City Media - Page 784 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 784

स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में भाग लेने गोवा गए सांसद बैज

0

बस्तर सांसद दीपक बैज लोकसभा की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने गोवा रवाना हो गए हैं। बस्तर के सांसद दीपक बैज गोवा में संसद की स्थायी समिति के रसायन एवं उर्वरक संबंधी अध्ययन दौरे तथा बैठक में शामिल होने गोवा गए हैं। इस बैठक सांसद शशि थरूर सहित अन्य सांसद भाग ले रहे हैं।

फेडरेशन ने विधायक बेंजाम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

0

तोकापाल शासकीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तोकापाल इकाई संयोजक जोगेंद्र सिंह कश्यप के नेतृत्व में चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन विधायक राजमन बेंजाम को सौंपा गया। श्री बेंजाम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया। फेडरेशन तोकापाल के संयोजक जोगेंद्र सिंह कश्यप ने बताया कि चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम से उनके निवास में फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विकासखंड तोकापाल शासकीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक जोगेंद्र सिंह कश्यप, उपाध्यक्ष त्रिसिया झाड़ी, सचिव बलिहार कश्यप, लक्ष्मीनाथ कश्यप, दिनेश सावरकर, केडी सूर्यवंशी, रामलाल कश्यप, खीरमनी तिवारी, कुमार बघेल, बास्तानार ब्लॉक संयोजक जगनलाल साहू, डीएल पोयाम, बीरेंद्र बघेल आदि शामिल थे।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी ने ग्राम कुसुमकसा में नाली निर्माण का किया भूमिपूजन

0

कुसुमकसा – मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में ग्राम पंचायत कुसुमकसा के वार्ड क्रमांक 03 में चार लाख रुपयों की लागत से नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया ,अध्यक्षता शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा ,विशेष अतिथि अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ,दीपक यादव ,नितिन जैन,आसमा बेगम , इंद्राणी धनकर थे।

मिथलेश निरोटी ने मुख्य अतिथि के आसंदी से कहा कि वार्ड क्र.03 के पंच नितिन जैन ने नाली ना बनने से बरसात के दिनों में पानी सड़क में बहता है वही घरों का पानी भी सड़क में आ जाने से ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियों का सामना करने की शिकायत करते हुए नाली निर्माण की मांग रखी थी,नितिन जैन की मांग व ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ,जिला पंचायत निधि से नाली निर्माण हेतु चार लाख रुपयों की स्वीकृति कराया हूँ व आज उक्त नाली का भूमिपूजन आप सब के समक्ष हो रहा है, ग्रामीणों को बरसात व घरों से बाहर आ रहा पानी नाली के माध्यम से बाहर चला जायेगा जिससे ग्रामीणों को सड़क में पानी जमा नही होने से आने जाने में सुविधा होगी
नितिन जैन वार्ड पंच ने वार्ड वासियो के साथ मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद का नाली निर्माण की राशि स्वीकृति कराने आभार व्यक्त किये, इस अवसर पर, आरती यादव, आरती परिहार, गुंजा यादव ,रजनीबाई , संतोषी धनकर, अकील खान ,लोमश नेताम , इमरान खान,केशव नेताम ,तरुण धनकर ,लोकेश सिन्हा रोजगार सहायक , सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

सड़क किनारे अवैध रूप से सामान निकालकर व्यवासाय करने वालों व्यवसायियों को दिया गया समझाईश

0
  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने राजहरा क्षेत्र में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान।
  • 30 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 9,000 रू. वसूला गया जुर्माना।
  • बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान हेलमेट/सीट बेल्ट का हमेशा करे उपयोग।

दल्लीराजहरा दिनांक 22.05.2023 पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में करण उके नगर पुलिस अधीक्षक राजहारा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राजहरा वीणा यादव एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में राजहरा क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना एवं यातायात नियमों से आम जनों को जागरूक करना है। दिनांक 20.05.2023 को कुल 30 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 9,000 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।

राजहरा शहर में रोड़ किनारे अवैध रूप से सामान निकालकर व्यवसाय करने वाले व्यपारियों छोट दुकानदारों को समझाईश दिया गया की अपने दुकान के अंदर रखकर ही सामानों की खरीदी ब्रिकी करे, अपने दुकान के सामने वाहनों के पार्किंग स्थाना चयनित कर निर्धारित स्थानों में ही वाहनों की पार्किंग करवाए।

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे। अपने दुकानों के सामने अनावश्यक रूप से सामान निकालकर व्यवसाय न करें, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शराबियों के विरूध्द बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

दिनांक 22-05-2023 04 शराबियो के विरूध्द आबकारी एक्ट की धारा 36 (च) (1) के तहत् 04 प्रकरण दर्ज किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो के खिलाफ बालोद पुलिस का अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुंदरदेही निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर जिला बालोद के थाना गुण्डरदेही ग्राम सिकोसा बाजार चौक आम जगह के पास शराब पीने वाले 04 शराबियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के 04 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया गया:- सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 02 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाही 01.थाना गुण्डरदेही- (1) अपराध क्रमांक-205/23 धारा 36 (च)(1) आबकारी एक्ट आरोपी:- गंगाराम निषाद पिता पुनित राम निषाद उम्र 30 वर्ष साकिन चौरेल थाना अर्जुन्दा। (2) अपराध क्रमांक-206/23 धारा 36 (च)। (1) आबकारी एक्ट लोमेश कुमार रावटे पिता चरण सिंह रावटे उम्र 32 वर्ष साकिन अरौद थाना बालोद। (3) अपराध क्रमांक-207/23 धारा 36 (च)(1) आबकारी एक्ट आरोपी:- धनेश साहू पिता लखन साहू उम्र 53 वर्ष साकिन भाठागांव (बी) थाना गुण्डरदेही (4) अपराध क्रमांक-208/23 धारा 36 (च)(1) आबकारी एक्ट आरोपी:- रवि कुमार यादव पिता खोमधर यादव उम्र 45 वर्ष साकिन अचौद थाना रनचिरई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तेज आंधी ने बरपाया कहर, कई मकान, पेड़, बिजली पोल गिरे

0
  • छप्पर से सिर पर गिरा भारी पत्थर दो लोग गंभीर रूप से घायल

बकावंड ग्राम पंचायत खंडसरा में रविवार की शाम को हुई बारिश और तेज आंधी तूफान ने जमकर कहर बरपाया। गांव के करीब डेढ़ दर्जन मकानों की छप्पर हवा में उड़ गईं और कई घर तथा पेड़ जमींदोज हो गए। अनेक मकानों पर पेड़ गिरने से घरों की दीवारें ढह गईं और बिजली के खंभे टूट गए। तेज आंधी तूफान से ग्राम खंडसरा गांव के एक परिवार के दो लोग घायल भी हो गए हैं। इनमें से एक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया है।

इस प्राकृतिक आपदा में खंडसरा गांव के 16 घरों को भारी नुकसान पहुंचा हुआ है। रातभर पीड़ित परिवार डरे सहमे हालत में क्षतिग्रस्त घरों में ही दुबके रहे। कई परिवारों को अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घरों में शरण लेनी पड़ी है। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाई है। तेज आंधी की जद में आकर ग्राम खंडसरा निवासी सुबस का भी कच्चा मकान ढह गया। मकान के ऊपरी भाग में छत को दबाने के लिए रखा गया विशाल पत्थर घर के अंदर मौजूद सुबस और एक अन्य व्यक्ति पर गिर पड़ा। इससे सुबस के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे डिमरापाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा बस्तर क्षेत्र के ग्राम खंडसरा में 21 मई को हुआ। अचानक आंधी तूफान का दौर शुरू हो गया। इसके असर से गांव के निवासी सुबस पिता सुखनाथ का कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। बारिश और गर्मी से बचने के लिए मकान की छप्पर घांस फूस से बनाई गई थी। घांसफूस को दबाकर रखने के लिए बड़े बड़े पत्थर रखे गए थे। छप्पर के साथ एक बड़ा पत्थर अंदर मौजूद सुबस के सिर पर आ गिरा। उसे गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों ने घायल सुबस को मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। सुबस की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत जगदलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी सरपंच से मिलने पर मुंडागांव के राजस्व निरीक्षक और चैनमेन ने घटना स्थल का जायजा लिया। जनपद सदस्य रंगोबती बघेल, सरपंच केशवलाल तथा उप सरपंच व पंचों की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की।

पीड़ित को दिलाएंगे मदद

राजस्व विभाग के अमले को मौके पर भेजकर विस्तृत आकलन कराया जाएगा। मकान को हुई क्षति की भरपाई तथा घायल व्यक्ति के इलाज के लिए शासन प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

एक जून से दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष शुरू करेंगे कर्मचारी

0
  • चरणबद्ध आंदोलन करेंगे आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारी
  • तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पहले मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

तोकापाल आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारी अपने परिवार के लिए दो जून की रोटी मुहिम के तहत 1 जून से चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में हैं। इस संबंध में कर्मचारी संघ द्वारा संचालनालय आदिम जाति कल्याण विभाग को तथा समस्त जिला स्तर के अधिकारियों को पत्र के जरिए सूचना दे दी गई है। आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ के मुताबिक प्रदेशभर में स्वीकृत पदों के विरुद्ध कार्यरत 8672 कर्मचारी एक जून से दो जून की रोटी का सम्मानजनक अधिकार लेने के लिए मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाने सभी जिलों में 1जून दोपहर ठीक 1 बजे रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे और चरणबद्ध आंदोलन का आगाज करेंगे। प्रमुख तीन मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति ऑनलाइन बैठक के माध्यम से प्रदेश के कर्मचारियों ने बनाई है। उनकी मांगों में कलेक्टर व सहायक आयुक्त द्वारा आदेशित कर्मचारियों, अनुमति, ज्ञापन, पंचायत प्रस्ताव से नियुक्त कर्मचारियों, मेस संचालन हेतु अनुभव प्राप्त मौखिक आदेश के तहत नियुक्त रसोइयों, जलवाहकों, चौकीदारों, पूर्णकालिक सफाई कर्मियों, पूर्णकालिक स्वेच्छा कर्मचारियों, सीधी भर्ती वाले कर्मियों आदि को अकास्मिक निधि में समायोजन कर उनका वेतन निर्धारण करने एवं सीधी भर्तियां रद्द करने, नियमित कर्मचारियों के लिए नवीन पद सहायक अधीक्षक सृजित करने या फिर अधिक्षक श्रेणी डी पर भर्तियों में 25 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर पदोन्नति देने और तब तक नई भर्तियां न करने एवं सभी कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह शासकीय अवकाश देने या फिर तेरह माह का वेतन भुगतान करने की मांगें शामिल हैं।

कार्य का स्वरूप एक, मापदंड अलग क्यों?

ज्ञात हो कि वर्षों से स्वीकृत पद के विरुद्ध कार्यरत समस्त चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अकास्मिक निधि में समायोजन कर वेतन निर्धारण कराने एवं पदोन्नति के लिए कार्य, प्रकृति एवं अनुभव को आधार मानकर सहायक अधीक्षक पद सृजित करने या फिर अधीक्षक श्रेणी डी के पद पर 25 प्रतिशत पदोन्नति देने का प्रावधान करने के बाद ही भर्तियां निकाली जाएं। ऐसा प्रावधान न होने कि स्थिति में हर स्तर से विरोध प्रदर्शन करने का मन कर्मचारी बना चुके हैं। अन्य सभी समस्त विभागों की तरह आश्रमों व छात्रावासों में कार्यरत कर्मचारियों को भी शासकीय अवकाश दिए जाने की मांग कर्मचारी लंबे समय से करते आ रहे हैं। शासन की ओर से कहा जाता है कि छुट्टी का प्रावधान नहीं है। कर्मचारी आपसी सहमति के आधार पर ही अवकाश ले पाते हैं। उसके बाद भी उन पर 24 घंटे की ड्यूटी का बोझ डालकर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। कर्मचारी संघ का कहना है कि स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति शिक्षा विभाग एक दूसरे के पूरक हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का अवकाश तो मिल जाता है, लेकिन आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों के कर्मचारियों को कोई छुट्टी नहीं मिलती है। काम का भरी दबाव होने तथा किसी प्रकार की सुविधाएं ना मिलने के कारण इस विभाग के कर्मचारी मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित तथा आक्रोशित हैं।शासन द्वारा छात्रावासों व आश्रमों के छात्रों लिए अध्ययन कार्य हेतु 10 महिने का स्वीकृति आदेश जारी होता है, लेकिन छात्र वर्ष भर रहते हैं। ऐसे में कर्मचारियों सालभर रोज 24 घंटे कार्य लिया जाता है। ग्रीष्मकालीन सहकर्मी अगर दैनिक हो तो उन्हें कार्य से बिठा दिया जाता है।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में संघ के प्रांताध्यक्ष हरीराम सेन,प्रांतिय सचिव विजय कुमार पाल, महामंत्री प्रभुनाथ पाणीग्रही, उपप्रांता,दिलीप खूंटे, चंद्रशेखर, अनुशासन समिति अध्यक्ष गीता देवांगन एवं सदस्य पायल, अनुपमा, दीपमाला, महिला विंग की दीप्ति तिवारी, संभाग अध्यक्ष दलवीर रजवाड़े, डॉक्टर सिन्हा, निर्मल चौहान, विकास देशमुख, अशोक गवेल, संरक्षक मोहन चौहान, रामनाथ कौशिक, जिलाध्यक्ष रामधन, गुड्डू पंडो, भोरे चंचल, रामस्वरूप, सीताराम सुरजपुर, जगजीवन, सीताराम जांजगीर, जमुना बाई साहू, रमेश साहू, कनक चक्रधारी, चंद्रहास, कांतिलाल, दिनेश बंजारे, चंद्र कुर्रे, प्रमोद सिन्हा, मोरे ठाकुर, सुबांधु आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

गोठानों में खाद के नाम पर बेची जा रही है मिट्टी : सुभाऊ कश्यप

0
  • बस्तर विस क्षेत्र में चला चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान
  • भाजपा नेता सुभाऊ कश्यप के नेतृत्व में खोली योजना की पोल

बकावंड भाजपा का ‘चलबो गोठान, खोलबो पोल’ अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के दल ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के गोठानों का निरीक्षण कर प्रदेश सरकार की पोल खोली। पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप ने आरोप लगाया है कि गोठानों में जैविक खाद के नाम पर मिट्टी बेची जा रही है। गोठानों का काम देख रहे महिला स्व सहायता समूहों को आज तक फूटी कौड़ी का भी भुगतान नहीं किया गया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाऊ कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, धनुर्जय कश्यप व अन्य नेताओं ने क्षेत्र के झारतराई, लामकेर, मोंगरापाल, ढोढरेपाल, उसरी आदि गांवों के गोठानों में पहुंचकर गोठानों की जमीनी हकीकत की पोल खोली। गोठानों की हालत बयां करते हुए तीनों नेताओं ने बताया कि इन गांवों के गोठानों में खाद के नाम पर मिट्टी बांटा जा रही है। वहीं तथाकथित खाद की बोरियों में वजन और एक्सपायरी डेट का उल्लेख भी नहीं है। सभी गोठनों में मात्र तीन -चार ही गायें नजर आईं। जबकि उससे कहीं ज्यादा संख्या में मवेशी गोठानों के बाहर विचरण करते दिखाई दिए। गोठनों की जिम्मेदारी सम्हाल रहे महिला स्व समूहों को शुरुआत से लेकर आज तक पैसा ही नही मिला है। गोठान के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान जिले के 11 मंडलों के सभी गोठानों में चलाया जा रहा है। 20 मई से शुरू यह कार्यक्रम 24 मई तक चलेगा। इस अभियान में भाजपा के दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं शामिल हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ भर्तियों में स्थानीय को प्राथमिकता : छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों में स्थानीय लोगों को विशेष प्राथमिकता देने के लिए सीएम से निवेदन:–आशीष गुप्ता

0

दल्लीराजहरा:–भाजयुमो डौंडी मण्डल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता नेछत्तीसगढ़ में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होने वाली भर्तियों में स्थानीय युवाओं को विशेष प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री से अपील की। आशीष गुप्ता ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे इस संबंध में शीघ्र ही निर्देश जारी करें, जिससे स्थानीय युवाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके lराज्य सरकार द्वारा मिशन मोड पर भर्तियां की जा रही है. 19940 पदों पर भर्तियां होनी है. छात्रावास अधीक्षक के 500 पदों पर भी भर्तियां होनी है. पीएससी द्वारा परीक्षा आयोजित की जानी है. तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर व्यापमं द्वारा परीक्षा ली जाती है. इसमें सिर्फ स्थानीय निवासियों को ही पात्रता होती है. पीएससी द्वारा परीक्षा लिए जाने के कारण नियमों में संशोधन कर दिया गया. अब दूसरे राज्य के छात्र भी इसमें हिस्सा ले सकते थे. इसे लेकर छात्रों में निराशा देखी गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस की गोठान योजना फेल, चढ़ी भ्रष्टचार की भेंट : कश्यप

0
  • करोड़ों रुपए खर्च, न गाय हैं, न चारा है, न पानी, यही है प्रदेश के नौ हजार गोठानों की कहानी : भाजपा
  • केंद्र सरकार की राशि, मूलभूत व 14-15वें वित्त राशि का दुरपयोग

नारायणपुर प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गोठान योजना के नाम पर सरकारी रकम की बंदरबांट कर रही है। करोड़ों रु. खर्च करने के बाद भी गोठानों में गायों, चारे, पानी का कोई अता पता नहीं है। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार, दसवें वित्त आयोग और मूलभूत मद की राशि का दुरूपयोग कर रही है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर “चलबो गोठान खोलबों पोल” अभियान के तहत नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल भानपुरी के सालेमेटा, पखनाकोंगेरा, खंडसरा और केशरपाल में भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप के नेत्तृत्व में आम जनता के साथ गोठनों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पंचनामा तैयार किया गया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए केदार कश्यप ने कहा कि गोठान योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। गोठानों में गायों, चारा – पानी के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि गोठनो में राशि खर्च करने के बाद भी उनकी हालत खराब है। करोड़ों खर्च करने के बाद भी चारा, पानी की व्यवस्था नहीं हैं। गोठान सुनसान हैं, गायें सड़कों पर व गावों की गलियों में विचरण कर रही हैं। गोठान कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार का चारागाह बनकर रह गए हैं।

कश्यप ने स्थानीय मंत्री, सांसद, विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो चुनौती स्वीकार करें और हमारे साथ गोठान चलें। हम दिखाएंगे उन्हें सच्चाई। हम दिखाएंगे कैसे गोठानों में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। क्षेत्र के गोठानों में न गायें हैं, न चारा है, न पानी है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत गोठान को लेकर चलबो गोठान खोलबो पोल योजना शुरू की है। भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गोठान में संचालित सभी गतिविधियों का अवलोकन कर प्रदेश सरकार पर केंद्र सरकार की राशि की बंदरबांट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोठान योजना में केंद्र सरकार की राशि एवं पंचायतों की मूलभूत एवं 14वें एवं 15वे वित्त आयोग की राशि का उपयोग किया गया है। यह राशि आम जनता के मूलभूत कार्यों में उपयोग की जानी थी, लेकिन राशि की बंदरबांट कर ली गई। श्री कश्यप ने गोठान योजना को सफेद हाथी बताया। पोल खोल अभियान में जिला पंचायत सदस्य वेदवती कश्यप, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, प्रवीण सांखला, खितेश मौर्य, तीरसिंग बघेल, नड़गी पटेल, डूमर कश्यप, लिंगू कश्यप, जगबंधु कश्यप, गौरव कश्यप, ताकेश पटेल, भगत शार्दुल, नरेंद्र बघेल, नीरज दीवान, रोमू कश्यप, चितलेश बघेल, अंतू बघेल, पद्मु पटेल, नरपति कुंजाम, जोगेश्वर कश्यप, राजेश गुप्ता, भाजपा कार्यकर्त्ता पदाधिकारी एवं आम जनता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS