City Media - Page 847 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 847

गुण्डरदेही एवं सनौद थाना क्षेत्र में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0

दिनांक 04.03.2023 45 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 17,300 रू. वसूला गया जुर्माना। ओव्हरहाईट भूसा गाड़ियों पर कार्यवाही पर हुआ 15,000 रू. का अर्थदण्ड मालवाहक वाहनों में यात्री न बैठाने एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाने बालोद पुलिस की अपील।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्षन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही एवं सनौद थाना क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है।दिनांक 04.03.2023 को कुल 45 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 17,300 रू. समन शुल्क वसूल किया गयादिनांक 02.03.2023 को परसन लाल पिता दऊवा राम द्वारा ट्रक वाहन में धान भूसा वाहन के बॉडी के पीछे की ओर बाहर, अगल-बगल एवं ऊंचे की माल बाहर निकालकर परिवहन कर रहा था जिस पर यातायात पुलिस बालोद द्वारा कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने पर 15,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाकर परिवहन न करे, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

होली पूर्व 56 वारंटी गिरफ्तार

0
  • बस्तर जिले के सभी थानों में पुलिस की धर पकड़ कार्रवाई

जगदलपुर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। वहीं बेसिक पुलिसिंग के तहत लगातार अपराध नियंत्रण की कार्यवाही कर शाति व्यवस्था स्थापित की जा रही है। इसी कड़ी में निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण होली संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई वर्षो से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत अब तक 56 वारंटी पकड़े जा चुके हैं।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, एसडीओपी केशलूर एश्वर्य चंद्राकर के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमें बनाकर वारंटियों को पकड़ा जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र में 12, बोधघाट में 14, भानपुरी में 2, परपा थाना क्षेत्र में 5, नगरनार में 8, बस्तर में 1 एवं थाना लोहंडीगुड़ा में 3, बकावंड में 5, दरभा में 5 एवं कोडेनार थाना क्षेत्र में एक समेत कुल 56 वारंटियों को पकड़ कर संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत किया गया है। फरार आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक एमन साहू, दिलबाग सिंग, धनंजय सिन्हा, किशोर केंवट, शिशुपाल सिन्हा, जयप्रकाश गुप्ता, लीलाधर राठौर, तामेश्वर चौहान, संतोष सिंह, चंद्रशेखर श्रीवास, अमित शुक्ला, उप निरीक्षक पीयूष बघेल, होरीलाल नाविक, सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव, दिलीप ठाकुर, लक्ष्मीनारायण ध्रुव, विवेक प्रकाश कोसले, सतीश यदुराज, प्रधान आरक्षक उमेश चंदेल, लवन पानीग्राही, पवन श्रीवास्तव, सुनील मनहर, नरेन्द्र नारायण प्रभाकर, खेदूराम मौर्य, पीलेश्वर साहू, आरक्षक प्रकाश नायक, युवराज ठाकुर, रवि सरदार, भूपेंद्र नेताम, यशवंत नरेटी, प्रेम वर्मा एवं महिला आरक्षक सुनीता सिंह, ललिता तारम व रीना की अहम भूमिका रही।

अफसर की प्रताड़ना के खिलाफ सालभर से लगा रही है गुहार

0
  • संभागायुक्त, महिला आयोग, कलेक्टर और एसपी से भी शिकायत कर चुकी है टाहकापाल की नेत्र सहायक अधिकारी सोनिया यादव
  • महिला कर्मचारी को डिफाल्टर, ओवर स्मार्ट कहकर अपमानित करते हैं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

तोकापाल अधिकारी की प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग की नेत्र सहायक अधिकारी सोनिया प्रमोद यादव इंसाफ के लिए सालभर से गुहार लगाती आ रही है। महिला आयोग, संभागायुक्त, कलेक्टर व एसपी तक को वे आवेदन देकर अपनी पीड़ा से अवगत करा चुकी हैं, मगर कार्रवाई तो हुई नहीं, प्रताड़ना का दौर जरूर बढ़ गया।सोनिया यादव ने बस्तर के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी राजन पर प्रताड़ना के संगीन आरोप लगाए हैं। श्रीमती यादव के मुताबिक डॉ. राजन जब बस्तर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी थे, तबसे से डॉ. राजन उन्हें अपमानित और प्रताड़ित करते आ रहे हैं। सोनिया यादव का आरोप है कि डॉ. राजन उनके खिलाफ तू तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करते हैं और कहते हैं कि तू तो मोस्ट डिफाल्टर है, ओवर स्मार्ट बनती है, तुझे तो मैं देख लूंगा, तेरा इंक्रिमेंट रुकवा दूंगा, तुम्हारे द्वारा आहरित वेतन की रिकवरी तुमसे करवाऊंगा। सोनिया प्रमोद यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के अधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाहकापाल में नेत्र सहायक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। श्रीमती यादव ने एक बयान जारी कर कहा है कि डॉ. डी राजन जब बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी थे तब से वे उन्हें प्रताड़ित करते आ रहे हैं। डॉ. राजन कई बार सोनिया को सार्वजनिक तौर पर अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए अपमानित कर चुके हैं। डॉ. राजन तबसे उन्हें अपमानित और प्रताड़ित करते आ रहे हैं, जब वे बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी थे। संयुक्त संचालक बनने के बाद भी सोनिया यादव के प्रति उनके रवैए में कोई तब्दीली नहीं आई है, बल्कि उनका टार्चर और भी बढ़ गया था। डॉ. राजन के इस रवैए के खिलाफ सोनिया यादव ने बीते साल के शुरुआती दिनों में ही राज्य महिला आयोग, बस्तर संभाग के आयुक्त, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं वन स्टॉप सखी सेंटर के प्रभारी से की थी। सोनिया को अब तक इंसाफ नहीं मिल पाया है। प्रताड़ना की हद हो गई है और बुरी तरह परेशान सोनिया यादव मजबूर होकर कभी भी अवांछित कदम उठा लेने की बात तक कहने लगी है।

सुलह के बाद भी नहीं बदला रवैया

जब डॉ. राजन मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी थे तब उनके द्वारा बार – बार प्रताड़ित और अपमानित किए जाने की शिकायत सोनिया प्रमोद यादव ने जिलाधीश बस्तर से की थी। तब जिला प्रशासन ने दोनों के बीच सुलह करवाई थी। उस दौरान डॉ. राजन ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष आश्वासन दिया था कि भविष्य में वे सोनिया यादव के साथ इस तरह के कृत्य नहीं करेंगे। सोनिया यादव का कहना है कि संयुक्त संचालक बनने के बाद डॉ. राजन ने उन्हें प्रताड़ित करने का सिलसिला और तेज कर दिया है। वे आएदिन तोकापाल और टाहकापाल के दौरे पर पहुंच जाते हैं और सबसे पहले यही सवाल करते हैं कि सोनिया यादव कहां है? वे तोकापाल के खंड चिकित्सा अधिकारी पर दबाव डालकर सोनिया यादव के खिलाफ बेवजह कार्रवाई करने के लिए कहते हैं।

होली के पहले जगदलपुर में बदमाशों की धर पकड़ शुरू

0
  • होली त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की कवायद
  • खुलेआम शराब पी रहे सात युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

जगदलपुर होली त्यौहार के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कवायद में बस्तर पुलिस जुट गई है। असामाजिक तत्वों और बदमाशों की धर पकड़ शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में शहर के अलग-अलग स्थानों पर खुलेआम शराब पी रहे सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की है। शराब पीते पकड़े गाए युवकों में राम यादव पिता सुखदेव 25 साल, रोहन पानीग्राही पिता श्रीकांत पानीग्राही 25 साल, अनिल कश्यप पिता दासरथी कश्यप 24 साल, चंद्रप्रकाश यादव पिता त्रिलोचन यादव 25 साल, मनोज सूर्या पिता दयतारी सूर्या सभी निवासी डोगाघाट, संतोष ठाकुर पिता हिरासिंग ठाकुर 22 वर्ष डोंगरीगुड़ा कुदालगांव एवं सागर ठाकुर पिता बीरेंद्र ठाकुर 23 वर्ष लालबाग शामिल हैं। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर विशेष एहतियात बरती जा रही है। अपराधी तत्वों को हिरासत में लिया जा रहा है, शराब का खुलेआम सेवन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।डीआईजी क एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू, के नेतृत्व में उप निरीक्षक रनेश सेठिया, साहयज उप निरीक्षक नीलांबर नाग, आरक्षक थनेंद्र सिन्हा, संतू बंजारे, विनोद खेस एवं सहदेव मरकाम की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर उक्त सात युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 36 (च) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने किया विधानसभा घेराव

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि दिनांक 03-03-2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को विधानसभा में प्रदर्शन कर मजदूरों के समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश सरकार को यह अवगत कराना चाहा है कि भारतीय मजदूर संघ देश का प्रथम क्रम का श्रम संगठन है। आपके सत्ता में आने पर किसानों एवं मजदूरों को आपसे काफी आशाऍ थी तथा आपके द्वारा मजदूरों के लिए जैसें आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, मध्यान्ह भोजन, संविदा कर्मचारियों सहित असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को काफी उम्मीदें थी कि आप इनके लिए वेतन वृद्धि एवं इनका नियमितीकरण करेंगे, लेकिन चुनाव के चार वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी इन श्रमिको का कोई वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण नहीं किया गया।

पूर्व में भी सरकार को कई बार प्रदर्शन एवं ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई भी हल नहीं निकल पाया, तथा भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न यूनियनों ने पिछले बजट सत्र में भी अपनी मांगों को रखवाने धरना प्रदर्शन आदि किये थें। अभी वर्तमान में भारतीय मजदूर संघ दिनांक03.03.2023 को शासन द्वारा प्रस्तावित धरना स्थल ग्राम तूता अटल नगर नवा रायपुर में निम्नलिखित समस्यों को लेकर प्रदर्शन कर विधानसभा घेराव एवं ज्ञापन सौंपा गया है।

श्रमिको की प्रमुख समस्याएँ निम्नानुसार है-

1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जावेतथा जब तक शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता तब तक कांग्रेस केचुनावी घोषणा पत्र के अनुसार कलेक्टर दर पर मानदेय का भुगतान किया जावें।

2. मध्यान्ह भोजन में कार्यरत रसोईयों को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार कलेक्टर दर पर मानदेय का भुगतान किया जावे।

3. कार्यरत रसोईयों को बिना जॉच के राजनितिकदबाव में सेवा से निकालने पर तत्काल रोक लगाई जावें ।

5. मितानिन कार्यकर्ताओं को निश्चित मानदेय कलेक्टर दर पर मानदेय काभुगतान किया जावें ।

6. सभी शासकीय अर्द्धशासकीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की योजना का लाभ दिया जावे।

7. प्रदेश के चार लाख अनियिमत कर्मचारियों की सेवा में नियमित किया जावें।

8.स्वायत्तशासी नगर निगम कर्मचारियों को समय पर माह के अंतिम दिवस मेंवेतन का भुगतान किया जावे।

9. बिजली/कोयला क्षेत्रों का निजीकरण बंद किया जावे।10. बाल्कों प्रबंधन द्वारा किये जा रहे श्रमिकों का शोषण तत्काल बंद किया जावेतथा स्थानीय बेरोजगारों को बाल्कों सयंत्र में नियोजित किया जावे।

11. समस्त विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए तत्काल भर्ती प्रारंभकिया जावे।

12. समस्त ठेका श्रमिकों को राज्य कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में इलाज हेतु21000/- (इक्कीस हजार रूपये मात्र) वेतन की सीमा को बढ़ाया जावें।

13. भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को नया पुनरीक्षित वेतनमान शीघ्र लागुकिया जावे एवं स्थानांतरित किये गये कर्मचारियों को शीघ्र वापस किया जावे।

14. प्रदेश के निर्माण मजदूरों की बंद की गई पेंशन योजना को पुनः प्रारंभ कियाजावें एवं सभी पंजीयन योजनाओं को लोकसेवा गारंटी में लाया जावे।

15. शासन द्वारा घोषित रिटार्यमेंट उम्र 58 से 60 वर्ष समस्त सीमेन्ट उद्योगों मेंलागू की जावें

16. समस्त सीमेन्ट उद्योगों में ठेका श्रमिक जो स्थाई नेचर के कार्य में लगे हैं उन्हेंस्थाई (नियमित) किया जावे एवं ठेका प्रथा बंद किया जावे।

17)के.एस. के. पावर प्लांट महानदी के कर्मचारियों का वेतपयलुनदिवस वेज बोर्ड का गठन किया जावे।

18. ब्लॉक जिला प्रांत स्तर पर अपने स्थान से पलायन करने वाले श्रमिकों कापंजीयन (सूची) तैयार कराई जावे। प्रवासी एवं बंधक श्रमिकों के लिये घोषितश्रम कानूनों का कड़ाई से पालन कराया जावे।ज्ञापन के माध्यम से संघ ने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि संबंधित मंत्रियों से चर्चा कर समस्याओं का निदान शीघ्र किया जावे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव : दीपक बैज

0
  • बस्तर के सांसद ने गांवों में किया प्रशिक्षण भवन व पुलिया निर्माण का भूमिपूजन और पंचायत भवन का लोकार्पण
  • सांसद होने के नाते हर क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता : बैज

तोकापाल सांसद बस्तर दीपक बैज ने शुक्रवार को तोकापाल ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों को लाखों रुपयों के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात दी। सांसद बैज ने ग्राम पंचायत छापर भानपुरी-1में जिला योजना व सांख्यिकी योजना मद के 10 लाख रु. की लागत से प्रशिक्षण भवन निर्माण तथा छापर भानपुरी-3 में तीन लाख रु. की लागत वाले पुलिया निर्माण का भूमिपूजन व महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मद अंतर्गत छापर भानपुरी-2 में 14.42 लाख रुपए की लागत से बने पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बैज ने कहा कि प्रशिक्षण भवन बनने से स्व सहायता समूहों से जुड़ी बहनों को अपना खुद का भवन मिलेगा।

इस भवन में हमारी माता बहनें बैठक एवं अन्य गतिविधियां संचालित कर सकती हैं। इन गतिविधियों के लिए उन्हें इधर उधर भटकना भी नहीं पड़ेगा। बैज ने कहा कि पुलिया बनने से ग्रामीणों को बारिश में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। पुलिया के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बारहों माह आवागमन की सुविधा मिलेगी। वही पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों की हाईवे पार कर ग्राम पंचायत जाने की समस्या दूर होगी।सभी सुविधाएं इस पंचायत में मिलेंगी। क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी हो रही है।सांसद दीपक बैज ने कहा कि हमारे प्रदेश के संवेदनशील एवं कर्मनिष्ठ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है।आज हमारी छत्तीसगढ़ सरकार अन्य राज्यों की तुलना में विकास की राह पर सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को पूरे देश में सराहना मिल रही है और गैर कांग्रेस शासित राज्य भी छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को अपना रहे हैं। यह छत्तीसगढ़वासियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है। बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में विकास की गंगा बहा दी है और दूरदर्शिता से युक्त बहुआयमी योजनाएं लागू कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। आज राज्य में खुशहाली की बहार देखने को मिल रही है। कार्यक्रम में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहदेव नाग, जनपद सदस्य मालती कुंजाम, छापर भानपुरी -2 के सरपंच मुन्ना कश्यप, जनपद सदस्य द्वय सुभाष बघेल व शंकर बघेल उप सरपंच लक्षण राणा, चित्रकोट के युवा कांग्रेस अध्यक्ष भंवर लाल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष सीमांचल ठाकुर, लेंपस अध्यक्ष फोटका राम, लल्लू पोयाम, लालचंद पोयाम, सरफ्त मंडावी, कला पोड़याम, सुंदर कवासी, जनपद सीईओ वीरेंद्र ठाकुर, सुखदेव सेठिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

बुजुर्गों का अधिकार है शासन से मिलने वाली पेंशन : दीपक बैज

0
  • संभाग स्तरीय शिविर में 7 हजार वरिष्ठ नागरिकों का हुआ मूल्यांकन
  • शिविर में पहुंचे सभी वृद्धजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण भी

जगदलपुर समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठजनों के लिए संभाग स्तरीय मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन नगर के लालबाग मैदान पर किया गया। पेंशन एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर में सात हजार से भी अधिक बुजुर्गों का मूल्यांकन और परीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि सांसद बस्तर दीपक बैज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है कि समाज के हर वर्ग के वृद्ध, बेसहारा और दिव्यांगजनों को पेंशन मिले। इसी सोच को सार्थक करते हुए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग गांव-गांव में पेंशन हेतु पात्र हितग्राहियों से आवेदन पत्र लेकर उन्हें पेंशन योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था या किसी प्रकार की दिव्यांगता के कारण आने वाली परेशानियों का सामना करने में सहारा देने का काम सरकार कर रही है। शिविर में लगभग 7 हजार वृद्धजनों का मूल्यांकन एवं परीक्षण किया गया है।सांसद श्री बैज ने कहा कि प्रदेश में 12 पेंशन योजनाएं संचालित हैं, जो हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। उन्होंने इन सभी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह उपस्थित वृद्धजनों से किया। सांसद ने कहा कि पेंशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने हितग्राहियों के खाते में सीधे राशि अंतरण करने की व्यवस्था की है, जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आप सभी विभिन्न जिलों से यहां अपनी-अपनी समस्याएं लेकर आए हैं। शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टालों जाकर नेत्र, दंत, अस्थि आदि की जांच जरूर कराएं। सांसद बैज ने कहा कि जिले की विषम भौगोलिक परिस्थिति के बावजूद प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं, जो कि सराहनीय है।इस अवसर पर कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि यह गौरव की बात है कि इतने वृहद आयोजन की जिम्मेदारी जिले का मिली है और इस जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम यहां के अधिकारी- कर्मचारियों एवं वालिंटियरों ने दिया है। इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजन बच्चों के जीवन की आधारशिला रखते हैं, बच्चों को वृद्धावस्था में उनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। जहां तक हो सके इनकी उचित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आप सभी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, इनका आप सभी भरपूर लाभ उठाएं। इस शिविर में आप सभी का मूल्यांकन किया जाएगा, कुछ समय बाद आपकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण आपको विभाग द्वारा दिए जाएंगे।कार्यक्रम को नगर निगम महापौर सफीरा साहू, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, छत्तीसगढ़ सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य बलराम मौर्य, पार्षद, समाज कल्याण विभाग के विभिन्न जिलों से आए अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं हेतु संचालित स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने आयोजन की रूपरेखा एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवोदय के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

कॉलेज प्रबंधन लापरवाही से छात्र परीक्षा देने से वंचित

0
  • सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता ने शास. नेमीचंद जैन महाविद्यालय के खिलाफ SDM को सौंपा ज्ञापन
  • बी.एस.सी (PCM) द्वित्तीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने से वंचित कर रहा महाविद्यालय

दल्लीराजहरा के शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय की मनमानी का मामला सामने आया है। जिसमें छात्र भूपेंद्र कुमार पिता राधेश्याम ग्राम – दर्राटोला (धोबेदंड) विकासखंड डौंडी, जिला – बालोद का निवासी है जो कि साइंस कॉलेज दुर्ग में सत्र– 2021–22 बी.एस.सी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष उत्तीर्ण कर अपने घर की आर्थिक परेशानियों के कारण बी.एस.सी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई दुर्ग से ना करते हुए दल्ली राजहरा के शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय में प्रवेश लिया और दुर्ग साइंस कॉलेज से अपना टीसी प्राप्त कर शास. नेमीचंद जैन कॉलेज में जमा कर दिया जब उसने दुर्ग से दल्ली राजहरा के कॉलेज मे बी.एस.सी(PCM) मे प्रवेश लिया और फीस जमा किया उस समय उन्हें दल्ली राजहरा के कॉलेज द्वारा यह नहीं बताया गया कि तुम्हें प्रवेश प्राप्त नहीं हो सकता लेकिन कॉलेज द्वारा उन्हें प्रवेश दिया गया और उन्होंने कॉलेज के सभी फीस जमा किए और परीक्षा फॉर्म भी भरा किंतु अब परीक्षा नजदीक आ गई है

सभी को प्रवेश पत्र प्रदान किया जा रहा है तब उन्हें शास. नेमीचंद जैन कॉलेज के द्वारा बताया जा रहा है कि तुमने दुर्ग साइंस कॉलेज में बी.एस.सी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई किए हो तुम्हें इस वर्ष की परीक्षा में शामिल नहीं किया जा सकता जबकि उन्होंने सत्र के आरंभ से ही नियमित विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लिया और अपना बी.एस.सी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष उत्तीर्ण की अंकसूची की छाया प्रति संलग्न किया था तब कॉलेज द्वारा उन्हें उस समय इस बात की जानकारी क्यों नहीं दी गई इस प्रकार परीक्षा के समय जानकारी दिए जाने पर वह छात्र स्तब्ध है तथा उसका एक साल बर्बाद हो जाएगा छात्र बहुत ही गरीब परिवार का है तथा आर्थिक रूप से कमजोर है ऐसा कहते हुए सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता ने SDM महोदय से उचित कार्यवाही करते हुए उक्त छात्र को बी.एस.सी द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल किए जाने हेतु त्वरित कार्यवाही करने के लिए कहा जिससे छात्र का एक साल बर्बाद होने से बच जाए तथा SDM मनोज मरकाम जी ने सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता एवं छात्र भूपेंद्र कुमार को यह आश्वासन दिया कि इस समस्या का निराकरण बहुत जल्द कर दिया जाएगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरप्तार कर भेजा गया जेल

0

दिनांक- 03.03.2023 पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के निर्देशन में अवैध गांजा, शराब, सटटा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद मरई के नेतृत्व में थाना डौंडी द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर दिनांक 02/03/2023 को अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना पर थाना डौण्डी स्टाफ के द्वारा संदेही फुलसिंह ग्राम लिम्हाटोला के मकान मे रखे 1.120 कि.ग्रा. गांजा को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी फुलसिंह पिता स्व. नारायण सिंह उम्र 63 वर्ष पता लिम्हाटोला थाना डौण्डी जिला बालोद को बिक्री हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाये जाने पर अपराध धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध किया गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

महिला कर्मी को डिफॉल्टर कहते हैं संयुक्त संचालक स्वास्थ्य

0
  • नेत्र सहायक अधिकारी ने सीनियर अफसर पर लगाए गंभीर आरोप
  • महिला स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ डिफाल्टर, ओवर स्मार्ट बनती है, जैसे जुमलों का करते हैं प्रयोग

तोकापाल क्या कोई वरिष्ठ अधिकारी अपनी मातहत महिला कर्मचारी के खिलाफ तू, तड़ाक की भाषा और तू ओवर स्मार्ट बनती है, तू तो मोस्ट डिफाल्टर है, जैसे निहायत घटिया जुमलों का प्रयोग कर सकता है ? आप कहेंगे – हरगिज नहीं। मगर बस्तर संभाग में ऐसी अपसंस्कृति का दौर चल रहा है। बस्तर के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं पर ऐसे ही गंभीर आरोप लगे हैं।स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला नेत्र सहायक अधिकारी सोनिया प्रमोद यादव ने बस्तर संभाग के मौजूदा संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी. राजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनिया प्रमोद यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के अधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाहकापाल में नेत्र सहायक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। श्रीमती यादव ने एक बयान जारी कर कहा है कि डॉ. डी राजन जब बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी थे तब से वे उन्हें (श्रीमती यादव) प्रताड़ित करते आ रहे हैं। 6 जनवरी 2022 को हुई नेत्र सहायक अधिकारियों की मासिक बैठक में डॉ. डी राजन ने बतौर मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी सभी नेत्र सहायक अधिकारियों के बीच मेरा नाम लेकर पूछा था कि सोनिया यादव आई है क्या? इसके बाद डॉ. राजन ने बिना वजह मुझे ‘ यह तो मोस्ट डिफाल्टर है ‘ कहते हुए सोनिया यादव को सरेआम अपमानित किया था। इसके पहले डॉ. डी राजन ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदलपुर में मुझे सभी कर्मचारियों की मौजूदगी में मेरी तरफ उंगली दिखाकर धमकी देते हुए कहा था कि ‘ तू बहुत ओवर स्मार्ट बनती है, तू मुझे जानती नहीं है, मैं कितना पावरफुल हूं। मैं तुम्हारे ऊपर आरोप लगाकर तुम्हारा इंक्रिमेंट रुकवा दूंगा और तुम्हारे द्वारा आहरित वेतन की रिकवरी करवा दूंगा।’ श्रीमती यादव ने आगे कहा है कि 25 जनवरी 2023 को उनकी ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के नेत्र विभाग के ओपीडी में लगाई गई थी। अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण वे उस दिन वे ड्यूटी पर नहीं जा पाई, मगर इसकी विधिवत सूचना उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाहकापाल में दे दी थी। तब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी राजन ने 25 जनवरी 2023 की तिथि में उन्हें (श्रीमती यादव ) अनुपस्थित बताकर स्पष्टीकरण देने एवं उनके एक दिन के वेतन की कटौती कर इसका उल्लेख सेवा पुस्तिका में करने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी तोकापाल को दिए थे। श्रीमती यादव ने 28 जनवरी को बीएमओ तोकापाल के समक्ष स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर दिया था, मगर स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं मानते हुए वेतन कटौती की कार्रवाई करते हुए इस तथ्य को सेवा पुस्तिका में इंद्राज कर दिया गया।

जिला प्रशासन एक बार करा चुका है सुलह

जब डॉ. राजन मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी थे तब उनके द्वारा बार बार प्रताड़ित और अपमानित किए जाने से परेशान होकर सोनिया प्रमोद यादव ने मामले की शिकायत जिला प्रशासन बस्तर से की थी। उस समय जिला प्रशासन ने दोनों के बीच सुलह भी करवाई थी। उस दौरान डॉ. राजन ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष आश्वासन दिया था कि भविष्य में वे इस तरह के कृत्य की पुनरावृति नहीं करेंगे। सोनिया यादव का कहना है कि संयुक्त संचालक बनने के बाद डॉ. राजन ने उन्हें प्रताड़ित करने का सिलसिला और तेज कर दिया है। वे आएदिन तोकापाल और टाहकापाल के दौरे पर पहुंच जाते हैं और सबसे पहले यही सवाल करते हैं कि सोनिया यादव कहां है? वे तोकापाल के खंड चिकित्सा अधिकारी पर दबाव डालकर सोनिया यादव के खिलाफ बेवजह कार्रवाई करने के लिए कहते हैं।

मुझे कोई क्षति हुई, तो डॉ. राजन होंगे जिम्मेदार

सोनिया प्रमोद यादव ने कहा है कि संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी राजन वे उन्हें बात बेबात प्रताड़ित करते आ रहे हैं। मेरी कोई गलती न रहते हुए भी डॉ राजन बीएमओ को मेरे खिलाफ कार्रवाई के लिए बाध्य करते रहते हैं। अनुपस्थित पाए जाने वाले अन्य कर्मचारियों के खिलाफ न तो वेतन कटौती की कार्रवाई की जाती है, न ही उनसे किसी तरह का सवाल जवाब किया जाता है। डॉ. राजन हमेशा सोनिया यादव को ही टारगेट करते हैं। उनके रवैए से प्रतीत होता है कि वे सोनिया यादव से व्यक्तिगत खुन्नस निकालने पर तुले हुए हैं। सोनिया यादव ने कहा है कि ‘ डॉ. राजन द्वारा बार बार अपमानित और प्रताड़ित किए जाने से मैं मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चली हूं और हमेशा तनावग्रस्त व अवसादग्रस्त रहती हूं। इन परिस्थितियों में अगर मुझे किसी तरह की मानसिक अथवा शारीरिक क्षति पहुंचती है, तो इसके लिए सिर्फ और सिर्फ डॉ. डी राजन ही जिम्मेदार होंगे।

कोई जानकारी नहीं है

मुझे और मेरे कार्यालय को उक्त मामले के संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है और न ही किसी तरह की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत प्राप्त होने पर उसका अध्ययन करने के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।

डॉ. चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी, बस्तर

MOST POPULAR

HOT NEWS