नगदी रकम 4500 रू जुआरीयों से किया गया बरामद । पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद के द्वारा थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार कर लगातार जुआ सट्टा शराब पर कार्यवाही की जा रही है।अवैध रूप से जुआ, सट्टा एवं शराब बिक्री की रोकथाम हेतु थाना बालोद से एक विशेष टीम तैयार कर क्षेत्र में मुखबीर लगाया गया था कि दिनांक 28.02.2023 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम निपानी में कुछ जुआरीयान पैसे का दाव लगाकर जुआ ( खुडखुड़ी) खेलने की सूचना पर मौके पर रेड कार्यावाही करने पर निम्न आरोपियों को किया गया गिरफ्तार :-01 बसेन साहू पिता रामाधार उम्र 42 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद 02. पुरानिक साहू पिता प्रभुराम उम्र 34 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद 03. अश्वनी सोनी पिता हगस राम उम्र 35 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद 04. सुंदर साहू पिता जगनू उम्र 36 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद 05. तुकेश साहू पिता हेम लाल उम्र 35 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद 06. दीपक साहू पिता सुंदर लाल उम्र 35 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद 07 धनंजय साहू पिता तेजराम उम्र साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद 08. अनिल बंजारे पिता बसंत उम्र 35 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद 09 जीवन साहू पिता प्रभुराम उम्र 42 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद उक्त आरोपियों के कब्जे से 06 खुडखुड़िया व नगदी रकम 4500 रू. बरामद कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं पृथक से इस्तगासा क्रमांक 09-17/2023 धारा 151 / 107,116 (3) जा.फौ. तैयार कर एस.डी.एम न्यायालय पेश किया गया।
चोरी गये हाईवा कीमती 12,00,000 रू को बालोद पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर किया बरामद।
आरोपी का लगातार पीछा कर पुलिस ने पकड़ा हाईवा को, बेरियर में छोड़कर भागा आरोपी।
उक्त चोरी में करीबन 700-800 सी.सी. कैमरा का फुटेज देखते हुऐ चोरी गये वाहन व आरोपी को पकड़ा
आरोपी अपने पते में पिता एवं अपना पता के नाम को गलत लिखाकर करना चाहता था गुमराह
आरोपी अपने कंपनी के अन्य वाहन को पहचान कर गाड़ी को छोड़कर भाग निकला मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बी.आर. साहू पिता स्व. लतेल साहू उम्र 53 साल ग्राम ठाठापुर(रामपुर) थाना सहसपुर लोहरा जिला कबीरधाम ने दिनांक 28/02/2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 27/02/2023 के रात्रि में दानीटोला में रोड़ बनाने के कार्य में लगे हाईवा ट्रक क्रमांक सी.जी.07 जे.सी.9984 के आरोपी चालक विनोद कुमार निवासी ओडरे माल मंडला(म.प्र.) के द्वारा हाईवा ट्रक क्रमांक सी.जी.07 जे.सी.9984 कीमती 12,00,000 लाख रूपये को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 94/2023 धारा 381 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी को देखते हुऐ श्रीमान पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीष राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर व सायबर सेल प्रभारी के द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर आरोपी व वाहन के पता साजी हेतु टीम दिनांक 28/02/2023 को रात्रि में रवाना किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी विनोद कुमार निवासी ओडरे माल मंडला(म.प्र.) के दिये गये अपने आधार कार्ड के पते के अनुसार टीम के द्वारा रोड़ में लगे समस्त एवं नेषनल हाईवे में पड़ने वाले टोल प्लाजा एवं पेट्रोल पंप व रोड़ में लगे सी.सी.फुटेज को देखते हुऐ, टीम के द्वार लगातार सी.सी.फुटेज का मिलान कर आरोपी एवं चोरी गये हाईवा को देखने के बाद टीम पिछा कर रहा था कि आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ पॉसिंग का वाहन को देखने के बाद हाईवा वाहन को पाण्डू तला बेरियर के पास छोड़कर आरोपी जंगल व अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला जिसे लोकल मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्य से प्राप्त आधार कार्ड से आरोपी विनोद कुमार पिता सहदेव उदे उम्र 29 साल ग्राम घोट जिला मंडला(मध्यप्रदेष) को दिनांक 01/03/2023 को धेराबंदी कर पकड़ा कर थाना बालोद लाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस बड़ी चोरी में आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं उससे चोरी का सामान बरामद करने में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, सउनि पारख साहू, आरक्षक प्रवीण कुमार साहू, आरक्षक भोपसिंह साहू, सायबर सेल आरक्षक योगेष सिन्हा, आरक्षक मिथलेष यादव की महत्व पूर्ण भूमिका रही है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
तीनों हत्या, आगजनी एवं आईईडी विस्फोट की घटनाओं में थे शामिल
तीनों माओवादी बस्तर डिवीजन की अमदई एरिया कमेटी के सदस्य
नारायणपुर जिला पुलिस बल नारायणपुर ने तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इन तीनों माओवादियों पर हत्या, आगजनी, आईईडी ब्लास्ट की कई घटनाओं को अंजाम देने का गंभीर आरोप है। जिला पुलिस बल नारायणपुर द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में छोटेडोंगर क्षेत्र में सक्रिय तीन माओवादियों पर कार्यवाही करने में नारायणपुर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में डीआरजी टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु छोटेडोंगर से रवाना हुई थी। सर्चिंग व गश्त के दौरान तीन संदेहियों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम शिवाजी उर्फ रूपचंद मंडावी निवासी तोयेमेटा, जयलू राम कश्यप निवासी मुसनार एवं सिलधर नेताम निवासी कावानार बताया। तीनों ने पुलिस को बताया कि पुलिस पार्टी एवं जनता को नुकसान पहंचाने के लिए उन्होंने छोटेडोंगर मढ़ोनार मार्ग पर चिहरामोड़ के पास टेकरी में प्रेशर बम आईईडी को छुपाकर रखा था। उनकी निशानदेही पर चिहरामोड़ के पास टेकरी में एक प्रेशर बम बरामद किया गया, जिसे ऐतिहातन सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए डिफ्यूज किया गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे पूर्वी बस्तर डिवीजन के अंतर्गत अमदई एरिया कमेटी के सदस्य हैं एवं नक्सल गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सितंबर 2021 में छोटेडोंगर मढ़ोनार मार्ग के निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी, निर्माण कार्य में शामिल लोगों के साथ मारपीट कर एक व्यक्ति की हत्या भी की थी। इसके अलावा मार्च 2022 में पल्ली- बारसूर रोड पर सुरक्षा बलों एवं जनता को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईईडी विस्फोटक करने तथा दिसम्बर 2022 में ग्राम कड़ेमेटा के पास सुरक्षा बल एवं जनता को नुकसान पहुंचाने के नीयत से आईईडी विस्फोट करने की बात स्वीकार की है। शिवाजी उर्फ रूपचंद मंडावी निवासी तोयामेटा पिछले 10 वर्ष से नक्सल गतिविधियों में शामिल रहकर वर्तमान में आदेरबेड़ा जनताना सरकार का सदस्य एवं उद्योग शाखा का प्रमुख है। उसे पूर्व में भी दो आपराधिक प्रकरणों में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। माओवादी जयलू राम कश्यप निवासी मुसनार कावानार नक्सली ग्राम रक्षा दल का सदस्य है एवं माओवादी सिलधर नेताम निवासी कावानार बेचा जनताना सरकार का जनमिलिशिया सदस्य है। तीनों माओवादियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय में पेश किया गया।
बैनर, पर्चे, बाईक, वायर, बैटरी बरामद
तीनों माओवादियों के खिलाफ थाना छोटे डोंगर में धारा 147, 148, 149, 302, 396, 341, 435, 323, 506 भादवि, 13 (1), 20, 38 (1), (2), 39 (2), यूएपीए एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट के तहत एवं 23 सितंबर 2021 को ग्राम मढ़ोनार में पुल निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी कर मजदूरों के साथ मारपीट व मुंशी संदीप जाना की हत्या करने के आरोप में धारा 147, 148, 149, 307 भादवि, 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 25 आर्म्स एक्ट छग जन सुरक्षा अधिनियम की धारा 8 (1), (3), (5) के तहत, 21 मार्च 2022 को पल्ली- बारसूर मार्ग पर बड़ेबुरगुम में सुरक्षा बल एवं जनता को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी विस्फोट करने के आरोप में धारा 147, 148, 149, 307, भादवि 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 25 आर्म्स एक्ट, छग जन सुरक्षा अधिनियम की धारा 8 (1), (3), (5) के तहत एवं 25 दिसंबर 2022 को पल्ली-बारसूर मार्ग पर कड़ेमेटा के पास सुरक्षा बल एवं जनता को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी विस्फोट करने के आरोप में आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। तीनों माओवादियों से एक मोटर सायकल, नक्सली बैनर, नक्सली पर्चा, बिजली वायर, बैटरी एवं आईईडी के विस्फोटशुदा अवशेष बरामद किए गए हैं।
मशीनी उपकरणों और लोहा चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई
नगरनार एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट से गायब हुए महंगे मशीनी उपकरणों एवं लोहा चोरी मामलों में फरार ठेकेदार के सुपरवाईजर को पुलिस ने तलब किया है। सुपरवाईजर को थाना तलब किए जाने से स्टील प्लांट के अनेक कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए हैं।सुपरवाईजर से पूछताछ के बाद कंपनी के कर्मचारियों को भी पुलिस तलब कर सकती है।रेखा एजेंसी एवं लक्ष्मी इंटरप्राईजेस के संचालक की गिरफ्तारी से चोरी मामले में कई बड़े कारोबारियों के चेहरे से नकाब उठ सकता है। पुलिस फरार दो ठेकेदारों की तलाशी में जुटी हुई है। नगरनार स्टील प्लांट के कई ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों के कई भारी भरकम मशीनी उपकरणों को जप्त किया गया था। प्लांट के अंदर रखे गए इन मशीनी उपकरणों में से कई मशीनों के गायब होने की खबर अब बाहर निकल कर आने लगी है। वाहनों को बाहर निकालने में सिक्योरिटी गार्ड सहित कंपनी के कुछ कर्मचारियों पर भी उंगली उठने लगी है। प्लांट के कर्मचारियों में पुलिस का खौफ देखा जा रहा है। कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
ठेकेदार की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज
जानकारी मिली है कि रेखा एजेंसी के संचालक उमाशंकर पोद्दार तथा एक अन्य ठेकेदार फरार हैं। जानकारी के अनुसार उमाशंकर पोद्दार के सुपरवाईजर को पुलिस द्वारा तलब कई गहन पूछताछ की जा रही है। सुरपरवाईजर को थाना ले जाए जाने की खबर से कर्मचारियों के भी हाथ पांव फूलने लगे हैं। सुरपरवाईजर के पूछताछ के आधार पर कंपनी के कुछ कर्मचारियों तक भी पुलिस पहुंच सकती है। उधर फरार दोनों ठेकदारों की गिरफ्तारी से लोहा चोरी एवं वाहन को गायब किए जाने के मामले में संलिप्त लोगों के चेहरों से नकाब भी उतर सकता है। मामला हाईप्रोफाईल होने के कारण जांच में जुटी पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। खबर है कि इस मामले में आरोपियों के तार झारखंड एवं हरियाणा से जुड़े हैं। नगरनार स्टील प्लांट के जिम्मेदार अधिकारी भी इस मामले में कुछ बोलने से बच रहे हैं।
महुआ फूल, साल बीज और काजू खरीदी में एक करोड़ की गड़बड़ी
बीजापुर बीजापुर वन मंडल में महुआ फूल खरीदी मामले में प्राथमिक वनोपज समितियों के पांच प्रबंधकों को एवं बस्तर वन मंडल के भानपुरी परिक्षेत्र की बनियागांव वनोपज समिति प्रबंधक को काजू एवं साल बीज खरीदी में अनियमितता बरतने पर बर्खास्त कर दिया गया है। प्रबंधकों की बर्खास्तगी के बाद संबंधित क्षेत्रों के पोषक अधिकारियों पर भी निलबंन की तलवार लटक गईं है। बनियागांव समिति के दो पोषक अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बीजापुर वन मंडल की प्राथमिक लघु वन उपज सहकारी समिति के पांच प्रबंधकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें कोरसागुड़ा समिति के डीकेश तिलमुल, चेरामंगी समिति के जीवी सड़वली, हीरापुर समिति के हेमंत यदु, पुजारी लंका समिति के तिलक यादव, उसूर समिति के अनिल कट्टम को बर्खास्त किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके बीजापुर प्रवास के दौरान आवापल्ली में लगाई गईं जन चौपाल में महिला स्व सहायता समूह ने महुआ फूल नहीं खरीदने की शिकायत की थी। मामले की जांच में मानक स्तर के महुआ फूल खरीदी मामले में एक करोड़ से अधिक की अनियमितता पाई गईं। इसी मामले में प्रबंधकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। वहीं बस्तर वन मंडल के भानपुरी रेंज की प्राथमिक वनोपज समिति प्रबंधक द्वारा साल बीज, काजू एवं अन्य वनोपज खरीदी मामले में अनियमितता बरते जाने पर बर्खास्त किया गया है।
पोषक अधिकारी भी आएंगे लपेटे में
बनियागांव वनोपज खरीदी मामले में दो पोषक अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, लेकिन उनके द्वारा जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद उन्हें दोबारा नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। पोषक अधिकारी को जवाब देने का एक और मौका दिया गया है। जवाब नहीं आने पर विभाग द्वारा कार्रवाई की अनुशंसा की जा सकती है। उधर समिति में चर्चा है कि इस गड़बड़ी के लिए समिति प्रबंधक जितने जिम्मेदार हैं, उतनी ही जिम्मेदारी पोषक अधिकारियों (डिप्टी रेंजर) की भी बनती है। समितियों को वनोपज खरीदी के एवज में जारी राशि के आहरण में समिति प्रबंधक एवं पोषक अधिकारी बराबर के जिम्मेदार होते हैं। इन दोनों के हस्ताक्षर से ही राशि का आहरण किया जाता है। उधर बीजापुर वन मंडल में भी जिन प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है वहां के पोषक अधिकारियों पर भी निलंबन की तलवार लटकी हुई है।
होगी कड़ी कार्रवाई
वनोपज खरीदी में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ मिले यह हमारा प्रयास हमेशा रहता है।
प्रदेश की मुखिया को प्रदेश की जनता से कोई मतलब नहीं:– संजीव मानकर
डौंडी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आदेशानुसार व जिलाध्यक्ष भाजयुमो बालोद आदित्य पीपरे के निर्देशानुसार, भाजयुमो डौंडी मंडल अध्यक्ष संजीव मानकर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन डौंडी के बाजार चौक में किया गया ।संजीव मानकर ने छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की कड़ी शब्दों में निंदा की और छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था सुधारने की मांग की। संजीव मानकर ने कहा जिला सूरजपुर के भैयाथान मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के ऊपर रेत माफियाओं के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया है
और उनके दोनों पैरों को कुचल दिया गया है जिससे यह प्रतीत होता है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इन रेत माफियाओं को संरक्षण दे रखा है। जिसके विरोध में युवा मोर्चा मंडल डौंडी के साथियों द्वारा बाजार चौक नगर पंचायत डौंडी मे पुतला दहन किए। संजीव मानकर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन व्यवस्था ना चलकर गुंडा और माफियाओं का व्यवस्था चल रहा है। इस दौरान अजय चौहान मंडल महामंत्री भाजपा , आशीष गुप्ता उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, बृज मनी यादव, निखिल अग्रवाल महामंत्री युवा मोर्चा, अभिषेक भारद्वाज मंत्री युवा मोर्चा, अतुल ताराम , निखिल गेडम , खिलेंद्र साहू, निलेश वैष्णव, जितेंद्र वैष्णव, योगेश विश्वकर्मा, राहुल मरकाम, दुष्यंत साहू, ऋषभ सभरवाल,शिवम दुबे वा बड़ी संख्या ने युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज दिनाँक 01/03/2023 दिन बुधवार से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल कर BEML कम्पनी व स्थानिय BSP प्रबन्धन के खिलाप विरोध कर शासन प्रशासन का ध्यान अपने हक अधिकार की ओर आकर्षित कर रहे है दिनाँक 06/02/2023 से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है जो कि BEML व स्थानीय BSP प्रबन्धन के द्वारा केन्द्रीय उप श्रमायुक्त के आदेश दिनाँक 04/08/2022 के उलंघन करने के विरोध में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी था लेकिन इस शान्ति पूर्ण आंदोलन (अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन) पर 23 दिन बीत जाने पर भी BSP प्रबन्धन व BEML कम्पनी के द्वारा कोई भी वार्ता (बैठक) आंदोलनकारियो के साथ नही किया गया और न ही कोई सार्थक पहल किया गया जिसके कारण आज दिनाँक 01/03/23 को आंदोलन के 24वे दिन चल रहे आंदोलन को नया रूप देते हुए अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन को अनिश्चित कालीन भूख का रूप जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा दिया गया जिसमें जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के साथी कॉ. गुमान सिंग, कॉ.मिलाप सिंह और कॉ.सतीश सोरी द्वारा भूख हड़ताल पर बैठ कर इस आंदोलन को ऊर्जा प्रदान कर रहे है इस भूख हड़ताल में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रमुख रूप से तीन मांगे है। जिसमे1.उपमुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) रायपुर, दिनाँक 04/08/22 के आदेश को लागू किया जाए। 2. BEML के सभी ठेका श्रमिको को कार्य के अनुसार वर्गीकरण कर वेतन भुगतान किया जाय।**3. श्रम मंत्रालय के आदेशानुसार दिनाँक 01/04/2021 से IOC राजहरा (राजहरा के खदान में कर्यरत) सभी ठेका श्रमिको को एरियर्स का भुगतान किया जाय। यही तीनों मांगो को लेकर आज सुबह 11 बजे सेब जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा माइंस ऑफिस गेट के पास भूख हड़ताल कर अपनी जायज मांगो की ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयाश कर रहे है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बस्तर सांसद ने धुरागांव को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात
रंगमंच निर्माण और सड़क उन्नयन कार्य का सांसद ने किया भूमिपूजन
बस्तर बस्तर के सांसद दीपक बैज ने लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत धुरागांव को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद और सांसद स्थानीय क्षेत्र योजना मद से लाखों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी। सांसद ने इस दौरान धुरागांव के ड़ेंगापारा में दो लाख की लागत से प्रस्तावित रंगमंच निर्माण कार्य व सांसद स्थानीय क्षेत्र योजना मद से सिरहा ढाबा से हुंगाछेपड़ी पारा तक 9.72 लाख रु. की लागत से सड़क उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। रंगमंच के लिए राशि की स्वीकृति बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से मिली है। इस अवसर पर सांसद बैज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार समूचे प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है। जनता की आवश्यक और जायज मांगों को पूरा करने हेतु सरकार कटिबद्ध है। सड़क का उन्नयन हो जाने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। श्री बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश सरकार की सरकार में गांव के अंतिम घर तक एंबुलेंस पहुंच सके, इसके लिए कटिबद्ध है। हम सभी जनप्रतिनिधियों की यही मंशा है कि ग्रामीणों को हर तरह की बुनियादी सुविधा मिले, लोगों को किसी तरह की कठिनाई न हो। सांसद बैज ने कहा कि रंगमंच बन जाने से गांव में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजनों तथा बैठकों के लिए भी इस मंच का उपयोग हो सकेगा।
सांसद बैज ने इन स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ करने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इस मौके पर लोहंडीगुड़ा के जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप, धुरागांव सरपंच दीप्ति बघेल, उप सरपंच सुरेश नायक, कैलाश, पतिलाल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा खदान समूह के अंतर्गत संचालित महामाया खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों द्वारा भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में दिनांक 26.02.2023 से शुरू किया गया काम बंद आंदोलन आज समाप्त हुआ। इसकी जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के बालोद जिला मंत्री श्री मुस्ताक अहमद एवं भा.म.सं. से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष (केंद्रीय) एम पी सिंग ने बताया कि दिनांक 28.02.2023 को स्थानीय खदान प्रबंधन के मुखिया आर.बी.गहरवार, मुख्य महाप्रबंधक खदान (आईओसी) राजहरा के अगुवाई में संघ के प्रतिनिधियों एवं खदान प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ लम्बी चर्चा हुई। उक्त चर्चा में संघ द्वारा श्रमिकों के हितार्थ की गयी बारह सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। उक्त चर्चा का मुख्य बिंदु महामाया खदान के ठेकों में कार्यरत टिप्पर/शॉवेल ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर, जिन्हे कुशल श्रेणी के कामगारों हेतु केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतनमान दिया जा रहा था उन्हें राजहरा खदान समूह के अन्य खदानों में कार्यरत टिप्पर/शॉवेल ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर के समकक्ष अतिकुशल श्रेणी के कामगारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन देने की मांग थी।
चर्चा के दौरान श्रमिकों का पक्ष रखते हुए संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि महामाया के श्रमिकों की मांग जायज है क्योंकि राजहरा खदान समूह के अन्य खदानों में कार्यरत टिप्पर/शॉवेल ऑपरेटर्स और सुपरवाइजरों को शुरुवात से ही अति कुशल श्रेणी का भुगतान किया जा रहा है, किन्तु महामाया में केंद्र सरकार के नियम कानून और वर्ष 2014 में खदान प्रबंधन और श्रम संगठनों के बीच हुए एक समझौते का हवाला देते हुए महामाया क्षेत्र के स्थानीय श्रमिकों को कुशल श्रेणी का भुगतान किया जा रहा है। प्रबंधन के इस दोहरे नीति का संघ विरोध करता है और श्रमिकों के मांग को वाजिब मानते हुए उनका समर्थन करता है। जहाँ तक काम बंद करने की बात है तो भा.म.सं. की निति देश हित, उद्योग हित, श्रमिक हित है, किन्तु संघ भेद भाव की नीति का स्पष्ट विरोधी है और वर्तमान प्रकरण में खदान प्रबंधन के कार्मिक विभाग के इस दलील से सहमत नहीं है कि अन्य खदानों में अति कुशल श्रेणी का भुगतान ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है और वे इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। संघ कार्मिक विभाग के इस दलील को भेदभाव भरा कदम मानता है और इसे प्रबंधन के कुछ अधिकारीयों द्वारा जान-बूझकर महामाया के ग्रामीण श्रमिकों का खुला शोषण करार देता है। इसपर प्रबंधन का पक्ष रखते हुए मुख्य महाप्रबंधक खदान ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से प्रबंधन इस बात से सहमत है कि अगर राजहरा खदान समूह के अन्य खदानों में टिप्पर/शॉवेल ऑपरेटर्स और सुपरवाइजरों को पहले ही दिन से अतिकुशल श्रेणी का भुगतान किया गया है अथवा किया जा रहा है तो ऐसे में महामाया खदान में वही कार्य करने वाले श्रमिकों को भी अति कुशल श्रेणी के कामगारों का भुगतान किया जाना चाहिए। किन्तु वर्तमान प्रकरण में कुछ श्रम संगठनों ने प्रबंधन को यह पत्र लिखकर कहा है कि अगर महामाया खदान के आंदोलनकारी श्रमिकों की मांग प्रबंधन द्वारा मान ली जाती है तो यह वर्ष 2014 में हुए समझौते का उल्लंघन होगा और ऐसे परिस्थिति में सभी ठेका श्रमिकों को S-1 ग्रेड का वेतनमान देने हेतु वे आंदोलन करेंगे। अतः प्रबंधन इस मामले के निपटारे हेतु कुछ और समय चाहता है ताकि अन्य संगठनों के साथ चर्चा कर समाधान निकाला जा सके। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि बीच ठेके में अतिरिक्त पैसे की व्यवस्था करना भी प्रबंधन के लिए एक बड़ी समस्या है अतः प्रबंधन को थोड़ा समय दिया जावे।
प्रबंधन पक्ष की बात सुनने के उपरांत संघ के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि जहाँ तक ठेका श्रमिकों को S-1 ग्रेड का वेतनमान दिए जाने की बात है तो उक्त मुद्दा सेल प्रबंधन के समक्ष NJCS सब-कमिटी के माध्यम से पहले से ही लंबित है। ठेका श्रमिकों के लिए गठित की गयी NJCS सब-कमिटी में शामिल पाँचों श्रम संगठनों ने इस मुद्दे को रखा है जिसपर सेल प्रबंधन द्वारा विचार किया जा रहा है। इसके अलावा यह बात भी सभी पक्ष अच्छी तरह से जानते हैं कि अकेले राजहरा खदान समूह में अथवा सेल के किसी भी इकाई में ठेका श्रमिकों को S-1 ग्रेड का भुगतान करने हेतु समझौता करने के लिए कोई भी स्थानीय प्रबंधन सक्षम नहीं है। ऐसे में जिन श्रमिक नेताओं ने इस तरह की मांग की है वे श्रमिक हितैषी नहीं है बल्कि उनका मुख्य उद्देश्य महामाया खदान के आंदोलनरत श्रमिकों को उनके वाजिब हक से वंचित करना है और ऐसे श्रमिक नेता श्रमिक हितैषी हो ही नहीं सकते हैं। जहाँ तक वर्ष 2014 में किये गए समझौते की बात है तो स्वयं राजहरा खदान समूह के उप-महाप्रबंधक (कार्मिक) विकास चंद्र जी ने उप मुख्य श्रमायुक्त के समक्ष यह कहा है कि वर्ष 2014 में किया गया समझौता एक बार के लिए था जिसके तहत श्रमिकों को उसका लाभ दिया जा चुका है। ऐसे में अब उस समझौते की बात करना औचित्यहीन है। जहाँ तक बीच ठेके में अतिरिक्त पैसे की व्यवस्था करने की बात है तो संघ मुख्य महाप्रबंधक के इस बात से सहमत है और संघ ने पहले भी चर्चा के दौरान उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) के समक्ष भी स्पष्ट कहा था कि अगर प्रबंधन इस बात का लिखित समझौता करता है कि आने वाले नए ठेके से पीड़ित श्रमिकों को अति कुशल श्रेणी का भुगतान सुनिश्चित कर दिया जावेगा तो संघ इसके लिए भी तैयार है।चर्चा के दौरान एटक के स्थानीय महामंत्री कवलजीत सिंह मान और इंटुक के स्थानीय अध्यक्ष अभय सिंह भी उपस्थित थे जिन्होंने संघ के मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जो मुद्दा पहले से ही NJCS सब-कमिटी के माध्यम से सेल प्रबंधन के समक्ष लंबित है उस मुद्दे को स्थानीय स्तर पर जो भी नेता उठा रहे हैं वे श्रमिक हितैषी नहीं हो सकते हैं। जहाँ तक वर्ष 2014 में किये गए समझौते की बात है तो स्थानीय कार्मिक विभाग के अधिकारीयों द्वारा उन्हें भी कई बार यही कहा गया है कि उक्त समझौता एक बार के लिए था और इसलिए अब किसी भी ठेके में इस समझौते का लाभ श्रमिकों को नहीं दिया जा रहा है। किन्तु इस सम्बन्ध में आजतक कई बार मांगने के बावजूद कार्मिक विभाग ने कोई लिखित आदेश नहीं दिखाया है। अतः वे मुख्य महाप्रबंधक खदान से निवेदन करते हैं कि अगर ऐसा कोई आदेश है तो कार्मिक विभाग के अधिकारीयों को निर्देशित किया जावे कि वे इसे सार्वजानिक करें। इन दोनों नेताओं ने यह भी स्पष्ट कहा कि महामाया के पीड़ित श्रमिकों की मांग को वे जायज मानते हैं और संघ द्वारा इस सम्बन्ध में की गयी पहल का समर्थन करते हुए वे खदान प्रबंधन से यही अपेक्षा करते हैं कि वह जल्द से जल्द श्रमिकों के इस जायज मांग को मानते हुए समझौता करे।लम्बी चर्चा के उपरान्त प्रबंधन पक्ष एवं संघ के प्रतिनिधियों के बीच इस बात पर लिखित सहमति बनी कि महामाया में आगे से होने वाले ठेके में टिप्पर/शॉवेल ऑपरेटर्स और सुपरवाइजरों को अन्य खदानों के तर्ज पर अति कुशल श्रेणी के कामगारों हेतु केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन दिया जावेगा। जहाँ तक अन्य मांगों की बात है तो इसके लिए मुख्य महा प्रबंधक खदान ने संघ से कुछ समय माँगा ताकि वे इस सम्बन्ध में समुचित जानकारी जुटा सकें जिसे संघ के प्रतिनिधियों ने मान लिया। साथ ही चर्चा में उपस्थित सभी श्रमिक नेताओं ने यह भी कहा कि राजहरा खदान समूह के सभी खदानों में चल रहे ठेकों में वेतन पद्धति में एक रूपता होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद न हो जिसपर प्रबंधन पक्ष ने कहा कि शीघ्र ही इसपर सकारात्मक पहल करते हुए सकारत्मक निर्णय लिया जावेगा और यह सुनिश्चित किया जावेगा कि इस तरह के विवाद भविष्य में न हो ।चर्चा में प्रबंधन पक्ष की तरफ से राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक खदान, सभी खदानों के महाप्रबंधक/एजेंट, सभी खदानों के खदान प्रबंधक, कार्मिक अधिकारी श्री जोत कुमार, डॉ बघेल, एवं सभी अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।संघ की तरफ से भा.म.सं. के बालोद जिला मंत्री मुस्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई के केंद्रीय अध्यक्ष एम.पी.सिंह, उप-महा सचिव केंद्रीय लखन लाल चैधरी उपस्थित थे ।अंत में नेताद्वयों ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर.बी.गहरवार को तत्परता के साथ श्रमिक हित में निर्णय लेने और वर्षों से लंबित समस्या के निवारण करने हेतु धन्यवाद दिया। साथ ही चर्चा में उपस्थित सभी खदानों के अधिकारीयों को उनके सहयोगात्मक रुख के लिए धन्यवाद दिया। नेताद्वय मुस्ताक अहमद और एम.पी.सिंह ने एटक के महामंत्री कवलजीत सिंह मान और इंटुक के अध्यक्ष अभय सिंह को भी श्रमिक हितार्थ उनके द्वारा उठाये गए कदम और दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद और बधाई के पात्र कहते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी श्रमिक/कर्मी हितार्थ इसी तरह का सामंजस्य बना रहेगा जिससे कि श्रमिक/कर्मी हितों के लिए सभी श्रम संगठन एकजुट होकर कार्य करेंगे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बस्तर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव दिनेश यदु ने कहा है कि पीएम आवास के नाम पर भाजपा सियासी नौटंकी कर रही है। यहां 800 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ राज्य से लेने के बावजूद केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना का लाभ छ्ग को नहीं दिया। केंद्र सरकार के इस पक्षपात के विरोध में भाजपाई पीएम निवास के सामने प्रदर्शन करें। 16 लाख आवासों का आवंटन रद्द करने के लिए पीएम दोषी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मकान नहीं देने के भाजपाई आरोपों और प्रदर्शन को प्रदेश सचिव श्री दिनेश यदु ने सियासी नौटंकी करार दिया है। दिनेश यदु ने कहा है कि झूठे आरोपों के साथ राजनीति कर रहे भाजपा नेता दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन करें छत्तीसगढ़ सरकार से 800 करोड रुपए लेने के बावजूद मोदी सरकार गरीबों को पीएम आवास का लाभ नहीं दे रही है। उन्होंने मोदी सरकार को गरीब विरोधी निरुपित करते कहा है कि मोदी सरकार ने गरीबों का मकान देने में जानबूझकर अड़ंगा डाला है। केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं और मजदूरों को रोजगार देने में तथा आम जनता को महंगाई से राहत देने में पूरी तरह नाकाम रही है। यहां भाजपा के नेता और कार्यकर्त्ता राजनीतिक नौटंकी कर मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा डालने में लगे हैं। छत्तीसगढ़ को आवास देने के मामले में भाजपा के सांसद सड़क पर झूठ बोलते हुए राजनीति कर रहे हैं। दरअसल भाजपा सांसदों और उनके नेताओं में पीएम के खिलाफ कुछ बोलने का साहस ही नहीं है
छ्ग में नहीं बची भाजपा के लिए जमीन
कांग्रेस के प्रदेश सचिव यदु ने कहा है कि विगत चार साल से बेरोजगार हो चुकी भाजपा गांव गांव जाकर जन भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। जनता सच्चाई से वाकिफ हो चुकी है और वह भाजपा के प्रपंच में फंसने वाली नहीं है। यदु ने कहा कि महज चार साल में छत्तीसगढ़ के कर्मवीर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को विकास का नया आयाम दिया है, गरीबों, वंचितों और अनुसूचित जाति – जनजाति के लोगों के कल्याण के लिए जो महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रखी हैं, उनके दम पर राज्य की अवाम खुशहाल जिंदगी गुजार रही है। मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेस की लोकप्रियता शिखर पर पहुंच चुकी है। अब छत्तीसगढ़ की धरती पर भाजपा के लिए इंच भर भी जगह नहीं बची है और भाजपा दोबारा सत्ता में आने वाली नहीं है। क्योंकि यहां की जनता उसे पूरी तरह नकार चुकी है।