City Media - Page 80 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 80

रविंद्र चौबे को पार्टी हित से कभी नहीं रहा वास्ता: शुक्ला

0
  •  रविंद्र चौबे की बयानबाजी पर बिफरे वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से शिकायत की शुक्ला ने

जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे की हरकतों के खिलाफ अब वरिष्ठ कांग्रेसी आवाज उठाने लगे हैं। वे श्री चौबे की बयानबाजी से आहत हैं और इसे पार्टी विरोधी एवं अनुशासनहीनता करार देते हुए श्री चौबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग पार्टी नेतृत्व से कर रहे हैं। बस्तर संभाग के वरिष्ठतम कांग्रेसी ब्राम्हण नेता उमाशंकर शुक्ला ने चौबे के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजकर रविंद्र चौबे पर तत्काल एक्शन लेने की मांग की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर शुक्ला ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर रविंद्र चौबे द्वारा की जा रही बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने रविन्द्र चौबे का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया है।श्री शुक्ला ने कहा है कि रविंद्र चौबे दुर्ग जिते के साजा क्षेत्र से विधायक रहे हैं और भूपेश बघेल की सरकार में कृषि एवं पशु धन विकास मंत्री रहे हैं। वर्ष 2008 से 2013 तक नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। साजा विधानसभा क्षेत्र चौबे परिवार की परपंरागत सीट रही है। पूर्व में श्री चौबे के पिता स्व. देवी प्रसाद चौबे, माता स्व. कुमारी देवी चौबे, 1977 में बड़े भाई प्रदीप चौबे एवं उसके बाद से खुद रविन्द्र चौबे निरंतर साजा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। क्षेत्र का विधायक, प्रदेश सरकार का मंत्री किसी भी जाति या धर्म का हो, सबसे पहले वह पूरे क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता का प्रतिनिधि होता है। रवींद्र चौबे ब्राम्हण नेता होने के नाते मंत्रिपरिषद में जगह पाने में सफल हो गए, परंतु उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में छत्तीसगढ़ के ब्राम्हमणों के हितसंवर्धन अथवा कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किया। इस कारण स्व. श्यामाचरण शुक्ला एवं विद्याचरण शुक्ला के बाद से छत्तीसगढ़ का नेतृत्व ब्राम्हण शून्य हो गया एवं छतीसगढ़ के ब्राम्हण भारतीय जनता पार्टी की ओर चले गए। पं. उमाशंकर शुक्ला ने आगे कहा है कि रविंद्र चौबे वर्ष 2008 से 2013 तक नेता प्रतिपक्ष रहे परंतु उन्होंने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कभी कोई कार्य नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से उनकी जिम्मेदारी थी कि पूरे प्रदेश में भ्रमण करते और संगठन को मजबूत करते परंतु उन्होंने कभी भी इस दिशा में काम ही नहीं किया।

*बॉक्स*

*लेवी वसूलते रहे चौबे*

वरिष्ठ नेता पं. उमाशंकर शुक्ला ने रविंद्र चौबे पर बड़ा आरोप लगाया है कि श्री चौबे तत्कालीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मासिक लेवी लेते रहे हैं और मुद्दों से दूर हटते रहे हैं। मंत्री बनने के बाद भी उन्होंने कभी पूरे प्रदेश का भ्रमण नहीं किया, सिर्फ उनके द्वारा स्वहित के ही कार्य किए गए। रवींद्र चौबे को न तो संगठन का ज्ञान है, न ही प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भावनाओं की जानकारी है। अत: ऐसे व्यक्ति द्वारा संगठन के संबंध में कही गई बातों को तरजीह नहीं देनी चाहिए। पं. उमाशंकर शुक्ला ने ये सारी बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखी चिट्ठी में भी कही हैं।

जगदलपुर, उमाशंकर शुक्ला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है बस्तर से है कांग्रेस कार्यकाल में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष समेत कई मत्वपूर्ण पद पर रहे है उन्होंने भी पीसीसी अध्यछ दीपक बैज को लेकर ऐसे बयान पर रविन्द्र चौबे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है

 

बाढ़ पीड़ितों की मदद में एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने दिया साथ

0
  • बाढ़ पीड़ितों के घर जाकर की सफाई

जगदलपुर ।। हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित मांदर ग्राम पंचायत में जिला प्रशासन के प्रयासों को साथ देने के लिए एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने हाथ बढ़ाते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद की। उन्होंने श्रमदान करने के साथ ही लोगों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना।

एकल अभियान के लगभग 25 सदस्यों ने बाढ़ से प्रभावित घरों में जाकर सफाई की। उन्होंने कीचड़ साफ किया और अस्त-व्यस्त पड़े सामान को व्यवस्थित करने में लोगों की मदद की। जहाँ कई संस्थाएँ सामग्री दान कर रही हैं, वहीं एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने सीधे लोगों के घरों में जाकर सेवा की और उनके दुख-सुख साझा किए। इस प्रयास के लिए गाँव के लोगों ने एकल अभियान के सेवार्थियों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

राजहरा परिवहन संघ के सदस्यों ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद से मुलाकात कर मांगों को निराकरण कराकर रोजगार उपलब्ध कराने की चर्चा की

0

दल्ली राजहरा__ कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग के दल्लीराजहरा आगमन पर राजहरा परिवहन संघ के प्रतिनिधि मंडल बी एस पी गेस्ट हाउस में अपनी मांगों के निराकरण कराकर रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में सांसद से चर्चा की ,

राजहरा परिवहन संघ के सदस्यो ने सांसद को अवगत कराया की परिवहन संघ लगभग 20_22 वर्षो से दल्लीराजहरा नगर स्थित बी एस पी अधिनस्थ आई ओ सी की खानों से निकलने वाली लौह अयस्क का 25__40 प्रतिशत परिवहन कार्य राजहरा परिवहन संघ के मालवाहको को दिए जाने साथ ही हितकसा में निर्माणाधीन पैलेट प्लांट से निर्मित पैलेट का आनुपातिक परिवहन कार्य दिए जाने की मांग , बी एस पी प्रबंधन द्वारा निजी छेत्रो को बेची जाने वाली अनुपयोगी लौह अयस्क का परिवहन कार्य,छेत्र की जनता के लिए समुचित रोजगार मुहैया उपलब्ध कराकर हो रहे पलायन को रोका जाए ,मालवाहक वाहन से परिवहन कार्य चालू होने से इस व्यवसाय से जुड़े वाहन मालिक ,आटो पार्ट्स विक्रेता,टायर विक्रेता ,मेकेनिक,वाहन चालक , हेल्फर ,टायर रिपेयरिंग सहित वाहन से जुड़े अन्य कार्य करने वालो उन सभी के परिवार के लोगो को प्रत्यक्ष अथवा परोछ रूप से लाभ मिलेगा , रोजगार के द्वार खुलेंगे , शहर से पलायन रुकेगा और शहर का विकास होगा ,

भोजराज नाग सांसद ने बी एस पी के ए जी एम से परिवहन संघ के मांगो का निराकरण के संबंध में जानकारी ली तदपश्चात परिवहन संघ के प्रतिनिधि मंडल को कहा की उनकी मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों और केंद्रीय मंत्री से मिलकर निराकरण करने का प्रयास करने की बात कही

इस अवसर पर सौरभ लूनिया महामंत्री भाजपा जिला बालोद ,मनोज दुबे उपाध्यक्ष नगर पालिका दल्लीराजहरा ,नरेंद्र सिंह तुली, परमजीत सिंह ,इंद्रजीत सिंह तुली ,संतोष देवांगन ,जगजीत सिंह मरवाहा,अनिल सुथार ,अशोक लोहिया ,विजय डडसेना,राजू कुकरेजा ,सोनू बग्गा , पप्पू पँजवानी , बंटी रंधावा उपस्थित थे

राजहरा परिवहन संघ दल्लीराजहरा के अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के आठवें दिन माइंस आफिस के समीप धरना पंडाल में अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की

08 साल से फरार धोखाधड़ी के स्थाई वारंटी सहित कुल 03 वारंटी पुलिस की गिरफ्त में

0
  • थाना खड़गांव पुलिस तथा सायबर टीम की सयुक्त कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला मानपुर अं० चौकी  वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अं चौकी श्रीमान डी.सी. पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव थाना खड़गांव के नेतृत्व में खड़गांव पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी तामिली अभियान के तहत लंबे समय से फरार आरोपीगणो की पतासाजी कर दिनांक 30.08.2025 को थाना खड़गांव के अपराध क्रमांक 21/2019 धारा 379, 34 भादवि के आरोपी अश्फाक अली पिता सुलेमान अली उम्र 42 साल निवासी हरनाबांधा भिलाई नगर दुर्ग को भिलाई दुर्ग से तथा अपराध क्रमांक 50/2019 धारा 363, 366, 376 भादवि तथा 4,5,6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ चंदु नेताम पिता श्री बी बिरझुराम नेतामउम्र 30 साल हाल पता वाजरी थाना बनी जिला यवतमाल को वाजरी महाराष्ट्र से अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल राजनांदगांव दिनांक 01.09.2025 को निरुद्ध किया गया है इसी तरह अपराध क्रमांक 27/2019 धारा 420, 34 भादवि के स्थायी वारंटी हसनुद्दीन खान उर्फ हर्ष साहू उर्फ अभिषेक उर्फ हसन पिता शेख कमरूददीन उम्र 38 साल निवासी बकलीटोला को थाना छुरिया क्षेत्र के ग्राम झालाटोला से अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय पेश करने पर

माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर आज दिनांक 04.09.2025 को जिला जेल राजनांदगांव निरूद्ध किया गया ।

खाद की किल्लत से जूझते किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

0
  •  किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर इन दिनों प्रदेश सहित बस्तर जिले के भानपुरी तहसील क्षेत्र के भी किसान खाद कि कमी से जूझ रहें हैं। खाद की इस समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किसानों के साथ रैली निकाली और ज्ञापन सौंपा,

इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था फसल बुआई के समय से लेकर अब तक किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है, खाद की कमी का भरपूर फायदा बिचौलिए उठा रहें हैं। निजी खाद बीज विक्रेता कई गुना अधिक दामों पर खाद बेच रहें हैं। 250 रुपए में मिलने वाली यूरिया को 1300 रुपए में बेच रहें हैं, 1400 रुपए की डीएपी 2500 रुपए में बिक रही है। किसान फसल नुकसानी को देख अधिक दामों पर भी खाद खरीदने को मजबूर हैं। किसानों की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है सुध लेने वाला कोई नहीं है, विभाग मौन है कहीं न कहीं शासन प्रशासन द्वारा किसानों की उपज को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से खाद कि आपूर्ति को रोका जा रहा है। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान हमने किसानों के हित का ध्यान रखकर कार्य किया था, जिसका लाभ किसानो को मिल रहा था और किसानों की आय में इजाफा हो रहा था। आज किसान भाजपा की सरकार मे स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहें हैं, कांग्रेस पार्टी आज भी किसानों के साथ है। एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सहकारिता विभाग कार्यालय करंदोला (भानपुरी) पहुंच ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाह रहे हैं और तत्काल समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हैं।आने वाले दिनों मे खाद के मामले मे यही स्थिति रही तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ आंदोलन का रुख अपनाएगी, किसानों की समस्या को देखते हुए शासन त्वरित रूप से खाद की कमी को दूर करने की दिशा मे कार्य करे ऐसी मांग रखी गई है।

इस दौरान पूर्व विधायक चंदन कश्यप, बस्तर ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष श्याम दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामसुंदर पाण्डे, लखेश्वर कश्यप, धनुर्जय नेताम, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, निलय कश्यप, धर्मा पाढ़ी, सत्यकांत कश्यप, पुनऊ कश्यप, अभिषेक बाजपेई, दया बघेल, जेटू कोर्राम, कृष्णा कश्यप, हेमकुमार चौहान, जीवन सेठिया, सोनसिंग कश्यप, फगनू बघेल एंव मंडल, सेक्टर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सदस्य व मंडल प्रभारी, युवक कांग्रेस, एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही।

बस्तर में स्वास्थ्य व्यस्था का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का मंत्री केदार कश्यप ने जताया आभार

0
  • बस्तरवासियों को विष्णुदेव साय सरकार ने स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में दी बड़ी सौगात

रायपुर / जगदलपुर। बस्तर अंचल में स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में हो रहे विस्तार को लेकर वनमंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए आज बहुत बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मंत्रालय महानदी भवन में एमओयू कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच लाइसेंस समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के अंतर्गत किया गया है। जिसका लाभ बस्तर के सुदूर अंचल में रहने वाले हमारे आदिवासी भाइयों बहनों को प्राप्त होगा।

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अब हमारे बस्तर के लोगों को इलाज के लिये रायपुर बिलासपुर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। किडनी, लिवर, न्यूरो सहित कई तरह के जटिल बिमारियों का इलाज आने वाले तीन महीनों में बस्तर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि एक बड़ी सौगात माननीय मुख्यमंत्री साय जी और स्वास्थ्य मंत्री साय जी की पहल से बस्तरवासियों को मिल रही है जिसके लिए मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता

ट्रक ने ली मासूम की जान

0

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक  सड़क हादसा हुआ,घटना दीवानभेड़ी गांव की है, ट्रक ने एक डेढ़ साल के बच्चे की ट्रक से कुचलकर उसकी जान ले ली । सूत्रों के अनुसार काकरिया राइस मिल के पास प्रांजल साहू घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने बच्चे को रौंदते हुए आगे ले गया । और घटना के दौरान बच्चे की मौके पर मौत हो गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने गुस्सा फूटा और ड्राइवर को पकड़कर जमकर धुलाई कर और इसके पश्चात्पु पुलिस को जानकारी मिलते हो पुलिस मौके पर पहुंच कर ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजहरा परिवहन संघ दल्लराजहरा के मांगो को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन

0

दल्लीराजहरा__राजहरा परिवहन संघ दल्लीराजहरा के मांगो को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन के सातवे दिन परिवहन संघ के सदस्य राजहरा प्लांट के मुख्य गेट और माइस आफिस के दोनो गेट के सामने धरना देकर आवागमन को बाधित कर दिया

राजहरा परिवहन संघ के सदस्य सुबह 8 बजे से तीनो गेट में धरना में बैठ गए थे ,,राजहरा परिवहन संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की ,

राजहरा परिवहन संघ के सदस्य द्वारा माइस आफिस गेट पर किए गए धरना स्थल पर चित्रा वर्मा सी एस पी सदलबल पहुंचकर परिवहन संघ के सदस्यों से चर्चा करते हुए उनकी मांगों के संबंध में कलेक्टर बालोद के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय में आज बी एस पी प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित करने की समझाइस देने के बाद लगभग 11 बजे माइंस आफिस के दोनो गेट के सामने किए जा रहे धरना प्रदर्शन को स्थगित कर राजहरा प्लांट गेट धरना स्थल पहुंच गए जहां अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते रहे ,इस दरम्यान राजहरा प्लांट गेट से बी एस पी के अधिकारी कर्मचारी ना तो अंदर जा पाए और ना ही कोई बाहर आ पाए ,दोपहर लगभग 2 बजे धरना प्रदर्शन समाप्त कर आंदोलन कारी सदस्य अनिश्चितकालीन धरना स्थल के पंडाल पहुंच गए ,

धरना प्रदर्शन में गोविंद वाधवानी , ,अतिंदरसिंह संधू , नरेंद्रसिंह तुली ,जगजीत सिंह मरवाहा ,अनिल सुथार ,अशोक लोहिया,संदीप शाह ,विजय डडसेना ,संतोष देवांगन , अशरफ अली राजकुमार, मोहंती दादा

कमल चोपड़ा, ,प्रशांत बोकड़े चरणजीत सिंह,संदीप,राजू संधू , ,राजू कुकरेजा ,टीटू ब्रोका , संतोष साहू ,बलराम , कोपेंद्र , महेंद्र कुमार ,बिट्टू पन्नू ,रघुवीर गिल, सन्नी ओबेराय ,रंजीत सिंह राने , बंटी रंधावा,प्रदीप बरमोटे, मनीष जेठवानी,विवेक , रंजीत सिंह , संघ के पदाधिकारी सहित संघ के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे

2 सितंबर सोमवार को रात्रि लगभग 7 बजे देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा छत्तीसगढ़ राजहरा परिवहन संघ के धरना स्थल पंडाल पहुंचकर सदस्यों के मांगो के संबंध में जानकारी ली ,और उक्त मांगो को लेकर उच्चाधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा की , राजहरा परिवहन संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर मांगो से अवगत कराकर निराकरण हेतु चर्चा करने की बात कही ,

संजय बैस और डॉक्टर भूपेंद्र मिश्रा (सलाहकार स्टेशन उपभोक्ता कुसुमकसा )ने मंडल वाणिज्य प्रबंधक को 7 सूत्रीय मांग को लेकर सौपे ज्ञापन

0

संजय बैस और डॉ भूपेंद्र मिश्रा सलाहकार स्टेशन उपभोक्ता कुसुमकसा) ने मंडल वाणिज्य प्रबंधक

(रायपुर मंडल) को रेल्वे स्टेशन कुसुमकसा में सलाहकार समिति के सदस्य व रेल्वे अधिकारी ,स्टेशन मास्टर एवं जन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करने के पश्चात् 7 सूत्रीय मांग को लेकर पत्र सौंपा है l

जिसमें लिखा है कि हमारे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए निम्नलिखित कार्यों का शीघ्र पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है।

👉1. कुसुमकसा स्टेशन में यात्रियों के लिए रिजर्वेशन काउंटर प्रारंभ किया जाय।

👉2. रेल्वे यात्रियों को कीचड़ से लथपथ रोड़ से जाना पड़ता है, रेल्वे यात्रियों के लिए पहुंच मार्ग का सीमेंटीकरण किया जाये।

👉3. 2nd प्लेटफार्म स्टेशन पर बनाया जाय यात्रियों को चढ़ने और उतरने की दूसरा पटरी में आने से परेशानी होता है।

👉4. गांव से रेल्वे पहुंच मार्ग तक स्ट्रीट लाइट लगाया जाये।

👉5. कुसुमकसा रेल्वे फाटक का सड़क जर्जर और गड्‌ढे हो गए जिससे राहगीरो को बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है, इस शीघ्र बनाया जाये।

👉6. सप्ताह में तीन दिन चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को पूरा सप्ताह भर चलाया जाये।

👉7. यात्री ट्रेन में बोगी बढ़ाया जाए इस अवसर सरपंच वेद बाई पिस्दा उपसरपंच नितिन जैन पंच संतोष जैन पुष्पजीत बैंस जयंत पिस्दा पंकज जेठवानी उपस्थित रहे।

कांग्रेस हमेशा अपराधियों के साथ खड़ी रहती है – देव

0

जगदलपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हमेशा कांग्रेस का हाथ अपराधियों, तस्करी और माफियाओं के साथ रहा है। अपने रिश्तों को कांग्रेस को उजागर करना चाहिए। आने वाले समय में इस मामले को लेकर और भी खुलासे होंगे जिस पर कांग्रेस अभी चुप्प साधी हुई है। कांग्रेस का वास्ता कभी भी देश से नहीं रहा है ऐसे लोगों से रहा जो देश विरोधी है। समय-समय पर कांग्रेस को लेकर देश की जनता करारा जवाब देती है इसलिए कांग्रेस का जनाधारा लगातार देश में कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता क्या कहलाता है इस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देव ने कहा कि जब पिछले पांच वर्ष प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब नशे की तस्करी से लेकर शराब के अवैध कारोबार तक जो कुछ हुआ है वह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस हमेशा अपने हिडन एजेंडे पर चलती है जिसे देश की जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नशे के खिलाफ कारगर कार्यवाही की जा रही है। यही कारण है कि इस समय ऐसे बहुत से मामलों के खुलासे हो रहे है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS