City Media - Page 928 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 928

कार्यों में हो पारदर्शिता : बैज

0
  • जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद ने दिए निर्देश

बीजापुर बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक हुई। बैठक में जिले की विकास योजनाओं, प्रस्तावित कार्यों तथा कराए गए एवं जारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के तुरंत बाद बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक हुई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष बीजापुर शंकर कुडियाम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, बेहनूर रावतिया, बसंत राव ताती, बीजापुर जिला पंचायत के सीईओ, कलेक्टर दंतेवाड़ा एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। पूर्ण हो चुके, कराए जा रहे तथा प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गई। सांसद बैज ने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों तथा केंद्रीय मद के कार्यों में तेजी लाने और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में जन सुविधाएं मुहैया कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा रोजगारमूलक कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जाए।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट में भिलाई के होनहार खिलाड़ियों का जलवा: U-25 में विजय यादव और U-16 में मयंक साहू का हुआ सिलेक्शन

0

दोनों RCA में करते है प्रैक्टिस; देखिए पूरी टीम भिलाई। हमारा मिनी इंडिया भिलाई टैलेंट का गढ़ है। देश- विदेश में हर जगह कहीं न कहीं आपको एक भिलाइन जरूर देखने को मिलेगा। बात करें भिलाई के क्रिकेटिंग टैलेंट की तो उसमे भी भिलाई के प्लेयर्स पीछे नहीं है, चाहे वो बात छत्तीसगढ़ के एक मात्र इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर राजेश चौहान की हो या U-19 के एक मात्र इंटरनेशनल प्लेयर अमनदीप खरे की हो।भिलाई के दो उभरते हुए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की स्टेट क्रिकेट टीम में चयन हुआ है, जो BCCI द्वारा आयोजित नेशनल डोमेस्टिक लीग में ख़ेलेंगे।

उनमे से पहला नाम विजय यादव का है। जो मेंस अंडर 25 स्टेट A ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का अहम हिस्सा रहेंगे।बात की जाए जूनियर क्रिकेट की तो U-16 स्टेट टीम में मयंक साहू का सिलेक्शन हुआ। मयंक विजय मर्चेंट ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का हिस्सा होंगे। ये दोनों खिलाडी भिलाई के सेक्टर-2 स्थित राजेंद्र क्रिकेट अकादमी (RCA) में अपनी प्रैक्टिस करते है।मयक साहू सीएससीएस की U-16 टीम में दुर्ग जिले से आर्यन गुप्ता, भविष्य थपलियाल, पियूष नेगी, वी इशांत राव, विधान जैन का भी नाम शामिल है।यहां देखिये U-16 टीम की पूरी लिस्ट :-छत्तीसगढ़ मेंस अंडर 25 स्टेट A ट्रॉफी में दुर्ग जिले से विजय यादव, संजीत देसाई, संगीत सोनी, आदित्य सिंह का शामिल हैं। हेड कोच राजा बनर्जी और सहायक कोच भूपेंद्र पांडेय को बनाया गया है। बात की जाए सीनियर क्रिकट की तो BCCI द्वारा आयोजित विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी दुर्ग-भिलाई के कई सितारे है। जैसे की अमनदीप खरे और पंकज राव।

मंत्री – सांसद का भव्य स्वागत

0
  • बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेने पहुंचे बीजापुर

(अर्जुन झा)

बीजापुर बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक शनिवार को यहां आयोजित की गई। बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन,

नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल सोरी, चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम तथा अन्य विधायकों का कांग्रेस के स्थानीय नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में रैली भी निकाली। सांसद दीपक बैज बाईक चलाते हुए बैठक स्थल पर पहुंचे। बाईक पर बैज के साथ बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल भी सवार थे। पीछे युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्त्ता मोटर साईकलों पर सवार होकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

जीपीएफ की रकम लगा दी अपने शिष्यों की भलाई के लिए

0
  • विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का जूनून सवार है शिक्षक चन्द्रवंशी में
  • शाला को चमका डाला, बना दिया बस्तर जिले का नंबर – 1 स्कूल
  • ग्रामीण शाला के बच्चों को मिल रहा है स्मार्ट एजुकेशन का लाभ

(अर्जुन झा)

जगदलपुर बकावंड विकासखंड जगदलपुर में एक शिक्षक में अपने विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का जूनून इस कदर सवार है कि अपनी शाला के बच्चों की भलाई के लिए उन्होंने अपनी जमापूंजी खर्च कर दी और अपनी बाईक तक को बेच दिया। स्कूल भले ही टीन शेड वाले कमरे में लगता है, मगर वहां पढ़ाई स्मार्ट तकनीक से होती है। रिजल्ट हमेशा शत प्रतिशत रहता है। इन्हीं वजहों से यह शाला बस्तर जिले का नंबर – 1 प्रायमरी स्कूल का तमगा हासिल कर चुकी है।जगदलपुर से महज 7 किमी दूर स्थित बड़ेपारा कुरंदी की सरकारी प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक सुरेश कुमार चंद्रवंशी ने गुरु की गुरुता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस शाला में सन 2008 में जब चंद्रवंशी इस शाला में पदस्थ हुए, तब गोठान में स्थित टपरे वाले स्कूल भवन की न तो चारदीवारी थी, ना ही बच्चों के खेलने के लिए मैदान।

बच्चों की सुरक्षा उन्होंने अपने खर्चे से स्कूल के चारों ओर तारों की बाड़ लगवाई और ग्रामीणों से आधा एकड़ जमीन प्राप्त कर उस पर खेल मैदान बनवाया। सन 2012 में खेल मैदान और स्कूल भवन के बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए शासन से 4 लाख 52 हजार रुपए स्वीकृत हुए। कार्य आरंभ कराने के लिए स्वीकृत राशि में से 2 लाख 26 हजार रु. आवंटित हुए। कार्य आरंभ कराने के बाद शेष रकम मिली ही नहीं और बाउंड्रीवाल का काम अधूरा रह गया। अंततः शेष रकम मिली ही नहीं। ऐसे में शिक्षक सुरेश चंद्रवंशी ने अपने जीपीएफ खाते से 70 हजार रु. निकालकर कार्य पूर्ण कराया। ठेकेदार को उसकी बकाया रकम का भुगतान करने के लिए उन्होंने अपनी मोटर साइकिल बेच दी और स्वयं साइकिल से आना जाना करते रहे। शिक्षक ने ग्रामीणों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सहयोग से तथा अपने खर्चे पर स्कूल को अच्छे सजा संवार दिया है। प्रधान पाठक कक्ष, स्कूल के भीतरी और बाहरी हिस्सों पर आकर्षक एवं शिक्षाप्रद पेंटिंग कराई गई है। बच्चों व स्टॉफ के पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कर ली गई है। शाला में लगे नलों से बच्चे पानी पीते हैं। नल वाली दीवार पर पानी बचाने के संदेश लिखे गए हैं। बाउंड्रीवाल पर भी शिक्षा का महत्व बताने वाले स्लोगन लिखे गए हैं। कैम्पस में आकर्षक बगीचा तैयार किया गया है, जहां रंग बिरंगे फूल लोगों का दिल जीत लेते हैं। बगीचे में बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं। बच्चे और शिक्षक मिलकर पौधों की सिंचाई करते हैं। बच्चों को उम्दा मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। पढ़ाई का स्तर भी उत्कृष्ट है। शाला का परीक्षा परिणाम हर साल शत प्रतिशत रहता है। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, संकुल स्त्रोत समन्वयक भी स्कूल की तमाम व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक स्तर की सराहना कर चुके हैं।

मिल चुका है राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

शिक्षक सुरेश चंद्रवंशी अनेक सम्मानों से विभूषित किए जा चुके हैं। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान कर चुका है। इसके अलावा नेशनल एंड स्टेट चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, इनरव्हील क्लब, कलेक्टर बस्तर तथा अन्य संगठन भी चंद्रवंशी को सम्मानित कर चुके हैं।

डीईओ – बीईओ का भी योगदान

बड़ेपारा कुरंदी की प्राथमिक शाला की तरक्की के लिए शिक्षक श्री चंद्रवंशी ने जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान और खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज के योगदान को अहम बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इन दोनों अधिकारियों के साथ ही संकुल समन्वयक का भी सतत मार्गदर्शन मिलते रहता है। उनके सहयोग से ही बच्चों को सुविधाएं और उत्कृष्ट शिक्षा मिल पा रही है। ज्ञात हो कि श्रीमती प्रधान और श्री प्रधान अन्य शालाओं के शिक्षकों को बड़ेपारा कुरुंदी की शाला से प्रेरणा लेने की नसीहत अक्सर देते रहते हैं। इसके साथ ही वे समय निकालकर इस शाला का दौरा भी करते हैं।

मालगांव हादसे पर राज्य सरकार बनी हुई है संवेदनहीन : कश्यप

0
  • हर मृतक के परिवार को 1 करोड़ और घायलों को 20 – 20 लाख मुआवजा दे भूपेश सरकार

बकावंड इस विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई मिट्टी खदान धसकने से हुई छह लोगों की मौत को लेकर प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं छ्ग शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप आज भूपेश बघेल सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी राज्य सरकार अब तक संवेदनहीन बनी हुई है। कश्यप ने राज्य सरकार से हर मृतक के परिवार को एक करोड़ रु. और घायलों को 20- 20 लाख रु. का मुआवजा देने की मांग की है। केदार कश्यप शुक्रवार को मालगांव पहुंचे थे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से भेंटकर संवेदना जताई तथा घटना स्थल का मुआयना भी किया।

घटना स्थल के पास पत्रकारों से चर्चा करते हुए केदार कश्यप ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार का सारा अमला सो रहा है। वन विभाग, राजस्व विभाग और खनिज विभाग ने इस दुखद घटना पर जरा भी गंभीरता एवं सदाशयता नहीं दिखाई। इन विभागों के अधिकारी सोते रहे। उन्होंने आज तक घटना स्थल का दौरा करने तथा हताहत लोगों के परिवारों से मुलाकात करने की जरूरत भी नहीं समझी। जबकि उनका दायित्व है कि वे पीड़ितों की हरसंभव मदद करें। कश्यप ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार में माफिया हावी हो गए हैं। माफियाओं के इशारे पर सारा काम हो रहा है। कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की संवेदना पूरी तरह मर चुकी है। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में मृत लोगों को भूपेश बघेल सरकार ने 50 – 50 लाख रु. का मुआवजा देने में जरा भी देर नहीं की। वहीं मालगांव के छुई मिट्टी खदान हादसे में मृत आदिवासी भाई, बहनों को देने के लिए इस सरकार के खजाने में रकम नहीं है। मुख्यमंत्री ने महज 4 – 4 लाख का मुआवजा देने की घोषणा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। पूर्व मंत्री कश्यप ने छुई मिट्टी खदान हादसे के मृतकों को एक – एक करोड़ रु. तथा घायलों को 20 -20 लाख रु. बतौर मुआवजा देने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना की राज्य सरकार द्वारा जांच न कराना कई संदेहों को जन्म दे रहा है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। कश्यप ने घटना के लिए वन विभाग, राजस्व विभाग तथा खनिज विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि छुई मिट्टी खदान वाली जमीन वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। इसलिए पहली जवाबदेही वन विभाग की बनती है। जबकि दूसरी जवाबदेही खनिज विभाग और राजस्व विभाग की है। इन तीनों विभागों के जिम्मेदार क्षेत्रीय अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाना चाहिए।
फारेस्ट रेंजर पर हो कार्यवाही
भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप वन विभाग के के अधिकारियों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि छुई मिट्टी खदान वन विभाग की जमीन पर स्थित है। खदान की काफी गहराई तक खोदाई सड़क निर्माण करा रहे भदौरिया ठेकेदार ने करा डाली है। खदान से मिट्टी निकालकर सड़क निर्माण में उपयोग की जाती रही। इस पर रोक लगाने के लिए वन विभाग के क्षेत्रीय रेंजर ने कोई पहल नहीं की। इससे ठेकेदार से रेंजर की मिलीभगत की संभावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि रेंजर पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि बकावंड में पदस्थ वन विभाग के रेंजर राजकुमार ध्रुव पर पहले भी अनेक संगीन आरोप लग चुके हैं। डालियों की छंटाई की आड़ में सागोन तथा अन्य कीमती प्रजाति के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई कराने, विधायक मद से देवगुड़ी निर्माण में आर्थिक गड़बड़ी करने, जंगलों की सुरक्षा के लिए कराए गए निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने जैसे गंभीर आरोपों के साथ ही खुलेआम राजनैतिक गतिविधियों में भाग लेने के भी आरोप लग चुके हैं। देवगुड़ी निर्माण में गड़बड़ी को लेकर विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा रेंजर ध्रुव को सार्वजनिक रूप से फटकार भी लगाई जा चुकी है।

चार साल के भीतर बस्तर में आ चुका है काफी बदलाव : बैज

0
  • भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह में बोले बस्तर के सांसद दीपक बैज
  • संभाग के सभी छोटे – बड़े कांग्रेस नेता शामिल हुए कार्यक्रम में

जगदलपुर। चार साल के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बस्तर में काफी बदलाव आ चुका है। यहां की वादियों में अमन की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बस्तर विकास का नया आयाम स्थापित कर चुका है। उक्त बातें बस्तर के सांसद दीपक बैज ने यहां युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो युवा संकल्प समरोह में कही। बैज ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बघेल की दूरदर्शिता, नीतिगत फैसलों, जनता के हित में शुरू की गई योजनाओं, आंतरिक चुनौतियों से निपटने के लिए उठाए कदमों से न सिर्फ बस्तर, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ में आमूलचूल परिवर्तन आया है।

गांव -गांव में विकास का नया आयाम रचा जा रहा है। वनवासियों, आदिवासियों और सर्वहारा वर्ग के समग्र उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर हमारी कांग्रेस सरकार काम कर रही है। बस्तर के भी गांव विकास पथ पर अग्रसर हैं। बस्तर की वादियों में पहले बारूद की गंध समाई रहती थी, यहां की धरती आए दिन रक्तरंजित होती रहती थी। हमारी सरकार के चार साल के कार्यकाल में बस्तर की वादियों में अमन की बयार बह रही है। आज हम बिना डर के बस्तर के अंदरूनी गांवों में भी जा सकते हैं। यह हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूरदर्शिता पूर्ण फैसलों और समस्या के निदान के लिए उठाए गए प्रभावी कदमों की वजह से ही संभव हो पाया है। बैज ने कहा कि युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा कांग्रेस के अन्य अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए जो कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने युवा टीम से गांव – गांव में जाकर कांग्रेस की नीतियों और भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।


युवाओं ने निकली बाईक रैली
आरंभ में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विशाल बाईक रैली निकली। बाईक रैली ने नगर व आसपास के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान बाईक सवार कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे बुलंद करते रहे। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा तथा अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्त्ता और नागरिक उपस्थित थे।

महतारी एक्सप्रेस न मिलने से गर्भवती महिला की मौत कांग्रेस सरकार के ऊपर कलंक:–ओजस्वी भीमा मंडावी

0
  • कांग्रेस के राज में गर्भवती महिलाओं से लेकर नवजात शिशु और अजन्मे बच्चे तक सुरक्षित नहीं- ओजस्वी भीमा मंडावी

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने महतारी एक्सप्रेस नहीं मिलने के कारण गर्भवती महिला की मौत के लिए राज्य सरकार और उसके स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच के सत्ता संघर्ष में कहीं नवजात शिशुओं की जान जा रही है तो राज्य में कई जगह गर्भवती महिलाओं की जान जा रही है। कांग्रेस सरकार की आंतरिक कलह की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने दम तोड़ दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री के गृह नगर अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लापरवाही के कारण 4 नवजात शिशुओं की मौत की हृदय विदारक घटना के बाद अब कोरबा में एक गर्भवती महिला की जान इसलिए चली गई क्योंकि उसे महतारी एक्सप्रेस उपलब्ध नहीं कराई गई। ओजस्वी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर है और स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री के द्वंद्व में आम जनता, बच्चे, गर्भवती माताएं, बुजुर्ग ही नहीं नवजात शिशुओं तक को समुचित उपचार मिलना तो दूर की बात है, जान से खिलवाड़ हो रहा है। कोरबा के ग्रामीण क्षेत्र में जिस गर्भवती महिला की मौत हुई है, उसे यदि समय पर महतारी एक्सप्रेस मिल जाती तो उसे बचाया जा सकता था लेकिन अराजक सरकार की ध्वस्त व्यवस्था ने अराजक ने गर्भवती माता के साथ अजन्मे बच्चे की जान ले ली। छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां इस तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़ रहा हो। भूपेश बघेल के राज में गर्भवती महिलाओं से लेकर नवजात शिशु और अजन्मे बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। इस सरकार की अंधेरगर्दी की कोई सीमा नहीं है। एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं।

तूरपूरा में मनाया गया पाण्ड लक्ष्मी जागर उत्सव

0

बस्तर – विकास खंड बस्तर के तुरपुरा में जगार उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया । मां लक्ष्मी जगार मुख्यतः धान रुपी लक्ष्मी और नारायण के विवाह से सम्बंधित कथाओं का अनुष्ठान है। यह अनुष्ठान कृषि संस्कृति में धान अवं अन्य अनाजों के मध्य प्रतिस्पर्धा और उनके अन्तर्सम्बन्धों को प्रतिबिंबित करता है।
जगार का अर्थ “जग” यानी “यज्ञ” है। महायज्ञ! जिसके माध्यम से देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है। इसके माध्यम से गुरुमांयें उन्हें जगाती हैं। और उनकी पूजा-अर्चना करती हैं, उनके गुण-गान करती हैं। उनकी गाथा गाती हैं। यही कारण है कि सभी जगारों के गायन के आरम्भ में ही गुरुमांयें विभिन्न देवी-देवताओं का आह्वान करती हुई उन्हें जागने और इस यज्ञ में आने का न्योता देती हैं।

पहले जगारों का आयोजन प्राय: सामूहिक रूप से हुआ करता था। किन्तु “आठे जगार”, “तीजा जगार” और “लछमी जगार” का आयोजन व्यक्तिगत तौर पर भी किया जाता रहा है। “बाली जगार” ही एक ऐसा जगार है, जिसका आयोजन व्यक्तिगत तौर पर होता ही नहीं। जब जगार सामूहिक तौर पर होता है तो उसे “गाँव जगार” भी कहा जाता है। “तीजा जगार” को प्राय: “धनकुल” भी कहा जाता है।
यदि आयोजन सामुदायिक है तो गाँव की देवगुड़ी या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर आयोजित होता है। व्यक्तिगत होने पर आयोजक के घर पर। किन्तु “बाली जगार” की विशेषता यह है कि इसका आयोजन प्राय: गाँव के पुजारी के घर पर ही होता आया है। इस अवसर सरपंच जयमनी कश्यप सरपंच पति सोमारू राम कश्यप जागेश्वर ठाकुर भोला ठाकुर , थलेन्द्र सिंह ठाकुर,, पढियार हेमसिंह ठाकुर , अशोक ठाकुर, कामे ठाकुर , कालेंद्र ठाकुर , सिरहा गुनिया मांझी पुजारी एवं ग्राम के भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीण मौजूद थे ।

ज्ञानयज्ञ: श्रीमद् भागवत महापुराण श्रवण करने पहुंच रहे भक्त

0
  • मां सुनीति हो तो हर बेटा ध्रुव होगा

जगदलपुर :- मां जैसी भी हो संतान का भला चाहती है किंतु मां के संस्कारों का असर संतानों पर पड़ता है। मां सुनीति जैसी मां हो तो हर बेटा ध्रुव होगा। बुजुर्ग हमें डांटते हैं तो उसके पीछे भी हमारा हित छिपा होता है। हर व्यक्ति का जीवन सुनीति और सुरुचि ही निर्धारित करता है। उक्त बातें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा गोवा मुक्ति संगठन सदस्य खूबीराम कश्यप जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मां दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में आयोजित भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को कही।


भागवत कथा के दौरान बालक ध्रुव और प्रहलाद चरित्र की कथा बांचते हुए माता सुनीति द्वारा ध्रुव को कहे शब्दों को दोहराया कि सामान्यत: पिता की गोद में तो सभी बच्चे बैठते हैं। बैठना ही है तो जगत पिता की गोद में बैठो। उन्होने कहा कि प्रभु का दर्शन करना है तो पहले भ्रम को हटाएं। अपने देवी- देवाताओं की शक्ति और वेद – पुराण में वर्णित ज्ञान को आत्मसात करें। धर्म बदल कर अपनी पहचान न खोएं। गो पालक गोपाल – श्री कृष्ण हैं। उनकी जगह गौ मांस खाने वाले लोगों की फोटो घर में लगाएंगे तो वास्तुदोष तो होगा ही।
ध्रुव और प्रहलाद की कथा सुनाते हुए उन्होने बताया कि पहले स्कूली पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा के तहत हम ध्रुव, बुद्ध, महावीर, गुरुनानक देव, हजरत मोहम्मद, ईसा मसीह आदि की प्रेरक जीवनी पढ़ा करते थे। अब बच्चों को नैतिक शिक्षा नहीं दी जा रही है इसलिए हमारे बच्चों में व्यवहार – संस्कार का अभाव देखा जा रहा है। वे अपने महापुरुषों, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पौराणिक स्थलों से अनभिज्ञ हैं। इन बातों को नैतिक शिक्षा के रूप में पाठ्यक्रम में अनिवार्य रुप से शामिल किया जाना चाहिए।

प्रस्तावित शिवालय की शंख स्थापना पूजा में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

0
  • आंध्र प्रदेश के विद्वान पंडितों के सानिध्य में संपन्न हुआ पूजा विधान

जगदलपुर। शहर के राजेंद्र नगर वार्ड स्थित ऐतिहासिक गंगा मुंडा तालाब के नैऋत्य में निर्मित होने जा रहे भव्य शिवालय की “शंख स्थापना” पूजा विधान 9 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को मृगशिरा नक्षत्र में प्रातः 8 बज कर 22 मिनट पर शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ। पंच सूत्र, विष्णुशास्त्र, लक्ष्मी अष्टोत्रम, नित्यार्चना आदि वैदिक विषयों सहित “आगमम” और “स्थापत्यम” के प्रकांड ज्ञाता डॉ. बालभाष्करण जी के सानिध्य में संपन्न हुए महत्वपूर्ण पूजा विधान में क्षेत्रवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर देवाधि देव महादेव की विशेष अर्चना की। आंध्र प्रदेश के तिरूपति से पधारे विद्वान पंडितों के दल द्वारा संपन्न पूजा विधान में इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफ़ीरा साहू, भाजपा नेता मद्दी श्रीनिवास, एमआईसी मेंबर यशवर्धन राव, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राव, संतोष यादव, संपत झा, दशरथ कश्यप, कन्हैया झा, अमर रियार आदि गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। आंध्र समाज के अध्यक्ष एम. जयंत नायडू ने जानकारी देते बताया कि आंध्र समाज द्वारा शहर में बनवाए गये भव्य बालाजी मंदिर के बाद अब भव्य शिवालय निर्माण का निर्णय लिया गया है। गंगामुंडा तालाब के दक्षिण- पश्चिमी हिस्से में बनने जा रहे विशाल शिवालय के निर्माण हेतु विशेष तौर पर आंध्र समाज के प्रख्यात शिल्पकारों के दल को बुलाया गया है। आंध्र समाज के सचिव सुब्बा राव ने बताया कि द्रविड़ मंदिर वास्तुकला के आधार पर निर्मित होने जा रहे शिवालय में चतुर्मुख शिवलिंग स्थापित होंगे। प्रस्तावित शिवालय भव्यता और वास्तुकला की दृष्टि से निश्चित तौर पर अंचल का गौरव सिद्ध होगा।

भूतल से 10 फ़ीट नीचे स्थापित किया गया शंख

शंख स्थापना पूजा विधान के तहत आज गणपति आह्वान के साथ पूजा प्रारंभ की गई। इस क्रम में वास्तु मंडप मंडल आराधना, महा रुद्राभिषेकम पूजा के बीच लगभग 10 फीट गहरे स्थान पर विशेष यंत्र और शीला स्थापित किए गए। विद्वान पंडित डॉ. बाल भास्करण द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर यंत्र और शीला स्थापित किए गए हैं उसी स्थान पर मंदिर के गर्भ ग्रह में शिवलिंग स्थापित किया जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS