City Media - Page 975 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 975

अति संवेदनशील दरभा क्षेत्र तक पहुंचने लगी विकास की किरण

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया डेढ़ करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन


जगदलपुर. नक्सली गतिविधियों के मामले में अति संवेदनशील माने जाने वाले वनांचल में भी अब विकास की किरण पहुंचने लगी है. जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दरभा क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतों में डेढ़ करोड़ रुपयों से भी अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया.


जैन ने सेड़वा, कोयनार, चिंगपाल, टोपर, मावलीपदर 1, मावलीपदर 2 एवं केशापुर में माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य, सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण,सीसी सड़क निर्माण, एवं राशन दुकान सह गोदाम आदि के 1 करोड़ 64 लाख 60 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. ग्राम पंचायत सेड़वा में जलनी माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, राशन दुकान सह गोदाम निर्माण लागत 10 लाख रुपए, ग्राम पंचायत कोयनार में सीसी सड़क निर्माण मुख्य मार्ग से पंचायत भवन तक 300 मीटर लागत 10 लाख रुपए, सामुदायिक भवन निर्माण 10 लाख रुपए, परदेशिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार लागत 5 लाख रुपए, हिंगलाज माता गुड़ी जीर्णोद्धार 3 लाख रुपए, ग्राम पंचायत चिंगपाल के गारंगगुडी पारा में हिंगलाज माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, ग्राम पंचायत टोपर के बोटीपारा में सीसी सड़क निर्माण प्राथमिक शाला से सोनसिंग घर तक 300 मीटर 12.76 लाख रुपए, ग्राम पंचायत मावलीपदर – 1 में सीसी सड़क सह नाली निर्माण मैदान से दंतेश्वरी मावली बूढ़ा भैरव मंदिर तक 69.04 लाख, सीसी पुलिया निर्माण राजेश घर के सामने नाकापारा 1.50 मीटर स्पान 2.40 लाख रुपए, राशन दुकान सह गोदाम निर्माण लागत 10 लाख रुपए, मुण्डापारा मार्ग

में रूपधर घर के सामने 1.50 मीटर पुलिया निर्माण कार्य लागत 2.40 लाख रुपए, सांस्कृतिक भवन निर्माण लागत 3 लाख रुपए, मावलीपदर 2 में देवगुडी निर्माण लागत 3 लाख रुपए, ग्राम पंचायत केशापुर में हिंगलाज माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 5 लाख रुपए एवं हिंगलाज माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. इस अवसर पर जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं जिला खनिज न्यास निधि से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक देव गुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई है. उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में दरभा क्षेत्र का विकास रुक गया था. अब हमारी संवेदनशील सरकार समग्र विकास की अवधारणा के तहत संवेदनशील वनांचल दरभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में भी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए काम कर रही है. इस दौरान जैन के साथ जनपद सदस्य द्वय तुलाराम कश्यप व दीनमनी बेसरा, मोहन नाग, जयदेव नाग, पूर्व जनपद अध्यक्ष साहदेई नाग, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रामशंकर पिल्ले, सोनारू नाग, मानसिंह ठाकुर, बोनोराम,कमलसाय कश्यप, गागरू राम, नीलू राम, सहादेई नाग, सरपंच सेड़वा हरचंद कश्यप, उप सरपंच मनुराम कश्यप, चिंगपाल सरपंच ललिता कश्यप, उप सरपंच जगरनाथ नाग, टोपर सरपंच समदुराम बघेल, उप सरपंच रामबती नाग, सरपंच मावलीपदर -1 सविता बघेल, सरपंच मावलीपदर – 2 कुमारी बाई, सरपंच कोयनार लैखन बघेल, उप सरपंच विरेश बघेल समेत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधितथा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

उच्च शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा शा. महाविद्यालय NAAC की तैयारी का जायजा।

0

आज दिनांक 14 /10/2022 उच्च शिक्षा विभाग के डॉ.जी.घनश्याम (विशेष कर्तव्यस्थ ) अधिकारी ,
उच्च शिक्षा विभाग डॉ. वेणुगोपाल (अतिरिक्त संचालक रुषा) के द्वारा शासकीय महाविद्यालय बकावंड का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय के समस्त विभागों की निरीक्षण करते हुए नैक मूल्यांकन की तैयारी की जानकारी ली। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को NACC मूल्यांकन की तैयारी की जानकारी ली महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ को नैक मूल्यांकन की तैयारी हेतु प्रोत्साहित करते हुए NACC के सातो चरणों को बिंदुवार तैयारी हेतु निर्देश दिया गया। दोनो अधिकारीयों द्वारा इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र – छात्राओं से चर्चा किया गया एवं कई विषयों पर मार्गदर्शन किया | इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.भावेश कुमार नेताम ,जनभागीदारी अध्यक्ष श्री रामानुजाचार्य, IQAC प्रभारी प्रो. मौसमी विश्वास, NACC प्रभारी प्रो. रूप कुमार साहू एवं समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

विश्रामपुरी में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ले रहे उत्साह भरे माहौल में भाग

0

भानपुरी ब्लॉक के ग्राम विश्रामपुरी में जनपद सदस्य निलय कश्यप के उपस्थिति में खेल को समापन किया गया निलय कश्यप ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ के यशवी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ‘‘छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी बड़े ही उत्साह के साथ इन खेलों में भाग ले रहे हैं। जिसमे सभी वर्गों की भागीदारी नजर आ रही है। और इस खेल से अब बच्चे व आने वाली पीढ़ियां भी हमारे पुराने समय से चलते आ रहे स्थानीय खेलों के प्रति जागरूक होंगे।

इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई,ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल बघेल,सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी, प्रमोद पांडे,भालमन कश्यप,बलराम कश्यप,सुखदेव कश्यप,निलेंद्र कश्यप, मनी राम,हेमंत कश्यप,अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

जिला किसान मोर्चा रवि फसल हेतु पानी की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

जिला किसान मोर्चा रवि फसल हेतु पानी की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

जिला किसान मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांगों में बालोद जिले के सभी जलाशयों में पर्याप्त पानी भराव की स्थिति है अतः जिले के सभी जलाशयों से रवि फसल हेतु पानी दिए जाने
बेमौसम बरसात होने के कारण वर्तमान फसल की बर्बादी हुई है उस फसल का आकलन कर उसका तत्काल मुआवजा देने


ग्राम कुसुम टोला डौंडी बोरगहन गुरुर एवं जिले के अन्य ग्रामों में किसानों को प्रधानमंत्री बीमा योजना अंतर्गत मिलने वाली मुआवजा राशि के एवज में 25 पैसे से लेकर 25 रुपये तक भुगतान राशि दिया गया है जो कि किसानों के साथ अन्याय हैं पीड़ित किसानों के फसलों का सही मूल्यांकन कर उचित मुआवजा देने
आगामी धान खरीदी व्यवस्था दुरुस्ती के साथ रवि फसल को भी समर्थन मूल्य में खरीदी करने एवं गन्ना किसानों के अंतर राशि तत्काल दिये जाने की मांग की गई हैै


ज्ञापन सौंपने के उपरांत प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कलेक्टर ने सभी मांगों पर विचार करते हुए तत्काल निराकरण की बात कही गई है मांगे पूरी नहीं होने पर किसान मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा राकेश यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जितेन साहू किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोहर सिंह भोलाराम साहू डोमेंद्र साहू गणेश राम साव महेश्वर यादव दिनेश साहू विनोद गिरी गोस्वामी किशन राम साहू श्रीमती सरोजनी साहू धर्मेंद्र साहू अमित दुबे एकांत पवार कुलदीप यादव हरीश चंद्र साहू कश्चित् साहू प्रताप साहू आदि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना देवरी व सुरेगांव की संयुक्त कार्यवाही

0
  • पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर सटोरियो के विरूद्ध ताबडतोड़ कार्यवाही
  • 07 सटोरिया से नगदी 29770/- रूपये बरामद
  • अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ बालोद पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी , उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिस पर थाना देवरी व सुरेगांव के 07 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण क्रमांक 01- दिनांक 13.10.2022 को थाना देवरी के ग्राम गहिरा नवागांव में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी दषरथ लाल तारम पिता स्व.सुरजूराम तारम उम्र 40 वर्ष साकिन गहिरा नवागांव थाना देवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक-192/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया।

प्रकरण क्रमांक 02- दिनांक 13.10.2022 को थाना देवरी के ग्राम गहिरा नवागांव में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी लोमेष निर्मलकर पिता स्व. रिखीराम उम्र 39 वर्ष साकिन गहिरा नवागांव थाना देवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक-193/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। प्रकरण क्रमांक 03- दिनांक 13.10.2022 को थाना देवरी के ग्राम गहिरा नवागांव में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी दीपक कुमार निषाद पिता राकेष कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन गहिरा नवागांव थाना देवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक-194/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। प्रकरण क्रमांक 04- दिनांक 13.10.2022 को थाना देवरी के बस स्टैण्ड में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी दुखहरन साहू पिता रामलाल साहू उम्र 50 वर्ष साकिन संबलपुर थाना डौण्डी लोहारा को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक-195/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रकरण क्रमांक 05- दिनांक 13.10.2022 को थाना सुरेगांव क्षेत्र के ग्राम शिकारीटोला में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी सतीष गंधर्व पिता रम्हऊ राम उम्र 43 वर्ष साकिन षिकारीटोला थाना सुरेगांव को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक-93/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। प्रकरण क्रमांक 06- दिनांक 13.10.2022 को थाना सुरेगांव क्षेत्र के ग्राम घीना में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी अषोक कुमार अमादिया पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष साकिन पसौद थाना देवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक-94/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। प्रकरण क्रमांक 07- दिनांक 13.10.2022 को थाना सुरेगांव क्षेत्र के ग्राम घीना में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी ओमप्रकाष गंधर्व पिता रम्हऊ राम उम्र 50 वर्ष साकिन षिकारीटोला थाना सुरेगांव को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक-95/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया।

आरोपियो के कब्जे से कुल 29770 रूपये नगदी सटटा पटटी 07 नग डाट पेन बरामद किया गया है। उक्त रेड कार्यवाही में प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी , उप निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, आरक्षक, योगेशसिन्हा, पिपेष्वर बंजारे, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, राहुल गजपाल एवं थाना देवरी स्टाफ के प्रधान आरक्षक राम प्रसाद गजभिये, युगलकिषोर ठाकुर, बेनी सिंह राजपूत थाना सुरेगांव के प्रधान आरक्षक बलराम सिंह ठाकुर का सराहनीय भूमिका रही ।

जो नेता पराई पीर को जानता है, उसे हर कोई मानता हैं

0
  • अपने घायल रक्षकों को छोड़ निकल गए पूर्व सांसद दिनेश, सांसद बैज ने की मदद

जगदलपुर,(अर्जुन झा)। जो नेता पराई पीर को जानता है, उसे हर कोई मानता है। बस्तर में एक सड़क हादसे ने दो बड़े नेताओं के बीच के एक बहुत बड़े फासले को बयां कर दिया है. बस्तर सांसद दीपक बैज और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप में क्या राजनीतिक फर्क है यह तो दोनों के संसदीय कार्यकाल के प्रदर्शन के आधार पर जनता तुलना कर रही है कि दिनेश के संसदीय काल में बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के हालात के मुकाबले दीपक ने तीन साढ़े तीन साल में क्या बदलाव किया.

बात व्यवहार की हो तो भी जनता देख रही है कि दोनों दिग्गजों में क्या अंतर है। अब सबसे बड़ा पैमाना अगर मानवीयता का है तो सांसद दीपक बैज और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के मध्य इस मामले में दीपक कोसों आगे निकल गए हैं. बीती रात एक सड़क हादसे के बाद के घटनाक्रम ने दोनों सियासी शूरवीरों की फितरत उजागर कर दी है. पूर्व सांसद की अति सावधानी या कहें कि संवेदनहीनता का नमूना तब देखने को मिला, जब उनकी सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे सजग रहने वाले जवानों का वाहन हादसे का शिकार हो गया. जवान दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे रहे और पूर्व सांसद ने उनकी सुध लेने की जरूरत भी नहीं समझी. सुरक्षा जवानों को उनके हाल पर छोड़कर नेताजी अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी में सवार होकर आगे निकल लिए. ये तो गनीमत रही कि उसी रास्ते से गुजर रहे सांसद दीपक बैज देवयोग से वहां पहुंच गए, जिन्होंने वाहन में फंसे जवानों को निकालने में मदद की. राजनीति की नब्ज टटोलने वाला ये हादसा लोहंडीगुड़ा से कोडेनार पहुंच मार्ग पर हुआ. पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप भाजपा नेताओं और सुरक्षा जवानों के काफिले के साथ इस रास्ते से होकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान उनके काफिले में शामिल एक बुलेटप्रूफ गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस गाड़ी में श्री कश्यप के सुरक्षा कर्मी सवार थे. ये सुरक्षा कर्मी दिन रात साये की तरह श्री कश्यप के इर्दगिर्द रहकर उनकी हिफाज़त में लगे रहते हैं। हादसे के बावजूद पूर्व सांसद श्री कश्यप न तो वहां रुके और न ही उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे जवानों का हालचाल जानने की जरूरत समझी. मदद करना तो दूर की बात रही. कश्यप अपने सुरक्षा जवानों को उनके हाल पर छोड़कर अपनी बुलेटप्रूफ गाड़ी में सवार होकर आगे बढ़ गए. ये तो गनीमत थी की उसी रास्ते से अपने काफिले के साथ गुजर रहे बस्तर के मौजूदा कांग्रेस सांसद दीपक बैज वहां पहुंच गए. बैज ने मानवता का परिचय दिया. उन्होंने अपनी व काफिले में शामिल सभी गाड़ियों को रुकवाया और वे अन्य लोगों के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे जवानों को बाहर निकालने तथा पलटे वाहन को सीधा करने में जुट गए. सभी जवानों को बाहर निकालने और गाड़ी सीधा करने के बाद ही बैज आगे रवाना हुए. कश्यप के इस गैरजिम्मेदाराना व्यवहार और कांग्रेस सांसद श्री बैज की सदाशयता की अंचल में खूब चर्चा हो रही है.

लक्ष्मी जगार में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0
  • ग्राम पुसपाल में हुआ मां लक्ष्मी की आराधना का भव्य कार्यक्रम


जगदलपुर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन तथा श्रम विभाग रेखचंद जैन ग्राम पंचायत पुसपाल में आयोजित ‘लक्ष्मी जगार’ कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने माता लक्ष्मी से बस्तर छत्तीसगढ़ के लिए सुख शांति व समृद्धि की कामना की.

जैन ने कहा कि माता लक्ष्मी जगार कार्यक्रम हमारे बस्तर में माता की आराधना की पुरातन संस्कृति है. माता की आराधना कर धन धान्य समृद्धि की कामना की जाती है. उन्होंने माता लक्ष्मी से कामना की कि माता आपके गांव समेत बस्तर छत्तीसगढ़ को भी सुख शांति समृद्धि दे. इस अवसर पर सरपंच पदम नाग, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सेठिया, श्यामो गोनो सेठिया, रामदास, खगपति सेठिया, कमल सेठिया, विनोद सेठिया, भोलाराम पुजारी, भोला नाग, सीताराम, ऋषि सेठिया, मुरली सेठिया, बामदेव, कोमो नाग, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश झा, पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रामशंकर पिल्ले समेत ग्रामीण उपस्थित थे ।

क्षेत्र के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी : सांसद बैज

0
  • सांसद दीपक बैज ने गांवों को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
  • क्षेत्र के नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करना पहली प्राथमिकता


जगदलपुर. बस्तर के सांसद दीपक बैज ने क्षेत्र के कई गांवों में लाखों रु. के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. उन्होंने कहा कि बस्तर के लोगों की उम्मीदों को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास में कभी धन की कमी आड़े नहीं आएगी.
सांसद बैज ने ग्राम बेलर, धुरागांव, टहाकापाल में ग्रामीणों को संबोधित भी किया।

उन्होंने विकासखंड लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत बेलर में बरसों पुरानी मांग पर 27 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य, नल जल योजना 2 करोड़ 95 लाख रुपए, मातागुड़ी निर्माण 3 लाख रु., ग्राम पंचायत धुरागांव में 3 लाख रु की लागत से सामुदायिक भवन व तोकापाल के ग्राम गुमियापाल में सांसद निधि से 6.21 लाख रु. की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. सांसद दीपक बैज को सुनने उमड़ी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.सभा को संबोधित करते हुए बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से क्षेत्र के विकास के लिए अब धन की कमी नहीं होगी. क्षेत्रवासियों की मांगों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है

और प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र का विकास करेंगे. सड़क, बिजली, पानी की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य करेंगे।क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज, तोकापाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव नाग, जनपद सदस्यगण प्रेमवती भारद्वाज, रामबती, समलू राम, चैती बाई, पद्ममनी कश्यप, गोमती बाई, सुभाष बघेल व सोनी बाई, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव सेठिया, सरपंच बेलर बोदाराम, सरपंच धुरागांव दीप्ति बघेल, सरपंच ओजेश्वरी भारद्वाज फोटका रामभरोसे नाग, लोहंडीगुड़ा के सीईओ प्रणव दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेकिन यहां तो खा रहे हैं और खिला भी रहे हैं प्रधानमंत्री जी

0
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार
  • पेटी कान्ट्रेक्टर गुणवत्ता की उड़ा रहे हैं धज्जियां, निर्माण पूर्ण होने से पहले ही उखड़ गईं सड़कें

अर्जुन झा
जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी और नियत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता. वे भारत को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. श्री मोदी ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा के संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं, लेकिन बस्तर जिले में प्रधानमंत्री की एक महत्वकांक्षी योजना को अधिकारी और ठेकेदार मिलकर पलीता लगा रहे हैं. अफसर तथा ठेकेदार ‘खाएंगे और खिलाएंगे भी’ के संकल्प के साथ काम करते नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में बनाई जा रही सड़कों का हाल देखकर साफ नजर आता है कि सड़क निर्माण के लिए मिली रकम की जमकर बंदरबांट हो रही है.
बस्तर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही ज्यादातर सड़कों के निर्माण में अमानक स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिन ठेकेदारों को प्रधानमंत्री सड़कों के निर्माण का काम दिया गया है, उन्होंने पेटी कॉन्ट्रैक्टरों को टुकड़े टुकड़े में निर्माण की जिम्मेदारी दे रखी है. ये पेटी कान्ट्रेक्टर अपनी जेब गर्म करने के फेर में गुणवत्ता की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है गारेंगा से चारगांव तक बनाई जा रही 23 किमी लंबी सड़क. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की इस सड़क के निर्माण में इस कदर भ्रष्टाचार किया गया है कि निर्माण के दौर में ही इस सड़क की धज्जियां उड़ गई हैं. इस सड़क का निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ और पहली बारिश में ही उसकी गुणवत्ता की पोल खुल गई है। इस निर्माणाधीन सड़क के आसपास स्थित गांवों के ग्रामीणों द्वारा विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराए जाने के बाद भी गुणवत्ता सुधार में कोई रूचि नहीं दिखाई जा रही है, बल्कि बचे कार्य को भी पुराने ढर्रे पर ही बनाया जा रहा है। ऐसे घटिया निर्माण कार्य को अंजाम देकर अधिकारी और ठेकेदार अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं.
क्षेत्रीय विधायक भी गुणवत्ता को लेकर पूर्व में नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। शासन की मंशा है कि सभी ग्रामीण सड़कों को बेहतर गुणवत्ता के साथ बनाकर जिला मुख्यालय की सड़कों से जोड़ा जाए, ताकि जिले भर में आवागमन के बेहतर साधन उपलब्ध हो सकें।
विधायक की नाराजगी भी बेअसर
अधिकारी-ठेकेदार आपसी सांठगांठ से घटिया सड़क निर्माण कर अवैध रूप से बेतहाशा धन कमाने तथा शासन की छवि को धूमिल करने में लगे हुए हैं. ऐसा कृत्य करके वे विपक्षी दल को हल्ला मचाने का मुद्दा मुहैया करा रहे हैं। गुणवाा को लेकर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल भी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं. श्री बघेल ने गुणवत्ता में सुधार के निर्देश विभाग के अफसरों को दिए थे, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा, बल्कि पहली बारिश में ही सड़क निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई।
देर भी और अंधेर भी
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पैकेज क्रमांक सीजी 01261 के तहत बस्तर जिले के बकावंड एवं बस्तर विकासखंड के गारेंगा से चारगांव तक 1616.75 लाख रु. की लागत से 23 किमी लंबी डामरीकृत एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की गई है. इसका ठेका जशपुर के ठेकेदार विनोद जैन को दिया गया है। यह कार्य 31 जनवरी 2021 को प्रारंभ किया गया और 18 माह में निर्माण पूर्ण करने की समयावधि निर्धारित की गई है। लेकिन निर्माण में अंधेरगर्दी तो मचाई ही जा रही है, पूर्णता में देरी भी की जा रही है. निर्माण कार्य आधे से अधिक भाग तक किया जा चुका है. अब तक जितना भी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है, उसमें घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है. पूरी तरह गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण कराया गया है. गारंटी अवधि पूर्ण होने के पहले ही सड़क कई स्थानों पर गुणवत्ता की अनदेखी को बयां करने लगी है। जिस ठेकेदार को काम दिया गया है उसे शायद इसका पता नहीं होगा. मुख्य ठेकेदार ने जशपुर से बस्तर जिले तक दौड़धूप से बचने और घर बैठे रहकर मोटी रकम कमाने के फेर में पेटी कान्ट्रेक्टर को काम सौंप दिया है. इधर पेटी कांट्रेक्टर भी ज्यादा कमाने और अफसरों की जेबें गर्म करने के चक्कर में गुणवत्ता को ताक पर रखकर निर्माण कार्य को पूर्ण करने में जुटा हुआ है।
वर्जन
होगी कड़ी कार्रवाई
मामले की जांच कराई जाएगी। निर्माण कार्यो की गुणवाा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। घटिया निर्माण पाए जाने पर विभाग प्रमुख के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
-चंदन कुमार
कलेक्टर, बस्तर

पदस्थापना में भर्राशाही, दर्जनों स्कूल हो गए शिक्षक विहीन

0
  • पदोन्नति-पदस्थापना के बाद जिले के 50 से अधिक स्कूल हुए वीरान
  • सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य से डीईओ ने किया सरेआम खिलवाड़

अर्जुन झा
जगदलपुर। बस्तर शिक्षा जिले में शिक्षकों की पदोन्नति और पदस्थापना में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई मनमानी ने सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है. रुपयों की उगाही के चक्कर में पदोन्नत शिक्षकों को उनकी मनचाही शालाओं में तैनात करने का ऐसा खेल खेला गया कि जिले के करीब 50 शालाएं अब पूरी तरह शिक्षक विहीन हो गई हैं. जिला शिक्षा अधिकारी के इस रवैये से पालकों में भारी रोष देखा जा रहा है.
शिक्षा जिला बस्तर में 1200 शिक्षकों को पदोन्नत कर प्रधान पाठक बनाया गया है. पदोन्नत शिक्षकों में में लगभग 50 शिक्षक ऐसे हैं, जो अपनी पूर्व शाला का संचालन अकेले करते आ रहे थे यानि उनका स्कूल एकल शिक्षक वाला था. अब इन शिक्षकों को भी दूसरी शालाओं में पदस्थ कर दिया गया है. इन शिक्षकों को अन्यत्र पदस्थ कर दिए जाने से उनकी पूर्व शाला अब शिक्षक विहीन हो गई है. उल्लेखनीय है कि बस्तर शैक्षणिक जिले के 1200 शिक्षक – शिक्षिकाओं को पदोन्नति देने के मामले में शिक्षकों की वरीयता का भी ध्यान नहीं रखा गया. अनेक ऐसे शिक्षकों को भी पदोन्नत कर दिया गया, जो पात्र ही नहीं थे. ऐसा धन बल के प्रभाव में आकर किया गया. पदोन्नति प्राप्त शिक्षक – शिक्षिकाओं की पदस्थापना के मामले में भी धन की अवैध उगाही का खेल जमकर खेला गया. अवैध उगाही में जिला शिक्षा कार्यालय के तीन बाबुओं और शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारियों को लगाया गया था. जिन पदोन्नत शिक्षकों ने अधिकारी की डिमांड पूरी की उन्हें उनकी पसंदीदा शालाओं में पदस्थ कर दिया गया तथा डिमांड से कम रकम देने वाले शिक्षकों को दूरस्थ शालाओं में भेज दिया गया. पदोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना में संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी गाइड लाईन का खुलकर उल्लंघन किया गया. शिक्षकों की पदस्थापना करते समय इस बात का भी ध्यान नहीं रखा गया कि शालाएं शिक्षक विहीन या एकल शिक्षकीय हैं. इसका नतीजा अब सामने आने लगा है. जिला शिक्षा कार्यालय के बाबू और शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारी पदोन्नत शिक्षकों से उगाही कर अधिकारी को प्रसन्न करने तथा कमीशन के रूप में स्वयं मोटी रकम पाने में कामयाब तो हो गए, लेकिन जिले में शिक्षकों की नई पदस्थापना के बाद 50 से अधिक स्कूलों के शिक्षक विहीन हो जाने की खबर सामने आई है. उगाही के चक्कर में अधिकांश शिक्षकों की नियम विरूद्ध पदस्थापना की जाने की बात शिक्षा विभाग के राजधानी स्थित मुख्यालय तक पहुंच गई है. जिन शिक्षकों को मनपसंद शाला नहीं मिली है, वे नई पदस्थापना वाले स्कूलों में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं.ऐसे शिक्षकों की नई शाला में ज्वाइनिंग के लिए आज अंतिम अवसर है। ऐसे शिक्षकों को उनकी पसंदीदा शाला में पदस्थ कराने बाबू और शिक्षक संघ के तथाकथित पदाधिकारी अब फिर से जुगाड़ में लगगए हैं। ज्ञातव्य हो कि बस्तर जिले में शिक्षकों की पदोन्न्नति और पदस्थापना के नाम पर लाखों रु. की सौदेबाजी हुई है. खबर है कि इसकी जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय तक भी पहुंच चुकी है। मामले का संज्ञान में भी लिए जाने की तैयारी है। लोक शिक्षण संचालनालय मामले में गंभीरता दिखाता है, तो बस्तर के शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है।
नेताओं के नाम पर भी उगाही
सूत्रों से जानकारी मिली है कि पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों से वसूली करने में लगे रहे अधिकारी के एजेंटो ने सत्ताधारी दल के नेताओं के नाम पर भी जमकर उगाही की है. इस कृत्य में डीईओ की भी भूमिका को कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अधिकारी के इन एजेंटो ने खुद को नेताओं का करीबी बताकर पदोन्नति एवं पदस्थापना में नेताओं के नाम पर भी जमकर उगाही की है। इस बात की भनक लगने के बाद नेता भी बेहद खफा हैं। अधिकारी के एजेंट तो उगाही कर अपने विभाग प्रमुख को प्रसन्न करने में कामयाब रहे लेकिन नियम विरूद्ध पदस्थापना की जाने से राज्य स्तर के बड़े अफसर नाराज हो गए हैं। वैसे भी शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली ने नाराज चल रहे वरिष्ठ अफसर पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी को फटकार भी लगा चुके हैं। स्थानीय शिक्षा विभाग के एवं लोक शिक्षण संचालनालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियमों के तहत पदोन्नति के बाद शिक्षकों की उसी शाला में पदस्थापना को प्राथमिकता देनी होती है, लेकिन बस्तर शिक्षा जिले में थोक के भाव में पदोन्नत शिक्षकों को उनकी पसंद की शालाओं में पदस्थ किया जाना घोर अनियमितता को दर्शाता है। ऐसी खबर है कि इस मामले में लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर डीईओ को तलब कर सकता है।
ये स्कूल हो गए शिक्षक विहीन पदस्थापना में की गई भर्राशाही ने जिले की दर्जनों शालाओं को शिक्षक विहीन बना दिया है. बस्तर विकासखंड के संकुल केंद्र आड़वाल की प्राथमिक शाला भरनी व प्राथमिक शाला झपटगुड़ा तथा एकटगुड़ा संकुल केंद्र की प्राथमिक शाला टाकरागुड़ा व प्राथमिक शाला महुपाल बरई के पूरी तरह शिक्षक विहीन हो जाने की पुष्टि इन गांवों के ग्रामीणों ने की है. इन शालाओं के आलावा जिले के अन्य कई शालाएं भी या तो शिक्षक विहीन हो गई हैं या फिर एकल शिक्षकीय. मुख्यालय तक इस भर्राशाही की जानकारी पहुंच जाने की खबर से शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अफसर एवं वसूली करने वाले एजेंट दहशत में हैं. अब ये लोग यह कहते फिर रहे हैं कि जो करना था, कर चुके हैं, आगे जो होगा देखा जाएगा. ये तथाकथित एजेंट यह भी कह रहे हैं कि वसूली का हिस्सा उपर तक पहुंचाया गया है, तो फिर डर काहे का ? आवभगत में जुटे बीईओ
शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक की मौत एवं जिले में शिक्षा विभाग को आबंटित करोड़ों रूपए की बंदरबाट के मामले की जांच करने रायपुर से 4 सदस्यीय टीम जगदलपुर पहुंची है. यह टीम बीईओ जगदलपुर से जुड़े मामले की पड़ताल कर रही है। ऐसी खबर है कि एक निजी होटल ठहरे जांच दल के अधिकारियों की खूब खातिरदारी बीईओ द्वारा की जा रही है। जांच के लिए आए अफसरों को खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है. ऐसे में जांच का नतीजा कैसा रहेगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

MOST POPULAR

HOT NEWS