City Media - Page 770 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 770

संत कबीर से हमें मिली भेदभाव रहित विकास की प्रेरणा : बैज

0
  • पनका समाज का बस्तर विकास में महत्वपूर्ण योगदान : रेखचंद जैन

जगदलपुर बस्तर जिला पनका समाज कबीर पंथ समिति द्वारा ग्राम माड़पाल में संत कबीर दास साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद दीपक बैज ने पनका समाज कबीर पंथ विकास समिति के रसोईघर निर्माण हेतु 2.50 लाख तथा अध्यक्षता कर रहे विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कबीर कुटीर निर्माण हेतु 5 लाख रुपए देने की घोषणा की समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि संत कबीर दास जी का जीवन हमें बिना भेदभाव विकास करने की प्रेरणा देता है।

प्रदेश की हमारी सरकार उन्हीं से अभिप्रेरित होकर काम कर रही है। कबीर दास जी ने अपने जीवन में सामाजिक कुरीतियों से लडने की प्रेरणा दी उनके दोहे आज भी प्रासंगिक हैं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि बस्तर के विकास में पनका समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। पनका समाज कबीर विकास समिति बस्तर जिला ने कबीर जी की शिक्षा को जन जन तक पहुंचाने के लिए जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है। संत कबीर ने जो शिक्षा दी है, उसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नगर निगम की सभापति कविता साहू, सरपंच मंदना नाग, गौरनाथ नाग, अवधेश झा,धरमू राम, समाज के अध्यक्ष श्रीराम दास, उपाध्यक्ष बलीदास, वरिष्ठ सलाहकार विजय दास, सचिव महेश दास, जगरनाथ, संरक्षक खगपति दास, धनुर्जय दास, उधर्व दास, कैलाश दास, राजेश दास, बुधुदास, गणेश दास, सूरज भंडारी, प्रेमवती दास, रमेश दास, प्रेमदास, बोटीराम दास समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

इलेक्ट्रॉनिक अध्ययन शाला एवं अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकी संस्थान में में दाखिला आज से

0

रायपुर नए सत्र के लिए पं. रविशंकर शक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की स्नातक एवं स्त्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया 6 जून से प्रारंभ हो रही है। यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रानिक्स एवं अक्षय ऊर्जा विभाग के स्नातक कार्यक्रम की हेड प्रोफेसर डॉ. कविता ठाकुर ने बताया कि विश्वविद्यालय में चल रहे कोर्सेस इलेक्ट्रॉनिक्स, मटेरियल साइंस, डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग एवं रिसर्च में जो विद्यार्थी करियर बनाने चाहते हैं, उनके लिए इलेक्ट्रॉनिकी एवं फोटोनिकी अध्ययनशाला में चल रहे एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, एमटेक ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड लेज़र टेक्नोलॉजी एक अच्छा विकल्प है। बीतें सत्रों में यहां के स्टूडेंट्स आईआईटी एवं डीआरडीओ में रिसर्च एवं पीएचडी के लिए चयनित हुए हैं एवं इलेक्ट्रॉनिक संस्थानों में उन्हें रोजगार मिला है। वहीं जो बच्चे अभी बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए हैं और अपना करियर अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं, उनके लिए विश्वविद्यालय के अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकी प्रबंधन में चल रहा बैचलर ऑफ़ वोकेशन कोर्स एक अच्छा विकल्प है। यह कोर्स करने से बच्चे उच्च शिक्षा, तत्काल रोजगार एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रवेश परीक्षा एमएससी फिजिक्स के साथ ही होगी। एमटेक एवं बैचलर ऑफ़ वोकेशन की प्रवेश परीक्षा पृथक से ली जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय के पोर्टल से अप्लाई एवं प्रवेश परीक्षा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पर्यावरण दिवस पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने लगाए पेड़

0
  • डॉक्टरों के बीच तरह – तरह की खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल डिमरापाल ने विश्व पर्यावरण दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। इस दौरान डॉक्टर्स और स्टॉफ के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा कॉलेज कैंपस के बाहर मैदान पर पौधरोपण किया गया। पारंपरिक खेलों में महिला कबड्डी, मैराथन दौड़, फुटबॉल, महिला और पुरुष क्रिकेट मैच आदि की स्पर्धाएं छग रेग्युलर जूनियर डॉक्टर संघ द्वारा आयोजित की गईं। शुरुआत सुबह 6 बजे मैराथन दौड़ से हुई। मुख्य अतिथि धरमपाल सैनी और इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा थे। समापन राजनांदगांव और जगदलपुर के डॉक्टरों के बीच क्रिकेट के फाइनल क्रिकेट मैच से हुआ। क्रिकेट में राजनादगांव के डॉक्टर्स ने बाजी मारी। मैराथन दौड़ कॉलेज कैंपस से शुरू होकर कोलेज के बाहर ग्राउंड में दो चक्कर के बाद हुआ। खाली पड़े वृक्षहीन ग्राउंड पर अलग अलग प्रजातियों के पेड़ों के पचास पौधे लगाए गए। जूनियर डॉक्टरों ने अपने सीनियर डॉक्टरों के नाम की नेमप्लेट वाले ट्री गार्ड के साथ उन्हें पौधे भेंट किए गए।पहले डीन डॉ. यूएस पैंकरा और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनुरुप साहू ने अपनी नेमप्लेट वाले ट्री गार्ड के साथ पौधे लगाए। उसके बाद बाकी डॉक्टरों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पौधे रोपने वालों में मेडिसिन विभाग प्रमुख डॉ. जॉन मसीह और डॉ. खिलेशवर सिंह, सर्जरी से डॉ. कमलेश ध्रुव, डॉ. प्रदीप पाण्डे, डॉ. ज्योति गुप्ता, पैथोलॉजी से डॉ. केएल आजाद, नाक कान गला विभाग से डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. अर्चना तिर्की, स्त्रीरोग विभाग से डॉ. इंदू शर्मा, डॉ. करूणा मेरावी, डॉ.ज्योति साहू, अस्थि रोग विभाग से डॉ. संदीप सिंह, डॉ. मुकेश ध्रुव, एनोटॉमी से डॉ. मीत कृष्णन (मैराथन विजेता), बायो केमिस्ट्री से गिरीश, माइक्रो बायोलॉजी से श्री सत्या, फॉरेंसिक से डॉ. वानखेड़े, डॉ. आशीष पटेल, डॉ. पंकजा भगत, डॉ. अविनाश सिंह ठाकुर, डॉ. अनेप्पू प्रशांत, दंतरोग विभाग से डॉ. मेहुल त्रिवेदी , एनेस्थीसिया से डॉ.रवि गोआर्या, शिशु रोग विभाग से डॉ.अनुरुप साहू, डॉ. डीआर मंडावी, डॉ.पुष्पराज प्रधान, कैजुअल्टी से डॉ. केएम गुप्ता, डॉ. मनोज चंद्राकर, फिजियोथेरेपी से कुलदीप भारद्वाज एवं नर्सिंग विंग से अंशिला बैस, स्वाति सोनी और पीजी डॉक्टरों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। आयोजनकर्ता छग रेगुलर जूनियर डॉक्टर संघ के प्रेसीडेंट डॉ. कमलेश इज़ारदार, सेक्रेटरी डॉ. प्रभाकर प्रधान, ट्रेजरर डॉ. पल्लब रॉय और चीफ एडवाइजर डॉ. ए. प्रशांत के मार्गदर्शन में समस्त जूनियर डॉक्टरों के समूह ने इस कार्यक्रम को अच्छे से अंजाम दिया। प्रमुखतः जगदलपुर जूनियर डॉक्टर रिप्रेजेंटेटिव डॉ. बलदेव नेताम और डॉ. चंदन नाग के साथ डॉ. हर्ष बघेल ने समस्त संविदा और रेगुलर जूनियर डॉक्टर इंटर्न डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट्स को एकसाथ बांधे रखा। सीनियर डॉक्टर्स अपने जूनियर्स के कार्य से बहुत खुश नजर आ रहे थे।

मंत्री लखमा ने भी लगाया पौधा

दो फीट गहरे गड्ढे खोदकर उसमें फफूंदनाशक दवा और वर्मी कम्पोस्ट डालकर वृक्षारोपण किया गया सारे डॉक्टर्स ने अपने -अपने नाम से लगे हुए पेड़ों के पास जाकर फोटो शूट करवाई। रोपे गए पेड़ों की ऊंचाई 4 से 8 फीट तक है। महज एकबार के आग्रह पर मुख्य अतिथि के रूप में वृक्षारोपण करने पहुंचे आबकारी मंत्री कवासी लखमा, जिन्हे लोग प्यार से दादी नाम से पुकारते हैं, ने टुबोबिया रोसिया का पेड़ लगाकर उसका नाम ‘दादी’ रखा। उन्होंने अपने उद्बोधन में खेल और वृक्षारोपण के आयोजन को बहुत ही पसंद करते हुए सराहनीय कार्य बताता। लखमा ने जूनियर डॉक्टरों को इसके लिए बधाई दी और अपने चुटिले अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

जैन – बेंजाम ने सराहा पहल को

जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन जी ने भी वृक्ष लगाकर खेल के प्रति डाक्टरों के उत्साह की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन की उम्मीद जताई। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में क्षेत्रीय विधायक राजमन बेंजाम ने भी अपने नेमप्लेट के साथ सात फीट ऊंचा पेड़ लगाकर खुद मिट्टी और खाद डाली तथा मजबूती के साथ ट्री गार्ड लगाया। कवासी लखमा ने राजमन बेंजाम की तारीफ करते हुए बताया कि राजमन बेंजाम एक विधायक ही नहीं, बल्कि एक नेशनल प्लेयर भी हैं। श्री बेंजाम के नाम पर सौ मीटर दौड़ को 12 सेकंड में पूरा करने का रिकॉर्ड है। यह आज भी युवाओं के लिए चैलेंज है। इसलिए ये युवाओं में ज्यादा लोकप्रिय हैं। और सारे खेल खेलते रहने के कारण इनका फिटनेस बरकरार है। मंत्री कवासी लखमा और विधायक रेखचंद जैन तथा नियमित अभ्यासी गेंदबाजों की बालों पर श्री बेंजाम ने शानदार शॉट लगाकर दर्शकों का दिल ही नहीं जीता वरन अपने उत्कृष्ट खिलाड़ी होने का परिचय भी दिया ।

नारी शक्ति ने भी दिखाया दम

महिला कबड्डी में 2020 बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स विजयी रहे। फुटबॉल में मेडिकल स्टूडेंट्स सिलास डी. मारक की टीम विजेता बनी। महिला क्रिकेट में स्त्रीरोग विशेषज्ञों की टीम ने स्टूडेंट्स इलेवन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।महिला विंग की कैप्टन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मेरावी ने अन्य मेडिकल कालेजों से भी महिला टीमों की सहभागिता पर जोर दिया। पुरुष क्रिक्रेट में राजनांदगांव के डॉक्टरों ने अपने कप्तान डॉ. चेतन साहू (एमडी) के नेतृत्व में जगदलपुर के डॉक्टरों को हराकर ना केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि दिलों को भी जीत लिया। जीएमसी जगदलपुर के कप्तान डॉ. कमलेश ध्रुव विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर सर्जरी विभाग ने कहा कि मेहमाननवाजी और मेजबानी का सुंदर उदाहरण दोनों टीमों में देखने को मिला। भविष्य में भी ऐसे खेलों के माध्यम से रिश्तों की बुनियाद और भी मजबूत होगी। डॉक्टरों में आपसी एकता, भाईचारा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता सराहनीय है। जूनियर डॉक्टर संघ के प्रेसीडेंट डॉ. कमलेश इजारदार ने आभार प्रदर्शन किया।

बच्चों से मारपीट के मामले में राज्य सरकार ने की सख्त कार्रवाई

0

बच्चों से मारपीट के मामले में राज्य सरकार ने की सख्त कार्रवाई जांच में मिली शिकायतों के विरूद्ध कार्रवाई में लापरवाही पर तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा निलंबित कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर आरोपी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लियाविशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित अभिकरण का संचालन करने वाली संस्था प्रतिज्ञा विकास संस्थान दुर्ग का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की अनुशंसा कांकेर 05 राज्य सरकार ने कांकेर में बच्ची से मारपीट के मामले में सख्त कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा को विशेषीकृत दत्तक एजेंसी कांकेर के विरुद्ध शिकायतों की जांच में लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है,

इसके साथ ही कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर बच्चों से मारपीट की आरोपी समन्वयक (विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी) सीमा द्विवेदी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 75 किशोर न्याय(बालकों के देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 3(2) वी (क) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मारपीट के आरोपी समन्वयक सीमा द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है। इसके अतिरिक्त कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने प्रतिज्ञा विकास संस्थान, विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण कांकेर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि उक्त अभिकरण के विरुद्ध शिकायत मिलने पर संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा 4 जून 2023 को अभिकरण का औचक निरीक्षण किया गया, जांच में शिकायत की सत्यता की पुष्टि हुई। उक्त शिकायतों की पुष्टि के बाद कलेक्टर ने कांकेर में विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण का संचालन करने वाली संस्था प्रतिज्ञा विकास संस्थान दुर्ग का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने हेतु संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग को अनुशंसा की है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि समस्त बच्चों की सुरक्षा एवं देखरेख हेतु सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।

आदिवासियों के परम हितैषी हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : बेंजाम

0
  • छत्तीसगढ़ के विकास की नई गाथा लिख रहे हैं मुख्यमंत्री : राजमन

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम सोमवार को ग्राम पंचायत कटेनार के हिंगलाजिन माता मंदिर प्रांगण में आयोजित वार्षिक मेला में शामिल हुए। उन्होंने हिंगलाजिन माता के दर्शन पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। ग्रामीणों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए विधायक बेंजाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण स्तर पर सभी व्यक्तियों के हित में योजनाएं चला रखी है। आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने का काम हमारी सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों के परम हितैषी हैं. ग्रामीणों की सेवा में तत्पर रहने वाले हमारे मुख्यमंत्री बघेल ने सिरहा, पेरमा, पुजारी, गुनिया एवं पटेलों को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष 7000 रुपए देने की श्रेष्ठतम पहल की है। राजमन बेंजाम ने कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ की सत्ता में रही भाजपा के नेताओं ने कभी आदिवासियों की चिंता नहीं की। चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के लोग अपने आप को आदिवासी हितैषी बताकर आदिवासी भाई- बहनों को भड़काने का काम कर रहे हैं। आदिवासियों के हित की बात हो या प्रदेश के विकास की, भूपेश बघेल सरकार पूरे देश में अव्वल स्थान पर है। हमारे मुख्यमंत्री द्वारा आरंभ की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को अन्य राज्य भी अंगीकार कर रहे हैं। आरंभ में ग्राम प्रमुखों और ग्रामीणों ने विधायक राजमन बेंजाम का भव्य स्वागत किया। देवी मां की पूजा अर्चना के बाद विधायक ने मेला भ्रमण किया।

जलभाराव वाले वार्डों में पहुंची मेयर

0

जगदलपुर महापौर सफीरा साहू ने सोमवार को सुबह शहर के जलभराव वाले वार्डो का दौरा किया। बारिश के पूर्व शहर के सभी बड़े नालों की सफाई जेसीबी के माध्यम से की जा रही है। ताकि बरसात के मौसम में किसी भी वार्ड में जलभराव की स्थिति पैदा न हो। इस कार्य का जायजा लेने महापौर व आयुक्त निकले थे। उन्होंने शहर के चंद्रशेखर आजाद वार्ड के सन सिटी क्षेत्र में बड़े नाले की सफाई के कार्य तथा अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर बारिश के पूर्व सभी बड़े नालों व नालियों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव ,आयुक्त केएस पैकरा ,स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

मासूम छात्र को शिक्षक ने और उसके पिता को पुलिस ने पीटा

0
  • शिक्षक के खिलाफ शिकायत करने पर आदिवासी की बेदम पिटाई

बकावंड पुलिस में शिक्षक के खिलाफ शिकायत करने वाले एक आदिवासी की पुलिस कर्मियों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। पीड़ित आदिवासी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक बस्तर से की है। बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत पाहुरबेल निवासी बलिराम बघेल का सात वर्षीय पुत्र युवराज शांतिनगर शाला का विद्यार्थी है। स्कूल के शिक्षक सुखदेव सरकार ने जरा सी बात पर मासूम युवराज की निर्ममता पूर्वक पिटाई कर दी थी। युवराज को काफी चोटें आईं हैं। उसके पिता बलिराम बघेल ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की थी। सूचना पर 112 की टीम गांव पहुंची। टीम में शामिल पुलिस जवान आरोपी शिक्षक को पकड़ने के बजाय प्रार्थी बलिराम पर ही टूट पड़े। पुलिस कर्मियों ने लात घूंसों से बलिराम बघेल की बेदम पिटाई कर डाली और आरोपी शिक्षक को पकड़े बिना लौट गए। पीड़ित बलिराम बघेल ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय जगदलपुर में की है। अब देखना यह है कि आरोपी शिक्षक और प्रार्थी की बेवजह पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है ? इस संबंध में बकावंड के थाना प्रभारी श्रीवास से चर्चा करने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं आरोपी शिक्षक सुखदेव सरकार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वे मिले ही नहीं।

बस्तर की आधी सीटों पर दीपक की रौशनी से कांग्रेस जगमग

0

जगदलपुर (अर्जुन झा) बस्तर सांसद दीपक बैज को संगठन ने जिन छह विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है, उन पर दीपक की रौशनी से कांग्रेस जगमग है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा परफार्मेंस के आधार पर टिकट मिलने और कटने की मुनादी कर दिए जाने के बाद बस्तर में कांग्रेस के गलियारों से लेकर भाजपा के कैंप तक और आम जनता के बीच भी चर्चा चल पड़ी है कि कितने विधायकों की टिकट कटने वाली है, ये विधायक कौन हैं, टिकट कटने का पैमाना विधायकों का प्रदर्शन है तो विधायकों को टिकट मिलने का पैमाना बेहतर प्रदर्शन है लेकिन जिनकी टिकट कटेगी, उनकी जगह नए चेहरे के लिए क्या पैमाने होंगे? जाहिर है कि संगठन में सक्रियता के साथ साथ जनता के बीच लोकप्रियता ही यह पैमाना हो सकता है। यहां खास बात यह है कि दीपक बैज के संसदीय क्षेत्र में डबल इंजन वाली स्थिति है। दीपक बैज गार्ड की भूमिका में हैं। डबल इंजन ऐसे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मेन इंजन हैं और विधायक सपोर्टिंग इंजन की तरह लगे हुए हैं। सांसद दीपक बैज इनके बीच समन्वय स्थापित करने का काम पूरी कर्मठता से कर रहे हैं।बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दंतेवाड़ा सीट छोड़कर शेष सभी सीटें जीती थीं। उपचुनाव में दंतेवाड़ा सीट भी हासिल कर विधानसभा में बस्तर को भाजपा मुक्त कर दिया। अब इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को 6 माह और तैयारी के लिए 4 माह बाकी हैं तो सियासी उलटफेर के आसार तलाशे जा रहे हैं। टिकटों में उलटफेर करके कांग्रेस बस्तर में अपनी मजबूती बरकरार रखना चाहती है। ऐसे में सवाल यह है कि किस किस विधायक की टिकट कटेगी, किस विधायक की परफॉरमेंस कैसी है। क्या अब इस मामले में पार्टी के सांसद दीपक बैज की भी राय ली जाएगी? मुख्यमंत्री के बयान से साफ दिख रहा है कि बस्तर में कई विधायक बेटिकट होंगे। बस्तर में चल रही चर्चाओं के अनुसार 5 से 6 वर्तमान विधायकों की टिकट कट सकती है। इनमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बस्तरिया विधायक ज्यादा हो सकते हैं। कांग्रेस ने अभी हाल ही कांकेर संसदीय क्षेत्र की भानुप्रतापपुर सीट उपचुनाव में बचाई है। सावित्री मनोज मंडावी जिस तरह 20 हजार से अधिक मतों से जीती हैं और उन्हें परफार्मेंस दिखाने के लिए समय भी नहीं मिला है, उनके परफार्मेंस के आकलन का क्या आधार हो सकता है? केशकाल विधायक संतराम नेताम अभी अभी उत्कृष्ट विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए हैं। जाहिर है कि बेहतर परफार्मेंस के आधार पर ही उन्हें यह अवसर मिला है। बस्तर के कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और उनकी सक्रियता किसी से छुपी नहीं है। कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, कोंटा विधायक कवासी लखमा, बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी में से किस किस का परफार्मेंस बेहतर नहीं है, यह तय करना आसान नहीं है। सभी अपने स्तर पर सक्रिय हैं। कोंटा विधायक कवासी लखमा बस्तर के प्रभारी और प्रदेश के उद्योग व आबकारी मंत्री हैं तो रेखचन्द जैन संसदीय सचिव हैं। लखेश्वर बघेल बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं। चंदन कश्यप और राजमन बेंजाम सांसद दीपक बैज के साथ अपने अपने इलाके में सक्रिय हैं। वैसे तो बस्तर सांसद दीपक बैज संसदीय क्षेत्र के सभी विधायकों को लोक कल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं और विधायक भी सक्रिय हैं लेकिन तब भी भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को बहुत कुछ परखने का मौका मिला है। उन्हें मैदानी स्थिति की जानकारी मिली है। इसके आधार पर टिकटों को ठोक बजाकर ही दिया जायेगा। भाजपा की नजर इस पर है कि कहां परिवर्तन हो सकता है, इसका अंदाजा लगाया जाए और उसी तरह रणनीति तैयार की जाए। भाजपा की उम्मीद कांग्रेस के प्रत्याशी चयन पर निर्भर है। सबसे ज्यादा चर्चा बस्तर की इकलौती सामान्य सीट जगदलपुर की है तो यहां रेखचंद जैन ने शहर के साथ साथ गांव गांव प्रभाव बनाया है। उनके समर्थकों का मानना है कि वे हर कसौटी पर खरे उतर रहे हैं।

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौके पर मौत

0

दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलाकसा में सुबह 7.30 बजे के आस पास सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी मृतक अजीत आर्य उम्र 41 वर्ष बस्तर क्षेत्र में शिक्षक है जो गर्मी छुट्टी में अपने ग्राम चिखलाकसा आए हुए थे। सूत्रों के जानकारी के अनुसार 2 माह पूर्व उन्होंने कार ली थी आज सुबह सुबह कार चलाने निकले थे की घर से कुछ ही दूर में पुत्तरवाही रोड में मोड़ के पास पर कार अनियंत्रित होकर ऊंचाई से खेत में जा गिरी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आलोक अवस्थी पुनः भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

0
  • दिनेश केजी सह जिला प्रभारी, श्रीनिवास रथ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और प्रकाश रावल सह विस क्षेत्र प्रभारी नियुक्त

जगदलपुर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने जिला मीडिया प्रभारी, सहप्रभारी और विधानसभा मीडिया प्रभारी, सहप्रभारी की नियुक्ति की है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व पुन: आलोक अवस्थी को सौंपा गया है। वे बीते पांच साल से बस्तर जिले में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी का काम सम्हालते आ रहे हैं। जिला मीडिया सह प्रभारी पत्रकार दिनेश केजी बनाए गए हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र मीडिया प्रभारी पत्रकार श्रीनिवास रथ और सह प्रभारी पत्रकार प्रकाश रावल नियुक्त किए गए हैं। ये सभी लंबे समय तक भाजपा संगठन में विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने सभी नव नियुक्त मीडिया प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे पार्टी की रीति नीति के अनुरूप काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS