City Media - Page 891 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 891

क्या ? भ्रष्टाचार के पैसों पर स्थिर है भूपेश सरकार- ओजस्वी भीमा मंडावी

0
  • प्रदेश की जनता की जगह भ्रष्ट अधिकारियों का साथ दे रही भूपेश सरकार: ओजस्वी भीमा मंडावी

दंतेवाडा/छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए सवाल किया है कि क्या भूपेश बघेल सरकार भ्रष्टाचार के पैसों पर स्थिर है जो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को सरकार अस्थिर करने के लिए की जा रही कार्यवाही ठहरा रहे हैं। प्रदेश मंत्री ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा कि ईडी के द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है, उसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई से भूपेश बघेल सरकार की स्थिरता का क्या लेना देना है? ईडी की कार्यवाही लम्बे समय से सही दिशा में चल रही है। भ्रष्टाचारियों के यहां छापे मारे जा रहे हैं, अवैध संपत्ति मिल रही है। साक्ष्य मिल रहे हैं।इतने दिन हो गए, ईडी द्वारा गिरफ्तार अधिकारी जेल में हैं। यह बता रहा है कि कार्रवाई साक्ष्य के आधार पर हो रही है।ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा कि वास्तव में जो कार्रवाई हुई है, उसमें मिली संपत्ति साबित कर रही है कि जनता का धन लूटा गया है। भूपेश बघेल कहते हैं कि सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है तो उन्हें बताना चाहिए कि क्या उनकी कुर्सी भ्रष्टाचार के पैसों पर टिकी है और भ्रष्टाचारियों से यह पैसा जप्त होने पर उनकी सरकार अस्थिर हो रही है। जो सरकार भ्रष्टाचारियों और भ्रष्टाचार के पैसों की दम पर चल रही है, वह जनता की सरकार कैसे हो सकती है। भूपेश बघेल ने अपने बयान से यह कबूल कर लिया है कि वे भ्रष्टाचार के बूते सरकार चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ को लूटकर पैसा ऊपर पहुंचा रहे हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा तो वे यह रकम दिल्ली दरबार में नहीं भेज पाएंगे तो भूपेश बघेल की सरकार को अस्थिर होने से कौन बचा सकता है। भूपेश बघेल को इसीलिए भय लग रहा है कि ईडी की छापेमारी से वे अस्थिर हो जाएंगे। प्रदेश की मेहनतकश जनता की गाढ़ी कमाई की रक्षा करने के बजाए भूपेश सरकार भ्रष्टाचारियों की संरक्षक बनी हुई है।

मां कर्मा भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने की मांग को लेकर महिला बाल विकास मंत्री को ज्ञापन सौपा

0

दल्लीराजहरा मां कर्मा भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने की मांग को लेकर ग्राम गिधाली के साहू समाज ने महिला एवम् बाल विकास कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया को ज्ञापन सौपा है । सौपे ज्ञापन से समाज के लोगो ने कहा है कि हमारे ग्राम गिधाली में कुल 60 साहु परिवार जिसमे लगभग कुल 300जनसंख्या निवास करते हैं, समाजिक विवाह या कोई भी समाजिक कार्य केलिए यहां वहां भटकना पड़ता है कई बार पेंड़ के छाव, स्कुल या पंचायत भवन मे शरण लेना पड़ता है, जिसमे पुरे समाज को तेज धुप, भरी बरसात या मौसमी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमारे साहु समाज ग्राम गिधाली को साहु समाजिक भवन की अति आवश्यकता है, उपरोक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुएउनकी मांगो पर जल्द ही विचार करे। इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष टिकेन्द्र साहू, ग्रामीण अध्यक्ष देवशरन साहू, चैनसिग साहू, श्याम सुंदर साहू चंदू राम साहू, मिर्भेय राम साहू उपस्थीत थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बेहतर भविष्य का विकल्प भी बन सकते हैं खेल : राजीव

0
  • क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि थे शर्मा

नगरनार इस ब्लॉक के ग्राम कस्तूरी में आयोजित माता मावली क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस कराकर फाइनल मैच शुरू कराने से पूर्व बल्ले पर जौहर दिखाया। आरंभ में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि खेल इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है।

