City Media - Page 786 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 786

जिला स्तरीय मानस गान स्पर्धा में सुर श्रृंगार मानस मंडली ने प्रथम

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विजेता मंडलियों को किया पुरस्कृत

जगदलपुर जिला स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता में जगदलपुर की सुर श्रृंगार मानस मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर बकावंड विकासखंड के करीतगांव की ओम शिवशक्ति मानस मंडली और तीसरे स्थान पर भानपुरी की शिवशक्ति मानस मंडली रही। प्रतियोगिता का आयोजन दलपत सागर के निकट कलागुड़ी में 19 मई को देर शाम किया गया था। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने देर रात तक चली प्रतियोगिता के विजेता मंडलियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव जैन ने कहा कि मां कौशल्या के मायके छत्तीसगढ़ की धरती के निवासियों में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के प्रति अगाध आस्था और स्नेह है। वैसे भी छत्तीसगढ़ में भांजे को देवतुल्य माना जाता है और छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम का ननिहाल है, इस लिहाज से वे छत्तीसगढ़ के लोगों के भांजे हैं। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के लोगों को भगवान श्रीराम से विशेष लगाव है। श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रामायण मानस गान प्रतियोगिता के माध्यम से भगवान श्रीराम के नाम को हर घर और हर कंठ तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के विजेताओं को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही शीघ्र ही राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी मानस मंडली चिन्हारी पोर्टल के माध्यम से अपनी मंडली का पंजीयन करवा सकती है। मानस मंडली के पंजीयन के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वाद्य यंत्रों की खरीदी के लिए प्रोत्साहन के तौर पर पांच हजार रुपए तत्काल प्रदान किए जा रहे हैं।

कुसुमकसा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ

0

दल्लीराजहरा ग्राम कुसुमकसा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ किया गया। यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा जिसमें 200 से अधिक भाई बहनों ने भाग लिया, संगीत में प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया मुख्य अतिथि के रूप में संजय बैस। जनपद सदस्य डौंडी। योगेश्वर प्रसाद गांगुली, नाथूराम शिवना, शंकर लाल पिस्दा। के कर कमलों द्वारा किया गया यह प्रज्ञा पुराण कथा नर से नारायण बनने की सीख दी जा रही है जिसमें ग्राम चिपरा, ग्राम धुर्वा टोला, ग्राम अड़जाल, डौंडी, दल्लीराजहरा ‌, आमडुला, मरारटोला, अकोला। आदि ग्रामों से परिजन पहुंचे हुए थे, मुख्य अतिथि संजय बैस ने अपने उदबोधन में गायत्री प्रज्ञा मंडल कुसुमकसा को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया की जिसके प्रयास से हमारे कुबेर नगरी कुसुमकसा में धर्म का प्रवाह हो रहा है।

क्योंकि धर्म ही इंसान को महान बनाता है, जिसकी आचरण करने से इंसान के अंदर मानवतावादी जीवित रहता है, शिवाना सर ने अपने उदबोधन में कहा कि गायत्री परिवार विश्व की अखिल गायत्री परिवार है जिसमें इंसान मिल जुल कर रहना सीखना है और अपने जीवन को चरितार्थ करता है। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सजल श्रद्धा और प्रखर प्रज्ञा का निर्माण भी किया गया जिसको विष्णु नायक सुरेश कुमार कोठारी संजय खरे आदि के सहयोग से बनाया गया प्रथम दिवस संध्या 4:00 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा हुआ जिसमें ग्राम कुसुमकासा के अलावा अन्य गांव से श्रवण पान करने के लिए पहुंचे जो हमारे लिए गर्व की बात है प्रज्ञा पुराण कथा दूसरा दिन प्रातः 8:00 बजे शुभारंभ होगा और विभिन्न संस्कार कराए जाएंगे साथ ही संध्या दीप महायज्ञ का आयोजन भी होगा तीसरा दिन प्रातः 8:00 यज्ञ विभिन्न संस्कार एवं प्रज्ञा पुराण कथा अतिथि उद्बोधन किया जाएगा।गायत्री परिवार के सदस्य शंकर लाल पिस्दा, मदन लाल पिस्दा, नंदकिशोर पिस्दा, टीकम लाल साहू, जीवन लाल साहू रोहित साहू, सतीश साहू, श्रीमती कमला ठाकुर, सुशीला चुरेंद्र, श्रीमती रेणुका धरमगुड़ी, लोकनाथ साहू, सोहनलाल साहू।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विकास के मूलमंत्र के साथ काम कर रही है भूपेश सरकार : जैन

0
  • संतोषी वार्ड के विकास को मिलेगा नया आयाम : रेखचंद जैन
  • विधायक ने किया बीटी रोड रिन्यूअल व आंगनबाड़ी का भूमिपूजन

जगदलपुर शनिवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने अन्य अतिथियों के साथ संतोषी वार्ड में बीटी रोड रिन्यूअल कार्य तथा आंगनबाड़ी निर्माण का भूमिपूजन किया। इस मौके पर जैन ने कहा कि इन कार्यों से संतोषी वार्ड के विकास को नया आयाम मिलेगा। वार्ड में लगभग 24 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शंकर मंदिर में पूजन पश्चात किया गया। जैन समेत अन्य अतिथियों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासोन्मुखी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अपने संबोधन में दी। इस दौरान संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि जगदलपुर नगर के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और सांसद दीपक बैज भरपूर सहयोग दे रहे हैं। हमारे लोकप्रिय एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया अब तक करोड़ों रुपए जगदलपुर नगर के विकास के लिए उपलब्ध करा चुके हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़बो नवा जगदलपुर की परिकल्पना साकार हो रही है। हमारी मेयर, नगर निगम सभापति, और एमआईसी मेंबर्स बिना भेदभाव के शहर के हर वार्ड में विकासपरक कार्य करवा रहे हैं। जैन ने कहा कि चार पहले के जगदलपुर और आज के जगदलपुर की तस्वीर साफ दर्शाती है कि हमारी सरकार विकास के मूलमंत्र के साथ काम करती आ रही है। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल, पंचराज सिंह, लता निषाद, सुखराम नाग, कमलेश पाठक, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, नेहा ध्रुव, बी. ललिता राव, सुरेंद्र झा, हरीश साहू, कौशल नागवंशी, राजेश चौधरी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विक्की निषाद, हेमू उपाध्याय, वार्डवासी कैलाश चौहान, बबलू ठाकुर, श्रीनिवास रथ, चंदा यादव, राजेश चौहान समेत बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी, नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एल्डरमैन कौशल नागवंशी ने किया।

पुलिस अधीक्षक बालोद ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारी/कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

0

दिनांक 20.05.2023 पुलिस अधीक्षक बालोद की युवा वर्ग से अपील हिंसा एवं आतंकवाद से रहे दुर।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय सिवनी में कार्यरत समस्त अधिकारी/कर्मचारीयों को आंतक व हिंसा से दूर रहने की शपथ दिलाई गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद ने शपथ दिलाया कि हम भारत वासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में ढृढ़ विशवास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शान्ति, समाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यो को खतरा पहूंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते है।इस कार्यक्रम के दौरान अरिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत, निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी प्रभारी यातायात एवं साइबर सेल, मुख्य लिपिक पुलिस कार्यालय बालोद टी. पी. मरकाम एवं पुलिस कार्यालय बालोद के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कला जगत में बस्तर का नाम रौशन करेंगे युवा : दीपक बैज

0
  • नृत्य मोड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए बस्तर सांसद

जगदलपुर शहर और अंचल के युवा नृत्य कलाकारों तथा नृत्य प्रेमियों ने जगदलपुर के टाउन हाल में नृत्य मोड 2 – 0 का भव्य आयोजन किया। इसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर के सांसद दीपक बैज थे। बैज ने आयोजन की सराहना करते हुए बस्तर की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने के लिए इसे बेहतरीन कोशिश करार दिया। आयोजकों और नृत्य कलाकारों ने आरंभ में सांसद दीपक बैज और सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य का भव्य स्वागत किया।

बैज ने अन्य दर्शकों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठकर नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां देखी। एक युवती द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सांसद बैज, सुशील मौर्य तथा अन्य दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों और आयोजकों को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि नृत्य मोड कार्यक्रम बस्तर की प्रतिभाओं को सामने लाने की दिशा में शानदार पहल साबित हो रही है। बीते साल यह आयोजन थोड़ा छोटे स्तर पर हुआ था, इस साल इसका दायरा बढ़ा है और प्रतिभागियों की संख्या में भी अच्छा ईजाफा हुआ है। भविष्य में नृत्य मोड बस्तर में नया इतिहास रचेगा, यह तय है। बैज ने कहा कि बस्तर की कला संस्कृति की अपनी अलग पहचान है। यहां के लोगों के रग रग में नृत्य, गीत, संगीत की स्वर लहरियां और नृत्य की थिरकन रची बसी रहती है। बस्तर के युवा हर विधा में दूसरे भागों व राज्यों के युवाओं से कतई कमतर नहीं हैं। सांसद दीपक बैज ने कहा कि फर्क इतना है कि बस्तर के इतर शेष भारत में रहने वाले गायकी और नृत्य कला प्रेमी युवाओं को इंडियन आइडल, सारेगमा, डांस इंडिया डांस जैसे टीवी प्रोग्राम के रूप में अच्छा प्लेटफार्म मिल जाते हैं, वहीं बस्तर के कलाकार उनसे भी ज्यादा प्रतिभाशाली होने के बावजूद गुमनामी की दुनिया में खो जाते हैं बैज ने कहा कि बस्तर के इन गुमनाम कलाकारों को पहचान दिलाने का जो प्रयास नृत्य मोड आयोजन के जरिए किया जा रहा है, वह आने वाले वर्षों में जरूर सुखद परिणाम देगा। दीपक बैज ने आयोजकों और कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हमारे बस्तरिहा युवा साथी भी कला जगत में बस्तर का नाम जरूर रौशन करेंगे। उन्होंने आने वाले वर्षों में आयोजन को और भी विस्तारित करने के लिए शासन की ओर से यथा संभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा आयोजकों को दिलाया। कार्यक्रम में सैकड़ों दर्शक एवं कलाप्रेमी उपस्थित थे।

बस्तर की अनमोल सांस्कृतिक विरासत हैं मेला मड़ई : शर्मा

0

भेजापदर के देवी माता मड़ई मेला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा =

जगदलपुर ग्राम भेजापदर पहुंचने पर शर्मा का नृत्य दलों के नृत्य साथ भव्य स्वागत हुआ। सरपंच भेजापदर बुधसन कश्यप ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की संवेदनशील कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के प्रयासों से आज वनांचल के गांवों में मड़ई मेला तथा खेल गतिविधियों के आयोजन एवं देवगुड़ी संरक्षण संवर्धन के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

इंद्रावती विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि बस्तर के मेला मड़ई बस्तरिहा संस्कृति की पहचान हैं और इनकी ख्याति विदेशों में भी दिख रही है। आदिवासी संस्कृति के घटकों को सुरक्षित करने के लिए राज्य की भूपेश सरकार संकल्पित है। राजीव शर्मा ने देवी माता मेला में आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तबसे आदिवासी संस्कृति के समस्त घटकों को संरक्षित करने राज्य की भूपेश सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप हमारे आस्था के केंद्र मेला मड़ई के लिए राशि भी आवंटित की जा रही है। भूपेश बघेल सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। शर्मा ने देवी माता की पूजा अर्चना पश्चात समीप के गांवों से आई देवी देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के लगातार प्रयासों से आज वनांचल क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगातार विकासपरक कार्य हो रहे हैं, इससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इस दौरान राज्य मदरसा बोर्ड के सदस्य एवं महामंत्री अनवर खान, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य सियाराम नाग, जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, सरपंच संघ अध्यक्ष लैखन बघेल, सरपंच बुधसन कश्यप, जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, सोनारू नाग, अरुण गुप्ता, विजय ध्रुव, राहुल सिंह, सत्यम चौधरी, रोहित सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रभु श्री राम के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ

0

जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, पार्षद राजेश राय, गौरनाथ नाग, राजेश राय, विजय सिंह, संतोष सिंह, गौरव अयंगर, दुशाल काले उपसंचालक पंचायत वीरेंद्र बहादुर, लखेश्वर कूदराम, सूरज कश्यप सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित।

ईडी का समन जारी होते आबकारी सचिव गायब

0

जगदलपुर के निवासी हैं आबकारी सचिव दास जगदलपुर ईडी ने छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग के सचिव निरंजन दास को अपने कार्यालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है, लेकिन शासन व प्रशासन को जानकारी नहीं है कि उनका सचिव है कहां है?आबकारी विभाग के सचिव को ईडी नहीं अपने कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया संविदा में नियुक्त यह प्रमोटी आईएएस निरंजन दास आखिर हैं कहां? यह सवाल शासन और प्रशासन के गालियारे में तैर रहा है। ईडी का आरोप है कि छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग में 2000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है। इस विभाग के विशेष सचिव भारत संचार निगम लिमिटेड से प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ शासन में आए एपी त्रिपाठी को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। वहीं आबकारी विभाग के संविदा सचिव निरंजन दास की तलाश जारी है। निरंजन दास बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के निवासी बताए जाते हैं और छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी बस्तर संभाग के सुकमा जिले के कोंटा से निर्वाचित विधायक हैं और बस्तर से एकमात्र प्रतिनिधि प्रदेश सरकार में हैं। निरंजन दास नगर पालिक निगम भिलाई ( दुर्ग ) में आयुक्त भी रह चुके हैं।

शराब का टोंटा हो गया था बस्तर में

यहां यह बताना लाजिमी है कि छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते बस्तर समेत समूचे छत्तीसगढ़ की सरकारी अंग्रेजी व देशी शराब दुकानों में पहले जैसी गुणवत्ता वाली शराब का टोंटा हो गया था। खासकर अंग्रेजी शराब दुकानों से ज्यादा मांग वाली ब्रांड की शराब और बीयर गायब हो गई थी। शौकीनों को लोकल ब्रांड की शराब और बीयर थमाई जाने लगी थी। शराब के दीवाने लोग पड़ोसी राज्य ओड़िशा से शराब खरीदकर अपनी लत पूरी कर रहे थे। यहां शराब दुकानों में बिक रही हल्के स्तर की अंग्रेजी शराब व बीयर को पीकर लोग बीमार भी पड़ने लगे थे। सूत्र बताते हैं कि दूसरे राज्यों से ट्रकों में लदकर आई शराब व बीयर की पेटियों को रायपुर स्थित गोदाम में ईडी के डर के कारण अनलोड नहीं किया जा रहा था। इसके चलते शराब आपूर्ति करने वाले बड़े कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा था। अब जबकि दुकानों में शराब की आपूर्ति बहाल होने लगी, तब सचिव को ईडी ने समन भेजकर शराब प्रेमियों के लिए फिर से समस्या पैदा कर दी है।

बच्चों की पढ़ाई में ना आए बाधा इस हेतु सांसद बैज ने दी एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता

0

आज सांसद दीपक बैज ने आड़ावाल निवासी श्रीमती विनीता भद्र चौधरी जिनके पति का बीते दिनों एक्सीडेंट हो गया था इस कारण उन्हें पति के इलाज व बच्चों की पढ़ाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। श्रीमती विनीता ने सांसद बैज को अपनी व्यथा सुनाई उसके बाद सांसद बैज ने मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जिसके बाद श्रीमती विनीता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सांसद दीपक बैज का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री का व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना किए

0

दल्लीराजहरा लौह अयस्क नगरी की सुहागिन व श्रद्धालु महिलाओं ने आज शुक्रवार 19 मई को अपने-अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री का व्रत रखकर बीएसपी सेंट्रल टाउनशिप स्ट्रीट नं. 10, वार्ड क्र. 22 दल्लीराजहरा स्थित कला मंच के समीप में वट वृक्ष (बरगद का पेड़) की वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मौसमी फल- फूल, भीगे चने, मिष्ठान व सुहाग का सामान चढ़ाकर सती सावित्री और सत्यवान की कथा श्रवण कर आरती की तथा वट वृक्ष के 108 फेरे (परिक्रमा) लगाए व कच्चा सूत्र (धागा) लपेटे। वट सावित्री व्रत पूजा के संबंध में श्रीमती ममता शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य प्राप्त करने व अपने पति की दीर्घायु व अच्छी सेहत तथा परिवार में सुख शांति के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं।

इसी दिन सती सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। तभी से सुहागिन महिलाएं पूरे विधि- विधान से वट वृक्ष (बरगद) की पूजा-अर्चना करते आ रही हैं। इसके अतिरिक्त आज ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती होने के कारण समीप में स्थित वृक्षराज पीपल की भी विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सुहागिन महिलाओं ने फेरे लगाए और न्याय प्रिय शनिदेव से सबकी सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना की गई। वट वृक्ष की पूजा करने श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती मधु क्षत्रिय, श्रीमती रीता शर्मा (बबली),श्रीमती सीमा राजोरिया ,श्रीमती कुसुम वैष्णव, श्रीमती लता कुलदीप,श्रीमती उर्मिला नायक, श्रीमती शारदा देवांगन,श्रीमती अहिल्या कुलदीप, श्रीमती शांति साहू सहित श्रीमती राधा मिश्रा, श्रीमती तृप्ति मिश्रा आदि सुहागिन व्रती महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS