City Media - Page 846 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 846

धार्मिक भावनाओं को आहत करने भाजपा ने की कार्यवाही करने की मांग

0
  • कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू को दिया आवेदन

जगदलपुर– जगदलपुर में वैभव समूह द्वारा सीएलो रंग दे का कार्यक्रम होली के उपलक्ष में रविवार को गुप्ता लॉन में रखा गया।जिसमें विज्ञापन दर पांच श्रेणियों में रखा गया, जिसके तहत खाना-पीना -गाना बजाना, रेन डांस, गेम्स इत्यादि भी रखा गया है।विशेष रूप से अल्कोहल एवं कॉकटेल विज्ञापन में लिखा गया है। 18 साल के कम उम्र के बच्चों को भी मदिरा सेवन करने हेतु नियोजित करने का विज्ञापन है जो कानून में प्रतिबंधित है। आबकारी अधिनियम के तहतमदिरा का सेवन करना,सार्वजनिक स्थल पर करना एवं कराने का अवैधानिक कृत्य है। जिस पर तत्काल निवारक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आयोजकों मंडल के विरुद्ध किया जाना आवश्यक है। जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा होलिका दहन का पर्व सनातन हिंदू परंपरा गत विधि के अनुसार सामूहिक रूप से संपूर्ण भारतवर्ष मे सनातन परंपरा अनुसार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में प्रेरणा स्वरूप है। आयोजकों द्वारा खुलेआम मदिरा सेवन कराने का विज्ञापन करना तथा पुनीत पर्व को दूषित करने का प्रयास है जो की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है। इस कारण उक्त कृत्य आयोजकों का भारतीय दंड विधान के तहत दंडनीय होकर अपराध की श्रेणी में आता है। जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा भारतीय दंड विधान की धारा एवं आबकारी अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही करते हुए इस लिखित शिकायत के तहत आयोजक मंडल के विरुद्ध प्रथम सुचना पत्र दर्ज करने एवं कार्यक्रम को स्थाई रूप से रोक लगाकर निवारक कार्यवाही करने की कृपा करें। साथ मे नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा भी उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा शहर में शांतिपूर्वक होली मनाए जाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी द्वारा विभिन्न प्रयास किए गए

0

दल्लीराजहरा होली त्योहार को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से विभिन्नता प्रयास किए गए इसी तारतम्य में राजहरा थाना प्रभारी वीणा यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकाला गया जिसमे सउनी सूरज कुमार साहू प्रधान आरक्षक संतराम मांडवी दुष्यंत जाड़े थानाअधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे इसी प्रकार एक अन्य प्रयास में दल्ली राजहरा शहर के निगरानी शुदा बदमाशो को थाना बुलाकर समझाइश दिया गया।इसके अलावा आज डीजे साउंड सिस्टम संचालकों को राजहरा थाना बुलाकर बैठक ली एवम समझाइस दी औऱ कहा की बिना परमिशन डीजे बजाये और हुलड़ वाले स्थानों पर डीजे बजाने के लिए मना किया गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने मांदलापाल में लिया कार्यकताओं का बैठक

0

भानपुरी – नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मांदलापाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनपद सदस्य निलय कश्यप और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी नेतृत्व में लगातार कार्यकर्ताओ के साथ बैठक लिया जा रहा हैइस दौरान जनपद सदस्य निलय कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार युवा कांग्रेस और कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ गांव-गांव में बैठक लेकर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों तक पहुंचाने का काम हमारे कार्यकर्ता कर रहे हैं और जनता को भूपेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिससे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में काफी मजबूती मिलेगी।इस दौरान बैठक में जनपद सदस्य निलय कश्यप(नानू), धनुर्जय नेताम उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस भानपुरी, अनिल बघेल अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस भानपुरी, अभिषेक बाजपेयी, जीवन सेठिया, राजमन मौर्य, शामू कोर्राम, जेठूराम कोर्राम, सोनू राम कश्यप, विक्की कश्यप, फगनु बघेल, संतु पटेल, मेहतु, पुरन मौर्य, अमल मौर्य एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

फागुन मेले में उमड़ा जनसैलाब, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

0
  • कांग्रेस नेताओं ने मेले में आए ग्रामीणों के साथ साझा की खुशियां

बस्तर जिले के ग्राम मावलीपदर में इस साल भी ऐतिहासिक फागुन मेले का आयोजन किया गया। मेले में इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, बलराम मौर्य सहित अनेक कांग्रेस नेता भी पहुंचे थे। इन नेताओं ने मेले में पहुंचे ग्रामीणों के साथ खुशियां साझा की।राजीव शर्मा, बलराम मौर्य व अन्य नेताओं ने मावलीपदर पहुंचकर मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की और बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में सुख समृद्धि की कामना की।

होली से पूर्व ग्राम पंचायत मावलीपदर में हर वर्ष ऐतिहासिक फाल्गुन मड़ई मेला विगत कई वर्षों से ग्रामवासियों द्वारा हर्षोल्लाष के साथ आयोजित किया जा रहा है। राजीव शर्मा ने ग्रामीणों को बधाई व शुभकामनाएं दी। ग्रामीणों ने नेताओं को फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। मेले में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था।ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह का अजब नजारा देखने को मिला। इस दौरान राज्य मदरसा बोर्ड सदस्य /व महामंत्री प्रसाशन अनवर खान, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस अजय बिसाई, संयुक्त महामंत्री मानसिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस जिला महासचिव सोनारू नाग, सरपंच कुमारी बाई मावलीपदर, रतन बघेल, भुलकू नाग, आकाश बघेल, पीलूराम बघेल, संतराम बघेल, पंच बलराम, कोटवार तोकन बेसरा, जयदेव नाग, राजेश दास, राजेन्द्र त्रिपाठी, शंकर मौर्य, पुजारी भेलकू बेसरा व राहुल सिंह व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

पांच पेटी शराब के साथ दो तस्कर आए शहर पुलिस की गिरफ्त में

0
  • मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई थीं गोवा व्हिस्की से भरी पेटियां
  • पकड़ी गई शराब की मात्रा 45 लीटर, कीमत 26, 250 रुपए

जगदलपुर मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ा है। आरोपियों से कुल पांच पेटी गोवा व्हिस्की बरामद की गई है। शराब की कीमत 26 हजार 250 रुपए आंकी गई है। आरोपियों की मोटर साइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल में होली का त्यौहार संपन्न कराने के लिए पुलिस कड़ी चौकसी बरतते हुए बदमाशों, शराब का अवैध व्यापार करने वालों की धर पकड़ कर रही है।

इसी क्रम में 4 मार्च को शराब तस्करी की सूचना मिलने पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में अलग- अलग टीमें गठित कर उन्हें कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के कुदालगांव चौक पर टीम ने नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। यह व्यक्ति मोटर साइकिल सीजी 17 केबी 8887 पर तीन कार्टन को पाॅलीथिन से ढककर रखा ला रहा था। व्यक्ति ने अपना नाम नाम लुक्तेश्वर सिन्हा पिता जयराम सिन्हा 27 साल निवासी ग्राम जैबेल थाना करपावंड बताया। लुक्तेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह तीनों कार्टन में गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब को मध्यप्रदेश से जगदलपुर में बेचने के लिए ला रहा था। तीनों कार्टन में अंग्रेजी शराब के 150 पौवे मिले जो 27 बल्क लीटर निकली। लुक्तेश्वर सिन्हा अपने साथी सुदरन मौर्य निवासी तुरपुरा के साथ मिलकर पांच कार्टन गोवा विस्की शराब 45 लीटर कोंडागांव के किसी व्यक्ति के पास से लाने की बात कही। इसकी कुल कीमत 26250 रूपए है। शेष दो कार्टन गोवा विस्की शराब को सुदरन के घर भानपुरी में छुपाने की जानकारी लुक्तेश्वर ने दी, जिसे सुदरन से बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर किया गया है। तस्करों को पकड़ने में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक नीलांबर नाग, इंदु शर्मा, प्रधान आरक्षक अनंतराम बघेल व उमेश चंदेल, आरक्षक प्रकाश नायक, युवराज ठाकुर, रवि सरदार, विनोद खेस, भुपेंद्र नेताम एवं गौतम सिन्हा ने योगदान दिया।

नगरनार स्टील प्लांट में सुरक्षा सप्ताह शुरू

0
  • मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती प्रियदर्शिनी ने किया उदघाट

नगरनार एनएमडीसी के नगरनार इस्पात संयंत्र में 4 मार्च से सुरक्षा जागरूकता सप्ताह आरंभ हुआ। समारोह का उद्घाटन संयंत्र की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती जी. प्रियदर्शिनी ने सुरक्षा ध्वज फहराकर किया। इस बार सुरक्षा सप्ताह का नारा है – हमारा लक्ष्य, शून्य क्षति।श्रीमती प्रियदर्शिनी ने समारोह को संबोधित करते हुए सेफ्टी प्रोटोकॉल के महत्व पर प्रकाश डाला और उसका पालन करने हेतु कार्मिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कर्मी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती प्रियदर्शिनी ने इस अवसर पर सुरक्षा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इसमें नगरनार संयंत्र में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों और अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्य महाप्रबंधक (स्टील) बी. रमेश कुमार शेट्टी ने उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। संयंत्र के प्रशासनिक भवन से कोक ओवन परिसर तक सुरक्षा पदयात्रा भी निकाली गई। पदयात्रा को श्रीमती प्रियदर्शिनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें उनका सहयोग मेकान के कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार, मेकान के कार्यकारी निदेशक कार्मिक एवं सुरक्षा और बी. रमेश कुमार शेट्टी ने दिया। कार्यक्रम में एनएमडीसी और मेकान के अधिकारी कर्मचारी तथा यूनियनों पदाधिकारी व शर्मिंकों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुरक्षा सप्ताह का समापन 10 मार्च को होगा। सुरक्षा सप्ताह में विविध प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

विश्व हिंदू परिषद ने राम जन्मोत्सव के संबंध मे समस्त हिंदू समाज व संगठनो की जगदलपुर में ली बैठक

0
  • सौ से अधिक समाज प्रमुख व तीन सौ से अधिक युवा जन्मोत्सव को भव्य बनाने जन्मोत्सव समिति का किया निर्माण

जगदलपुर: आज श्री राम जन्मोत्सव मनाने जगदलपुर शहर के सीताराम शिवालय में समस्त हिन्दू समाज व हिंदू संगठन की उपस्तिथि में बैठक रखी गयी । जिसमें राम जन्मोत्सव के संबंध में रूपरेखा निर्माण की गयी l जिसमें वक्ताओ ने बताया की पूर्व में राम जन्मोत्सव बस्तर जिले में भव्य रूप से बना, जिसमें शहर सहित ग्रामो में उत्साह पूर्ण जन्मोत्सव मनाया गया ।

शहर में पहली बार मातृ शक्ति की स्कूटी रैली निकली, तत्पश्चात् शोभायात्रा ग्राम स्तर से लेकर शहर में लाखों की संख्या मे राम भक्त उपस्थित होकर महोत्सव के रूप मे राम जन्मोत्सव बनाया गया lइसी रूप मे आगामी राम जन्मोत्सव को लेकर ग्राम वार्ड स्तर तक बैठक कर राम जन्मोत्सव मनाने पहुँचा जायेगा ।बैठक में विहिप,अन्य हिंदू संगठन,हिंदू समाज के प्रमुख, अनुसंगिक संगठन के पदाधिकारी, मातृशक्ति रामभक्त उपस्तिथ थे ।

निर्माणों के नियमितीकरण के लिए कार्यशाला में दी जानकारी

0
  • नगर निगम ने चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित की वर्कशॉप

जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा राज्य शासन की योजना के तहत भवनों के नियमितीकरण के संबंध में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला शहर के व्यवसायियों के लिए आयोजित थी। साथ रखा कार्यशाला में महापौर सफीरा साहू, पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, राजस्व सभापति राजेश राय, नगर निगन आयुक्त दिनेश कुमार नाग, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष शर्मा, महामंत्री विमल बोथरा तथा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। कार्यशाला में महापौर सफीरा साहू ने कहा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भवनों का नियमितीकरण तय दिशा निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है।

तय दस्तावेजों के साथ आवेदन करने पर भवनों का नियमितीकरण किया जा रहा है। शासन की इस महती योजना का लाभ अवश्य उठाएं। महापौर ने शासन की ओर एक महती योजना मितान योजना का लाभ उठाने समस्त व्यवसायियों से अपील कर इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। उन्होंने शहर की साफ सफाई में व्यवसायियों से सहयोग की अपेक्षा की। मेयर ने कहा कि आप अपनी दुकानों व अपने घरों का कचरा पृथक पृथक कर कचरा वाहन में डालें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को कचरा को सूखा व गीला कचरे को अलग अलग रख वाहन में डालने के लिए प्रेरित करें। महापौर ने नगर निगम के करों का भुगतान समय सीमा में करने की भी अपील की। वहीं आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने भवन नियमितीकरण के संबंध में विस्तार से अपनी बात शहर के व्यवसायियों के समक्ष रखी। आयुक्त ने शासन की गाइडलाइन व आवश्यक दस्तावेज के संबंध में जानकारी दी।आयुक्त ने बताया कि नियमितीकरण स्वामी के पट्टे वाली जमीन पर भवन अनुज्ञा, अनुमति व बिना अनुमति के बने मकान व भवन अनुज्ञा अनुमति से ज्यादा निर्माण करने वाले मकानों का नियमितीकरण करने का प्रावधान है। आयुक्त ने भवन नियमितीकरण की अन्य जानकारी कार्यशाला में दी। व्यापारियों ने भवन नियमितीकरण के संबंध में अपने सवाल रखे तथा शासन की योजनाओं के विषय में जानकारी ली। कार्यशाला में बस्तर आफ चेंबर के अध्यक्ष मनीष शर्मा, पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, राजस्व सभापति राजेश राय ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के विमल बोथरा, पंकज सिंघल, चांडक, नवरत्न जलोटा, पुखराज बोथरा, महेद्रकांत संघाणी, श्याम सोमानी, राजकुमार दंडवानी, भंवर बोथरा, सुनील दंडवानी, श्रीचंद लुनिया, राजस्व अधिकारी मीनाक्षी नाग, सहायक अभियंता धर्मेंद्र मिश्रा व व्यापारी उपस्थित थे।

रोक के बाद भी दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की नियुक्ति, एक बर्खास्त

0
  • तात्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा की कारगुजारी
  • गलत तरीके से नियुक्त चौकीदार मनोज बघेल नौकरी से बेदखल

बस्तर शासकीय स्तर पर रोक लगी होने के बावजूद बस्तर के तात्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा ने दैनिक वेतन, आकस्मिक मद और कलेक्टर दर पर अनेक लोगों को शिक्षा विभाग में नौकरी पर रख लिया। शासन ने इन नियुक्तियों पर अब एक्शन लेना शुरू कर दिया है। ऐसे ही नियम विरुद्ध नियुक्त भृत्य सह चौकीदार मनोज बघेल को सेवा से अलग कर दिया गया है।शासकीय विभागों में दैनिक वेतन, कलेक्टर दर एवं आकस्मिक निधि के भृत्य, चौकीदार समेत चतुर्थ श्रेणी के अन्य पदों पर नियुक्ति अविभाजित मध्यप्रदेश के जमाने से प्रतिबंधित है। मध्यप्रदेश शासन ने सन 87 में एक आदेश जारी कर शासकीय अधिकारियों को इन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रदत्त अधिकार वापस ले लिया था। इसी तरह छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 सितंबर 2001 को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य शासन के मैदानी कार्यालयों उक्त श्रेणी के जो पद 1 नवंबर 2000 के पूर्व से रिक्त हैं, वे 1 नवंबर 2000 से ही स्वमेव समाप्त हो गए हैं। शासन ने दैनिक वेतनभोगी, आकस्मिक निधि और कलेक्टर दर वाले भृत्य, चौकीदार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं।

जांच में दोषी पाए गाए पूर्व डीईओ

बस्तर के तात्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार झा ने शासन के निर्देश का उल्लंघन करते हुए शिक्षा विभाग में सन 2015 से 2018 के बीच अनेक लोगों को दैनिक वेतनभोगी के रूप में भृत्य, चौकीदार और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर अनाधिकृत रूप से नियुक्ति दे दी थी। ये कर्मी अब तक इन पदों पर सेवा देते हुए शासन से वेतन लेते रहे हैं। इस मामले को लेकर राजेंद्र झा के खिलाफ विभागीय जांच भी हुई थी। जांच में राजेंद्र झा दोषी पाए गाए। शासन ने राजेंद्र झा के कृत्य को आपराधिक श्रेणी का माना है। इसके बाद संचालक शालेय शिक्षा विभाग ने 2 मार्च 2023 को आदेश जारी कर राजेंद्र झा द्वारा की गई नियुक्तियों को शून्य घोषित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मौजूदा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। इस पर अमल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने तात्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा द्वारा विकासखंड शिक्षा कार्यालय जगदलपुर में भृत्य सह चौकीदार मनोज बघेल की नियुक्ति को शून्य घोषित कर उन्हें सेवा से अलग कर दिया है।

रेलवे महा प्रबंधक को भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा आलोक कुमार को सात सूत्री मांग पत्र दिया

0

दल्लीराजहरा क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल रेलवे महाप्रबंधक बिलासपुर जोन आलोक कुमार को 7 सूत्रीय ज्ञापन प्रधानकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने पर विचार करने का आग्रह किया जिस पर की रेलवे महाप्रबंधक द्वारा कुछ मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया मांग पत्र में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगी थी 1. दल्लीराजहरा से दुर्ग चलने वाली गाड़ी में नं 07820 जो वर्तमान पर सोमवार मंगलवार, बुधवार चलती है, उसे आप रोजाना चलाने की कृपा करें। इससे यात्रियों लाभ प्राप्त हो सके।2. रायपुर दल्ली राजहरा अंतागढ़ चलने वाली ट्रेन में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं हो पाती हैं यात्री खड़े-खड़े सफर करते हैं आपसे अनुरोध है कि ट्रेन में डिब्बे है उसे 8 डिब्बा किया जाये।3. दल्ली राजहरा रेल्वे स्टेशन की लम्बाई बढ़ाने केसाथ साथ दोनो और प्लेटफार्म बनाकर ब्रिज का निर्माण कराया जाये। जिससे दूसरी ओर से आने वाले ग्रामिण एवं नागरिको पटरी पार कर जाने की आवश्यकता न पड़े एवं दुर्घटना को रोका जा सके ।4. दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कराया जाये जिससे यात्रियों लाभ प्राप्त हो सके।5. क्षेत्र के विकास के लिए अमरकंटक एक्सप्रेस एक्सप्रेस गाड़ी को राजहरा से चलाने का प्रयास करें ताकि इस नागरिकों को लाभ मिल सके ।दल्लीराजहराक्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान करे7. रेल्वे कर्मचारियों के परिजनो के स्वास्थ्य सुविधा हेतु सर्वसुविधा युक्त चिकित्सा एवं शिक्षा हेतु केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जाएमांग पत्र प्रदान करने वाले प्रतिनिधिमंडल में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश जयसवाल भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास महामंत्री महेंद्र सिंह मंत्री रमेश गुर्जर शासकीय महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता, डौंडीलोहारा विधानसभा मीडिया प्रभारी भूपेंदर डहरवाल वार्ड क्रमांक 25 पार्षद राजेश कामले युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल एवं गोलू जायसवाल उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS