City Media - Page 836 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 836

भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत चिखलाकसा में बैठक आहूत हुई:–विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को शक्ति केंद्र चिखलाकसा बूथ क्रमांक 136,137,138,139,141 मे बैठक आहूत की गई। बैठक में राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू जी के अभिभाषण पर विशेष चर्चा की गई जिसमें संकल्प से सिद्ध के मन्त्र हैं राष्ट्पति के अभिभाषण एवम बूथ सशक्तिकरण बैठक में प्रमुख रुप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे, नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद, वरिष्ट भाजपा नेता भरत भाई पटेल,प्रतीक खोब्रागड़े,राजू रावटे, तिहारू राम आर्य,वीरेंद्र पासवान,विमला जैन,नीतू कुरेटी,संगीता साहू,बृजमणि यादव,आशीष गुप्ता उपस्थित रहे। विक्रम धुर्वे ने राष्ट्रपति जी के अभिभाषण का पठन किया जिसमे महामहिम राष्ट्रपति ने कहा संसद के इस समवेश सत्र को संबोधित करते हुए मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कुछ ही महीने पहले देश ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर के आजादी के अमृत काल में प्रवेश किया। आजादी के इस अमृत काल में हजारों वर्षों के गौरवशाली अतीत का गर्व जुड़ा है भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणाय जुड़ी है और भारत के स्वर्णिम भविष्य के संकल्प जुड़े हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अडानी मामले में फिर मुखर दिखे बस्तर के सांसद दीपक बैज

0
  • सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं के साथ हुए प्रदर्शन में शामिल
  • वी वांट जेपीसी, अडानी चक्कर हाय हाय के नारे लगवाते रहे बैज

बस्तर सांसद दीपक बैज कथित अडानी महाघोटाले पर जेपीसी जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को फिर बेहद मुखर और आक्रामक तेवर में नजर आए। बस्तर के सांसद दीपक बैज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ विपक्ष के सांसदों द्वारा सदन के सामने किए गए प्रदर्शन में शामिल हुए।अडानी मामले पर देश के अधिकांश विपक्षी दल पूरी तरह से लामबंद हो चुके हैं। 17 मार्च को कांग्रेस, सपा, जेडीयू, आरजेडी, नेशनल कांन्फ्रेंस, कम्युनिस्ट समेत 18 विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद के बाहर काफी देर तक प्रदर्शन किया।

इस दौरान बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज ने जमकर नारेबाजी की। बैज प्रदर्शन में शामिल सांसदों से अडानी चक्कर हाय हाय, मोदी सरकार हाय हाय, मोदी अडानी भाई भाई, वी वांट जेपीसी जैसे नारे लगवाते रहे। इस दौरान सांसद दीपक बैज के तेवर बेहद आक्रामक नजर आ रहे थे। बैज इस संवाददाता को फोन पर बताया कि अडानी मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग को लेकर सभी विपक्षी दल पूरी तरह एकजुट हैं। जेपीसी जांच की मांग पूरी होते तक विपक्ष पीछे नहीं हटेगा। बैज ने कहा कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की गलत व्याख्या कर भाजपा सरकार के मंत्री अडानी मामले से जनता का ध्यान हटाने की कुचेष्टा कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में कुछ भी गलत नहीं कहा, बल्कि उन्होंने मोदी सरकार की हिटलरशाही पर अपनी बात रखी। बैज ने कहा कि संसद में विपक्षी दलों के सदस्यों को बोलने नहीं दिया जाता। जब उन्हें बोलने का मौका मिलता है, तो माइक को बंद कर दिया जाता है। मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा हो गई है। सांसद दीपक बैज ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर परेशान किया जा रहा है और अडानी ग्रुप के इतने बड़े घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।

नार्म्स पर खरा उतरना होगा एनएचएआई को : निलय

0
  • तय समय तक नॉर्म्स पूरे न किए तो फिर सड़क पर उतरेगी युवा कांग्रेस

बस्तर युवा कांग्रेस नेता एवं जनपद सदस्य निलय कश्यप ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि तयशुदा समय के भीतर नार्म्स के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग -30 पर स्थित गांवों के आसपास स्ट्रीट लाइट को रोशन करने और सड़क मरम्मत के लिए कदम उठाएं। ऐसा नहीं किया गया, तो युवा कांग्रेस के लोग फिर से एनएचएआई के घाटलोहंगा टोल प्लाजा के पास आंदोलन करने मजबूर हो जाएंगे।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सटे बस्तर विकासखंड के बस्तर, फरसागुड़ा, घाटलोहंगा, बढ़ईगुड़ा, करंदटोला, भानपुरी समेत अन्य गांवों के आसपास नेशनल हाईवे की स्ट्रीट लाइट सालों से बंद है। हाईवे के संधारण पर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन गांवों के आसपास हाईवे पर आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अनेक लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण घाटलोहंगा टोल प्लाजा पर वाहनों से भारी भरकम टोल टैक्स वसूल रहा है, लेकिन सड़क निर्माण के समय जो नार्म्स तय हुए हैं, उनके मुताबिक नेशनल हाईवे पर गांवों के आसपास रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था और हाईवे की मरम्मत नहीं की जा रही है। यहां तक कि टोल प्लाजा से सटे एक गांव से दूसरे गांव तक जाने वाले स्थानीय नागरिकों के वाहनों से भी टोल टैक्स वसूला जा रहा है। जनप्रतिनिधियों के साथ टोल प्लाजा में बदसलूकी की जाती है। इस मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस नेता एवं जनपद सदस्य निलय कश्यप और युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पचासों कार्यकर्त्ताओं उक्त गांवों के ग्रामीणों तथा नारायणपुर क्षेत्र से पहुंचे युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने बीते दिनों घंटों प्रदर्शन किया था। तब मौके पर पहुंचे बस्तर के एसडीएम वर्मा ने घाटलोहंगा टोल प्लाजा को सील कर दिया था। प्रशासन ने यह कदम हालात बिगड़ने के अंदेशे से उठाया था। तब युवा कांग्रेस नेता निलय कश्यप और आशीष मिश्रा ने प्रशासन को आगाह किया था कि एनएचएआई जब तक नार्म्स पर खरा नहीं उतर जाता, तब तक टोल प्लाजा को खुलने न दिया जाए। अभी चंद रोज भी नहीं गुजर पाए थे कि प्रशासन ने टोल प्लाजा को सीलमुक्त कर दिया।बताते हैं कि टोल प्लाजा को सील करने के दो दिन बाद ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा समय मांगे जाने और मरम्मत का काम तत्काल शुरू कर सभी नॉर्म्स पूरे किए जाने के वादे के बाद टोल प्लाजा को सीलमुक्त कर दिया गया है। जनपद सदस्य निलय कश्यप नानू ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यदि तय समय के भीतर अधिकारियों ने किए गए वादे के मुताबिक नॉर्म्स पूरे नहीं किए, तो एकबार फिर मजबूर होकर यूथ कांग्रेस को जनहित में बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। कश्यप ने कहा है कि यदि इस बार आंदोलन की नौबत आती है तो इलाके के जनप्रतिनिधि और कांग्रेस के संगठन से जुड़े बड़े नेताओं को आगे रखकर वृहद रूप से आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

जा रही है निरीह नागरिकों की जान

युवा निलय कश्यप नानू ने बताया कि टोल के एवज में वाहनों से जो रकम एनएचएआई वसूल करता है, उसमें मेंटेनेंस की रकम भी शामिल होती है। ऐसे में नॉर्म्स के विपरीत टोल प्लाजा के आसपास जो संसाधनों की कमी दिखाई दे रही है, उसके लिए सीधे तौर पर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही जिम्मेदार है। भारी भरकम रकम की रोजाना वसूली के बावजूद रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था और सड़क संधारण पर अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मेंटेनेंस के अभाव में ही कुछ जगहों पर सड़क की हालत इतनी कंडम हो चुकी है कि आएदिन छोटे बड़े हादसे हो रहे हैं। अनेक नागरिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते असमय ही काल के गाल में समा चुके हैं। जवाबदार जनप्रतिनिधि होने का दायित्व आगे भी कांग्रेसी इसी तरह निभाते रहेंगे और जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।

थाना बालोद क्षेत्रातंर्गत फारेस्ट नाका के पास लगाया गया मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0

दिनांक 17.03.2023 25 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 8700 रू. वसूला गया जुर्माना।▪ वाहन चालकों से बालोद पुलिस की अपील संयमित गति से वाहन चलाएं एवं यातायात नियमों के पालन करें। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाना बालोद क्षेत्रातंर्गत फारेस्ट नाका के पास खतरनाक ढंग/ओव्हरस्पीड से वाहन चलाने वालो के विरूद्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उदे्श्य सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की यातायात पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 17.03.2023 को कुल 25 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 8700 रू. समन शुल्क वसूल किया गया। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे वाहनों में रान्ग साइड से वाहन न चलाये, मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाकर परिवहन न करे, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में साफ्ट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सदन के बाहर और भीतर सक्रिय रहे बस्तर के सांसद दीपक बैज

0
  • संसद के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, भीतर जनहित का मुद्दा मुखर होकर उठाया
  • कुरमतराई – अरकर सड़क के चौड़ीकरण का मामला खटाई में

बस्तर कुरमतराई – अरकर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का मामला खटाई में पड़ गया है। केंद्र सरकार ने इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के अनुमोदन का प्रस्ताव राज्य सरकार से प्राप्त न होने का हवाला देते हुए इस पर विचार न किए जाने की बात कही है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज गुरुवार को संसद के बाहर और भीतर दोनों ही जगहों पर बेहद सक्रिय नजर आए। बैज 16 मार्च को सदन के बाहर संसद परिसर में अडानी प्रकरण को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों के साथ प्रदर्शन करते दिखे। तमाम विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा अडानी प्रकरण की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी ) से कराने की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सांसद दीपक बैज ने प्रखरता के साथ भाग लिया।

इस दौरान बैज मोदी सरकार हाय हाय के नारे प्रतिभागी सांसदों से लगवाते रहे। वहीं दूसरी ओर संसद के भीतर दीपक बैज अपने निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मसले पर सरकार से जवाब तलब करते रहे। बैज ने संसद में छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण सड़क का मामला उठाया था। उन्होंने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री से जानना चाहा कि क्या कुरमतराई, कोर्रा, सलौती, अरकर सड़क के 22 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कोई प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, अगर हां तो इस कार्य में विलंब क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों में देरी होने से कार्य की लागत बढ़ जाती है और विकास बाधित होता है। उन्होंने सड़क से संबंधित पूरा ब्यौरा विभागीय मंत्री से मांगा था। बैज के इस प्रश्न के जवाब में सड़क परिवहन मंत्री गडकरी का जवाब आया कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय मूलतः राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव का काम कराता है। साथ ही मंत्रालय केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि ( सीआरआईएफ ) के अंतर्गत राज्यीय सड़कों के सुधार की भी स्वीकृति प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिसंबर 2019 में सीआरआईएफ योजना के तहत कुरमतराई, कोर्रा, सलौती, अरकर सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़करण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। फरवरी 2022 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सीआरआईएफ योजना के तहत अनुमोदन के लिए अनुशंसित अपनी प्राथमिकता सूची में उक्त सड़क को नहीं रखा है। इसलिए सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़करण पर मंत्रालय द्वारा कोई विचार नहीं किया जा सका है।

माड़ क्षेत्र के लोगों दें शासकीय योजनाओं में प्राथमिकता : धावड़े

0
  • कमिश्नर ने की नारायणपुर जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

नारायणपुर बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने कहा है कि नारायणपुर जिले में सभी शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया जाए और योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के तौर पर यहां के स्थानीय नागरिकों व माड़ एरिया के लोंगों को दिया जाए। कमिश्नर ने जिले में मसाहती गांव का सर्वे कार्य और मसाहती पट्टा धारक 720 किसानों के द्वारा धान का समर्थन मूल्य में विक्रय किए जाने की सराहना की। उन्होंने माड़ एरिया के सभी हितग्राहियों के लिए राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही विशेष पिछड़ी जनजातियों को भी सभी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर अजित वसंत, सीईओ जिला पंचायत देवेश ध्रुव, डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर श्री धावड़े ने वन अधिकार मान्यता पत्र, देवगुड़ी, मातागुड़ी, घोटुल के लिए सामुदायिक वन अधिकार पत्र, एफआरए धारकों के लिए हितग्राहीमूलक कार्यों पर अमल, कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण व्यवस्था, ओरछा क्षेत्र के विकास कार्य, जाति प्रमाण पत्र बनाने, किसानों के केसीसी व ई केवायसी कार्य पूर्ण करने, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्य, नारायणपुर से बारसूर बस सेवा, सी-मार्ट के संचालन, रीपा के विकास कार्य और जिले के नवाचार के सम्बंध में अधिकारियों से चर्चा की। कमिश्नर ने देवगुड़ी, मातागुड़ी घोटुल जैसे जगहों को सामुदायिक वन अधिकार के तहत देव स्थलों को पर्याप्त जगह देने के निर्देश दिए। उन्होंने अबूझमाड़ के देवगुड़ी परिसरों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। स्थानीय स्तर पर अकुशल श्रमिकों को रोजगार के अवसर देने हेतु जिले में खनन करने वाली कंपनियों से वार्ता कर रोजगार की व्यवस्था हेतु निर्देश भी धावड़े ने अधिकारियों को दिए।

बालिका आवसीय शिक्षा केंद्रों में लगेंगे पर्दे

कमिश्नर ने बैठक में अंदरूनी क्षेत्र में शिक्षकों की उपस्थिति, बालिका आवसीय शिक्षा केंद्रों में पर्दे की व्यवस्था करने, सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थानीय रीति रिवाजों से करने और भवन विहीन उचित मूल्य की दुकानों के लिए भवन निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर वसंत ने जिले में नवाचार के तहत दिव्यांग स्कूलों की स्थापना, लाइब्रेरी की स्थापना, स्कूली स्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग की व्यवस्था, मिलेट कैफे की स्थापना की जानकारी दी।

विभाग में पदोन्नति के नाम पर लेनदेन का खुला खेल

0
  • कर्मचारी संघ ने संयुक्त संचालक पर लगाए आर्थिक गड़बड़ी के आरोप
  • कार्रवाई की मांग को लेकर संभाग आयुक्त को संघ ने सौंपा ज्ञापन

तोकापाल छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बस्तर के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं पर कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आर्थिक लेनदेन के फेर में वरिष्ठ कर्मचारियों की नियुक्ति तिथि गलत दर्शाकर कनिष्ठ कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया गया है।इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बस्तर जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने संभाग आयुक्त बस्तर को ज्ञापन सौंपा है। संघ के जिला सचिव दयानंद पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संयुक्त संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संघ ने कहा है कि संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी राजन इसी साल मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं और सेवानिवृत्ति से पहले वे पदोन्नति और पदस्थापना के नाम पर जमकर मनमानी एवं वसूली कर रहे हैं। इन दिनों संयुक्त संचालक ने स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं को सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू की है। इस पदोन्नति में वरिष्ठता क्रम को दरकिनार करते हुए पैसों के बल पर अनेक कनिष्ठ स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं को पदोन्नत किये जाने की तैयारी इनके द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ कर्मचारियों के सरल क्रमांक और नियुक्ति तिथि को गलत दर्शाकर उन्हें कनिष्ठ बना दिया गया है और कनिष्ठ कर्मचारियों को उनसे वरिष्ठ साबित कर उन्हें पदोन्नत किया जा रहा है। जब तक वरिष्टता सूची में अंतिम सुधार ना हो तब तक पदोन्नति सूची जारी ना की जाये इसका उदाहरण देते हुए बताया गया है कि उप स्वास्थ्य केंद्र सोनपुर के पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता रामनाथ कश्यप को बकावंड के खंड चिकित्सा अधिकारी पर दबाव डालकर गलत तरीके से पदोन्नत करने की तैयारी है। जो पदोन्नति सूची में भारी लेन देन की आशंका की ओर इंगित करता है !आगे बताया गया है कि खंड विस्तार प्रशिक्षक अधिकारी ( बीईटीओ ) पद पर पदोन्नति मामले में भी संयुक्त संचालक ने ऐसा ही रुख अपनाया था। पदोन्नति उपरांत इन कर्मचारियों को दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त करने का नाटक किया गया। बाद में इन पदोन्नत कर्मियों से जमकर उगाही की गई और फिर उन्हें शहरों और ब्लॉक मुख्यालयों के आसपास पदस्थ कर दिया गया। संघ ने कहा है कि डॉ. डी राजन जब बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी थे, तब उन्होंने डीएमएफटी मद से बहु उद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता पद के लिए स्वयं की हस्तलिपि में नियुक्ति आदेश जारी किए थे, जो संदेहास्पद हैं। संघ ने ज्ञापन के साथ डॉ. राजन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश की छायाप्रतियां भी प्रस्तुत की हैं। संघ ने डॉ. राजन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पर रोक लगाने की मांग संभाग आयुक्त से की है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में छग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव दयानंद पटेल, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, नेत्र सहायक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हनुमंत राव, महारानी हॉस्पिटल इकाई के जिला सचिव नीरज मामडीकर, जिला महारानी इकाई उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा साहू, जिला मीडिया प्रभारी भीकम साहू शामिल थे।

टीए बिल में किया गया था फर्जीवाड़ा

छ्ग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने डॉ. डी राजन पर टीए बिल के नाम पर भी फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। संघ ने ज्ञापन में बताया है कि डॉ. डी राजन तोकापाल में खंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, तब उन्होंने फर्जी टीए बिल पेश कर हजारों रुपए आहरित कर लिए थे। मामला उजागर होने पर जांच में आरोप सिद्ध पाए जाने पर डॉ. राजन ने चालान के माध्यम से सरकारी कोष में 92 हजार 720 रुपए जमा करा दिए थे। इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई गंभीर आरोपों से घिरे डॉ. डी राजन कार्रवाई न होने से मातहत कर्मचारियों को अब प्रताड़ित भी करने लगे हैं। नेत्र सहायक अधिकारी सोनिया प्रमोद यादव संयुक्त संचालक की प्रताड़ना से सर्वाधिक पीड़ित हैं। डॉ. राजन द्वारा सोनिया यादव को मोस्ट डिफाल्टर कहकर और तू तड़ाक की भाषा कई बार सार्वजनिक रूप से अपमानित कर चुके हैं। डॉ. राजन द्वारा ऐसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने से सोनिया यादव मानसिक रूप से टूट चुकी हैं। डॉ. राजन के ऐसे बर्ताव और उनकी अनियमितताओं के खिलाफ बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल को भी संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा जा चुका है।

एटीएम कार्ड का नम्बर सीवीवी नम्बर व ओटीपी को धोखे से लेकर किया था स्कूल मास्टर से 433604 रूपये की ठगी

0
  • बैंक अधिकारी बनकर खाता बंद हो रहा है आधार अपडेट करने के नाम से ठगी करने वाला आरोपी को पकड़ने में बालोद पुलिस को मिली सफलता।
  • थाना बालोद एवं साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही।
  • धनबाद झारखण्ड से 01 आरोपी गिरफ्तार।
  • आरोपी की गिरफ्तारी में धनबाद झारखंड बैंक एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की रही विशेष भूमिका

दिनांक 03.2023 पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के निर्देशन पर एसडीओपी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर व सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे के साथ थाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी के संबध में तकनीकी जानकारी व दस्तावेज प्राप्त कर रवाना किया गया था। जिसमें प्रकरण के आरोपी दिनेश रविदास पिता अनिल रविदास उम्र 30 वर्ष पता-ग्राम बरदंगाल पंचमहली थाना चिरकुण्डा ,जिला-धनबाद झारखण्ड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.02.2023 को प्रार्थी मिश्रीलाल ठाकुर पिता कोदूराम ठाकुर ग्राम घुमका थाना बालोद जो घिना शासकीय स्कूल में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ है के द्वारा शिकायत दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 08.02.2023 व 09.02.2023 को उनके मोबाईल नम्बर पर कॉल कर प्रार्थी का बैंक खाता आधार अपटेड नही होने से बंद होना बताया और आज हि आनलाइन अपटेड कराना होगा नही तो हमेशा के लिए आपका खाता बंद कर दिया जायेगा कहने पर प्रार्थी उसके झांसा में आकर अज्ञात व्यक्ति को अपना एसबीआई बैंक खाता व अपने स्कूल के खाता के एटीएम नम्बर,सीवीवी नम्बर व ओटीपी बता दिया

जिससे उनके निजी खाता से 33568 रूपये व शासकीय स्कूल के बैंक खाता से 400036 रूपये कुल 433604 (चार लाख तैतीस हजार छः सौ चार रूपये) आहरण हुआ था। जिसकी शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रंमाक 56/2023, धारा -420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा अज्ञात आरोपी के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम तैयार कर झारखण्ड भेजने हेतु निर्देश किया गया था। टीम ग्राम बरदंगाल पंचमहली थाना चिरकुण्डा ,जिला-धनबाद झारखण्ड पहुच कर ग्रामीण वेषभूषा में लोकल पुलिस की मदद से संदेही की पतातलाश किया गया। साथ ही धनबाद के बैंक के एटीएम के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया फुटेज के आधार पर आरोपी की जानकारी पुख्ता होने पर रात्रि में आरोपी के गांव में दबिश देकर प्रकरण के आरोपी दिनेश रविदास पिता अनिल रविदास उम्र 30 वर्ष पता-ग्राम बरदंगाल पंचमहली थाना चिरकुण्डा, जिला-धनबाद झारखण्ड को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया है। आरेपी के कब्जे से प्रकरण के बैंक पासबुक 02 नग , मोबाईल फोन जप्त किया गया है। उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतू थाना बालोद से उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक पूरन देवांगन , आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक रूपेश चौरे की सराहनीय भूमिका रही है।अपीलसाइबर क्राईम जागरूकता अभियान के तहत सभी जनता से अपील है कि किसी भी अनजान फोन कॉल से सावधान रहे किसी भी को अपने बैंक खाता नम्बर, एटीएम कार्ड नम्बर, सीवीवी नम्बर, ओटीपी(वन टाईम पासवर्ड) आधार नम्बर ,पिन कोड पासवर्ड को न बताये । मोबाईल पर आये किसी भी अनजान लिंक पर क्लीक न करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्ड बनाकर लोगों को दिलाएं आयुष्मान योजना का लाभ : धावड़े

0
  • संभाग आयुक्त ने किया जिला अस्पताल नारायणपुर का निरीक्षण

जगदलपुर बस्तर के संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने नारायणपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर ने अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की प्रतिदिन की उपस्थिति, ओपीडी के औसत आधार पर लैब टेस्ट की जानकारी ली और अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, लेबर कक्ष, एनआरसी कक्ष, निर्माणधीन हमर लैब का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर अजित वसंत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश ध्रुव, डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम, एसडीएम जितेंद्र कुर्रे, सीएमएचओ, वरिष्ठ निज सहायक एच जोशी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर ने अस्पताल में उपचार करवा रहे मरीजों से स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी लेकर आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज करवाने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पताल में आने वाले मरीजों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

ताकि माड़ क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजना का लाभ मिल सके। कलेक्टर वसंत ने बताया कि अभी जिले में शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। कमिश्नर ने प्रसव सेंटर के जीर्णोद्धार कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में निर्धारित बेड के आधार पर गंभीर कुपोषित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए कलेक्टर को आदेश दिए। कमिश्नर ने एनआरसी में भर्ती बच्चों को प्रावधान के आधार पर भोजन की व्यवस्था करने और केंद्र में निर्धारित मीनू चार्ट को भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र से स्वस्थ हुए बच्चों का भी सतत फॉलो अप करने के भी निर्देश दिए। कमिश्नर ने अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कमर्चारियों उपलब्धता का भी संज्ञान लिया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संसद भवन के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए सांसद दीपक बैज

0
  • मोदी सरकार हाय – हाय का नारा बुलंद किया बस्तर के सांसद ने
  • मोडानी लिखे प्ले कार्ड के साथ विपक्षी सदस्यों ने किया प्रदर्शन

बस्तर अडानी समूह पर लगे कथित आर्थिक गड़बड़ियों की जांच जेपीसी से कराए जाने की मांग को लेकर विपक्षी खेमे के सांसद गुरुवार को भी बेहद आक्रामक नजर आए। बस्तर के सांसद दीपक बैज और तमाम विपक्षी सांसदों ने आज संसद के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान सांसद बैज मोदी सरकार हाय हाय के नारे लगवाते रहे।अडानी मामले को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार आक्रामक बने हुए हैं। बुधवार को सोलह विपक्षी दलों के सांसदों ने नई दिल्ली में विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला था। मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बस्तर के तेज तर्रार सांसद दीपक बैज भी शामिल हुए थे। गुरुवार को भी विपक्ष की गोलबंदी देखने को मिली। आज कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सांसद अपने हाथों में मोडानी लिखे प्ले कार्ड लिए हुए थे। इन सांसदों कैम्पस में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करते हुए अडानी मामले की जेपीसी से जांच कराने की मांग कर रहे थे। बस्तर के सांसद दीपक बैज भी प्ले कार्ड लिए नजर आए। बैज अन्य सांसदों से मोदी सरकार हाय हाय के नारे लगवा रहे थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS