City Media - Page 851 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 851

परीक्षार्थियों से रेखचंद जैन ने कहा- विश्वास रखें, सफलता मिलेगी

0
  • विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए दी शुभकामनाएं

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने परीक्षार्थियों से कहा है कि वे अपनी तैयारियों को लेकर विश्वास रखें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होने समस्त परीक्षार्थियों से कहा है कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का तनाव न लें। अपनी तैयारियों को लेकर भरोसा रखें। परीक्षार्थियों को शुभकामना देते कहा कि वे सफल होकर अपना, परिवार, समाज तथा क्षेत्र का नाम जरूर रोशन करेंगे। ज्ञात हो कि मंगलवार से छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं जबकि सीबीएसई व आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।

स्कूलों में पहुंचकर जैन ने बढ़ाया है मनोबल

वर्तमान शिक्षा सत्र में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 25 से अधिक हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों में पहुंचकर विधायक रेखचंद जैन ने छात्र- छात्राओं का मनोबल बढ़ाया है। इन स्कूलों में जाकर उपस्थित छात्रों को न केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में संचालित योजनाओं तथा स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी बल्कि उनका हौसला भी बढ़ाया। बच्चों की हौसला-अफजाई के लिए अनेक स्कूलों में विधायक ने प्रसिध्द कवि सोहन लाल द्विवेदी की रचना कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, का पाठ भी किया। गौरतलब है कि जगदलपुर विधायक जैन ने यह घोषणा भी की है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के जो भी विद्यार्थी दसवीं- बारहवीं बोर्ड परीक्षा की टॉप 10 सूची में आएंगे उन्हें वे 51 हजार रुपये की सम्मान राशि भी देंगे।

दो पंचायतों के किसानों को अब मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा

0
  • मनरेगा के तहत बन रही है 18 किलोमीटर लंबी फील्ड चैनल
  • रुकेगी पानी की बर्बादी, किसानों को मिल रही है भरपूर मजदूरी भी
  • कोसारटेडा जलाशय का पानी पहुंचेगा टेल एरिया खेतों तक

जगदलपुर दो ग्राम पंचायतों को अब जल्द ही बेहतर सिंचाई सुविधा मिलने लगेगी। पानी की बर्बादी रुकेगी और टेल एरिया के खेतों तक बिना रुकावट पानी पहुंचेगा। इस बहुआयामी पहल से किसानों को रोजगार भी मिल रहा है। महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत बोड़नपाल-2 एवं छोटे आमाबाल ग्राम पंचायत के किसानों को रबी व खरीफ सीजन में फसलें लेने के लिए पानी उपलब्ध कराने 18 किलोमीटर लंबी फील्ड चैनल का निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इस कार्य की कुल लागत राशि 4 करोड़ 95 लाख 52 हजार रुपए है। अब तक लगभग ढाई किलोमीटर लंबाई तक फील्ड चैनल बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। पहले कच्ची सिंचाई नाली होने के कारण कोसारटेडा मध्यम सिंचाई परियोजना से छोड़े जाने वाले पानी को किसानों के अंतिम खेतों तक पहुंचने में बहुत ज्यादा समय लग जाता था और 40 फीसदी पानी बर्बाद हो जाया करता था। मनरेगा के तहत पक्की फील्ड चैनल का निर्माण होने से न सिर्फ कम समय में पानी आखिरी छोर के खेतों तक पहुंचेगा, बल्कि पानी की बर्बादी भी कम होगी। खुद अपने खेतों में फील्ड चैनल का निर्माण करने हेतु छोटे आमाबाल के जॉब कार्डधारी कृषक मनरेगा अंतर्गत श्रम कर रहे हैं। जिससे उन्हें प्रतिदिन 204 रुपए मजदूरी के रूप में प्राप्त हो रहे हैं। इस प्रकार जॉब कार्डधारी किसान परिवार अपने खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का कार्य स्वयं अपनी मेहनत से कर मनरेगा से मजदूरी के रूप में राशि भी प्राप्त कर रहे हैं। पिछले दिनों जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश कुमार सर्वे ने चैनल निर्माण कार्य का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्वे को कार्य की उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बारिश के पहले फील्ड चैनल का निर्माण कार्य पूर्ण कर जल्द ही किसानों को लाभ पहुंचाने के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने निर्देशित किया।

दल्ली राजहरा सड़क दुर्घटनाओं में कमी के उद्देश्य से पुलिसिया समझाइश एवं कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर तेज रफ्तार ट्रक मकान में घुसा

0

दल्लीराजहरा– तेज रफ्तार ट्रक आज रात 8:00 बजे के आसपास चौराहा पड़ाव में राजेश प्रधान के घर में घुसी। कल ही पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से दल्ली राजहरा एवं डौंडी क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया था एवं कई नशेड़ी ड्राइवरों के साथ-साथ तेज रफ्तार ट्रक ऊपर भी चालानी कार्रवाई कर चेतावनी भी दी थी इसके दूसरे दिन ही इस तरह तेज रफ्तार ट्रक चौराहापड़ाव निवासी राजेश प्रधान के मकान में घुस गई। घर के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ट्रक क्रमांक सीजी 17 के एक्स 2500 का ड्राइवर भी घटना कारितकर मौके से फरार हो गया ज्ञात हो कि हजारों की संख्या में ट्रक इस मार्ग से आयरन परिवहन कार्य करती है एवं लगातार दुर्घटनाएं घट भी रही हैं इसके बावजूद भी शहर से बाईपास रोड का निर्माण नहीं कराया जा रहा है नो एंट्री लगने के बावजूद भी ट्रक नोएंट्री सीमा के अंदर आ जाती हैं आज की घटना में गनीमत यह रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ। मौके पर तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारी तत्काल पहुंचकर नाराज नागरिकों को समझाइश देकर आंदोलन को रोकने का प्रयास किया किंतु यह जानना लाजमी है कि प्रशासन जितनी तत्परता से दुर्घटना के बाद सक्रिय होती है इतनी तत्परता से उनके रोकने के लिए वर्षों से शहरवासियों की मांग पर बाईपास रोड की सुस्त प्रगति पर सक्रियता क्यों नहीं दिखाती जिससे आम जीवन सुरक्षित हो सके एवं दुर्घटना में कमी लाई जा सके।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ग्राम भर्रीटोला 43 में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए विक्रम धुर्वे

0
  • ग्राम भर्रीटोला में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी का समापन
  • नवापारा भर्रीटोला की टीम रही विजेता

दल्लीराजहरा यूवा क्लब एवम समस्त ग्रामवासी भर्रीटोला 43 के तत्वधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके समापन में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे शमिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच धनश्याम गुनेंद्र, बीरबल तारम ने की।विशिष्ठ अतिथि योगेंद्र सिन्हा,हरे गुनेन्द्र,राम प्रसाद,डोमन,झगरू राम,राजेंद्र माहला,मनोजकोठारी,जोर्धन,माखन,धीराजू,चिंता राम, टी आर मंडावी ने की। विक्रम धुर्वे ने दीप प्रज्ज्वलित व पूजा अर्चना कर विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को बधाई दी एवम सदेव अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। विक्रम धुर्वे ने आगे कहा कि गांवो में इस तरीके से इतने अच्छे खेल प्रतियोगिता के आयोजन करवाने से युवाओं के बीच खेल का उत्साह बढ़ता है,

और गांव के प्रतिभागीयो को राज्य व राष्ट्रीय खेलों में प्रतिनिधित्व करने की प्रेरणा मिलती है।।योगेन्द्र सिन्हा ने कहा कि हमे हार जीत की परवाह ना करते हुऐ खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।इस कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों से हिस्सा लिया जिसे नवापारा भर्रीटोला की टीम प्रथम, कामरौद द्वितीय ,धुर्वाटोला तृतीय व कोटा गांव चतुर्थ रही।इस दौरान समिति के अध्यक्ष हरीश नायक,भूपेंद्र कोठारी,दीपक शिनेंद्र,देवीलाला व सभी सदस्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पत्र लिखकर सीएम बघेल का आभार माना

0
  • कोटा में छात्रावास निर्माण के फैसले को बताया अदूरदर्शी कदम- हर साल बस्तर अंचल समेत छत्तीसगढ़ के हजारों विद्यार्थी जाते हैं कोचिंग लेने

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार माना है और कहा है कि उनका यह कदम बस्तर समेत राज्य के उन हजारों विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा जो हर साल राजस्थान के कोटा में नीट व ट्रिपल आइटी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए जाते हैं। ज्ञात हो कि छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कोटा शहर में एक एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि वहां छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जा सके। पत्र में कहा गया है कि हर साल बस्तर अंचल के सैकड़ों विद्यार्थी डॉक्टर या इंजीनियर बनने की परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा जाते हैं। बच्चों का भविष्य गढ़ने के लिए उनके माता- पिता अपना सर्वस्व लगा देते हैं जिसका असर उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से बस्तर के हजारों परिवारों को आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। साथ ही, दिल्ली की तर्ज पर हॉस्टल का संचालन किए जाने से संबंधित विभाग में भी नौकरी के दरवाजे खुलेंगे। इससे बेरोजगार युवक- युवतियों का नियोजन सरकारी विभाग में होगा। जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस प्रयास को दूरदर्शी तथा राज्य व बस्तर हित में उठाया गया बेहतरीन कदम बताया है।

कोरोना काल में भी बघेल- जैन ने की थी मदद

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में आए कोरोना की पहली लहर के दौरान भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कोटा में फंसे बस्तर संभाग के सैकड़ों विद्यार्थियो को वहां से लाने में मदद की थी। तब जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कोटा बस भेजकर कोचिंग ले रहे बस्तर संभाग के विद्यार्थियों को लाने की मांग की थी। सीएम बघेल ने मानवीय व संवेदनशील कदम उठाते न केवल बसों की व्यवस्था करवाई थी अपितु यहां से अधिकारियों को भेजने भी निर्देशित किया था। परिणामस्वरूप अप्रैल 2020 को कोटा राजस्थान से बस्तर के सैकड़ों विद्यार्थी सुरक्षित तरीके से अपने घरों तक पहुंचाए गए थे। बच्चों को कोटा से लाकर घरों तक सुरक्षित पंहुचाने में तब संसदीय सचिव जैन ने सकारात्मक, लोक हितैषी व मार्मिक पहल की थी जिसे आज भी संबंधित परिवारों के साथ आम जन मानस के द्वारा याद किया जाता है।

कांग्रेस का अधिवेशन रायपुर में होना सौभाग्य की बात बघेल

0
  • महाधिवेशन और सभा में शामिल हुए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल

बस्तर रायपुर में आयोजित कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन और आमसभा में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए। श्री बघेल ने कांग्रेसजनों के साथ सभा स्थल पहुंचकर कार्यकर्त्ताओं भारत जोड़ो यात्रा की झांकी देखी। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा का देशभर में मोहब्बत का पैगाम दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महा अधिवेशन का रायपुर में आयोजन होना छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जनों के लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। बस्तर विधायक बघेल ने कहा कि जनता का कल्याण और देशसेवा ही कांग्रेस की मूल भावना है, जो हमें शक्ति और ऊर्जा देती है।

पार्टी के सिद्धांतों के साथ कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता मज़बूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन ऐसे समय में हुआ जब देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। बघेल के साथ कांग्रेस नेता दिनेश यदु, सामूराम, मोहनीश नायडू, रियाज खान, राम्याराम मौर्य, दिनेश, धनुरजय कश्यप, गणेश बघेल, मनीराम, नवल कश्यप, राजेश कुमार, सागर कश्यप, गोपाल कश्यप, वासुदेव बघेल, उमा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आईईडी ब्लास्ट में जशपुर जिला निवासी हेड कांस्टेबल शहीद

0
  • नारायणपुर पुलिस लाईन में शहीद संजय लकड़ा को दी गई सलामी

जगदलपुर बस्तर संभाग में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत नक्सली मूवमेंट की सूचना पर 26 फरवरी को ओरछा थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर निकली जिला पुलिस बल एवं डीआरजी एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की संयुक्त टीम को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया। शहीद 16वीं बटालियन का प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा है। आईईडी ब्लास्ट में संजय लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इलाज के दौरान उन्होंने वीरतगति को प्राप्त किया। शहीद संजय लकड़ा के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन नारायणपुर में सम्मान पूर्वक सलामी दी गयई। इस दौरान नारायणपुर जिला पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और डीआरजी के वरिष्ठ अधिकारी, जवान एवं सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे अफसरों ने शहीद संजय लकड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें सैल्यूट किया। पूरी पुलिस लाईन शहीद संजय लकड़ा अमर रहे के घोष से गूंज उठा। सलामी देने के बाद संजय लकड़ा के पार्थिव देह को जशपुर जिला स्थित गृहग्राम के लिए रवाना किया गया। शहीद जवान संजय लकड़ा जिला जशपुर के निवासी थे। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए थे। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली बौखला गए हैं और आएदिन आम नागरिकों तथा सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।

भारत सरकार द्वारा IIM रायपुर G20,Y20 बस्तर युवोदय स्वयंसेवक हुए शामिल

0

जगदलपुर – केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, रेणुका सिंग MOS ट्राइबल अफेयर्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया उपस्थित थे और विश्व के 20 देशाें से आए प्रतिनिधियों, रॉबयॉर्क (USA) आर्लो लार्ड (फ्रांस) अन्य उन्होंने सभी को अपनी राय साझा किया अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विश्विद्यालय के कुलाधिपति राम कुमार ककानी कुलपति संजीव परासर, अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी दी।

कहा इस वर्ष G20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरे देशभर Y20 का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं के विचार एवं सुझाव प्राप्त कर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए रोडमैप बनाने का कार्य किया जा रहा है।आजादी के 75वें वर्ष बाद भारत को G20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है यह सम्पूर्ण देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रयासों को बताते हुए कहा पहले देश स्टार्टअप के मामले में बहुत पीछे हुआ करता था लेकिन इस कार्यकाल में स्टार्टअप को नया पंख मिला जिससे अब युवा जॉब सीकर न होकर जॉब गिवर बन रहे हैं। भारत के युवा वैश्विक स्तर पर अपने कौशल और आइडिया से अलग पहचान बना रहे हैं।मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए युवाओं के प्रश्नों का उत्तर दिया। बस्तर के युवोदय स्वयंसेवक अनीता नेताम, घनश्याम दीवान Y20 में सभी 20 देशवासियों के समक्ष बस्तर जिला में 7000 वॉलिंटियर्स युवोदय के प्रत्येक गतिविधियों में कार्य करते हैं और मुख्य रूप से मासिक धर्म (महावारी प्रबंधन) स्वच्छता आदि के विषय में बताया और और हमारे बस्तर की पर्यावरण,संस्कृति, कला, से निखरता बस्तर जिले के बारे में भी बताया गया और युवाओं को खेल के क्षेत्र में रोजगार को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा भारत सरकार खेलों इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर में एक हजार से ज्यादा ट्रेनिग सेंटर खोले जा रहे है जिसमें पूर्व खिलाड़ियों को प्रशिक्षक व सम्बन्धित स्टॉफ के रूप में रोजगार देने की योजना है। ने G20 से भारत की आर्थिक ढांचे पर पढ़ने वाले प्रभाव को लेकर सवाल किया जिसके जवाब में बताया कि G20 में विश्व के अनेक देशों के लोग भारत आएंगे जिससे देश में विदेशी निवेश में वॄद्धि होगी साथ ही पर्यटन व संस्कृति के प्रसार को बढ़ावा मिलेगा। सरकार के देशहित मे उठाये कठोर कदम, भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने व 2047 में देश को विकसित राष्ट्र बनाने किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।कार्यक्रम में G20, Y20 साथ साथ विभिन्न जिलों के युवोदय स्वयंसेवक घनश्याम दीवान, अनिता नेताम एवं अन्य मण्डलों प्रशन माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में रायपुर DYEO अर्पित तिवारी, सहित नेहरू युवा केन्द्र छग के अधिकारी, एनवाईवी, युवा मंडल सरकार विश्वविद्यालय के स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के मंच पर बढ़ा बस्तर का मान

0
  • बस्तर के ऊर्जावान सांसद दीपक बैज को भी मिली मंच पर जगह
  • कांग्रेस के विशाल और गौरवपूर्ण आयोजन में बस्तर को सम्मान मिलने से आदिवासियों में उमड़ा उत्साह

जगदलपुर रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन में बस्तर को जो सम्मान मिला, उसने बस्तरवासियों और यहां के आदिवासियों को अभिभूत और आल्हादित कर दिया है। अधिवेशन के मंच पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ बस्तर के युवा ऊर्जावान सांसद दीपक बैज को भी जगह मिली थी। 24 फरवरी से आरंभ कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन का समापन 26 फरवरी को हुआ। अधिवेशन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान अधिवेशन के मंच पर बस्तर के सांसद दीपक बैज, सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का समेत छत्तीसगढ़ के अन्य सांसदों को भी जगह दी गई थी। अपने प्रिय सांसद दीपक बैज को कांग्रेस के टॉप लीडरों के साथ मंच पर बैठे देख बस्तर संभाग के कांग्रेसजनों जबरदस्त उत्साह और भारी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। बस्तर के आम नागरिकों और आदिवासियों की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। नागरिकों का कहना है कि अपने सांसद दीपक बैज को मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अन्य राष्ट्रीय नेताओं तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंच पर बैठे देखना हमारे लिए गौरव की बात है। वहीं यहां के आदिवासियों ने कहा है कि कांग्रेस ने एक आदिवासी सांसद को मंच देकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है।

कांग्रेस की आमसभा में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0
  • विधायक जैन के साथ सैकड़ों कार्यकर्त्ता भी पहुंचे थे रायपुर

जगदलपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के पश्चात आयोजित विशाल आमसभा में जगदलपुर के विधायक तथा संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। श्री जैन और उनके साथ रायपुर पहुंचे कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्त्ता कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, मलिकार्जुन खड़गे जिन्दाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सभा स्थल पर जमा हुए थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओजस्वी भाषण पर जगदलपुर के कांग्रेसियों ने जमकर की नारे लगाए और तालियां बजाई।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नानगुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल, नगरनार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरला तिवारी, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता फूलसिंह बघेल, राधामोहन दास, सुनील दास, शंकर नाग समेत सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS