 2023-24 को ध्यान में रखते हुए थाना राजहरा प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह द्वारा थाना क्षेत्रातर्गत गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को थाना तलब कर भविष्य अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने नगर में लोक शांति बनाये रखने समझाईश देते हुए सामान्य जीवनयापन करने हिदायत दिया गया।

 

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 70 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

0

विवरण पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का पालन कराने हेतु आम नागरिको को समझाइस देने यातायात दौरान का पालन नही करने पर थाना राजहरा क्षेत्रातर्गत दिनांक 17.082023 से 25.08 2023 तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 70 लापरवाह पाहन चालकों की चालानी कार्यवाही किया जिनसे लगभग 14,000 रूपये समान शुल्क वसूल कर माननीय न्यायालय राजहरा के समक्ष पेश किया गया है साथ ही वाहन चालको को यातायात के नियमों का पालन करने समझाईश दिया।

कुल 4,37,000 रूपये की शराब व वाहन हुई जप्त

0
  •  अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
  • एक सफेद रंग के आई-20 कार में 34 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 1700 नग पौवा कुल 306.000 ब्लक लीटर हुआ बरामद।
  • बैतुल(मध्यप्रदेष) की शराब के साथ 02 अंतर्राज्यीय शरब तस्करो को किया गया गिरफ्तार।
  • कुल 4,37,000 रूपये की शराब व वाहन हुई जप्त।

 

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु  पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा के निर्देषन में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्षन में अवैध रूप से शराब बिक्री परिवहन व बिक्री को रोकने हेतु तथा शराब सेवन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी बालोद को दिनांक 27/08/2023 को पेट्रोलिंग करते समय मुखबीर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग की कार जिसमें ब्लैक फिल्म का शीषा लगा हुआ है, जो अत्यधिक स्पीड से चलाते हुऐ डौण्डी लोहारा से होते हुऐ बालोद की आ रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी के द्वारा अपनी टीम को ग्राम मालीधोरी नवोदय स्कुल के पास रोकने का प्रयास करने पर पुलिस को देखकर मालीधोरी कुकुरदेव मंदिर की ओर भागने का प्रयास करने पर घेराबंदी कर ब्लैक फिल्म का शीषा लगा हुआ सफेद रंग की कार को पकड़ा गया तथा चेकिंग करने से कार में 02 व्यक्ति थे जिसका नाम मो.इरफान व आनंद साहू है आई-20 कार से 34 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 1700 नग पौवा कुल 306.000 ब्लक लीटर कीमती 1,87,000 रू व शराब तस्करी मेें प्रयुक्त वाहन सफेद रंग के आई-20 कार क्रमांक सी.जी. 17 सी. 2249 कीमती 2,50,000 रू कुल जुमला रकम कुल 4,37,000 रू. को बरामद किया गया। संदेहियों से बरामद शराब के साथ थाना लाकर अपराध क्रमांक 395/2023 धारा 34(2), 59(।) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि पारख राम साहू, नंद कुमार सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, लवणसिंह राजपुत, मनीष राजपुत, विवके आनंदधीर, मनोज मेश्राम, रूपेष चौरे, गुलाब किशोर, चंदन कुर्रे का सराहनीय भूमिका रही है।

 

वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास रथ ने भाजपा से की दावेदारी

0
  • पेशे से वकील भी हैं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास रथ 

जगदलपुर पत्रकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास रथ ने जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा से उम्मीदवारी का दावा पेश किया है। श्री रथ के पिता स्व. श्रीधर रथ जनसंघ के कार्यकर्त्ता और भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। स्वयं श्रीनिवास रथ भी किशोरावस्था से भाजपा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी देते आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी टिकट के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक और राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है। 

