City Media - Page 790 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 790

जहरीले पानी ने बैसाखी के सहारे टिका दी है ग्रामीणों की जिंदगी

0
  • फ्लोराईड युक्त पानी ले चुका है कइयों की जान, कई हो चुके अपंग
  • जहरीला पानी पीने के लिए मजबूर हैं डिमरापाल गांव के ग्रामीण

अर्जुन झा

बकावंड पानी को अमृत कहा जाता है, मगर एक गांव की पूरी आबादी के लिए यही अमृत अब जहर बन चुका है। यह जहरीला पानी अनेक ग्रामीणों की जान ले चुका है और अनेक ग्रामीणों को अपाहिज बना चुका है। इस पानी ने ग्रामीणों की जिंदगी को बैसाखी के सहारे टिका दी है। ग्रामीण प्यासे मरने की अपेक्षा जहरीले पानी को ही पीकर तिल तिल मरना ज्यादा बेहतर समझने लगे हैं। ऐसे घातक पानी का इस्तेमाल करना बदनसीब ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है, क्योंकि उनके सामने और कोई दूसरा विकल्प है ही नहीं।

आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह आजादी और अमृत महोत्सव ग्राम डिमरापाल के ग्रामीणों के लिए बेमानी ही हैं। देश को आजाद हुए सात दशक से भी ज्यादा का समय गुजर चुका है, लेकिन बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डिमरापाल के ग्रामीणों को समस्याओं की गुलामी से अब तक आजादी नहीं मिल पाई है। खासकर पेयजल के मामले में यह गांव बड़ा अभागा है। यहां की धरती के गर्भ में जो पानी मौजूद है, उसमें फ्लोराईड की मात्रा खतरनाक लेवल की है। डिमरापाल के ग्रामीण इसी जहरीले पानी को पीने और उससे भोजन तैयार करने विवश हैं। दशकों से यहां के ग्रामीण इसी पानी के जरिए दिन गुजारते आ रहे हैं। पानी में मिश्रित फ्लोराईड इतना घातक है कि उसका लंबे समय से सेवन करते रहने के कारण डिमरापाल के अनेक ग्रामीण असमय ही मौत का निवाला बन चुके हैं। वहीं इस जहरीले पानी के दुष्प्रभाव के कारण दर्जनों ग्रामीण अपंगता का शिकार बन चुके हैं। इनमें से ज्यादातर ग्रामीणों के दांत झड़ चुके हैं, उनके हाथ – पैरों की हड्डियां कमजोर हो चली हैं। उन्हें चलने फिरने के लिए बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है। जवान ग्रामीण भी बिना बैसाखी के चल नहीं पाते। गांव का हर चौथा ग्रामीण अपंगता का शिकार है। गांव में पानी की कलकल ध्वनि तो सुनाई नहीं देती, अलबत्ता वहां की हर गली में बैसाखियों की ठक ठक की आवाज जरूर गूंजती रहती है। ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बोर कराकर ऊंचे प्लेटफार्म पर प्लास्टिक की टंकी स्थापित कर दी गई है। इसका पानी भी फ्लोराईड युक्त है, लेकिन ग्रामीण इसी पानी का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं। अप्रैल 2021 में शासन प्रशासन द्वारा डिमरापाल में आयोजित जन चौपाल शिविर में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष जहरीले पानी का मुद्दा उठाया था। जनप्रतिनिधि और अधिकारी आश्वासन देकर लौट गए, लेकिन समस्या दूर करने का तनिक भी प्रयास नहीं किया गया। आज भी ग्रामीण अभिशप्त नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।*बॉक्स**कोसारटेड़ा बांध का पानी महज सपना* ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जन चौपाल में पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने गांव वालों को भरोसा दिलाया था कि डिमरापाल गांव के हर घर तक तक पाईप लाइन के जरिए नलों से कोसारटेड़ा जलाशय का पानी पहुंचाया जाएगा। इस पर काम भी शुरू हुआ, लेकिन कोसारटेड़ा बांध का पानी आज भी डिमरापाल के ग्रामीणों के लिए महज सपना ही बना हुआ है। कोसारटेड़ा बांध से पाईप लाइन बिछाई तो गई, लेकिन वह डिमरापाल से तीन किलोमीटर दूर ही रह गई। जिस डिमरापाल गांव को शुद्ध पेयजल की सबसे ज्यादा जरूरत है, उसे नजरअंदाज कर ग्राम पंचायत जैबेल तक ही पाईप लाइन बिछाई गई है। डिमरापाल के ग्रामीण आज भी अपने गांव तक पाईप लाइन विस्तार की राह देख रहे हैं

क्यों मौन हैं सुख दुख के साथी विधायक ?

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल का इस मुद्दे को लेकर मौन साधे रहना और बेफिक्र बने रहना डिमरापाल के ग्रामीणों को बहुत खटक रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि डिमरापाल आदिवासी बहुल गांव है और विधायक बघेल के कंधों पर आदिवासियों का दुख दर्द, कष्ट दूर करने की महति जिम्मेदारी भूपेश बघेल सरकार ने डाल रखी है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि विधायक को डिमरापाल के आदिवासियों के दर्द का अहसास आखिर क्यों नहीं हो पा रहा है? विधायक लखेश्वर बघेल क्षेत्र के ग्रामीणों के घरों में आयोजित विवाह, जन्मदिन समारोहों, मरनी हरनी, छट्ठी बरही के कार्यक्रमों में सहभागी बनने का तो दम भरते हैं, मगर डिमरापाल के ग्रामीणों पर टूट रही विपदा का दर्द बांटने का समय उन्हें कब मिलेगा ?

बोर्ड परीक्षाओं में स्वामी आत्मानंद स्कूल की बूम

0
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रा श्रेया शर्मा बनी ब्लॉक की टॉपर

तोकापाल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल ने विकासखंड स्तर पर अपना परचम लहराया है। यहां के विद्यार्थियों ने सालभर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय पालकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में इस स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विकासखंड स्तरीय 10वीं और 12वीं की टॉप 10 की सूची में आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तोकापाल ब्लॉक से कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 719 विद्यार्थी दर्ज थे। इनमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम की छात्रा श्रेया शर्मा ने 81.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12वीं में आत्मानंद के कुल 13 विद्यार्थी दर्ज थे। इसी प्रकार कक्षा दसवीं में तोकापाल विकासखंड के कुल 954 विद्यार्थी दर्ज थे। इनमें आत्मानंद के 35 विद्यार्थी सम्मिलित थे। दसवीं टॉप 10 की सूची में पहला, दूसरा, नौवां और दसवां स्थान आत्मानंद के विद्यार्थियों ने हासिल किया। प्रथम स्थान पर आत्मानंद की दो छात्राएं करिश्मा तिवारी एवं तनूजा दास ने संयुक्त रूप से 89.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कीर्ति भोयर 87.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान, तनुज सिंह ठाकुर 84.6 प्रतिशत लाकर नौवें स्थान पर रहे। इसी प्रकार दसवें स्थान पर वैशाली बघेल एवं काव्य मौर्य ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया है। संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा, उप प्राचार्य इरम रहीम, परीक्षा प्रभारी श्रीदेवी सिंह ने विद्यार्थियों व पालकों को बधाई देते हुए बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर भारती प्रधान एवं संभाग जिला एवं विकासखंड स्तर के समस्त अधिकारियों, पालकों और प्रतिनिधियों का समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता है। संस्था की व्याख्याता स्नेहा श्रीवास्तव सोनी, रुपिंदर जीत कौर, स्वाति लवंग, राजीव सिंह ठाकुर, अर्पणा सिंह, सरिता यादव, प्रियंका सतपथी, सोनाक्षी मजूमदार, नीलम भास्कर एवं संस्था के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने वर्ष भर गुणवत्तापूर्ण अध्ययन करवाया। प्राचार्य झा ने कहा कि आगामी सत्र में भी हम इससे बेहतर परिणाम लाने का पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे। इस बारे में बैठक में निर्णय लिया जा चुका है।

कर्मा परिवार के विवाह समारोह में शामिल हुए सांसद दीपक बैज

0

बस्तर सांसद दीपक बैज कांग्रेस नेत्री रुक्मणी कर्मा के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने ग्राम डिलमिली पहुंचे। उन्होंने वर वधु को सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री बैज के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव नाग तथा रुक्मणि कर्मा परिवार के सदस्य मौजूद थे।

नकली सोने चांदी बेचने वाले आरोपी को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा बीबी बच्चों के साथ करता था ठगी ।आरोपीगण बनारस (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले है।उक्त प्रकरण में 03 पुरूष, 02 महिला को किया गया गिरफ्तार ।क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी, आपराधिक तत्व के व्यक्ति के निगरानी रखने, सोने चांदी सफाई, सराफा बाजार में चेक करने हेतु श्रीमान पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज आनन्द छाबड़ा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक वालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी एवं समस्त थाना प्रभारी को प्रतिदिन अपने क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था। घटना दिनांक 15.05.2023 फि करीबन 11:30 बजे प्रार्थी प्रवीण तीनखेड़े के हलधर चौक स्थित गंगा मैया ज्वेलर्स दुकान में 04 आदमी एवं 02 औरत आये जिनमें से एक औरत अपने साथ 03-04 साल का बच्चा रखा था,

उनमें से एक आदमी अपना नाम रामजी पिता छोटलाल निवासी हीरापुर का रहने वाला बताकर बोला कि मेरी दो बहन को गिफ्ट देना है उसके लिए कोई चांदी का सामान दिखाओं कहने पर 02 शाली जिसका वजन 25,775 को प्रार्थी द्वारा उन लोगो को एक जोड़ी पुराना पायजेब कीमती 30,135 रु. के बदले में दिया, तथा बचत रकम 4360 रु नगद दिया उसी दिन शाम करीबन 06:00 बजे चांदी के पुराने पाजेब को थाना अर्जुन्दा पुलिस के माध्यम से थाना बालोद को उक्त सोने चांदी की दुकान जाकर बेचे गये समान को चेक करने हेतु भेजने पर चेक करने से वह नकली निकला इस तरफ उक्त व्यक्तियों द्वारा दुकान में आकर नकली चांदी का पाजेब बेचकर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी किया है, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 227/2023 धारा 420, 34 भादवि का अपराध कायम कर अरोपियों रामजी, बाबूलाल, दाता सोनी, राजकुमारी, कंचन से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये कि सभी आरोपिया के द्वारा एक ही परिवार के सदस्य है उनके द्वारा एक राय होकर नकली चांदी का जेवर बेचकर टंगी करना बताये है,

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

डेंगू – मलेरिया के खिलाफ जंग में उतरे कलेक्टर विजय दयाराम के

0
  • डेंगू दिवस पर निकली जागरुकता रैली, चिलचिलाती धूप में पैदल निकल पड़े बस्तर के कलेक्टर

जगदलपुर डेंगू और मलेरिया के खिलाफ बस्तर के नए कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जंग का आगाज कर दिया है। मंगलवार को शहर में मच्छरजनित इन रोगों के खिलाफ जन जागरण के लिए रैली निकाली गई। रैली में कलेक्टर स्वयं शामिल हुए और चिलचिलाती धूप में भी वे रैली में शामिल लोगों के साथ पैदल चलते रहे।राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जगदलपुर में डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्टर विजय दयाराम के ने रैली को दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने नेतृत्व में निकली यह रैली गुरु नानक चौक, संजय बाजार, पनामा चौक, हाता ग्राउंड, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक होती हुई वापस दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंची।

कलेक्टर विजय दयाराम के भी रैली में शामिल हुए और अन्य लोगों के साथ पैदल चलते नजर आए। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि डेंगू की रोकथाम का सबसे अच्छा उपाय है कि इसको फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को पनपने ही न दिया जाए। डेंगू लार्वा यदि नहीं पनपेंगे, तो कोई इस रोग का शिकार भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कई दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद अभी तेज धूप पड़ रही है। यह मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोगों को ठहरे हुए पानी को फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कूलर, गमले और टायरों में रखे पानी में डेंगू मच्छरों के लार्वा आसानी से पनपते हैं, इसलिए इनमें रखे पानी को समय समय पर फेंकना जरूरी है। उन्होंने घरों और कार्यालयों में साफ सफाई रखने के लिए भी लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि बुखार, उल्टी, दस्त, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, बदन दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सुस्ती, थकान, जी मिचलाना आदि डेंगू के लक्षण हैं तथा ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल जांच करवाएं। आपके परिचितों को भी यदि ऐसे लक्षण दिखें तो उन्हें तत्काल जांच की सलाह दें। नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए आयोजित इस जागरूकता रैली की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत, अनुविभागीय दंडाधिकारी नंदकुमार चौबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, मितानिन, युवोदय के स्वयं सेवक, रेडक्रॉस, दलपत बचाओ अभियान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे।

नई नवेली दुल्हनों का सम्मान करवा रहा है चुनाव आयोग

0
  • मतदान में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी बढ़ाने पहल
  • निर्वाचन आयोग की पहल पर गांव गांव में चल रहा है आयोजन

बस्तर गांवों की नई नवेली बहुओं का सम्मान समारोह आयोजित कर किया जा रहा है। यह अनूठी पहल निर्वाचन आयोग के निर्देश पर की जा रही है। दरअसल निर्वाचन आयोग की मंशा है कि चुनावों में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो, इसीलिए यह बीड़ा उठाया गया है। इसके तहत बस्तर विकासखंड के विभिन्न गांवों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों में नववधुओं का सम्मान किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बस्तर के मार्गदर्शन में चुनावों में महिलाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पहल की जा रही है।

महिला मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्ययोजना के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र में नववधु सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत बस्तर तहसील के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 135/85 बस्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक शाला परचनपाल एवं मतदान केंद्र क्रमांक 136/85 प्राशा महुपाल बरई में ग्राम की 12 नव वधुओं निकेश्वरी ठाकुर, रुक्मणी नेताम, रयती नाग, खेमेश्वरी ठाकुर, जिज्ञासा ठाकुर, जमनी ठाकुर व महुपाल बरई में सुशीला, सुकमती, कुंती, टिकेश्वरी, चबनवती एवं पुष्पा का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान जिन महिला नव विवाहिता का मतदाता परिचय पत्र नहीं बन पाए हैं, उनका पंजीयन भी किया जा रहा है।

सम्मान के पीछे यह है असल उद्देश्य

भारत निर्वाचन आयोग नव वधुओं को सम्मानित करने के पीछे निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में लिंगानुपात अंतर को कम करना, 18 साल अथवा उससे अधिक आयु की प्रत्येक महिला का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना, निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना, महिला मतदान प्रतिशत में वृद्धि करना, महिलाओं को भयमुक्त एवं लोभ से परे रहकर मतदान हेतु प्रेरित करना है।

बीएलओ को दिया गया है दायित्व

इस संबंध में बस्तर तहसीलदार कमल किशोर साहू ने कहा कि सभी बीएलओ मतदान केंद्रों में सम्मान समारोह का आयोजन करेंगे। इसका उद्देश्य ही महिला मतदाताओं को जागरूक करना है। इस अवसर पर बीएलओ रेमलाल बघेल, एएलओ प्रिया ठाकुर, महेंद्र सिंह सोनवानी सहित नववधु एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

भूपेश बघेल सरकार की छवि धूमिल कर रहा है ईडी

0
  • विस चुनाव से ठीक पहले छग में ईडी की बढ़ी सक्रियता पर सवाल

जगदलपुर विधानसभा चुनावों से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में ईडी की अचानक बढ़ चली सक्रियता को लेकर सियासी गलियारे में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सियासी दुनिया से जुड़े लोगों का मानना है कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। ईडी द्वारा कुछ समय से छत्तीसगढ़ के बड़े शराब कारोबारियों, कांग्रेस नेताओं, उनके करीबियों, व्यापारियों, और अधिकारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। ईडी की ओर से जानकारी दी गई है कि छापों में एक देशी शराब निर्माता के घर से 28 करोड़ के जेवर बरामद हुए हैं। इन जेवरों को जप्त कर लिया गया है। ईडी ने शराब निर्माता का नाम उजागर नहीं किया है। इसी तरह कारोबारी अनवर ढेबर के जॉइंटवेंचर की 21.60 करोड़ की कीमत वाली नवा रायपुर स्थित 53 एकड़ जमीन खरीदी करने का भी खुलासा किया गया है। ईडी का कहना है कि यह जमीन अवैध कमाई की रकम से खरीदी गई है। आबकारी निगम के एमडी एपी त्रिपाठी को लेकर ईडी ने बताया है कि त्रिपाठी इंडियन टेलीकॉम सर्विस के अधिकारी हैं और पिछले 7 सालों से छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर हैं। यहां वे आबकारी विभाग में विशेष सचिव और शराब वितरण कंपनी के एमडी रहे हैं। त्रिपाठी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने बताया है कि मुंबई में छापे के दौरान त्रिपाठी द्वारा शेयर ट्रेडिंग कंपनी में किए गए एक करोड़ के निवेश का पता चला है। इसे फ्रीज कर लिया गया है। यह निवेश अरविंद सिंह और पिंकी सिंह के नाम पर किया गया है। इसी तरह त्रिलोक सिंह ढिल्लन के यहां छापे में 27.5 करोड़ रुपए के फिक्स डिपॉजिट की जानकारी सामने आने के बाद उसे फ्रीज किया गया है। हाल के छापों में 20 लाख रुपए और दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इन छापों को लेकर सियासी बाजार भी गर्म है। कांग्रेसी खेमे के नेताओं का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों से छत्तीसगढ़ में छापेमारी करवाकर राज्य की कांग्रेस सरकार की प्रतिष्ठा को आंच पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इन नेताओं की दलील है कि अब तक हुए सभी चुनावी सर्वेक्षणों में कांग्रेस फिर से भारी बहुमत के साथ छग में सरकार बनाने जा रही है। इन सभी सर्वेक्षणों से विचलित होकर भाजपा की केंद्र सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार की छवि को डेमेज करने पर आमादा हो गई है। इस बात को छत्तीसगढ़ की जनता भलीभांति समझ चुकी है और वह जो फैसला कर चुकी है, उस पर अडिग है।

  • पुजारी कांपलेक्स में कुछ बड़ा होने वाला है ?

पुजारी के रायपुर स्थित व्यवसायिक कांप्लेक्स में ईडी की गतिविधियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इस कांप्लेक्स में ईडी कुछ बड़ा करने वाला है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली से सीआरपीएफ की 75 महिला जवानों की टीम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। ऐसी गतिविधियों के बीच कयास लगाया जा रहा है कि पुजारी कांपलेक्स में ईडी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। इसे लेकर राजधानी रायपुर में जमकर चर्चा हो रही है। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां जब भी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देती है, उसके पहले केंद्रीय सुरक्षा बलों की टुकड़ियां बुलवा ली जाती हैं। महिला जवानों की बड़ी टुकड़ी बुलाए जाने से संभावना जताई जा रही है कि पुजारी कांपलेक्स से जुड़ी महिलाओं की भी तलाशी ली जाएगी।

आपूर्तिकर्ता को अनुमोदन से दुगुनी राशि का किया भुगतान

0
  • तात्कालीन सीएमएचओ डॉ. डी. राजन का एक और कारनामा
  • प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने फिर लगाया अनियमितता का आरोप

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मौजूदा संयुक्त स्वास्थ्य संचालक डॉ. डी राजन पर बस्तर के सीएमएचओ पद पर रहने के दौरान सामग्री, दवाई और चश्मा क्रय ने बड़ी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि डॉ. राजन ने अनुमोदित राशि से दुगुनी राशि का भुगतान आपूर्तिकर्ता को करने का उल्लेख दस्तावेजों में किया है। वहीं न्यूनतम निविदा दर से अधिक दर के बिल कथित आपूर्तिकर्ता द्वारा पेश किए गए और बिलों के आधार पर आंख मूंदकर भुगतान भी कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को बस्तर के संभाग आयुक्त श्याम धावड़े को ज्ञापन सौंपकर सीएमएचओ रहते डॉ. राजन द्वारा कथित रूप से की गई गड़बड़ी की जांच एवं कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सीएमएचओ के पद पर रहते हुए डॉ. राजन ने सन 2021- 22 में जिला अंधतत्व निवारण समिति के लिए दवाइयां, चश्मे, उपकरण आदि की खरीदी के लिए निविदा आमंत्रित की थी। संजय ऑप्टिकल्स जगदलपुर को इन सामग्री की आपूर्ति का काम दिया गया था। सामग्री आपूर्ति के एवज ने इस फर्म को न्यूनतम अनुमोदित दर से दुगुनी से भी ज्यादा राशि 2 लाख 27 हजार 260 रु. का भुगतान कर दिया गया। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त फर्म द्वारा प्रस्तुत बिलों और विभागीय दस्तावेजों ने अनेक विसंगतियां उजागर हुई हैं। बगैर वर्क आर्डर के उक्त फर्म से सामग्री क्रय की गई। देयक क्रमांक 116 में अंकित सामग्री का बिल न्यूनतम निविदा दर से अधिक का पेश किया गया है। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगे जाने के बाद डॉ. राजन ने 22 फरवरी 2022 को फर्म के नाम पत्र जारी कर ज्यादा भुगतान की गई राशि तीन दिन में लौटाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद फर्म ने 21 अप्रैल 2022 को एनएफटी के माध्यम से अतिरिक्त राशि 1 लाख 22 हजार 370 रु. लौटा दी। विलंब से राशि जमा कराने पर नोटिस जारी करने के बाद फर्म द्वारा पुनः 18, 700 रु. जमा कराए गए। ज्ञापन में कहा गया है कि राशि लौटाने का आदेश फर्म को 22 फरवरी 2022 की तिथि पर जारी किया गया, जबकि विभाग की कैशबुक में फर्म के देयकों की इंट्री 28 मार्च 2022 की तिथि पर की गई। संघ का कहना है कि इस तरह की त्रुटियां भूलवश नहीं हुईं, बल्कि जानबूझकर की गईं हैं। क्योंकि सामग्री क्रय और भुगतान की फाइल विभाग की अनेक टेबलों से गुजरी होगी, तब क्या उस समय किसी की नजर नहीं पड़ी होगी ? संघ ने संभाग आयुक्त से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा डॉ. राजन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संघ के प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, महारानी जिला इकाई अध्यक्ष लक्ष्मी टांडिया, ब्लॉक किलेपाल अध्यक्ष रोजलीन, महारानी अस्पताल इकाई जिला सचिव नीरज कुमार, नेत्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष हनुमंत सोनी, महेंद्र पाण्डेय, भीकम साहू एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे।

दास परिवार की खुशियों में शामिल हुए सांसद दीपक बैज

0

बैज ने रोजविन की बेटी अनायजा दास को दी जन्मदिन की बधाई

जगदलपुर सोमवार को बस्तर के सांसद दीपक बैज कांग्रेस नेता रोजविन दास के परिवार की खुशियों में शामिल हुए। बैज रोजविन दास की सुपुत्री अनायजा दास के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर तक्षशिला पार्क में आयोजित समारोह में पहुंचे थे। बैज ने अनायजा दास को उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पार्षद कोमल सेना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, सहदेव नाग, आशीष मिश्रा, जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, जॉर्ज टोप्पो, शादाब अहमद, नीलम कश्यप, विमल, एस. नीला कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद थे।

बकावंड में कराया गया 264 जोड़ों का आदर्श विवाह

0
  • रचनात्मक कार्यों के लिए युवा जनजागरण समिति से जुड़ें : बघेल

बकावंड जनजागरण अभियान नवयुवक समिति बकावंड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का रंगारंग समापन हुआ। अंतिम दिन 264 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि बस्तर के सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष सुखदेई कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन बघेल व दिनेश यदु उपस्थित थे। समिति के संस्थापक सदस्य एवं विधायक लखेश्वर बघेल ने जानकारी दी कि रचनात्मक कार्यों को अंजाम देने की सोच के साथ बकावंड के युवाओं ने बस्तर जनजागरण अभियान नवयुवक समिति का गठन दशकों पहले किया था। तबसे यह समिति लगातार जनसेवा और रचनात्मक कार्य करती आ रही है। इस संस्था का उद्देश्य पिछड़े बस्तर जिले में बेहतर काम करने वालों को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे दूसरों के लिए आदर्श बन सकें। सन 1996 से संस्था ने उन जोड़ों के आदर्श विवाह का बीड़ा उठा रखा है, जिन्होंने समाज के विरुद्ध जाकर एक दूसरे को स्वीकार कर लिया है। उनका विधिवत विवाह कराकर उन्हें सामाजिक मान्यता दिलाने का काम संस्था कर रही है। इसके अलावा गरीब जोड़ों का भी विवाह संस्था कराती आ रही है। संस्था द्वारा मोंगरापाल में 1200 जोड़ों का आदर्श विवाह बस्तर के लिए एक रिकार्ड रहा है। 1996 से अब तक 4306 जोड़ों का आदर्श विवाह संस्था के माध्यम से सम्पन्न कराया जा चुका है। इस पुनीत कार्य के लिए संस्था के सदस्य बधाई के पात्र हैं। बघेल ने कहा कि और भी युवा इस संस्था के सेवा व रचनात्मक कार्यों से जुड़ें। परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को सभी अतिथियों ने आशीर्वाद दिया।विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि सिर्फ शादी कराना ही हमारा उद्देश्य नहीं है। लोग आपसी अनबन व पारिवारिक विवाद को सुलझाने तथा जीविकोपार्जन के लिए भी संस्था से मदद ले सकते हैं। सांसद बस्तर दीपक बैज ने आदर्श विवाह, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक आयोजन समेत विभिन्न क्षेत्र के प्रतिभाओं के सम्मान के ऐसे कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने युवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रकाश भी डाला। बलराम मौर्य ने नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संस्था के संस्थापक सदस्य रतन कश्यप ने स्वागत प्रतिवेदन में कहा कि बस्तर नवयुवक जनजागरण मंडल की मुहिम और रचनात्मक सोच लखेश्वर बघेल की देन है। आज यह संस्था अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए माता हिंगलाजिन विद्यापीठ का भी संचालन कर रही है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम, दानदाताओं, जनजागरण मंडल के कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं भी

समापन समारोह के दौरान मैराथन दौड़, बालीबाल, कबड्डी, एकल गायन, सामूहिक गायन, सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS