City Media - Page 733 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 733

साइबर क्राइम को रोकने जागरूकता पुलिस चला रही अभियान

0
  • प्रश्नउत्तरी में बच्चों ने लिया भाग किया गया पुरुस्कृत

जगदलपुर बस्तर जिला पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम को रोकने का पाठ पढ़ा रही है और छात्र- छात्राओं से प्रश्नोतरी के माध्यम से साइबर क्राइम रोकने का संदेश भी दिया जा रहा है। जिला पुलिस बल की साइबर सेल द्वारा प्रश्नउत्तरी भी आयोजित किया जिसमे बच्चों ने भाग लिया और सही जवाब देने वाले बच्चे को पुरुस्कृत किया गया। मंगलवार को नगर के निजी शिक्षण संस्था बाल विहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीतिका साहू एवं प्राचार्य श्रीमती वैशीका पॉल की उपस्थिति में लगभग 1 घंटे तक बच्चों को साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई। उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साहू ने कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म के बारे में जानकारी दी।पुलिस विभाग के साइबर क्राइम एक्सपर्ट दीपक कुमार ने भी बच्चों को बारीकी से साइबर अपराध रोकथाम के बारे में बताया तत्पश्चात प्रश्नोतरी हुआ जिसमें बाल विहार स्कूल के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं से प्रश्नोतरी गए। जिन छात्र-छात्राओं ने सकारात्मक जवाब दिया उन छात्र-छात्राओं को पुलिस प्रशासन पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान बाल विहार स्कूल के चेयर पर्सन , शिक्षक शिक्षिकाए,व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोरोना रक्षक पालिसी के 5 लाख रूपए अदा करेगी बीमा कंपनी

0
  • दो बीमित लोगों ने जिला उपभोक्ता आयोग में दायर किया था मामला
  • बीमा कराने के बाद कोरोना की चपेट में आ गए थे दोनों शख्स

जगदलपुर कोरोना रक्षक बीमा कराने वाले महिला और पुरुष कोरोना महामारी की चपेट में आ गए, लेकिन क्लेम करने के बाद भी बीमा कंपनी ने बीमा राशि का भुगतान नहीं किया। जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने बीमा कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाते हुए निर्देशित किया है कि बीमा कंपनी बीमित दोनों लोगों को क्लेम की राशि 5 लाख रुपए के साथ ही मानसिक क्षति और वाद व्यय के लिए अतिरिक्त 13हजार रुपए का भुगतान मय ब्याज करे। जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने एक प्रकरण में बीमा कंपनी को कोरोना रक्षक पॉलिसी की राशि 5 लाख रूपए तथा इस राशि पर दावा निरस्त किए जाने की तिथि से 7 प्रतिशत की दर से ब्याज, मानसिक क्षति हेतु 10हजार रुपए एवं परिवाद व्यय की राशि 3 हजार रुपए आवेदकों अदा करने का आदेश पारित किया है। कोंडागांव निवासी शिल्पा गुप्ता एवं राजकुमार गुप्ता ने स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी से कोरोना रक्षक पॉलिसी के तहत अपना ढाई – ढाई लाख रु. का बीमा करवाया था। ये दोनों लोग कोविड-19 के दौरान कोरोना से ग्रस्त होकर अस्पताल में भर्ती रहे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दोनों को होम कोरेंटाइन में रखा गया था। स्वस्थ होने के बाद दोनों बीमित व्यक्तियों ने जब बीमा कंपनी के समक्ष दावा प्रस्तुत किया, तो बीमा कंपनी ने क्षतिपूर्ति राशि देने से इंकार कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर दोनों व्यक्तियों ने जिला आयोग के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। जिला आयोग ने माना है उपरोक्त पॉलिसी कोविड-19 से संबधित है और बीमा कंपनी द्वारा पॉलिसी वैध एवं प्रभावी रहने के बावजूद आवेदकों को बीमा की राशि 5 लाख अदा न कर सेवा में कमी एवं व्यवसायिक कदाचरण किया है। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ ने उक्ताशय का आदेश पारित किया है।

रिकॉर्ड में शत प्रतिशत काम, जमीन पर जीरो, और हो गया भुगतान

0
  • मंत्री कवासी लखमा के निर्वाचन क्षेत्र में पीएचई विभाग की करतूत
  • जल प्रदाय योजना का काम कराए बिना करोड़ों के कर दिए वारे न्यारे

अर्जुन झा

सुकमा/ जगदलपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सुकमा कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों ने गजब कारनामा कर दिखाया है। विभागीय दस्तावेजों में पेयजल व्यवस्था से जुड़े जिन कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण बताते हुए करोड़ों रुपयों का भुगतान दर्शाया गया है, उन कार्यों का धरातल पर अता पता ही नहीं है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सुकमा के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्वाचन क्षेत्र में इस काली करतूत को अंजाम दिया है। केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन और राज्य सरकार की नल जल योजना के तहत कोंटा विकासखंड के गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपयों की स्वीकृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सुकमा को मिली थी। इस राशि से कोंटा विकासखंड की ग्राम पंचायत एलमागुंडा के ग्राम नयापारा, ग्राम पंचायत गंगालेर के ग्राम रेडलापल्ली, ग्राम पंचायत गोलापल्ली के ग्राम गोलापल्ली, ग्राम पंचायत गोरगुंडा के ग्राम नेलवाड़ा, ग्राम पंचायत इंजाराम के ग्राम असिरगुड़ा, ग्राम पंचायत करीगुंडम के ग्राम निमलगुड़ा, ग्राम पंचायत किस्टाराम के ग्राम इंटमपाड़, ग्राम पंचायत मनीकोंटा के ग्राम पेड़ाकुरटी, ग्राम पंचायत नागलगुंडा के ग्राम नागलगुंडा, ग्राम पंचायत सिंगराम के ग्राम जबेली, ग्राम पंचायत सिंगराम के ग्राम कोराजगुड़ा और ग्राम पंचायत सिंगराम के ही ग्राम रासाटोंग में पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप लगाने, सोलर पंप की स्थापना करने, ओवरहेड टंकी बनवाने और पाईप लाईन बिछवाने का काम करने के लिए करोड़ों रुपए मंजूर हुए थे। योजना के तहत घर घर नल कनेक्शन देकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था। इन गांवों में जल जीवन मिशन और नल जल योजना का काम रत्तीभर भी नहीं कराया गया है। जबकि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सुकमा के सहायक यंत्री और उप यंत्रियों ने विभागीय दस्तावेजों में में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो जाने का उल्लेख करते हुए तथाकथित ठेकेदार को करोड़ों रुपयों के भुगतान का उल्लेख किया है। इन गांवों के ग्रामीणों ने दावा किया है कि पीएचई के अधिकारियों ने उनके गांवों में आज तक कोई कार्य करवाया ही नहीं है। ग्रामीण आज भी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं।*बॉक्स**युवक नग्न नहीं हुए, भ्रष्ट तंत्र को नंगा किया*आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी तंत्र किस कदर भ्रष्टाचार करता है, इसका यह ज्वलंत उदाहरण है। अधिकारियों के ऐसे करनामों के कारण ही आदिवासियों का धैर्य टूटता जा रहा है। 18 जुलाई को राजधानी रायपुर में अनुसूचित जाति जनजाति के युवकों द्वारा किया गया नग्न प्रदर्शन इसी टूटते धैर्य का दुष्परिणाम था। दरअसल इन युवकों को अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के हक पर डाका डालने वाले भ्रष्ट तंत्र के नंगे नाच का पर्दाफाश करने के लिए इस तरह का शर्मनाक प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। यह चुनौती और चेतावनी कांग्रेस पार्टी, राज्य की कांग्रेस सरकार, छत्तीसगढ़ भाजपा नेतृत्व और केंद्र सरकार के लिए है।राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया है, लेकिन यह स्थिति निर्मित क्यों हुई है इस पर दोनों पार्टियों, दोनों सरकारों तथा बड़े अफसरों को चिंतन मंथन करने की जरूरत है। भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच जितना विचाराधीन रखेंगे, अब लोग उसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। समय आ गया है की त्वरित निर्णय लिया जाए। नहीं तो यह अभी प्रदर्शन राजधानी रायपुर में हुआ है यह प्रदेश के सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालय घेरते समय नहीं लगेगा।

भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह ने शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में M.sc रसायन शास्त्र की कक्षा प्रारंभ

0

दल्लीराजहरा :- भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में M.sc रसायन शास्त्र की कक्षा प्रारंभ करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय का आदेश 14 जुलाई 2023 को जारी किया गया है। दल्लीराजहरा में M.sc रसायन शास्त्र की कक्षा शुरू करने का हम स्वागत करते हैं। परंतु इस आदेश में स्पष्ट लिखा है कि महाविद्यालय को इसका खर्च स्वयं के स्ववित्तीय योजना/ जनभागीदारी मद से करना होगा राज्य शासन कोई भी अनुदान नही दिया जायेगा। यह गलत है। कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। आगामी चुनाव को देखते हुवे भूपेश सरकार ने यह लॉलीपॉप दल्लीराजहरा वासियों को देने का प्रयास किया है। यहाँ के स्थानीय कांग्रेस के नेता इसका श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। परंतु यह लोग यह नही बता रहे कि इसके लिए फंड कहा से आयेगा। अब इस कोर्स को शुरू करने जनभागीदारी फीस बढ़ा दी जायेगी। जिससे छात्रों व उनके माता पिता पर अतिरिक्त भार बढ़ जायेगा। आम जनता कॉंग्रेस के इस चुनावी लॉलीपॉप को अच्छे से समझ रही है। दल्लीराजहरा के जनता का अपमान करने वाली कांग्रेस सरकार को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात

0

दल्लीराजहरा विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा व उसके प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात किये और आगमी विधानसभा चुनाव के लिए चर्चा करते हुए संरक्षण, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष विद्या शर्मा पार्षद अनीता साहू ,झुमुक लाल कोशमा, नारायण सिन्हा ,शोहदरा देवांगन, ममता शर्मा ,युवा नेता विकास लोढा ,गोपी साहू ने आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात किये नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में रायपुर निवास में महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के मंत्री माननीय अनिला भेड़िया जी से सौजन्य मुलाकात कर डौंडीलोहारा नगर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी के विषय पर चर्चा करते हुए

माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया से मार्गदर्शन लेते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षद साथियों द्वारा चर्चा की गई और छत्तीसगढ़ शासन के सभी योजनाओं के बारे में आम नागरिकों के बीच जाकर योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है कि नहीं मिल रहा है उसके बारे में जानकारी लेते हुए आम नागरिकों के बीच कैबिनेट मंत्री द्वारा पहुंचने के लिए नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल कोनिर्देश देते हुए अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में कमरकस लेने की बात कहीं गई जिससे नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद नई ऊर्जा के साथ विधानसभा चुनाव में आम नागरिकों के बीच जाकर रणनीति बनाते हुए छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कहीं गई और नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षदों द्वारा माननीय कैबिनेट मंत्री को भरोसा दिलाया की आपके मार्गदर्शन और संरक्षण में डौंडीलोहारा नगर में और पूरे क्षेत्र में पूरे सारे 4 सालों में विकास की दिशा में अनेकों कार्य किए गए हैं उसे लेकर हम अस्वस्त हैं और आने वाला समय में कांग्रेस की सरकार बनाने का भरोसा दिलाया गया नगर पंचायत अध्यक्ष लो केश्वरी गोपी साहू और उनके प्रतिनिधिमंडल ने, कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया को साथ ही साथ डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की जानकारी दिए और भविष्य की कार्य योजना के बारे में अनिला भेड़िया जी को अवगत कराएं वह विधानसभा चुनाव मैं फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की बातें दोहराई गई एवं छत्तीसगढ़ सरकार और आपके सारे 4 साल के कार्यकाल में डौंडीलोहारा नगर में और पूरा विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों और सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं के दम पर हम आम नागरिकों के बीच जाकर विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही गई नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल में लोकेश्वरी गोपी साहू के साथ विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा अनीता साहू सभापति झुमुक लाल कोसमा सभापति शोहदरा देवांगन सभापति ममता शर्मा पार्षद नारायण सिंह सिन्हा पार्षद नगर पंचायत डौंडीलोहारा युवा नेता विकास लोढा और शहर अध्यक्ष गोपी साहू उपस्थित रहे

स्वच्छता दीदियों को दिए रैनकोट

0

जगदलपुर नगर निगम के एसएलआरएम सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदियों को आज रैनकोट का वितरण महापौर सफीरा साहू द्वारा किया गया। नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा, स्वच्छता विभाग के अजय बनिक उपस्थित थे। रैनकोट वितरण करते हुए महापौर सफीरा साहू ने कहा बारिश के दौरान हमारी स्वच्छता दीदियों को वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने में काफी परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए एसएलआरएम सेंटरों में कार्यरत 332 स्वच्छता दीदियों को रैनकोट का वितरण किया जा रहा है। अब ये स्वच्छता दीदियां वार्डो की सफाई बेहतर ढंग से कर सकेंगी।

दीपक’ की रौशनी से जगमग हो उठा गृहग्राम उसरीबेड़ा

0
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का गृहग्राम में हुआ भव्य स्वागत

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज का बीती रात गृहग्राम उसरीबेड़ा में भव्य स्वागत हुआ। बैज के स्वागत एवं उन्हें परघाने के लिए महिलाएं और युवतियां भी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर चली आई थीं। सांसद दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार मंगलवार को सड़क मार्ग से बस्तर संभाग पहुंचे। रायपुर से बस्तर संभाग में आते तक पूरे रास्ते भर उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और आम नागरिकों ने पलक पांवड़े बिछा दिए थे। अभनपुर से लेकर पुरुर तक दर्जनों स्थानों पर बैज का अभूतपूर्व स्वागत हुआ।

चारामा से बस्तर संभाग की सीमा दीपक बैज के प्रविष्ट होते कार्यकर्त्ताओं के जोश और उत्साह का ठिकाना नहीं रहा। बैज चारामा से कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, जगदलपुर होते हुए बीती देर शाम लोहंडीगुड़ा और गृह ग्राम उसरीबेड़ा पहुंचे लोहंडीगुड़ा में चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत हुआ। यहां से बैज का काफिला उसरीबेड़ा के लिए रवाना हुए। जैसे ही उसरीबेड़ा कस्बे के लोगों को पता चला कि दीपक बैज उसरीबेड़ा के लिए रवाना हो चुके हैं, सैकड़ों युवक, युवतियां, महिलाएं और पुरुष पुष्पहार, ढोल तासे डीजे, पटाखे, मिठाई, आरती की थल आदि लेकर कस्बे से एक किमी दूर तक पहुंच गए। पुल के पास मौजूद लोगों की भीड़ को देख दीपक बैज ने अपनी गाड़ी रुकवा दी। उनके गाड़ी से उतरने के बाद महिलाओं और युवतियों ने उनकी आरती उतारी और मुंह मीठा कराया। लोगों ने उन्हें फूल मलाओं से लाद दिया। युवकों ने जमकर आतिशबाजी की। डीजे की धुन पर नाच रहे युवक युवतियों के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज पैदल ही अपने गृहग्राम की ओर चल पड़े। उसरीबेड़ा पहुंचते ही आतिशबाजी तथा बाजे गाजे का शोर और बढ़ गया। वहां स्वागत का ऐसा सिलसिला चल पड़ा कि श्री बैज को निवास तक पहुंचने में डेढ़ घंटे लग गए।

जैसे मेरे जीवन को किया रौशन, छ्ग को भी करना

निवास पहुंचते ही दीपक बैज की धर्मपत्नी पूनम बैज ने उनके पैर धोए और आरती उतारी। उनका मुंह भी मीठा कराया। पूनम बैज ने अपने जीवन साथी दीपक बैज से कहा – जिस तरह आपने मेरी जिंदगी रौशन कर रखी है, उसी तरह उत्कृष्ट कार्य कर कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ में भी रौशनी बिखेरना। श्रीमती बैज अपने पति को मिली नई जिम्मेदारी से बेहद प्रफुल्लित नजर आ रही थीं।इस संवाददाता के यह पूछने पर कि अब तो बैज की व्यस्तता और भी बढ़ने वाली है। अब तक उन पर सिर्फ बस्तर लोकसभा क्षेत्र की ही जिम्मेदारी थी, अब पूरे छत्तीसगढ़ की जवाबदेही उनके कंधों पर आ गई है, पूनम बैज ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरे पति को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। अगर प्रदेश की जनता और कांग्रेस के हित में उनकी व्यस्तता बढ़ रही है, तो यह खुशी की बात है। बैज निवास में भी ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई थी। उपस्थित जन समुदाय के बीच मिठाई बांटी गई। निवास में भी श्री बैज आधी रात तक लोगों से मिलते और बधाई स्वीकार करते रहे।

शिक्षा से सुरक्षित रह सकता है बेटियों का भविष्य : दीपक बैज

0
  • मुख्यमंत्री निशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत 125 छात्राओं को साईकिलें भेंट

लोहंडीगुड़ा विकास खंड लोहण्डीगुड़ा की विभिन्न शालाओं में अधययनरत छात्राओं को सांसद दीपक बैज ने सरस्वती सायकल योजना के तहत निशुल्क सायकल वितरण किया। 19 जून को बैज ने स्वामी आत्मनंद अंग्रेजी विद्यालय उसरीबेड़ा में 19 छात्राओं, बालक उमावि लोहंडीगुड़ा की 25 छात्राओं, कन्या उमावि लोहंडीगुड़ा की 18 छात्राओं, हाई स्कूल चित्रकोट की 63 छात्राओं समेत कुल 125 छात्राओं को सायकलें का वितरण किया। कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना प्रभावी भूमिका निभा रही है। बालिकाओं की शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता और उनकी नियमित उपस्थिति में आशातीत वृद्धि हुई है। शिक्षा से ही बालिका का भविष्य सुरक्षित व उज्ज्वल हो सकता है। समाज के विकास में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है, निश्चित ही पढ़ी लिखी नारी रौशनी है घर की।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज अन्य जनप्रतिनिधि, पालक, विद्यार्थी और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम रचा जा सकता है और पालक अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने हेतु कटिबद्ध रहें तभी एक शिक्षित समाज का निर्माण हो सकता है। कार्यक्रम में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कश्यप, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर एवं समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक भी उपस्थित थे।

केंद्र सरकार द्वारा रकम वापस लेना किसानों का अपमान : जानकी राम

0

बकावंड विकासखंड बकावंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कृषक कल्याण परिषद जिला बस्तर के सदस्य जानकी राम सेठिया किसान सम्मान निधि के नाम पर केंद्र की मोदी सरकार ने देश के किसानों के साथ छल और उनका अपमान किया है। किसान इस अपमान का बदला भाजपा से जरूर लेंगे। किसान सम्मान निधि के नाम पर पूर्व में किसानों को दी जा चुकी रकम को वापस लिए जाने के मसले पर भाजपा द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार पर दोषारोपण किए जाने को किसान नेता जानकी राम सेठिया ने मिथ्या करार दिया है। उन्होंने कहा है कि किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की योजना है और इसके तहत दी जाने वाली रकम केंद्र सरकार सीधे किसानों के बैंक खातों में डालती है। और अब वापस भी केंद्र सरकार ही मंगा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की कोई भूमिका नहीं है। सेठिया ने कहा है कि किसान सम्मान निधि के लिए किसानों के नामों का पंजीयन केंद्र सरकार ने ही किया था। अब केंद्र सरकार उन्हीं किसानों को किसान सम्मान निधि के लिए अपात्र ठहरा रही है और पूर्व में दी जा चुकी सम्मान निधि की रकम वापस ले रही है। इसके लिए भाजपा के लोग प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराकर मोदी सरकार की किसान विरोधी करतूत पर पर्दा डालने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सेठिया ने भाजपा से सवाल किया है कि जब अधिकतर किसान अपात्र थे, तो पहले सम्मान निधि के लिए उनके नामों का पंजीयन केंद्र सरकार ने किस आधार पर किया था। अब किसानों से दी जा चुकी रकम की वसूली करना किसानों का घोर अपमान है। जानकी राम सेठिया ने कहा है कि भाजपा का चरित्र ही किसान, दलित, महिला और आदिवासी रहा है। वह समाज के इन वर्गों का हमेशा अपमान करती आई है। सेठिया ने कहा है कि किसान, आदिवासी, महिलाएं और दलित समुदाय के लोग इस कृत्य के लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे और आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा को जरूर सबक सिखाएंगे।

विधानसभा में गूंजेगा साल बीज खरीदी में घपलेबाजी का मामला

0
  • बनियागांव समिति में किए गए फर्जीवाड़े पर विधायक चंदन कश्यप लाएंगे ध्यानाकर्षण सूचना

जगदलपुर बनियागांव वनोपज समिति में साल बीज खरीदी के नाम पर किए गए लाखों रु. के फर्जीवाड़े की गूंज विधानसभा में सुनाई देगी। नारायणपुर के विधायक विधानसभा के मानसून सत्र में इस मुद्दे कोउठाने वाले हैं। कश्यप इस बड़े घपले में समिति के प्रबंधक मात्र को बलि का बकरा बनाकर बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश की गई है। विधायक श्री कश्यप मामले में लिप्त हर स्तर के अधिकारी – कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग सदन में वन मंत्री से करेंगे। वनोपज खरीदी की आड़ में लाखों रूपयों की घपलेबाजी के इस मामले में दो जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने के लिए वन विभाग में बड़ा खेल हुआ है। बनियागांव वनोपज समिति के प्रबंधक भर को इस मामले में कसूरवार ठहराते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया है। जिन अधिकारियों ने इस बड़ी गड़बड़ी को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है, उन पर आंच तक नहीं आने दी गई।जगदलपुर वन वृत्त के भानपुरी रेंज अंतर्गत बनियागांव वनोपज समिति में वर्ष 2021 के दौरान साल बीज की खरीदी ही नहीं की गई और विभागीय दस्तावेजों में फर्जी खरीदी दर्शाकर 50 लाख रु. की अफरा तफरी कर दी गई। इस रकम की बंदरबांट पोषक अधिकारी, जिला वनोपज सहकारी यूनियन के प्रबंध संचालक तथा अन्य अधिकारियों ने कर ली। जब मामला उजागर हो गया तब अधिकारियों ने रिकवरी से बचने और अपनी खाल बचाने के लिए एक व्यापारी द्वारा कोल्ड स्टोरेज में 2021 में रखवाए गए साल बीज को वर्ष 2022 – 23 में समिति के माध्यम से क्रय कर भंडारित किया जाना दर्शा दिया। इसी लाट से साल बीज की कुछ मात्रा को बेचकर उसके एवज में प्राप्त रकम को प्रबंधक से वसूली गई रकम बताते हुए राज्य स्तर के अफसरों को जानकारी भेजी गई है। इस मामले में कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधक की भी भूमिका संदिग्ध है, जिसने वन अधिकारियों के दबाव अथवा प्रलोभन में आकर झूठी रिपोर्ट दी है।बनियागांव वनोपज समिति के प्रबंधक के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई 4 माह पहले ही की जा चुकी है, लेकिन इस घालमेल में बराबर की भूमिका निभाने वाले दो पोषक अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बनियागांव समिति द्वारा काजू एवं सालबीज खरीदी में अनियमितता का मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंच चुका है। विभाग के बड़े अधिकारी बस्तर जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित के प्रबंध संचालक और दो पोषक अधिकारियों को बचाने में जुटे हैं। चर्चा है कि प्रबंध संचालक के इशारे पर ही इस घपले को अंजाम अधिकारियों ने मिलकर दिया है और ठीकरा वनोपज समिति प्रबंधक पर फोड़ा है। मामले की निष्पक्ष और बारीकी से जांच कराई जाएगी, तो समिति प्रबंधक, दो पोषक अधिकारी, वन मंडलाधिकारी, कोल्ड स्टोरेज मैनेजर और कुछ अन्य अधिकारियों की भी संलिप्तता उजागर हो जाएगी। बनियागांव वनोपज समिति के बर्खास्त प्रबंधक ने मुख्यमंत्री की जन चौपाल में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि जांच के नाम पर महज खानापूर्ति कर एकपक्षीय कार्रवाई की गई है और जो अधिकारी मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं, उन्हें बचाया जा रहा है। अब विधायक चंदन कश्यप द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद बड़े अधिकारियों पर भी गाज गिरने की संभावना है।

MOST POPULAR

HOT NEWS