City Media - Page 787 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 787

किरंदुल में म्यूजिकल नाईट 24 को

0

जगदलपुर राष्ट्रीय खनिज विकास निगम बीआईओएम कांप्लेक्स किरंदुल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव म्यूजिकल नाईट का आयोजन 24 मई की रात किरंदुल स्थित फुटबॉल ग्राउंड पर किया जा रहा है। आयोजन में इंडियन आइडल फेम के गायक मोहम्मद दानिश, प्लेबैक सिंगर अंणवेषा दत्ता और मोहम्मद इरफ़ान सुरों की महफिल सजाएंगे। आयोजन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए एनएमडीसी किरंदुल बैलाडीला के अधिकारियों और श्रम यूनियनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व वाली विभिन्न कमेटियां बनाई गई हैं।

कांग्रेस नेताओं की शहादत का अपमान !

किरंदुल में एनएमडीसी द्वारा 24 मई की रात्रि आयोजित की जा रही म्यूजिकल नाईट को कांग्रेस के नेताओं की शहादत का अपमान माना जा रहा है। यहां यह बताना लाजिमी है कि 25 मई को झीरम घाटी हत्याकांड को नक्सलियों ने अंजाम दिया था। नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ के अनेक कांग्रेस नेता शहीद हो गए थे। इन शहीद कांग्रेस नेताओं में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा शामिल भी थे। स्व. कर्मा दंतेवाड़ा जिले के निवासी थे और उन्होंने एनएमडीसी के हित में नक्सलियों से सैकड़ो बार लड़ाई लड़ी थी। लेकिन देश की नवरत्न कंपनियों में शुमार एनएमडीसी के अधिकारी बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की शहादत और उनके योगदान को भूलकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बजाय अपने मनोरंजन के लिए रंगारंग संगीत संध्या का आयोजन कर रहे है। 25 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जगदलपुर आने वाले हैं। ऐसे में शहादत की पूर्व संध्या इस तरह के मनोरंजक कार्यक्रम के आयोजन को हरगिज उचित नहीं ठहराया जा सकता।बीजापुर विक्रम मण्डावी (विधायक व उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण 25 मई को झीरम घाटी की बरसी है, इस घटना को लेकर बस्तर सहित प्रदेश के लोगों की संवेदनाएं जुड़ी हुई है । इस बड़ी घटना के बरसी से एक दिन पहले एनएमडीसी द्वारा वृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना बिल्कुल उचित नही है।

संवेदनहीन हो गए हैं अधिकारी : मंडावी

बीजापुर के विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने कहा है कि 25 मई को झीरम घाटी के शहीद कांग्रेस नेताओं की बरसी है। इस घटना से बस्तर सहित प्रदेशभर के लोगों की संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं। इस बड़ी घटना की बरसी से एक दिन पहले एनएमडीसी द्वारा वृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना बिल्कुल उचित नहीं है। यह शहादत का अपमान है और इस कदम को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। श्री मंडावी ने पूछा है कि क्या एनएमडीसी के अधिकारियों की संवेदना मर चुकी है, या फिर वे केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं?

किरंदुल में म्यूजिकल नाईट 24 को

0

जगदलपुर राष्ट्रीय खनिज विकास निगम बीआईओएम कांप्लेक्स किरंदुल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव म्यूजिकल नाईट का आयोजन 24 मई की रात किरंदुल स्थित फुटबॉल ग्राउंड पर किया जा रहा है। आयोजन में इंडियन आइडल फेम के गायक मोहम्मद दानिश, प्लेबैक सिंगर अंणवेषा दत्ता और मोहम्मद इरफ़ान सुरों की महफिल सजाएंगे। आयोजन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए एनएमडीसी किरंदुल बैलाडीला के अधिकारियों और श्रम यूनियनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व वाली विभिन्न कमेटियां बनाई गई हैं।

कांग्रेस नेताओं की शहादत का अपमान !

किरंदुल में एनएमडीसी द्वारा 24 मई की रात्रि आयोजित की जा रही म्यूजिकल नाईट को कांग्रेस के नेताओं की शहादत का अपमान माना जा रहा है। यहां यह बताना लाजिमी है कि 25 मई को झीरम घाटी हत्याकांड को नक्सलियों ने अंजाम दिया था। नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ के अनेक कांग्रेस नेता शहीद हो गए थे। इन शहीद कांग्रेस नेताओं में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा शामिल भी थे। स्व. कर्मा दंतेवाड़ा जिले के निवासी थे और उन्होंने एनएमडीसी के हित में नक्सलियों से सैकड़ो बार लड़ाई लड़ी थी। लेकिन देश की नवरत्न कंपनियों में शुमार एनएमडीसी के अधिकारी बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की शहादत और उनके योगदान को भूलकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बजाय अपने मनोरंजन के लिए रंगारंग संगीत संध्या का आयोजन कर रहे है। 25 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जगदलपुर आने वाले हैं। ऐसे में शहादत की पूर्व संध्या इस तरह के मनोरंजक कार्यक्रम के आयोजन को हरगिज उचित नहीं ठहराया जा सकता।बीजापुर विक्रम मण्डावी (विधायक व उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण 25 मई को झीरम घाटी की बरसी है, इस घटना को लेकर बस्तर सहित प्रदेश के लोगों की संवेदनाएं जुड़ी हुई है । इस बड़ी घटना के बरसी से एक दिन पहले एनएमडीसी द्वारा वृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना बिल्कुल उचित नही है।

संवेदनहीन हो गए हैं अधिकारी : मंडावी

बीजापुर के विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने कहा है कि 25 मई को झीरम घाटी के शहीद कांग्रेस नेताओं की बरसी है। इस घटना से बस्तर सहित प्रदेशभर के लोगों की संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं। इस बड़ी घटना की बरसी से एक दिन पहले एनएमडीसी द्वारा वृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना बिल्कुल उचित नहीं है। यह शहादत का अपमान है और इस कदम को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मंडावी ने पूछा है कि क्या एनएमडीसी के अधिकारियों की संवेदना मर चुकी है, या फिर वे केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास की तैयारी

0
  • दो दिवसीय प्रवास पर 24 मई को आ रहे हैं मुख्यमंत्री
  • विधायक बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से की चर्चा

बस्तर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छत्तीसगढ़ के अन्य मंत्री 24 मई से दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंच रहे हैं। सीएम श्री बघेल व मंत्रीगण झीरम घाटी मे शहीद हुए कांग्रेस नेताओं एवं सुरक्षाकर्मियों की श्रद्धांजलि देंगे।
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर झीरम घाटी में विधानसभा चुनाव के पूर्व 25 मई 2013 को नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था। इस हमले मे कांग्रेस के तत्कालीन अग्रिम पंक्ति के नेता व उनके सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाने की घोषणा वर्ष 2020 में की थी। झीरम घाटी शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि झीरम घाटी के शहीदों और पिछले वर्षों में नक्सल हिंसा के सभी पीड़ितों की याद में हर साल 25 मई को ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिन प्रदेश के सभी शासकीय व अर्ध शासकीय कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाएगा और प्रदेश को शांतिमय बनाने की शपथ भी ली जाएगी। शहीदों की याद में झीरम में स्मारक भी बनाया गया है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को कांग्रेस इस वर्ष भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में मनाएगी। कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 24 मई से ही मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री बस्तर आ जाएंगे। इसी तारतम्य में रायपुर में मुख्यमंत्री से चर्चा उपरांत शुक्रवार को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने रायपुर पहुंच कर विस्तृत जानकारी ली। लखेश्वर बघेल ने कार्यकर्त्ताओं को आयोजन के सिलसिले मे जिम्मेदारियां भी सौंपी। इस दौरान विधायक लखेश्वर बघेल, जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, अनिल पांडे व अन्य उपस्थित थे।

मार्शल आर्ट क्लब के 4 कराटे के राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने ब्लैक फर्स्ट डॉन के परीक्षा उत्तीर्ण की

0

दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के 4 कराटे के राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन की परीक्षा उत्तीर्ण की इंटरनेशनल गो सोकू रियो कराते दो एसोसिएशन सो तो कान शैली, कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया का मेंबर है जोकि भारत सरकार एवं भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं कु साधीके दुबे, कु हिमानी डडसेना, मास्टरआरूष भास्कर, कु वर्णिका भास्कर, ने एग्जाम में रनिंग स्टैमिना टेस्ट कराटे की बेसिक एडवांस टेक्निक फाइट कराटा बुनकाई कुमिते से गुजरना पड़ा अंत में लिखित परीक्षा ली गई खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की इसके पश्चात उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया यह समस्त जानकारी क्लब के मुख्य कोच लखन कुमार साहू में दी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

महिलाओं ने तिलक लगाकर विधायक जैन की उतारी आरती

0
  • भेजापदर के मां भंडारिन जात्रा एवं माता बाजार में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
  • मेला समिति को विधायक जैन ने सौंपा एक लाख रुपए का चेक

जगदलपुर ब्लॉक के सुदूर ग्राम भेजापदर गांव में गुरुवार को मेला का आयोजन हुआ। मेला में शामिल होने पंहुचे संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन का महिलाओं ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। जैन तथा उनके साथ पहुंचे कांग्रेस नेताओं को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी गई। जैन के आगमन से प्रफुल्लित ग्रामवासियों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। गुड़ी पहुंचे विधायक रेखचंद जैन ने भक्ति भाव से माता तेलंगिन, हिंगलाजिन तथा माता भंडारिन देवी की पूजा- अर्चना की। विभिन्न ग्रामों से आए देवी- देवताओं, डोली, छत्र तथा लाट आदि का मान- सम्मान किया। तत्पश्चात जैन ने देवी देवताओं और ग्रामीणों के साथ बाजार की परिक्रमा भी की। इस दौरान श्री जैन के साथ इंद्रावती विकास प्राधिकरण सदस्य महेंद्र, सियाराम नाग, सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल, घनश्याम, भेजापदर के सरपंच बुधसन, शोभाराम नाग, रामधर, गेनवा, कामदेव कश्यप, कार्तिक पुजारी, पदलाम, मन्नू पुजारी, संपत, सुखदेव, रूपधर, राजकुमार, हरि, पदम सिरहा, जयराम, नरसिंग, सननाथ, कमलोचन, मधु सिरहा, गद्दा सिरहा, सुखमन पंच, गऊराम पंच, लक्षमण, राजेंद्र पटेल, एमआईसी सदस्य राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणि, गौरनाथ नाग, सुरेंद्र झा, संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे। विधायक जैन ने मेला समिति को वार्षिक मेला मड़ई के लिए एक लाख रुपए का चेक भी सौंपा।

मेला- मड़ई के लिए एक- एक लाख का चेक सौंप

बुधवार को जगदलपुर ब्लॉक के चोकावाड़ा में मेला- मड़ई एवं खेलकूद के लिए एनएमडीसी के सीएसआर मद से प्राप्त 1-1 लाख रूपए के चेक सरपंच तथा सचिव को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन तथा छग राज्य मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने सौंपा। इस दौरान सरपंच बैद्यनाथ नाग, उप सरपंच डमरू समेत, सचिव भगत सेठिया, विनोद कुकड़े, विजय सिंह व अन्य जन मौजूद थे।

बस्तर संभाग में सरसों की खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

0
  • सरसों की उपज लेने किसानों को करें प्रोत्साहित : डॉ. कमलप्रीत
  • मिलेट मिशन में अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए कृषि उत्पादन आयुक्त ने

जगदलपुर कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा है कि आदिवासी बहुल बस्तर संभाग में सरसों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। संभाग के किसान प्राकृतिक खेती करते हैं और रासायनिक खादों का बहुत ही कम उपयोग करते है। विभागों के माध्यम से किसानों को वर्मी कंपोस्ट खादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें और अधिक उत्पादन देने वाले बीजों का वितरण करवाएं, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह गुरुवार को यहां जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित संभाग के अधिकारियों की बैठक में वर्ष 2023 के लिए खरीफ फसल निर्धारण एवं वर्ष 2022-23 के रबी फसल कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में संभागायुक्त श्याम धावड़े, विशेष सचिव फकीर अयाज तंबोली, जलग्रहण मिशन के संचालक रणवीर शर्मा, उद्यानिकी विभाग के संचालक मतेश्वरन व्ही., कृषि उप सचिव तूलिका प्रजापति और संचालक मत्स्य एसएस नाग सहित संभाग के सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, उप संचालक कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।डॉ. सिंह ने कहा कि कोदो, कुटकी, कुल्थी जैसे अनाजों की उपज का रकबा बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही मिलेट मिशन से भी अधिक से अधिक किसानों को जोडें। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी एवं वाणिज्यिक फसलों की खेती में परंपरागत खेती से कई गुना ज्यादा आमदनी होती है। राज्य सरकार इनकी खेती के लिए आकर्षक अनुदान के साथ इस साल से सहकारी बैंक शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण भी मुहैया करा रहा है। लिहाजा किसानों को योजनाओं की जानकारी देकर इनकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कृषि उत्पादन आयुक्त ने कोंडागांव जिले में निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट की प्रगति का भी संज्ञान लिया और प्लांट संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था, ऑइल कंपनियों से समन्वय करने, दूसरे राज्यों में संचालित एथेनाल प्लांट में एक्सपोजर विजिट करवाने के निर्देश दिए। कृषि उत्पादन आयुक्त ने किसानों को ऋण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के केसीसी कार्य को आश्यक बताया। कमिश्नर श्री धावड़े ने बताया कि केसीसी कार्य में सभी जिलों ने अच्छी मेहनत की है। वन अधिकार मान्यता पत्रक धारकों को भी केसीसी कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बैठक में किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, अल्पकालीन फसल ऋण वितरण, धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने, जलग्रहण क्षेत्र की स्वीकृत परियोजनाओं की वित्तीय व भौतिक प्रगति, उद्यानिकी विभाग की योजनाओं, पशुपालन विभाग की योजनाओं और मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। गोठनों के विकास तथा रीपा की गतिविधियों, गोठनों में पैरा दान, चारागाहों के विकास, स्वावलंबी गोठनों, गोठनों में आर्थिक गतिविधियां, गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट निर्माण व विक्रय, गोधन न्याय योजना के तहत गोठनों में गोबर खरीदी, खरीदी के आधार पर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय के संबंध में भी निर्देश दिए गए। डाॅ. सिंह ने कहा की खादों की बिक्री पॉश मशीन से ही की जाए। सनई एवं ढेंचा जैसी जैविक खादों को किसानों की प्रैक्टिस में लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। सिंह ने कहा कि किसानों की आमदनी तभी बढ़ेगी, जब उन्हें खेती के लिए आसान ऋण मिलने लगेगा। इसके लिए हर किसान को केसीसी योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही आगामी गिरदावरी कार्य और फसल कटाई प्रयोग का राजस्व अधिकारियों द्वारा विशेष ध्यान देकर करवाने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने गोठानों में उद्यानिकी विभाग द्वारा विकसित की गई सामुदायिक बाड़ी, जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों, आश्रम छात्रावासों और सुरक्षा बलों के कैंपों को लिंक कर यहां उत्पादित साग- सब्जियों की बिक्री बढ़ाने पर जोर दिया गया।जिससे कि महिला समूहों को और ज्यादा फायदा हो सके। उन्होंने कहा कि परंपरागत फसलों में आमदनी की एक सीमा होती है। ज्यादा आमदनी के लिए किसानों को वाणिज्यिक खेती के लिए प्रेरित करना होगा। राज्य सरकार इनकी खेती के लिए अनुदान के साथ गारंटी भी देती है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभान्वित करने के लिए प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए।

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले पर बालोद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

0

दिनांक -18.05.2023ऽ सायबर सेल बालोद एवं थाना गुण्डरदेही की संयुक्त कार्यवाही। आई.पी.एल.क्रिकेट मैच सट्टा पर लाखों के लेन देन वालों खातों को किया गया जप्त। ऽ 02 आरोपी से नगदी रकम 10960 रू व 02 मोटर सायकल, एवं 02 नग मोबाईल किया गया जप्त। ऽ दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ.जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरिश राठौर के मार्गदर्षन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में वर्तमान समय में आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा नामक जुआ खेलने की लगातार शिकायत मिलने पर एक विषेष टीम गठित किया गया है, जिस पर सायबर सेल बालोद एवं थाना गुण्डरदेही के द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर गुण्डरदेही के पालाबाड़ी क्षेत्र मे दबिश देकर आईपीएल क्रिकेट मेैच में मोबाईल एप्प के माध्यम से नगदी एवं ऑनलाईन के द्वारा विभिन्न अंको पर रूपये का हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खेलाते हुए आरोपी ईश्वर सोनकर उर्फ कालू को मौके पर रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 10,960 रू नगदी रकम मोबाईल में लाखों रूपये का लेनदेन पट्टी तथा एक मोटर सायकल को जप्त किया गया है ।

तथा आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी लालू उर्फ भूपेश सोनकर निवासी गुण्डरदेही को भी साथ रहकर ऑनलाईन से प्राप्त सट्टा रकम को अपने बैंक खाता में लेकर लेन-देन करना बताने से आरोपी भूपेश सोनकर को भी घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी द्वारा स्वीकार करनेे से मोबाईल एवं बैंक खाता को तथा मोटर सायकल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपियों का कृत अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6,7 का होना पाये जाने से अपराध धारा पंजीबद्व कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को मामला अजमानतीय होने से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी में सायबर सेल से स.उ.नि.धरम भूआर्य, स.उ.नि.डोमन साहू प्र.आर.भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, आकाश दुबे, विवेक शाही, मिथलेश यादव, पुकेश साहू, दमन वर्मा, का सराहनीय भूमिका रही है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

रीमा दानी महारानी अस्पताल इकाई अध्यक्ष मनोनीत

0

जगदलपुर छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बस्तर जिला इकाई कार्यालय में संघ के उप प्रांताध्यक्ष एवं बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार के नेतृत्व में महारानी अस्पताल की कार्यकारिणी गठित की गई। महारानी अस्पताल जगदलपुर के समस्त कर्मचारियों की सहमति से स्टॉफ नर्स रीमा दानी को महारानी इकाई अध्यक्ष एवं विपुल जग्गी को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया गया। इस दौरान जिला इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलो नंदी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी टांडिया, जिला नेत्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष हनुमंत सोनी, महारानी स्टॉफ नर्स अध्यक्ष मंजू रॉबर्ट्सन, शाहिना, मिथाली, मीना, प्रिया देवांगन, अनुपूर्णा साहू, तृप्ति राजू, स्वप्ना, दीपिका ठाकुर, नीरज कुमार, अंकुश मेश्राम, दिव्या, सुप्रिया, वाल्मिकी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

सांसद बैज और विधायक कर्मा ने किया पुलिया का भूमिपूजन

0

दंतेवाड़ा बस्तर के सांसद दीपक बैज और विधायक देवती कर्मा ने दंतेवाड़ा जिला के गीदम से घोटपाल के बीच 49 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिजवी, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण राणा, विमल सलाम अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

इस बार अरुण के सहारे छग भाजपा में होगा अरुणोदय

0
  • कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने बनाई बड़ी और कारगर रणनीति

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में तेजी से अस्ताचल की ओर अग्रसर हो रही भाजपा आसन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के भरोसे अपने अरुणोदय का सपना संजोए बैठी है। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों से छत्तीसगढ़ में ऐसी झलक दिखाई देने लगी है। अरुण साव पिछड़ा वर्ग से हैं और छत्तीसगढ़ में पिछड़े वर्गों के मतदाता हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते आए हैं। इस लिहाज से श्री साव को खेवनहार बनाकर भाजपा राज्य की वैतरणी पार करना चाहती है। 6 पंडित दीनदयाल मार्ग नई दिल्ली स्थित केंद्रीय भाजपा कार्यालय से छत्तीसगढ़ के सभी बड़े पार्टी नेताओं को स्पष्ट निर्देश जारी हुआ है कि अब भविष्य में आयोजित होने वाले पार्टी के समस्त कार्यक्रमों का चेहरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ही होंगे।अभी तक भाजपा में जितने भी प्रदेश अध्यक्ष हुए, वे सब बौने ही साबित हुए हैं। हमेशा, हर कार्यक्रम और हर बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ही चेहरा हुआ करते थे।पहली बार ऐसा नजर आ रहा है, जब सीधे केंद्रीय संगठन ने हस्तक्षेप करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश संगठन को स्पष्ट निर्देश दे दिया है कि अब संगठन के सभी कार्यक्रमों के चेहरे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ही होंगे। 2018 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावों में भाजपा ने बड़ी संख्या में साहू समाज के लोगों को मैदान पर उतारा था, लेकिन एकमात्र साहू प्रत्याशी ही विजयी हो पाए थे। धमतरी विधानसभा क्षेत्र से रंजना साहू भाजपा टिकट पर विधायक चुनकर आई हैं। चूंकि महानदी, खारून, इंद्रावती, शिवनाथ आदि नदियों से काफी पानी बह चुका है, सियासी बयार उल्टी दिशा में बहने लगी है। हालात बदल चुके हैं, परिस्थितियां बदल चुकी हैं। इन बदले हुए हालातों में हवा की दिशा के संग आगे बढ़ने में ही भाजपा अपनी भलाई समझ रही है। यही वजह है कि इस बार पार्टी छत्तीसगढ़ में पिछड़ा कार्ड खेलने की तैयारी में है।*बॉक्स**साय के पाला बदलने की भरपाई*छत्तीसगढ़ में भाजपा की जड़ें मजबूत करने वाले नेताओं में शुमार रहे वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के हाल ही में पाला बदल लेने के बाद भाजपा अब हर कदम फूंक फूंककर रख रही है। अरुण साव को आगे करने के पीछे भी भाजपा की यही रणनीति निहित है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा पिछड़े वर्ग के नेता अरुण साव के जरिए नंदकुमार साय के पाला बदल लेने की भरपाई करने वाली है। वैसे यह बात भी सौ फीसदी सच है कि नंदकुमार साय को पार्टी ने बहुत कुछ दिया था। उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया था। हाल के कुछ वर्षों के दरम्यान श्री साय को एक तरह से लूप लाईन में डाल दिया गया था और वे खुद को पार्टी में उपेक्षित महसूस करने लगे थे। आगामी विधानसभा चुनावों में श्री साय को शायद अपनी टिकिट भी खतरे में पड़ती नजर आने लगी थी, इसीलिए उन्होंने पाला बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लेने में उन्होंने अपनी भलाई समझी होगी?*बॉक्स**पिछड़े की काट पिछड़ा*इस बात में कोई शक नहीं है कि कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर ही लड़ेगी। भूपेश बघेल पिछड़े वर्ग से ताल्लुक कुर्मी समाज से आते हैं। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव भी पिछड़े वर्ग के साहू समाज से आते हैं। कुर्मी समाज के भाजपा नेता रमेश बैस को राजयपाल बना दिया गया है। भूपेश बघेल की कोई काट भाजपा के पास नहीं बची थी, लिहाजा बिलासपुर संभाग के एक गुमनाम नेता अरुण साव को अचानक भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राजनैतिक पंडितों को भी अचंभे में डाल दिया। अब यही अरुण साव कांग्रेस के भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा के ब्रम्हास्त्र बनने वाले हैं। अब यह तो अगले साल के विधानसभा चुनावों में ही पता चलेगा कि भाजपा का यह ब्रम्हास्त्र कितना कारगर साबित होगा ?*बॉक्स**स्व. ताराचंद साहू के बाद पहले नेता हैं साव* स्व. ताराचंद साहू के बाद भाजपा में पिछड़े वर्ग का कोई दमदार नेता नहीं था। स्व. ताराचंद साहू दुर्ग से चार बार सांसद चुने गए थे और भाजपा ने उन्हें एक दफे प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था, मगर श्री साहू को गृहजिले में ही पार्टी की गुटीय राजनीति का शिकार होना पड़ा। उन्हें नीचा दिखाने और अपमानित करने का कोई मौका भाजपा के विरोधी नेताओं ने हाथ से नहीं जाने दिया। इससे तंग आकर ताराचंद साहू ने छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच का गठन कर भाजपा से इतर राजनीति शुरू कर दी। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के स्वाभिमान के लिए खड़े किए गए इस संगठन का पूरे छत्तीसगढ़ में तेजी से विस्तार हुआ। ताराचंद साहू के निधन के बाद छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच की बागडोर उनके सुपुत्र दीपक साहू के हाथों में आ गई। दीपक ताराचंद साहू ने अपने पिता की विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी, मगर पारिवारिक जिम्मेदारियों और दूसरी वजहों के चलते दीपक साहू लंबे समय तक मंच की बागडोर नहीं सम्हाल पाए। अंततः भाजपा शासनकाल में दीपक ताराचंद साहू को छ्ग हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने स्व. ताराचंद साहू के साथ छिटक चले भाजपा नेताओं, कार्यकर्त्ताओं और मतदाताओं को साधने का उपक्रम जरूर किया। अब अरुण साव के जरिए भी भाजपा ऐसा ही जतन करती प्रतीत हो रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS