गणित शिक्षक के अवकाश में रहने से घंटे भर से अधिक समय तक बच्चो को पढ़ाया गणित
स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जवाबदारी शिक्षा विभाग की होती है ।जहां पर अधिकारी जाकर स्कूल व्यवस्था का आकलन करते हैं ।विकासखंड बस्तर के शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार देवांगन के द्वारा बुधवार को पूर्व माध्यमिक शाला चोकर का अवलोकन किया गया। इस दौरान प्रधान पाठक ने जानकारी में बताया कि गणित के शिक्षक अवकाश में है। बीईओ देवांगन ने बच्चों की गणित में समझ को जांचने के लिए 1 घंटे से अधिक समय तक बच्चों को गणित की बारीकियों से न केवल अवगत कराया। बल्कि बच्चों को गणित के सवाल देकर उनसे हल भी करवाया बच्चों में गणित के प्रति रुचि बनाए रखने के लिए संस्था के शिक्षकों को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया ।शाला की दर्ज सँख्या 143 है जिसमे 110 बच्चे उपस्थित थे। बीईओ अरुण कुमार देवांगन ने प्रधानाध्यापक को निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत बच्चे प्रतिदिन शाला में उपस्थित होंवे। इसको लेकर शाला प्रबंध समिति के साथ बैठक कर नियमित रूप से बच्चों को उपस्थित कराने हेतु मिलकर प्रयास करने की बात कही।निरीक्षण के दौरान प्रधान अध्यापक नरेश चंद्र नेताम, शिक्षक मनोज कुमार मिश्रा, तरुण बर्मन, सुरेखा यादव उपस्थित रहे ।
जगदलपुर 15 फरवरी 2023/ स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन कुम्हारपारा में स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने आयुर्वेदिक अस्पताल में भगवान धन्वंतरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने चिकित्सकों की बैठक व्यवस्था और उनके दैनिक कार्यों की जानकारी ली। अस्पताल में ओपीडी की स्थिति, खूबचंद बघेल योजना के तहत इलाज, आयुष्मान कार्ड के तहत दी जा रही आर्थिक सहयोग के संबंध में जानकारी लिया।
स्वास्थ्य मंत्री ने आयुर्वेद अस्पताल परिसर में संचालित अर्बन पीएचसी के निरीक्षण दौरान बालिका स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे हितग्राहियों से भी चर्चा किए। उन्होंने पीएससी में नियुक्त चिकित्सकों और स्टाफ नर्स का संज्ञान लेकर मानव संसाधन बढ़ाने के संबंध में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ राजन और सीएमएचओ डॉक्टर चतुर्वेदी से चर्चा किए। इसके उपरांत उन्होंने दवाई वितरण कक्ष का निरीक्षण किया और दवाइयों की उपलब्धता, स्टोरेज की स्थिति, दवाइयों की एक्सपायरी डेट आदि का अवलोकन किया। परिसर निरीक्षण केवि उन्होंने प्रसाधन कक्ष का भी अवलोकन कर सफाई व्यवस्था की सराहना की। इस दौरान बालिका दिवस स्वास्थ्य के संबंध में करवाए चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए। निरीक्षण के दौरान जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर नेताम सहित अन्य चिकित्सक और स्टाफ नर्स उपस्थित थे। इसके उपरांत लगभग 69.84 लाख की लागत से निर्माणाधीन यूपीएचसी का अवलोकन किया। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माण संस्था को गुणवत्ता के साथ कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बालोद मुकेश कुमार पात्रे, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) बालोद (छ.ग.) के द्वारा आरोपी मरकुस मसीह निवासी चिखलाकसा थाना राजहरा, जिला बालोद (छ.ग.) को भा.द.वि. की धारा 376 व संरक्षण अधिनियम की धारा 6 के आरोप में आजीवन कारावास (जिसका अभिप्राय उस व्यक्ति के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिये कारावास) व 5,000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।अभियोजन की ओर से प्रकरण की पैरवी छन्नू लाल साहू विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) के द्वारा किया गया। जिसके अनुसार पीड़िता की माता द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2020 को थाना राजहरा आकर गुम इंसान क्रमांक 25/2020 रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 09 जुलाई को सुबह 10:00 बजे घर में किसी को बताये बिना कहीं चली गई है।
जो अब तक घर वापस नहीं आयी है। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है। सहायक उप निरीक्षक हुसैन सिंह ठाकुर के द्वारा पीड़िता की माता के बताये अनुसार अभियुक्त अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्र० 290/2020 अंतर्गत संहिता की धारा 363 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट किया गया। तत्पश्चात् संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियुक्त के खिलाफ अपराध पाये जाने पर अभियोग पत्र विचारण न्यायालय में दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को अपराध अंतर्गत संहिता की धारा 363, 366, 376 (2) (एन) भा.द.वि. तथा संरक्षण अधिनियम की धारा 5 (एल), 6 के तहत् प्रस्तुत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस वाले आरोपी के मोबाईल नंबर को ट्रेस कर आरोपी के कब्जे से दिल्ली गुड़गांव में पीड़िता को बरामद किया गया। पीड़िता को थाना राजहरा लाकर पीड़िता का कथन लिया गया। जहां पीडिता ने कथन किया कि आरोपी शादी करने का झांसा देकर अपने घर चिखलाकसा ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद आरोपी अपने दीदी जीजा के यहां गुडगांव चला गया. आरोपी लॉकडाऊन के समय रायपुर से दिल्ली आने के लिये 3000 रूपये भिजवाया था और ऑनलाइन टिकट बुक कराया था। आरोपी के दोस्त उसे भिलाई से रायपुर तक लेकर गया वहां से ट्रेन में बैठकर दिल्ली चली गयी। वहां स्टेशन में आरोपी उसे लेने के लिये आया और अपने दीदी जीजा के यहां रखा था और चिकन कंपनी में काम करता था। इस दौरान नाबालिग जानते हुए और मना करने के बाद भी उसके साथ लगातार जबरदस्ती बलात्कार किया। उक्त आधार पर आरोपी को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती किरणमई नायक व सदस्य बालो बघेल कल से 16 फरवरी 2023 से 17 फरवरी 2023 तक 2 दिनों तक बस्तर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न प्रकार के आयोजन जिसमें जनसुनवाई एवं प्रशिक्षण कार्यशाला शामिल हैं उसमें सम्मिलित होंगे। बस्तर संभाग की राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती किरणमई नायक एवं राज्य महिला आयोग सदस्य व बस्तर संभाग प्रभारी श्रीमती बालो बघेल के साथ जनसुनवाई करेंगे। राज्य महिला आयोग कार्यालय अनुसार 16 फरवरी 2023 को विभिन्न प्रकार के जनसुनवाई और 17 फरवरी 2023 को संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
जगदलपुर चित्रकोट महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारत की नियाग्रा कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के तट पर मंगलवार 14 फरवरी को तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती,मां दंतेश्वरी और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि चित्रकोट और बस्तर एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। देश विदेश में लोग बस्तर को चित्रकोट जैसे अदभुत जलप्रपात के कारण पहचानते हैं। चित्रकोट में आयोजित यह महोत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि बस्तर की लोक संस्कृति सहज और सरल होने के साथ ही अत्यंत आकर्षक भी है, जिससे पूरे विश्व को परिचित कराने की आवश्यकता है तथा इस दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता उत्सवप्रिय है।
छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों के कारण किसान,वनोपज संग्राहक, पुजारी, गायता, भूमिहीन कृषि मजदूर, स्व सहायता समूह की महिलाओं में खुशी है। यही कारण है कि मेले मंडइयों में अब लोगों की संख्या में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद दीपक बैज ने कहा की चित्रकोट महोत्सव बस्तर में लगातार तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न खेलकूद भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पूरे संभाग के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस महोत्सव के माध्यम से हमारी लोक संस्कृति, परंपरा का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही यहां शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां चित्रकोट के साथ तीरथगढ़, तामड़ा घूमर, मेंदरी घूमर, बीजाकसा, चित्रधारा, मंडवा जैसे कई जलप्रपात हैं। चित्रकोट इन सभी जलप्रपातों का सिरमौर है। यही कारण है कि यहां पर्यटकों की संख्या में साल दर साल वृद्धि देखी जा रही है। पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए ही अब लामड़ागुड़ा में भी जिला प्रशासन द्वारा नया रिजॉर्ट तैयार किया गया है, जिसका संचालन स्थानीय महिलाएं कर रही हैं। बस्तर में पर्यटन के विकास का मूल उद्देश्य ही यह है कि स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो। संस्कृति के संरक्षण के लिए देवगुडी और घोटुलों के संरक्षण का कार्य भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जा रहा है। अनेक जनजातीय संस्कृतियों का मिलन स्थल है। यहां महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर लगने वाले मेले में जहां अपने परिचितों और नाते रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलता है वहीं यहां की स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाने का सौभाग्य भी प्राप्त होता है, इसलिए ऐसे सुअवसर का भरपूर आनंद उठाना चाहिए। चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि चित्रकोट महोत्सव में बस्तर की विशिष्ट संस्कृति की झलक दिखाई देती है और इसके माध्यम से हमारी लोक संस्कृति का प्रसार हो रही है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद का आनंद लेने की अपील की। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच चित्रकोट जलप्रपात के सौंदर्य को अद्भूत बताया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दिया गया तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री महेश कश्यप,छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य बलराम मौर्य,कमिश्नर श्री श्याम धावड़े,पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार मीणा सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। महोत्सव के पहले दिन नारायणपुर के मांदरी नर्तक दल, जोड़ा तराई गीदम के पुनेम सुंदरी नर्तक दल, बस्तानार के गौर सिंग नर्तक, दरभा के लेजा परब नर्तक, लेकर के गेड़ी नर्तक, आंजर के ढोल नर्तक, नैननार के गौर सिंग नर्तक, कोमेडियन रविंद्र जानी द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में वार्षिक उत्सव
तोकापाल टीम भावना से काम करें तो बड़े-बड़े काम भी आसानी से निपट जाते हैं। इसका उत्कृष्ट उदाहरण स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल ने प्रस्तुत किया है। स्कूल में विद्यार्थियों, शिक्षक – शिक्षिकाओं, पालकों, नागरिकों, अधिकारियों के आपसी सामंजस्य से सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो रहे हैं। इसी क्रम में वार्षिक उत्सव को भी सभी लोगों ने टीम भावना के साथ मिलजुल कर भव्य रुप से अंजाम तक पहुंचाया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने भी इसमें बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। वार्षिक उत्सव समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर के सांसद दीपक बैज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने की। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के बलराम मौर्य थे। शालेय विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके पूर्व अतिथियों ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय तोकापाल द्वारा वर्षभर में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों की दास्तां बयां करने वाली प्रथम वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया। अतिथियों ने संस्था द्वारा वर्षभर की गतिविधियों को बेहतरीन ढंग से पुस्तिका में समेटने के लिए शाला परिवार को बधाई दी। मंचासीन प्रमुख व्यक्तियों में ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग तोकापाल, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव सेठिया, विधायक प्रतिनिधि गणेश गावड़े, हीरालाल पटेल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल पटेल, जनपद सदस्य सुभाष बघेल, सरपंच केशलूर नकुल मौर्य, मावलीभांठा सरपंच बंको भास्कर, तेली मारेंगा सरपंच जयमन मौर्य, संतोष कश्यप उप सरपंच केशलूर, अभिषेक डेविड, मोहनीश नाग, चंद्रकांत टेकाम, विजय नाग, कृष्णा कश्यप, फोटका, मुन्ना कश्यप, डोमा कश्यप, भारत चालकी, दीपक सेठिया, ग्रामीण, पालक उपस्थित थे। वहीं तोकापाल जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र बहादुर, खंड शिक्षा अधिकारी पूनम सलाम, बीआरसी अजय शर्मा, आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम तोकापाल के प्राचार्य विधु शेखर झा थे। मुख्य अतिथि सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अंचल में की जा रही अंग्रेजी शिक्षा की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार ग्रामीण बच्चों को भी बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए जमीनी तौर पर काम कर रही है। विधायक राजमन बेंजाम ने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तोकापाल द्वारा समय समय पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं संस्था को हासिल उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने परीक्षा परिणाम को बेहतर लाने के लिए भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। बलराम मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्राप्त होने वाली सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब ग्रामीण बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों के तालमेल तथा समर्पण भाव के कारण उच्च स्तरीय कार्यक्रम की सभी ने भरपूर प्रशंसा की।
दल्लीराजहरा आज दिनांक 14/02/2023 दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत गिधाली मे समाधान तुहर द्वार के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे ग्राम सरपंच बसंती ठाकुर,उपसरपंच टिकेन्द्र साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र की पुजा कर ग्रामवासीयों से आवेदन लेने की प्रक्रिया चालू किया गया। पंचायत ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री आवास योजना) से सबसे ज्यादा 85 आवेदन प्राप्त हुए खादय विभाग 09 कृषि विभाग 03, विद्युत विभाग 02, स्वास्थ विभाग 01, सिंचाई विभाग 1. भू राजस्व विभाण 12. दूरसंचार विभाग 02. क्रेडा विभाग से 01 कुल आवेदन 115 प्राप्त हुए, कृषि विभाग से 16 हितग्राहियों को सहजी बीज वितरण गया| डॉ. ए. पी. बघेल नोडल अधिकारी, एस. यादव जनपद पंचायत डौंडी राजस्व विभाग लवण सिंह यामले. विद्युत विभाग सोमनाथ साह, उद्यान विभाग कु. हिमानी श्रीवास, शिक्षा विभाग तुलाराम बाहु, कृषि विभाग चेतन लाल आर्य कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) योगेश कुमार देवांगन, स्वास्थ विभाग R-H.D. निरुपमा नामक पं.) वि. वि. दिनेश तारम सचिव रोजगार सहायक मनरेगा अनुप कुलदीप एवं महिला बाल वि.वि. पर्यवेक्षक श्वेता श्रीवास्तव अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सफलतापूर्वक शिविर का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहरा:- महामाया थाना क्षेत्र बम्हनी के पास रात्रि 9:00 बजे के सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया. तो वही 4 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. घटना महामाया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी कोपेडेरा मार्ग मे हुआ अब तक मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम पर्रेकोड़ो निवासी नलकसा से मंड़ई देखकर अपने गाँव लौट रहे थे. इसी दौरान ग्राम बम्हनी से अपने गाँव कोपेडेरा जा रहे संतराम की मोटरसाइकिल के साथ में भिड़ंत हो गई जिससे दोनों के दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गया बताया जा रहा कि दो मोटरसाइकिल में 6 लोग सवार थे जिसमें 4 लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए तत्काल 108 की मदद से उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बस्तर :- छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने बताया कि कर्मचारियों के 24 सूत्रीय मांगों के संबंध में सभी विकासखण्डों [ PHC / CHC), जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल जगदलपुर, आयुर्वेदिक अस्पताल कुम्हारपारा एवं मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में पदस्थ सभी कैडरों स्टाफ नर्स, बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता म. / पु. डी. एम.एल.टी. नेत्र सहायक अधिकारी, फर्मासिस्ट ग्रेड 2 रेडियोग्राफर/एक्स रे टेक्नीशियन, रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, एन. एम.ए., ओ.टी. टेक्नीशियन, ई.सी.जी. टेक्नीशियन, ड्रेसर ग्रेड-1, आयुर्वेद फर्मासिस्ट, पंचकर्म सहायक, लिपिक संवर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक दिन का सामूहिक ऐच्छिक अवकाश में लगभग 980 या इससे अधिक संख्या में कर्मचारी शामिल हो सकते है।
दल्लीराजहरा दिनांक 20.11.2022 को प्रकरण के प्रार्थी प्रशांत मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम साकिन गोंदिया भीमनगर वार्ड क्रमाक 16 थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 16.11.2022 को गोंदिया से अपने साथी अभि कोसरे के साथ दल्लीराजहरा आये थे, राजहरा पहुंचने की जानकारी दिनेश सोनवानी को दिया तब दिनेश सोनवानी ने बस स्टैण्ड में रूकने बोला इसी दौरान स्कार्पियो गाड़ी में 5-6 आदमी आये जो इन्हे अपने गाड़ी में बैठाकर चाय नास्ता के दुकान में ले गये वहां पर दिनेश सोनवानी आया उसी दौरान राजा पठान होटल के पास आकर अपने आदमियों को फोन से बुलाने पर 4-5 व्यक्ति आये जो
उसमें से भाटा नाम के व्यक्ति ने प्रार्थी एवं प्रार्थी के साथियों का मोबाईल छीन लिया और प्रार्थी एवं उनके साथी दिनेश, अभि कोसरे व दिनेश को ड्रायवर को उठाकर कार में बैठाकर बीएसपी के बंद पड़े क्वाटर में रखे थे और पैसे की चाणक्य मांग कर मारपीट किये है रात्रि में प्रार्थी एवं दिनेश सोनवानी को राजा पठान अपने साथी देव निषाद, आकाश, पवन कुमार, हरिशंकर गजभिये, डामन लाल धनकर, डिलेश्वर साहू, सेन, शेख अंसर वली, इशु कुमार बारले एवं उनके अन्य साथियों द्वारा जंगल में ले जाकर पैसा का मांग कर बेल्ट में पैर को बांधकर मारपीट करने तथा आरोपी राजा पठान द्वारा पैसा की मांग करने पर अपने रिश्तेदारों से पैसा की व्यवस्था कर राजा पठान एवं उसके साथियों द्वारा बताये गये खाता नम्बर में डालना रिश्तेदारों को पैसा डलवाने की रिपोर्ट करने पर आरोपियों के विरूध्द थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 414 / 22 धारा 120बी, 364क, 365, 1386 भादवि0 पंजीबध्द कर पूर्व में राजा पठान एवं उसके 09 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, प्रकरण की साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकरण मे शामिल राजा पठान के साथी आरोपीगण (01) परमप्रीत सिंह पिता केशर सिंह उम्र 43 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 ब्लू स्टार पेट्रोल पंप मेन रोड चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद (02)… संतोष यादव उर्फ मट्ठा पिता पुनित यादव उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 22 जेडी ऑफिस के पीछे राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (03) धरमराज साहू उर्फ सोनू पिता राजकुमार साहू उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 19 राजा पठान के घर के पीछे थाना राजहरा जिला बालोद (04) मोहम्मद मिराज उर्फ राजा पिता स्व. अब्दुल रहीम उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 15 शहीद अस्पताल के पीछे राजहरा एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 13.02.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है, मामले में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है तथा मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है।