City Media - Page 769 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 769

देवगुड़ियों में विधायक जैन ने लगवाया माता का जयकारा

0
  • माड़पाल के कोदई माता व नगरनार के जलनी माता मेला में शामिल हुए संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद
  • देवगुड़ियों में पूजा कर सुख, समृद्धि व शांति की कामना की

नगरनार विधायक रेखचंद जैन ने जब देवी देवताओं का जयकारा लगवाया, तो प्रत्युत्तर में जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा। इस जयकारे ने मेले के वातावरण को श्रद्धा भक्ति से और भी अधिक अभिपूरित कर दिया। मौका था नगरनार और माड़पाल में देवी माताओं के मेला मड़ई का। अपने चहेते विधायक को स्वयं के बीच पाकर ग्रामीण खुशी से फुले नहीं समा रहे थे। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर क्षेत्र के विधायक रेखचंद जैन मंगलवार की शाम माड़पाल तथा नगरनार के मेला- मड़ई में शामिल हुए। दोनों स्थानों पर क्रमशः कोदई माता व जलनी माता के वार्षिक मेला-मड़ई का आयोजन किया गया था। मेले में अंचल के हजारों ग्रामीण पहुंचे थे। विधायक ने देवगुड़ियों में पूजा- अर्चना कर बस्तर अंचल तथा राज्य में सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। उनके साथ उपस्थित लोगों व ग्रामवासियों ने माता कोदई तथा जलनी माता का जयकारा लगाया। विधायक रेखचंद जैन ने पूजा पश्चात मेला में आए देवों तथा देवियों की भी पूजा की और रस्म के अनुसार मान- दान किया।

आदिम संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई सीएम ने

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि हम बस्तर वासियों के दिलों में देवी देवताओं के प्रति गहरी आस्था है। हम सभी शुभ कार्यों की शुरुआत देव स्तुति से करते हैं। हमारे आदिवासी भाई बहनों की आस्था का पूरा सम्मान हमारी कांग्रेस सरकार करती आ रही है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के एक छोटे से गांव में पैदा हुए और पले बढ़े हैं। गांव की माटी की महक, संस्कृति, लोक परंपराएं और आस्था उनके रग रग में रची बसी हैं। यही वजह है कि वे गांव, गरीब, किसान, मातृशक्ति और आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए प्रण प्राण से लगे हुए हैं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों की आस्था, संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं का संरक्षण संवर्धन करते हुए उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। इसके लिए मैं बस्तर का एक बेटा होने के नाते मुख्यमंत्री बघेल का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। ग्राम माड़पाल मेला में विधायक रेखचंद जैन के साथ स्व सहायता समूह की सदस्याएं, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल व बीरेंद्र साहनी, सरपंच मंदना नाग, पुजारी भानू, मांझी दलपत सागर, बीसू सिरहा, धनपति सिरहा, बनमाली सिरहा, रमेश सिरहा, शिव प्रसाद सिरहा, धनाय, कलवंती, फूलमति, महेश सोनी, कमल नाग, गुप्तेश, लखी प्रसाद, राजेश कश्यप, धनपती, मंगलदेई, गमन बाज, तेनसिंग नेताम, डमरूधर अमलिया, मनोज कुमार मुरला, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवधेश झा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। वहीं नगरनार में सरपंच लैखन बघेल, इंदु बघेल, सियाराम नाग, विजय दास, उप सरपंच रविदास, धनुर्जय दास, कमलोचन कश्यप, सैमसन कश्यप, ईश्वर बघेल, तुलापति, आसमन, हरिहर, कैलाश, मेघनाथ, शंकर पंच, पाकली बाई, महादेई, सिरहा भगवान, प्रह्लाद कश्यप, गणपति बघेल, सोनधर नाग, डोमू, शंकर कश्यप, शंकर बघेल, पुजारी डूमरधर, नीलोराम बघेल, बुधराम बघेल, भरत बघेल, झितरु कश्यप, लछिमनाथ व अन्य ग्रामीण विधायक श्री जैन के साथ मौजूद थे।

स्वर्णकार ने किया ऊर्जा पार्क और फाउंटेन का लोकार्पण

0

रायपुर यहां स्थित विभागीय मुख्यालय में जीर्णोद्धार उपरांत ऊर्जा पार्क का लोकार्पण क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने किया। स्वर्णकार ने इस दौरान कैंपस में नव स्थापित म्यूजिकल फाउंटेन का भी शुभारंभ किfया। कार्यक्रम में क्रेडा के सीईओ आलोक कटियार, अधीक्षण अभियंता बीबी तिवारी, सलाहकार संजीव जैन, पार्क प्रभारी संतोष दास, क्रेडा के सभी अधिकारी कर्मचारी, अशोक मिहचलानी धमतरी, सत्तार अली जगदलपुर, गौरी मंडल दादा, अब्दुल सईद, भूपेंद्र कश्यप समेत बड़ी संख्या में रायपुर के नागरिक उपस्थित थे।

भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह कल से बस्तर में

0
  • गुरुवार को जगदलपुर में सभा को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री

जगदलपुर भाजपा के फायर ब्रांड नेता तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह 8 व 9 जून को बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। वे गुरुवार 9 जून को जगदलपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंह दंतेवाड़ा, कांकेर और केशकाल भी जाएंगे।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार को कांकेर में जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। वे कांकेर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 9 जून को सुबह 10.30 बजे वे केशकाल में आकाश मेहता के निवास पर जाएंगे। वहां से दोपहर 12 बजे रवाना होकर केंद्रीय मंत्री सिंह जगदलपुर आएंगे। जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्थित टाउन हाल क्लब मैदान पर दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। शाम को वे यहां जिला भाजपा कार्यालय में संभाग व जिला स्तर के पार्टी नेताओं से चर्चा करेंगे। जगदलपुर में रात्रि विश्राम के बाद मंत्री गिरिराज सिंह 9 जून को सुबह दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, जहां मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना करने के बाद वे जिला प्रशासन के अपने विभाग से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक मंत्री सिंह जिला प्रशासन द्वारा आयोजित केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों की बैठक में शामिल होंगे। लंच के बाद वे दंतेवाड़ा के जावंगा स्थित एजुकेशन हब का जायजा लेंगे। शाम को वे जगदलपुर लौट आएंगे। यहां शाम 4.30 बजे मंत्री सिंह जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। रात 7.30 बजे वे सद्भावना भवन बस्तर पहुंचेंगे, जहां बस्तर क्षेत्र के नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा उपरांत सिंह कांकेर जाकर रात्रि विश्राम करेंगे। 10 जून को सुबह रायपुर पहुंचकर वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

डॉ. राजन के कारनामों की शिकायत नए कलेक्टर से

0
  • सामग्री खरीदी में गड़बड़ी की जांच की गुहार सीएमएचओ से
  • जांच में खुद को भी शामिल करने की मांग उठाई अजय प्रताप सिंह ने


जगदलपुर तोकापाल के बीएमओ और बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ. डी राजन के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच की मांग कलेक्टर से की गई है।
छ्ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने कलेक्टर बस्तर को सौंपे शिकायत पत्र में कहा है कि जब डॉ. डी राजन तोकापाल के बीएमओ और बस्तर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी थे, तब विभाग में बड़े पैमाने पर आर्थिक गड़बड़ियों को अंजाम दिया गया था। बीएमओ रहते हुए डॉ. राजन ने 92 हजार 720 रु. का फर्जी टीए बिल बनाकर राशि आहरित कर ली थी। बस्तर जिले के सीएमएचओ रहने के दौरान उन्होंने कलेक्टर द्वारा अनुमोदित दर से अधिक दर पर सामग्री क्रय की थी। इसके बाद संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रहने के दौरान डॉ. राजन ने खंड विस्तार प्रशिक्षकों की पदोन्नति और पद स्थापना की आड़ में कर्मचारियों से जमकर वसूली की थी। इन तमाम मामलों की जांच और डॉ. राजन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग श्री परिहार ने की है। उन्होंने कहा है कि डॉ. राजन के बीएमओ से लेकर संयुक्त संचालक पदों के कार्यकाल की जांच से और भी बड़े मामले सामने आएंगे।

सीएमएचओ को भी सौंपा ज्ञापन
अजय प्रताप सिंह परिहार ने बस्तर के मौजूदा मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को भी सामग्री खरीदी में गड़बड़ी को लेकर ज्ञापन सौंपा है। श्री परिहार ने कहा है कि उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संभाग आयुक्त ने सामग्री खरीदी मामले की जांच के लिए बस्तर जिला प्रशासन को निर्देशित किया था। फिर जिला प्रशासन ने आपको (सीएमएचओ) मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा है। अतः आपसे आग्रह है कि जांच प्रक्रिया जल्द पूरी कर डॉ. राजन के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने में योगदान दें। खंड विस्तार प्रशिक्षक पदोन्नति और पद स्थापना में डॉ. राजन द्वारा की गई उगाही की जांच में खुद को भी शामिल किए जाने का आग्रह अजय प्रताप सिंह परिहार ने जांच अधिकारी डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक से किया है। इस मामले की शिकायत परिहार ने संभाग आयुक्त से की थी। उसी आधार पर जांच शुरू की गई है। जांच अधिकारी को सौंपे पत्र में परिहार ने कहा है कि चूंकि मैं शिकायतकर्ता हूं, इस लिहाज से जांच प्रक्रिया में मुझे भी शामिल किया जाना चाहिए।

चंद्रकला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की सुकमा जिला अध्यक्ष नियुक्त

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की सुकमा जिला इकाई अध्यक्ष पद पर जिला चिकित्सालय की नर्सिंग स्टॉफ चंद्रकला कोसले की नियुक्ति की गई है। चंद्रकला की नियुक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक मिश्रा की सहमति से उप प्रांताध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने की है। श्रीमती कोसले को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित की गई है। चंद्रकला की नियुक्ति पर सुकमा जिले के विभागीय कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

भाजपाई वार्डों की उपेक्षा करने से बाज आएं महापौर : पाण्डेय

0
  • मेयर पर चंद्रशेखर वार्ड की उपेक्षा करने का आरोप, होगा आंदोलन

जगदलपुर चंद्रशेखर आजाद वार्ड की साफ सफाई एवं पानी सप्लाई के संबंध में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में पार्षदों ने आयुक्त और महापौर को ज्ञापन सौंपा। वार्ड की पार्षद नीलम यादव महापौर एवं आयुक्त से अपने वार्ड की सफाई तथा पानी सप्लाई के संबंध में निवेदन करती रही हैं, लेकिन व्यवस्था सुधारने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाने पर मंगलवार को भाजपा ने आयुक्त एवं महापौर को ज्ञापन सौंपकर वार्डवासियों के सहयोग से आंदोलन करने की चेतावनी दी। संजय पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि मेयर भाजपा पार्षदों के वार्डों की उपेक्षा कर रही हैं।

भाजपा का कहना है कि लगभग एक वर्ष पूर्व नगर निगम ने करीब 750 आवासों वाली लालबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का हस्तांतरण नगर निगम को किया गया था। नगर निगम इस कॉलोनी की सफाई व्यवस्था, समुचित विकास एवं पानी सप्लाई जैसी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है. पानी सप्लाई के नाम पर कॉलोनी के हर घर से निगम ने 5000 रुपए वसूले हैं। इसके अलावा संपत्ति कर व सफाई के नाम पर यूजर चार्ज भी वसूलना शुरू किया गया है। निगम द्वारा कॉलोनी में न सफाई कराई जाती है और न ही जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इस वजह से वार्ड नागरिक अक्सर आक्रोशित होकर वार्ड पार्षद से शिकायत करते रहते हैं। नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि महापौर सफीरा साहू के ईशारे पर निगम प्रशासन वार्ड की जनता को मूलभूत सेवा से वंचित कर रहा है, बल्कि भाजपा पार्षदों के वार्डों में दलगत और ओछी राजनीति कर रहा है। बड़ा वार्ड होने के कारण वहां मात्र तीन स्वीपर भेजना पर्याप्त नहीं है। कॉलोनी हस्तांतरण के बाद वार्ड में लगभग 15 सौ मकान तैयार हो चुके हैं। इतने बड़े वार्ड की सफाई तीन कर्मियों से कतई संभव नहीं है। ऐसे में नगर निगम को वहां अतिरिक्त स्वीपर लगाकर सफाई व्यवस्था बेहतर करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि भाजपा पार्षदों के वार्डों में दलगत और ओछी राजनीति करने की महापौर की परंपरा समाप्त बंद चाहिए। वार्ड पार्षद नीलम यादव की शिकायत पर आज प्रातः नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय, नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं वार्डवासी वार्ड का भ्रमण कर समस्याओं से अवगत हुए और उसके निदान के संबंध में प्रयास करने का आश्वासन दिया। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि लगातार पार्षद की मांग करने पर भी नगर निगम का ऐसा रवैया व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कॉलोनी के हर घर से 5 हजार रुपए वसूलने के बाद भी वहां पर एक ही पंप ऑपरेटर तैनात है, जिससे लगातार 24 घंटे कार्य करवाया जा रहा है। निगम को पंप ऑपरेटर की संख्या बढ़ाकर तीन करनी चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा पार्षदों के साथ हो रहे दोयम दर्जे के व्यवहार से महापौर बाज आएं तथा अपनी जिम्मेदारी निभाएं।*बॉक्स**व्यथित हैं वार्ड की महिला पार्षद*वार्ड पार्षद नीलम यादव ने कहा है कि उन्हें नगर निगम द्वारा परेशान किया जा रहा है। नगर निगम पदाधिकारियों एवं अधिकारियों द्वारा उन्हें वार्ड में नीचा दिखाने की भी कोशिश की जा रही है। जिसके कारण उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। निगम यदि 7 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं करेगा तो वे वार्डवासियों के साथ आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगी। ज्ञापन देने के दौरान पार्षद सचेतक राजपाल कसेर, नीलम यादव एवं त्रिवेणी रंधारी उपस्थित थे।

बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों पर कांग्रेस की पौ बारह

0
  • मुख्यमंत्री के जनहितैषी कार्यों ने छोड़ी मतदाताओं के दिलों में छाप
  • सांसद दीपक बैज की कार्यशैली ने 6 सीटों पर कांग्रेस को दी मजबूती
  • चार सीटों पर कांग्रेस को बहाना पड़ेगा पसीना, तब राह होगी आसान

अर्जुन झा

जगदलपुर आदिवासी बहुल बस्तर संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की पौ बारह होने जा रही है। हालांकि चार सीटों पर स्थिति थोड़ी गड़बड़ है और जमकर पसीना बहाने के बाद अंततः कांग्रेस मजबूती हासिल कर लेगी। आसन्न विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्य, बस्तर सांसद दीपक बैज की उज्जवल छवि व कार्यशैली तथा छत्तीसगढ़िया वाद महत्वपूर्ण फैक्टर होंगे।बस्तर संभाग में कुल 12 विधानसभा सीटें हैं। यह संभाग दो हिस्सों उत्तर बस्तर और दक्षिण बस्तर में विभाजित है और दोनों हिस्सों में छह छह सीटें आती हैं। दक्षिण बस्तर की सभी छह सीटों में पार्टी आधारित कार्यक्रमों की जिम्मेदारी बस्तर के सांसद दीपक बैज को मिली हुई है। ये सीटें हैं कोंटा, जगदलपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और चित्रकोट। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में सांसद बैज की सक्रियता लगातार बनी हुई है। सभी विस क्षेत्रों में उनकी लोकप्रियता चरम पर है। अपनी निर्विवाद और उज्जवल छवि, उत्कृष्ट कार्यशैली और सहज सुलभता के दम पर श्री बैज ने इन सभी क्षेत्रों में कांग्रेस की पकड़ को और भी मजबूत बना दी है।. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ठेठ छत्तीसगढ़िया छवि, उनकी सरकार की जनहितैषी योजनाओं, आदिवासी संस्कृति, पूजा पद्धति, उनके आस्था केंद्रों के संरक्षण संवर्धन के लिए छ्ग सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के चलते भी बस्तर संभाग कांग्रेस के अभेद्य किला के रूप में तब्दील होता जा रहा है। मौजूदा समय में संभाग की सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। एक प्रतिष्ठित एजेंसी के सर्वे के मुताबिक संभाग की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि चार सीटों पर कांटे की टककर का अनुमान भी इस सर्वे में लगाया गया है, लेकिन अंततोगत्वा जीत कांग्रेस की होगी ऐसी संभावना भी जताई गई है।

जगदलपुर में रेखचंद जैन ही शूरमा

संभाग की बारह में से 11 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। एकमात्र जगदलपुर सीट ही सामान्य वर्ग के लिए है। यहां भी कांग्रेस का कब्जा है और सर्वे में मौजूदा विधायक रेखचंद जैन की स्थिति बेहद मजबूत आंकी गई है। यानि रेखचंद जैन ही जगदलपुर के शूरमा साबित होंगे। इस सर्वे में बताया गया है कि रेखचंद जैन की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। वे जगदलपुर क्षेत्र की जनता से सतत संपर्क में रहते हैं, लोगों के हर सुख दुख में सहभागी बनते हैं, शासन की ओर से लोगों को ईलाज, शिक्षा, गरीबों को परिवार के भरण पोषण, स्वरोजगार स्थापना आदि के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराने में वे जरा भी कंजूसी नहीं करते। संगठन के कार्यों में भी श्री जैन हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। यही वजह है कि उनके मुकाबले मुख्य विपक्षी दल भाजपा चाहे कितना भी दमदार चेहरा उतार ले, इस सीट पर जीत कांग्रेस की ही होगी। सर्वे में कहा गया कि भाजपा की ओर से पूरी ताकत झोंक दी जाने के बाद भी जगदलपुर से कांग्रेस पुनः रेखचंद जैन को उतरती है तो कांग्रेस की जीत 70 फीसदी तय है। मुख्यमंत्री अक्सर जगदलपुर आते रहते हैं। सांसद दीपक बैज भी यहां अक्सर सक्रिय रहते हैं। ये सारे फैक्टर कांग्रेस की स्थिति को और भी मजबूत बनाते हैं।

बस्तर की बिसात पर लखेश्वर का दम

बस्तर विधानसभा सीट पर भाजपा अगर अपना मोहरा बदल दे, तो भी कांग्रेस को हरा पाना भाजपा के बूते के बाहर होने की बात सर्वे में कही गई है। मौजूदा कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने क्षेत्र में खूब नाम कमाया है। वे लगातार क्षेत्र के गांवों का दौरा करते रहते हैं। पिछले चुनाव में लखेश्वर बघेल ने भाजपा के सुभाऊ कश्यप को करारी शिकस्त दी थी। इस बार अगर बस्तर सीट पर भाजपा अपना मोहरा बदल देती है, तो भी यहां कांग्रेस की जीत 75 प्रतिशत तय मानी गई है।

चित्रकोट में चलता रहेगा राजमन का राज

चित्रकोट सीट पर वाटर फाल की धारा कांग्रेस के पक्ष में गीत गाती प्रतीत हो रही है। यहां कांग्रेस के राजमन बेंजाम विधायक हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा के लच्छूराम कश्यप को शिकस्त दी थी। सर्वे बताता है कि इस सीट पर अगले पांच साल तक भी राजमन बेंजाम और कांग्रेस का राज चलता रहेगा। यहां से राजमन को दोहराने पर कांग्रेस की जीत 65 प्रतिशत तय मानी गई है। भाजपा अगर यहां प्रत्याशी बदल देती है, तो कड़े मुकाबले के हालात जरूर बन सकते हैं, मगर जीत आखिरकार कांग्रेस की ही सुनिश्चित बताई गई है।

दंतेवाड़ा में रहेगी कांटे की टक्कर

बस्तर संभाग में दंतेवाड़ा सीट को सबसे अहम माना जाता है। इस सीट के विधायक रहे शहीद महेंद्र कर्मा ने दंतेवाड़ा को नई पहचान दिलाई है। परिवर्तन यात्रा के दौरान नक्सली हमले में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की शहादत के बाद कांग्रेस ने उनकी धर्मपत्नी देवती कर्मा को मैदान पर उतारा और उनकी जीत भी हुई। पिछले चुनाव में देवती कर्मा ने भाजपा की ओजस्वी मंडावी को हराया था। अब इस सीट पर हालात काफी बदल चुके हैं। यहां कांग्रेस से मुकाबले में अब भाजपा बराबरी पर आ चुकी है। इस बार यहां दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर की संभावना जताई गई है। माना जा रहा है कि इस बार के चुनाव में दोनों दल प्रत्याशी बदल सकते हैं।

बीजापुर में फूल छाप कांग्रेसी बिगाड़ रहे खेल

बीजापुर सीट पर शुरू से फूल छाप कांग्रेसी पार्टी का खेल बिगाड़ने में लगे हुए हैं। यहां कांग्रेस के विधायक से मनमुटाव रखने वाले कतिपय कांग्रेस नेता भाजपा के लिए राह आसान बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस के विक्रम मंडावी ने भाजपा के महेश गागड़ा को पराजित किया था। कांग्रेस अगर मंडावी को रिपिट करती है, तो यहां कांग्रेस की जीत 55 प्रतिशत तय मानी गई है। वहीं अगर भाजपा अपना प्रत्याशी बदल देगी तब कांटे की टक्कर के हालात बनने की संभावना सर्वे में जताई गई है।*बॉक्स**कोंटा में बोल रही है कवासी लखमा की तूती*बस्तर संभाग के सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा सीट पर आज भी कांग्रेस पार्टी और उसके विधायक एवं केबिनेट मंत्री कवासी लखमा की तूती बोल रही है। लखमा दादी के सामने किसी और के टिके रहने की संभावना को सर्वे में सिरे से खारिज कर दिया गया है। लखमा इतने ज्यादा लोकप्रिय हो चले हैं कि अभी उनकी जीत की 85 प्रतिशत संभावना जताई गई है। यहां चर्चा है कि इस बार भाजपा नया प्रत्याशी उतार सकती है।

एक नजर उत्तर बस्तर की सीटों पर

उत्तर बस्तर की अंतागढ़ सीट पर कांग्रेस – भाजपा में बराबरी के मुकाबले का आकलन किया गया है। इस सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस के अनूप नाग ने भाजपा के विक्रम उसेंडी को मामूली अंतर से हराया था। इस बार के चुनाव में दोनों दलों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है। भानुप्रतापपुर सीट के उप चुनाव कांग्रेस की सावित्री मंडावी ने भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम को पराजित किया था। इस बार के चुनाव में अगर भाजपा देवलाल दुग्गा को उतारेगी, तो कांटे के मुकाबले के हालात बन सकते हैं, फिर भी जीत कांग्रेस के ही पाले में जाने की संभावना सर्वे में जताई गई है। कांकेर सीट पर प्रशासनिक सेवा से सियासत में आए शिशुपाल सोरी कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के हीरा मरकाम को हराया था। इस बार यहां कांग्रेस – भाजपा के बीच कांटे के संघर्ष की उम्मीद जताई गई है। केशकाल सीट पर कांग्रेस के संतराम नेताम विधायक हैं। इस बार भी यहां से कांग्रेस की ही जीत की संभावना व्यक्त की गई है। अगर यहां भाजपा नीलकंठ टेकाम को उतारती है, तो कड़े मुकाबले के हालात बन सकते हैं कोंडागांव सीट उत्तर बस्तर की वीवीआईपी सीटों में शुमार है। यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम विधायक हैं। उन्होंने भाजपा सरकार में मंत्री रही लता उसेंडी को शिकस्त दी थी। इस बार के चुनाव में भी मरकाम की जीत तय मानी जा रही है।

नारायणपुर में धर्मान्तरण मुद्दा नहीं

धर्मान्तरण को लेकर सुर्खियों में रही नारायणपुर विधानसभा सीट में धर्मान्तरण इस बार के चुनाव में प्रभावी मुद्दा नहीं रहेगा। हालांकि यहां धर्म परिवर्तन को लेकर आदिवासी समुदाय और मसीही समुदाय के लोगों के बीच गाहे बगाहे टकराव के हालात पैदा होते रहते हैं, बावजूद क्षेत्र के आदिवासी और अन्य समुदायों के ज्यादातर लोग कांग्रेस के पक्ष में एकजुट हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस के चंदन कश्यप भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप को हराया था। इस बार यहां बराबरी का मुकाबला होने की संभावना जताई गई है।

दुनिया बदलने के लिए शिक्षा है सबसे मजबूत हथियार : लखेश्वर

0
  • विधायक बघेल ने परचन में भारत उदय गुरुकुल का किया लोकार्पण

बकावंड क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने संकुल परचनपाल में भारत उदय गुरुकुलम का लोकार्पण किया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर उन्होंने संस्था की समृद्धि हेतु कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के अनुसार मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य आत्म ज्ञान अथवा ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति का प्रयत्न होना चाहिए। इसके लिए लोगों में धार्मिक भावना का विकास करना आवश्यक है। पहले गुरुकुलों में छात्रों के शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास पर बल दिया जाता था। ताकि उनके व्यक्तित्व का समन्वित विकास हो सके। आध्यात्मिक दृष्टिकोण पर अधिक बल दिया जाता था। मानसिक विकास के लिए प्रश्नोत्तर, वाद-विवाद तथा शास्त्रार्थ का प्रावधान था।

इससे विद्यार्थियों में चिंतन मनन का गुण पैदा होता था और व्यक्तित्व एवं मानसिक शक्ति विकसित होती थी। बघेल ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को उसके स्वयं के प्रति कर्त्तव्यों और सामाजिक दायित्वों का बोध कराती है। व्यक्तित्व विकास, ईश्वर भक्ति, चरित्र निर्माण तथा धर्म पर विश्वास आदि का बोध होना चाहिए। शिक्षा एक ऐसा हथियार है, जिसके जरिए दुनिया में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम में दिनेश यदु, रमेश माधवानी, आशीष मिश्रा, चंपा ठाकुर, बुदरू बघेल, श्यामकुमारी, जितेंद्र तिवारी, तुलसी राम ठाकुर, जयंती नेताम, डमरूधर बघेल, मजहर खान, तयेंद्र ठाकुर एवं स्कूल स्टॉफ तथस व ग्रामीण उपस्थित थे।

मेला- मड़ई में पहुंचे विधायक रेखचंद जैन

0
  • सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, लगवाए भूपेश बघेल जिंदादाबाद के नारे

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन सोमवार को जगदलपुर ब्लॉक के दो स्थानों आसना व कस्तूरी में आयोजित मेला- मड़ई तथा आमागुड़ा में दुलारदेई मातागुड़ी के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। विधायक जैन ने तीनों स्थानों पर ग्रामीणों को मेला- मड़ई के आयोजन तथा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए भूपेश बघेल सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों तथा ग्रामीणों के हित में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे ग्रामीणों से लगवाए।

आसना में मां शीतला कंकालीन माता की गुड़ी में पूजा पश्चात संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि आपने मुझे विधायक चुनकर सेवा करने का अवसर प्रदान किया, यह मेरा सौभाग्य है। मेरी यथासंभव कोशिश लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि 15 साल में देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार की दिशा में भाजपा सरकार ने जरा भी ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार आते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवगुड़ियों की मरम्मत व जीर्णोद्धार की स्वीकृति दी है। मातागुड़ी की भव्यता देखकर मन प्रफुल्लित हो उठता है। आसना के विकास के लिए ईश्वर खंबारी की पहल को रेखांकित करते हुए जैन ने उनकी खूब सराहना की। साथ ही धान खरीदी, किसान कर्ज माफी की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ईश्वर खंबारी, सुदर्शन पाणिग्रही, सरपंच प्रवीण देहारी, उप सरपंच रामनाथ कश्यप, हेमंत कश्यप, कमलोचन पाणीग्रही, संत पाणीग्रही, लछनी बाई, देवशंकर पंडा, ज्वाला पाणिग्रही, रोहित पाणिग्रही, वेणुधर, हरेकृष्ण, चंद्रोराम, मोसूराम नाईक, ग्राम पटेल, कोटवार आदि मौजूद थे।

दोहराई मंच निर्माण की प्रतिबद्धता

इसके बाद विधायक जैन कस्तूरी में बामनदेई माता के मेले में फिर आमागुड़ा दुलारदेई मातागुड़ी के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होने देवगुड़ी परिसर में सार्वजनिक मंच निर्माण करवाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। ग्रामीणों की अन्य मांगों को सुनने के बाद बारी-बारी से उन्हें पूरा करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, सरपंच भगत, सरपंच राजेंद्र, गौरनाथ नाग, नगर निगम पार्षद सूर्या पाणि, जगबंधु व अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

संत कबीर से हमें मिली भेदभाव रहित विकास की प्रेरणा : बैज

0
  • पनका समाज का बस्तर विकास में महत्वपूर्ण योगदान : रेखचंद जैन

जगदलपुर बस्तर जिला पनका समाज कबीर पंथ समिति द्वारा ग्राम माड़पाल में संत कबीर दास साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद दीपक बैज ने पनका समाज कबीर पंथ विकास समिति के रसोईघर निर्माण हेतु 2.50 लाख तथा अध्यक्षता कर रहे विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कबीर कुटीर निर्माण हेतु 5 लाख रुपए देने की घोषणा की समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि संत कबीर दास जी का जीवन हमें बिना भेदभाव विकास करने की प्रेरणा देता है।

प्रदेश की हमारी सरकार उन्हीं से अभिप्रेरित होकर काम कर रही है। कबीर दास जी ने अपने जीवन में सामाजिक कुरीतियों से लडने की प्रेरणा दी उनके दोहे आज भी प्रासंगिक हैं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि बस्तर के विकास में पनका समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। पनका समाज कबीर विकास समिति बस्तर जिला ने कबीर जी की शिक्षा को जन जन तक पहुंचाने के लिए जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है। संत कबीर ने जो शिक्षा दी है, उसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नगर निगम की सभापति कविता साहू, सरपंच मंदना नाग, गौरनाथ नाग, अवधेश झा,धरमू राम, समाज के अध्यक्ष श्रीराम दास, उपाध्यक्ष बलीदास, वरिष्ठ सलाहकार विजय दास, सचिव महेश दास, जगरनाथ, संरक्षक खगपति दास, धनुर्जय दास, उधर्व दास, कैलाश दास, राजेश दास, बुधुदास, गणेश दास, सूरज भंडारी, प्रेमवती दास, रमेश दास, प्रेमदास, बोटीराम दास समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS