City Media - Page 856 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 856

शिकारी मंडाई के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा:- दिनांक 21/02/2023 दिन मंगलवार को शिकारी बाबा मंडाई उत्सव समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय मंडाई कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे शामिल हुए। सर्वप्रथम शिकारीबाबा की पावन धरा में मुख्य अतिथियों द्वारा शिकारीबाबा का पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर मंडई की शुभारंभ की गई। विक्रम धुर्वे ने कहा शिकरी बाबा उत्सव समिति द्वारा मंडाई का आयोजन प्रति वर्ष बहुत ही भव्य तरीके से किया जाता है जिसमे हजारों की संख्या में भक्तजन शिकारी बाबा के दर्शन के लिए आते है।

प्रति वर्ष रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है ।इस शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में संजीव सिंह (अध्यक्ष भाजयुमो दल्लीराजहरा)मेवा पटेल (समाजसेवी) महेंद्र (महामंत्री भाजपा दल्लीराजहरा)सुमित जैन (युवा नेता भाजपा) आशीष गुप्ता, समिति के अध्यक्ष जीवन साहू,अश्वनी जायसवाल नरसिंह यादव,दिनेशबुंदेली,नकुल देवांगन सुनील,जगदेव सिंह डामन,रंजीत शर्मा वा शिकारी बाबा मंडाई समिति के सभी सदस्य व वार्ड नंबर 5 के नागरिक उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बाजारों और गांवों में कपड़ा बेचने के बहाने करता था मोबाईल चोरी

0
  • मोबाईल चोरी करने वालो पर बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • दीगर जिला के मोबाईल चोर व पाकेटमार का पर्दाफाश
  • जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान पकड़ा गया चोरी किये विभिन्न कंपनियों का 23 नग टच स्कीन मोबाईल

बालोद पुलिस द्वारा अवैध जुर्म जरायम के रोकथाम हेतु अभियान के तहत पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर के पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में जुर्म जरायम पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 18.02.2023 को सहायक उप निरीक्षक रूपेश्वर राम भगत के हमराह पुलिस स्टाफ के शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 03 8570 से एनएच 30 मार्ग ग्राम पुरूर से कोचवाही की और पेट्रोलिंग कर जुर्मजरायम पतासाजी करते वापस मुजालगोंदी मरकाटोला होते टोल प्लाजा जगतरा एनएच 30 मार्ग पहुचा वहां से ग्राम पुरूर रानी दुर्गावती चौक पहुंचते समय जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति सवार हैं एक बड़ा बैग रखा है जो रानी दुर्गावती चौक के आस पास भ्रमण कर मोबाईल बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं कि जो पुलिस को देखकर कुम्हारखान तरफ भाग रहे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06-जीडब्लू-5442 होण्डासाइन का पीछा किया जो एनएच 930 मार्ग ग्राम कुम्हारखान ग्राम पंचायत के पास पहुंचकर हम० स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं सरसरी तौर पर उसके बैग को चैक किया बैग के अंदर कुल 23 नग मोबाईल विभिन्न कम्पनीयों के मिले जिनके नाम पुछने पर मोटर सायकल चालक अपना नाम अजय ध्रुव एवं मोटर सायकल के पीछे बैठा व्यक्ति एक नाबालिक अजय ने बताया भीमखोज थाना खलारी जिला महासमुंद छ०ग० का रहने वाला बताये जिसे दोनों को उक्त मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर सही जवाब नहीं देते हुये गोलमोल जवाब देने लगे कि उक्त 23 नग मोबाईल चोरी का होने के संदेह के आधार पर उक्त दोनों व्यक्ति को बैग में रखे 23 नग मोबाईल एवं उक्त मोटरसायकल तथा दोनों व्यक्तियों को पुसके पुरूर लाकर समक्ष गवाहन 1 लक्षमण राव एवं 2. सुनील देवांगन के समक्ष घटना के संबंध में पुछताछ किया जो उक्त 23 नग मोबाईल को बाजारों में घुम घुम कर चोरी करना स्वीकार किये जो अपने मोटर सायकल होण्डासाईन क्रमांक सीजी-06- जीडब्लू-5442 में कपड़ा बेचने के बहाने करीब विगत 08 रोज पूर्व हम दोनों ग्राम भीमखोज से निकले है। दूसरे और तीसरे दिन धमतरी जिला के भखारा, रुद्री, एवं कुरूद पहुंचे जहाँ बजारों 10 नग मोबाईल चोरी किये रात्रि में धमतरी में रुके बाद चौथे व पांचवे दिन कांकेर जिला के लखनपुरी, कोटतरा के बाजारों में 07 नग मोबाईल चोरी किये बाद छटने व सातवें दिन चारामा, हल्बा के बाजार में 05 नग मोबाईल कुल 23 नग विभिन्न कंम्पनीयों का टच स्क्रीन मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किये एक आरोपी एवं विधी से संघर्षरत बालक से कुल 23 नग मोबाईल किमती 2,30,000/ स एव घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक सीजी 06- जीडब्लू-5442 किमती 60,000/ स कुल जुमला किमती 2,90,000/रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है ।

कि एक आरोपी व एक विधी से संघर्षरत बालक के द्वारा चारा सदर 41 (1+4 ) सीआरपीसी, 379,34 भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में एक आरोपी अजय ध्रुव पिता बंछा मूव उम्र 34 साल साकिन भीमखोज थाना खलारी जिला महासमुंद 80ग0 को दिनांक 18.02.2023 के क्रमश: 22.10 बजे विधीवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.02 2023 को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखील किया गया है व एक विधी से संघर्षरत बालक को समाजिक पृष्ठभूमि का फार्म तैयार कर वारिसानों को सुपूर्दनामा में दिया गया है।उक्त प्रकरण में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर सहायक उप निरीक्षक रूपेश्वर राम भगत, आर0 159 लिखन साहु, आर0 64 गुणेश यादव, आर0 168 डोमेन्द्र रावटे, की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेसमय हो रहा बस्तर संभाग, भाजपाई व कम्युनिस्ट थाम रहे हैं ‘हाथ

0
  • कभी कम्युनिस्टों का गढ़ रहा है बस्तर डिवीजन, हो गया सफाया
  • भारतीय जनता पार्टी का भी निकलने लगा है यहां दीवाला

(अर्जुन झा)

जगदलपुर बस्तर संभाग लगातार कांग्रेसमय होता जा रहा है। दूसरे दलों के कार्यकर्ता और समर्थक मतदाता भी तेजी से कांग्रेस का ‘हाथ’ थामने लगे हैं। बस्तर से कम्युनिस्ट पार्टी का करीब – करीब सफाया हो चुका है, वहीं भाजपा का भी दीवाला निकलने लगा है। एक दौर था, जब बस्तर संभाग में कम्युनिस्ट पार्टी की तूती बोलती थी। यहां के अनेक विधानसभा सीटों से कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी विधायक चुने जाते थे। बस्तर के गांव – गांव में कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थक बड़ी संख्या में हुआ करते थे। यही वजह रही कि हर चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवारों को थोक में वोट मिला करते थे। कांग्रेस को इक्का दुक्का सीटें ही मिल पाती थीं। तब चुनावी मुकाबले कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस के बीच ही हुआ करते थे। बाद में यहां कांग्रेस का जनाधार बढ़ा और अधिकांश सीटों पर कांग्रेस फतह हासिल करने लगी। इसी के साथ कम्युनिस्ट पार्टी के पतन का दौर शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी के अभ्युदय के बाद इस पार्टी ने भी बस्तर में धीरे धीरे पांव जमाने शुरू कर दिए और एक मौका ऐसा भी आया, जब पूरे बस्तर में अपना परचम लहराने में भाजपा कामयाब हो गई। कांग्रेस लगभग हासिये पर चली गई। छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद बस्तर संभाग में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई। बस्तर के सभी जिलों में कार्यकर्त्ताओं की बड़ी फौज बनाने में भाजपा सफल हो गई। छत्तीसगढ़ राज्य को पहला मुख्यमंत्री कांग्रेस से ही मिला था, बावजूद कांग्रेस का जनाधार बस्तर में अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ पाया। उसके बाद भाजपा दो दशक तक छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज रही, लेकिन तीसरी पारी वह खेल नहीं पाई। उसे बस्तर की एक भी विधानसभा सीट पर जीत हासिल नहीं हो सकी। सभी ग्यारह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली। भाजपा हाथ मलती रह गई। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद बस्तर की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की पकड़ लगातार मजबूत होने लगी है। बस्तर के सांसद दीपक बैज, कोंटा के विधायक तथा भूपेश बघेल सरकार में आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, नारायणपुर के विधायक हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष राजीव शर्मा आदि कांग्रेस नेता पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से जुट गए। यहां सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन और विधायक लखेश्वर बघेल की विशेष सक्रियता की दाद देनी होगी, जिन्होंने भाजपाई किले को दहाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। सांसद श्री बैज, संसदीय सचिव श्री जैन व विधायक श्री बघेल गृहनगर में रहने के दौरान एक दिन भी जाया किए बिना अपने निर्वाचन क्षेत्रों के दौरे पर रहते हैं। ये तीनों जनप्रतिनिधि दलगत भावना से ऊपर उठकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं, अनुदान आदि से लाभान्वित करने और गांवों में बिजली, पानी, सड़क, नाली, जैसी बुनियादी सुविधाएं कराने के के लिए जुटे रहते हैं। यही वजह है कि ये तीनों ही जनप्रतिनिधि लोगों के दिलों पर राज करने लगे हैं। उनके निस्वार्थ और निष्काम सेवा से प्रभावित होकर ग्रामीणों का झुकाव कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ा है। आम ग्रामीणों के साथ ही भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थक एवं कार्यकर्त्ता भी कांग्रेस का दामन थामने लगे हैं। लोगों के कांग्रेस प्रवेश की खबरें आएदिन मिलती रहती हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों और विधायक लखेश्वर बघेल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कुछ दिनों पहले भाजपाई गांव बड़े जीराखाल के 170 ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। बड़े जीराखाल बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसा हुआ है और गांव की लगभग पूरी आबादी भाजपा की झंडाबरदार रही है। अब वहां भाजपा का झंडा उठाने वाला भी कोई नहीं रह गया है। इसी तरह दो दिन पहले ही अति संवेदनशील माने जाने वाले वनांचल के कोलेंग गांव निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया था। सांसद दीपक बैज और संसदीय सचिव रेखचंद जैन की उपस्थिति में कांग्रेस से जुड़ने वाले ग्रामीणों में कई तो भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्त्ता भी रहे हैं।

संसद और गांवों में दिखती है बैज की सक्रियता

संसद के हर सत्र में बस्तर लोकसभा सीट के सांसद दीपक बैज की उपस्थिति जरूर रहती है। संसद में बैज सदैव सक्रिय नजर आते हैं। वे बस्तर संभाग में विमानसेवा के विस्तार, जगदलपुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग लाईन निर्माण, नेशनल हाईवे के उन्नयन, संभाग के धुर नक्सल प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों की ग्रामीण सड़कों, स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे से जोड़ने, आरक्षण व अन्य शासकीय सुविधाओं व योजनाओं के लाभ से वंचित छत्तीसगढ़ के महरा, महारा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने जैसे मुद्दे संसद में उठा चुके हैं। श्री बैज द्वारा उठाए गए ज्यादातर मुद्दों को केंद्र सरकार से सहमति भी मिल चुकी है। सड़कों का काम शुरू हो चुका है और महरा, माहरा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके साथ ही सांसद श्री बैज अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों के दौरे पर भी सतत रहते हैं। उनकी इस सक्रियता का लाभ कांग्रेस को मिल रहा है। उनकी पहल से प्रभावित होकर ग्रामीण कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