       श्रीनिवास रथ 60 वर्ष के हो चुके हैं। उन्होंने बीएससी, एलएलबी व आयुर्वेद रत्न की शिक्षा प्राप्त की है। पेशे से अधिवक्ता एवं पत्रकार श्रीनिवास रथ बस्तर जिला महिला सेल के अधिवक्ता के रूप में बतौर काउंसलर पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए काउंसलिंग करते हैं। बस्तर जिला पत्रकार संघ व उत्कल समाज के कार्यकारिणी सदस्य हैं एवं दलपत सागर स्वच्छता अभियान, बस्तर में रेल आंदोलन एवं बस्तर विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता देते आ रहे हैं। भाजपा में वे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी हैं। उन्होंने संतोष पाण्डेय को प्रेषित पत्र में कहा है – मैं सन 1984 से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हूं । मुझे पार्टी द्वारा समय- समय पर जो दायित्व दिए गए थे उन सभी का यथासंभव निर्वहन करता आ रहा हूं। पूर्व में मैं बस्तर जिला व्यापारी प्रकोष्ठ मंत्री, बस्तर जिला मीडिया प्रभारी, वर्तमान में जगदलपुर विधानसभा मीडिया प्रभारी के रूप में मिले दायित्व का निर्वहन कर रहा हूं। मुझे यह जानकारी मिली कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अपना अपना नाम प्रेषित किया जा रहा है। उसी क्रम में मैं भी जगदलपुर विधानसभा सामान्य सीट से अपनी दावेदारी प्रेषित कर रहा हूं। पार्टी द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा वह मुझे शिरोधार्य है। मेरी जानकारी में भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही प्रत्याशी चयन में सक्षम होता है। संगठन के पदाधिकारी स्वविवेक से कार्यकर्ताओं का आकलन कर प्रत्याशी चयन करते आए हैं। पार्टी में दावेदारी प्रस्तुत करने की कोई प्रथा मेरी जानकारी में नहीं है। शायद बदलती परिस्थितियों में इस तरह की प्रक्रिया आरंभ हुई होगी। इसलिए मैं भी इस प्रक्रिया का अनुसरण कर रहा हूं।

दलपत सागर की सफाई में एकसाथ जुटे हजारों हाथ

0
  • महा अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर दी सहभागिता

जगदलपुर बस्तर जिले की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर जगदलपुर के संरक्षण की दिशा में कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्वच्छता महा अभियान में इस रविवार को नगर के जागरूक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, एसडीएम नंदकुमार चौबे, पार्षद योगेंद्र पांडे सहित जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों, राज्य आपदा मोचन बल के जवानों, समाजसेवी संगठनों के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उत्साह पूर्वक इस ऐतिहासिक सरोवर की सफाई में भागीदारी दी।सभी लोगों ने सुबह से ही दलपत सागर के रानी घाट के समीप एकत्रित होकर सरोवर से जलकुंभियों को निकालने के लिए लगातार हाथ बंटाया। रविवार को सभी ने अधिक समय तक ज्यादा जलकुंभियों को निकालने की बात कहते हुए आगामी रविवार को फिर से ज्यादा लक्ष्य रखने का संकल्प लिया।

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

0

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

जगदलपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय शक्तिकेंद्र में रविवार को रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 104वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। मन की बात सुनने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्बोधन की शुरुआत चंद्रयान- 3 की सफलता पर देशवासियों को बधाई देते हुए की। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों विशेष कर महिला वैज्ञानिकों की खुले मन से तारीफ करते कहा कि देश की बेटियों की पहुंच से अब अंतरिक्ष दूर नहीं है। मोदी ने युवाओं को प्रेरित किया कि अपने जीवन में खेल को प्राथमिकता दें। हाल ही में देश के युवाओं द्वारा 26 मेडल लाने पर उन्हें बधाई दी, उनसे मोबाइल फोन पर चर्चा कर उनकी तैयारियों के बारे में देश के युवाओं को अवगत करवाया। जी 20 सम्मेलन पर प्रधानमंत्री ने कहा यह देश के लिए गौरव की बात है, यह सभी के प्रयासों से संभव हो रहा है। जी 20 सम्मेलन में 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष सम्मिलित होंगे। इससे विश्व में भारत के और आगे बढ़ने की संभावना बढ़ेगी। इस दौरान जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी निखिल राठौड़, भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा, शक्ति केंद्र प्रभारी शशिनाथ पाठक, रोशन झा, बूथ पालक चंद्रशेखर साव, बूथ अध्यक्ष सूर्यभूषण सिंह, बृजेश शर्मा, अमर झा, आशा राव, अभिलाष यादव, अभिषेक तिवारी, प्रथम झा, ओमी झा, कमल झा, प्रियंजलि झा, दिव्यराज राणा, अनिल सागर समेत पचासों लोग मौजूद थे।

सड़क से मवेशी हटाने का जिम्मा मिला ठेका कंपनी को

0
  • मेसर्स बर्बरिक कंपनी के कर्मचारी नेशनल हाईवे से हटा रहे हैं मवेशियों को

कोंडागांव। आवारा मवेशियों की वजह से सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत व देखरेख करने वाली कंपनियों को मवेशी हटाने का भी जिम्मा दे दिया गया है। मेसर्स बर्बरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड के कर्मचारी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर कोंडागांव के पास शनिवार को सड़क से मवेशियों को हटाते दिखाई दिए। इन कर्मचारियों ने बताया कि सड़क से हटाकर मवेशियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इससे नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा मवेशियों की भी जान बचेगी।

शैलजा को एयरपोर्ट पर विदा करने गए यादव और गैदू

0

 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। उन्हें विदा करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य मलकीत सिंह गैदू भी स्वामी विवेकानंद एयर रायपुर तक गए। एयरपोर्ट के लाऊंज पर डॉ. यादव एवं मलकीत सिंग गैदू ने कुमारी शैलजा से लंबी चर्चा भी की।

एडी जोशी ने उठाया सड़क दुर्घटनाएं रोकने का बीड़ा

0
  •  दल्ली राजहरा में पले बढ़े इंजीनियर की अनूठी पहल
  • ऑन लाईन जागरूक कर रहे हैं जोशी नागरिकों को

दल्ली राजहरा खनिज नगरी दल्ली राजहरा में पले बढ़े एक इंजीनियर एडी जोशी ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने का बीड़ा उठाया है। वे देश के नागरिकों को ऑन लाईन जागरूक कर मौत से बचाने की अनूठी पहल कर रहे हैं। उनकी इस पहल से लाखों लोग जुड़ चुके हैं और दूसरों को जागरूक कर रहे हैं।

एडी जोशी की प्रारंभिक शिक्षा दल्ली राजहरा में पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रीकल में स्नातक की डिग्री हासिल की। इंजीनियर बनने के बाद  जोशी की नौकरी विशाखा पट्टनम स्टील प्लांट में लग गई। वे सड़क दुर्घटनाओं में मौतों का मंजर देख द्रवित हो उठते थे, लिहाजा उन्होंने बचपन से ही फैसला कर लिया था कि बड़े होकर वे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर मृत्यु दर में कमी लाने का प्रयास करेंगे। उनकी बचपन की यह उम्दा सोच फलीभूत भी हुई। विशाखा पट्टनम स्टील प्लांट में नौकरी के दौरान भी वे अपने इस मिशन में लगे रहे। आगे चलकर उन्होंने देश के नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचने और आवागमन के लिए सुरक्षित तरीका अपनाने के लिए ऑन लाईन शिक्षा निशुल्क देने लगे। वे फोन नंबर 8109389080 वाट्सएप पर लोगों को जागरूक करते हैं। इसके अलावा उन्होंने इसके लिए अपना यूट्यूब चैनल @onroadsefty भी बना रखा है। इस चैनल के डिस्क्रीप्शन में सड़क सुरक्षा के उपायों की पूरी जानकारी उपलब्ध है।  जोशी ने सड़क सुरक्षा पर पुस्तक भी लिखी है, जिसका मराठी में अनुवाद किया जा रहा है।  जोशी ने सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों पर 15 वर्षों तक अध्ययन करने के बाद पाया कि इनके पीछे लगभग 55 कारण हैं। उनका कहना है कि लोग इन कारणों को समझ जाएंगे, तो वे सुरक्षा अपनाने लग जाएंगे और मौतों पर काफी हद विराम लग जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS