City Media - Page 858 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 858

महामाया खदान प्रबंधन द्वारा ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए ठेके के नियमों में किया जाता है बदलाव, भारतीय मजदूर संघ

0

बीएसपी के महामाया खदान प्रबंधन द्वारा महामाया में कार्यरत आदिवासी श्रमिकों और ग्रामीणों की सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है और बीएसपी के उच्च अधिकारियों द्वारा ईस पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा हैजोकि खेदजनक है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि महामाया माईंस में कार्यरत आदिवासी श्रमिकों की सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है और उनसे खदान में असुरक्षित तरीके से कार्य करवाया जा रहा है केन्द्र सरकार के बनाये नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। आदिवासी श्रमिकों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

इसमें ताजा घटनाक्रम यह है कि खदान में कार्यरत आदिवासी श्रमिकों साथ खदान में कार्य करते हुए किसी तरह की दुर्घटना होने पर एक एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी। लेकिन अचानक महामाया खदान प्रबंधन द्वारा लगभग 16 दिन से उसे बंद कर दिया गया है और ईस बीच छोटी मोटी दुर्घटना भी हो चुकी है मगर महामाया खदान प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है।संघ द्वारा जानकारी लेने पर यह बात सामने आई है कि महामाया खदान प्रबंधन द्वारा यह तर्क दिया जा रहा है कि अब किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर राजहरा से एंबुलेंस भेजा जाएगा।ईस बात से साफ पता चलता है कि महामाया खदान प्रबंधन श्रमिकों की सुरक्षा के प्रति कितना सजग हैं। ऐसा लगता है कि उनको श्रमिकों की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है यह बात एक आम आदमी भी समझ सकता है कि अगर कोई गंभीर दुर्घटना होने के स्थिति में 22 किलोमीटर दूर जबतक एंबुलेंस पहुंचेगी तब तक गंभीर परिणाम हो सकते हैं मगर ईनको ईसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं है। महामाया खदान प्रबंधन की ईस तरह की कार्यशैली की लंबी फेहरिस्त है ईनके द्वारा आदिवासी श्रमिकों का शोषण ईस तरह किया जा रहा है कि ईनको समान कार्य के लिए समान वेतन भी नहीं दिया जाता है। जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि आज राजहरा खदान समूह में कार्यरत किसी भी खदान में अगर किसी श्रमिक की आकस्मिक निधन हो जाती है तो मानवता के आधार पर मृतक श्रमिक के परिवार से किसी को कार्य पर रख लिया जाता है। मगर यहां भी महामाया खदान प्रबंधन द्वारा जानबूझकर आदिवासी श्रमिकों के साथ भाई भतीजावाद की निती अपनाई जा रही है और इसमें जानबूझकर देरी की जाती है। यहां एक बात स्पष्ट करना बहुत ही आवश्यक है कि महामाया माईंस मैनेजर द्वारा वैसे तो खदान में बहुत ही नियम कानून की बात कही जाती है मगर लगता है कि सारा नियम कानून सिर्फ आदिवासी श्रमिकों के लिए ही लागू किया जा रहा है इसका ताजा उदाहरण यह है कि महामाया खदान में कार्यरत आदिवासी श्रमिक कीआकस्मिक निधन होने पर उनकी पत्नी को कैंटीन में कार्य पर रखने के लिए सभी ने अपनी सहमति दी मगर माईंस मैनेजर द्वारा ईसका विरोध किया जा रहा है

उनका कहना है कि महामाया की विधवा महिला को राजहरा खदान में कार्य दिया जावे जोकि कहीं से भी तर्कसंगत नहीं है। इसके विपरित ईन्ही माईंस मैनेजर द्वारा लगभग 06 साल से ठेकेदार के सुपरवाइजर को ग़लत तरीके से खदान में प्रवेश दिया जा रहा है।ईस सुपरवाइजर का आजतक ए फार्म पंजीयन नहीं हुआ है और माईंस मैनेजर की कृपा से 06 साल से टेंपररी गेटपास बनवाया जा रहा है जो कि केंद्र सरकार के बनाये नियमों का खुलेआम उल्लंघन है।मगर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए ईस तरह बहुत से खेल खेलें जा रहें हैं। यही वो माईंस मैनेजर हैं जिनके द्वारा निविदा में जानबूझकर ऐसे नियम और शर्तें डाले जाते हैं जिससे जानबूझकर ठेके की लागत को बढ़ाया जाता है जबकि केंद्र सरकार द्वारा ऐसे नियम शर्तों पर रोक लगाई गई है किंतु खुलेआम शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि अगर महामाया खदान में अगर किसी का शोषण हो रहा है तो यहां के आदिवासी श्रमिकों और ग्रामीण है। जिनके पास न तो अस्पताल है और न ही स्कूल,एक एंबुलेंस था उसे भी महामाया खदान प्रबंधन द्वारा बंद कर दिया गया है। इन सब कारणों से यहां कार्यरत आदिवासी श्रमिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है कि उनकी जान को दांव पर लगा कर कार्य करवाया जा रहा है। जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने कहा कि सुरक्षा प्रथम की निती पर सुरक्षात्मक तरीके से कार्य करने वाली महारत्न कंपनी को महामाया खदान प्रबंधन द्वारा बदनाम किया जा रहा है कंपनी के शाख पर भी ईसका असर दिखता है। संघ की मांग है कि वर्षों से महामाया खदान में जमें अधिकारीयों को बदलना चाहिए और खदान में केन्द्र सरकार द्वारा तय सुरक्षा के मानकों के अनूरूप कार्य करवाया जाना चाहिए। साथ ही आदिवासी श्रमिकों के साथ भाई भतीजावाद की निती बंद होनी चाहिए और राजहरा खदान समूह के सभी खदानों में सुरक्षा अधिकारियों की नियुक्ति तत्काल की जानी चाहिए, क्योंकि भारतीय मजदूर संघ कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेगी। अगर बीएसपी प्रबंधन इन सभी विषयों पर जल्द ही कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो भारतीय मजदूर संघ किसी भी तरह की कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र होगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र में सफाई अव्यवस्था से वार्ड नंबर 12 की जनता परेशान

0

दल्लीराजाहरा एक सप्ताह से वार्ड 12 दुर्गावती नगर दल्लीराजहरा के लोग सुवर के बदबू से परेशान है पार्षद के सूचना देने के बाद भी मृत सुवर को हटाने के लिए नगर पालिका से कोई नहीं आया आज फिर एक सुवर गैंदू साहू के निवास के सामने मृत हो गया था जिसे देवार उठा के ले गया लेकिन 8 ,10 दिन से मृत पड़ा हुआ सुवर हमारा नही है कहके नही उठाया देवार ना ही नगर पालिका द्वारा, 17 को झरन मन्दिर के पास भारतीय जनता पार्टी द्वारा चक्का जाम किया था तो भी लोग बदबू से परेशान थे, कल शिवरात्रि पर्व होने के कारण भी मुहल्ले वाले नाक बंद कर करके झरन मन्दिर आते जाते रहे इसकी बदबू झरन मन्दिर, मुख्य मार्ग 930 एवं वार्ड 12 दल्लीराजहरा के लोग परेशान है यही हाल रहा तो पूरे मुहल्ले में किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी बीमारी फैलती है तो नगर पालिका एवं प्रशासन मे बैठे लोगों की जिम्मेदारी होगी उक्त संबंध में जानकारी श्रीमति ललिता विश्वकर्मा ने बताया कि पार्षद को अवगत करायी थी तो भी 8,10 दिन हो गया है सुवर को नही हटाया गया मुहल्ले वाले इस बदबू से परेशान है इसे तत्काल हटाया जाना चाहिए जो घर के पिछे ही सुवर मृत पड़ा है घर वालो एवं मुहल्ले वाले अपना दरवाजा बंद करके रहने को मजबूर है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगरनार प्लांट से लाखों की निर्माण सामग्री पार,कबाड़ दुकान से हुआ बरामद

0

जगदलपुर नगनार प्लांट से लाखों के निर्माण सामग्री चोरी होने का मामला उजागर हुआ है। ठेकेदार-सिक्यूरिटी गार्ड की मिली भगत से लाखों का सामान कबाड़ के दुकान तक पहुंचा। नगरनार थाने में सिक्यूरिटी इंचार्ज ने दर्ज कराई शिकायत। पुलिसिया जांच में लगभग पांच लाख से अधिक की सामग्री जगदलपुर के कबाड़ी दुकान से बरामद हुआ है। नगरनार पुलिस कबाड़ी दुकान संचालक ठेकेदार एवं सिक्यूरीटी में तैनात कर्मचारियों से कर रही है पूछताछ। नगरनार प्लांट चालू होने के पहले ही चोरों की नजर है।ज्ञातव्य हो कि 20 हजार करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित होने वाला एनएमडीसी स्टील प्लांट नगनार में चोरों की नजर है। ऐसी खबर है कि करोड़ों की लागत से मंगाये गये लोहे के एचबी बीम की चोरी का मामला उजागर होने से प्लांट में खलबली मच गई है।

ऐसी चर्चा है कि करोड़ों का माल ठेकेदार एवं सिक्यूरीटी एवं वहां के कर्मचारी के मिलीभगत से कबाड़ दुकान तक पहुंचा दिया गया है ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ है। प्लांट के एक ठेकेदार सि?यूरिटी वालों के साथ सांठ-गाठ से लाखों का लोहा नगरनार प्लांट से पार कर बोधघाट थाना क्षेत्र के एक कबाड़ी दुकान में बेचे जाने की खबर है।हाई सिक्यूरिटी इलाके में चोरी:नगनार प्लांट के सभी प्रवेश द्वार हाई सिक्यूरिटी से लैस है और चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। यहां प्रवेश वालों को अनुमति के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। इतनी हाई सिक्यूरिटी इलाके से लाखों करोड़ों के कबाड़ की चोरी होना कर्मचारियों की संलिप्तता को दर्शाता है। खबर है कि लाखों का लोहा कबाड़ दुकान में बेजा जा चुका है जिसमें से अब तक पुतलिस पांच लाख से अधिक की सामग्री बोधघाट इलाके के कबाड़ दुकान से बरामद कर चुकी है।पांच लाख की सामग्री जब्त,जांच जारी: नगरनार थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि एनएमडीसी के सिक्यूरिटी प्रभारी आशीष दास की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही थी जिसमें उअब तक लगभग पांच टन से अधिक लोहे की बरामदगी कबाड़ दुकान से हुई है। उन्होंने बताया कि एक ठेकेदार सिक्यूरिटी में तैनात कर्मचारी एवं प्लांट के कर्मचारी को थाने तलब कर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त वाहन की भी पतासाजी की जा रही है जिसमें कबाड़ सामग्री का परिवहन किया गया। उन्होंने बताया कि माले की जांच जारी।

संसदीय सचिव जैन ने शिवरात्रि पर मंदिरों में की पूजा- अर्चना

0
  • श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर महाप्रसाद भी ग्रहण किया विधायक रेखचंद जैन ने

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने महाशिवरात्रि पर शहर तथा अंचल के शिवालयों में पूजा अर्चना की। उन्होंने दलपत सागर के मध्य स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर तक आने जाने के लिए नगर निगम को मोटर बोट देने की घोषणा की। श्री जैन ने विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने देवाधिदेव महादेव से छत्तीसगढ़ एवं बस्तर की सुख शांति, समृद्धि एवं कुशल मंगल की कामना की।

जैन ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर के शिव मंदिर, धरमपुरा के शिव मंदिर तथा भगवान झाड़ेश्वर शिव मंदिर देवड़ा एवं लिंगेश्वर महादेव मंदिर रामपाल में विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर की सुख शांति समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर रेखचंद जैन ने कहा की देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना बस्तर में आदिकाल से की जा रही है। महादेव का आशीर्वाद बस्तर पर सदा बना रहा है। उन्होंने बस्तर एवं छत्तीसगढ़ की सुख शांति समृद्धि के लिए मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक भी किया तथा प्रार्थना की कि जिस तरह से बस्तर पर भगवान भोलेनाथ की कृपा अब तक बनी रही है आगे भी बनी रहे।इस दौरान संसदीय सचिव श्री जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी संगीता जैन, रौशनी जैन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, शहर जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, सांसद प्रतिनिधि अनुराग महतो समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गोड़वाना सर्किल द्वारा ग्राम चिखली में आयोजित देवजात्रा में शामिल हुए विक्रम धुर्वे

0
  • 10 ग्राम के ग्रामीण शामिल हुए देव जात्रा में

दल्लीराजहरा महाशिवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व संध्या पर दिनांक 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को गोंडवाना सर्किल, चिखली द्वारा देवजात्रा का आयोजन रखा गया lसर्वप्रथम पंचायत भवन में मुख्य अतिथियो का आगमन हुआ तथ्य पश्चात बूढ़ादेव और शिव जी की पूजा अर्चना कर देवजात्रा की शुरुवात हुई। इस देव जात्रा में ग्राम चिखली सहित लगभग 10 ग्राम के ग्रामीण शामिल होते है यह देवजात्रा महाशिवरात्रि के पर्व पर हर साल आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम धुर्वे (भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बालोद) व सांसद प्रतिनिधि चिखलाकसा क्षेत्र अध्यक्षता,महेंद्र जुर्री, विशिष्ट अतिथि मनीष ( भाजपा मंडल अध्यक्ष डौण्डी) अजय चौहान (मंडल महामंत्री)संजू मानकर (युवा मोर्चा अध्यक्ष) पवन साहू . (युवा मोर्चा) जागेश्वर रावटे (ग्राम पटेल, चिखली) गोड़वाना सर्किल सचिव सागर गावड़े, समाज के सदस्य व ग्राम के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

रेखचंद जैन ने की विधायक निधि से मोटरबोट देने की घोषणा

0
  • अगली महाशिवरात्रि में दलपत सागर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी
  • अपनी धर्मपत्नी संगीता जैन के साथ भोलेनाथ के दर पर पहुंचे संसदीय सचिव रेखचंद जैन

जगदलपुर महाशिवरात्रि पर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन सपत्निक शनिवार को अपने समर्थकों के साथ नगर निगम क्षेत्र के दलपत सागर के मध्य स्थित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में देव दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान दलपत सागर के किनारे श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए टेंट से सभी भक्तों को पर्व की शुभकामनाएं दी। भगवान भोलेनाथ का जयकारा जमकर लगाया। जैन ने श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए तत्काल विधायक निधि से एक मोटरबोट देने की घोषणा की। वहां मौजूद नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग से उन्होंने दलपत सागर में संचालित मोटरबोट की जानकारी ली। विधायक जैन ने आयुक्त से सोमवार तक एस्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने के लिए कहा।

जैन की घोषणा का स्वागत उपस्थित भक्तों ने तालियां बजाकर किया। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी संगीता जैन, महापौर सफिरा साहू, पूर्व सभापति व वार्ड पार्षद योगेन्द्र पांडेय, पार्षद सुनीता सिंह, सुशीला बघेल, अनिता नाग, बी ललिता राव, गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, अवधेश झा, अनुराग महतो आदि मौजूद थे।

बोट से दलपत सागर के भोलेनाथ मंदिर जाकर पूजा की मेयर सफीरा ने

0
  • भंडारे में श्रद्धालुओं को महापौर ने किया महाप्रसाद का वितरण भी

जगदलपुर महाशिवरात्रि पर नगर निगम जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू ने बोट के जरिए दलपत सागर स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान पार्षद योगेंद्र पांडे, ललिता राव, आयुक्त दिनेश कुमार नाग भी मेयर श्रीमती साहू के साथ उपस्थित थे। महापौर ने शहर के अन्य शिवालयों में भी जाकर शंकर भगवान की पूजा कर शहर व प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

दलपत सागर में मेयर व्यवस्था पर नजर बनाए रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने अधिकारी व कर्मचारियों से चर्चा करती रहीं। दलपत सागर के मध्य में स्थित शंकर देवालय तक जाने व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं हेतु नगर निगम की बोट व नगर सेना की बोट की व्यवस्था की गई है। नगर निगम और नगर सेना द्वारा तैराकों तथा गोताखोरों की तैनाती दलपत सागर में की गई है। दलपत सागर महाशिवरात्रि उत्सव समिति द्वारा महा भंडारा का भी आयोजन किया गया है, जिसमें महापौर सफीरा साहू ने श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया। नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, पूर्व मेयर जतिन जायसवाल, एमआईसी सदस्य सुशीला बघेल, अनिता नाग, पार्षद योगेंद्र पांडे, सुनीता सिंह , ललिता राव, पूर्व पार्षद संग्राम राणा, नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने भी श्रद्धालुओं की सेवा की।

शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम गढ़ रहा है बस्तर वैली स्कूल : रेखचंद

0
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा और उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए संसदीय सचिव ने

जगदलपुर राज्य शासन के श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन बस्तर वैली इंग्लिश मिडियम स्कूल के वार्षिक उत्सव ‘दर्पण’ में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जमकर सराहा और उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उपस्थित पालकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि स्कूल के चेयरमैन शैलेंद्र शेटेनवार ने बस्तर जैसे अंचल में अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्थापित कर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। स्कूल के इस वार्षिकोत्सव को जो दर्पण टाइटल दिया गया है,

उसकी सच्ची तस्वीर इस मंच रूपी आईने में प्रतिबिंबित होती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंग्रेजी माध्यम शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के माध्यम में पढ़ाई कर रहे बस्तर अंचल के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी में बातें करने लगे हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा शिक्षा के साथ – साथ संस्कार एवं शारीरिक व्यायाम पर ध्यान दिए जाने की सराहना की। जैन ने बच्चों को प्रशिद्ध कवि सोहनलाल द्विवेदी की कविता ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती’ सुनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, पार्षद बलराम यादव, महामंत्री गौरनाथ नाग, पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, स्कूल के चेयरमैन शैलेंद्र शेटेनवार, प्राचार्य श्रीमती माने एवं शालेय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं समेत पालक उपस्थित थे।

लुटपाट के मामले में तीन बालकों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

0

जगदलपुर दिनाॅंक-17.02.2023 तीनो मोटर सायकल में सवार होकर, चाकू दिखाकर, प्रार्थी से किये थे लुटपाट घटना को अंजाम देकर तीनो फरार सीसीटीव्ही0 फुटेज से हुई तीनो अपचारियों की पहचान महज 03 घंटे में तीन अपचारी बालक कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में सिटी कोतवाली क्षेत्र धरमपुरा नंबर 01 बाजार में हुये लुटपाट के आपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार अपचारी बालकों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 16.02.2023 के रात्रि 2:00 बजे प्रार्थी बंशी कश्यप अपने आटो में बैगन भरकर, कुड़कानार होते हुये जगदलपुर संजय मार्केट आ रहा था। तभी धरमपुरा नंबर 01 बाजार के पास, मोटर सायकल सवार तीन व्यक्तियों ने आटो को रोका और एक व्यक्ति ने चाकू दिखाकर प्रार्थी के पेंट जेब में हाथ डालकर रखे 10,000/-रूपये को लूट लिये और हाथ थप्पड़ से मारपीट कर तीनो फरार हो गये थे जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 394,34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। उक्त टीम के द्वारा प्रार्थी के बताये अनुसार मोटर सायकल में सवार तीनो आरोपियों के अनुमानित गाड़ी नंबर एवं कालीपुर की ओर भागे जाने के आधार पर, शहर में लगे सीसीटीव्ही फुटेजो, आसपास के लोगो के माध्यम से बारिकी से खोजबीन किया गया। टीम द्वारा संदेह के आधार पर विधि से संघर्षरत् बालको का पहचान कर, पूछताछ एवं मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने अपने-अपने कथन में प्रार्थी बंशी कश्यप के आटो को रोककर चाकू दिखाकर उसके जेब से 10,000/-रूपये को लुटपाट और मारपीट कर, फरार होना स्वीकार किये है। जिनसे रकम जप्त कर, विधि से संघर्षरत् तीनो बालको को विधिवत् निरूद्ध कर, न्यायिक रिमांड पर माननीय किशोर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

इंसान की असली ताकत उसकी दृढ इच्छाशक्ति होती है : बघेल

0
  • दिव्यांगों के लिए आयोजित समस्या समाधान शिविर में शामिल हुए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधि. अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल

बस्तर छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग बस्तर द्वारा बस्तर विधानसभा क्षेत्र के हर ब्लॉक में मिशन आत्मनिर्भर 2023 अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शिविर लगाकर दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। ऐसे ही एक शिविर में क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल शामिल हुए।कार्यक्रम में विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के सभी शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों में उनकी प्रतिभा के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए सुघ्घर पढ़वईया योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत बच्चों में उत्कृष्ट अकादमिक कौशल विकसित करने के लिए स्कूलों को पुरस्कार भी मिलेगा। छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और तृतीय लिंग समुदाय (ट्रांसजेंडर) के लिए भी हेल्पलाईन सुविधा शुरू की गई है। इससे इन वर्ग के लोगों को तत्काल जरुरी सुविधाएं आसानी से मिल रही हैं। बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और तृतीय लिंग समुदाय को आपातकालीन स्थिति में जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई हेल्पलाइन सुविधा सहायक साबित हो रही है। इस सुविधा के जरिए मेडिकल सहायता, पेंशन के साथ ही विभिन्न योजनाओं में आ रही दिक्कतों का त्वरित समाधान किया जाता है। विधायक श्री बघेल ने कहा कि शरीर से 40 प्रतिशत या उससे ज्यादा विकलांग होने पर छत्तीसगढ़ विकलांग पेंशन योजना के लिए आवेदन कर पेंशन का लाभ पा सकते हैं। दिव्यांगजनों के लिए 350 रूपए प्रति lमाह की पेंशन निर्धारित की गई है। 6 से 17 वर्ष के दिव्यांग बच्चे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही छत्तीसगढ़ पेंशन योजना का लाभ ऐसे व्यक्ति उठा सकते हैं, जो जीवनयापन करने में असक्षम होते हैं और आत्मनिर्भर नहीं बन पाते हैं।उनके लिए यह योजना मददगार साबित हो सकती है। राज्य सरकार द्वारा कई तरह की पेंशन योजनएं चला रही है। बघेल ने कहा कि मन और इच्छाशक्ति से मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत होती है। हाथ, पैर भले ही साथ न दे रहे हों, लेकिन मन और इच्छाशक्ति मजबूत हो तो कामयाबी जरूर मिलती है।कार्यक्रम में बालेश दुबे, गणेश बघेल, अंकित पारख, मानसिंह कवासी, राम्याराम मौर्य, वैशाली, शोभा मारकंडे, फूलसिंह बघेल, नीलम कश्यप, राजेश कुमार, तुलसीराम ठाकुर, पूरनसिंह ठाकुर, चेतन, रघुनाथ, बासुदेव, सौरभ, डमरू राम, सुखराम, एवं कर्मचारी जयभान सिंह, अरुण देवांगन, राजेंद्र ठाकुर, भोलाराम मरकाम, मनीराम कश्यप, महेश्वर सिंह नाग एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS