City Media - Page 860 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 860

जगदलपुर शहर में जल्द बहने लगेगी ‘अमृत की धारा’

0
  • मेयर सफीरा साहू ने अमृत मिशन के जारी कार्यों का लिया जायजा
  • पानी टंकी, फिल्टर प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पाईप लाईन बिछाने के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

जगदलपुर महापौर सफीरा साहू ने गुरुवार को सुबह शहर में चल रहे अमृत मिशन के कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग, अमृत मिशन के नोडल अधिकारी अजीत कुमार तिग्गा भी मौजूद थे। महापौर सफीरा साहू ने अमृत मिशन योजना के तहत नयामुंडा में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व पावर हाउस प्लांट में फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जल्द से जल्द तय सीमा में कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।

वहीं साईं कॉलोनी, धर्मपुरा, हाउसिंग बोर्ड लालबाग व अनुकूल देव वार्ड में बन रही पानी टंकियों का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी व ठेकेदारों को सभी टंकियों निर्माण तय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि अमृत मिशन योजना को जल्द से जल्द पूरा कर सभी कार्यों को पूर्ण करें । साथ ही वार्डो में पाइपलाइन विस्तार के कार्य को भी जल्द पूरा करे ,अमृत मिशन के कार्य में पाइप लाइन विस्तार में वार्ड में लोगों को समस्या उत्पन्न ना हो उस का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उप अभियंता अमर सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

पूरी तरह सफल रहा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन

0

जगदलपुर छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष एवं बस्तर जिला अध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने कहा है कि 15 फरवरी को कर्मचारियों की 24 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सभी कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने आंदोलन में भाग लेकर संघ की एकजुटता का परिचय दिया। यह कर्मचारियों की मेहनत का फल है कि आंदोलन पूरी तरह से सफल रहा।श्री परिहार ने कर्मचारियों से उम्मीद की है कि भविष्य में होने वाले आंदोलन में भी इसी तरह से बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने सभी ब्लॉक पदाधिकारियों, जिले के पदाधिकारियों, समस्त प्रकोष्ठ अध्यक्षों, जिला महारानी इकाई अध्यक्ष, मेकाज अध्यक्ष, मेकाज चतुर्थ श्रेणी अध्यक्ष, आयुर्वेदिक इकाई जिला अध्यक्ष कुम्हारपारा, डीएमएफटी महारानी अध्यक्ष, डीएमएफटी मेकॉज अध्यक्ष एवं सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि जब भी संघ से किसी भी तरह के सहयोग की आवश्यकता होगी, संघ हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

शहर में चल रहे अमृत मिशन के कार्यों का निरीक्षण

0

नगर पालिक निगम के तहत आज सुबह महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने शहर में चल रहे अमृत मिशन के कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव ,आयुक्त दिनेश कुमार नाग ,अमृत मिशन नोडल अधिकारी अजीत कुमार तिग्गा साथ उपस्थित थे । महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने आज अमृत मिशन योजना के नयामुंडा में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया ,साथ ही पावर हाउस प्लांट में फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जल्द से जल्द तय सीमा में कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया ।

वही साईं कॉलोनी की पानी टंकी ,धर्मपुरा की पानी टंकी ,हाउसिंग बोर्ड लालबाग की पानी टंकी ,व अनुकूल देव वार्ड में बन रहे पानी टंकी का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का अवलोकन करते संबंधित अधिकारी व ठेकेदारों को सभी टंकी को पूरा कर तय सीमा में कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया । साथ ही महापौर ने कहा अमृत मिशन योजना को जल्द से जल्द पूरा कर सभी कार्यों को पूर्ण करें । साथ ही वार्डो में पाइपलाइन विस्तार का कार्य को भी जल्द पूरा करे ,अमृत मिशन के कार्य में पाइप लाइन विस्तार में वार्ड में लोगों को समस्या उत्पन्न ना हो उस का विशेष ध्यान रखें । इस दौरान उप अभियंता अमर सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

यूनियन प्रतिनिधियों और नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक खदान की हुई सौजन्य भेंट

0

आज मुख्य महाप्रबंधक खदान सभागार में नवनियुक्त महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार और खदान में कार्यरत सभी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक सौजन्य बैठक कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें सभी यूनियन प्रतिनिधियों ने मुख्य महाप्रबंधक खदान को पुनः राजहरा खदान में नये जिम्मेदारियों के साथ नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। पुनः इसलिए कि नवनियुक्त महाप्रबंधक खदान इससे पूर्व 1991 से 2004 तक राजहरा खदान में ही कार्यरत थे। इसलिए वो यहां की स्थिति से अच्छी तरह से परिचित हैं। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद और उपमहासचिव लखनलाल चौधरी ने उनके राजहरा खदान में मुख्य महाप्रबंधक खदान के पद पर नियुक्त होने पर उनको बधाई दी और उन्हें विश्वास दिलाया कि भारतीय मजदूर संघ के नियमित और ठेका श्रमिक हर परिस्थिति में सुरक्षा के साथ उत्पादन को बढ़ाने के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे, जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने नवनियुक्त महाप्रबंधक खदान से अनुरोध किया है कि खदान में सुरक्षा प्रथम की निती पर सुरक्षात्मक तरीके से कार्य किया जावे जिससे सभी कर्मचारी बिना किसी दबाव के उत्पादन में अपना उत्कृष्ट योगदान दे सकें,जिस पर मुख्य महाप्रबंधक खदान ने सुरक्षा प्रथम के साथ उत्पादन करने की बात कही है और साथ ही कार्य स्थल पर कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से कार्य करने को कहा है। भारतीय मजदूर संघ के नेताओं ने बताया कि नवनियुक्त महाप्रबंधक खदान राजहरा नगरी से भलीभांति परिचित हैं तो आज यहां कर्मचारी किस तरह बिना किसी की सुविधा के रहने पर विवश हैं यह उनको पता है साथ स्कूल और अस्पताल की स्थिति से सभी परिचित हैं इसमें सुधार की बहुत अधिक आवश्यकता है जिस पर नवनियुक्त महाप्रबंधक खदान ने कहा कि उनका पहला फोकस राजहरा की अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाना है और उन्होंने ईसपर कार्य भी करना शुरू कर दिया है जल्द ही परिवर्तन दिखाई देगा। संघ के नेताओं ने बताया कि परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है और अब प्रथम भेंट पर लगता है कि निश्चित ही मुख्य महाप्रबंधक खदान कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देंगे और इसमें सुधार भी लायेंगे। बैठक में खदान प्रबंधन की तरफ से आर सी बेहरा, चिंताला श्रीकांत,आर सिरपुरकर, मायाराम ठाकुर, कार्मिक विभाग से विकास चंद्रा बघेल और अन्य अधिकारी गण मौजूद थे। यूनियन की ओर से भारतीय मजदूर संघ से मुश्ताक अहमद, लखनलाल चौधरी,एटक से कमलजीत सिंह मान, राजेन्द्र बेहरा, इन्टक से अभयसिंह, आर मानकर, तेजेन्द्र सिंह,सिटू से पुरूषोत्तम सिमैया, प्रकाश क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ मुक्ती मौर्चा से सोमनाथ एवं अन्य यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के काम में बढ़ी अनियमितता,बाइक सवार गिरकर हो रहे घायल, पानी की भी समस्या

0

दल्लीराजहरा कुसुमकसा में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के काम में लापरवाही बढ़ती जा रही है। जहां पहले पाइप लाइन फटने से पानी की समस्या बरकरार रही तो वहीं अब जगह-जगह गड्ढों से बाइक सवार और अन्य वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं कुसुमकसा में बुधवार शाम 7:00 बजे ऐसा ही हादसा हो गया। जिसमें दो बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। जनपद सदस्य संजय बैस ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे निर्माणाधीन कार्य में बहुत अनियमितता पूर्वक काम चल रहा है। विगत दिनों लोगो की सुविधा के लिए नल जल की सुविधा के लिय पाइप लाइन बिछाया गया था, उसे अपने बड़े बड़े मशीन से पाइप तोड़कर सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाया गया। एक माह से पानी नहीं मिल रहा था। शासन प्रशासन के लोगों को अवगत कराने पर भी मौन साधे हुए है। लगता है NH अपने काम से मतलब है। लोगो के हितों की कोई परवाह नही है। अब सड़क हादसे भी इस बेतरतीब निर्माणाधीन कार्य की वजह से होने लगे हैं। जिससे कभी भी लोगों की जान भी जा सकती है। इतना सब होने के बावजूद नेशनल हाईवे के अफसर नहीं सचेत हो रहे हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ध्रुव गोंड़ समाज की महासभा सितलावंड में

0

जगदलपुर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुढ़ा देव मंदिर प्रांगण में धूम धाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ आदिवासी ध्रुव गोड़ं समाज जगदलपुर जिला बस्तर की अतिआवश्यक बैठक सितलावंड मे हुई। इस बैठक मे निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही धूम धाम से शिवरात्रि पर्व बुढादेव मंदिर सितलावंड मे दिनांक 17/02/2023से19/02/2023 तक तीन दिवसीय मनाया जावेगा। समाज के सगाजनो से अधिक से अधिक संख्या मे बुढादेव का दर्शन करेने की अपील की गई है। इस बैठक मे सदासिंह चन्द्रवंशी, दयालू राम ध्रुव, गेदलाल ध्रुव, चैतराम ध्रुव, चंदू लाल नाग, पूरन सिह, जय सिह ध्रुव, सालिक राम ध्रुव, कांतू ध्रुव मधुसूदन ध्रुव, करन सिह ध्रुव, दिनेश ध्रुव ,कृष्ण सोरी, गोमती ध्रुव ,शभूनाथ ध्रुव लिलेशवर सिह ध्रुव,अशोक ध्रुव भगत राम कोराम,रमेश नेताम, लछिनधर ध्रुव श्रीमति दया ध्रुव,गौरी ध्रुव, राधा ध्रुव, सुरूज नेताम तथा बडी संख्या मे समाज के सदस्य गण उपस्थित थे।

रीजन कॉन्फ्रेंस “शिरोमणि” का आयोजन दुर्ग में संपन्न

0

लायंस क्लब दुर्ग प्लेटिनम के आतिथ्य में रीजन चेयर पर्सन ला रश्मि अग्रवाल की रीजन कॉन्फ्रेंस “शिरोमणि” का आयोजन दुर्ग में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF ला दिलीप भंडारी जी विशिष्ट अतिथि कैबिनेट सेक्रेटरी ला विजय अग्रवाल जी ला नितिन सलूजा जी ला रिपुदमन पुसरी जी MJF ला अनिल अग्रवाल जी एवम् MJF ला शबाना नाज जी एवम रीजन एडवाइजर MJF ला सतीष चंद्र सुराना थे। ध्वज वंदना का पठन अवनि अग्रवाल ने किया ला रश्मि अग्रवाल का जीवन परिचय गीतिका गोयल और स्वागत नृत्य शिरीन पांडे ने किया। रीजन चेयर पर्सन ला रश्मि अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है कि भावना रखने वाले सभी क्लब्स के पदाधिकारियों ने अपनी स्थानीय आवश्यकताओं के साथ साथ डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट सार्थक के अनुसार कार्य किया है।कॉन्फ्रेंस में लायंस क्लब भिलाई ,ला क्लब भिलाई पिनाकल,ला क्लब दुर्ग सिटी, ला क्लब दुर्ग प्लेटिनम ला क्लब दुर्ग मिड टाउन, ला क्लब रायपुर कैपिटल के सभी पदाधिकारियों को रीजन चेयर पर्सन ला रश्मि अग्रवाल ने सम्मानित किया रत्न शिरोमणि सम्मान उत्कृष्ठ अध्यक्ष,उत्कृष्ठ सचिव,उत्कृष्ठ कोषाध्यक्ष का अवार्ड ला क्लब भिलाई पिनाकल की प्रेसिडेंट ला मीना सिंह, सचिव ला प्रिया रस्तोगी,ला शालिनी सोनी को मिला। सेवा शिरोमणि सम्मान सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष प्रशासनिक ला मीनाक्षी अग्रवाल ,सर्वश्रेष्ठ सचिव सेवा गतिविधि ला शशिप्रभा गुप्ता सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष ला विनोद जैन लायंस क्लब दुर्ग सिटी। सेवा शिरोमणि सम्मान सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष सेवा ला डॉक्टर राकेश कौशल, सर्वश्रेष्ठ सचिव प्रशासनिक ला कनीज सिद्दीकी, सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष ला रीमा खखरिया लायंस क्लब रायपुर कैपिटल, श्रेष्ठ अध्यक्ष ला ममता गोयल श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष ला अलाउद्दीन खां दुर्ग प्लेटिनम, मोस्ट एक्टिव अध्यक्ष ला विजय अग्रवाल मोस्ट एक्टिव सचिव ला राकेश अग्रवाल, मोस्ट एक्टिव कोषाध्यक्ष ला संदीप अग्रवाल ला क्लब भिलाई श्रेष्ठ अध्यक्ष ला अरविंद खंडेलवाल,श्रेष्ठ सचिव ला नवीन जैन,श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष ला अरुण अग्रवाल लायंस क्लब दुर्ग मिड टाउन एवम एक्टिव अध्यक्ष ला अर्चना शर्मा लायंस क्लब दुर्ग सुवर्णा को मिला। रीजन का प्रतिष्ठित अवार्ड स्टार ऑफ द रीजन ला रंजना महावर रायपुर कैपिटल। ला विभा भूटानी भिलाई पिनाकल, ला शबाना नाज दुर्ग प्लेटिनम,ला रौनक जमाल ला विजय गुप्ता लायंस क्लब दुर्ग सिटी को मिला। सर्वश्रेष्ठ क्लब रहा लायंस क्लब भिलाई पिनाकल।मंच संचालन एमजेएफ ला शबाना नाज ने किया उन्होंने शिरोमणि शब्द की व्याख्या की और बताया की शिरोमणि का अर्थ होता है सर्वश्रेष्ठ। स्वागत भाषण ला ममता गोयल ने दिया आभार प्रदर्शन रीजन सचिव ला सुमन पांडे ने किया।। इस अवसर पर ला मृदुला रोजिंदार, ला सीमा यादव,ला जया सूर,ला तिग्गा ला रत्नमाला पालिया,ला शशि अग्रवाल, शिवांग अग्रवाल ला कीर्ति बल्लाल,ला भाटिया,ला दीपक तुमाने उपस्थित थे ।

पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हो विद्यार्थी- लखेश्वर बघेल

0

शासकीय महाविद्यालय बकावंड वार्षिकोत्सव सत्र- 2023 में शामिल हुए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी पहुंचकर सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की । बकावंड महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग 2023के तहत बुधवार को सदाबहार फिल्मी गीतों सहित एकल और समूह नृत्य में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोक नृत्य एवं हल्बी जैसे गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया इसके अलावा छत्तीसगडी नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांधा युगल गायन और एकल गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया । बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने अपने संदेश में कहा पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियां तथा खेलकूद विद्यार्थी के व्यक्तित्व विकास एवं भावी सफलता के लिए बहुत सहयोगी होता है पुराने समय में नाचगान और खेलकूद को शिक्षा तथा भविष्य निर्माण के लिए बाधक माना जाता था, लेकिन आज शिक्षा के साथ साथ व्यक्तित्व का विकास लक्ष्य प्राप्ति हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताएं अनिवार्य हो गई है । बस्तर विधायक ने बच्चों की उत्साह बढ़ाते हुए बहुत ही सुन्दर वाक्य रखारोशनी से सराबोर रंग-बिरंगे परिधान पहने खुशी से खिलखिलाते चेहरे कभी लोक नृत्य का परिधान तो कभी शास्त्रीय नृत्य का तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा महा विद्यालय प्रांगण मौका था शासकीय महाविद्यालय बकावंड मैं आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का विद्यार्थियों के मनभावन कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया । जिसमें मौजूद रहे छत्तीसगढ़ कृषि बोर्ड सदस्य जानकी राम सेठिया, जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु,हरीश पारख, मोहनिश नायडू, लालेन्द्र बाकड़े,लखेश्वर,राजेश कुमार, एवं महाविद्यालय कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर नगर निगम को दिए 20 करोड़ रु.

0
  • बाईपास रोड बनाने के लिए भी शहर को मिलेंगे 10 करोड़ रुपए
  • संसदीय सचिव व विधायक जैन ने माना मुख्यमंत्री भूपेश का आभार

जगदलपुर बुधवार को राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश के नगरीय निकायों के गौरव समागम कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर नगर निगम को 20 करोड़ रुपये की सौगात दी। इसके अलावा, करकापाल से बनने वाली बाईपास रोड के लिए भी अलग से 10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। जगदलपुर नगर निगम को यह सौगात दिए जाने पर कार्यक्रम में मौजूद जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सीएम का आभार माना है। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़बो नवा जगदलपुर को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया ने राशि की कोई कमी नहीं होने दी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और फ़्लैगशिप योजनाओं में बेहतर कार्य करने वाले निकायों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. अय्याज तम्बोली, निदेशक श्री तिग्गा, सौमिल चौबे समेत अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफिरा साहू व अध्यक्ष कविता साहू ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

रेखू हमेशा लाते हैं प्रस्ताव : भूपेश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन की तारीफ करते हुए कहा कि रेखू ( रेखचंद जैन ) जब भी रायपुर आते हैं, नगर निगम जगदलपुर के विकास का कोई न कोई प्रस्ताव जरूर लेकर आते हैं। सीएम ने विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। नगरीय निकाय मंत्री ने गौरव समागम कार्यक्रम के औचित्य को निरुपित किया और कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल नगरीय निकायों के विकास का नया आयाम गढ़ेगी।

पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हो विद्यार्थी- लखेश्वर बघेल

0

शासकीय महाविद्यालय बकावंड वार्षिकोत्सव सत्र- 2023 में शामिल हुए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी पहुंचकर सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की ।बकावंड महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग 2023के तहत बुधवार को सदाबहार फिल्मी गीतों सहित एकल और समूह नृत्य में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोक नृत्य एवं हल्बी जैसे गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया इसके अलावा छत्तीसगडी नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांधा युगल गायन और एकल गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने अपने संदेश में कहा पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियां तथा खेलकूद विद्यार्थी के व्यक्तित्व विकास एवं भावी सफलता के लिए बहुत सहयोगी होता है पुराने समय में नाचगान और खेलकूद को शिक्षा तथा भविष्य निर्माण के लिए बाधक माना जाता था, लेकिन आज शिक्षा के साथ साथ व्यक्तित्व का विकास लक्ष्य प्राप्ति हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताएं अनिवार्य हो गई है। बस्तर विधायक ने बच्चों की उत्साह बढ़ाते हुए बहुत ही सुन्दर वाक्य रखारोशनी से सराबोर रंग-बिरंगे परिधान पहने खुशी से खिलखिलाते चेहरे कभी लोक नृत्य का परिधान तो कभी शास्त्रीय नृत्य का तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा महा विद्यालय प्रांगण मौका था शासकीय महाविद्यालय बकावंड मैं आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का विद्यार्थियों के मनभावन कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।

जिसमें मौजूद रहे छत्तीसगढ़ कृषि बोर्ड सदस्य जानकी राम सेठिया, जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु,हरीश पारख, मोहनिश नायडू, लालेन्द्र बाकड़े,लखेश्वर,राजेश कुमार, एवं महाविद्यालय कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS