


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पिता आदरणीय नंदकुमार बघेल जी के बस्तर प्रवास के दौरान बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के निवास स्थान पर वरिष्ठजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया नंदकुमार बघेल जी के गरिमामयी उपस्थित में बस्तर विधायक प्रतिनिधि हरीश पारख जी का भी जन्मदिवस बनाया गया और बघेल ने जन्मदिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की बघेल ने बस्तर प्रवास के दौरान स्थानीय विधायक एवं बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी का प्रशंसा करते हुए उनके कार्य और लोगों से प्रेम का भाव का जिक्र करते हुए बताया और बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के सुपुत्र अनुराग बघेल को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया जिसमें मौजूद रहे दिनेश यदु, जगमोहन बघेल, हरीश पारख,राकेश मिश्रा, सुखदई बघेल,कामता कोर्राम, अनिल पांडे, प्रवीण कुमार पांडे, बद्रीनाथ जोशी,जागेंद्र कुमार जीराम, अनुराग बघेल,राजेश कुमार,सौरभ मंडल, मनीष कश्यप, शैलेन्द्र भदौरिया, परमानंद शोरी,एवं समस्त वरिष्ठगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे
जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर क्षेत्र के विधायक रेखचंद जैन साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा है जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों के साथ हवन पूजन में में भी भागीदारी दी। जैन ने भगवान कृष्ण और भक्त माता कर्मा से छत्तीसगढ़ एवं बस्तर में सुख शांति समृद्धि लाने की कामना की। संसदीय सचिव जैन ने समाज के वरिष्ठ लोगों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का विधायक कार्यालय के सामने स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में शामिल लोगों को शीतल पेयजल वितरण कर कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी तथा साहू समाज के वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि भक्त माता कर्मा की भक्ति से हम सभी को सीखने की आवश्यकता है। जिस तरह से माता कर्मा ने छोटी उम्र से ही भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होकर जगत को आध्यात्म का मार्ग दिखाया, उस पर हम सभी को चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा ने समूचे मानव समाज को भक्ति का महत्व समझाया है। जैन ने कहा कि साहू समाज मेरा परिवार है, मैं हमेशा आपके सुख दुख में खड़ा हूं। आप सभी ने मुझे विधायक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। आपको जहां भी आवश्यकता होगी, मैं हमेशा आपके समाज के साथ खड़ा मिलूंगा। उन्होंने कहा कि साहू समाज का बस्तर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, दयाराम कश्यप, पंचराज सिंह ,श्वेता बघेल, बी ललिता राव, मनोनीत पार्षद हरीश साहू, अमरनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता ईश्वर खंबारी, मिंटू कर, राजेश अहीर, राजकुमार दंडवानी, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल, लोकेश सेठिया, पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, विनोद कुकड़े, संदीप नवले, उमेश सेठिया, नगर साहू समाज की अध्यक्ष सुशीला साहू, संरक्षक अनिल हिरवानी, सुभाष गंजीर, उपाध्यक्ष हरीश साहू, विजय साहू, सरोज साहू, सचिव सतीश सरवन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, उषा साहू, गोदावरी साहू, मीरा हिरवानी, खितेंद्र साहू, उत्तम साहू, चंद्रकांत साहू, घनश्याम साहू, दुलार साहू, रविन्द्र साहू, करुणा शंकर, मोतीराम साहू, वितिशा सरवन, यशोदा साहू, मोरध्वज साहू, पूनम साहू, प्रकाश साहू, भीखम साहू, मीना साहू समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
जगदलपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड को स्वच्छ वार्ड का पुरस्कार 15 अगस्त 2010 को प्राप्त हुआ है। यह वार्ड अपनी हरियाली और स्वच्छता के लिए शहर में अपनी अलग पहचान रखता है। विगत 2 साल से वार्ड में डोर टू डोर कचरा संकलन के लिए जो गाड़ी भेजी जा रही है, वह बहुत पुरानी और जर्जर हो चुकी है। यह गाड़ी आएदिन खराब हो जाती है और माह में अमूमन आठ दिन वार्ड में कचरा संग्रहण का कार्य नहीं कर पाती है।गाड़ी पुराने होने की जानकारी लगातार पार्षद सविता गुप्ता द्वारा महापौर, निगम आयुक्त और स्वच्छता विभाग को दी जाती रही है।

गाड़ी की कंडम हालत की जानकारी नगर निगम के स्वच्छता विभाग को है। कुछ माह से डोर टू डोर कचरा संकलन की गाड़ी खराब रहने से वार्डवासीयों के कचरे का निष्पादन समय पर नहीं हो पा रहा है।नगर निगम के तुगलकी फरमान के तहत कचरे का वर्गीकरण कर अलग अलग रखवाने का काम स्वच्छता दीदियों के साथ वार्डवासियों की भी परेशानी का कारण बन गया है। चार- पांच प्रकार के कचरे को अलग अलग रखने की मांग हर घर से हो रही है और इसका वर्गीकरण करने में समय लग जाता है। ऐसे में कचरा वाहन के साथ दो स्वच्छता दीदियों द्वारा पूरे वार्ड का कचरा संकलन नहीं हो पाने से वार्डवासियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन वार्ड का कोई ना कोई भाग कचरा संकलन से वंचित रह जाता है। लगातार गाड़ी खराब होने पर वार्ड में पूरा कचरा नहीं उठाए जाने के कारण काफी दिनों से परेशानियों का सामना वार्डवासी कर रहे थे। इसकी सूचना नगर निगम को होने के बाद भी निगम द्वारा वार्ड की सुध नहीं ली गई। वार्ड की नालियां घरेलू के कचरे से भरती जा रही हैं।ऐसे में निगम की उदासीनता को लेकर आज वार्डवासियों का गुस्सा फूट ही पड़ा। सुबह निगम को सूचना देने के बाद भी 9. 30 बजे तक नगर निगम प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज होकर वार्डवासी अपने घरों का कचरा लेकर सड़क पर पहुंच गए और सड़क को जाम कर दिया।
भाजपा पार्षदों के वार्डों की उपेक्षा : पाण्डेय
मौके पर पहुंचे नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि महापौर सफीरा साहू के नेतृत्व में नगर निगम दलगत और ओछी राजनीति पर उतर आया है। भाजपा पार्षदों के वार्डों में नगर निगम मूलभूत सुविधाओं के लिए पार्षदों को तरसा रहा है। झाड़ू, ठेला, चूना, ऑटो, सफाई कर्मी उपलब्ध कराने, वार्ड के विकास से संबंधित सभी निर्माण कार्य, रोड, नाली, डामरीकरण सभी में नगर निगम दोगली एवं दोयज दर्जे की राजनीति कर रहा है। डेंगू बीमारी से सैकड़ों लोगों के बीमार होने और कई लोगों की मौत का दंश झेलने के बाद भी नगर निगम प्रशासन की हरकतों में कोई अंतर नहीं आया है। सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने के बजाए निगम अब दलगत राजनीति कर भाजपा पार्षदों के वार्डों को संसाधन से विमुक्त कर ऑटो और ठेला भी मुहैया कराने में विफल हो रहा है। श्री पांडे ने कहा है कि वार्डों से चार प्रकार का कचरा लेने के फरमान एवं स्वच्छता दीदियों पर अत्याचार कर निगम अपनी सफाई व्यवस्था में कभी कामयाब नहीं हो सकेगा। वार्ड पार्षद सविता गुप्ता ने कहा कि वार्ड के साथ हर मामले में भेदभाव किया जा रहा है। सफाई जैसे मसले पर भी दलगत राजनीति का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कचरा संग्रहण में विफलता के लिए सीधे तौर पर महापौर को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा नेता सुरेश गुप्ता ने कहा कि वार्डवासियों के स्वास्थ्य के साथ नगर निगम प्रशासन खिलवाड़ करने पर आमादा हो गया है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय वॉर्ड सहित सभी भाजपा पार्षदों के वार्डों के साथ निगम भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। भाजपा पार्षदों की प्रतिष्ठा वार्ड में धूमिल हो यह निगम के कांग्रेसी महापौर का षड्यंत्र है। महापौर की कुटिल सोच को दर्शाता है सुरेश गुप्ता ने कहा निगम को चाहिए कि किसी भी वार्ड की गाड़ी खराब होती है तो वहां रिलीवर गाड़ी तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
प्रदर्शन में इनकी रही भागीदारी
केशकाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बांसकोट में केशकाल विधानसभा के ग्राम बांसकोट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा की स्थापना, मांझीनगढ़ पर्यटन स्थल को जैव विविधता पार्क के रूप में जंगल सफारी की तर्ज पर विकसित करने तथा उप स्वास्थ्य केंद्र गम्हरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उन्नयन करने के साथ ही बांसकोट में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने एवं साहू सदन बाँसकोट में आहाता निर्माण की घोषणा की।
इसके अतिरिक्त उन्होंने जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए केशकाल में इंडोर स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोंडागांव जिले के बांसकोट में भक्त माता कर्मा जयंती तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने साहू समाज सहित क्षेत्रवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंध रहे 101 जोड़ो को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कोंडागांव जिले में 154 करोड़ के 145 विभिन्न कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।साथ ही मुख्यमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम,बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पारंपरिक, सांस्कृतिक धरोहर स्थलों जैसे देवगुड़ी, मातागुड़ी एवं घोटुल की भूमि को संरक्षित रखने हेतु कुल 436 सामुदायिक वन अधिकार पत्र ग्रामीणों को प्रदान किये गए तथा साहू समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा को नमन किया उन्होंने कहा कि आज भक्त माता कर्मा जी की 1007 वीं जयंती हम सब मना रहे हैं । आज प्रदेश भर में बेमौसम बारिश हुई है जिससे असुविधा हुई है परंतु इस बारिश से किसी प्रकार से उत्साह में कमी नहीं आई है । पूरे हर्षोल्लास के साथ माता कर्मा जी की जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने माता कर्मा का जो योगदान है उसे समाज कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने एकता में ही ताकत के आधार पर समाज को संगठित किया और एक नई दिशा प्रदान की।उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत परिणय सूत्र में बंध रहे नव दंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसके दी जा रही सहायता राशि को हमने 15 हजार से बढ़कर 25 हजार किया था और वर्तमान बजट में इसे बढ़ाकर 50 हजार करने का प्रावधान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सुपोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से आए सकारात्मक बदलावों पर प्रशंसा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज छत्तीसगढ़ की मजबूत अर्थव्यवस्था की चर्चा पूरे देश में हो रही है और उसके पीछे सभी समाज के साथ-साथ साहू समाज का भी बड़ा योगदान है। हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ 4 साल पहले एक नई यात्रा की शुरुआत की थी, हमारी सरकार ने किसानों, मजदूरों तथा परंपरागत व्यवसाय करने वाले मेहनतकश कारीगर और महिलाओं के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव जिले में ही 29 हजार 939 किसानों के कुल 116 करोड़ 34 लाख 72 हज़ार कर्ज माफ हुए हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का भी प्रदेश सहित जिले के किसानों को लाभ मिल रहा है। किसान हितैषी सरकार ने इस वर्ष सर्वाधिक धान खरीदी का नया कीर्तिमान रचते हुए प्रदेश में 107 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की है। लघु वनोपज खरीदी हो या फिर गोबर से प्राकृतिक पेंट या बिजली उत्पादन करने की बात हो, इसका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है और उनकी आय बढ़ी है।कार्यक्रम को सांसद दीपक बैज ने माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सरकार ने हर व्यक्ति और समाज के विकास के लिए कार्य किया है। बस्तर की पहचान अब देश विदेश में होनी लगी है। क्षेत्र के दंतेवाड़ा का डेनेक्स के कपड़ा, लघु वनोपज महुआ इमली और मिलेटस की माँग देश विदेश में हो रहा है। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से लोंगों की आय में वृद्धि होने से बैंकों की माँग होने लगी है। सरकार ने बस्तर की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए देवगुड़ी मातागुड़ी घोटूल का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। संभाग के जिलों में सभी समाजों के लिए सामाजिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है ।विधानसभा उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम ने कहा कि कर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बारिश की वजह से मुख्यमन्त्री वर्चुअल शामिल हुए इसके मुख्यमन्त्री का आभार। क्षेत्र के विकास के लिए भेंट मुलाक़ात के दौरान मुख्यमन्त्री द्वारा किए घोषणा को पूरा किया जा रहा है । सरकार द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त धान ख़रीदी केंद्रों का स्थापना, सामाजिक भवनों की सौगात, वन अधिकार और सामुदायिक वन अधिकार दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम में कन्या विवाह योजना के तहत 101 नव दंपति को आशीर्वाद और साहू समाज के प्रतिभावान युवाओं को बधाई दी । कार्यक्रम में कलेक्टर सोनी ने जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
बस्तर शनिवार को शाम 5.30 बजे सीआरपीएफ के पुसपाल घाट कैंप से तीन सौ मीटर दूर रतेंगा की तरफ जा रहे धान भरा ट्रक क्रमांक सीजी 04 डीएन 5157 सामने से आ रही मोटर साइकिल को साईड देते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया था। सीआरपीएफ के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर इस व्यक्ति की जान बचा ली। बारिश में मिट्टी गिली हो गई थी। इस वजह से ट्रक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह रोड के नीचे गड्ढे में गिरकर पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ की एफ 188 बटालियन के कंपनी कमांडर बन्नाराम अन्य जवानों के साथ घटना स्थल पर तुरंत पहुंच गए। बल के जवानों ने घायल व्यक्ति प्रिन्सी यादव का प्राथमिक उपचार किया। सिविलियन की जान बचाने के लिए आम जनता ने सीआरपीएफ को धन्यवाद देते हुए बल के जवानों की तारिफ की है।


दिनांक 17.03.2023 पुलिस अधीक्षक, पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। विदित हो कि पूर्व में जिला नारायणपुर क्षेत्रान्तर्गत संचालित नक्सल विरोधी अभियान में अवम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति का आदेश पूर्व में पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी किया गया था, जिसके परिपालन में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टार सेरेमनी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिवार एवं उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर के द्वारा पदोन्नत अधिकारी एवं जवानों को स्टार एवं लाल फिरती लगाकर पांच जवानों को पदोन्नत किया गया है जिन अधिकारी एवं जवानों को आज पदोन्नति दी गई है उनमें राजकुमार सोरी, प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक एवं सुकनाथ नुरेटी, सुकलाल ध्रुव, पुरूषोत्तम नुरेटी, विजय कुमार पुजारी जो आरक्षक से प्रधान आरक्षक प्रधान के पद पर पदोन्नत हुए है। ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में कड़ेनेटा क्षेत्र में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए एक नक्सली को मार गिराया गया था जिसमें और एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई थी ।
बस्तर सांसद दीपक बैज की अनुशंसा पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के गांवों 30 लोगों, महिला स्व सहायता समूहों व सामाजिक संगठनों तथा आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को ईलाज एवं सामग्री क्रय हेतु 3 लाख 75 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति कलेक्टर चंदन कुमार ने दी है। जिले के विकासखंड लोहंडीगुड़ा के 11 हितग्राहियों में हल्बा समाज, 2 ग्रामों को बर्तन सामग्री, रामायण मंडली एवं स्व सहायता समूह हेतु माईक सेट, 2 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि हेतु कुल 1 लाख 35 हजार रूपए, विकासंखड जगदलपुर की नाट समिति को सामग्री क्रय हेतु, 4 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि हेतु कुल 85 हजार रूपए, विकासखंड दरभा के चंद्रगिरी को डीजे सामग्री, एक व्यक्ति को आर्थिक सहायता राशि, स्व सहायता समूह को गैस चूल्हा हेतु कुल 40 हजार रूपए, विकासखंड तोकापाल के 2 व्यक्ति को आर्थिक सहायता राशि, मुरिया समाज को बर्तन समाग्री, स्व सहायता समूह हेतु टेंट एवं कुर्सी सामग्री और गैस चूल्हा हेतु कुल 50 हजार रूपए, विकासखंड बास्तानार के लोगों को आर्थिक सहायता राशि के रूप में 10 हजार रूपए, विकासखंड बस्तर के मुटुसपारा को बर्तन सामग्री हेतु, एक व्यक्ति को आर्थिक सहायता और स्व सहायता समूह को बर्तन सामग्री के लिए कुल 35 हजार रूपए, बकावंड विकासखंड के भतरा समाज व कांडकीगुड़ा पारा को बर्तन सामग्री के लिए 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।
एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 20 वर्ष का , ग्राम बरगा रेलवे फाटक से धनगांव के बींच संदिग्ध स्तिथि मिली है, जिसकी सिनाख्त नहीं हो पायी है ! कोई पहचान हो तो कृपया थाना लालबाग जिला राजनादगाव को सूचित करें…9479192114, 6263062984



जगदलपुर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत बस्तर सांसद दीपक बैज के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु 9 लाख 95 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दी गई है।स्वीकृत कार्यों में विकासखंड लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत चित्रकोट घूमरमुड में मंच एवं शेड निर्माण हेतु 2 लाख 91 हजार रूपए, विकासखंड दरभा की ग्राम पंचायत कोयनार के सुंडीपारा वार्ड क्रमांक-1 में सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 4 लाख 79 हजार रूपए और विकासखंड बस्तर की ग्राम पंचायत चेराकुर में पानी टैंकर हेतु 2 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों की क्रियान्वयन ऐजेंसी संबधित क्षेत्र की जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बनाया गया है।