सबके सुख – दुख के साथी हैं विधायक रेखचंद

जगदलपुर के विधायक तथा नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन को उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग अपने सुख दुख का साथी मानते हैं। मानें भी क्यों न! जैन सुख के काम में भले ही न जाएं, लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के समक्ष आई दुख की घड़ी में वे लोगों के आंसू पोंछते जरूर नजर आ जाते हैं। क्षेत्र के हर दुखी और संकटग्रस्त परिवार को मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह कर आर्थिक सहायता पहुंचाने की पहल करते हैं। आर्थिक तंगी के चलते किसी युवा को उच्च शिक्षा से वंचित न रहना पड़े, किसी गरीब को ईलाज के लिए जमीन, जेवर न बेचना पड़े इस बात का रेखचंद जैन विशेष ध्यान रखते हैं। अब तक जैन ईलाज, उच्च शिक्षा, स्वरोजगार आदि के लिए सैकड़ों लोगों को शासन से अनुदान राशि दिला चुके हैं। इसी तरह प्राकृतिक आपदाओं में मृत पचासों त लोगों के परिजनों को भी मुख्यमंत्री की स्वेच्छानुदान निधि से लाखों रु. की मदद पहुंचा चुके हैं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन की एक पहल को तो शायद कभी भुलाया ही न जा सकेगा। बात पिछली दिवाली के मौके की है, जब जैन ने कोरोना के चलते बेसहारा हो चुके बच्चों के संग त्यौहार मनाया था। जैन ने इन बच्चों की नीरस और बेरंग हो चुकी दुनिया में खुशियों के रंग बिखेर दिए थे। जैन की दिल को छू लेने वाली ऐसी पहल के कारण ही क्षेत्र के लोगों का झुकाव कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जैन की पहल पर अब तक सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

मुद्दाविहीन भाजपा विधायक निवास घेराव करके प्रदेश की जनता को कर रही है गुमराह – चंदन कश्यप

0

छत्तीसगढ़ में भाजपा के लोग मोर आवास मोर अधिकार के तहत 20 फरवरी को विधायक निवास का घेराव करने और भाजपा नेताओं के भ्रामक बयानों का पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि प्रदेश की मुद्दाविहीन भाजपा नेता और उनके कार्यकर्ता प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है और मीडिया मे वाहवाही लूटने के लिए विधायक निवासों का घेराव कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की योजना है ।

लेकिन भाजपाईयों द्वारा प्रदेश की जनता के बीच जाकर भूपेश बघेल जी की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का दुष्प्रचार कर विधायक निवास का घेराव कर रहीं है। भाजपाई ने अपने 15 साल के कार्यकाल मे छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने और शोषण करने का काम किया। आज कांग्रेस सरकार प्रदेश के चारों ओर को विकास की गंगा बहा रही है तो इनके पेट मे दर्द हो रहा है।प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ केंद्र की सरकार सौतेला व्यवहार करके भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रही है। आज छ.ग. की हमारी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के साथ न्याय कर रही है चाहे वह किसान हो, कर्मचारी हो, व्यापारी हो, महिला हो युवावर्ग हो या आम जनता हर वर्ग के लोग प्रदेश सरकार की लोक कल्याणाकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से खुश है। आगामी चुनाव को देखते हुए मुद्दाविहीन भाजपा के लोग कांग्रेस सरकार और कांग्रेस विधायकों को बदनाम करने का असफल कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता आने वाले समय मे भाजपाईयों को जवाब जरूर देगी। आज मेरे गृह ग्राम मे वार्षिक मेला आयोजित हो रहा है भाजपाईयों के द्वारा निवास घेराव की वजह से मुख्य मार्ग पर आवा-जाही करने में आम जनता को परेशानी हो रही है उन्हें आवागमन करने मे काफी दिक्कतें आ रही है। भाजपाई आम जनता को परेशान करने के अलावा अन्य कुछ नहीं करती। भाजपा के नेताओं को गैस सिलेंडर की बढ़े दाम सहित पेट्रोल,खाद्यान्नों की मंहगाई पर बोलने पर डर लगती है साथ ही केंद्र सरकार की वादाखिलाफी उन्हे दिखाई नही दे रही है। इस घेराव मे भाजपाईयों के पास क्षेत्र के लोग नहीं थे सब जगदलपुर,कोण्डागांव, चित्रकोट और अन्य जगह से आए हुए थे। क्या नारायणपुर विधानसभा मे भाजपा के लोगों की कमी हो गई। इससे साफ जाहिर होता है कि क्षेत्र मे केदार कश्यप का जनाधार खिसक गया है। यह घेराव केवल दिखावा और आम जनता को परेशान करने वाला था।

सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ 03 मार्च को विधानसभा घेराव और विशाल धरना, भारतीय मजदूर संघ

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय मजूदर संघ छ.ग. प्रदेश के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ द्वारा 09 तारीख से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पूरे प्रदेश में एकसाथ किया जा रहा है और उसी कड़ी में बालोद जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और साहियका बहने बालोद बस स्टैंड धरना स्थल पर डटी हुई है । और उनका मनोबल बढ़ाने भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद धरना स्थल पर पहुंचे और वहां उपस्थित बहनों को संबोधित किया और कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर सरकार में आने वाली सरकार अब वादाखिलाफी कर रही है।आज पूरे प्रदेश में हर जगह आंदोलन कारी ही दिखाई देते ऐसा कोई नहीं है जिसे ईस सरकार ने ठगा नहीं है। बालोद जिले की स्थिति तो ऐसी है कि जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित किये गये धरनास्थल पर जगह नहीं है आंदोलन कारीयो की भीड़ इतनी बढ़ चुकी है। यही ईस सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।एक तरफ आंगनबाड़ी की बहनें हैं तो दूसरी तरफ सरकार से ठगे हुए वो शिक्षक हैं जिन्हें सरकार ने ओल्ड पेंशन योजना और न्यू पेंशन योजना के जाल में फंसा रखा है।एक तरफ सरकार ढिंढोरा पीट पीट कर वाहवाही लूटने में लगी है कि हमने ओल्ड पेंशन योजना लागू करवा दिया और दूसरी तरफ इसमें नियम यह लगा दिया कि आपकी सेवा की अवधि 33 वर्ष होनी चाहिए तब आपको 50प्रतिशत पेंशन मिलेगा अन्यथा 33 प्रतिशत ? ये सरकार है जो हर योजना के बाद उसके नीचे बहुत ही छोटे अक्षरों में लिख देती है कि नियम और शर्तें लागू? आगे जिला मंत्री ने बताया कि ये भारतीय मजदूर संघ के संघर्षों का ही परिणाम है कि आज सारे प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी है। पहली बार प्रदेश में सभी संगठनों ने एकसाथ हड़ताल किया है। यह भी हमारी एक सफलता है। आज सरकार की सारी योजनाएं ठप्प पड़ी है। हमारी मांगे को सरकार को मानना ही पड़ेगा क्योंकि संघर्ष से परिणाम आता है।

और आन्दोलन को तेज करने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा बहुत सी योजनाएं बनाई गई है उसी कड़ी में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर और भारतीय मजदूर संघ के समस्त पंजीकृत संगठनों के आह्वाहन पर 03 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जायेगा और सरकार को विवश किया जायेगा कि छ.ग. शासन के बजट सत्र में हमारे मांगों के पूर्ति हेतु वित्तीय प्रावधान अपने बजट मे पारित करें :-01. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जावे तथा जब तक शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता तब तक कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार कलेक्टर दर परमानदेय का भुगतान किया जावे।2,मध्यान्ह भोजन में कार्यरत रसोईयों को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार कलेक्टर दर पर मानदेय का भुगतान किया जावे।03. मितानिन कार्यकर्ताओं को निश्चत मानदेय कलेक्टर दर पर मानदेय का भुगतान किया जावे।04. सभी शासकीअर्द्धशासकीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की योजना का लाभ दिया जावे।05. प्रदेश के चार लाख अनियिमत कर्मचारियों ( Contract Labour) की सेवा में नियमित किया जावे।06. स्वायत्तशासी नगर निगम कर्मचारियों को समय पर माह के अंतिम दिवस में वेतन का भुगतान किया जावे।07. बिजली/कोयला क्षेत्रों का निजीकरण बंद किया जावे।08. बालको प्रबंधन द्वारा किये जा रह श्रमिकों का शोषण तत्काल बंद किया जावे तथा स्थानीय बेरोजगारों को बालको संयंत्र में नियोजित किया जावे।09,समस्त विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए तत्काल भर्ती प्रारंभ किया जावे।10. समस्त ठेका श्रमिकों को राज्य कर्मचारी बीमाचिकित्सालय में इलाज हेतु 21000/-्( ईक्कीस हजार रूपये मात्र) वेतन की सीमा को बढ़ाया जावे।11,प्रदेश के निर्माण मजदूरों की बंद की गई पेंशन योजना को पुनः प्रारंभ किया जावे एवं सभी पंजीयन योजनाओं को लोकसेवा गारंटी में लाया जावे। 12,भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को नया पुनरीक्षित वेतनमान शीघ्र लागू किया जावे एवं स्थानांतरित किये गये कर्मचारियों को शीघ्र वापस किया जावे।मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

एनएमडीसी के दो सुरक्षा गार्ड भेजे गए जेल, ठेकेदार फरार

0
  • नगरनार इस्पात संयंत्र में निर्माण सामग्री की चोरी का मामला

जगदलपुर एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट से लोहा चोरी मामले में संलिप्त प्लांट के दो सुरक्षा गार्ड भी जेल भेज दिए गए हैं। वहीं चोरी का लोहा परिवहन में उपयोग में लाए गए हाईवा वाहन सीजी 17 केएस 3976 को जप्त कर वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर नगरनार पुलिस पूछताछ कर रही है। चालक को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। नगरनार स्टील प्लांट से लाखों के लोहा चोरी मामले में कबाड़ी दुकान के मालिक देशशरण एवं गोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। प्लांट के अंदर से सिक्योरिटी गार्ड के संरक्षण में ठेकेदार लोहा चोरी करता था। चोरी के दौरान ड्यूटी पर तैनात झारखंड के सासाराम निवासी संजीत कुमार एवं बिहार गिरोडिह निवासी जमीरूद्दीन अंसारी को चोरी के इस मामले में संलिप्त होने के आरोप में आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चोरी की सामग्री परिवहन करने के लिए उपयोग में लाए गए वाहन को बड़ाजी से जब्त किया गया है। वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। प्लांट के फरार ठेकेदार उमाशंकर पोद्दार की तलाश जारी है। नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं नगरनार थाना प्रभारी जेपी गुप्ता की सक्रियता से प्लांट में चल रही चोरी का पर्दाफाश होने से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ट्रेस किया जा रहा है ठेकेदार का लोकेशन

नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि प्लांट के अंदर से हुई चोरी के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर बारी की से जांच कर रही है। फरार ठेकेदार का लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास जारी है। लोकेशन ट्रेस होते ही टीम गठित कर उसे पकड़ने के लिए टीम को रवाना किया जाएगा।

लोक संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है मावली मेला : बैज

0
  • नारायणपुर में आयोजित बस्तर के ऐतिहासिक मड़ई का समापन

नारायणपुर जिला मुख्यालय में 5 दिनों तक चले ऐतिहासिक मावली मड़ई का समापन बीती रात हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर के सांसद दीपक बैज थे। अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने की। समारोह में सासंद बैज ने कहा कि मावली मड़ई क्षेत्र की लोक संस्कृति एवं परंपरागत आस्था का प्रतीक है। इस परम्परा का क्षेत्र के लोग सैकड़ों सालों से निर्वहन करते चले आ रहे हैं। इस मेले में देवी देवताओं के संगम के अलावा उनकी परंपरागत आराधना इस मेले को विशिश्ट बना देती है। क्षेत्र के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने में इस मेले की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैज ने कहा कि हमारी संस्कृति तथा लोककला को संरक्षण देने एवं उसे विलुप्त होने से बचाने के लिए राज्य शासन द्वारा विशेष प्रयास किए गए हैं। देव गुड़ी एवं घोटुल जैसी आदिम परंपराओं के केंद्रों का पुनरोद्धार कर उन्हें पुनः स्थापित किया जा रहा हैै। इसके अलावा विगत 4 सालों में नारायणपुर जिले में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है। चाहे वह दुर्गम क्षेत्र में मार्गो का विकास हो या अबूझमाड़ क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्रों में बढ़ोत्तरी हो या फिर छोटेडोंगर में आत्मानंद स्कूल, महाविद्यालय, आईटीआई केन्द्र खोलने की बात हो। इसके अलावा रावघाट रेल परियोजना के तहत् जिले तक रेल का परिचालन भी शीघ्र किया जा रहा है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री के मंशानुरूप आदिवासी क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही उन्होने इस 5 दिवसीय मेले के नियोजित एवं सुचारू रूप से संचालन पर जनप्रतिनिधियो एवं प्रशासन को साधुवाद दिया। विधायक चंदन कश्यप ने मेले की भव्यता़ एवं प्रशासनिक इंतजामात के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि माता मावली की इस पवित्र धरा मे इस 5 दिवसीय मेले का निर्विघ्न पूरा होना सफल व सुनियोजित आयोजन का प्रमाण है।

प्राचीन काल से चली आ रही है परंपरा

देश दुनिया के लोग अबूझमाड़ को यहां की गौरवशाली और समृद्ध परम्परा, कला संस्कृतिक के लिए जानते हैं। माता मावली मेला बस्तर का सबसे प्राचीन मड़ई- मेलों में से एक है, जिसे लोग एक उत्सव के रूप में मनाते आ रहे हैं। आमजनों के मनोरंजन के लिए मेला आरंभ होने के दिन से अंतिम दिन तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेले को सभी वर्गाे को एकजुट एवं भागीदारी के सूत्र में बाधने वाला उत्सव बताते हुए श्री कश्यप ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी मेले की भव्यता एवं आस्था का इसी प्रकार निर्वहन किया जाएगा। लोक संध्या रायपुर द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रजनू नेताम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, संयुक्त कलेक्टर प्रदीप वैद्य, तहसीलदार सुमीत बघेल, नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

संवेदनशील कोलेंग गांव के दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल

0
  • सांसद बस्तर दीपक बैज और जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया

जगदलपुर सुदूर एवं संवेदनशील वनांचाल के ग्राम कोलेंग के दर्जनों ग्रामीण कांग्रेस एवं भूपेश बघेल सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो गए। सांसद दीपक बैज तथा जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उन्हें फूल मालाएं व तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया।कांग्रेस प्रवेश करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में उप सरपंच हिड़मा राम मरकाम, पंच चन्नू राम मरकाम, आयता पोडियामी, गंगा सोढ़ी, चना मरकाम, पंच मूडो राम, मोनू राम नाग व अन्य शामिल हैं। ये लोग पहले सीपीआई और भाजपा समर्थक थे।इस अवसर पर सांसद दीपक बैज ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज संवेदनशील वनांचल क्षेत्र कोलेंग के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया है, हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व के विधायक जहां एक बार भी कोलेंग नहीं आए होंगे, आपके विधायक 8-10 बार कोलेंग आ चुके हैं तथा इस क्षेत्र को हर बार कुछ ना कुछ सौगात दी है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सभी लोगों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों का परिणाम है कि आज विपक्षी दलों के लोग भी कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने सभी नेताओं से कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार कार्य करने की अपेक्षा की। इस दौरान अवसर पर जनपद सदस्य सोनमती, सोनारी नाग सरपंच कोलेंग, रामसिंह सरपंच मुंडागढ़, संपा नाग सरपंच छिंदगुड़, सहदेव बली बघेल, सुखदेई बघेल सरपंच कांदानार, हड़मा राम उप सरपंच, बीर सिंह ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, महादेव नाग, तारा बेंजाम, जयदेव नाग, दिनेश यदु, अमजद खान, संतोष सिंह, हेमू उपाध्याय, अवधेश झा, अनुराग महतो, सोनारू, हिरमा राम, बुलकू राम, चंद्रसाय, ज्ञानेंद्र चौहान, रवि चौहान, राधामोहन दास, सोमधर, कार्तिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मुण्डागढ में 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण

0

सांसद दीपक बैज एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशील वनांचल कोलेंग में 100 सीटर कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया 162 लाख रुपए की लागत से निर्मित 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण हुआ.सांसद बस्तर दीपक बैज ने सांसद निधि से 20 लाख रुपए देने की घोषणा की ग्राम पंचायत कोलेंग, मुण्डागढ, छिंदगूर एवं कांदानार को मिलेंगे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए 5-5 लाख रुपए गाजे-बाजे एवं पारंपरिक धुरुआ लोकनृत्य के साथ सांसद बस्तर दीपक बैज एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का स्वागत किया

सूदूरवर्ती वनांचल एवं संवेदनशील क्षेत्र में 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन मिलने से क्षेत्र हर्ष की लहर पंचायत प्रतिनिधियों ने सांसद विधायक का आभार व्यक्त किया सांसद बस्तर दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा की बस्तर लोकसभा क्षेत्र के इतिहास से यह पहला अवसर है जब कोइ सांसद कोलेंग जैसे वनांचल में पहुंच रहा है उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की तारीफ करते हुए कहा की पूर्व के विधायक जहां एक बार भी आपके पंचायत में नहीं आए थे यह विधायक 8-10 बार यहां आ चुके हैं तथा हर बार कुछ ना कुछ सौगात दे रहे हैं पहले यह पंचायत बहुत बड़ा था जिससे विकास की योजनाएं नहीं बन पाती थी पर अब चार पंचायत बन जाने से विकास की योजनाएं बनाने में आसानी हो रही हैं

तथा सभी पंचायतों को आधारभूत संरचना के लिए प्रर्याप्त राशि भी मिल रही है विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की कोलेंग क्षेत्र मेरे घर जैसा है इस क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी पूर्व में यहां पहुंचना बहुत ही दूभर था पर हमारी सरकार बनने के बाद अब चमचमाती सड़क बन गई है जिससे यह क्षेत्र भी मुख्यालय से जुड़ गया है आज कोलेंग क्षेत्र में सड़क पुल पुलिया बिजली एवं सभी आधारभूत संरचना पहुंच गई है यहां के बच्चों को पढ़ाई में परेशानी ना हो इसलिए 162 लाख रुपए की लागत से 100 सीटर कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया गया है अभी कोलेंग में 10 वीं तक पढ़ाई हो रही है आगामी वर्षों में इसे 12वीं कक्षा तक किया जाएगा इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज के साथ विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जनपद सदस्य सोनमती ,सोनारी नाग सरपंच कोलेंग,राम सिंह सरपंच मुण्डागढ,सम्पा नाग, सरपंच छिंदगुड ,सहदेव बली बघेल,सुखदेई बघेल सरपंच कांदानार,हडमा राम उप सरपंच,बीर सिंह ब्लाक अध्यक्ष, महादेव नाग,तारा बेंजाम, जयदेव नाग, दिनेश यदु,अमजद खान, संतोष सिंह, हेमू उपाध्याय, अवधेश झा,अनुराग महतो,सोनारू,हिरमा राम,बुलकू राम, चन्द्र साय, ज्ञानेन्द्र चौहान, रवि चौहान, राधा मोहन दास,सोमधर,कार्तिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

अधिवेशन को विफल करने की साजिश : रेखचंद जैन

0

जगदलपुर के विधायक तथा श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि भाजपा और केंद्र सरकार कांग्रेस के रायपुर में होने वाले अधिवेशन से घबरा गई है। उन्हें मालूम है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में छाई हुई है। राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद से पूरे देश में बेरोजगारी, मंहगाई व भाजपा के कुशासन से पीड़ित जनता में कांग्रेस के प्रति नई सोच व जज्बा जागा है। श्री जैन ने कहा है कि रायपुर अधिवेशन और चिंतन शिविर के बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के सारे नेता और कार्यकर्त्ता दुगुने उत्साह के साथ पार्टी की विजय पताका फहराने में जुट जाएंगे। इससे पूर्व ही भाजपा विचलित हो उठी है। कांग्रेस के लोगों के उत्साह को दबाने के लिए ईडी का सहारा भाजपा की केंद्र सरकार ले रही है, लेकिन हम कांग्रेस के सिपाही ऐसे हथकंडों से डरने और विचलित होने वाले नहीं हैं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की छापेमारी को केंद्र की भाजपा सरकार की बदले की राजनीति बताते कहा कि मोदी सरकार ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ भी ईडी के जरिए कार्रवाई कराई, लेकिन उसे अब तक कुछ भी हासिल नहीं हो पाया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ईडी ने घंटों पूछताछ कर उन्हें बेवजह परेशान किया। देश की जनता समझ चुकी है कि केंद्र सरकार ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और अन्य जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार बना लिया है। जैन ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता बदले की भावना से जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने वाली भाजपा को करारा जवाब देगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS