City Media - Page 857 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 857

प्रधान आरक्षक को नक्सलियों ने घर से निकालकर मार डाला

0
  • भाई की शादी में गृहग्राम बेलचर आया था हवलदार पन्नी वेट्टी
  • बीजापुर पुलिस लाईन में पदस्थ था यह छत्तीसगढ़ पुलिस का यह कर्मी

बीजापुर बस्तर में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है।लगातार बस्तर में नेताओं की हत्या के बाद अब पुलिस कर्मियों की हत्या कर रहे हैं माओवादी। रविवार को भाई की शादी में छुट्टी पर गांव आए प्रधान आरक्षक पन्नी वेट्टी की नक्सलियों ने बीती रात हत्या कर दी। नक्सलियों ने पन्नी वेट्टी को घर से खींचते हुए बाहर निकाला और कुल्हाड़ी तथा चाकुओं से उस पर अनगिनत वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।पन्नी वेट्टी दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था। वह 19 फरवरी को छुट्टी लेकर अपने भाई की शादी में शामिल होने गृहग्राम बेलचर स्थित अपने निवास में आया था। रात 2 बजे चार माओवादियों ने पन्नी वेट्टी को धक्के मारते हुए घर से बाहर निकाला। उसके बाद चारों तरफ से घेरकर कुल्हाड़ी व चाकू से उस पर हमला कर दिया गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने भैरमगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश कर रही है। इस मामले की बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने पुष्टि की है।

भारतीय जनता पार्टी दल्ली मंडल द्वारा सात प्रमुख मांग को लेकर अनुविभागीय दंडाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0

भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल द्वारा शहर के विकास एवं छात्रों एवं बेरोजगार युवाओं से संबंधित 7 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन अनुविभागीय दंडाधिकारी दल्ली राजहरा योगेंद्र श्रीवास को सौंपकर व्यापक चर्चा की जिस पर की अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा यथासंभव मांगों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में प्रमुख मांगे 1.दल्ली राजहरा में 270 एकड़ राजस्व भूमि का पट्टा स्थापित परिवारों को प्रदान किया जाए। जिससे वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सके। 2, दल्ली राजहरा में केन्द्रीय विद्यालय को आगामी शिक्षा सत्र 2023-24 से तत्काल प्रारंभ किया जाए।

3. दल्ली राजहरा एवं मुख्य मार्ग में लगातार हो रही दुर्घनाओं को देखते हुए लम्बे समय से लम्बित बाइपास मार्ग को तत्काल प्रारंभ किया जाए।4. दल्ली राजहरा में स्थायी 100 बिस्तर अस्पताल प्रारंभ किया जाए। आपातकालीन चिकित्सा से वंचित नागरिकों की मृत्यु को रोका जा सके।5. दल्ली राजहरा शहर में स्थानीय बेरोजगार युवकों को वी.एस.पी. में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाए।6.दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में हो रहे भ्रष्ट्राचार को रोका जाए एवं वार्डो में विकास कार्य में हो रहे पक्षपात को बंद किया जाए।7. दल्ली राजहरा के चिखलाकसा को भूमि के विक्रय रजिस्ट्री की अनुमति लेने की प्रक्रिया को हटाया जाये। उक्त मागों पर विचार कर कार्यवाही शहर के अस्तित्व को बचाने प्रयास में सहयोग प्रदान करे अन्यथा भा.ज.पा. मण्डल दल्ली राजहरा के द्वारा उग्र आन्दोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही प्रशासन की होगी ज्ञापन सौंपने में प्रमुख मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष रमेश जैन, मंडल मंत्री रमेश गुर्जर ,जनार्दन सिंगरौल, युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल ,किसान मोर्चा से शंकर साहू, मोहम्मद इमरान ,हुकुम सिंह ठाकुर ,निलेश श्रीवास्तव, जनार्दन, पार्षद सोहद्रा ठाकुर, राजेश कांबले सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुरानी पेंशन ने सरकार की बढ़ाई टेंशन

0
  • मंडी प्रांगण जगदलपुर में पूर्व सेवा गणना की मांग को लेकर साढ़े तीन हजार शिक्षकों ने दिया एक दिवसीय धरना
  • प्रांतीय निर्देश पर आगामी रणनीति की घोषणा होगी जल्द

जगदलपुर प्रथम नियुक्ति से सेवा का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के बैनर तले जगदलपुर मंडी प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन के लागु करने के फैसले बाद एल बी संवर्ग के शिक्षकों को उनके शिक्षा विभाग के संविलियन के बाद सन 2018 से पुरानी पेंशन की गणना की जा रही है साथ ही संविलियन पूर्व सन 2018 के पूर्व की सेवा को शून्य मानी ज रही है, जबकि 2018 के पूर्व से ही शिक्षक एलबी संवर्ग को एनपीएस मिल रही है। सोमवार को शिक्षक मोर्चा के जिला संयोजक राजेश गुप्ता एवं शैलेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय मंडी प्रांगण में बस्तर जिले के लगभग साढ़े तीन हजार शिक्षक एलबी संवर्ग के कर्मचारियों ने जोरदार हुंकार भरी। जिसके कारण 70 प्रतिशत स्कूलों में तालाबंदी की स्थिति निर्मित हुई व प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक स्कूलों में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम भी प्रभावित रहा। पुरानी पेंशन के लिए भराये जा रहे विकल्प पत्र पर भी शिक्षक रूचि लेते नहीं दिख रहे है। साथ ही विसंगतिपूर्ण पुरानी पेंशन के बहिष्कार के मूड में शिक्षक दिख रहे है धरना कार्यक्रम को अनेक शिक्षको ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन तुलादास मानिकपुरी ने किया। संघ के द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्यसचिव, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाव, सचिव वित्त विभाग, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, संचालक लोक शिक्षण/पेंशन एवं भविष्यनिधि गणना आदि के नाम ज्ञापन दिया गया। सभा स्थल पर ही एसडीएम जगदलपुर पहुचकर ज्ञापन स्वीकार किया।

मांगो में प्रमुख रूप से

पूर्व सेवा के आधार पर पुरानी पेंशन हेतु कुल सेवा की गणना की जाए। पेंशन निर्धारण हेतु अहरकारी सेवा को केंद्र सरकार की तरह 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष किया जावे। सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर किया जावे। प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर जन घोषणा के अनुसार क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जावे। ओपीएस /एनपीएस हेतु अपरिवर्तनीय विकल्प चयन की समय सीमा को 3 माह की वृद्धि किया जावे।धरना प्रदर्शन में प्रवीण श्रीवास्तव, शिव सिंह चंदेल, शिवराज ठाकुर, शैलेन्द्र तिवारी ताहीर शेख, अमित पाल ,सुधीर दुबे, मंगलराम मौर्य, लूदरसन कश्यप, योगेश हरदाहे, पदम् कश्यप,धनसाय नाग,राहुल सिंह ठाकुर, सहायक शिक्षक फेडरेशन से भुपेश पाणिग्राही,शैलेंद्र साहू,हरेन्द्र सिंह राजपूत, फूलदास नागेश, श्रीमती कमला शर्मा, श्रीमती, बी पोद्दार, मनीष ठाकुर, शत्रुघन कश्यप, बुधराम कश्यप, रुद्रनारायण भारद्वाज, नीलमणी साहू, तुलादास मानिकपुरी, अनिल पांडे, चंद्रशेखर पांडे, जगदीश पत्र, रविन्द्र ठाकुर, हरदास शांडिल्य, कृष्णा सिंह ठाकुर, पिताम्बर सेठिया, नीलम झा, भूमिका निषाद, ख्याति देवांगन, अपर्णा राजपूत, चंचला बाघमारे, पद्मा कश्यप,शोभावती, जयश्री शेंडे, किशोर बिसाई,उमा शंकर बिसाई, सुंदर लाल सेठिया,, चेतेंद्र पाणिग्रही, लखेराम बिसाई, शिव जांगड़े, कृष्णा ठाकुर अनन्त राम बघेल, श्रीमती राबिया कुरैशी, नड़गु राम कश्यप, सहित हजारों महिला एवं पुरुष शिक्षक उपस्थित रहे ।

इधर कांग्रेस के सीनियर नेताओं की ‘जब वी मेट’, उधर ईडी की रेड

0
  • छग में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
  • रायपुर में होने वाले कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन के पूर्व दबिश को लेकर सियासी घमासान भी शुरू

जगदलपुर रायपुर में होने वाले कांग्रेस के पूर्ण अधिवशन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के लगभग आधा दर्जन नेताओं के ठिकानों पर इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी )की टीमों ने सोमवार अल सुबह ने छापेमारी शुरू कर दी। ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की दबिश को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है।जानकारी मिली है कि ईडी की एक टीम ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास पर छापेमारी शुरू की है। इसके अलावा ईडी की अन्य टीमें भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव, खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, श्रम कर्मकार कल्याण मंडल के सन्नी अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, और युवा आयोग के सदस्य विनोद तिवारी के ठिकानों पर भी जांच पड़ताल कर रही हैं। देवेंद्र यादव के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित निवास में ईडी की जांच पड़ताल चल रही है। यादव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी माने जाते हैं और मुख्यमंत्री के गृह जिले के ही निवासी हैं। ईडी की टीमें कल से ही गोपनीय तौर पर रायपुर और भिलाई में सक्रिय हो गई थीं। कल शाम से देर रात तक इन सभी नेताओं के आने जाने, उनकी दिनचर्या और उनके आवासों पर नजर रखनी शुरू कर दी गई थी और आज सुबह 5 बजे से सभी नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई। खास बात यह है कि ये सभी नेता और विधायक एआईसीसी अधिवेशन की तैयारियों में लगे हुए हैं। ईडी ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के यहां ऐसे समय में छापेमारी शुरू की है, जब राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी का पूर्ण अधिवेशन और चिंतन शिविर होने जा रहा है। कांग्रेस का अधिवेशन और चिंतन शिविर 24 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाला है। इसमें कांग्रेस के हजारों वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, सारे मंत्री तथा पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को एआईसीसी का मेंबर नामजद किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन और चिंतन शिविर के ठीक पहले ईडी की छापेमारी को कांग्रेस के नेता अधिवेशन और चिंतन शिविर को विफल करने की केंद्र सरकार की साजिश करार दे रहे हैं।

अधिवेशन को विफल करने की साजिश : रेखचंद जैन

जगदलपुर के विधायक तथा श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि भाजपा और केंद्र सरकार अधिवेशन से घबरा गई है। उन्हें मालूम है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में तो छाई हुई है ही, पूरे देश में भी कांग्रेस की प्रतिष्ठा बढ़ गई है। जैन ने कहा कि अधिवेशन और चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस के सारे नेता और कार्यकर्त्ता दुगुने उत्साह के साथ पार्टी की विजय पताका फहराने में जुट जाएंगे। इससे भाजपा विचलित हो उठी है और कांग्रेस के लोगों के उत्साह को दबाने के लिए ईडी का सहारा भाजपा की केंद्र सरकार ले रही है, लेकिन हम कांग्रेस के सिपाही ऐसे हथकंडों से डरने और विचलित होने वाले नहीं हैं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की छापेमारी को केंद्र की भाजपा सरकार की बदले की राजनीति बताते कहा कि मोदी सरकार ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ भी ईडी के जरिए कार्रवाई कराई, लेकिन उसे अब तक कुछ भी हासिल नहीं हो पाया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ईडी ने घंटों पूछताछ कर उन्हें बेवजह परेशान किया। देश की जनता समझ चुकी है कि केंद्र सरकार ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और अन्य जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार बना लिया है। जैन ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता बदले की भावना से जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने वाली भाजपा को करारा जवाब देगी

नगरनार स्टील प्लांट से ठेकेदार ने पार कर दिया करोड़ों रु. का लोहा

0
  • सात बार हाईवा वाहन से कर चुका था लोहा पार, आठवीं बार में हुआ खुलासा
  • नगरनार थाने में मामला दर्ज, ठेकेदार और वाहन चालक फरार

नगरनार एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट में चाकचौबंद सुरक्षा होने के बाद भी एक ठेकेदार सुरक्षा गार्डों से सांठगांठ कर करोड़ों का लोहा पार करने में कामयाब हो गया। खबर है कि इस महीने स्टील प्लांट में स्थित विभिन्न सहायक कंपनियों की साईट से हाईवा वाहन के जरिए सात बार लोहा चोरी कर कबाड़ी की दुकान तक पहुंचाया जा चुका था। आठवीं बार हाईवा से लोहा पार होने के बाद प्रबंधन की नींद खुली और चोरी का मामला थाने तक पहुंचा।नगरनार थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने अपनी टीम को अलर्ट करते हुए जांच शुरू की और चोरी का भंडाभोड़ किया। पुलिस ने भुवन कबाड़ी के ठिकाने से चोरी का माल बरामद कर दो आरोपियों को हवालात भेज दिया है। आरोपी ठेकेदार एवं चालक की तलाश तथा प्लांट की ड्यूटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की जा रही है।ज्ञातव्य हो कि 20 हजार करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित हो रहे नगरनार स्टील प्लांट में कई कंपनियां कार्यरत हैं। इन कंपनियों की साईट पर चोरों की नजर थी। चोर कई माह से प्लांट के अंदर से लेाहे की चोरी कर कबाड़ी की दुकान तक पहुंचाते रहे । लोहा माफिया ठेकेदार सिक्योरिटी गार्ड से सांठगांठ कर आरबीबीआर, टाटा, बीएचएल सहित अन्य कंपनियों की साईट से करोड़ों का लोहा पार करता रहा। इसकी भनक प्रबंधन एवं सुरक्षा एजेंसी के जिमेदार अधिकारी को भी नहीं लग पाई।

करोड़ों का लोहा पार, प्रबंधन बेखबर

जानकारी मिली है कि एक ठेकेदार को प्लांट में रेत, गिट्टी की सप्लाई का काम मिला हुआ है। यह ठेकेदार अपने हाईवा वाहन से गिट्टी, रेतसप्लाई की आड़ में प्लांट से इसी वाहन के जरिए लोहा पार करता रहा। प्लांट की संपत्ति की सुरक्षा के लिए तैनात जवानो से सांठगांठ कर ठेकेदार हाईवा वाहन से आरबीपीआर एवं अन्य कंपनियों की साईट के लोहे को कबाड़ी की दुकान तक दो माह पूर्व पहुंचाता रहा। इसकी भनक प्रबंधक को भी नहीं लग पाई। ऐसी खबर है कि सिक्योरिटी में तैनात कर्मचारी को प्रति ट्रक लोहा पार करने के एवज में सिक्योरिटी गार्ड को ठेकेदार द्वारा अच्छी खासी रकम दी जाती थी। इसलिए सिक्योरिटी गार्ड अपना मुंह बंद रखता था। ऐसा करके ठेकेदार एनएमडीसी को करोड़ों का चापत लगा चुका है।

आठवीं बार चोरी करने पर फूटा भांडा

सूत्रों से जानकारी मिली है कि टाटा कंपनी के साईट से रेखा एजेंसी के हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 17 केएस 3976 से इस माह सात बार लोहा पार कर कबाड़ी की दुकान तक पहुंचाया जा चुका था। आठवीं बार एच बीम चैनल गेट नं -2 से लोहा पार किया गया तब इसकी भनक प्रबंधन को लगी और मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने चोरी किए गए लोहे को बरामद कर भुवन कबाड़ी के संचालक देवशरण साहू व गोपी को हवालात भेज दिया है।

ठेकेदार एवं चालक फरार

लंबे समय से एनएमडीसी से लोहे की चोरी करने वाला उमाशंकर एवं वाहन चालक फरार है। जिस हाईवा वाहन से लोहे की चोरी की गई थी उसका प्रवेश गेट इंट्री रजिस्टर पर दर्ज तो है लेकिन चालक के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। जानकारी मिली है कि उसी वाहन को पूर्व में भी प्लांट से चोरी का लोहा ले जाते पकड़ा गया था। यह मामला थाना भी पहुंचा था, लेकिन समझौता कर छोड़ दिया गया था। चोरी का लोहा ले जाते उक्त वाहन को प्लांट से बाहर निकलने में मदद करने वाले दो सिक्योरिटी गार्ड रातोंरात फरार हो गए। वर्तमान में सिक्योरिटी का जिम्मा एसआईएस कंपनी को दिया गया है।

सांठगांठ से चल रहा है खेल: बघेल

नगरनार के सरपंच लैखन बघेल ने आरोप लगाया है कि प्लांट के कुछ कर्मचारियों, सिक्योरिटी गार्ड एवं ठेकेदार की सांठगांठ के चलते कई माह से लोहा चोरी का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों का लोहा अब तक पार हो चुका है और प्रबंधन को इसकी खबर तक नहीं होना यह जांच का विषय है।

मामले की जांच जारी

फरार ठेकेदार एवं वाहन चालक की गिरतारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्लांट की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी से पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।जेपी गुप्ता, थाना प्रभारी, नगरनार दोषियों को बशा नहीं जायेगा लोहा चोरी का मामला संज्ञान में आते ही नगरनार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

इधर कांग्रेस के सीनियर नेताओं की जब वी मेट, उधर ईडी की रेड

0
  • छग में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
  • रायपुर में होने वाले कांग्रेस के पूर्ण अधिवशन के पूर्व दबिश को लेकर सियासी घमासान भी शुरू

जगदलपुर रायपुर में होने वाले कांग्रेस के पूर्ण अधिवशन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के लगभग आधा दर्जन नेताओं के ठिकानों पर इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी )की टीमों ने सोमवार अल सुबह ने छापेमारी शुरू कर दी। ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की दबिश को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है।जानकारी मिली है कि ईडी की एक टीम ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास पर छापेमारी शुरू की है। इसके अलावा ईडी की अन्य टीमें भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव, खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, श्रम कर्मकार कल्याण मंडल के सन्नी अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, और युवा आयोग के सदस्य विनोद तिवारी के ठिकानों पर भी जांच पड़ताल कर रही हैं।देवेंद्र यादव के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित निवास में ईडी की जांच पड़ताल चल रही है। श्री यादव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी माने जाते हैं और मुख्यमंत्री के गृह जिले के ही निवासी हैं। ईडी की टीमें कल से ही गोपनीय तौर पर रायपुर और भिलाई में सक्रिय हो गई थीं। कल शाम से देर रात तक इन सभी नेताओं के आने जाने, उनकी दिनचर्या और उनके आवासों पर नजर रखनी शुरू कर दी गई थी और आज सुबह 5 बजे से सभी नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई। खास बात यह है कि ये सभी नेता और विधायक एआईसीसी अधिवेशन की तैयारियों में लगे हुए हैं। ईडी ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के यहां ऐसे समय में छापेमारी शुरू की है, जब राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी का पूर्ण अधिवेशन और चिंतन शिविर होने जा रहा है। कांग्रेस का अधिवेशन और चिंतन शिविर 24 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाला है। इसमें कांग्रेस के हजारों वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, सारे मंत्री तथा पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का मेंबर नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन और चिंतन शिविर के ठीक पहले ईडी की छापेमारी को कांग्रेस के नेता अधिवेशन और चिंतन शिविर को विफल करने की केंद्र सरकार की साजिश करार दे रहे हैं।

अधिवेशन को विफल करने की साजिश : सक्सेना

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा है कि भाजपा और केंद्र सरकार अधिवेशन से घबरा गई है। उन्हें मालूम है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में तो छाई हुई है ही, पूरे देश में भी कांग्रेस की प्रतिष्ठा बढ़ गई है। एक टीवी न्यूज चैनल से चर्चा में श्री सक्सेना ने कहा कि अधिवेशन और चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस के सारे नेता और कार्यकर्त्ता दुगुने उत्साह के साथ पार्टी की विजय पताका फहराने में जुट जाएंगे। इससे भाजपा विचलित हो उठी है और हमारे उत्साह को दबाने के लिए ईडी का सहारा भाजपा की केंद्र सरकार ले रही है, लेकिन हम कांग्रेस के सिपाही ऐसे हथकंडों से डरने और विचलित होने वाले नहीं हैं।

केंद्र सरकार की ओछी राजनीति : जैन

जगदलपुर के विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की छापेमारी को केंद्र की भाजपा सरकार की ओछी राजनीति का हिस्सा बताया है। श्री जैन ने कहा है कि मोदी सरकार ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ भी ईडी के जरिए कार्रवाई कराई, लेकिन उसे अब तक कुछ भी हासिल नहीं हो पाया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ईडी ने घंटों पूछताछ कर उन्हें बेवजह परेशान किया। देश की जनता समझ चुकी है कि केंद्र सरकार ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी को राजनीतिक हथियार बना लिया है। जैन ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता बदले की भावना से जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने वाली भाजपा को करारा जवाब देगी।

भानपुरी में विशाल मेलामड़ाई

0

महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 व 21 फरवरी को भानपुरी में विशाल मेलामड़ाई का आयोजन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से मेलामड़ाई में लोग आते हैं। छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है इसे सहेज कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मेले में सभी धर्म के लोगों की सहभागिता हमे मिलजुलकर रहने की सीख देती है। ग्राम पंचायत करन्दोला सरपंच संतोष बघेल ने कहा कि मेले के शुभारंभ अवसर पर सभी शहर के लोगों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि मेले में अपने परिवार के साथ आएं और आनंद जरूर उठाएं। ग्राम पंचायत करन्दोला के द्वारा मेले में व्यापक व्यवस्थाएं की गई है।

विधायक देवेंद्र यादव भिलाई के विकास के प्रतीक हैं- हर्ष शुक्ला

0

भारी उत्साह के साथ मनाया गया जन्मदिन

दुर्ग भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर दुर्ग भिलाई के सक्रिय युवा नेता,युवा कांग्रेस मीडिया प्रदेश सह संयोजक हर्ष शुक्ला, युवा नेता रोहित साहू, युवा नेता रजनीश पांडे द्वारा भिलाई विधायक निवास में केक काटकर देवेंद्र यादव का जन्मदीन उत्साह के साथ मनाया गया। युवा कांग्रेस मीडिया प्रदेश सह संयोजक हर्ष शुक्ला के साथ सौरभ चौरसिया, वेद साहू, प्रदीप, साहिल, दानेश्वर सोनवानी, ऋषी एवं अन्य साथी मौजूद थे।युवा नेता हर्ष शुक्ला ने विधायक देवेन्द्र यादव को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत देवेंद्र यादव युवा पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वे विद्यार्थियों और युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ प्रयास करते हैं। विधायक देवेंद्र यादव सभी वर्गों का विकास करते हुए भिलाई के सम्पूर्ण विकास के लिए पहचाने जाते हैं। व्यवहार कुशलता के साथ कार्य क्षेत्र में उनकी सक्रियता का हर कोई कायल है। विधायक देवेंद्र यादव भिलाई के विकास के प्रतीक हैं।

सितलावंड बुढ़ा देव मंदिर में हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई महा शिवरात्रि पर्व

0

जगदलपुर – प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिव रात्रि पर्व बड़ी धुम धाम से मनाया गया जिसमें ध्रुव समाज सहित विभिन्न समाजों के श्रंद्धालु बुढ़ा देव के दर्शन किये ध्रुव गोंड़ समाज के द्वारा सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिसमे बस्तर जिले के मुड़ा क्षेत्र के मुड़ा दार सहित समाज के सभी सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए ,समाज के अध्यछ एस. एस. चंद्रवंशी द्वारा वार्षिक लेखा जोखा का व्योरा दिया गया वार्षिक बैठक में समाज के द्वारा शादी व्याह में कपड़ा देना लेना पूर्णतःप्रतिबंध, मरनी में परिवार के सदस्यों को ही कपड़ा डालने की अनुमति सहित स्मारिका का विमोचन किया गया इस अवसर पर सभी क्षेत्र के मुड़ादार चंदू लाल नाग,चैतराम कतलाम,डमरू राम नेताम,गेंदालाल मरइ, पूरन सिंह ध्रुव, गोवर्धन ध्रुव,दयालु मरइ, दिनेश ध्रुव गीदम,बीजापुर से ज्ञान सिंह ध्रुव, तोंग पाल से मधुसुदन ध्रुव,जगदलपुर से सीताराम ध्रुव,कान्तु राम नेताम,युवा प्रकोष्ठ से दिलीप सिंह मंडावी,लीलेश्वर ध्रुव,भगत राम ध्रुव,राधेश्याम ध्रुव,रामनारायण ध्रुव,हेमंत चंद्रवंशी,सामाज सेवक आशोक मंडावी,शम्भु नाथ ध्रुव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती गोमती ध्रुव,श्रीमती कमल धरे श्रीमती मिश्री बाई ध्रुव,श्रीमती रेखा मरइ,जगदलपुर से श्रीमती प्रेमलता ध्रुव ,दया बती ध्रुव, श्रीमती अश्वनी ध्रुव,श्रीमती गौरी ध्रुव, श्रीमती रामेश्वरी ध्रुव, राधा नेताम,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

बस्तर संभाग के सातों जिला मुख्यालय में OPS की मांग को लेकर होगा शिक्षकों का प्रदर्शन

0

हजारों की संख्या में शिक्षक होंगे शामिल, स्कूलों में होगी ताला बंदी

कृषि उपज मंडी परिसर जगदलपुर में 11:00 बजे से होगा धरना प्रदर्शन आरंभ शिक्षक एलबी संवर्ग को उनके प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पुराना पेंशन प्रदान करने, क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान, करने सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने, पुराना पेंशन में 33 वर्ष की अहरकारी सेवा की स्थान पर 20 वर्ष करने के प्रमुख मांग के लिए पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा का गठन किया गया है। जिसमें शिक्षाकर्मी सविलियन के सूत्रधार छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ प्रांत अध्यक्ष केदार जैन, टीचर्स एसोसिएशन प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा, शालेय शिक्षक संघ प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, नवीन शिक्षक संघ प्रांत अध्यक्ष विकास राजपूत के संयुक्त नेतृत्व में गठित इस मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर 20 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में एलबी संवर्ग के 1.80 लाख शिक्षक प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।जिसके साथ बस्तर क्षेत्र के सभी 7 जिला मुख्यालयों में जिला संचालकों की अगुवाई में प्रदर्शन होगा और मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें बस्तर अंचल के हजारों शिक्षक शामिल होंगे। इससे स्कूलों में तालाबंदी की स्थिति रहेगी मध्यान भोजन पूरी तरह प्रभावित होगा। मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारी शिवराज सिंह ठाकुर, प्रवीण श्रीवास्तव ने राज्य सरकार से मांग किया है कि जन घोषणा पत्र में शिक्षकों के के लिए किए हुए वायदे को सरकार पूरा करें और शिक्षकों की समस्याओं को दूर करें। बस्तर के जिला संचालक शैलेंद्र तिवारी, राजेश गुप्ता ने सभी शिक्षक एलबी संवर्ग से अपने जायज हक व अधिकार को प्राप्त करने के लिए आयोजित इस धरना प्रदर्शन में शत-प्रतिशत रूप से शामिल होने का अपील किया है। बस्तर संभाग मुख्यालय का धरना कृषि उपज मंडी जगदलपुर में प्रातः 11:00 बजे से आरंभ होगा अधिक से अधिक संख्या में है शिक्षक साथी उपस्थित होकर अपनी मांगों को पूर्ण कराने हेतु शामिल होवे।

MOST POPULAR

HOT NEWS