City Media - Page 850 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 850

नक्सलवाद का विरोध जताते हुये अभविप ने फूंका पुतला

0

प्रदेश भर में नक्सलवादियों के द्वारा पिछले सात दिनों के भीतर आठ हत्या पर अभाविप बस्तर ने आक्रोश जताते हुए शहर के गोल बाजार चौक में नक्सलवादियों का पुतला फूंका। नक्सलियों के इस तरह के कायराना करतूत पर आम नागरिक से लेकर विद्यार्थी वर्ग में भी भारी आक्रोश है । अभाविप बस्तर के जिला संयोजक वरुण साहनी ने लगातार हो रहे हत्याओं के प्रति दुख जताते हुए बताया कि क्षेत्र की जनता चाहे विद्यार्थी हो या आम नागरिक सभी नक्सलियों के मंसूबे को अच्छी तरह से समझ चुके हैं और प्रत्येक क्षेत्र में उनका विरोध हो रहा है ,इस बौखलाहट में माओवादी कभी अपने ही संगठन के सदस्य को मुखबिर बता कर हत्या कर देते हैं या कभी तो निर्दोष आम नागरिक के ऊपर अत्याचार ,हत्या एवं जनता की सुरक्षा में लगे जवानों को लगातार निशाना बना रहे हैं जो कि निंदनीय है । वरुण साहनी ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज प्रदेश भर में बहन – बेटियां सुरक्षित नही है ,प्रदेश की राजधानी में बेखौफ होकर अपराधी सरेराह एक युवती की गला काटकर घसीटते हुए घूमता है ,वही प्रदेश भर में जनता मादक पदार्थो के बिक्री एवं सेवन कर अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों, चोरी ,लूट ,मर्डर , नशीले पदार्थों के तस्करी जैसे घटनाओं के मध्य जनता डर के माहौल मे भयभीत होकर आये दिन किसी अनहोनी की अंदेशा में रहती है ,जबकि महिला सुरक्षा , सशक्तिकरण ,शांति अमन की झूठी ढिंढोरा पीटने वाली सरकार मदमस्त है । पुतला फूंकने के दौरान प्रदेश सह मंत्री एवम जिला विद्यार्थी विस्तारक निखिल मरावी ,जगदलपुर नगर सहमंत्री शैलेश ध्रुव ,संजय मुखर्जी,गजेंद्र बघेल , शुभम बघेल ,परिवेद दुबे , कोमलदेव सरोज ,कमला मौर्य , जसमनी नाग ,दीप्ति कश्यप ,भारत कश्यप ,उमेश मरकाम ,विनायक भोयर ,भोलाराम नाग ,श्रीराम ,कुणाल ठाकुर ,वासु नाग एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

आदिवासीयो को और कितना दबायेगी कांग्रेस- विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा विक्रम धुर्वे (जिलाध्यक्ष,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि)ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वागत के लिए तत्पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को सोनिया के सुरक्षा गार्ड द्वारा बदसलूकी से रोक दिए जाने के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ गया। विक्रम धुर्वे ने कहा कि पहले एक आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष के फोटो बैनर, होर्डिंग्स, फ्लेक्स से सुनियोजित साजिश के तहत गायब किए गए, फिर बाद में उन्हें चिपकाया गया और हद तो तब हो गई जब सोनिया गांधी का स्वागत करने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को सोनिया गांधी के गार्ड ने रोक दिया। जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं वहां खड़े थे। क्या एक आदिवासी नेता, जो प्रदेश कांग्रेस संगठन का मुखिया है, उसकी इतनी भी हैसियत नहीं है कि वह अपने नेताओं का स्वागत कर सके। विक्रम धुर्वे नेसवाल किया कि आदिवासी नेता मोहन मरकाम से सोनिया गांधी को कैसा खतरा था? मुख्यमंत्री स्वयं वहां खड़े होकर आदिवासी का अपमान देखते रहे। इससे यह साफ हो गया है कि कांग्रेस आदिवासियों को हमेशा दबा कुचला ही देखना चाहती है और कभी भी उन्हें नेतृत्व नहीं देगी।विक्रम धुर्वे ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस की सिर्फ जुबान पर है दिल में नहीं। आदिवासी को वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस मतलब निकल जाने के बाद पहचानती नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मरकाम के साथ लगातार हो रहा दुर्व्यवहार इसका प्रमाण है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

महिलाएंअपने आधिकार के लिए सिर मुंडवा रही हैं कुछ तो शर्म करे भूपेश सरकार- तोमन साहु

0

बालोद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष तोमन साहु ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आंदोलनरत महिलाएं आपने अधिकार अनुकंपा नियुक्ति के लिए अपना सिर, मुड़वा रही है वही एक ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रियंका गांधी को खुश करने के लिए उनके स्वागत में फूलों का कारपेट बिछा रही है। वही दूसरी छत्तीसगढ महतारी की बेटीया अपने आधिकार के लिए सिर मडवा रही जो की कांग्रेस सरकार के लिए शर्म की बात है साहु ने आगे कहा कि प्रदेश कि कांग्रेस ने शासकीय सेवा के दौरान जान गवाने वाले लोगों के परिवार को शासकीय नौकरी देने की घोषणा की थी लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने किए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। प्रदेश के लिए यह शर्म की बात है कि प्रदेश की बागडोर ऐसे हाथों में गया है जो केवल एक परिवार तक ही सीमित है उसके लिए प्रदेश की जनता कोई महत्व नहीं रखती है। अनुकंपा नियुक्ति की मांग करने वाले अपने परिवार लगभग 132 दिनो से लगातार आंदोलनरत है और अपनी जान तक देने को तैयार है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नजर आज तक इनकी तरफ नहीं गई है। आज प्रदेश की एक बेटी अपने पति के अधिकार को मांगते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ रो-रो कर कह रही है कि हमारा एवं हमारे परिवार का क्या कसूर है जो प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमारे साथ इस तरह का बर्ताव कर रही है। हमारे साथ अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल शिवरीनारायण में जाकर वादा करते हैं लेकिन आज तक उन वादों को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेटी-बहू अपने पिता व पति का अधिकार मांग रही है लेकिन प्रदेश की दमनकारी कांग्रेस सरकार अपने किए वादों से बचने के लिए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे महिलाओं के ऊपर अपने सिर मुड़वाने जैसे अकृत्य कार्य कराने के लिए बाध्य करें रहे है कांग्रेस का चरित्र ही रहा है

वादाखिलाफी करना। प्रदेश आज शर्मसार है क्योंकि प्रदेश की बागडोर एक ऐसे व्यक्ति के हाथ में हैं जो अपने आकाओं को खुश करने के लिए प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी दांव पर लगा देती है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने राष्ट्रीय अधिवेशन करने के लिए प्रदेश का खजाना गांधी परिवार और अपने चहेते नेताओं के लिए खोल देते हैं। लेकिन अनुकंपा नियुक्ति की मांग करने वाले की मांगों को पूरा करने के लिए उनके पास ना तो नौकरी और ना ही संवेदना है निश्चित ही अनुकंपा नियुक्ति के लिए जो विधावा महिलाएं आंदोलन रथ है अपने मांगों के लिए अलाप करते अपना सिर मुड़वा रही हैं उनकी हाय भूपेश सरकार को लगेगी जिसका जवाब छत्तीसगढ की जानता आगामी विधानसभा चुनाव जरुर देगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कोचवाही में 36वा महा अधिवेशन मनाया गया

0

कोचवाही में ध्रुव गोंड़ समाज की 36 वॉ महा अधिवेशन सम्पन्न एक जोड़ा शादी का आयोजन किया गया अथितियों ने उनकी शुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी अथितियों के द्वारा शादी हो या मरनी में कपड़ा देना लेना पूर्णत:प्रति बंधित

कांकेर – आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज के द्वारा ग्राम कोचवाही में 36वा महा अधिवेशन मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ आदि शक्ति बुढ़ा देव की पूजा अर्चना अतिथियो के द्वारा किया गया अधिवेशन के मुख्य अतिथियो को पुष्प गुच्छ बेच लगाकर सम्मान किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिरुमाल एम. डी. ठाकुर रास्ट्रीय प्रवक्ता आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज एवं अध्यक्ष धमधा गढ़,तिरुमाल बिष्णु देव पटौदी, फ़िल्म निर्माता एवं साहित्य कार धमधा, जिला अध्यक्ष राजनांदगांव ध्रुव समाज तिरुमाल नीलकंठ गड़े जी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष टाहकापार तिरुमाल राजेंद्र ध्रुव 18 परिक्षेत्र से पधारे क्षेत्र के मुड़ा दार उपस्थित थे।

समाज के द्वारा शादी व्याह में समाज के द्वारा कपड़ा देना कपड़ा बाटना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है इसी तरह मरनी कार्यक्रम में कफन कपड़ा डालने पूर्णतःरोक लगाई गई है शादी में भी गिप्ट देना प्रतिबंधित किया गया है समाज मे पैठू लाना भी मनाही यदि किसी व्यक्ति के द्वारा लाया हुआ जानकारी मिलती है तो उन्हें समाज से 12 वर्ष के लिए समाज से बाहर कर दिया जाएगा इस अवसर पर संभाग मुख्यालय बस्तर ,सुकमा, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, मानपुर मोहला आदि क्षेत्रों के जिला प्रमुख परिक्षेत्र मुड़ादारो के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यो को सम्मेलन में प्रस्तुत किये वही कार्यक्रम को सफल बनाने बड़ी संख्या में ध्रुव समाज के युवा युवती सहित समाज के भाई बहनो ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कोचवाही के मुड़ादार ने सभी आगंतुकों का प्रशस्ती पत्र देकर धन्यवाद प्रेषित किया।

इस्पात संयंत्र से ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार की क्रेन, जेसीबी गायब

0
  • कांट्रेक्टर से जप्त कर प्लांट के भीतर रखी गईं थीं ये मशीनें
  • एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट में सनसनीखेज मामला

नगरनार नगरनार स्टील प्लांट से लोह चोरी के मामले का पर्दाफाश होने के बाद प्लांट के अंदर से अब विशालकाय क्रेन और जेसीबी की चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। एक ब्लैक लिस्टेड कंपनी के जब्त की गई निर्माण कार्यों में उपयोग आने वाली भारी भरकम और महंगी जेसीबी मशीन एवं क्रेन गायब हो गईं हैं। इन दोनों मशीनी उपकरणों की नंबर प्लेटों में फर्जीवाड़ा कर प्लांट से बाहर ले जाए जाने की बात सामने आई है। क्रेन और जेसीबी मशीनों को इस तरह गायब कर दिए जाने का मामला नगरनार पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गईं है। एनएमडीसी का यह स्टील प्लांट अभी शुरू भी नहीं हो पाया है और प्लांट में रखी संपत्तियों पर चोरों की नजर पड़ चुकी है। पहले भी चोर प्लांट से लाखों का लोहा पार कर चुके हैं। चोरी के इस मामले में प्लांट का एक ठेकेदार आरोपी नामजद हुआ है। प्लांट के सुरक्षा गार्ड के संरक्षण में ठेकेदार लाखों का लोहा कबाड़ी की दुकान में खपा चुका है। पुलिस मामले का पर्दाफाश कर इसमें संलिप्त कुछ आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। मुख्य आरोपी ठेकेदार अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। लोहा चोरी का पर्दाफाश होते ही इस मामले का मास्टर माईंड ठेकेदार उमाशंकर पोद्दार फरार हो चुका है। पुलिस ने ठेकेदार पोद्दार का लोकेशन ट्रेश कर उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ रखा है, लेकिन 15 दिनों बाद भी पुलिस आरोपी ठेकेदार तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का दावा है कि ठेकेदार की गिरफ्तारी से लोहा चोरी सहित चोरी के अन्य मामलों का भी राज खुल सकता है।

प्लांट से कैसी गायब हो गईं भारी मशीनें ?

एनएमडीसी प्रबंधन ने कई ठेका कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड कर रखा है। एक कंपनी को वर्ष 2020 में ब्लैक लिस्टेड कर इस कंपनी के मशीनी उपकरणों को जब्त किया गया था। जप्त उपकरणों में साईनो कंपनी की क्रेन, जेसीबी सहित कई वाहन शामिल हैं। जप्त वाहनों व उपकरणों में से क्रेन एवं जेसीबी के प्लांट से गायब हो जाने की खबर है।

फर्जी पेपर तैयार कर मशीनों को किया गया गायब

जानकारी मिली है कि एक स्थानीय ठेकेदार ने उक्त मशीनी उपकरणों को प्लांट से बाहर निकालने की रणनीति तैयार की और उस षडयंत्र में वह सफल भी हो गया। क्रेन को सुरक्षा गार्ड की मदद से पार कर दिया गया। मशीनी उपकरणों के फर्जी पेपर तैयार कर रिपेयरिंग के नाम पर बाहर निकाले जाने की खबर है। जानकारी मिली है कि उक्त क्रेन और जेसीबी को एक कंपनी द्वारा बाहर किराए पर चलाया जा रहा है। बहरहाल नगरनार पुलिस को भी मामले की भनक लग चुकी है और वह अपने स्तर पर पड़ताल में जुट गईं है।

जुटा रहे हैं जानकारी

मशीनी उपकरणों के गायब होने की जानकारी नहीं है। इसके बारे में पता करवाकर ही ठोस जानकारी दे पाऊंगा।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने लिया जैनाचार्यों से आशीर्वाद

0
  • छत्तीसगढ़ में खुशहाली और सुख, शांति, समृद्धि की कामना की

रायपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने रायपुर में विराजित जैन आचार्यों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने जैन संतों से छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली और छत्तीसगढ़ में सुख शांति व समृद्धि की कामना की। रायपुर स्थित धर्मनाथ जिनालय व जिनकुशल सूरि दादाबाड़ी में भव्य अंजन शालाका व प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन खतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सुरिश्वर जी एवं आचार्य जिनपीयूष सुरिश्वर जी के सानिध्य में आयोजित है।

महोत्सव के दौरान परमात्मा के जन कल्याणक प्रसंग अवसर पर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन भी शामिल हुए तथा खतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सुरिश्वर व आचार्य जिनपियूष सुरिश्वर के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की जनता की सुख शांति समृद्धि के आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संगीता बूरड़, महेंद्र कोचर, हरीश डागा, खेमराज बैद समेत विभिन्न जैन श्रीसंघों के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के कर कमलों से जिले में 02 नए थानो ”सनौद” तथा ”पुरूर” का शुभारंभ किया गया

0

दिनांक 28.02.2023 बालोद जिले अब हो जाएंगे कुल 15 थाने एवं 03 चौकीयॉ। नवीन थाना सनौद थाने अंतर्गत आएंगे कुल 25 गांव एवं नवीन थाना पुरूर अतंर्गत आएंगे 29 गांव। माननीय मुख्यमंत्री भूपेष बघेल छ.ग. शासन के मषांनुरूप आज दिनांक 28.02.2023 को जिला बालोद में दो नवीन थाने पुरूर एवं सनौद का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छ.ग. शासन उपस्थित रहे मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दोनो नवीन थाना ‘‘पुरूर’’ एवं ‘‘सनौद’’ का फीता काटकर आम जनता के लिए थाने का शुभारंभ किया गया, इसके साथ ही सनौद एवं पुरूर क्षेत्रांतर्गत आने वाले वाले. ग्रामीणों के लिए अब थाने संबंधी सभी कार्य के लिए गुरूर थाने जाने की आवष्यकता नहीं होगी सभी कार्य नजदीकी थाने पुरूर एवं सनौद में संचालित होगी। नवीन थाना सनौद में थाना रनचिरई क्षेत्र में आने वाले 04 गावं सियनमरा, भुसरेंगा, सतमरा, बेलौदी, थाना गुरूर क्षेत्र में आने वाले 15 ग्राम डोटोपार, पिकरीपार, अरमरीकला, कोसागांेदी, खेरथा, तिलखैरी, पड़कीभाट, मोहारा, जेवरतला डांडसेरा, मुडपार, ओझागहन, तितुरगहन, भोथली और बासीन, चौकी कंवर क्षेत्र में आने वाले 06 ग्राम पलारी, सनौद, भिरई, हसदा, बोहारा, अरकार कुल 25 गावं शामिल होंगे।

नवीन थाना पुरूर में थाना गुरूर क्षेत्र में आने वाले 29 गावं क्रमषः पुरूर, आनंदपुर, बालोदगहन, मुड़खुसरा, बोरिदकला, नवागांव, भेजामैदानी, कनेरी, कुम्हारखान, भुर्रीगांव, उसरवारा, चंदनबिरही, चिटौद, फागुन्दाह, बागतराई, जगतरा, सांेहतरा, नैकुरा, बिच्छीबाहरा, ओनाकोना, आमापानी, कर्रेझर, मरकाटोला, मुस्केरा, पोंड, अलौरी, कोचवाही, मुजालगोंदी, भैसमुण्डी कुल 29 गांव शामिल होंगे।नवीन थाने उद्घाटन में कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक जिला बालोद (छ0ग0) शासन, श्रीमति संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद विधानसभा जिला बालोद (छ0ग0), कुलदीप शर्मा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बालोद, डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बालोद, आयुष जैन डीएफओ बालोद, श्रीमति रेणुका श्रीवास्तव जनपद पंचायत सीएओ बालोद, श्रीमति सोना देवी देषलहरे जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद एवं जिले के अन्य गणमान्य नागरिक शासकीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विधायक चंदन कश्यप ने राजपुर में 20 लाख से अधिक का किया भूमिपूजन

0

नारायणपुर विधानसभा के ग्राम राजपुर में नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ने सीसी रोड निर्माण कार्य नया पारा लागत 9 लाख,सीसी रोड निर्माण कार्य सरगीगुड़ा लागत 5 लाख,सीसी रोड निर्माण कार्य ब्राम्हण पारा राजपुर लागत 6.38 लाख, का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया इस दौरान विधायक कश्यप ने सरकार की विभिन्न योजना के बारे में जानता को विस्तृत जानकारी दिए साथ ही इस रोड बनने से स्कूल के बच्चो और ग्रामीण को आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी और मैं प्रयत्न करते रहूंगा की मेरे क्षेत्र में लगातार विकाश करता रहूंगा।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम,ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम,विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया,डमरू मौर्य, बैसाखू राम कश्यप,रामबासी कश्यप, पूरन बघेल,रघुनाथ,रमेश कश्यप,विजय कश्यप,श्यामवती बघेल, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी,सेवन कुमार निरंजन पांडे, एव अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अब मरीजों को खाट पर लादकर ले जाने की नहीं आएगी नौबत

0
  • महिलाओं की मांग पर सांसद बैज ने की एंबुलेंस दिलाने की घोषणा
  • महिला समूह ने मांगा फ्रिज और स्पीकर सेट तो तुरंत दे दी मंजूरी

बस्तर सुदूर मारडूम क्षेत्र के लोगों को अपने बीमार परिजनों को 25 किलोमीटर दूर अस्पताल तक खाट या कंधों पर लादकर ले जाना नहीं पडेगा। जल्द ही गांव को चिकित्साकीय उपकरणों से लैस एंबुलेंस की सुविधा मिल जाएगी। जब गांव की महिलाओं ने बताया कि बीमार पड़ने वाले ग्रामीणों और गर्भवती महिलाओं को खाट पर या कंधों पर लादकर 25 किलोमीटर दूर स्थित ले जाना पड़ता है, यह सुन बस्तर के संवेदनशील सांसद दीपक बैज द्रवित हो उठे। उन्होंने तत्काल गांव के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा कर दी। यही नहीं जब महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने एक फ्रिज और लाऊड स्पीकर सेट की मांग रखी, तो सांसद श्री बैज ने इसके लिए भी तुरंत स्वीकृति दे दी। सांसद की इस सदाशयता का महिलाओं और ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहत से स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

सांसद दीपक बैज लोहंडीगुड़ा विकासखंड के मारडूम कलस्टर में आयोजित महिला स्व सहायता समूहों की वार्षिक आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। यह आमसभा राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और स्व रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित की गईं थी और इसमें तीन सौ से भी अधिक महिला स्व सहायता समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। आरंभ में महिलाओं और ग्रामीणों ने सांसद दीपक बैज का बाजे गाजे तथा लोकगीतों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में लोहंडीगुड़ा के जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित थे। लोहंडीगुड़ा की महिलाओं ने सांसद दीपक बैज को अपनी सबसे बड़ी व्यथा सुनाते हुए बताया कि गांव में जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है और गर्भवती महिलाओं के प्रसव की नौबत आती है, तो उन्हें खाट पर या कंधों पर लादकर 25 किलोमीटर दूर स्थित लोहंडीगुड़ा अस्पताल ले जाना पड़ता है। अस्पताल पहुंचने में घंटों लग जाते हैं और समय पर उपचार न मिल पाने के कारण कई बार मरीज या गर्भवती महिला की रास्ते में ही मौत हो जाती है। सांसद दीपक बैज ग्रामीणों की यह त्रासदी सुन द्रवित हो उठे। उन्होंने बिना देरी किए गांव को जरूरी चिकित्सकीय संसाधनों से युक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा कर दी। इस एंबुलेंस का लाभ मारडूम समेत आसपास के सभी गांवों को मिलेगा। जैसे ही सांसद बैज ने एंबुलेंस दिलाने की घोषणा की, सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। महिलाओं और ग्रामीणों ने बैज जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जताई। इसी बीच स्व सहायता समूह मारडूम की महिलाओं ने अपने समूह के लिए एक फ्रिज और लाऊड स्पीकर सेट की भी मांग सांसद से कर दी। सांसद बैज ने महिला समूह को फ्रिज और लाऊड स्पीकर सेट दिलाने की भी घोषणा तुरंत कर दी और एक बार फिर तालियों की गूंज सुनाई देने लगी।

महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं मुख्यमंत्री बघेल

सभा को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाएं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ स्वयं तो उठा ही रही हैं, इन योजनाओं का प्रचार कर अन्य महिलाओं को भी उनका लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। श्री बैज ने कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके नेतृत्व वाली सरकार आदिवासी समुदाय, महिलाओं तथा सामान्य वर्ग के गरीब ग्रामीणों के कल्याण और समग्र उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हमारी सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। बस्तर के जो गांव जरूरी बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे, उन गांवों मे भी आज सड़क, बिजली, पानी, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन, देवगुड़ी निर्माण चिकित्सा सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। श्री बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व मे आज बस्तर विकास का नया इतिहास रच रहा है। हमारे सभी विधायक भी पूरी निष्ठा के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों की समस्याएं दूर करने मे प्रणप्राण के साथ जुटे हुए हैं। श्री बैज ने कहा कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी जिलों के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धन की कोई कमी नहीं होने दे रहे हैं और सभी जिले तरक्की की राह पर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से घर की देहरी से बाहर निकलकर गांव, समाज और राज्य की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया। सभा को जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप और उपाध्यक्ष योगेश बैज ने भी संबोधित किया।

परीक्षार्थी तनाव न पालें, खुद पर पूरा भरोसा रखें : रेखचंद जैन

0
  • संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने विद्यार्थियों को दिए कामयाबी के टिप्स, बेहतर परिणाम के लिए दी शुभकामनाएं भी

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने परीक्षाएं दे रहे तथा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों से कहा है कि वे अपनी तैयारियों को लेकर खुद पर भरोसा रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्रों को हल करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। उन्होने समस्त परीक्षार्थियों से कहा है कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का तनाव न लें। अपनी तैयारियों को लेकर भरोसा रखें। परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए श्री जैन ने कहा कि वे सफल होकर अपना, अपने परिवार, समाज तथा क्षेत्र का नाम जरूर रोशन करेंगे। ज्ञात हो कि मंगलवार से छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो गईं हैं। जबकि सीबीएसई व आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।

स्कूलों में पहुंचकर जैन ने बढ़ाया मनोबल

वर्तमान शिक्षा सत्र में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 25 से अधिक हाई स्कूलों और हायर सेकंडरी स्कूलों में पहुंचकर विधायक रेखचंद जैन ने छात्र- छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इन स्कूलों में जाकर उपस्थित छात्रों को न केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में संचालित योजनाओं तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी, बल्कि उनका हौसला भी बढ़ाया। बच्चों की हौसला अफजाई के लिए अनेक स्कूलों में विधायक ने प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी की रचना ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ भी विद्यार्थियों को सुनाई। गौरतलब है कि जगदलपुर विधायक श्री जैन ने यह घोषणा भी कर रखी है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के जो भी विद्यार्थी दसवीं- बारहवीं बोर्ड परीक्षा की टॉप 10 सूची में आएंगे, उन्हें वे 51 हजार रुपये की सम्मान राशि देंगे। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की इस घोषणा से विद्यार्थियों को कुछ कर दिखाने की प्रेरणा मिली है और इस घोषणा के बाद से ही विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में उच्चतम अंक लाने के लिए लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी।

MOST POPULAR

HOT NEWS