City Media - Page 735 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 735

प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव : दीपक बैज

0
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की बड़ी बातें
  • मोहन मरकाम की पुरानी टीम अच्छी है, फिर भी कुछ बदलाव जरूरी
  • लक्ष्य प्रदेश में सिर्फ सरकार बनाना ही नहीं, बल्कि 90 में से 75 सीटें जीतना भी है
  • आम आदमी पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ में नहीं है कोई स्कोप

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। इस आशय के संकेत कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने पदभार संभालते ही दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास सिर्फ 60 दिन बचे हैं और हमें राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचना है। ऐसे में द्रुत गति से काम करना पड़ेगा। रविवार अवकाश का दिन होने के बावजूद प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यालय में अपनी कुर्सी सम्हाल ली और कई पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव संबंधी चर्चा की।

उन्होंने मीडिया से यह कहा कि मोहन मरकाम की टीम बहुत अच्छी और मुस्तैद टीम है, फिर भी सीएम बघेल सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद कुछ परिवर्तन किया जाएगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि चुनाव के बाद से ही लगातार बूथ स्तर तक का संगठन काम कर रहा है। संगठन कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में मुस्तैद है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के बारे में कहा कि उनका दो राज्यों में सरकारें हैं और उनके लोग यहां जमीन तलाशने में लगे हैं। इस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे वहां सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रयास कर रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कोई उसके लिए स्कोप नहीं है। दीपक बैज ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश में फिर से सिर्फ सरकार बनाना ही नहीं है, बल्कि 75 से ज्यादा सीटें हासिल करना भी है।

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

0
  • सर्वधर्म – समभाव का अनुपम और बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया नए पीसीसी चीफ ने

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद बस्तर दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने के पश्चात पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने उनके निवास में पहुंचे। इस दौरान बैज सर्वधर्म सम भाव वाली अपनी कार्यशैली अदभूत उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उनके साथ सभी धर्मों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर बैज ने उनसे आशीर्वाद लिया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य मलकीत सिंह गैदू एवं मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिजवी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समाज के सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। एक सांसद के रूप में भी उन्होंने सभी तबकों को बराबर महत्व देते आए हैं। इसी वजह से उन्हें सदैव सभी समुदायों का अपार स्नेह मिलता आया है। बस्तर संभाग में सभी धर्मों, समुदायों और जातियों के बीच दीपक बैज की लोकप्रियता की कोई सानी नहीं है। लोहंडीगुड़ा व जगदलपुर स्थित उनके कार्यालयों में हमेशा सभी धर्मों के लोगों की मौजूदगी देखी जा सकती है।

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

0
  • सर्वधर्म – समभाव का अनुपम और बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया नए पीसीसी चीफ ने

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद बस्तर दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने के पश्चात पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने उनके निवास में पहुंचे। इस दौरान बैज सर्वधर्म सम भाव वाली अपनी कार्यशैली अदभूत उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उनके साथ सभी धर्मों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर बैज ने उनसे आशीर्वाद लिया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य मलकीत सिंह गैदू एवं मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिजवी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समाज के सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। एक सांसद के रूप में भी उन्होंने सभी तबकों को बराबर महत्व देते आए हैं। इसी वजह से उन्हें सदैव सभी समुदायों का अपार स्नेह मिलता आया है। बस्तर संभाग में सभी धर्मों, समुदायों और जातियों के बीच दीपक बैज की लोकप्रियता की कोई सानी नहीं है। लोहंडीगुड़ा व जगदलपुर स्थित उनके कार्यालयों में हमेशा सभी धर्मों के लोगों की मौजूदगी देखी जा सकती है।

प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव : दीपक बैज

0
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की बड़ी बातें
  • मोहन मरकाम की पुरानी टीम अच्छी है, फिर भी कुछ बदलाव जरूरी
  • लक्ष्य प्रदेश में सिर्फ सरकार बनाना ही नहीं, बल्कि 90 में से 75 सीटें जीतना भी है
  • आम आदमी पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ में नहीं है कोई स्कोप

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। इस आशय के संकेत कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने पदभार संभालते ही दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास सिर्फ 60 दिन बचे हैं और हमें राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचना है। ऐसे में द्रुत गति से काम करना पड़ेगा। रविवार अवकाश का दिन होने के बावजूद प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यालय में अपनी कुर्सी सम्हाल ली और कई पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव संबंधी चर्चा की।

उन्होंने मीडिया से यह कहा कि मोहन मरकाम की टीम बहुत अच्छी और मुस्तैद टीम है, फिर भी सीएम बघेल सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद कुछ परिवर्तन किया जाएगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि चुनाव के बाद से ही लगातार बूथ स्तर तक का संगठन काम कर रहा है। संगठन कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में मुस्तैद है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के बारे में कहा कि उनका दो राज्यों में सरकारें हैं और उनके लोग यहां जमीन तलाशने में लगे हैं। इस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे वहां सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रयास कर रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कोई उसके लिए स्कोप नहीं है। दीपक बैज ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश में फिर से सिर्फ सरकार बनाना ही नहीं है, बल्कि 75 से ज्यादा सीटें हासिल करना भी है।

दलपत सागर में कलेक्टर, मेयर की अगुवाई में चला सफाई अभियान

0

जगदलपुर दलपत सागर में रविवार को सुबह जलकुंभयों की सफाई के लिए वृहद अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महापौर सफीरा साहू, कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में जुटे स्वच्छता प्रेमियों ने सफाई की। महापौर सफीरा साहू, कलेक्टर विजय दयाराम के. पार्षद योगेंद्र पांडे, ललिता राव, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा सहित बड़ी संख्या में नगर सेना के जवानों, स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर, दलपत बचाओ अभियान के सदस्यों, स्वच्छता दीदियों, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया।

पहले गए देवों की शरण में, फिर सम्हाला दीपक बैज ने मोर्चा

0
  • भोलेनाथ, बजरंग बली की पूजा कर दफ्तर पहुंचे नए पीसीसी चीफ

जगदलपुर नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने नए कर्मक्षेत्र में रविवार 16 जुलाई को मोर्चा सम्हाल लिया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने भोलेनाथ और बजरंग बली के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर नए कर्मक्षेत्र में सफलता के लिए प्रार्थना की।दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार को बस्तर के सांसद दीपक बैज ने रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश सरकार के प्रायः सभी मंत्री तथा अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

देर शाम रायपुर स्थित निवास में लौटने के बाद भी बैज से मुलाकात करने और उन्हें बधाई देने वालों का तांता देर रात तक लगा रहा। देर से सोने के बावजूद दीपक बैज आज सुबह जल्दी उठ गए। स्नान ध्यान से निवृत होने के बाद आज सुबह छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बस्तर लोकसभा सीट से सांसद दीपक बैज अपने देवेंद्र नगर स्थित निवास से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के लिए निकले। कार्यालय पहुंचने से पहले बैज ने निवास के समीप स्थित शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ और महावीर हनुमान जी से प्रार्थना की कि वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पार्टी और प्रदेशवासियों की सेवा सफलता पूर्वक कर सकें। पूजा अर्चना के बाद दीपक बैज पीसीसी कार्यलय के लिए रवाना हुए। कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बैज का स्वागत किया।

सचिव के सामने जनप्रतिनिधि और शिक्षित ग्रामीण बने बौने

0
  • चार साल से अधूरा पड़ा है पढ़े लिखे गांव का सांस्कृतिक भवन
  • जिला पंचायत व जनपद उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य के गृहग्राम गुमडेल का है ये हाल !

अर्जुन झा

बकावंड जिस गांव ने बस्तर जिले और बकावंड बिकासखंड को तीन बड़े पंचायत प्रतिनिधि और दर्जनों उच्च शिक्षित युवा दिए हैं, उस गांव में पंचायती राज व्यवस्था जार – जार रो रही है। दरअसल पंचायत सचिव ने इन जनप्रतिनिधियों और पढ़े लिखे ग्रामीणों को अपने सामने बौना साबित कर रखा है। इस पंचायत सचिव की मनमानी ने इन पंचायत प्रतिनिधियों और पढ़े लिखे युवाओं को बेबस बना दिया है। महिला पंचायत सचिव की कारगुजारी के चलते एक अदद संस्कृतिक भवन तक इस गांव को नसीब नहीं हो पा रहा है। जो सांस्कृतिक भवन बन भी रहा है, वह चार साल से अधूरा पड़ा है। मामला बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत गुमडेल का है। गुमडेल को बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र का सबसे ज्यादा शिक्षित और जागरूक गांव माना जाता है। यहां के अनेक ग्रामीण सियासत में अच्छी खासी दखल भी रखते हैं। कांग्रेस -भाजपा दोनों दलों से जुड़े लोग यहां निवासरत हैं। यही वजह है कि पंचायती राज व्यवस्था में इस गांव से अनेक लोग विभिन्न निकायों में जनप्रतिनिधि चुने जाते रहे हैं। गांव की माहेश्वरी पाण्डेय जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। गुमडेल की कविता पाढ़ी जिला पंचायत सदस्य चुनी जा चुकी हैं और जनपद पंचायत बकावंड के पद पर इसी गांव के रामानुजम आचार्य विराजमान हैं। यही नहीं गांव के दर्जनों युवा उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद विभिन्न बड़े ओहदों पर सेवाएं दे रहे हैं तथा कई युवा पढ़ लिखकर भी खेती किसानी में परिवार का हाथ बंटा रहे हैं। इतने जागरूक और पढ़े लिखे गांव को भी एक अकेली महिला पंचायत सचिव ने अपनी उंगलियों पर नचा रखा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पंचायत सचिव की मनमानी के खिलाफ गांव के लोग आवाज उठाने का साहस भी नहीं जुटा पा रहे हैं। गुमडेल में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए मौजूदा विधायक ने अपनी निधि से 3 लाख 50 हजार रुपए की मंजूरी दी थी और राशि ग्राम पंचायत गुमडेल को आवंटित भी की जा चुकी है। राशि जारी होते ही सांस्कृतिक भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया था, मगर अब तक सिर्फ दीवारें ही खड़ी की जा सकी हैं। पीछे की दीवार तो ऊंची बनाई गई है, मगर सामने की दीवार बहुत ही कम ऊंची है। सीमेंट की इंटों को जोड़कर बेहद कमजोर दीवारें बनाई गई हैं। उस पर न तो छत ढलाई की गई है और न ही दरवाजा लगाया गया है। आयताकार चबूतरे पर तथाकथित सांस्कृतिक भवन का ढांचा खड़ा किया गया। चबूतरे को सांस्कृतिक मंच के रूप बनाया जा रहा है। चबूतरे को मिट्टी से पाटकर तैयार किया गया है और उसकी ऊंचाई बहुत ही कम है। एक हिस्से में चबूतरे की मिट्टी धसक चुकी है और बरसात के इस मौसम में यह पूरी तरह धसक जाए गा। अर्ध निर्मित सांस्कृतिक भवन के भी ढह जाने का अंदेशा है।

शौचालय जितना छोटा है भवन

साढ़े तीन लाख रु. की लागत से बन रहे सांस्कृतिक भवन का आकार इतना छोटा है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय भी उसकी खिल्ली उड़ाता नजर आता है। इतने छोटे भवन में कैसे सांस्कृतिक आयोजन होंगे, यह समझ से परे है। गांवों में ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए कोई साधन नहीं रहता, सांस्कृतिक भवन में ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, जहां गांव के युवा नाटक, लीला, नृत्य गीत की प्रस्तुति देकर ग्रामीणों का मनोरंजन करते हैं, मगर गुमडेल के ग्रामीणों को सांस्कृतिक भवन के लाभ से पंचायत सचिव प्रेमलता मौर्य ने वंचित कर दिया है। फिर भी न जाने क्यों इस गांव के जनप्रतिनिधि और शिक्षित ग्रामीण इस करतूत के खिलाफ मुखर नहीं हो पा रहे हैं।

स्वच्छ भारत मिशन में भी किया खेल

पंचायत सचिव प्रेमलता मौर्य ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए केंद्रीय मद से स्वीकृत राशि में भी बड़ा खेल किया है। घरों में निजी शौचालय बनवाने में तो गड़बड़ी की ही गई है, सामुदायिक शौचालय निर्माण में भी धांधली की गई है। घरों में जो शौचालय बनवाए गए हैं उनकी शीट और शेड तो घटिया स्तर के हैं ही, अन्य निर्माण भी निहायत ही घटिया हैं। निजी शौचालयों के से स्वीकृत राशि में से आधी रकम खर्च कर बाकी रकम हजम कर ली गई है। ज्यादातर घरों के शौचालय अब उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं। लोग खुले में शौच करने मजबूर हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुमडेल गांव में दो सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए लाखों की राशि स्वीकृत की गई थी, मगर ये शौचालय गांव में नजर ही नहीं आ रहे हैं। इनके लिए स्वीकृत राशि कहां गई, किसी को पता नहीं। इस तरह पंचायत सचिव ने केंद्रीय मद की राशि की भी हेराफेरी कर डाली है।

विधायक का कार्यकाल पूरा हो रहा, भवन नहीं बन पाया

बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने अपने कार्यकाल के शुरूआती वर्ष में गुमडेल में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से साढ़े तीन लाख रुपए की मंजूरी दी थी। विधायक का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, लेकिन उनके द्वारा स्वीकृत सांस्कृतिक भवन आज तक आकार नहीं ले सका है। विधायक इन साढ़े चार वर्षों के दौरान कई बार गुमडेल जा चुके हैं, लेकिन आश्चर्य की बात है कि पंचायत सचिव की मनमानी और अधूरे पड़े सासंस्कृतिक भवन की ओर कैसे नहीं गया ।

तहसील साहू संघ की मासिक बैठक

0

15/07/2023 को स्थानीय साहू सदन में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष युवराज साहू की अध्यक्षता में हुआ. बैठक का विषय धर्मांतरण रोकना, समाज में महिलाओं, युवाओं, युवक – युवती की भागीदारी, सामाजिक कुरितियों को दूर करना, संगठन को शसक्त बनाने के लिए परिक्षेत्र में बैठक का आयोजन करना. अन्तरजाति विवाह में रोक लगाना. सामाजिक कार्यशाला का आयोजन. समाज के रीति रिवाज , धर्मांतरण रोकने के लिए निगरानी समिति का गठन. लव जिहाद से दूर रहें, के विषय में युवराज साहू ने विस्तार से जानकारी दिया. साहू समाज के कोई भी व्यक्ति धर्मांतरण न करें।

अगर कोई भी व्यक्ति धर्मांतरण किया है, तो उसकी जानकारी दें, उसकी घर वापसी के लिए समझाइश दिया जायेगा. किशोरी बालिकाओं के लिए कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया जाना है. पूर्व अध्यक्ष तोरण साहू ने सामाजिक नियमावली के विषय में जानकारी दिया. संचालन उपाध्यक्ष रेखू राम साहू एवं आभार सचिव घना राम साहू ने किया. बैठक में उपाध्यक्ष संगीता साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दामनी साहू,संत राम साहू, गोविन्द साहू, राधेश्याम साहू, विमला साहू, रेवती साहू, कुन्ती साहू, किशन साहू, अजीत साहू, पीयूष साहू,खूब लाल साहू, दीपक साहू,छन्नू साहू,कमल साहू,मना राम,देवमन ,हिरेन्द साव,निर्मला साहू, कल्याणी ,जीवन साहू, राधा साहू, दौपती साहू, किशोर साहू, शीतल साहू, सूनील साहू, भूखन साहू, दिनेश, शंकर, कुंदन, हुमन, ऋषभ, राजकिशोर, कौशल, गजाधर, ओम, हेमलता, सहित समाज के लोग उपस्थित थे ।

जिनके दामन में हैं दाग, वे उछाल रहे हैं बेंजाम पर कीचड़ : कावड़े

0
  • विधायक राजमन बेंजाम पर आरोप मढ़ने वाले भाजपा नेता को कांग्रेस नेता गणेश कावड़े का करारा जवाब

तोकापाल कांग्रेस नेता एवं चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम के प्रतिनिधि गणेश कावड़े ने भाजपा नेता किरण देव पर करारा हमला बोला है। किरण देव ने कहा कि जिनके दामन में दाग रहते हैं, उन्हें दूसरे का दामन भी दागदार ही नजर आता है। विधायक राजमन बेंजाम जनता के प्रति पूर्णतः समर्पित एवं बेदाग छवि वाले सर्वमान्य जननेता हैं। उन पर कीचड़ उछालकर किरण देव ने जनता का अपमान किया है। उनकी इस करतूत का जवाब क्षेत्र की जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को फिर से धूल चटाकर देगी।भाजपा नेता किरण देव द्वारा विधायक राजमन बेंजाम पर भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाए जाने को विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े ने हास्यास्पद और झूठ का पुलिंदा निरुपित किया है। कावड़े ने कहा है कि बेंजाम विधायक न रहते हुए भी क्षेत्र की जनता की यथा संभव सहायता करते आ रहे थे। विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने अपने जनसेवा के मिशन को और भी व्यापक रूप दे दिया है। गणेश कावड़े ने कहा कि राजमन बेंजाम जिस दिन से विधायक चुनकर आए हैं, उसी दिन से वे बिना रुके, बिना थके और स्वार्थ एवं दलगत राजनीति की भावना से ऊपर उठकर चित्रकोट क्षेत्र की जनता की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं। वे क्षेत्र के पहुंच विहीन, दुर्गम और बीहड़ों में स्थित संवेदनशील गांवों में भी जाकर जनता के सुख दुख में सहभागी बनते हैं, लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हैं। जिन गांवों में भाजपा के लोग पंद्रह साल तक सरकार चलाने के बाद भी कच्ची सड़क तक नहीं बनवा पाए, पेयजल के के लिए एक हैंडपंप, बच्चों के लिए शाला भवन, लोगों के ईलाज के लिए अस्पताल, बिजली, खेतों की सिंचाई तक की व्यवस्था नहीं करा पाए, उन गांवों में भी हमारे कर्मठ एवं ईमानदार विधायक राजमन बेंजाम ने आम आदमी की हर जरूरत की पूर्ति महज साढ़े चार साल में करके दिखा दी है। गणेश कावड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर के सांसद दीपक बैज के मार्गदर्शन में और सहयोग से विधायक राजमन बेंजाम ने क्षेत्र के अधिकांश गांवों में नल जल योजना एवं जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करा दी है। गांव गांव में सड़कें, गांवों के नदी नालों पर पुल पुलिया व रपटे बनवाकर हमारे लगनशील विधायक बेंजाम ने आवागमन की बड़ी समस्या दूर कर दी है। नालों पर स्टॉप डेम कम रपटे बनवाकर किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई है, नकदीकी गांवों में धान खरीदी केंद्र और खाद गोदाम स्थापित करवाए हैं। इससे किसानों को अकाल की त्रासदी से मुक्ति मिल गई है, वे एक साल में दो बार फसल लेने लगे हैं और अपनी उपज को नजदीक ही स्थित खरीदी केंद्र आसानी से बेच पा रहे हैं। पहुंच विहीन गांवों को पक्की सड़कें मिल गई हैं। अब ये गांव भी मुख्य सड़कों से जुड़ गए हैं। विधायक राजमन बेंजाम के प्रयासों से बड़े गांवों में स्वास्थ्य केंद्र खुल गए हैं। लोगों को गांव और घर के नजदीक ही चिकित्सा सुविधा मिल रही है। श्री कावड़े ने कहा है कि भाजपा के पंद्रह सालों के कुशासन के चलते लगातार संकट से जूझते आ रहे चित्रकोट क्षेत्र के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज और विधायक राजमन बेंजाम ने महज साढ़े चार साल में बड़ी राहत पहुंचाई है। आज क्षेत्रवासियों के चेहरों पर खुशी की जो चमक दिखाई दे रही है, उसे भाजपा के लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए झूठ, प्रपंच का सहारा लेकर विधायक राजमन बेंजाम पर मिथ्या आरोप लगा रहे हैं। गणेश कावड़े ने कहा है कि क्षेत्र के मतदाता भाजपा को पूरी तरह नकारते हुए दिल से कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं, जिसकी खीझ भाजपा नेता किरण देव उतार रहे हैं।

कांग्रेस के झूठ से जनता त्रस्त सत्य पर आधारित होगा भाजपा का घोषणा पत्र – विजय बघेल

0
  • छत्तीसगढ़ की खुशहाली का घोषणा पत्र देगी भाजपा- साव
  • कांग्रेस के झूठ से जनता त्रस्त, सत्य पर आधारित होगा भाजपा का घोषणा पत्र- विजय बघेल

आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा घोषणापत्र समिति की बैठक प्रदेश प्रभारी व चुनाव प्रभारी ओम माथुर,भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह,घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल की उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक में ओम माथुर जी ने कहा की आप जनता के हृदय को छूने जैसे विषयों पर कार्य करें। कांग्रेस शासन में जनता ने जो कष्ट भोगा है, घोषणापत्र बनाते समय ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने भाजपा को गरीबों की पार्टी बनाया है, हमारा दायित्व है कि इसे हम अंतिम व्यक्ति तक ले कर जायें। हमारा घोषणा पत्र हर वर्ग के उत्थान के विषय को ध्यान में रखते हुए बनाया जाना चाहिये।पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि घोषणापत्र से प्रदेश का कोई भी वर्ग अछूता न रहे। अलग-अलग क्षेत्र के सामाजिक व भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी वर्ग के हित की योजनाओं का समावेश हो।बैठक में भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ की खुशहाली का घोषणा पत्र देगी। उन्होंने कहा कि आरंभिक रूप से हमने तय किया है कि समिति के सदस्य विधानसभा स्तर तक जाएंगे। लोगों के सुझाव लेंगे। जो छत्तीसगढ़ की क्षमता है, जो छत्तीसगढ़ की ताकत है, छत्तीसगढ़ की अपेक्षा है, जो जनआकांक्षा है, उसके अनुरूप एक अच्छा घोषणा पत्र लेकर आएंगे। ताकि हम छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ा सकें। छत्तीसगढ़ को अटल जी के सपनों के अनुरूप खुशहाल बना सकें।भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल ने समिति की बैठक के परिपेक्ष्य में कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस के झूठ से तंग आ चुकी है। भाजपा सत्य आधारित विकास मूलक घोषणा पत्र तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर जनता आशा भरी नजरों से देख रही है। हम लोग समिति बनाकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। उस के माध्यम से हम लोगों के सुझाव लेंगे। लोगों की अपेक्षाओं को देखेंगे। हर वर्ग के लोग, हर प्रकार के लोग, उनके जीवन स्तर और उनकी जरूरतें, सभी पर हमारा ध्यान केंद्रित है। साथ ही साथ चाहे वह किसान हों, मजदूर हों, युवा हों, महिलाएं हों, बुजुर्ग हो, दिव्यांग हो,पत्रकार हो,खिलाड़ी हो, विद्यार्थी हों, कर्मचारी या अधिकारी हों, बेरोजगार हों, लघुउद्यमी हों, बिल्डर हों, उद्योगपति हों, अधिवक्ता संघ, सामाजिक संगठन, आर्थिक विशेषज्ञ, बुद्धिजीवी,लोक कलाकार, छत्तीसगढ़ फिल्म जगत प्रत्येक वर्ग हम से क्या अपेक्षा करता है, इन बातों का समावेश घोषणा पत्र में करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण जो हानि हो रही है वह पैसा जनता के गाढ़ी खून पसीने की कमाई है, इसे भ्रष्टाचार से मुक्त करते हुए उसका लाभ लोगों को मिले यह सुनिश्चित करेंगे । संयोजक बघेल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का मूल मंत्र है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, उन सभी का समावेश हमारे घोषणापत्र में रहेगा। भाजपा के घोषणा पत्र में लोगों का जीवन स्तर कैसे ऊपर हो, उनकी मूलभूत जरूरत पूरी हो इस पर हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा। भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, महामंत्री संगठन पवन साय जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।बैठक में सह संयोजक रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा समेत महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, केदार कश्यप, विधायक रंजना साहू, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, लता उसेंडी, चंद्रशेखर साहू, प्रदेश प्रवक्ता और सदस्य संदीप शर्मा, केदार गुप्ता समेत समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS