City Media - Page 734 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 734

पीसीसी अध्यक्ष बैज ने विधायक जैन के निवास पहुंच संवेदना व्यक्त की

0

जगदलपुर मंगलवार को बस्तर सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के निवास पहुंच उनके भ्रातृ शोक पर संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि जैन के अनुज संतोष जैन का आकस्मिक देहावसान दिनांक 13 जुलाई 2023 को हो गया था। पीसीसी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद पहली बार अपने गृह जिला आए श्री बैज मंगलवार को यहां आयोजित स्वागत कार्यक्रम के मध्य समय निकालकर जैन के निवास पहुंचे। उन्होने श्री जैन से कहा कि दुख की इस घड़ी में समूचा कांग्रेस परिवार आपके साथ है। जैन व परिजनों को इस दुखद घड़ी का धैर्यपूर्वक सामना करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस दौरान विधायक श्री जैन के साथ उनके बड़े भाई गौतम चंदजी बुरड़, रमेश जैन, मलकीत सिंह गैदू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, कविता साहू, बलराम मौर्य, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, सुशील मौर्य, अनुराग महतो, संदीप दास, नीलम कश्यप समेत सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का पुरूर के बस स्टैंड पर जोरदार स्वागत

0

बालोद प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी का जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के द्वारा ग्राम पुरूर के बस स्टैंड पर जोरदार स्वागत किया गया स्वागत करने वालों की भीड़ को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने मुझ पर विश्वास कर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। हमारे पास समय बहुत कम है, कुछ माह के बाद प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश में पिछले बार से भी अधिक सीटें 75 पार लाना है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की आवश्यकता है बैज ने मंच पर उपस्थित विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर महामंत्री रतिराम कोसमा पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्णा दुबे जिला पंचायत सदस्य मीणासत्येंद्र साहू केदार देवांगन ललिता साहू धनेश्वरी सिन्हा सत्येंद्र साहू चंद्रेश हिरवानी अनिल यादव बंटी शर्मा नरेंद्र सिन्हा शंभू साहू संजय चंद्राकर पुष्पेंद्र तिवारी जीतेंद्र यादव आदित्य दुबे संजीव साहू संतोषी ठाकुर वर्षा साहू दीनाराम चेलक जीवराखन साहू ओमप्रकाश गजेंद्र पीमन साहू डॉक्टर किशोर साहू सादिक अली ओंकार महमल्ला युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता अनुसूचित जाति कॉन्ग्रेस किसान कांग्रेस आदिवासी कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिना रुके बिना थके कांग्रेस के पक्ष में लगातार काम करने के लिए आव्हान किया।

बस्तर विवि की भूमि के सीमांकन और आवास आवंटन की हो जांच

0
  • यूनिवर्सिटी की भूमि पर हो रहा है अवैध तरीके से भवन निर्माण
  • निर्माण न रोकने पर बाजू में शिव का मंदिर बनाने का ऐलान

जगदलपुर सनातन क्षेत्रीय मंच ( सक्षम ) ने आरोप लगाया है कि नगर के वार्ड 48 कुशभाऊ ठाकरे वार्ड अटल आवास क्षेत्र बस्तर विश्वविद्यालय के निकट मदरसा के लिए आवंटित भूमि का उपयोग नमाज अदा करने के लिए किया जा रहा है। अदालती रोक के बावजूद इस आवंटित भूखंड से अधिक जमीन पर अब भवन निर्माण भी एक समुदाय द्वारा शुरू कर दिया गया है। वहीं गरीबों के लिए बनाए गए अटल आवासों को संपन्न लोगों ने हथिया लिया है। कई आवास किराए पर दे दिए गए हैं। मंच ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चल रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाने, अटल आवासों के आवंटन की जांच व भौतिक सत्यापन कराने और विश्वविद्यालय की जमीन का सीमांकन कराने की मांग की है। सक्षम के पदाधिकारियों ने अवैध निर्माण न रोके जाने पर निर्माणाधीन भवन के बाजू में शिवजी का मंदिर बनवाने का ऐलान किया है।

कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अटल आवास प्रशासन ने गरीब और बेघर लोगों के लिए बनवाए हैं। गरीबों की आड़ में साधन संपन्न लोगों ने ये आवास हथिया लिए हैं। ऐसे लोग आवासों में व्यवसाय करने लगे हैं तथा कई लोगों ने आवास किराए पर दे दिए हैं। सक्षम के अध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम ने कहा है कि कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में अटल आवास, बस्तर विश्वविद्यालय, पीजी कॉलेज, पॉलीटेकनिक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और सभी कॉलेजों के हॉस्टल स्थित हैं।अटल आवास में मदरसा (विद्यालय ) के लिए जगह आवंटित की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद वहां अजान देना और नमाज अदा करना शुरू कर दिया गया और अब वहां भवन निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है।भवन निर्माण को लेकर अदालत में मामला विचाराधीन है और अदालत ने स्टे आर्डर भी दे रखा है, फिर भी निर्माण जारी है। अविनाश सिंह गौतम ने कहा कि बस्तर विश्वविद्यालय सरकारी संपत्ति है। उसकी जमीन पर अवैध भवन का निर्माण हो रहा है। इसके खिलाफ पूर्व में भी मौखिक शिकायत की गई थी। उसके बाद कुछ समय के लिए कार्य रोक दिया गया था। भवन किसका है, किस प्रयोजन के लिए उसे बनाया जा रहा है, निर्माणकर्ता कौन है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अब भवन की छत ढलाई भी होने लगी है।

निर्माण न रुका तो बनाएंगे शिवजी का मंदिर

कालीपुर अटल आवास में कुल158 मकान हैं और सरकार द्वारा जिन्हें आवास आवंटित किए गए हैं, क्या वे स्वयं उस आवास में निवास करते हैं या किराए पर दे रखे हैं या फिर बेच दिए हैं, यह जांच का विषय है। सक्षम ने अटल आवास और बस्तर विश्व विद्यालय को आवंटित भूमि का सीमांकन कराने तक भवन निर्माण पर तत्काल रोक लगाने और अनाधिकृत पाए जाने पर जमीन को सरकार द्वारा अपने कब्जे में ले लेने की मांग की है। ऐसा न होने पर सक्षम ने सोमवार 24 जुलाई को नागरिकों के साथ मिलकर उक्त भवन के बाजू में भगवान शिवजी के मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन कर निर्माण आरंभ करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में सक्षम के अध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम, संगठन महामंत्री कुणाल चालीसगांवकर, जिला अध्यक्ष साकेत दुबे, जिला उपाध्यक्ष करण शर्मा, संतोष श्रीवास्तव और अंकित नायक शामिल थे।

नग्न प्रदर्शन भाजपा का प्रायोजित कार्यक्रम- कांग्रेस

0

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज राजधानी में कुछ युवाओं के नग्न प्रदर्शन को भाजपा का प्रायोजित कार्यक्रम बताते हुए कहा है कि भाजपा राज में ही फर्जी प्रमाण पत्र बना कर लोगों ने आरक्षित वर्ग के अधिकारों पर डाका डाला है। रमन सरकार उनका संरक्षण करती थी और कोई कार्यवाही नहीं की। कांग्रेस सरकार आने के बाद इस तरह के प्रकरणों की जांच कर कार्यवाही भी की गयी। कुल 269 प्रकरणों पर कार्यवाही की गयी। 40 लोगोंको बर्खास्त किया गया। 16 लोग मृत और रिटायर हो चुके थे। 90 लोगो ने कोर्ट से स्टे ले लिया। 17 लोगों के पक्ष में अदालत का फैसला आया। 4 लोगों की छानबीन पुनः की जा रही है। 102 लोगों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रकियाधीन है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह आरक्षित वर्ग के हितों के साथ खड़ी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा इस तरह की अवांछित गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है, उनका महिमामंडन कर रही है, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर इस मामले में घटिया राजनीति कर रहे हैं, उससे इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि भाजपा ने ही इन युवाओं को भ्रमित करके अथवा उनसे सौदेबाजी करके छत्तीसगढ़ की संस्कृति को तार-तार करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान करने वाले भाजपाई ही इस तरह के षड्यंत्र कर सकते हैं। जिस तरह का फूहड़ प्रदर्शन कराया गया है, वैसा छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी नहीं हुआ। मुद्दा विहीन, दृष्टिकोण विहीन, जनसमर्थन विहीन भाजपा का असली चरित्र सामने आ गया है। भाजपा अपनी करारी हार सामने देखकर इतने नीचे उतर आई है कि अब इस तरह के प्रायोजित कार्यक्रम कर रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का यह घटिया अभियान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के समय से चल रहा है। जब मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास की सौगात दे रहे थे, जनता की समस्याएं सुन रहे थे, उनका निराकरण कर रहे थे, तब भाजपा राज्य की जनता को गुमराह करने के लिए अपने एजेंट भेज कर वातावरण को खराब करने की साजिश कर रही थी। जब वह इसमें सफल नहीं हुई, छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा की सारी चालबाजियों को समझते हुए उसे खारिज कर दिया तो अब वह भी कर दिया जो कभी छत्तीसगढ़ का कोई भी युवा सपने में भी नहीं सोच सकता। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार युवाओं को बेहतर भविष्य देने के लिए सारे जतन कर रही है। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए, भविष्य की तैयारी करने के लिए बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। नौकरी दी जा रही है। स्वरोजगार के लिए मदद की जा रही है। लेकिन भाजपा युवाओं को गलत रास्ता दिखा रही है। भाजपा की यह घृणित राजनीति छत्तीसगढ़ की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और उसे 3 माह बाद उसकी ऐसी घटिया हरकतों की सजा अवश्य देगी।

बिल्डर भरेगा 1 लाख का जुर्माना, जिला उपभोक्ता आयोग का आदेश

0
  • अनुबंध के मुताबिक नहीं कराया कोल्ड स्टोरेज का निर्माण

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने एक प्रकरण में बिल्डर को एक माह के भीतर अधूरा कार्य पूर्ण करने का निर्देश देते हुए निर्माण में असफल रहने पर 20 लाख रुपए क्षतिपूर्ति प्रदान करने, आवेदकों को क्षतिपूर्ति के मद में 1 लाख की राशि अदा करने तथा 5000 वाद व्यय के तौर देने का आदेश पारित किया है। प्रकरण के तथ्य संक्षेप में इस प्रकार हैं कि मैं मेसर्स ओजस्वी कोल्ड स्टोरेज के संचालकों ने अहमदाबाद स्थित एआरबी बिल्डकॉन कंपनी के साथ ग्राम दहीकोंगा में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करने के लिए अनुबंध पत्र निष्पादित किया था। इस हेतु ओजस्वी कोल्ड स्टोरेज द्वारा 70 लाख रुपए की राशि बिल्डर को प्रदान की जा चुकी थी। कार्य लगभग डेढ़ माह में पूर्ण किया जाना था, लेकिन बिल्डर द्वारा काम अधूरा छोड़कर उसे पूर्ण नहीं किया जा रहा था। इससे क्षुब्ध होकर जिला आयोग के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी। जिला उपभोक्ता आयोग ने माना है कि बिल्डर द्वारा निर्धारित समय में कार्य पूर्ण न कर लापरवाही पूर्वक कृत्य, सेवा में कमी एवं व्यवसायिक कदाचरण कर आवेदकों को मानसिक रूप से परेशान किया गया है। अतः आवेदक बिल्डर से क्षतिपूर्ति प्राप्त करने के अधिकारी हैं। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ ने उक्त आदेश पारित किया है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का करन्दोला मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

0

भानपुरी – नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं सांसद बस्तर दीपक बैज का आगमन करन्दोला (भानपुरी) में हुआ ।हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज का बाइक रैली के माध्यम से जोशीला स्वागत किया। बाइक रैली फरसागुड़ा से शुभारंभ होकर बालेंगा तक गयी।

अपने नए अध्यक्ष को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर थी। रिमझिम बारिशों के बीच में कार्यकर्ताओं के हौसले नहीं डगमगाये। डी जे की धुन मे हज़ारों कार्यकर्ताओं ने बैज का जोशीला स्वागत किया। करन्दोला (भानपुरी) चौक में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने गजमाला के साथ स्वागत किया। साथ ही आयुष विभाग के कर्मचारियों ने भी भानपुरी मे बैज का स्वागत किया। फरसागुड़ा से सोनारपाल तक जगह जगह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ। भानपुरी में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर और प्रदेश का एक – एक कार्यकर्ता कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष है। हम सब मिलकर जिस तरह 2018 के चुनाव में भाजपा को छत्तीसगढ़ मे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था पुनः उसी जोश और ऊर्जा के साथ 2023 के चुनाव मे भी भाजपा को उखाड़ फेंकना है और प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनाना है। उन्होंने लड़ेंगे और जीतेंगे की नारा लगाते हुए कहा कि हमे पुनः नारायणपुर मे चंदन कश्यप को भारी मतों के साथ विधायक बनाना है और प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार लाना है। नारायणपुर मे इससे पहले भाजपा ने राज किया लेकिन कहीं भी विकास कार्य नजर नहीं आती केवल इन्होंने ठेकेदारों का जेब भरने का काम किया लेकिन आज आपके विधायक चंदन कश्यप और कांग्रेस सरकार ने नारायणपुर मे नवीन तहसील, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, नवीन कॉलेज, आई टी आई, अस्पताल और सड़क पुलिया बनाने का काम किया।कार्यक्रम मे कांग्रेस पदाधिकारी सहित हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिल्डर भरेगा 1 लाख का जुर्माना, जिला उपभोक्ता आयोग का आदेश

0
  • अनुबंध के मुताबिक नहीं कराया कोल्ड स्टोरेज का निर्माण

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने एक प्रकरण में बिल्डर को एक माह के भीतर अधूरा कार्य पूर्ण करने का निर्देश देते हुए निर्माण में असफल रहने पर 20 लाख रुपए क्षतिपूर्ति प्रदान करने, आवेदकों को क्षतिपूर्ति के मद में 1 लाख की राशि अदा करने तथा 5000 वाद व्यय के तौर देने का आदेश पारित किया है। प्रकरण के तथ्य संक्षेप में इस प्रकार हैं कि मैं मेसर्स ओजस्वी कोल्ड स्टोरेज के संचालकों ने अहमदाबाद स्थित एआरबी बिल्डकॉन कंपनी के साथ ग्राम दहीकोंगा में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करने के लिए अनुबंध पत्र निष्पादित किया था। इस हेतु ओजस्वी कोल्ड स्टोरेज द्वारा 70 लाख रुपए की राशि बिल्डर को प्रदान की जा चुकी थी। कार्य लगभग डेढ़ माह में पूर्ण किया जाना था, लेकिन बिल्डर द्वारा काम अधूरा छोड़कर उसे पूर्ण नहीं किया जा रहा था। इससे क्षुब्ध होकर जिला आयोग के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी। जिला उपभोक्ता आयोग ने माना है कि बिल्डर द्वारा निर्धारित समय में कार्य पूर्ण न कर लापरवाही पूर्वक कृत्य, सेवा में कमी एवं व्यवसायिक कदाचरण कर आवेदकों को मानसिक रूप से परेशान किया गया है। अतः आवेदक बिल्डर से क्षतिपूर्ति प्राप्त करने के अधिकारी हैं। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ ने उक्त आदेश पारित किया है।

नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में रायपुर निवास में नगरी प्रशासन मंत्री को हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं एवं बधाई दिए

0

दल्लीराजहरा नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू और उनके प्रतिनिधिमंडल ने नगरी निकाय मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और साथ ही साथ डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की जानकारी दिए और भविष्य की कार्य योजना के बारे में माननीय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया जी को अवगत कराएं नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल में लोकेश्वरी गोपी साहू के साथ विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा अनीता साहू सभापति झुमुक लाल कोसमा सभापति शोहदरा देवांगन सभापति ममता शर्मा पार्षद नारायण सिंह सिन्हा पार्षद नगर पंचायत डौंडीलोहारा युवा नेता विकास लोढा और शहर अध्यक्ष गोपी साहू उपस्थित रहे।

दल्लीराजहरा साई शिशु मंदिर में बच्चो को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

0

दल्लीराजहरा शाला साई शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय दल्ली राजहरा में दिनांक 15 /7 /23 दिन शनिवार को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा के सुपरवाईजर रेखूराम साहू जी के द्वारा शाला प्रांगण मे अध्यनरत विद्यार्थियों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं को बरसात के मौसम, गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे मे लक्षण एवं उपचार की जानकारी दी गई, जैसे मलेरिया उन्मूलन, फायलेरिया उन्मूलन, अंध्तव निवारण, डायरिया से बचाव, बरसात के दिनों में कीट पतंगों.के संपर्क मे होने वाली बीमारियों से बचाव, वयक्ति गत स्वच्छता के विषय में, आयरन गोली, एल्बेंडाजोल, फोलिक एसिड, सीकलिंग आदि की विस्तृत जानकारी दी गई जिसे विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शाला के शिक्षक शिक्षिका पी निर्मलकर, एन के वर्मा, आर के वर्मा, कु डी साहू, एम डी भारती, के यादव, एच ठाकुर, गुनिका जायसवाल, शालिनी रंगारी, रश्मि रंगारी, सार्वा उपस्थित थे एवम आर के वर्मा से आभार व्यक्त किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज कल धमतरी, कांकेर, कोंडागांव जिले में

0
  • रास्तेभर के गांवों, शहरों में करेंगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात

जगदलपुर नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अध्यक्ष की कुर्सी सम्हालते ही एक्टिव मोड में आ गए हैं। वे 17 जुलाई को कोंडागांव पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे रास्ते में पड़ने वाले धमतरी, कांकेर एवं कोंडागांव जिलों के ज्यादातर बड़े गांवों और शहरों में कुछ देर रुक कर कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात करेंगे। रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में घंटों पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद दीपक बैज अपरान्ह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने और आशीर्वाद प्राप्त करने उनके निवास में पहुंच गए। बैज ने विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा दिन शेष न रहने के कारण राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने का मन बना लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में बैज के दौरे की शुरुआत 17 जुलाई से हो रही है। वे 17 जुलाई को सुबह 10.30 बजे रायपुर स्थित अपने निवास से धमतरी व कांकेर होते हुए कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। बैज 11 बजे अभनपुर, 11.30 बजे कुरुद, 12 बजे धमतरी, 12.30 बजे पुरुर, दोपहर 1 बजे चारामा, 2 बजे कांकेर, 3 बजे केशकाल और 3.30 बजे फरसगांव पहुंचेंगे। इन सभी स्थानों पर बैज कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात करेंगे। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज शाम 4 बजे कोंडागांव पहुंच कर राजीव भवन में पार्टी के लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। दीपक बैज रात्रि विश्राम कोंडागांव में ही करेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS