बालोद बालोद, धमतरी जिला हॉस्पिटल में भर्ती शीतल नागवंशी को लेने के लिए परिजन कार से अस्पताल गए थे। उसे लेकर वे धमतरी से ग्राम खैरडीही अपने घर जा रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से ड्राइवर के बाजू में बैठे एक व्यक्ति ने कार की स्टेरिंग को अचानक पकड़ने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर कार पलट गई। कार के पलटने से कार में सवार 5 लोग घायल हो गए। जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को चारमा से मरीज छोड़ कर आ रहे एम्बुलैंस की सहायता से भपेंद्र साहू और हिरेंद्र पांडे ने जिला हॉस्पिटल धमतरी में भर्ती किया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दिनांक 18.05.2023 709 प्रकरण हुआ माननीय न्यायालय में पेश हुआ 88,600 का हुआ अर्थदण्ड। ‘‘पिंक वाहन चेकिंग’’ एवं ‘‘गुलाब फुल भेंठ’’ कर लोगों को किया जा रहा है जागरूक। बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान हेलमेट/सीट बेल्ट का हमेशा करे उपयोग।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिला बालोद जिले में माह मई 2023 में 01.05.2023 से 15.05.2023 तक विगत 15 दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया माह मई 2023 में 15 दिन में 1229 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए 2,70,900 रू. समन शुल्क वसूला गया। साथ ही लापरवाह वाहन चालकों को 709 प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष कार्यवाही हेतु पेष किया गया माननीय न्यायालय द्वारा 88,600 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।सड़क दुर्घटनाएं में कमी लाने जिला स्तर पर लगातार ‘‘पिंक वाहन चेकिंग’’ के तहत् महिला कमांडों के साथ वाहनों की चेकिंग अभियान चलाकर आम जनों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साथ अत्यधिक दुर्घटनाजन्य क्षेत्रो, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजकीय राजमार्ग में गुलाब ‘‘फुल भेंट कार्यक्रम’’ चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेलमेट सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
समझाईश अभियान के साथ-साथ मोटरयान अधिनियम् के उल्लंघन करने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 60 बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने में कार्यवाही कर 18,000 रू, 80 तीन सवारी में 24000 रू., 29 सीट बेल्ट नहीं लगाने वालो पर 14,500 रू एवं रू., 900 मौके पर वाहन के कागजात पेश नहीं करने पर 1,49,400 रू. वसूला गया है। अन्य 160 चालकों के विरूद्व अन्य धाराओं में कार्यवही कर 65,000 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है।बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर जगदलपुर ब्लॉक के चोकावाड़ा में मेला मड़ई एवं खेलकूद आयोजन के लिए एनएमडीसी के सीएसआर मद से प्राप्त 1-1 लाख रूपए के चेक सरपंच व सचिव को संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन तथा छग राज्य मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने सौंपा। इस दौरान सरपंच बैद्यनाथ नाग, उप सरपंच डमरू, सचिव भगत सेठिया, विनोद कुकड़े, विजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
तीन साल तक नायब तहसीलदार के रूप में सेवा दे चुके हैं पुष्पराज
बस्तर जिले की सबसे बड़ी तहसील बस्तर में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हुए पुष्पराज पात्र का स्वागत निर्वाचन कार्य में लगे बस्तर एवं नारायणपुर विधानसभा के सुपरवाइजरो ने तहसील कार्यालय में किया।ज्ञात हो कि पात्र इसके पूर्व भी सन 2015 से 2018 तक बस्तर तहसील में ही नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ थे। अपने हंसमुख स्वभाव के कारण लोगों के बीच सदैव प्रशंसा के पात्र रहने वाले तहसीलदार पुष्पराज पात्र की पदस्थापना से कर्मचारियों में खुशी देखने को मिल रही है। गुरुवार को तहसील कार्यालय में निर्वाचन कार्य से जुड़े सुपरवाइजर शैलेंद्र तिवारी, नेहरू सिंह ठाकुर, संजीव शर्मा, चंद्रशेखर साधु, देवेंद्र ठाकुर, देवेंद्र सोनी, अजय देवांगन, परमेश्वर ठाकुर समेत अन्य कर्मचारियों ने पुष्पराज पात्र का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
महापौर और आयुक्त ने लिए नगर निगम के अधिकारियों की क्लास
जगदलपुर बुधवार की शाम निगम कार्यालय मे महापौर सफीरा साहू और आयुक्त केएस पैकरा ने निगम के सभी विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व वसूली, निर्माण कार्यों, साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति, अमृत मिशन व शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा निगम के अन्य कार्यों की समीक्षा की। बैठक में 48 वार्डो में वार्डवार समेकित व संपत्ति कर की वसूली, दुकानों के किराए की वसूली की जानकारी लेकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश आयुक्त पैकरा ने दिए। मेयर सफीरा साहू ने निगम की राजस्व वसूली मे तेजी लाने वार्डों में घर घर जाकर करों की वसूली करने को कहा।
चेतावनी दी कि राजस्व वसूली में लापरवाही ना बरतें। बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नगर के वार्डों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों एवं बीटी सड़क रिन्यूल कार्य को तय सीमा में पूरा करने तथा संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में शासन की योजनाओं, निगम पीएचई के कार्य व जल कर वसूली की समीक्षा कर वार्डो में पेयजल आपूर्ति की व टैंकरों की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। मेयर व आयुक्त ने प्रकाश व्यवस्था, शहर की साफ सफाई व मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना व अन्य योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को कर्मचारियों के साथ चर्चा कर सभी कार्यों को तय सीमा में करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता एमपी देवांगन, सहायक अभियंता, राजस्व अधिकारी मीनाक्षी नाग, स्वच्छता प्रभारी हेमंत श्रीवास, पीएचई विभाग के सहायक अभियंता जैन एवं उप अभियंता व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
जगदलपुर बुधवार को जगदलपुर ब्लॉक के चोकावाड़ा निवासी दो व्यक्तियों को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन तथा छग राज्य मत्स्य कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एमआर निषाद ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान सहायता के अंतर्गत एक- एक लाख रुपए के चेक सौंपे।इस दौरान सरपंच बैद्यनाथ नाग, उप सरपंच डमरू, सचिव भगत सेठिया, विनोद कुकड़े, विजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
बस्तर सांसद दीपक बैज पहुंचे बीजापुर जहां वे शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “पकोर पंडुम” समर कैंप में बतौर अतिथि हुए शामिल
आज बस्तर सांसद दीपक बैज अपने एक दिवसीय बीजापुर दौरे में है। इस दौरान उनकी अध्यक्षता में दिशा समिति वा सड़क सुरक्षा समिति व LDM (लीडर डेवलपमेंट मिशन) की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से सांसद बैज ने मुलाक़ात की वहीं बीजापुर में चल रहे जिला प्रशासन बीजापुर एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित- ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर व पकोर पंडुम समर केम्प में सांसद बैज बतौर अतिथि शामिल हुए जहाँ पुष्पागुच्छ भेट कर सांसद बैज का अभिवादन किया गया,पकोर पंडुम समर केम्प में कुल 1200 बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है इस समर केम्प में बच्चों ने सांसद बैज को अपने बिच पा कर अतिउत्साही व खुश दिखे वही बच्चों ने गाना, डांस, मेहंदी, मिट्टी के खिलौने, चित्रकला जैसे अनेकों प्रस्तुति दी,इन उत्साहित बच्चों का प्रस्तुति देख कर सांसद बैज भी खुश नज़र आए,
साँसद बैज ने बच्चों को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धि के बारे में जानकारी भी दी इस दौरान मुख्य रूप से बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडयामी, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, नीना रावतीया, सभी जिला पंचायत सदस्यगण, सी.ई.ओ जिला पंचायत, डीओ एस.डी.एम, सभी विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा करीब से
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने ओपीडी में पंजीयन करवाकर अपनी आंखों का कराया ईलाज
जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. बुधवार को मरीज बनकर महारानी अस्पताल की जमीनी हकीकत परखने पहुंच गए। मरीजों के साथ कतार में खड़े रहकर वे डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली, मरीजों की परेशानियों और अस्पताल की व्यवस्थाओं नजर रखे रहे। उन्होंने ओपीडी में पंजीयन कराने के बाद अपनी आंखों का परीक्षण भी करवाया।बस्तर के नव पदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के. बुधवार को सुबह जिला अस्पताल (महारानी) का निरीक्षण करने जा धमके। उन्होंने अस्पताल द्वारा दी जा रही
स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों और परिजनों से शासन द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की फीड बैक और संतुष्टि पंजी संधारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे और अस्पताल में भर्ती मरीजों व परिजनों से संस्था द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली। मरीजों और उनके परिजनों ने महारानी अस्पताल में मिल रही सेवाओं के प्रति संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने मरीजों को अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेते हुए पूरा इलाज करवाकर जाने कहा।इस निरीक्षण में कलेक्टर ने ओपीडी में स्वयं लाइन में लगकर अपना पंजीयन करवाया और अस्पताल के नेत्र जांच कक्ष में अपनी आंखों की जांच भी करवाई। पंजीयन काउंटर में पंजीयनकर्ता से संवाद के लिए हो रही दिक्कत को दूर करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने शिशु वार्ड और अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने शिशु वार्ड में जिले के बच्चों में होने वाली प्रमुख बीमारियों, बीमार बच्चों के औसत वजन, अस्पताल में प्रसव की स्थिति व प्रसव उपरांत दी जा रही सेवाओं की भी जानकारी ली।इस दौरान कलेक्टर ने आपातकालीन वार्ड, आईसीयू वार्ड, ऑपरेशन कक्ष, पंजीयन काऊंटर, ओपीडी वार्ड, ओपीडी की दर, मातृ- शिशु वार्ड, हमर लैब, उच्च रक्तचाप शिविर, बर्न एवं ट्रामा सेंटर, नेत्र जांच कक्ष का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल के आवश्यक संसाधनों व व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से चर्चा की। उन्होंने आईसीयू के प्रतीक्षा कक्ष में वेंटिलेशन की व्यवस्था करने तथा नेत्र चिकित्सा वार्ड के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को दिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के ईई एके सिंह, अनुविभागीय अधिकारी आरएन सिन्हा सहित अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।
शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे बस्तर के सांसद दीपक बैज
बीजापुर एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर आए बस्तर के सांसद दीपक बैज जिला प्रशासन बीजापुर एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर ” सबक” में शिक्षकों से रूबरू हुए।शिक्षकों से मुखातिब होते हुए बैज ने कहा कि इस शिविर में हासिल की जा रही दक्षता का उपयोग शिक्षक – शिक्षिकाएं विद्यार्थियों की भलाई और उनके भविष्य निर्माण के लिए करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से सीखे गए सबक को विद्यार्थी आजीवन याद रखता है, इसलिए शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं। शिक्षक बंधु बारहों माह किसी न किसी रूप में सेवा देते रहते हैं। जनगणना, चुनाव, विभिन्न सर्वेक्षणों आदि में वे विशेषज्ञता के साथ काम करते हैं।
उनका यह अहसान मानव समाज कभी विस्मृत नहीं कर सकता। सांसद बैज ने इस तरह के शिविर आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को साधुवाद दिया। यह प्रशिक्षण प्रमुख रूप से प्राथमिक शालाओं, उच्च प्राथमिक शालाओं एवं पुनः संचालित शालाओं के शिक्षकों एवं शिक्षादूतों की दक्षता बढ़ाने हेतु आयोजित किया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडयामी, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, नीना रावतिया, जिला शिक्षा अधिकारी, एसडीएम एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक मौजूद थे।
जगदलपुर हजयात्रा पर जाने वाले जायरिनों को यहां एक होटल में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में मौजूद संसदीय सचिव तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने हजयात्रा पर जाने वालों को शुभकामनाएं दी। बताया गया कि जगदलपुर व बस्तर जिले से 16 तथा सुकमा जिला से दो लोगों का चयन हजयात्रा के लिए किया गया है। छत्तीसगढ़ से जहां 365 हजयात्रियों को जाना था वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा हज कमेटी अध्यक्ष मो. असलम के विशेष प्रयास से 692 लोग हज करने जा रहे हैं।
उपस्थित अतिथियों ने अपने सम्बोधन में राज्य सरकार की इस पहल को अविस्मरणीय बताते हुए कांग्रेस सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छग हज कमेटी अध्यक्ष मो. असलम की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम महापौर सफीरा साहू, राज्य मत्स्य बोर्ड अध्यक्ष एमआर निषाद, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर के अध्यक्ष हाजी हाशिम खान, सत्तार अली, अनवर खान, शमीम अख्तर, इमरान खान, कारी सुल्तान, रिकत अली, अब्दुल रज्जाक, शाहिद सिद्दीकी, अय्यूब अहमद, अज़हर अहमद, जावेद खान, मोहम्मद रियाज खान, अब्दुल रहमान खान आदि समेत मुस्लिम समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।