आज के युग में खेल भविष्य का एक बेहतर विकल्प भी है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में खेलों के प्रति जो उत्साह दिख रहा है, वह निश्चित ही बस्तर सहित छत्तीसगढ के लिए शुभ संकेत है। खेलों के प्रति जागरूकता इतनी ज्यादा बढ़ गई है। युवाओं के आदर्श राजीव को अपने बीच पाकर ग्रामीण गदगद हो गए। शर्मा ने खेल प्रेमियों से आह्वान किया खेल भावना का प्रदर्शन कर अपने प्रदेश का नाम रौशन करें। कस्तूरी के सरपंच राजेन्द्र बघेल, ग्रामवासियों व आयोजकों से आगे भी इस तरह के आयोजन करते रहने की अपेक्षा जताई।

ग्रामीणों के बीच बैठकर पुलिसिंग की जानकारी दी डीआईजी ने

0
  • बस्तर पुलिस द्वारा शुरू किया गया जनदर्शन कार्यक्रम
  • ग्राम धुरगुड़ा में जनचौपाल लगाकर प्राप्त किए ग्रामीणों के सुझाव


जगदलपुर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही तो की ही जा रही है, अब आम जनता के बीच पहुंचकर कम्युनिटी पुलिसिंग तहत पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली पर जोर भी दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में डीआईजी मीणा ने शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम धुरगुड़ा में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया।


डीआईजी एवं एसएसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने जनता के बीच बैठकर पुलिसिंग, साईबर क्राईम, महिला सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति एप, सीसीटीवी कैमरा, परिवार में नैतिक संतुलन एवं शिक्षा की जरूरत आदि पर चर्चा की। अन्य पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हेतु तैनात पिंक टीम एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ जगदलपुर की कार्यप्रणाली एवं उससे सम्पर्क करने की जानकारी दी। सायबर फ्राड के बारे में जानकारी देते हुए उससे बचने के उपाय बताए गए। ग्रामीणों ने बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। मेधावी छात्र-छात्राओं व गांव के लिए बेहतर कार्य करने वालों को बस्तर पुलिस का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जनकल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, उप पुलिस अधीक्षक नासिर बाठी, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी परपा धनंजय सिन्हा, निरीक्षक माधुरी नायक, धुरगुड़ा, भाटीगुड़ा के सरपंच एवं क्षेत्र के ग्रामीण तथा थाना कोतवाली के पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

गांवों में बनेंगे शाला भवन, जिपं सदस्य सरिता ने किया भूमिपूजन

0
  • नए शाला भवनों और नाली निर्माण के लिए 46.5 लाख रु. स्वीकृत

बकावंड जिला खनिज न्यास मद तथा जिला पंचायत सदस्य मद से बकावंड जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शाला भवनों और नाली निर्माण के लिए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 बकावंड की जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही ने 46 लाख रु. से भी अधिक राशि की स्वीकृति दिलाई है। इन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन श्रीमती पाणिग्रही ने किया। ग्राम पंचायत पाहुरबेल के आश्रित पारा दामागुड़ा में 14 लाख रु. की लागत से नए शाला भवन का निर्माण होगा। ग्राम पंचायत कौडावंड के आश्रित पारा शिवन्नागुड़ा तथा ग्राम पंचायत सतलावंड में भी 14 -14 लाख रु. की लागत से नए शाला भवनों का निर्माण कराया जाएगा।

शाला भवनों के निर्माण के लिए राशि जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत की गई है। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य मद से पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत सतलावंड में नाली निर्माण के लिए 4 लाख 50 हजार रु. की मंजूरी दी गई है। इन सभी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही ने किया। जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही अब तक कई करोड़ रु. के पचासों कार्यों को स्वीकृति दिला चुकी हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में अनेक नए निर्माण कार्यों के लिए लिए स्वीकृति दिलाई है। निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए श्रीमती पाणिग्रही ने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए मैं कोई कसर बाकी नहीं छोडूंगी। अब तक जितना संभव हो सका किया है, आगे भी जनता की सेवा के लिए समर्पित रहूंगी। सरिता जितेंद्र पाणिग्रही ने ग्रामीणों को सलाह दी कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं और बेटा – बेटी में फर्क न करें। बेटियों को भी वैसा ही प्यार दुलार और महत्व दें, जितना बेटों को देते हैं। बेटियों की पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दें, उन्हें उच्च शिक्षा दिलाएं। क्योंकि बेटियां दो कुलों का मान बढ़ाने में योगदान देती हैं। ज्यादा पढ़ी लिखी बेटियां मायके के साथ ही ससुराल के लिए भी गर्व होती हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंच, सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

महाराणा प्रताप वार्ड में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

0

जगदलपुर नगर पालिक निगम के तहत आज शहर के महाराणा प्रताप वार्ड में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ,महापौर श्रीमती सफीरा साहू के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। भूमि पूजन के दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती नेहा ध्रुव , पार्षद लता निषाद ,ललिता राव ,श्वेता बघेल ,कार्यपालन अभियंता एमपी देवांगन उपस्थित थे । शहर के महाराणा प्रताप वार्ड में बहुप्रतिक्षित मांग अधोसंरचना मद से नहर मुंडापारा में 21 लाख के लागत से 400 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया ।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा जिस विश्वास के साथ आपने हमें यह दायित्व सौंपा था ,इसका हम निर्वहन कर रहे हैं ,हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सोच हमारी जनता को मूलभूत सुविधा देना जिस दिशा में हम लगातार प्रयासरत है । हम जनता को बेहतर सुविधा दे उसके लिए हम वचनबद्ध हैं । शहर का लगातार विकास हो रहा है । शहर विकास में किसी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी । गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़वा नवा जगदलपुर बनाने की हमारी मनंशा की ओर हम लगातार अग्रसर हैं । वार्ड वासियों की पुरानी मांगों में से नहर मुंडापारा में सीसी सड़क का निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है जिसमें वार्ड वासियों की बरसो पुरानी मांग पूरी हुई । लोगों को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य व दायित्व है । जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं । महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा ” हमने कहा था ,विकास होकर रहेगा” । शहर में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं ,शहर की जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है ,जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत है । शहर की विकास हमारी जनता देख रही है । शहर में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है । आज वार्ड की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरी हो रही है । इस दौरान वार्ड के छोटू ध्रुव ,शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई ,उप अभियंता वसंत कुंजाम व काफी संख्या में वार्ड वासी भी उपस्थित थे ।

काम की दम पर जनता की पहली पसंद बने रेखचंद

0
  • ग्रामीण विकास की हरचंद कोशिश का दूसरा नाम है जैन

(अर्जुन झा)

जगदलपुर ग्रामीण विकास ही समग्र विकास की बुनियाद है। इस अवधारणा पर काम कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच को अपने निर्वाचन क्षेत्र में साकार कर रहे जगदलपुर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ग्रामीण क्षेत्रों के विकासदूत के रूप में उभरे हैं। आमतौर पर ज्यादातर जन प्रतिनिधियों का रुझान अपने शहरी इलाकों की चमक धमक पर केंद्रित रहता है। शहरी क्षेत्रों में तो पहले से ही क्रमिक विकास होता रहा है।विकास की असल जरूरत उन ग्रामीण क्षेत्रों में है, जो ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले राज्य की मूल पहचान होते हुए भी विकास से वंचित रह गए। चार साल से विधायक रेखचंद इन ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की चांदनी छिटका रहे हैं।

वे हर रोज गांवों की ओर रुख करते हैं और कोशिश यह रहती है कि जितना विकास बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर के वार्डों का हुआ है, वैसा ही विकास किसी ग्राम पंचायत के गली मोहल्लों में भी हो। जो नागरिक सुविधाएं शहरी जनता को उपलब्ध हैं, वहीं सुविधा ग्रामीण जनता को भी नसीब हो। विकास में भेदभाव रेखचंद को बर्दाश्त नहीं। जब सभी को समान नागरिक अधिकार प्राप्त है तो सभी क्षेत्रों में विकास भी समान रूप से होना ही चाहिए। रेखचंद मानते हैं कि शहरी विकास के साथ साथ विकास में ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता मिलनी चाहिये। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास होगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, गांव समृद्ध होंगे तो शहरों का स्वाभाविक विकास हो जायेगा। गांवों का बोझ शहर पर न हो, शहर का बोझ गांव पर न हो, शहरी और ग्रामीण विकास में संतुलन बनाए रखा जाए, गांव आत्मनिर्भर हों, ग्रामीण आबादी शहरों पर निर्भर न हो, इसकी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करें। रेखचंद यही कर रहे हैं। वैसे तो उनका विकासवाद जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में धूम मचा रहा है लेकिन उड़ीसा सीमा से लगे नगरनार को किसी सुव्यवस्थित नगर का स्वरूप देने के लिए उन्होंने जो भागीरथी प्रयास किया है, वह बस्तर में विकास की राजनीति की एक बेमिसाल मिसाल है। इंद्रावती नदी के स्नेह से तृप्त नगरनार एनएमडीसी निर्मित स्टील प्लांट के लिए भी नई पहचान बना रहा है। प्लांट की बोली लगने की तैयारियों की खबरों को लेकर नगरनार सुर्खियों में है। ऐसे दौर में राजनीति से परे नगरनार के ग्रामीण विकास की बात करें तो विधायक रेखचंद की सक्रियता की छाप यहां पर देखी जा सकती है। अपनी विकास निधि के साथ साथ सीएसआर मद से लेकर ग्रामीण विकास मद और बस्तर विकास प्राधिकरण मद से इस क्षेत्र का कायाकल्प करने में रेखचंद जैन ने जो जीवट दिखाया है, वह प्रेरक है। सभी का सहयोग हासिल कर लेना रेखचंद की खूबी है। विकास होना चाहिए, इसके लिए जहां से भी फंड का इंतजाम सम्भव है, वह किया जाए। रेखचंद की विकासपरक राजनीति का फंडा यही है। जहां विकास की चाह हो, वहां विकास की राह निकल ही आती है। बस शर्त यह है कि राही रेखचंद जैसा हो। नगरनार में इतना विकास करा दिया गया है कि अब कोई कमी खोजने की जरूरत है। यह काम भी रेखचंद खुद कर रहे हैं। कोशिश है कि जो कमी रह गई हो, उसे तलाश कर पूरा कर दिया जाए। लक्ष्य है कि यह कार्यकाल पूरा होने के पहले विकास के सभी कार्य पूरे हो जाएं। अब जिक्र चुनाव का आया है। आना ही चाहिए क्योंकि अगले चुनाव के लिए दस माह का समय शेष है। ये समय राजनीतिक संक्रमण काल का है। ऋतु परिवर्तन का है। ऐसे समय में कई तरह की चर्चाओं, दावों, आशंकाओं और उम्मीदों का दौर चलता है। चुनाव की बात करें और राजनीति के भीतर की राजनीति पर नजर न डालें, यह मुमकिन नहीं। चुनाव के दो चरण होते हैं। एक में पार्टी चुनती है और दूसरे चरण में जनता। जनता तब चुनती है जब पार्टी प्रत्याशी चुन ले। तो, रेखचंद दोनों ही चरणों के लिए कमर कसकर तैयार हैं। वे अपनी परफॉर्मेंस के जरिये साबित कर चुके हैं कि वे अपनी सरकार की मंशा के मुताबिक अपने नेता के काम को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। जनता के स्तर पर रेखचंद ने जो भरोसा कायम किया है, वह तो बस्तर संभाग की इकलौती सामान्य सीट जगदलपुर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में प्रत्यक्ष अनुभव किया जा सकता है।

निःशुल्क सरस्वती सायकल एवं जाति प्रमाण पत्र वितरण

0

छत्तीसगढ़ शासन की बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े रखने हेतुआज दिनांक 15 जनवरी 2023 को ग्राम अलनार में निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण किया गया । बालिकाओं को प्रोत्साहित करने हेतु बस्तर सांसद माननीय दीपक बैज, क्षेत्रीय विधायक माननीय राजमन बेंजाम, जनपद अध्यक्ष माननीय महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती बैज बड़ी संख्या में पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधिगण, पालकगण उपस्थित हुये।

अलनार ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में 33 बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया. सांसद द्वारा बच्चों को सम्बोधित कर कहा गया कि शिक्षा से ही अपने जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है, आगे बढ़ सकते है, सांसद ने कहा कि मैं भी ग्रामीण अंचल से संघर्ष कर आगे आया आज आपकी आवाज बन पाया हूं ।विधायक ने बालिका शिक्षा के महत्व के बारे समझाया, कहा कि पढ़ी लिखी लड़की रौशनी है घर की ज़िला कलेक्टर चन्दन कुमार जी के मार्गदर्शन में विकास खंड लोहंडीगुड़ा के स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र तैयार करने में शिक्षा विभाग अमला पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है । विकास खंड के सात संकुल के 300 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र तैयार कर सांसद, विधायक महोदय, व अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों वितरण किया गया ज़िला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के निर्देश अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर यादव द्वारा बच्चों को प्रदान की जा रही जाति प्रमाण पत्र लेमिनेशन कर प्रदाय किया गया. प्रमाण पत्र की एक प्रति शाला में सुरक्षित रखे जाने के भी कार्यवाही की जा रही है. खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर व संकुल शैक्षिक समन्वयक डालिम आचार्य, श्याम पांडेय, गुणसागर जोशी, धनसाय, मनन, चमन, सुकरू, सत्यनारायण पटेल आदि के समन्वय के परिणाम स्वरूप लोहंडीगुड़ा विकास खंड में जाति प्रमाण पत्र शत प्रतिशत पूर्ण किये जाने हेतु अग्रसर है.

कोरर में राज्य एवं जिला स्तरीय कब्बडी एवं बॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित

0

ग्राम कोरर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला के अवसर पर राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कब्बडी और बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे महिला एवं पुरुष की टीम भाग लेंगी ,यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी आयोजन समिति के संयोजक बीरेश ठाकुर ने आगे बताया कि यह आयोजन प्रति वर्ष मेला के अवसर पर किया जाता है इस हेतु शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई और रूपरेखा तैयार की गई उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष यह आयोजन 10 फरवरी2023 से 12 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी इस प्रतियोगिता का नौंवा वर्ष होगा इस अवसर पर सभी को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई ,बैठक में विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव प्रफुल ठाकुर भी उपस्थित हुवे,विदित हो कि यह प्रतियोगिता कोरर के दिवंगत महानुभवों की याद में उनके परिवार द्वारा आयोजित की जाती है,इस हेतु राज्यस्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार 41 हजार ठाकुर परिवार ,द्वितीय पुरुस्कार 31 हजार राठी परिवार द्वारा ,एवं तृतीय पुरुस्कार 15 हजार पाण्डेय परिवार द्वारा प्रदान किया जाता है साथ ही अन्य परिवारों द्वारा भी इनाम की घोषणा की गई है आज के बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत धुर्व,नंदकिशोर राठी ,रामकुमार शुक्ला,सरपंच सौरभ ठाकुर ,आशीष पटेल ,रमेश पाण्डेय,पुरन नायक,लखमु कोसमा,शिवा शुक्ला, राघवेन्द्र राजपूत,अफजल कुरैशी, अनिल राठी,अनूप राठौर,नवीन पाण्डेय ,अकरम कुरैशी,गणेश सोनी ,गोलू ठाकुर ,रिंकु शुक्ला,दुश्यंन्त सोनकर , दिलीप जैन, इन्द्र भान, उरांव भैया , सद्दाम भाई,किशन पुरामे, महेश्वर परिहार, रामचंद्र यादव, गांधी टेकाम एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।इस प्रतियोगिता में एंट्री हेतु संयोजक बीरेश ठाकुर 9406259338, अनुपम जोर 9425262140,अकरम कुरैशी 9406151186 , राघवेन्द्र राजपूत 6263619282, शेख फिरोज9131743191, अनिल यदु9425598357,दुशयंत सोनकर9424286285 शोयब अहमद आदि लोगों से सम्पन्न कर सकते हैं ।

आज बहुत घूमघाम से मनाया गया मकर संक्रांति के पावन पर्व

0

दल्लीराजहरा आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जनपद सदस्य संजय बैंस अपने क्षेत्र के बच्चो को पतंग वितरण किए जब से बच्चो को पता चला की आज पतंग वितरण होना है बच्चो की खुशी दुगुनी हो गई जनपद सदस्य बच्चो को पतंग एवम बड़ों को तिल का लड्डू का वितरण मकर संक्रांति के पर्व पर किया संजय बैंस ने पतंग वितरण का महत्व बताते हुए कहा की आज के दिन ही राम चंद्र जी ने पतंग उठाया था इसलिए पतंग उठाया जाता है इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है सूर्यदेव की कृपा आज ज्यादा रहती है विटामिन डी भी प्रचुर मात्रा में मिलता है और बच्चो का व्यायाम भी जाता है इस पतंग वितरण में सरपंच शिव राम सिंदरामे उप सरपंच दीपक यादव मोहन दास मानिकपुरी डाक्टर नसीम खान टिकेंद्र साहू अशोक धर्मगुडी नेम सिंग अलेंद्र आत्मा राम चुरेंद्र भीषम ठाकुर जी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चो को पतंग वितरण किया गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS