City Media - Page 736 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 736

राशि स्वीकृत हुई थी पक्की नाली के लिए, बनवा दी कच्ची नाली

0
  • बड़ी लंबी है पंचायत सचिव गागड़ा की करतूतों की फेहरिश्त
  • ग्राम पंचायत बकावंड के जरिए कराए जाने वाले कार्यों में गड़बड़ी

बकावंड जनपद मुख्यालय होने के बावजूद बकावंड में ग्राम पंचायत के माध्यम से कराए जाने वाले कार्यों में पंचायत सचिव द्वारा जमकर अनियमितता बरती जा रही है।. जनपद के अधिकारी इस सचिव पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मॉडल गोठान निर्माण के नाम पर की गई गड़बड़ी का मामला अभी सुर्खियों में बना हुआ ही है कि सचिव की एक और बड़ी कारगुजारी सामने आ गई है। गांव में पक्की नाली बनाने के लिए ग्राम पंचायत बकावंड को 7 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी। आर्थिक गड़बड़ी में माहिर पंचायत सचिव ने नाली निर्माण में भी बड़ा खेल कर दिया। पक्की नाली का निर्माण न कराकर कच्ची नाली बनवा सारी रकम हजम कर ली गई।अब पंचायत सचिव भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे थोड़ी तेज बारिश करा दें, जिससे कि कच्ची नाली बह जाए और उनकी करनी पर पर्दा डल जाए। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत बकावंड में जितने भी निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए हैं, सभी में पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा द्वारा भारी अनियमितता बरती गई है। गुणवत्ता विहीन निर्माण कराकर ग्रामीणों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। पंचायत सचिव मनमाने तरीके से निर्माण कराकर शासकीय रकम की अफरा तफरी करने में लगे हुए हैं। यहां कुछ वार्डों में पक्की नालियां बनाने के लिए ग्राम पंचायत को सात लाख रु. की मंजूरी मिली थी। पंचायत सचिव ने पक्की की जगह कच्ची नालियां बनवा दी। कुछ स्थानों पर दिखावे के लिए सीमेंट रेत से पक्की, लेकिन घटिया स्तर की नालियां बनवाई गई हैं। बाकी जगहों पर मिट्टी रेत के गारे से निर्माण कार्य कराया गया है। आलम यह है कि ये नालियां भरभरा कर ढहने लगी हैं। अब पंचायत सचिव इस इंतजार में हैं कि जल्द बारिश हो और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर तैयार की गई नालियां बारिश के पानी में बह जाएं। ताकि उन्हें अपनी काली करतूत पर पर्दा डालने का मौका मिल सके। ग्रामीण जब भी निर्माण कार्य के विषय में जानकारी मांगते हैं या सूचना पटल लगाने के विषय में पूछते हैं, तो बहानेबाजी कर उन्हें टरका दिया जाता है। जब कार्य 75 प्रतिशत पूर्ण हो जाता है, तब सूचना पटल लगा दिया जाता है। इसके पीछे सचिव की मंशा यह रहती है की ग्रामीणों को लागत राशि, कार्य पूर्ण होने की अवधि आदि की भनक न लगने पाए और वे अपनी मनमानी कर सकें। जानकारी मांगने वाले ग्रामीणों को पंचायत सचिव डराने धमकाने पर आमादा हो जाते हैं।*बॉक्स**500 मीटर की जगह बनाई 250 मीटर की नाली* गाड़ाघाट पारा में भी सचिव द्वारा नाली निर्माण में बड़ी गड़बड़ी की गई है। यहां 500- 500 मीटर लंबी नालियां बनाने के लिए स्वीकृति मिली थी, लेकिन सचिव ने अपना कारनामा यहां भी दिखा दिया। मात्र ढाई – ढाई सौ मीटर ही लंबी नालियों का निर्माण कराकर सारी रकम आपस में बांट ली गई। पंचायत सचिव द्वारा यहां मॉडल गोठान निर्माण में भी जमकर अनियमितता बरती गई है। लाखों रुपए फूंके जा चुके हैं, लेकिन आज तक गोठान का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इस तथाकथित मॉडल गोठान में गोबर खरीदी भी शुरू नहीं हो सकी है। पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा निर्माण कार्यों में खुलकर गड़बड़ी कर रहे हैं, मगर कोई भी अधिकारी या राजनेता उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

वर्सन

सच्चाई का पता लगाएंगे

नाली निर्माण का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। जिस इंजीनियर ने मूल्यांकन किया है, वही सच्चाई जानता होगा। फिर भी मैं पता लगाकर उचित कार्रवाई करूंगा।

कांग्रेस के नए सूबेदार का दमदार स्वागत

0
  • विमानतल से राजीव भवन तक अभूतपूर्व जोश नजर आया
  • बस्तर से आये दीपक बैज के हजारों दीवाने
  • रायपुर में लामबंद हुई छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ताकत
  • वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप करेंगे कामकाज- बैज

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सांसद दीपक बैज के दिल्ली से रायपुर आगमन पर विमानतल से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक जगह जगह भव्य और जोशीला स्वागत किया गया। कांग्रेस के नए अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम से कार्यभार ग्रहण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके सहयोगी मंत्री गण तथा प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर अपने अध्यक्ष का स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाने पर केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित समस्त कांग्रेस जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वह कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुसार वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप कार्य करेंगे। सभी के साथ मिलकर सामूहिक सहमति के आधार पर संगठन के काम काज चलाएंगे। लक्ष्य ऐतिहासिक जीत दोहराने का है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के स्वागत के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही सामान्य जन भी विमानतल पहुंचे और उनकी अगवानी की। विमानतल से बाहर आते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आत्मीय स्वागत किया गया। उनका काफिला राजीव भवन पहुंचने के पूर्व जहां-जहां से गुजरा, वहां हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया।

विमानतल से लेकर राजीव भवन तक स्वागत द्वार बनाए गए थे। दीपक बैज का काफिला विमानतल से आगे बढ़ने पर जैनम चौक पर प्रदेश युवक कांग्रेस, टर्निंग प्वाइंट पर एनएसयूआई, पीटीएस चौक पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, पंकज शर्मा, फुंडहर चौक पर पिछड़ा वर्ग विभाग, राम मंदिर चौक पर मंदिर दर्शन समिति, तेलीबांधा थाना चौक पर बस्तर संभाग के कार्यकर्ताओं, तेलीबांधा चौक पर सेवादल कार्यकर्ताओं, मरीन ड्राइव गुरुद्वारा के सामने अल्पसंख्यक विभाग, भगत सिंह चौक पर छत्तीसगढ़ संनिर्माण मंडल, भारत माता चौक पर आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, एक्सप्रेस हाईवे चौक पर रायपुर ब्लॉक कार्यकर्ताओं, टर्निंग प्वाइंट पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलोंदेवी नेताम के नेतृत्व में स्वागत किया। राजीव भवन के सामने अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने राजकुमार अंचल के नेतृत्व में स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान सांसद सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग महतो ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज का आत्मीय स्वागत किया। इसके अलावा पूर्व प्रदेश महासचिव इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य मलकीत सिंह गैन्दू एवं उनके साथियों ने बैज का जोशीला स्वागत किया।

अब साईकिल से अपने स्कूल पहुंचेंगी गांवों की बेटियां

0
  • विधायक राजमन बेंजाम ने सरस्वती सायकल योजना के तहत 123 छात्राओं को दी सायकलें

लोहंडीगुड़ा नई साईकिलें पाकर बेटियों के चेहरे खिल उठे। दूर दराज के गांवों की ये बेटियां अब साईकिल से स्कूल पहुंचेंगी। चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने बास्तानार विकासखंड के तिरथुम हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित सरस्वती सायकल योजना के तहत साईकिल वितरण समारोह में करीब सवा सौ छात्राओं को साईकिलें प्रदान की। बेंजाम ने माता सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तिरथुम हाई स्कूल की छात्राओं ने ‘आदिवासी जंगल रखवाला’ गाने में नृत्य प्रस्तुत किया। नए विद्यार्थियों को बेंजाम ने प्राथमिक शाला में प्रवेश दिलाया।

विधायक राजमन बेंजाम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुतनपाल की 12, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरांगुर की 9, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालनार की 6, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बास्तानार की 6, कन्या हाई स्कूल किलेपाल की 34, हाई स्कूल तिरथुम की 4, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 29, हाई स्कूल बोदेनार एक, हाई स्कूल लालगुड़ा की 18, डीएवी स्कूल लालगुड़ा की 3 छात्राओं को सायकल वितरित की। विधायक राजमन ने कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने में सरस्वती सायकल योजना मिल का पत्थर साबित हो रही है। गुरुजनों का आशीर्वाद व निर्देश को मानते हुए शिक्षा अर्जन करना है।पहले बालिका शिक्षा इतनी अच्छी नही थी, लेकिन अब बालिका शिक्षा को ध्यान में रख कर मुख्यमंत्री योजनाएं संचालित कर रहे हैं। जिसका परिणाम आज पूरे प्रदेश में देखने मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के मामले में प्रदेशस्तर पर बालकों से बालिकाएं अव्वल हैं।

सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं के पालकों का आर्थिक बोझ तो कम हुआ ही है, बेटियों के समय पर घर लौट आने से उनकी एक बड़ी चिंता भी दूर हो गई है। बेंजाम ने भरोसा जताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बास्तानार के बच्चे भी भविष्य में बड़े अधिकारी बनकर प्रसाशनिक सेवा में आएंगे। हमारी सरकार की भी मंशा यही है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती मंडावी, जनपद सदस्य जागेश्वरी, जनपद सदस्य दुला कवासी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष सोमडू मंडावी, सरपंच तिरथुम राजेंद्र पोयाम, सरपंच सांवगेल ममता मंडावी, सरपंच जामगांव सोमारी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर, बृजनारायण ठाकुर, देवेंद्र पोड़ियामी, मोती पोयाम, करिया पटेल, लक्ष्मण मुर्रा, बुसका राम बेड़ता, बीजाराम पोड़ियामी, सभी स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक – शिक्षकाएं व छात्राएं उपस्थित थे।

डीईओ भारती प्रधान मैडम ने स्कूलों में ली बच्चों की क्लास

0
  • शाला भवनों की मरम्मत में मापदंड का पालन करने के दिए निर्देश
  • शिक्षकों के समय पर आने और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

जगदलपुर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान शुक्रवार को अंचल की शालाओं में शिक्षिका की भूमिका में नजर आईं। बच्चे भारती मैडम द्वारा पूछे गए हर सवाल का बेबाकी से जवाब देते रहे। वहीं सुश्री प्रधान ने लापरवाह शिक्षकों की क्लास भी लगा दी।14 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत बामनारास संकुल की प्राथमिक शाला गुड़िया, प्राथमिक शाला पेंगारास, प्राथमिक शाला बामनारास, माध्यमिक शाला बामनारास का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज भी दौरे पर गए थे।

दोनों अधिकारियों ने शालाओं में मुख्यमंत्री नवा जतन योजना के अंतर्गत चल रहे शाला मरम्मत कार्यों का अवलोकन किया एवं तय उचित मापदंड के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया। स्कूलों के निरीक्षण के दौरान डीईओ सुश्री प्रधान एवं बीईओ श्री भारद्वाज ने कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाया और उनसे पाठ्यक्रम पर आधारित सवाल पूछे।. बच्चों ने सवालों के जवाब बड़ी बेबाकी से दिए। शाला आने और अध्यापन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षक – शिक्षिकाओं की जिला शिक्षा अधिकारी जमकर क्लास भी लगाई। उन्होंने शिक्षकों की समय पर उपस्थिति तथा सभी छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु प्रधान अध्यापकों को निर्देश दिए। आरक्षित वर्ग के सभी पात्र छात्रों के जाति प्रमाण पत्र फार्म भरकर जमा करने को कहा गया। सभी छात्रों का आयुष्मान कार्ड शिविर के माध्यम से बनाने के निर्देश दिया गए। निरीक्षण के दौरान बामनारास के संकुल समन्वयक हरीश चंद सेठियाभी उपस्थित थे।

दिव्यांगों के लिए वरदान बन गया है आमचो नवा बाट शिविर: बघेल

0
  • समाज कल्याण विभाग ने लगाया ‘आमचो नवा बाट’ शिविर
  • शिविर में शामिल हुए बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल

बकावंड समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों की मदद के लिए बस्तर जिले के गांवों में आमचो नवा बाट नाम से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बकावंड विकासखंड में ऐसा शिविर आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल शामिल हुए। विधायक लखेश्वर बघेल ने सर्वप्रथम देवी सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। दिव्यांगता के आंकलन और स्वास्थ्य परीक्षण तथा सहायक उपकरण आवंटित करने के लिए आयोजित इस शिविर में विकासखंड के पचासों लोग पहुंचे थे। बघेल ने समारोह में कहा कि दिव्यांगजनों के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण, उनका समग्र विकास सुनिश्चित करने तथा समावेशी और सुलभ वातावरण तैयार करने के लिए विभिन्न केंद्रीयकृत योजनाओं को सरकार लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि आमचो नवा बाट शिविरों के आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को तरक्‍की और आत्मनिर्भरता के लिए समान अवसर प्रदान करना तथा समावेशी समाज के निर्माण करना है। ताकि वे समाज में उपयोगी, सुरक्षित और सम्मानित जीवन जी सकें। इस तरह आमचो नवा बाट शिविर दिव्यांगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि निराश्रितों, बुजुर्गाे, दिव्यांगों एवं विधवा तथा परित्यक्ता महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि 350 रू. से 500 रू. कर दी गई है। विधायक बघेल ने दिव्यांगों को बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्रायसायकल वितरण करते हुए कहा कि सरकार इस योजना के तहत 80 प्रतिशत से अधिक की दिव्यांगता एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले लोगों को ही मदद करती है। इस पात्रता शर्त के कारण जरूरतमंद अधिकांश दिव्यांगजन योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। इन लोगों को भी लाभान्वित करने के दृष्टिकोण से समाज कल्याण विभाग द्वारा नई योजना तैयार की गई है। इस दौरान एसडीएम ओपी वर्मा, तहसीलदार जॉली जेन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम बिसाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जानकी राम सेठिया, जगमोहन बघेल, सुखदई बघेल, नारायण बघेल, बद्रीनाथ जोशी, मोना पाढ़ी एवं बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी कर्मचारी, ग्रामीण तथा कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

सवारी वाहन पलटा, देवदूत बन पहुंचे सीआरपीएफ के जवान

0
  • फौरी मदद कर बचा ली वाहन में फंसे आधा दर्जन ग्रामीणों की जान
  • लोहंडीगुड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है सात घायलों को

लोहंडीगुड़ा नक्सली समस्या से निपटने के लिए बस्तर संभाग में तैनात सुरक्षा बल मुसीबत में फंसे ग्रामीणों की मदद के लिए देवदूत मसीहा बन जाते हैं। मुसीबत से उबार कर ग्रामीणों की जान बचाने का भी अनुकरणीय कार्य इन बलों के जवान करते हैं। ऐसा ही एक वाकिया नारायणपाल रोड पर देखने को मिला। सवारी लेकर जा रहा एक वाहन पलट गया और उसमें सवार सभी लोग वाहन के नीचे दब गए। इन ग्रामीणों की जान पर बन आई थी, तभी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान जरुरी संसाधन लेकर देवदूत की तरह वहां पहुंच गए। इन जवानों ने फंसे ग्रामीणों को समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया। अन्यथा कुछ ग्रामीणों की जान भी जा सकती थी। वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए थे। सीआरपीएफ के जवानों ने घायल ग्रामीणों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बुरी तरह घायल सात ग्रामीणों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका ईलाज चल रहा है।14 जुलाई को शाम करीब 5 बजे नारायणपाल मार्ग पर ग्राम परिपथ पारा के पास क्रूजर सवारी वाहन सीजी 17 सी 3342 अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में ड्राईवर समेत 10 -12 लोग सवार थे और सभी पलटे हुए वाहन के अंदर फंस गए थे तथा कुछ लोग नीचे भी दब गए थे। हादसे की खबर मिलते ही नजदीकी ग्राम पुसपाल घाट स्थित सीआरपीएफ की एफ 188 बटालियन के कमांडेंट भवेश चौधरी के मार्गदर्शन में कंपनी कमांडर प्रवीण कुमार अपने साथी जवानों के साथ जरूरी चिकित्सा सामग्री, पानी आदि लेकर मौके पर पहुंच गए। जवानों ने सभी फंसे व दबे लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला तथा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद पुलिस चौकी गोटिया के इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश राठौर के मार्गदर्शन में चौकी का पुलिस स्टाफ घटना स्थल पर पहुंच गया। पुलिस टीम ने सभी घायलों की 112 एम्बुलेंस से लोहंडीगुड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीआरपीएफ की टीम के समय पर पहुंच जाने से सभी को सुरक्षित बचा लिया गया और कोई अप्रिय हालात नहीं बन पाए। मौके पर उपस्थित नागरिकों के और सिविल पुलिस के जवानों ने सीआरपीएफ जवानों की इस सेवा भावना की दिल खोलकर प्रशंसा की।

दुर्घटना में ये लोग हुए हैं घायल

क्रूजर वाहन पलटने से घायल जिन ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में भर्ती कराया गया है, उनमें एक महिला तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान भी शामिल है। घायलों के नाम रायधर नाग 32 वर्ष ग्राम कोड़ेनार, रमेश बघेल 27 वर्ष ग्राम चंदेला, सुमित्रा बाई 28 वर्ष ग्राम कोड़ेनार, बोधाराम 35 वर्ष ग्राम अमलीपदर, मायाराम 50 वर्ष ग्राम अमलीपदर, चिंडूराम 35 वर्ष ग्राम चंदेला और ई -11 बटालियन सीएएफ का 30 वर्षीय आरक्षक किशन लाल बघेल पिता श्याम लाल बघेल ग्राम कटावास हैं।

दतैल हाथी वापसी से लोगों के मन में डर

0

दल्लीराजहरा :- डौंडी क्षेत्र में फिर से पुनः आगमन दतैल हाथी वापस डौंडी क्षेत्र के जंगल और बस्ती के आसपास उत्पात मचा रहा है। शाम 7:00 बजे की स्थिति में डौंडी क्षेत्र के लोकेशन लेनकसा गांव में है। गांव के गाली में घूमते नजर आ रहे हैं ।बताया जा रहा हैं दिनभर आज हाथी कुंजकन्हार सुरडोंगर कांडे के आसपास घूम रहा था। लोगो के मन में दहसद में हैं । हाथी के डर के दहशत में रात गुजार रहे हैं ग्रामीण। पिछले बार हाथी ने कुंजकन्हार एक महिला को कुचल कर मौत का घाट उतार दिया था । फिरहाल लोगो को वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी कर लोगों को सचेत कर रही है।

एक बार फिर झूम उठा बस्तर, गूंज उठी शहनाई, दीपक की लौ जगमगाई

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पे रोती है, मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा बस्तर की वादियों में ऐसी ही नरगिस का नूर जिस दीदावर का मुंतजिर था, वह उसे मिल गया है। इस दीदावर का नाम है दीपक बैज। बस्तर के नूर को धरती की जन्नत की हूर बना देने की जिद पूरी करने का हौसला रखने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज का आज जन्मदिवस है। बस्तर दोहरी खुशी मना रहा है। बस्तर सांसद दीपक बैज को जन्मदिन का अग्रिम उपहार देकर कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें आज आशीर्वाद दिया तो बीते रोज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आशीर्वाद उन्हें हमेशा से प्राप्त है।पिछले साल कांग्रेस ने उन्हें अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का वाइस चेयरमैन बनाकर जन्मदिन पर अनमोल उपहार दिया था। झूम उठा बस्तर, गूंज उठी शहनाई,अंधियारे में दीपक की लौ जगमगाई… ऐसा माहौल एक बार फिर दिखाई दे रहा है। बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के कई दशक के कब्जे को बेदखल करने वाले दीपक बैज बस्तर के ऐसे यंग टाइगर हैं जो राजनीति के जंगल में राजसी शान के साथ चहलकदमी करते हैं और बस्तर के साथ ही छत्तीसगढ़ के हक में, आदिवासी समाज से लेकर देश के किसान, मजदूर, युवा, महिला, बुजुर्ग, बच्चों की खातिर जब जहां जैसी जरूरत होती है, आक्रामक तेवर भी दिखाते हैं। राजनीति के जंगल में जैसे शेर की जरूरत होती है, वे सारे गुण दीपक के व्यक्तित्व में समाहित हैं इसलिए उनके कृतित्व का जादू बस्तर की पगडंडियों से लेकर देश की संसद तक देखा जा सकता है। दीपक बैज संसद में बहस के दौरान तार्किक तरीके से आक्रामक तेवर दिखाकर अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने में निपुण हैं। वे छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की नीतियों को देश की सबसे बड़ी पंचायत में रेखांकित करते हैं, परिभाषित करते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की नीतियों और कार्यक्रम को उभारते हुए केंद्र सरकार को इनसे जनता के हित में सीखने का आग्रह करते हैं। वे पूरी मुखरता के साथ संसद में छत्तीसगढ़ और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां खास बात यह है कि दीपक बैज संसद में वह भावना प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हैं, जिसकी अपेक्षा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को केंद्र सरकार से होती हैं। जहां सौम्यता की जरूरत है तो वहां आक्रामकता कैसी? दीपक का काम है प्रकाश देना। दीपक विनम्रता के साथ बस्तर और छत्तीसगढ़ की जरूरतों पर प्रकाश डालते हैं और केंद्र के मंत्रियों से जनता के हित में योजनाओं की मंजूरी हासिल कर लेते हैं। जिस तरह कभी फिरोज गांधी, चंद्रशेखर और अटलबिहारी वाजपेयी जैसे युवा नेता आम जनता से लेकर गंभीर राष्ट्रीय मसलों पर बेबाकी से तथ्यात्मक बात रखा करते थे, आज उसी परंपरा को दीपक बैज आगे बढ़ा रहे हैं। बस्तर के लिए दीपक जो कर रहे हैं, उसका सपना तो बस्तर सदा सदा से देख रहा था। अब बस्तर का सपना साकार हो रहा है। राज्य सरकार के स्तर पर बस्तर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्राथमिकता में है और केंद्र सरकार के स्तर पर बस्तर की बेहतरी के लिए जो हो सकता है, उसके लिए दीपक बिना रुके, बिना थके जुटे हुए हैं। रायपुर से जगदलपुर फोरलेन सड़क की मंजूरी वे केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिलवा चुके हैं। यह काम हो रहा है। प्रधानमंत्री रायपुर आकर शिलान्यास कर चुके हैं। रेलमंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से भी बस्तर के लिए वे निरंतर प्रयास करते हुए संवाद स्थापित कर रहे हैं। बस्तर में रेल सेवा की बहाली और वायुसेवा का विस्तार दीपक का वह काम है, जो अपेक्षित था। अब उनकी कोशिश है कि रायपुर से बस्तर तक सीधी रेलसेवा जल्द शुरू हो। बस्तर को भरोसा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में पीसीसी चीफ सांसद दीपक बैज बस्तर की इस बड़ी जरूरत को जल्द पूरा कराएंगे।

बीजेपी के नेता झूठ बोलकर भ्रम फैलाने में हैं एक्सपर्ट : बेंजाम

0
  • सेवा सहकारी समिति की आमसभा में शामिल हुए चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम 14 जुलाई को लोहंडीगुड़ा विकासखंड की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित द्वारा आयोजित आमसभा में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक राजमन बेंजाम ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं भी एक किसान का बेटा होने के नाते किसानों का दर्द समझता हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों एक भी दाना बेकार नहीं जाने देगी। किसान भाईयों द्वारा मेहनत से उपजाए गए पूरे धान की खरीदी करेगी। इस वर्ष से हमारी सरकार ने 2600 रु. प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदना शुरू किया है।आने वाले समय में हमारी सरकार 2800 रु. प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी।

बेंजाम ने कहा कि बीजेपी के नेता आज धान खरीदी के लिए केंद्र सरकार पैसा दे रही है कहकर किसानों के बीच भ्रम फैला रहे हैं।किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने पर भी इनको परेशानी होती है। हमारी कांग्रेस सरकार अपने पैसों से किसानों का एक एक दाना खरीद रही है। श्री बेंजाम ने कहा कि बिना केंद्रीय मदद के भूपेश बघेल सरकार किसानों के हित में काम करती आ रही है। एक भूपेश बघेल सरकार ही है, जो सीधे किसानों तक पैसा पहहुंचाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा वापस मांगकर किसानों को अपमान कर रही है। इस दौरान अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा सोसाइटी लक्ष्मण पटेल, बलराम मांझी, संतोष कश्यप, टंकेश्वर भारद्वाज, घनश्याम खापर्डे, भालू बघेल, सुकालू राम, पीलू राम ,बावड़ा, बोला एवं अन्य किसान उपस्थित थे।

अवैध शराब बिकी परिवहन करने वाले 03 आरोपी के विरूध्द कार्यवाही

0

बालोद देशी शराब दुकान से अवैध रूप से अधिक मात्रा में देशी शराब अवैध रूप से लाभ कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे हैं कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव, के मार्गदर्शन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बालोद नवीन बोरकर के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना बालोद के स्टॉफ के द्वारा दिनांक 11.07.2023 को अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे आरोपी साहिल खान पिता सफी खान उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 11 जवाहर पारा बालोद थाना व जिला बालोद के कब्जे से घटना स्थल ग्राम भेड़िया नवागांव बाजार चौक के पास से 35 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर कीमती 2800 रू एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा. सुपर स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 24 आर 6937 व आरोपी प्रमोद ईसाई पिता मुकेश ईसाई उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 07 गंजपारा बालोद थाना व जिला बालोद घटना स्थल ग्राम भेड़िया नवागांव तालाब के पास मेनरोड पर आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराव कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर कीमती 2800 रू तथा दिनांक 13.07.2023 को आरोपी चैनसिंग साहू पिता कंवल सिंह साहू उम्र 33 वर्ष साकिन निपानी थाना व जिला बालोद के कब्जे से घटना स्थल निपानी बाजार चौक पुल के पास 116 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 20.880 बल्क लीटर कीमती 9280 रू जप्त कर तीन प्रकरण में उक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं ।

MOST POPULAR

HOT NEWS