प्रशासनिक कसावट लाने के लिए अपर कलेक्टर ने की ठोस पहल
अधिकारी ने की कंपोजिट बिल्डिंग की आकस्मिक पड़ताल
जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशानुसार प्रशासनिक कसावट के लिए शुक्रवार को अपर कलेक्टर हरेश मंडावी ने संयुक्त कार्यालय (कम्पोजिट बिल्डिंग) स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।अपर कलेक्टर श्री मंडावी ने कार्यालय खुलने के तुरंत बाद 10 बजे से 10.30 बजे के मध्य निरीक्षण आरंभ किया। उन्होंने निरीक्षण एसडीएम कार्यालय से प्रारंभ किया। वहां केवल एक कर्मचारी ही उपस्थित पाया गया। अपर कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान निर्वाचन शाखा एवं उप पंजीयक विभाग के कार्यालयों के ताले भी नहीं खुले थे। निरीक्षण की कड़ी में प्रथम तल में स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग, अंत्यावसायी, श्रम विभाग, हथकरघा, खादी ग्रामोद्योग, खनिज विभाग, खाद्य एवं औषधि विभाग का औचक निरीक्षण करने पर अधिकांश कुर्सियां खाली मिलीं। कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में पूछने पर कोई जवाब नहीं मिल पाया। द्वितीय तल में निरीक्षण करने पर राजीव गांधी शिक्षा मिशन के अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नगर निवेश कार्यालय, हाथ करघा, जिला योजना सांख्यिकी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला निर्वाचन एवं महिला बाल विकास विभाग के कुल 63 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जितने भी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है तथा सर्विस बुक में इन्द्राज करने की योजना है। साथ ही कार्यालय प्रमुख से भी जवाब तलब करने की कार्यवाही की जाएगी।
जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के आयुक्त दिनेश कुमार नाग के निर्देश पर निगम के पीएचई विभाग द्वारा निजी नल कनेक्शनों व सार्वजनिक नलों में अवैध रूप से टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।वाले पर करवाई करना प्रारंभ कर दिया है । जिसके तहत आज शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित छ: टूल्लू पंपों को जप्त करने की कार्रवाई की गई।नगर निगम के अमलों द्वारा हर वार्ड में घर घर जाकर बकाया जलकर की बकाया राशि की वसूली भी जा रही है। जलकर की राशि नहीं पटाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जलकर विभाग प्रभारी राकेश झलके ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर शहर के 48 वार्डों में बकाया जलकर की वसूली व अवैध टूल्लू पंपों की जप्ती की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई एवं कर वसूली में नगर निगम कर्मी टिलेश ठाकुर, सोनसिंह, कृष्णा पाठक, चेलाराम सिन्हा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
जानकारी प्राप्त करने पहुंचे पत्रकार से नपा अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार मोटरसाइकिल की हवा निकलवाया
नगरपालिका उपाध्यक्ष की चोरी की शिकायत पर प्रशासन मौन
दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 22 जेडी ऑफिस के सामने स्थित सायकल स्टैंड गायब हुआ आज फिर अपने स्थान पर वापस, नए रूप में दिखाई दिया पुरानी सीट के स्थान पर चमकती स्तर हीन सीट बेतरतीब से बना स्टैंड खाना पूर्ति लगा स्टैंड में गुणवत्ताहीन कार्य स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं कुछ दिनों पूर्व इस सम्बंध में न. पा. अधिकारी से इस विषय में संज्ञान लेने का प्रयास किया गया था तो उनके द्वारा बताया गया की 6 बिस्तर अस्पताल के निर्माण हेतु उक्त स्टैंड को नगर पालिका द्वारा तोड़ा गया। नगर पालिका द्वारा मनमानी करते हुए बिना किसी अनुमति के शहर के पावर हब कहे जाने वाले जेडी ऑफिस कार्यालय बिल्डिंग के बाउंड्री बॉल को भी तोड़ दिया गया बी. एस. पी.की उक्त बिल्डिंग में वर्तमान समय में 5 शासकीय कार्यालय का संचालन किया जाता हैं जिसमे न्यायालय,सिटी मजिस्ट्रेट तहसील कार्यालय , उपकोषालय एवं राजस्व निरीक्षक कार्यालय शामिल है। किंतु न.पा. के लोगों द्वारा किसके आदेश से उक्त बाउंड्री वॉल को तोड़कर 6 बिस्तर अस्पताल बनाने का प्रयास किया गया ।
जिसे बाद में पुनः बनाया गया। स्टैंड का पुनर्निर्माण नगर पा.अधिकारी के कथन अनुसार नगर पालिका द्वारा कराया गया जा रहा है किंतु यहां पर जानना अत्यंत ही आवश्यक है कि बिना किसी पूर्व प्लानिंग के निर्माण हेतु किस तरह स्वीकृति प्रदान की गई जिसका भूमि पूजन भी क्षेत्र के विधायिका एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया द्वारा कराया गया एवं उनकी गरिमा को ताक पर रख स्थल परिवर्तन कर दिया गया। शासकीय राशि का इस तरह का खुलेआम दुरुपयोग किया क्या जाना कहां तक सही है स्टैंड को तोड़ने एवं पुनर्निर्माण का वह किस मद से किया गया स्टैंड में लगी पुरानी सीट एवं अन्य सामग्री कहां गायब हो गई जिसके स्थान पर नया समान लगाया गया। आम नागरिकों की जबान पर कथन चर्चा में है कि गायब स्टैंड प्रकट हो गया।
उक्त साइकिल स्टैंड की चोरी होने की शिकायत नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन द्वारा राजहरा थाने में शिकायत की गई थी किंतु उक्त संबंध में नगर पालिका द्वारा राजहरा थाना द्वारा पूछे जाने पर कोई स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया गया।
इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने पहुंचे पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया गया एवं नगर पालिका अधिकारी द्वारा उनके मोटरसाइकिल की हवा निकाल दी गई।
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में राजस्व निरीक्षकों को फटकार
जगदलपुर नगर पालिक निगम के कार्यालय मे राजस्व सभापति राजेश राय व आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने निगम राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। वार्डवार राजस्व वसूली की समीक्षा की गईं। 48 वार्डो से वार्डवार समेकित व संपत्ति कर की वसूली की जानकारी संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षकों से ली गईं। सभापति व आयुक्त ने सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को शत प्रतिशत वसूली का निर्देश दिया। निगम की राजस्व वसूली मे तेजी लाने वार्डो में घर घर जाकर समेकित व संपत्ति कर की वसूली करने के लिए कहा गया। चेतावनी दी गईं कि राजस्व वसूली मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने फरवरी माह में अब तक 50 प्रतिशत से कम राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 27 सहायक राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश राजस्व अधिकारी को दिया। साथ ही मार्च के अंत तक 100 प्रतिशत की वसूली करने का निर्देश संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षकों व अधिकारियों को दिया है। वहीं राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों से वसूली के संबंध मे विस्तृत से चर्चा कर वसूली तेजी से करने की बात कही। आयुक्त नाग ने राजस्व विभाग के सहायक राजस्व निरीक्षकों को कहा शहर के बड़े बकायादारो की सूची बनाकर वसूली तेज करने, बड़े बकायादारों द्वारा बकाया टैक्स नहीं दिए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कारवाई करने के भी निर्देश दिए। वार्डवार वसूली की समीक्षा करते उन्होंने कहा कि सहायक राजस्व निरीक्षक वार्डो मे लगातार घर घर जाकर करों की वसूली मे तेजी लाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। नाग ने कहा कि वसूली शत प्रतिशत ना होने पर संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने निगम की दुकानों के किराया वसूली मे तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जो किराया नही दे रहा है उस पर कार्यवाही करें। समय समय पर समीक्षा की जाएगी। इस दौरान राजस्व अधिकारी मीनाक्षी नाग, राजस्व विभाग के राकेश यादव, विनय श्रीवास्तव, कुलदीप पानीग्राही व समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया त्रिपुरा एवं नागालैंड की जीत का जश्न, पटाखे फोड़ एवं मिठाई बांटकर मनाई खुशी
जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा एवं नागालैंड विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न जगदलपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने मनाई गई।यहाँ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा बीजेपी की जीत ने सिद्ध कर दिया कि त्रिपुरा एवं नागालैंड देश के सामने विकास और प्रगति का मॉडल है। आज पूरा देश इस जीत को विजय उत्सव के रूप में मना रहा है। नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा त्रिपुरा एवं नागालैंड की जनता ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा किया। इस जश्न में मुख्य रूप से बैदू राम कश्यप, रामाश्रय सिंह, संतोष बघेल, संग्राम सिंह राणा, विक्रम यादव, दीपिका सोरी, संतोष बाजपाई,जयराम दास, रोशन झा, प्रकाश झा, आनंद झा, सतीश बाजपेई, रिंटू भदोरिया, प्रेम यादव, विष्णुनारायण,अतुल कौशल, भुनेश्वर ध्रुव, विनायक बेहरा, सुनील दास, अमित रामटेके,जिमेश जोशी, हरिप्रसाद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सांसद दीपक बैज ने सीसी रोड एवं पंचायत भवन का किया भूमिपूजन
बस्तर सांसद दीपक बैज लगातार अपने क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज सांसद बैज ने दरभा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पखनार-2 में सांसद निधि के 6.01 लाख रु की लागत से कुम्हार साडरा के घर से लच्छू के घर तक बनने वाली 140 मीटर लंबी सीसी रोड, ग्राम पंचायत बीसपुर में सांसद निधि के 6.44 लाख रु. की लागत से मुख्य सड़क से देवगुड़ी तक बनने जा रही 150 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण, छिंदवाड़ा में सांसद निधि के छह लाख रु. की लागत से मुख्य सड़क से पंचायत भवन तक निर्माणाधीन 1.40 मीटर लंबी सीसी रोड र्निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत पखनार-3 व छिंदवाड़ा-3 में नवीन पंचायत भवन का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर सांसद बैज ने कहा कि सीसी रोड का निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी तथा सड़कें बनने से क्षेत्र के विकास की राह खुलेगी। सड़क निर्माण होने से जहां आमजनों को आवागमन में सहूलियत होगी, वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी तेजी से विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही नवीन पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ये नए पंचायत भवन सभी संसाधनों से लैस होंगे और सारी सुविधाएं मिलेंगी इसके साथ साथ मनरेगा के मजदूरों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। भूमिपूजन समारोह में सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, बीरसिंह मांझी, जयदेव नाग, वनकला कश्यप, रिका कर्मा, बेलसर, तारा बेंजाम, पंडरुराम कशयप, ज्ञानेंद्र चौहान, सीमांचल ठाकुर, पुजारी मंगलू मंडावी, जुगल राम कुंजाम, शंभूनाथ कश्यप, गंगाधर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
शाम – ए – उर्दू कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद
जगदलपुर छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा यहां शाम – ए – उर्दू कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बस्तर के सांसद दीपक बैज शामिल हुए।छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीश गांधी, उपाध्यक्ष नजीर अहमद कुरैशी, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, सदर हाजी हाशिम खान नगर निगम की लोक निर्माण समिति के सभापति यशवर्धन राव, कार्यक्रम प्रभारी सत्तार अली, मदरसा बोर्ड के सदस्य अनवर खान, हज कमेटी के सदस्य इमरान खान अतिथि थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि उर्दू एक ऐसी भाषा है, जो तहजीब और मोहब्बत का पैगाम देती है। हमारे देश भारत में हिंदी और उर्दू को सगी बहनों की तरह हैं और इन दोनों का अस्तित्व एक दूसरे के बिना अधूरा है। आम बोलचाल के दौरान हमारी जुबान से उर्दू के कई शब्द निकलते ही हैं। ठीक उसी तरह देश में उर्दू भाषी लोग आपस में बातचीत करते हैं, तो उनकी जुबान से हिंदी के अनेक शब्द निकल ही जाते हैं। सांसद दीपक बैज ने कहा कि हिंदी फीचर फिल्मों और गानों में उर्दू के शब्दों का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है। बहुत ही कम या यह भी कह सकते हैं कि हिंदी फिल्मी गीत उर्दू शब्दों के बिना पूर्णता हासिल ही नहीं कर सकते। बैज ने कहा कि हमारे देश में पचासों शायर और गीतकार रहे हैं, जिन्होंने हिंदी और उर्दू भाषाओं का जबरदस्त तालमेल अपनी गजलों, नज्मों, शायरियों और गीतों में किया है। सांसद दीपक बैज ने कहा कि ये दोनों भाषाएं देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का काम करती हैं, कौमी एकता का पैगाम देती हैं। हम सभी खुशनसीब हैं कि भाईचारा, कौमी एकता से लबरेज हिदुस्तान में पैदा हुए हैं। बैज ने इस बात पर अफसोस जताया कि कुछ लोग सियासी फायदे के लिए हिंदुस्तानी कौमों के दरिम्यां जहर घोलने का काम कर रहे हैं। हमें ऐसी ताकतों से खबरदार रहते हुए अपने प्यारे वतन की भलाई के लिए काम करते रहना होगा। अंत में बैज ने शाम ए उर्दू कार्यक्रम आयोजन के लिए आयजकों को मुबारकबाद दी। कार्यक्रम को इदरीश गांधी, नजीर अहमद कुरैशी, राजीव शर्मा, मेयर सफीरा साहू, हाजी हाशिम खान, यशवर्धन राव, सत्तार अली, अनवर खान व इमरान खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिक मौजूद थे।
समय बहुत कम और चुनौती बहुत बड़ी है
सांसद दीपक बैज ने कहा कि महापौर, बस्तर के सरे विधायक और मैं स्वयं मिलकर आप लोगों की मदद के लिए तैयार बैठे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी उर्दू अकादमी, अल्पसंख्यक आयोग, मदरसा बोर्ड और राज्य हज कमेटी को हर संभव मदद करने को तत्पर है। उर्दू को बढ़ावा देने और अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार, मैं स्वयं, बस्तर के सभी विधायक, मेयर पूरी कोशिश कर रहे हैं। आगे जो भी सहयोग की जरूरत पड़ेगी, उसके लिए उर्दू अकादमी के माध्यम से राज्य सरकार के पास मांग रखें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सारी जरूरतों को पूरा अवश्य करेंगे। आप सभी से गुजारिश है कि आप लोग सरकार का सहयोग करें, प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का प्रयास करें। सांसद दीपक बैज ने आसन्न विधानसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारे पास समय बहुत कम बचा है, महज करीब आठ माह का समय रह गया है और चुनौतियां बहुत हैं। देश और राज्य में विभाजनकारी ताकतें तथा समाज में नफरत घोलने वाले लोग तैयार बैठे हैं। ऐसी ताकतों का मुकाबला हम सभी को मिलकर करना है। हम एकजुट हो जाएं, तो ये आठ माह का समय भी काफी है और चुनौतियां भी हमारे सामने बौनी हो जाएंगी। आप लोग हमारी प्रदेश सरकार और पार्टी को सहयोग करें। हम सभी मिल जुलकर राज्य और देश को तरक्की और अमन की राह पर ले जाएंगे।
शाम-ए-उर्दू कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद

डौंडीलोहारा विधानसभा के विधायिका (मंत्री) के साथ-साथ यहां के मंत्री प्रतिनिधि भी पूरी तरीके से निष्क्रिय:–विक्रम धुर्वे
दल्लीराजहरा विक्रम धुर्वे (जिलाध्यक्ष,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि) ने कहा कि डौंडीलोहारा विधानसभा के आदिवासी मतदाताओ का हक़ छीनकर मंत्री प्रतिनिधि बन बैठे लोगो को अपनी सरकार द्वारा किये जा रहे कुशासन के बारे में थोड़ी जानकारी ले लेना चाहिए। डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने में असफल रहने वाले लोग क्षेत्र में विकास होने का झूठ फैला रहे है क्षेत्र के मंत्री का प्रतिनिधि होने से मंत्री प्रतिनिधि को क्षेत्र में आम जनता की परेशानी की जानकारी लेकर बयान देना चाहिए। विक्रम धुर्वे ने कहा मंत्री प्रतिनिधि जैसे जिम्मेदार लोग गलत बयानबाजी कर क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है लेकिन डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की जनता बीते चार साल में जान गई है कि किसका विकास हुआ है और हो रहा है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कही नजर नही आ रहा है लोग विकास नाम की चिड़िया को ढूंढ रहे है कि ये विकास नाम की चिड़िया डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के किस ग्राम में है। विक्रम धुर्वे ने आगे कहा विकास के अलावा स्थानीय विधायक की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र के लोगो का प्रधानमंत्री आवास का सपना चकनाचूर हो गया है।केन्द्र की मोदी सरकार आवास बनाने राशि भेज रही ही और प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना राज्यांश नही दे पा रही है जिसके कारण लाखो प्रधानमंत्री आवास की राशि वापस हो गयी है और मंत्री प्रतिनिधि बगैर जानकारी के डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में आवास बनाने का गलत आंकड़ा देकर लोगो को भ्रमित कर रहे है। और प्रदेश की जनता को केंद्र द्वारा मिलने वाले योजनाओं का लाभ ना पहुचे इसी दिशा में कांग्रेस सरकार काम कर रही है जिससे कांग्रेस की दोहरे चरित्र आमजनता के सामने आया है। मैंने कई बार राज्यांश जो प्रदेश सरकार आवंटन करती है इस बात का जिला स्तर पर अनुरोध किया था।परंतु इस योजना की राशि उपलब्ध नहीं की जा सकी फल स्वरुप प्रदेश के लगभग 16 लाख लोगो की आवास नहीं बनाया जा सका।और उनका खुद का घर देख पाने का सपना सपना ही रह गया।आज देश में 2.52 करोड़ के लगभग आवास बने है।परंतु छत्तीसगढ़ की सरकार ने अपनी छवि चमकाने के लिए प्रधानमंत्री आवास को रोके रखा।देश के सभी राज्यों में से छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल को छोड़कर प्रधानमंत्री आवास ग्रामीणों की पहली सूची पूर्ण कर ली है और वर्ष 2016 के सर्वे सूची के अनुसार जिसे आवास प्लस कहा जाता है।उस पर काम शुरू कर दिया है।2021-22 में छत्तीसगढ़ में लगभग 7 लाख 81 हजार आवास बनने थे। जिसे केंद्र सरकार ने वापस ले लिया जिसका मूल कारण सरकार द्वारा रुचि ना दिखाना और 2019 से राज्यांश केंद्र को ना देना है।गरीबो का हक़ छीनकर इस कांग्रेस सरकार को कैसा सुकून मिलता है इसके बारे में हमे बेहतर रूप से हमारी निष्क्रिय विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री ही बता पायेंगी। भाजपा द्वारा यह मांग किया गया है कि सभी हितग्राहियों की किस्त आवंटित हो एवं सभी जरूरतमंद,वंछित हितग्राहियों को उनका आवास स्वीकृत किया जाए।आने वाले समय मे भारतीय जनता पार्टी गरीबो के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने को तैयार है।
बालोद बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई है। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं, जिनका उपचार डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलावाही गांव से काकड़कसा गांव ट्रैक्टर में गिट्टी भर के ले जा रहे थे. रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब निर्माण हो रहा है. चेक डेम के लिए गिट्टी मजदूरों द्वारा ले जाया जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर रास्ते मे ही पलट गई है। ट्रैक्टर में 13 लोग सवार थे, जिसमें 12 लोग घायल हुए हैं. 8 महिला और 4 पुरुष शामिल हैं. सूचना मिलने पर 108 की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां मजदूरों का इलाज किया जा रहा है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें