बड़े जीराखाल गांव के 170 लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
पूरी बस्ती को कांग्रेसमय बना दिया
बस्तर :- एक दौर था, जब बस्तर विधानसभा क्षेत्र के आखिरी छोर पर बसे गांव जीराखाल में कांग्रेस का कोई नामलेवा नहीं था। यह पूरी तरह भाजपाई गांव था, लेकिन क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल ने इस गांव से भाजपा की जड़ें खोद डाली हैं। लगभग पूरा गांव अब कांग्रेसी हो चला है। विधायक बघेल के समक्ष यहां के 170 ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।बड़े जीराखाल (टेंपलपारा) की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता था।
विधायक लखेश्वर बघेल की राजनीतिक पकड़, जन समस्याओं के निराकरण के प्रति सजगता और लोगों से उनके सतत संपर्क ने जीराखाल वासियों का दिल जीत लिया। पहले इस बस्ती के लोग भाजपा समर्थक थे। कांग्रेस को पसंद करने वाले इक्का दुक्का लोग ही यहां थे। संभाग के लोगों के बीच टाइगर व दादा नाम से मशहूर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने इस अंदरूनी गांव के लोगों के प्रति उतना ही प्रेम, स्नेह, भाईचारा दिखाया, जितना कि अन्य गांवों के प्रति वे रखते हैं। बड़े जीराखाल की समस्याओं को दूर करने में उन्होंने हमेशा गंभीरता दिखाई। इसका नतीजा यह हुआ कि लोगों का भाजपा से मोहभंग होता चला गया और अब पूरा गांव कांग्रेसमय हो चला है। हर गांव में अलग अलग दलों के समर्थक होते हैं, लेकिन बड़े जीराखाल टेंपलपारा में सिर्फ भाजपा का बोलबाला था। श्री बघेल की व्यवहार कुशलता और सहज सुलभता ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया और उनका हृदय परिवर्तन कर दिया। ग्रामीणों ने विधायक लखेश्वर बघेल को बड़े जीराखाल टेंपलपारा में आमंत्रित किया। श्री बघेल टेम्पलपारा पहुंचकर लोगों से मिले। इस दौरान 170 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की अपनी प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण कर ली।
क्षेत्र में लिखी विकास की नई गाथा
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी है। वे सभी वर्गों को शासन प्रदत्त सुविधाओं से लाभान्वित कर रहे हैं। सन 2000 में जब अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे, तब लखेश्वर बघेल क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य थे। उस दौर से वे बस्तर के नेतृत्व करते हुए महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे। वे बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उस समय भी बघेल मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी को बस्तर की समस्याओं और ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराते थे। उन्होंने जोगी के समक्ष ग्रामीण अंचल में देवगुड़ी निर्माण हेतु योजना रखी थी। जोगी ने प्रत्येक गुड़ी निर्माण के लिए 10 हजार देने की घोषणा की थी। 24 वर्ष पहले की योजना के तहत बनी गुड़ी आज भी मजबूती के साथ खड़ी हुई है। बड़े जीराखाल टेंपल पारा की गुड़ी का दर्शन कर बघेल ने खुशी जताई। बघेल ने कहा कि राज्य में 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार रही, लेकिन इस तरह गुड़ी निर्माण कार्य हो या ग्रामीण अंचल की समस्याएं, भाजपा ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी वर्तमान सरकार ने गुड़ी निर्माण की राशि को बढ़ाकर पांच लाख कर दी है। उन्होंने टेंपलपारा माता गुड़ी के लिए 5 लाख रु. देने की घोषणा की और कहा कि आलेख महिमा के सदस्यों के लिए जल्द ही पानी की भी व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में दिनेश यदु, धनुर्जय कश्यप, उत्तम नाइक, अर्जुन पांडे, बालचंद, विमल बिसाई, रमेश, मोहन, गंगाधर, फूलसिंह, सोमारु, नरसिंह, रघु, महादेव, भगतू, घेनवा, सुखलाल, बधुराम, बड़रु, मंगलसाय, सुखराम, खतुखुड़ा, नंदा पटेल, दशमूराम, हरेंद्र, कुलधर, मुन्ना, मंकू, भारत, परेश्वर चैतन, रामा, शिवलाल, बिरन, दसरु, नीलम राशु, अंतराम, पतो, देवी, रुपसिंह, सकरू, फूलसाय, ग्रामीण, कांग्रेस कार्यकर्त्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सांसद संतोष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा प्रश्न सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रति प्रश्न करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने किए वादों को आज तक पूरा नहीं कर पायी है और केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को दी जा रही केन्द्रीय योजनाओं का लाभ भी जनता तक पहुंचने नहीं दे रही है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रश्न करते हुए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 16 लाख मकान बनाना था परन्तु छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार ने राज्यांश नहीं दिया। जिसके कारण आज गरीब आशा में है कि प्रदेश सरकार उस राज्यांश को जल्द जमा करेगी। कब जमा करने वाले हैं कृपया उसकी भी तिथि बताएं। उन्होंने अपना दूसरा प्रश्न पूछते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया की बात कह कर के आप ने राज्यसभा में राजीव शुक्ला, केटीएस तुलसी, रंजीता रंजन को भेजा उन्हें हटा करके बस्तर और सरगुजा के लोगों के प्रतिनिधित्व कर देंगे क्या ? उन्होंने अपना तीसरा प्रश्न करते हुए कहा कि जो कोल का पैसा 540 करोड रुपए तक घोटाला छत्तीसगढ़ में हुआ। जिसमें आइएएस समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत आपके प्यारेलाल और यह रिश्ता क्या कहलाता है सौम्या चैरसिया जेल के अंदर हैं। 5000 पेज का चार्जशीट कोर्ट में पेश किया है आप वह धन छत्तीसगढ़ के खजाने में कब लाने वाले हैं और इधर-उधर की बात ना कर कोल का पैसा कहा गया यह भी बताएं।
पीसीसी के प्रदेश महामंत्री संगठन अमरजीत चावला को AICC की अनुशासन समिति ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री संगठन अमरजीत चावला को AICC की अनुशासन समिति के मेंबर सेक्रेट्री तारिक अनवर की तरफ से यह नोटिस जारी हुआ है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सरकार के खिलाफ नेगेटिव कमेंट करने, आरक्षण के विषय पर राज्यपाल के स्टैंड को सपोर्ट करने और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मुहिम चलाने के आरोप में अमरजीत चावला के खिलाफ अनुशासन समिति ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।आपको बता दें कि 1 हफ्ते के भीतर नोटिस का जवाब मांगा गया है, जिसमें यह पूछा गया है कि क्यों ना आप के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। आपको बता दें कि अमरजीत चावला के अलावा पूर्व मंत्री अरविंद नेताम को भी पार्टी विरोधी बयानबाजी के मामले में नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ काम करने और भानुप्रताप उपचुनाव में आदिवासी समाज के कैंडिडेट को समर्थन करने के आरोप में नेताम के खिलाफ नोटिस जारी हुआ है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ प्रवास
अर्जुन झा
जगदलपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को जगदलपुर प्रवास पर आ रहे हैं। उनके आगमन को छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है, मगर उनका यह प्रवास ऐसी विकट घड़ी में हो रहा है, जब राज्य में भाजपा तिनके तिनके में बिखरी और भाजपा के कार्यकर्त्ता ही नहीं, बल्कि नेता भी हताशा और निराशा के भंवर में फंसे हुए हैं। सवाल यह है कि नड्डा का प्रवास बिखरे तिनकों को एक गट्ठर बनाने में और हताश निराश पार्टीजनों में उत्साह का संचार करने में किस हद तक सफल हो पाएगा? जेपी नड्डा जगदलपुर में पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तक राज करने वाली भाजपा की मौजूदा हालत किसी से छुपी नहीं है। बस्तर में तो भाजपा का सफाया ही हो गया है। बस्तर की 11 में से दस विधानसभा सीटों पर कभी भाजपा के विधायक और दोनों संसदीय सीटों पर सांसद हुआ करते थे। सांसद बलिराम कश्यप और सोहन पोटाई की तूती बोलती थी। बस्तर भाजपा का गढ़ बन गया था। आज स्थिति बिल्कुल उलट है। सभी 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है और बस्तर लोकसभा सीट भी कांग्रेस के खाते में चली गई है। सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं के हौसले पास्त से पड़ गए हैं, पार्टी में बिखराव जैसे हालात बन गए हैं, नेताओं और कार्यकर्त्ताओं में हताशा व निराशा घर कर गई है। बस्तर में भाजपा नेतृत्वविहीन जैसी हालत में पहुंच चुकी है। ऐसे कठिन दौर में भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी एवं राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय जरूर गाहे – बगाहे बस्तर का दौरा कर कार्यकर्त्ताओं में ऊर्जा का संचार करने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन स्थानीय नेता पार्टी के प्रति वैसा समर्पण भाव नहीं दिखा पा रहे हैं, जैसा कि अपेक्षित है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्त्ता और समर्थक मतदाता कांग्रेस के पाले में जाने लगे हैं। आएदिन खबरें आती रहती हैं कि फलां गांव के दर्जनों भाजपाई कांग्रेस में शामिल हो गए। आज ही बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़े जीराखाल के 170 भाजपा समर्थक ग्रामीण कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बस्तर के अलावा राज्य के दूसरे इलाकों में भी भाजपा की स्थिति कमोबेश ऐसी ही है। अब ऐसे हालातों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रवास छत्तीसगढ़ में भाजपा में किस हद तक जान फूंक पाएगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
नेतानार पहुंचकर प्रतिमा पर चढाए श्रद्धा सुमन- ग्रामीणों के साथ ढोल बजाकर खूब नाचे संसदीय सचिव
जगदलपुर संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर शुक्रवार को अमर शहीद गुंडाधुर की जन्मस्थली जगदलपुर विकासखंड के ग्राम नेतानार पहुंचे। वहां वे भूमकाल स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होने अमर शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जैन ने कहा कि शहीद गुंडाधुर बस्तर ही नहीं अपितु समूचे छत्तीसगढ़ के अग्रणी स्वातंत्र्यवीर थे। उनका पराक्रम और साहस समूचे अंचल को गौरवान्वित करने वाला रहा है। बस्तर के वीर सपूत गुंडाधुर से आज भी लाखों युवक- युवतियां प्रेरित व अनुप्राणित होते हैं। उन्होने गुंडाधुर के सम्मान में जमकर उदघोष किया। ग्रामीणों के साथ गले में ढोल डालकर जैन ने खूब नाचा। कार्यक्रम के दौरान सरपंच नेतानार शुकरा, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नीलूराम बघेल, महामंत्री हेमू उपाध्याय, नानगुर लैम्प्स अध्यक्ष सामनाथ, बड़े मुरमा लैम्प्स अध्यक्ष शंकर नाग, सुनील दास, हरियर सेठिया, लोकेश सेठिया, पांडुराम, जयदेव, मंगल साय, सन्तो राम बघेल, बली, बुधराम, दुलारू, रामा, महादेव, नागलसर निवासी सामनाथ नाग, सोमारु बघेल, दशरू, सीता राम, रामूराम बघेल, बुधराम नागेश, सीताराम नाग, चेचालगुर निवासी महादेव नाग, सुदरू पटेल, कांदानार निवासी बली बघेल, लखमू राम, लैखन नाग, शंभू नाग, मंगला नाग, गोन्चू नाग, मंगडू, टेदू, दुर्जन व अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
गोल बाजार तक ढाई किमी दौड़ में हुए शामिल
इससे पूर्व सुबह पुलिस विभाग द्वारा दिवस पर आयोजित मैराथन दौड़ में विधायक शामिल हुए। जैन के साथ लालबाग के अमर जवान ज्योति से गोल बाजार तक लगभग ढाई किमी मैराथन दौड़ में बस्तर आइजी सुन्दर राज पी, एसपी बस्तर जितेन्द्र सिंह मीणा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आम जन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
भानपुरी शासकीय महाविद्यालय भानपुरी के वाणिज्य विभाग के छात्र–छात्राओं को अतिथि सहायक प्राध्यापक फामेंद्र साहू के द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा भानपुरी में निरीक्षण कराया गया , जिसमें एसबीआई भानपुरी के प्रबंधक मो. शेख आदिल द्वारा छात्र छात्राओं को बैंक के कार्य प्रणाली, बैंकिंग व्यवस्था, एवम बैंक के विभिन्न आंतरिक एवम बाह्य पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान किया गया , एवं बैंक विजिट करने गए छात्र छात्राओं ने दीपांशु, मीनू यादव,जमीर, प्रिया, ने अपने मन में चल रहे प्रश्नों को प्रबंधक के पास रखा जिनका उत्तर प्राप्त किए, प्रबंधक द्वारा बैंक की विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त करते हुए विद्यार्थी संतुष्ट हुए ।
विधायक रेखचंद जैन ने छात्राओं को वितरित की सायकिलें
हायर सेकंडरी स्कूल तितिरगांव गूंजा शहीद गुंडाधुर के जयकारे से
मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए संसदीय सचिव जैन ने
जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने शुक्रवार को भूमकाल स्मृति दिवस पर बस्तर माटी के सपूत शहीद गुंडाधुर अमर रहे के नारों के बीच शहर सीमा से लगे ग्राम तितिरगांव के हायर सेकंडरी स्कूल में छात्राओं को सरस्वती सायकिल वितरण योजना के तहत सायकिलें वितरित की।
उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में राज्य सरकार इस योजना का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है। आरंभ में विधायक जैन व अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। विधायक रेखचंद जैन ने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया और मेरिट सूची में आने वाले जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बालक- बालिकाओं को अपनी ओर से 51 हजार रुपये देने की पूर्व वर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई। संसदीय सचिव जैन न वर्तमान सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल का मान बढ़ाने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बेटियां जितनी ज्यादा उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगी, समाज, राज्य और देश की तरक्की उतनी ही तेजी से होगी। क्योंकि आगे चलकर यही बेटियां दो कुलों को जोड़ने वाली कड़ी की भूमिका निभाती हैं। जब तक शादी नहीं हुई रहती, तब तक बेटियां अपने माता पिता का हर काम में हाथ बंटाती हैं, छोटे भाई बहनों, भतीजे, भतीजियों को पढ़ाई में मदद करती हैं। डॉक्टर, ईजीनियर, वकील, टीचर, आदि बनकर देशसेवा करती हैं। शादी के बाद उनकी भूमिका और बढ़ जाती है। तब वे अपने ससुराल में भी शिक्षा का अलख जगाने में मददगार बनती हैं। इस लिहाज से बेटियों का उच्च शिक्षित होना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी एमएस भारद्वाज, सरस्वती सायकिल योजना के नोडल अधिकारी शरद श्रीवास्तव, प्राचार्या वंदना भदौरिया, लैम्पस सोसाइटी अध्यक्ष, कांग्रेस महामंत्री हेमू उपाध्याय समेत समस्त स्कूल स्टाफ, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राएं आदि मौजूद थे।
प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को पत्र भेजकर रेखचंद जैन ने की मांग
कहा – स्टील लांट का गैर सरकारी संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर नगरनार स्टील प्लांट की नीलामी प्रक्रिया से प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अदाणी व उनकी किसी भी कंपनी व फर्म को बाहर रखने की मांग की है। जैन ने कहा है कि बस्तर क्षेत्र के 40 लाख लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माणाधीन स्टील प्लांट का संचालन की जिम्मेदारी किसी भी गैर सरकारी संस्था को न दी जाए।प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री को भेजे पत्र में संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने लिखा है कि अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा उद्योगपति गौतम अदाणी की व्यापारिक कंपनियों को लेकर जो खुलासा किए गए हैं, उससे न केवल विश्व में उनकी रैकिंग घटी है, अपितु भारत की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है। गौतम अदाणी, उनके संबंधियों व कंपनियों को लेकर रोजाना नए- नए खुलासे हो रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। अदाणी की कंपनियों में नियम व प्रक्रिया विरुद्ध भारतीय स्टेट बैंक समेत अन्य सरकारी बैंकों व भारतीय जीवन बीमा निगम से भारी रकम निवेशित करने के आरोप भी लग रहे हैं। इन सब आरोपों के परिप्रेक्ष्य में नगरनार स्टील प्लांट के लिए शुरू होने वाली नीलामी प्रक्रिया से श्री अदाणी से सम्बद्ध कंपनियों को अलग रखना देशहित में सर्वथा उपयुक्त होगा। श्री जैन समाचार माध्यमों का हवाला देते हुए कहा है कि नगरनार स्टील प्लांट संचालन के लिए पांच कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इनमें गौतम अदाणी की कंपनी, फर्म का नाम भी शामिल है। उन्होंने इस आशय की खबर वाले समाचार पत्र की छाया प्रति भी अपने पत्र के साथ भेजी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि बस्तर जिले के नगरनार में एनएमडीसी द्वारा स्थापित किए जाने वाले स्टील प्लांट का संचालन किसी भी निजी क्षेत्र को न दिया जाए। चूंकि वर्ष 2002 व उसके पश्चात अलग-अलग समय में स्टील प्लांट के लिए अधिग्रहित भूमि क्षेत्रीय किसानों ने इस उम्मीद से दी थी कि इस स्थान पर सार्वजनिक उपक्रम के रूप में स्टील प्लांट की स्थापना होगी। रेखचंद जैन ने कहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में केंद्र सरकार के विनिवेशीकरण की नीति से बस्तर क्षेत्र की 40 लाख जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। इस प्लांट का संचालन गैर सरकारी क्षेत्र को देने की प्रक्रिया को बस्तर के लोग व क्षेत्रीय जनता के साथ भू- प्रभावित कृषक स्वयं के साथ किए जाने वाले विश्वासघात के रूप में देख रहे हैं। यदि ऐसा किया जाता है तो जन आंदोलन होना तय है। श्री जैन ने कहा है कि एनएमडीसी संचालित नगरनार स्टील प्लांट की बोली तत्काल प्रभाव से रोकी जाए।
जामावाड़ा में विकास कार्यों का भूमिपूजन- लोकार्पण किया- सीएम बघेल के नाम पर बजवाई तालियां
जगदलपुर गुरुवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामावाड़ा में विकास कार्यों का लोकार्पण- भूमिपूजन करने पहुंचे जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उन्हें स्वागत में पहनाई जाने वाली पुष्प माला स्वयं पहनने की जगह गांव के बुजुर्गों को पहनाई। उन्होने कहा कि भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों को उच्च स्थान हासिल है। हम किसी भी क्षेत्र में कितना भी आगे बढ़ जाएं, बुजुर्गों के सम्मान की भावना दिल में होनी ही चाहिए। बुजुर्ग घर- परिवार ही नहीं अपितु सम्पूर्ण समाज के सम्माननीय होते हैं। श्री जैन ने मातागुड़ी पुजारी हरि नाग व सोमारी बघेल को पुष्प माला पहनाते यह बात कही। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा कराए जा रहे कार्यों को याद कर उपस्थित जनों से तालियां बजवाई। श्री जैन ने कांग्रेस शासनकाल में जामावाड़ा में दो पंचायतों के गठन, लैम्प्स स्थापना,2500 रुपये प्रति क़्विंटल में किसानों से धान की खरीदी, दो रुपये किलो में गोबर खरीदी व महिला समूहों द्वारा 10 रुपये में वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री, सिरहा- गुनिया- अठपहरिया- बाजा- मोहरिया आदि को मिलने वाले मानदेय समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। हर समय उपलब्ध रहने की बात कही। नानगुर में तहसील स्थापना से होने वाले लाभ बताए। साथ ही, कहा कि बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की गई है। शीघ्र ही थाना खोला जाएगा। सीएम ने इस क्षेत्र को अनेक सौगातें दी हैं। जामावाड़ा पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक शाला भवन निर्माण, सीसी सड़क निर्माण, माता गुड़ी जीर्णोद्धार आदि लगभग 35 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभा को फूलसिंग नाग, शंकर नाग व अन्य ने भी संबोधित किया।
25 अप्रैल 2008 में आए थे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 25 अप्रैल 2008 को जामावाड़ा आए थे। कांग्रेस कार्यकर्ता पुरी नाग ने इस बात को याद करते गांव में कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया। वहीं पिछ्ली भाजपा सरकार के समय गांव की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया। उन्होने कहा कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में हमारी प्रत्येक मांग को अनसुना किया जाता था। कार्यक्रम के दौरान पुजारी हरि नाग, राजमन कश्यप, नरेंद्र ठाकुर, मोसु नाग, सोमारी बघेल, सोनामनी नाग, कनक नाग, धनसिंग बघेल, कोटवार झिम्टू, मोहन नाग, राजू कश्यप, दशमति, सचिव नरेंद्र, मिन्टू कर, अवधेश झा, विकास राव आदि मौजूद थे।
भानपुरी – नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत छुरावंड,सालेमेटा मे काँग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यक्रम जो कि काँग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के भारत जोडो यात्रा का संदेश हर घर हर बूथ हर पंचायत तक पहुंचाने को ले कर हाथ से हाथ जोडो यात्रा के संगठन प्रभारी वरिष्ठ काँग्रेसी फतेसिंह परिहार के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत छुरावंड, ग्राम पंचायत सालेमेटा 01 मे पदयात्रा का आयोजन किया गया
जिसमे देश मे हो रहे अडानी के घोटालो , बेरोजगारों से मोदी की वादाखिलाफी, बढती महंगाई को जनता के सामने रखा और छत्तीसगढ़ की काँग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जन को बताया गया और घर घर जा कर लोगो को राहुल गांधी के संदेश को पहुचाया।इस दौरान इस कार्यक्रम मे ब्लॉक काँग्रेस कमेटी भानपुरी के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ,सरपंच संघ की प्रान्तीय उपाध्यक्ष सरपंच सोनारपाल श्रीमती श्याम कुमारी ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि सालीक राम बघेल, वरिष्ठ काँग्रेसी महेन्द्र पाण्डेय, गोपी राम बघेल, उमेश जोशी, मनीराम नेताम, हेमचंद्र कश्यप, जैतराम पोयाम,रघुनाथ बघेल सरपंच सालेमेटा फरसु राम बघेल, अभिषेक बाजपेयी, भानपुरी ब्लॉक युवा काँग्रेस के अध्यक्ष अनील बघेल,अमीर नाथ भारती,रुपनाथ यादव,श्रीधर यादव आदि काँग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।