City Media - Page 859 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 859

कांग्रेस सरकार के संरक्षण में नक्सलियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की हो रही है निर्मम हत्या – देवलाल ठाकुर

0

दल्लीराजहरा – कांग्रेस सरकार के संरक्षण में नक्सलियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के विरोध में दल्ली राजहरा एवं डौंडी मंडल के तत्वाधान में झरण मंदिर के पास विशाल चक्का जाम किया गया कार्यक्रम में डौंडी एवं दल्लीराजहरा मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए एव भारतीय जनता पार्टी के चारों शहीद नेताओ को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष डौंडी मनीष झा द्वारा किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिले के सह प्रभारी पूर्व विधायक भोजराज नाग एवं प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर अ.ज.जा. मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. देवेन्द्र माहला उपस्थित हुये भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहां कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ प्रदेश में अराजकता का माहौल है जिस प्रकार से आदिवासी अंचल बस्तर अंचल में नक्सलियों द्वारा चिन्ह अंकित कर सूचीबद्ध कर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मारा जा रहा है यह अत्यंत निंदनीय है छत्तीसगढ़ की सरकार को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रह गया है शायद इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव जाने से रोक रहे हैं और उनकी हत्या की जा रही है नक्सलियों को संरक्षण देने का कांग्रेश पर इसलिए सवाल उठते हैं क्योंकि कांग्रेश के नेता नक्सलियों का इलाज कराने बाहर प्रदेश जा रहे हैं कांग्रेस के नेता रंजीता रंजन राज्यसभा सदस्य नक्सलियों का अपना भाई बताते हैं ऐसे कृतियों के कारण कांग्रेस की सरकार एवं यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के जनता से माफी मांगना चाहिए ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भाजपा के चक्का जाम कार्यक्रम में सभी भाजपा वक्ता ने अपने उद्बोधन में राज्य में कांग्रेस के भूपेश सरकार को जमकर कोसा वक्ताओं में प्रमुख रूप से जिलामंत्रीगण जयेश ठाकुर ,अनिता कुमेटी तथा राधिका भारद्वाज , डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी मोर्चा देवेंद्र महला प्रदेश कार्य समिति सदस्य झुग्गी झोपडी सुरेश जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा, डौंडी मंडल महामंत्री टीकेंद्र साहू, नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल, शशिकान्त निषाद, मितेंद्र वेशावन, मोरदध्वज साहू, अब्दुल इब्राहीम, महिला मोर्चा गीता मरकाम, कॉलेज सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता, आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम धुर्वे, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल सहित अन्य नेताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सफाया होने की रिपोर्ट आने से कांग्रेस पार्टी घबरा गयी है तथा बस्तर के कद्दावर भाजपा नेताओं को टारगेट कर हत्या होने की घटना हो रही है। प्रदेश की जनता को झूठ बोलकर सत्ता में आयी कांग्रेस पार्टी को मालूम हो गया है कि विधानसभा के आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सरकार से मुक्त करने वाली है इसलिए घबराहट में ये सब कर रही है।

कार्यक्रम में दल्लीराजहरा मंडल से प्रदेश अनु. जाति मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र पिपरे, हितेश मेश्राम प्रदेश अल्प.स. मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मुस्ताक अहमद, कासिम कुरेशी मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल, म. मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, युवा मो. अध्यक्ष संजीव सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पांडे ,सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गाड़ियोंग,मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा मनजीत कौर, मंडल कोषाध्यक्ष रमेश जैन मंडल मंत्री जनार्दन सिंगरौल, रमेश गुर्जर, कॉलेज सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता, राकेश कोसरे पूर्व भाजयुमो प्रदेश का,स सदस्य भूपेंद्र श्रीवास ,श्रीजीत, सुरेंद्र बेरा निलेश श्रीवास्तव पार्षद सौहद्रा ठाकुर, राजेश कांबले प्रमिला पारकर हेमंत गौतम ममता ठाकुर ताम्रध्वज सुधाकर ,मनीष पाठक ,उषा आस्टीकर, ललिता विश्वकर्मा, विम्मी शर्मा, उषा साहू एवं डौंडी मंडल से शुभ सिंह कोरेटी, भरत भाई पटेल, रामकिशन सॉरी, प्रकाश आर्य, हितेश साहू,अजय चौहान , टिकेंद्र साहू, मातरम दास कोसरे, श्रीमती भीखी मर्सिया, राधिका भारद्वाज , अनीता कुमेटी, रेखा चौहान, रजनी जयसवाल, विजय डडसेना, ताराचंद पथोड़े, मुकेश कौडो, राजू रावते, मितेंद्र वैष्णव, मोरध्वज साहू,शशिकांत निषाद, रुपेश नायक, अब्दुल इब्राहिम, पवन साहू, परमेश्वर देवहारी, दुल सिंह कोठारी,पुष्पदीप बैस, देवेंद्र साहू,बृज मनी यादव, निखिल अग्रवाल, ऋषभ सभरवाल, टिकेश धुर्वा, भूपेन्द्र गावड़े, रिंकू मरकाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे |

लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रही छ्ग सरकार : बैज

0
  • चित्रकोट महोत्सव की समापन बेला में विजेताओं का सम्मान
  • लोक कलाकारों ने महोत्सव में मनभावन प्रस्तुतियों से बांधा समा

जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के समीप तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओं से भरपूर चित्रकोट महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। चित्रकोट महोत्सव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर लोक नर्तकों, स्कूली विद्यार्थियों सहित नामी कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने की। विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज, जगदलपुर नगर निगम की अध्यक्ष कविता साहू, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश सर्वे, एसडीएम एआर राणा थे।


समारोह को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि लोककला और संस्कृति के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार उत्कृष्ट कार्य कर रही है। पर्यटन स्थलों और आदिवासी समुदाय के आस्था स्थलों के संवर्धन संरक्षण के लिए भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूरगामी सोच के साथ काम कर रहे हैं। बस्तर में देवगुड़ी और माता गुड़ी का विशेष महत्व होता है। ये हम आदिवासियों के आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। इन आस्था स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सराहनीय पहल कर रही है और पर्याप्त धन उपलब्ध करा रही है। बैज ने चित्रकोट जलप्रापत और चित्रकोट महोत्सव के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस वाटर फॉल का दीदार करने दुनियाभर के पर्यटक आते हैं। यह वाटर फॉल बस्तर की शान है। उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव का आयोजन पूरे राज्य के पर्यटन स्थलों और प्राचीन देवालयों में हमारी सरकार हर साल करती है। इससे पर्यटन स्थलों का महत्व और भी बढ़ जाता है। समारोह को संसदीय सचिव रेखचंद जैन व विधायक राजमन बेंजाम ने भी संबोधित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कलश यात्रा का किया स्वागत

0
  • मिष्ठान एवं पेयजल वितरण कर श्रद्धालुओं का किया अभिवादन
  • कांग्रेस के अनेक नेता और कार्यकर्त्ता भी स्वागत में शामिल

जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान में 17 से 23 फरवरी तक संत नारायण महाराज के सानिध्य में शिव महापुराण एवं रुद्र अभिषेक यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। यज्ञ और कथा आरंभ होने से पूर्व शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेसजनों के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। जैन एवं कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को मिष्ठान्न एवं पेयजल वितरण कर उनका अभिवादन किया।


इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग रेखचंद जैन ने देवों के देव महादेव से छत्तीसगढ़ राज्य एवं बस्तर के कुशल मंगल तथा सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह हमारे शहर का सौभाग्य है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहरवासियों को शिव महापुराण एवं रुद्र अभिषेक यज्ञ का धर्म लाभ मिलेगा। उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन के सफलता की कामना की। जैन कहा कि इस आयोजन हेतु वे तन मन धन से सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर हैं। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ छग राज्य महिला आयोग की सदस्य बालो बघेल, गौरनाथ नाग, एम वेंकट राव, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, संदीप, रमेश जैन, आनंद अग्रवाल, अनिल जैन, संतोष सिंह, अवधेश झा, मानसिंह, राजेश राय, सायमा अशरफ, गौरव तिवारी, कौशल नागवंशी, हरीश साहू समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित थे।

कमिश्नर ने शिल्पियों के प्रोत्साहन हेतु प्राधिकरण मद से एक करोड़ का शिल्प वस्तुओं के लिए दिया ऑर्डर

0
  • कमिश्नर धावड़े ने किया कोंडागांव मुख्यालय में स्थित शिल्पग्राम का निरीक्षण

जगदलपुर 17 फरवरी 2023 संभागायुक्त श्याम धावडे ने कोंडागांव जिला मुख्यालय में संचालित के शिल्पग्राम के विक्रय केंद्र में बस्तर विकास प्राधिकरण मद से शिल्पियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक करोड़ रुपये का शिल्प वस्तुओं का आर्डर दिए। शुक्रवार को कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान उन्होंने शिल्पग्राम का निरीक्षण किया। यहां पर प्रदर्शनी सह बिक्री के लिए रखे गए उत्पादों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उत्पादन की बिक्री पर जोर दिया। उन्होंने संभाग के सभी जिलों में दी जाने वाले प्रोत्साहन प्रतीक चिन्ह और मोमेंटो के लिए बस्तर के शिल्पग्राम से खरीदी करने हेतु कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम और नगरी निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किए।

साथ ही कोंडागांव जिले में शिल्पग्राम का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किए। इस दौरान उन्होंने परिसर में शिल्प तैयार कर रहे कलाकारों से भी मुलाकात किए। परिसर में स्थित 5 कॉटेज को वन विभाग से मरम्मत करवाकर उनमें शिल्प कलाकारों को रहने हेतु प्रेरित करने कहा। परिसर में संचालित महिला स्व सहायता समूह की कैंटीन का भी अवलोकन कर उनके उत्पादों का स्वाद लिए और समूह के उत्पाद को खरीदा । इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम एसडीएम कोंडागांव चित्रकांत ठाकुर, शिल्पग्राम के प्रभारी अनिरुद्ध कोचे,वरिष्ठ निज सहायक हरेंद्र जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे |

कार्यकर्ताओं के लाश पर कुर्सी नसीब नहीं होगी भाजपाईयों

0
  • घटना दु:खद बीजापुर दंतेवाड़ा बस्तर में दर्जनों भाजपाईयों ने भी गंवाई जान
  • राजनीति का दीपक बुझने से पहले भभक रही

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के प्रवक्ता और आईटी सेल सोशल मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने भाजपाईयों के जगदलपुर मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदर्शन को घड़ियाली आंसू बताया है और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की लाश पर राजनीति करने से भी कुर्सी नसीब नहीं होने की बात कही है। पानीग्राही ने कहा कि माओवाद नक्सलवाद का दंश वर्षों से बस्तर की जनता ने झेला है और रमनसिंह शासनकाल में बस्तर,बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा व दंतेवाड़ा में दर्जनों भाजपाईयों की नक्सलियों ने जान ली ,उस दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त थे। नक्सलवादी घटनाओं पर रोने वाले यह बताओ कि घटनाक्रम क्या पार्टी पूछकर होती है। कांग्रेस पार्टी से सैकड़ों तो भाजपा से भी दर्जनों कार्यकर्ता की मौत पूर्ववर्ती शासनकाल में हुआ है। श्री पानीग्राही ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपाई दीपक भभक रहा है और नक्सली घटनाओं की आड़ में राजनीति करने का हश्र पिछली विधानसभा चुनाव में देख चुके हैं, आगे भी यही हश्र जनता करेगी पानीग्राही ने तानसेन कश्यप, जगदीश कोंड्रा,पांडुराम नाग,महेश पुजारी, शिवदयाल तोमर सहित अनगिनत लोगों की मौत रमनसिंह शासनकाल में हुआ था या राजनीति के लिए इनकी हत्या हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व पूर्व विधायक संतोष बाफना स्पष्ट करें और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके घर में नक्सलियों ने गोली चलाई थी या यह भी पूर्ववर्ती रमनसिंह सरकार ने राजनीतिक बदलाव लेने किया था।

प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव तथा बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक एवं कमिश्नर द्वारा ‘बड़ेसेट्टी गांव’ जाकर ग्रामीणों से हुये रूबरू

0

जिला सुकमा के ‘बड़ेसेट्टी गांव’ में जहॉ माओवादी द्वारा पूर्व में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र को बम से उड़ाया वहॉं सुरक्षा कैम्प स्थापना के पश्चात् पुनः संचालित हो रही स्वास्थ्य सेवायें ‘मनवॉ नवॉ नार’ कार्य योजना के तहत् बस्तर संभाग में प्रत्येक सुरक्षा कैम्प को समग्रित विकास केन्द्र के रूप तब्दील की जा रही है। बस्तर संभाग अंतर्गत प्रतिबंधित एवं गैरकानूनी सीपीआई माओवादी संगठन द्वारा क्षेत्र की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलियां एवं अन्य मूलभूत सुविधा से वंचित करने के उद्देश्य से वंचित करने हेतु माओवादी द्वारा हमेशा साजिश रची जाती है। इसी साजिश के तहत् नवम्बर-2020 में केरलापाल एरिया कमेटी संगठन द्वारा बड़ेसेट्टी में जनसुविधा हेतु निर्माण की गई उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन को ध्वस्त कर दी गई।

माओवादियों की इस प्रकार की जनविरोधी एवं विकास विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुये क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फरवरी-2021 में ‘बड़ेसेट्टी’ में सुरक्षा कैम्प स्थापित की जाकर क्षेत्रवासियों का विश्वास अर्जित करते हुये विकास कार्य को गति प्रदाय की गई। ग्राम बड़ेसेट्टी एवं आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र के संचालन को पुनः प्रारंभ की गई। विगत दिनों में जिला सुकमा के ‘बड़ेसेट्टी गांव’ में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव आर. प्रसन्ना, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा दौरा की जाकर उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात स्टॉफ एवं उपस्थित ग्रामीणों से रूबरू हुये। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अतिरिक्त उपकरण एवं आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सुकमा को निर्देशित किया गया। बड़ेसेट्टी कैम्प स्थापना के पश्चात् उप स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा सुरक्षा बल एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा केरलापाल एवं सुकमा से बडेसेट्टी तक सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण की गई। आवागमन हेतु सड़क निर्माण के साथ-साथ मोबाईल नेटवर्क की सुविधा भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई। पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि शासन की मंशानुसार प्रत्येक सुरक्षा कैम्प के आसपास के ग्रामों को ‘‘मनवा नवॉं नार’’ कार्य योजना अंतर्गत अधिक से अधिक स्थानीय निवासियों को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित किये जाने हेतु बस्तर संभाग के सुरक्षा कैम्पों (ग्रामों) को समग्रित विकास कार्य हेतु चयनित कर उक्त स्थानों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक प्रणाली (PDS), बिजली, बैंक, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई जाकर इन्हें समग्रित विकास केन्द्र के रूप में उन्नयन करते हुये क्षेत्रवासियों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

पुरानी पेंशन स्कीम पर मुख्यमंत्री बघेल से करेंगे चर्चा : चंदन कश्यप

0
  • नारायणपुर क्षेत्र के शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

बस्तर पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा विकासखंड बस्तर से जुड़े पचासों शिक्षकों ने पुरानी पेंशन में आ रही दिक्कतों को लेकर जिला संचालक शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप के निवास में उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल से विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कश्यप ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम में आ रही दिक्कतों को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षक संवर्ग के साथ खड़ी है। चंदन कश्यप शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोगों के साथ न्याय होगा। उन्होंने शिक्षकों के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात भी कही। जिला संचालक शैलेंद्र तिवारी ने विधायक से कहा कि पूर्व सेवा अवधि प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर जन घोषणा पत्र के अनुसार शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए। साथ ही पेंशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा केंद्र सरकार की तरह 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष करने की मांग की। साथ ही प्रथम नियुक्ति तिथि को आधार मानते हुए पुरानी पेंशन हेतु कुल सेवा की गणना को लेकर भी विधायक को अवगत कराया। इस अवसर पर शैलेन्द्र तिवारी जिला संचालक, रुद्रनारायण भारद्वाज, चेतेंद्र प्रसाद पाणिग्राही, संजय तिवारी, लखेराम बिसाई, पदम कश्यप, जोगेंद्र पाण्डेय, प्रेमनाथ दीवान, भगत राम कश्यप, महेश बेस, गिरधर पटेल, विनय कुमार ठाकुर, मनीराम बघेल, सुकालू राम बघेल, सुखचंद बघेल, टीआर दुर्गम, दुर्योधन बेध, रामप्रसाद साक्षी, सेवक राम नेताम, कुलन मौर्य, संजीव शर्मा, रवि नामदेव, तुलसी बघेल, भास्कर जायसवाल, जनक राम बघेल, कन्हैया कौशिक, द्वारिका नरेश, गजेंद्र पाणिग्राही, अस्तु ठाकुर, रश्मि पाठक, सविता ठाकुर, ज्योति दुर्गम, जीवेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी जोरों पर

0

बस्तर ब्लॉक के ग्राम मधोता में महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर ऐतिहासिक शिव मंदिर में वृहद तैयारी चल रही है।भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना के लिए सजाया संवारा जा रहा है। इस विशेष अवसर पर भक्त व्रत रखकर विधि- विधान से त्रिनेत्रधारी भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंगों में विराजमान होते हैं। इसलिए इस दिन की गई शिव उपासना का कई गुना अधिक फल मिलता है।इस महापर्व को लेकर ऐतिहासिक ग्राम मधोता शिव मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों की रंगाई पोताई कर उसे सजाया संवारा जा रहा है। शिव मंदिर पुजारी जम्मू सिंह ठाकुर ने बताया कि पूजन के लिए मंदिर को सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं द्वारा पूजार्चना जारी रहेगी। रात्रि मनोरंजन हेतु उड़िया नाटक व दूर दराज़ से आए श्रद्धालुओं के लिए भोजन व विश्राम की व्यवस्था भी मंदिर समिति द्वारा की गई है। बता दें कि मधोता का शिवरात्रि मेला इस क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला में से एक है।वहीं आज से मेले की तैयारी भी शुरू हो रही है।

15 लोगों को विधायक रेखचंद जैन ने फिर दी आर्थिक मदद

0
  • शिक्षा, ईलाज और रोजगार के लिए दी गई सहायता राशि

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के 15 लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता शिक्षा, ईलाज, रोजगार आदि के लिए दी गई। विधायक कार्यालय पहुंचे हितग्राहियों से जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह सोच है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचें। उनकी मंशा के अनुरूप जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक सहायता दी गई है। जैन ने हितग्राहियों को अपने- अपने बैंक खातों में चेक डालने, बेहतर कारोबार संचालन करने और समुचित ईलाज कराने की समझाईश भी दी। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि आप लोगों ने मुझे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने और जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने का मैंने प्रण ले रखा है। जैन ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के लिए किसी भी वक्त आवाज दे सकता है, वे जन सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। चेक वितरण के दौरान जैन के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, गौरनाथ नाग, होरी मंडल, कौशल नागवंशी, सूर्या पानी, विक्की निषाद, विजय सीनघ, कुलदीप भदौरिया, संतोष सिंह समेत अनेक पार्टीजन, कार्यालयीन सहयोगी व अन्य मौजूद थे।

नेगानार के शिव मंदिर में इस बार भी उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

0
  • महाशिवरात्रि को लेकर नेगानार शिव मंदिर में तैयारियां जोरों पर
  • मंदिर परिसर में लगने वाले भव्य महाशिवरात्रि मेले में उमड़ेगी भीड़

बकावंड महाशिवरात्रि शनिवार को है। शिव आराधना के इस महापर्व को लेकर बस्तर संभाग के शिव मंदिरों एवं शिवालयों में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। बकावंड विकासखंड के नेगानार स्थित शिवधाम में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर में वृहद तैयारी चल रही है।क्षेत्र के मंदिरों को भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना के लिए सजाया संवारा जा रहा है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।

इस विशेष अवसर पर भक्त व्रत रखकर विधि- विधान से त्रिनेत्रधारी भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंगों में विराजमान होते हैं। इसलिए इस दिन की गई शिव उपासना का कई गुना अधिक फल मिलता है। इस महापर्व को लेकर बस्तर जिले के बकावण्ड ब्लॉक के नेगानार शिव मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों की रंगाई पोताई कर उसे सजाया संवारा जा रहा है। उधर शिवभक्त शिवशक्ति समितियों के सदस्यों ने बताया कि इसके लिए क्षेत्रों को सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं द्वारा पूजार्चना जारी रहेगी। रात्रि मनोरंजन हेतु उड़िया नाटक व दूर दराज़ से आए श्रद्धालुओं के लिए भोजन व विश्राम की व्यवस्था भी कमेटी द्वारा की गई है। बता दें कि नेगानार का शिवरात्रि मेला इस क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला में से एक है।वहीं आज से मेले की तैयारी भी शुरू हो रही है। बड़े बड़े झूले का लगना भी शुरू हो गए हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बाजार भी लगना शुरू कर दी है। हर वर्ष शिवभक्त श्रद्धालुओं की भीड़ व मेले का बढ़ती क्रम में है। इस बार भी वैसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। इस बार मेले लगाने के लिए जगह की भी कमी पड़ने की संभावना दिख रही है। इस मेले की सुरक्षा हेतु बस्तर थाना को कमेटी के द्वारा सूचना भेज दी गई है। इस मेले में दूर दराज से लोगों व शिव भक्तों का बड़ी संख्याओं में जनसैलाब उमड़ने की संभावना दिख रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS