City Media - Page 785 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 785

टाहकवाड़ा गांव के 50 सीपीआई समर्थकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

0
  • मंत्री कवासी लखमा ने पुष्पाहार पहनाकर किया सभी का स्वागत

जगदलपुर रविवार को झीरम पहुंचे उद्योग मंत्री कवासी लखमा के समक्ष टाहकवाड़ा के 50 सीपीआई समर्थक ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश की सदस्यता ग्रहण कर ली। मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन तथा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी ग्रामीणों का स्वागत पुष्पाहार तथा कांग्रेसी गमछा पहनाकर किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी व्यक्ति टाहकवाड़ा निवासी तथा सीपीआई के समर्थक रहे हैं।

उप सरपंच कमला नाग के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश करने वालों में लखमी नाग, रायमती नाग, देवती नाग, सुकालू नाग, मानसाय कश्यप, सम्पत नाग, जयति नाग, जयराम नाग एवं अन्य ग्रामीण शामिल हैं। पार्टी नेताओं ने इनसे कांग्रेस की रीति-नीति पर चलने तथा जनोन्मुखी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान विजय कुमार नाग, सिरपति नाग, सीताराम नाग, युवेंद्र नाग, सामूराम नाग आदि मौजूद थे। लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोक कल्याणकारी योजनाओं के चलते लोगों का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है। टाहकवाड़ा के इन ग्रामीणों ने आज इसका सबूत पेश किया है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि भूपेश है, तो भरोसा है, यह बात आज सिद्ध हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश और छत्तीसगढ़ को सही दिशा पर ले जा सकती है, देश को एकसूत्र में बांधे रख सकती है। इस तथ्य को अब गांवों के लोग भी बेहतर ढंग से समझने लगे हैं। जैन ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महज चार साल में वो सब कर दिखाया है, जो पंद्रह साल तक छत्तीसगढ़ में सत्ता चला चुकी भाजपा नहीं कर सकी थी। हमारे मुख्यमंत्री बघेल निसंदेह गांव, गरीबों, किसानों, आदिवासियों और मजदूरों के परम हितैषी जननेता हैं। भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रति छत्तीसगढ़ के लोगों की आस्था पुनर्नस्थापित हो रही है। विधायक राजमन बेंजाम ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों का उल्लेख किया।

किसान मोर्चा आयोजित करेगी जिले के समस्त सोसाइटी ओ में जन चौपाल

0

बालोद जन चौपाल लगाकर किसान विरोधी कॉन्ग्रेस सरकार का पोल खोलने का कार्य करेगी किसान मोर्चा उक्त कार्यक्रम के लिए बनी रणनीति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद की बैठक कुर्मी भवन आयोजित की गई जिसमें आगामी 1 जून से 10 जून तक आयोजित “जन चौपाल कार्यक्रम” सहित अन्य संगठनात्मक रणनीति बनाई गई उक्त बैठक को कृष्ण कांत पवार अध्यक्ष भाजपा पवन साहू प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भोजराज नाथ जिला सह प्रभारी भाजपा कोमल राजपुत प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा राजेश ताम्रकर प्रभारी लोहारा विधान सभा चुनेस्वर साहू जिला किसान मोर्चा प्रभारी केशव पटेल जिला सहप्रभारी किसान मोर्चा तोमन साहु ज़िला अध्यक्ष किसान मोर्चा की उपस्थिति मैं संपन्न हुआ इस बैठक जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि हम सब मिलकर ऐसे रणनीति बनाएं की भ्रष्ट प्रदेश सरकार प्रदेश सरकार की नीव हिल जाएजिला स प्रभारी भाजपा भोजराज नाग ने बैठक को संबोधित करते हुए कि किसानों लोक लुभावनी वादा करके कांग्रेसी सरकार बनाए हैं हम किसानों इनकी करतूतों को बता इस किसान विरोधी सरकार को प्रदेश से बेदखल करेंगे प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन साहु ने कहा की किसान विरोधी कांग्रेस सरकार किसान विरोधी कृत्य को बताने के लिए पूरे प्रदेश भर में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित है।

जिसमें बालोद जिले के सभी सोसाइटी में यह जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर इस निकम्मी सरकार का विरोध कर भाजपा की सरकार बनाएंगे प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि लोक लुभावनी वादे करके कांग्रेस सरकार तो बना ली है लेकिन अपने वादे पूरे नहीं कर रही है खासकर किसान वर्ग शोषित एवं पीड़ित है जिसे न्याय दिलाना हमारा काम हैजिला प्रभारी किसान मोर्चा चूनेश्वर साहू ने कहा कि यदि ऐसे भ्रष्ट सरकार के रहते सभी वर्ग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है बैठक में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 1 जून से 10 जून तक जिले के समस्त सोसाइटीओ में जन चौपाल अयोजित कर कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी कार्य को उजागर करेगी इसी परिपेक्ष भाजपा व किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई है सभी सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण इस जन चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाएं बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों के लिए प्रभारी सह प्रभारियों सभी सोसाइटी में जाने वाले वक्त भी तय की गई ।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री हेमंत साहू एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा द्वारा किया गया इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शालिक राम देशमुख टोमन साहू संतोष गंगबेlर विशाल मोटवानी जिला उपाध्यक्ष लीलाराम सोनबेर टीकाराम सांवरे जिला मंत्री धर्मेश साहू लाभार्थी प्रमुख मूरली साहू भोलाराम साहू देवलाल सिंहा राम स्वरूप यादव मंडल अध्यक्ष गण गणेश साहू पन्नालाल साहू सुरेश देशमुख दिनेश साहू चैतन्य निषाद प्रदीप साहू कन्हैया लाल यादव अमरजीत साहू बालमुकुंद वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के जैसे इस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

‌‌

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संचार क्रांति व ग्राम स्वराज के प्रणेता राजीव को किया नमन

0
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लखेश्वर बघेल और कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बकावंड आधुनिक भारत के निर्माता, उन्नति और नवनिर्माण के पर्याय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल और अन्य कांग्रेसजनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बघेल ने कहा कि राजीव गांधी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी सोच के कारण भारत में सूचना क्रांति आई। उनकी इस पहल ने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के रूप में आज हम ई- गवर्नेस का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी। राजीव गांधी ने ही पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे।

अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि एनएसयूआई एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से मनाई गई।एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराम बिसाई के संयुक्त नेतृत्व में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में मरीजों को फल वितरण कर बनाया गया। इस दौरान बिसाई व कश्यप ने आधुनिक भारत के निर्माता, भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और राष्ट्रहित में उनके योगदान का उल्लेख किया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराम बिसाई, सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल, एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, मछुवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मधु निषाद, आईटी सेल के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोना पाढ़ी, नित्या चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष ओमकार यादव, जिला महासचिव बंटू नाग, रामदास बघेल, हरिनाथ नायक, तुलसीराम कश्यप, प्रदीप कश्यप, राजू कश्यप, सोनसिंह कश्यप, जानकी बघेल, शिवशंकर बघेल, नवीन बघेल, कमलेश बघेल, फगनू कश्यप व अन्य मौजूद थे।

राजीव गांधी अमर रहे के नारे से गुंजायमान हो उठा झीरम गांव

0
  • मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक राजमन बेंजाम ने दी राजीव को श्रद्धांजलि

जगदलपुर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमर होने के नारे से झीरम गांव गुंजायमान हो उठा। सड़क निर्माण का भूमिपूजन करने के लिए झीरम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन तथा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने कार्यक्रम के दौरान स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। लखमा, जैन एवं बेंजाम ने राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते विज्ञान, टेक्नोलॉजी समेत अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति को रेखांकित किया। मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में भारत में दूरसंचार क्रांति की नींव रखी गई थी। सच्चे अर्थों में वे युगद्रष्टा थे। रेखचंद जैन ने कहा कि भारत में राजीव गांधी ने ही कम्प्यूटर क्रांति लाई और आज यह टेक्नोलॉजी हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन गई है। राजीव जी ने प्रधानमंत्री रहते 19वीं सदी में ही 21वीं शताब्दी की आधारशिला रख दी थी। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान दिया है। यह राष्ट्र उनका सदैव ऋणी रहेगा। संबोधन से पहले स्व. राजीव गांधी के तैलचित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने अपने नेताओं के साथ राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के आबकारी, उद्योग व वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, लक्ष्मण कश्यप, जनपद अध्यक्ष देवती बाई नाग, सरपंच कनकापाल जितेंद्र मंडावी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीरसिंह बघेल, राजेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणि, सुखराम नाग, संतोष सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

इस कारण याद की जाती है झीरम घाटी

बस्तर जिले के दरभा विकासखंड में स्थित झीरम धुरवा आदिवासी बाहुल्य गांव है। वर्ष 2013 में 25 मई को परिवर्तन यात्रा पर निकले कांग्रेस नेताओं के काफिले पर सुकमा से लौटते समय झीरम घाटी में नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल, उदय मुदलियार समेत 30 से अधिक कांग्रेस नेताओं, सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों की शहादत हो गई थी। तबसे प्रति वर्ष झीरम पहुंचकर सैकड़ों लोग अपने नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस रूप में भी कांग्रेसजन व सुरक्षाकर्मियों का त्याग तथा बलिदान याद किया जाता है।

भूपेश बघेल को मझधार में छोड़ आसमान में गोते लगा रहे ‘बाबा’

0
  • छ्ग सरकार पर ईडी, सीबीआई की तलवार, सिंहदेव विदेश में मस्त
  • टीएस सिंहदेव के आस्ट्रेलिया दौरे पर सियासी गालियारे में सवाल

अर्जुन झा

जगदलपुर एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ ईडी और सीबीआई मोर्चा खोले बैठी हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव बाबा विदेश में सैर सपाटा करने में व्यस्त हैं। जब रोम जल रहा था, तब निरो चैन की बंशी बजाते बैठा था, उसे रोम की कोई परवाह ही नहीं थी। कुछ ऐसा ही हाल हमारे ‘बाबा’ साहब का भी है। बाबा साहब की सोच शायद यही है कि सरकार जाए भाड़ में, हम तो विदेश मजे करते रहेंगे जी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बाबा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया टूर पर निकल गए हैं। वे वहां खूब मजे कर रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया की शीतल हवाओं के बीच मनभावन वादियों में सैर सपाटा कर रहे हैं, स्काई डाइविंग का लुत्फ उठा रहे हैं। स्काई डाइविंग करते एक फोटो टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है।

इस फोटो को देख विरोधी दल के नेता भूपेश सरकार और उनके मंत्री टीएस सिंहदेव बाबा का मजाक उड़ाने से नहीं चूक रहे हैं। वहीं बाबा की यह आसमानी और हवाई गोताखोरी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। सियासी तिकड़मबाजी पर पैनी नजर रखने वाले जानकारों का कहना है कि बाबा तो सियासत के मंजे हुए खिलाड़ी हैं, वे कब किसे टंगड़ी मारके निकल जाएं, कहा नहीं जा सकता। इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट व सीबीआई की टीमें हाथ धोकर भूपेश बघेल सरकार के पीछे पड़ी हैं। छ्ग की कांग्रेस सरकार पर शराब घोटाला, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के चावल के घोटाले के आरोप लग रहे हैं। इन कथित घोटालों की विभिन्न एजेंसियां जांच कर रही हैं। ऐसे बुरे दौर में राज्य सरकार का एक जिम्मेदार मंत्री और कांग्रेस का वरिष्ठ नेता होने के नाते टीएस सिंहदेव का भूपेश बघेल के साथ खड़े न रहना और विदेश में लाइफ एंजॉय करना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। विपक्षी दल के नेता तो कांग्रेस के मंत्रियों की तुलना निरो से करने लगे हैं। इन नेताओं का कहना है कि वैसे भी टीएस सिंहदेव बाबा मुख्यमंत्री पद पाने की आस लगाए बैठे थे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनका 36 का आंकड़ा रहा है। शायद यही वजह है कि मुश्किल की घड़ी में वे विदेश चले गए हैं।

सरकारी टूर पर ऑस्ट्रेलिया गए हैं बाबा

जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बाबा सरकारी टूर पर ऑस्ट्रेलिया गए हैं। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के दस बड़े अफसरों का दल भी ऑस्ट्रेलिया के प्रवास पर गया हुआ है। सूत्र बताते हैं कि यह टीएस सिंहदेव और अफसरों का स्टडी टूर है। भले ही यह सरकारी टूर क्यों न हो मगर उसकी टाइमिंग के कारण विपक्ष द्वारा इस टूर के बहाने सरकार का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार चुनावी मोड में आ चुकी है। दूसरी तरफ ईडी और सीबीआई का शिकंजा सत्तारुढ़ दल के अनेक नेताओं तथा सरकारी अफसरों पर कसता जा रहा है। भूपेश बघेल सरकार परेशानहाल है, तब ऐसे समय में मंत्री टीएस सिंहदेव के ऑस्ट्रेलिया टूर को भूपेश बघेल के जले में नमक छिड़कने जैसा कदम माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि टीएस सिंहदेव भूपेश बघेल की परेशानी का जश्न मनाने विदेश निकल गए हैं। इसे टीएस सिंहदेव की गैरजिम्मेदाराना हरकत के रूप में भी देखा जा रहा है।

बाबा के आसमानी गोते के कायल हुए भूपेश

मंत्री टीएस सिंहदेव बाबा भले ही अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मझधार में अकेला छोड़ विदेश चले गए हैं, लेकिन भूपेश बघेल राजधर्म और बंधुधर्म नहीं भूले। अपने सहयोगी मंत्री को ऑस्ट्रेलिया के आसमान में गोते लगाते देख भूपेश बघेल खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर सिंहदेव द्वारा डाली गई तस्वीर पर मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट करते लिखा है – ‘आसमान में पहुंच की कोई सीमा नहीं, वाह!महाराज साहब.. आपने तो कमाल कर दिया।’ भूपेश बघेल की यह प्रतिक्रिया उनकी भलमनसाहत को दर्शाती है। शायद भूपेश बघेल इस बात से अनजान हैं कि टीएस सिंहदेव बाबा की यह आसमानी गौतखोरी टांग खिंचाई वाली राजनीति का एक हिस्सा है। उम्र के इस पड़ाव में बाबा की हवाई गौतखोरी सियासत की कुछ और ही कहानी बयां करती है।

देश में कंप्यूटर और संचार क्रांति के जनक हैं राजीव गांधी : शर्मा

0
  • पुण्यतिथि पर आधुनिक भारत के निर्माता को किया गया नमन

जगदलपुर भारत में कंप्यूटर एवं संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी हैं। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता कायम रखने के साथ ही इक्कीसवीं सदी के भारत के निर्माण के लिए उल्लेखनीय कदम उठाए। संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज व्यवस्था आदि राजीव गांधी की देन हैं।उक्त बातें बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहीं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया।

राजीव शर्मा ने इस अवसर पर उक्त विचार व्यक्त किए। राजीव शर्मा ने कहा कि कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। स्व. राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने जमीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। स्वभाव से गंभीर, लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से परिपूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका एक बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माणकरना भी है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की। इनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। वे देश में कम्प्यूटर क्रांति के प्रणेता के रूप में भी जाने जाते हैं। वे युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। उनका भाषण सुनने के लिए लोग घंटों इंतज़ार किया करते थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में कई ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिनका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा है। आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल उन्हीं फैसलों का नतीजा है।राजीव गांधी ने नौकरशाही में सुधार लाने और देश की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण के लिए कारगर कदम उठाए, वे सियासत को भ्रष्टाचार से मुक्त करना चाहते थे। महापौर सफीरा साहू, प्रदेश महामंत्री व एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभागों के अध्यक्ष व पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अब कचरा उगलेगा सोना

0
  • ट्रिपल आर सेंटर में बेकार वस्तुओं से बनाई जाएंगी काम की चीजें

जगदलपुर बोधघाट स्थित नगर निगम के एसएलआरएम सेंटर में मेरा लाइफ, मेरा स्वचछ शहर के तहत ट्रिपल आर रिड्यूस रिसाइकल एंड एंड रियूज सेंटर का उद्घाटन इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू ने किया। इस योजना के तहत शहर के 8 एसएलआरएम सेंटरों में शहर के नागरिक प्लास्टिक की वस्तुएं, कपड़े, पुस्तक बर्तन आदि दान कर सकते हैं। इन वस्तुओं को स्वच्छता दीदियों द्वारा नवीनीकृत, पुनः उपयोग में लाने लायक बनाया जाएगा या पुनर्नवनीकृत किया जाएगा। शहर भर के नागरिक अपने आसपास के एसएलआरएम सेंटर में किसी भी प्रकार का समान दान कर सकते हैं। इस दौरान नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, पार्षद कोमल सेना, ललिता राव, स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास, अजय बनिक, योगेश पांडे व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

करसाड़ – 2023 के पोस्टर्स से कांग्रेस में पैदा हुआ नया फसाद

0
  • कांग्रेसी गुटबाजी की चुगली कर रहे हैं सुकमा में लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग्स

जगदलपुर जिला मुख्यालय सुकमा में जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मगर लगता है यह कार्यक्रम बस्तर संभाग में कांग्रेस के भीतर व्याप्त गुटबाजी का शिकार हो गया है और इस गुटबाजी ने जिला प्रशासन सुकमा को भी अपनी चपेट में ले लिया है। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगवाए गए बैनर, पोस्टर्स और होर्डिंग्स में संभाग के अनेक बड़े कांग्रेस नेताओं के नाम और तस्वीर तक गायब हैं। इसे कांग्रेस की गुटबाजी का एक नमूने के रूप में देखा जा रहा है।जिला प्रशासन सुकमा द्वारा सुकमा शहर में समर कैंप करसाड़ – 2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन, नगर पालिका, स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्वयंसेवी संगठन बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे हैं। आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए सुकमा तथा आसपास के गांवों व कस्बों में जगह – जगह बैनर, पोस्टर्स, होर्डिंग्स लगवाए गए हैं। इन प्रचार सामग्रियों में बस्तर के अनेक बड़े कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों को जगह देना भी मुनासिब नहीं समझा गया है। इनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा की बड़ी तस्वीरों के नीचे जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नारायणपुर के विधायक एवं छ्ग हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू समेत कुछ अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम एवं तस्वीरें नजर आ रही हैं। बस्तर संभाग के कई बड़े जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं को पोस्टर्स, बैनर्स और होर्डिंग्स में जगह ही नहीं दी गई है। इससे ऐसा लगता कि समर कैंप करसाड़ – 2023 को भी कांग्रेस की गुटबाजी का ग्रहण लगने जा रहा है। स्थानीय नेताओं ने इस कृत्य में जिला प्रशासन को एक मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया है।

ये कद्दावर नेता हैं पोस्टर्स से गायब

केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ विधानसभा तथा बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं केशकाल के विधायक संतराम नेताम सरीखे कद्दावर नेताओं को बैनर्स, पोस्टर्स और होर्डिंग्स में जरा भी जगह नहीं दी गई है। यह सुकमा जिले और सुकमा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग की तस्वीर पोस्टर्स, बैनर्स और होर्डिंग्स में डलवाई जा सकती है, तो कांग्रेस के बड़े नेताओं से परहेज किस बात की। यहां यह बताना जरूरी है कि बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक 22 मई को सुकमा जिला मुख्यालय में होने जा रही है। इस बैठक में पोस्टर्स, होर्डिंग्स में छाए हुए नेता तथा पोस्टर्स होर्डिंग्स से नदारद नेता उपस्थित रहेंगे। ऐसे में उन सभी की नजर इन होर्डिंग्स, पोस्टर्स पर जरूर जाएगी।तब फिर गुटबाजी की खाई कुछ और गहरी हो जाएगी।

मानसून से पहले जगदलपुर में विकास कार्यों की बरसात

0
  • मुख्यमंत्री की सोच और सहयोग को संसदीय सचिव जैन ने सराहा
  • चार वार्डों में किया 65 लाख के कार्यों का भूमिपूजन- लोकार्पण
  • विकास कार्यों के लाभार्थियों ने भूपेश और रेखचंद लगाया जयकारा

जगदलपुर शनिवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने शहर के चार वार्डों में लगभग 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच व प्राप्त सहयोग की उन्होंने जमकर सराहना की। वहीं विकास से लाभान्वित हुए वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री बघेल व रेखचंद जैन के जिंदाबाद के नारे लगाए।शनिवार को माता संतोषी वार्ड, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड तथा महारानी वार्ड में कार्यक्रम संपन्न हुए।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अन्य आमंत्रित अतिथियों के साथ संतोषी वार्ड में बीटी रिन्यूअल कार्य तथा आंगनबाड़ी निर्माण का भूमिपूजन किया। इस मौके पर जैन ने कहा कि इन कार्यों से संतोषी वार्ड के विकास को गति मिलेगी। वार्ड में लगभग 24 लाख रुपयों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शंकर मंदिर में पूजन पश्चात किया गया। जैन समेत अन्य अतिथियों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल, पंचराज सिंह, लता निषाद, सुखराम नाग, कमलेश पाठक, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, नेहा ध्रुव, बी. ललिता राव, सुरेंद्र झा, हरीश साहू, कौशल नागवंशी, राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, विक्की निषाद, हेमू उपाध्याय, वार्डवासी कैलाश चौहान, बबलू ठाकुर, श्रीनिवास रथ, चंदा यादव, राजेश चौहान समेत बड़ी संख्या में नागरिक, नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम काbसंचालन एल्डरमैन कौशल नागवंशी ने किया।

छठ घाट विस्तार का जैन ने किया भूमिपूजन

शनिवार दोपहर संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में विधायक निधि से निर्मित होने वाले दो कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें से एक बहु प्रतीक्षित छठ घाट का विस्तार है। दलपत सागर के उत्तरी किनारे पर प्रस्तावित इस कार्य की जनता द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। यहां सीसी सड़क निर्माण कर घाट को विस्तार दिया जाना है। वार्ड निवासी एल्डरमैन अमरनाथ सिंह ने निर्माण का संक्षिप्त विवरण दिया।

सामुदायिक भवन बनाने 15 लाख की घोषणा

अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में महिलाओं ने सामुदायिक भवन बनवाने की जैन से मांग की। अपने संबोधन में जैन ने विधायक निधि से भवन बनाने पहले 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम पश्चात प्रस्तावित स्थल देखने के बाद उन्होने 15 लाख रुपए अपनी निधि से प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही, वहां मौजूद नगर निगम तकनीकी अमले के अधिकारियों को शीघ्र ही तकनीकी प्रस्ताव बनाने निर्देशित किया। इस दौरान जैन के साथ नगर निगम सभापति कविता साहू, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, सुशील मौर्य, अमरनाथ सिंह, सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, किरण गुप्ता, संदीप दास, पीएन सिंह, रामनाथ यादव, वैदेही नायक, राजेश कुशवाहा, सुजीत डेजी, मुकेश निषाद, हेमजीत विश्वास, बालेश्वर पासवान, राज कुशवाहा, उत्तम मंडल, आदर्श विश्वास, रवि सिन्हा, रमेश सिंह, कमला नाग, गिरजेश शुक्ल, राकेश देबनाथ, विनय कुमार, शरद पानीग्राही आदि के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।

किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दोपहर बाद अब्दुल कलाम वार्ड पहुंचकर वहां निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा वार्ड में सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया। इस दौरान नगर निगम पदाधिकारियों- पार्षदों तथा अधिकारियों के साथ पूर्व सरपंच दिनेश सिंह, राजेश चौधरी, वार्ड पार्षद सुखराम नाग, जीवन लाल सोनी, मंगलराम नाग, डीजेन्द्र जीराम, गणेश बघेल, सुरेश नाग, राधेश्याम, बुधरू बघेल, ललिता ठाकुर, शान्ति यादव, रायमती जीराम, अमन नेताम, राजेश पांडेय, नरेश नेताम, भूपेंद्र आनंद, चर्चित चांडक, धर्मेंद्र मिश्रा, रायमती, रुक्मणी, रत्ना, जम्बू आदि मौजूद थे।

सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन

नगर के महारानी वार्ड में अधोसंरचना मद के साढ़े 14.5 लाख रुपए से बनाई जाने वाली सीसी सड़क के लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआइसी सदस्य यशवर्धन राव, अनिता नाग, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, पूर्व पार्षद गौरनाथ नाग, शांति महंती, आसमती, सुशीला सिन्हा, लक्ष्मी सोनी, ज्योति गुरु, लक्ष्मी बघेल, सोनामनी नाग, सुशीला सागर, लक्ष्मी विश्वास, हेमा राय, मालती हलधर, शंकर राव, दीपाली घोष, शशि बघेल, दशरथ बघेल, नागेश राव, दयाराम दास, विश्वजीत राय, बबलू नीलकमल, बबला महंती आदि मौजूद थे।

स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर विभिन्न योजनाओं का सौगात

0

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत नगरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को को देंगे सौगात लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी नगरी प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया जी स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री माननीय श्रीमती अनिला भेड़िया जी का नगर पंचायत डौंडीलोहारा की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहां की छत्तीसगढ़ शासन आम नागरिकों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं नगर पंचायत क्षेत्र में किए हैं जिसमें मुख्य रूप से कृषि भूमि मजदूरों के लिए राजीव गांधी भूमिहीन किसी मजदूर नया योजना, किसानों और गौ पालको को के लिए गोधन या योजना, राजीव गांधी किसान या योजना, राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना जिसकी राशि ठीक उसी प्रकार से स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम नागरिकों के हित में फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का सभी नगरी क्षेत्र में स्थापना और शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आम नागरिकों को एंबुलेंस के माध्यम से सभी वार्डों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है नगरी क्षेत्रों में कृष्ण कुंज का निर्माण और महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तर्ज पर नगरी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए रीपा की स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा है

जिसमें 3 से 5 एकड़ के सरकारी भूमि पर इंडस्ट्रियल पार्क या उद्योगों का निर्माण करा कर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील और सराहनीय सोच है उसी प्रकार से महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों को कुपोषित बच्चों को सुपोषण किस श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है इसके लिए स्थानीय विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री बधाई के पात्र हैं छत्तीसगढ़ सरकार सभी क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए और सरकारी नौकरी देने के लिए 19940 वैकेंसी की स्वीकृति प्रदान किए हैं साथ ही साथ शहरी क्षेत्रों में अच्छे शिक्षा के लिए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना भी किया गया है और शिक्षित बेरोजगार युवा साथियों को ₹25 बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जा रहा है ऐसे कई जन कल्याणकारी योजना लाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल जी स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया और नगरी प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया का हार्दिक अभिनंदन करते हुए ह्रदय से आभार व्यक्त किए हैं आगे श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने डौंडीलोहारा नगर वासियों को अवगत कराते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव गांधी कृषि भूमि मजदूर योजना के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र डौंडीलोहारा में कुल 442 पात्र हितग्राही जो की कृषि भूमि मजदूर योजना के श्रेणी में आते हैं उसको इस योजना का लाभ देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सालाना 7000 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है जिसमें वार्ड क्रमांक 1 में 13 वार्ड क्रमांक 2 में 19 वार्ड क्रमांक 3 में 24 वार्ड क्रमांक 4 26 वार्ड क्रमांक 5 में 35 वार्ड क्रमांक छह में 23 वार्ड क्रमांक 7 में 19 वार्ड क्रमांक 8 में 32 वार्ड क्रमांक 9 में 56 वार्ड क्रमांक 10 में 42 वार्ड क्रमांक 11 में 42 वार्ड क्रमांक 12 में 58 वार्ड क्रमांक 13 में 16 वार्ड क्रमांक 14 में 16 और वार्ड क्रमांक 15 में 23 पात्र हितग्राहियों को फिसीएन भूमि मजदूर योजना का लाभ मिलेंगे जिसके लिए पात्र हितग्राहियों को बहुत-बहुत बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के समस्त योजनाओं का लाभ आम नागरिक अधिक से अधिक उठाएं और अपने और अपने परिवार को सशक्त श्रेणी में लाकर खड़ा करें ऐसा हमारी छत्तीसगढ़ सरकार के विवेकशील सोच का परिणाम है जिसके कारण आम नागरिक के चेहरे पर मुस्कान नजर आई है और सभी वर्ग खुश नजर आ रहे हैं ऐसा छत्तीसगढ़ सरकार ही कर सकती है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS