City Media - Page 974 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 974

हमर बेटी हमर मान के तहत साइबर क्राइम जागरूकता

0

▪️हमर बेटी हमर मान एवं साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत शासकीय नवीन महाविद्यालय गुरुर के छात्र-छात्राओं को थाना गुरुर पुलिस द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी।

▪️अभिव्यक्ति एप इंस्टालेशन शिकायत दर्ज करने यूजर गाइडेंस की जानकारी साझा की गई।

▪️ मोबाइल मोह, बच्चों को मोबाइल एडिक्शन📱(लत) से दूर रहने, व साइकोलॉजिकल तौर पर होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।
▪️महिला एवं बाल अपराध संरक्षण अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी साझा की गई।

▪️ऑनलाइन फ्रॉड होने पर हेल्प लाइन नंबर 1930 व वेबसाइट http://www.cybercrime.gov.in
पर सेल्फ कंप्लेंट्स दर्ज करने दी गई जानकारी।

आज दिनांक 15.10.2022 को पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, डीएसपी श्री राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में निरीक्षक भानु प्रताप साव थाना प्रभारी गुरूर नेतृत्व में गुरूर थाना टीम द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय गुरुर के छात्र-छात्राओं को हमर बेटी-हमर मान व अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया जा रहा है। पुलिस के इस अभियान से खासकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ पुलिस की सतत मौजूदगी भी देखी जा रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिले की पुलिस के द्वारा हमर बेटी-हमर मान के तहत महिलाओं को गुड टच-बैड टच और महिला संबंधी अपराध के संबंध में उनके कानूनी अधिकारों के लिए जागरूक किया जा रहा है तो वहीं अभिव्यक्ति ऐप के प्रचार-प्रसार एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर इन दोनों अभियानों से संबंधित सेल्फी जोन बनाया गया है जिसके प्रति महिलाओं में खासा उत्साह है। साइबर क्राईम के तहत ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑन-लाइन, एटीएम का सुरक्षित उपयोग किसी, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव, हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। मोबाइल मोह बच्चों को मोबाइल एडिक्शन📱(लत) ऑनलाइन गेम, सोशल एप्स का अत्यधिक उपयोग करने से जो साइकोलॉजिकल तौर पर दुष्प्रभाव होते हैं जिनके कारण बच्चों की जान तक चली जाती है

ऐसे मोबाइल मोह से दूर रहने अपील कर जानकारी दी गई। व बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) मानव/बाल तस्करी 2012 के संबंध में जानकारी, सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी साझा कर छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया।

उक्त कार्यक्रम में निरीक्षक भानुप्रताप साव म. प्र.आर. नर्मदा कोठारी, म.आर. महेश्वरी उइके, पूर्णिमा ठाकुर आरक्षक योगेंद्र सिन्हा एवं समस्त शिक्षकगण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

ग्राम पटेली मे जाम और मूंगा की खेती का प्रशिक्षण कार्यक्रम

0

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लॉक के ग्राम पटेली मे जाम और मूंगा की खेती का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया जिसमे एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत के द्वारा जाम और मूंगा की खेती की खेत तैयार करने से लेकर उत्पादन लेने तक की सम्पूर्ण जानकारी वीडियो एवं पीपीटी के माध्यम से दिया गया जिसमे 15 गांव से 40 किसानो ने प्रशिक्षण कार्यक्रम मे भाग लिया

जिसमे किसानो को जाम और मुँगा की खेती व सभी प्रकार की जैविक दवाई कब कैसे देना है इसका पूरी जानकारी दि गई ! कार्यक्रम मे वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री ज्ञानदास जी एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी, मार्केटिंग मैनेजर स्वाधीन स्वाई जी,MIS पर्सन प्रवीण साहू जी, विलेज़ कोऑर्डिनेटर असित दास, दयालु दास,नीता रावटे, गोमती नागवंशी दीपिका, चेतन देवेंद्र व किसान उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बदनाम करने की धमकी देकर इंस्टाग्राम में फोटो भेजकर परेशान करने वाले युवक पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0


प्रार्थिया को लगभग 18 अलग-अलग मोबाईल नंबरो से काॅल करके, करता था परेशान फरार आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामलें दर्ज आरोपी को पुलिस टीम द्वारा बिलासपुर से किया गया गिरफ्तार जप्त संपत्ति- एक मोबाईल, आई फोन-7 नाम आरोपी-ः करन पटेल पिता मनोज पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम करपावण्ड,थाना करपावण्ड जगदलपुर जिला- बस्तर
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में इंस्टाग्राम में फोटो भेजकर, बदनाम करने की धमकी देने वाले युवक पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 08 जुलाई 2022 के कुम्हारपारा श्यामाप्रसाद वार्ड जगदलपुर में करन पटेल के द्वारा प्रार्थिया को फोन से बदनाम करने की धमकी देकर इस्टांग्राम में दोस्तो एवं परिवार वाले को फोटो भेजकर बदनाम तथा मानसिक रूप से परेशान करने की प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में (धारा 509-ख भादवि0) का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया।
अनुसंधानः- –
प्रकरण में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर, आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था। जिस दौरान आरोपी करन पटेल को बिलासपुर में छुपे होने की जानकारी प्राप्त हुआ। जिसे पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी करके पकड़ा गया। आरोपी करन पटेल के कब्जे से एक आई फोन-7 मोबाईल जप्त किया गया। आरोपी ने प्रार्थीया को 06 माह पूर्व से लगभग 18 अलग-अलग मोबाईल नंबरो से प्रार्थिया को परेशान करता था और दिनांक 08.07.2022 को इंस्टाग्राम में दोनो का साथ में फोटो परिवार वाले एवं दोस्तो को भेजना स्वीकार किया। अपराध स्वीकार करने पर आरोपी करन पटेल को गिरफ्तार किया जाकर, माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू उपनिरी. – संजय वट्टी सहा.उपनिरी. – इंदु शर्मा, मीना यादव प्र.आर. – घासीराम चंदेल आरक्षक – नकुल नरेटी

बनेगा पटेल समाज का भवन

0
  • विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्राम धनपुर में किया भूमिपूजन


जगदलपुर. बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने ग्राम धनपुर में पटेल समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण और सीसी रोड का भूमिपूजन किया.
बघेल के गांव पहुंचने पर ग्राम प्रमुखों ने उनका भव्य स्वागत किया. गांव के प्रवेश द्वार से करीब एक किलोमीटर तक ग्रामीण बाजे गाजे के साथ जगह – जगह स्वागत करते हुए उन्हें मंच तक ले गए. विधायक श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण मद से धनपुर में पंचायत भवन से भागवत के घर तक 200 मीटर लंबी प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में विकास कार्य थम गए थे. दो साल तक सारे कार्य अवरुद्ध रहे. अब छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण मद से हमने काम को निरंतर जारी रखकर विकास के क्षेत्र में काफ़ी अग्रसर हो चुके हैं. विभिन्न समुदायों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर आगमन के दौरान पट्टा वितरण कर समाज प्रमुखों को भवन निर्माण हेतु करोड़ों की सौगात दी थी. बस्तर विधायक ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनी है तेंदूपत्ता संग्राहकों की भी आय बढ़ाकर चार हजार रूपए प्रति मानक बोरा किया है. धान की दर 26 सौ रूपये प्रति क्विंटल की गई है. हमने घर घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य प्राप्त किया है. राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों गिल्ली डंडा, खो खो, कबड्डी, कुर्सी दौड़ आदि का आयोजन कर प्रतिभाओं को आगे लाने की अच्छी पहल की गई है. युवाओ में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने हमारी सरकार द्वारा ब्लॉक के गांवों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है. खिलाड़ियों में काफ़ी उत्साह देखने मिल रहा है. अब ग्रामीण युवा भी खेलों के जरिए आगे बढ़कर गांव, जिला, माता पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन कर सकेंगे. श्री बघेल ने कहा कि उनका हमेशा यही प्रयास रहता है कि क्षेत्र को विकास का नया आयाम दूं. ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग कार्ययोजना बनाकर गांवों की उन्नति हेतु निरंतर काम किया जा रहा है. कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप, जनपद सदस्य प्रतिमा भारती, सरपंच उर्मिला कश्यप, राजू बघेल, गोविंद राम, नरसिंह कश्यप, सन्मति, हेमलाल पटेल, चमरू पटेल, कपिल पटेल, लखीराम, गोपाल कश्यप, कपूर बेसरा, कमल, नरपति, नीलम कश्यप, हेमकुमार, बंटू, धनुरजय भारती एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता तथा ग्रामवासी उपस्थित थे.

सांसद बैज का दौरा धुंआधार, क्षेत्र में विकास कार्य बेशुमार

0
  • बस्तर के सांसद दीपक बैज निरंतर कर रहे हैं क्षेत्र के गांवों का दौरा
  • हर गांव में कराए जा रहे हैं जरूरत के मुताबिक विकास कार्य
  • क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता- सांसद बैज


जगदलपुर. बस्तर के सांसद दीपक बैज अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों का धुंआधार दौरा कर रहे हैं. जनता के दुख दर्द से वाकिफ होने के साथ ही सांसद गांवों में बेशुमार विकास कार्य भी करा रहे हैं. बैज का कहना है कि ग्रामीणों की जरूरतों का ध्यान रखना और गांवों का समग्र विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है. इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम पलवा समेत अनेक गांवों में करोड़ों रु. के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया.
सांसद दीपक बैज इन दिनों अपने क्षेत्र में धुआंधार दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे क्षेत्र के ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं तथा उनकी मांग के अनुरूप विकास कार्यों को यथा संभव स्वीकृति भी दे रहे हैं । इसी तारतम्य में वे ग्राम पंचायत पलवा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने बाजे गाजे और आतिशबाजी के बीच उनका भव्य स्वागत किया। बैज अपनी सांसद निधि एवं अन्य मदों से स्वीकृत कार्यों का लगातार भूमिपूजन कर रहे हैं। वे जनता के बीच पहुंच कर राज्य की कांग्रेस सरकार की योजनाओं एवं अपने कार्यों को जनता के बीच रख रहे हैं। जनता अपने सांसद को सुनने और देखने एवं उनसे मिलने के लिए सैकड़ों की तादाद में कार्यक्रम स्थल पर जुट रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बस्तर सांसद दीपक बैज की लोकप्रियता गांव-गांव लगातार बढ़ती जा रही है। अपने कल के दौरे में सांसद श्री बैज ने करोड़ों के कार्यों का किया भूमिपूजन कर लाखों के कार्यों की घोषणा भी की. उन्होंने ग्राम पंचायत कोंडालूर के छिंदबहार में मावली माता गुड़ी निर्माण लागत 3 लाख रुपए, नल जल योजना लागत 2 करोड़ 37 लाख रुपए, ग्राम पंचायत घाट धनोरा में भंगाराम गुड़ी निर्माण 2 लाख रुपए, नाली निर्माण कार्य लागत 5.60 लाख रुपए, ग्राम पंचायत भेजरी पदर में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 4.80 लाख रुपए का भूमिपूजन किया।
गांवों को दी ये सौगातें
सांसद श्री बैज ने अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों की मांगों को स्वीकार करते हुए लगभग आधा दर्जन गांवों में जल्द ही विभिन्न निर्माण कार्य कराने की घोषणा की. उनके द्वारा स्वीकृत कार्यों में छिंदबाहर में सीसी सड़क निर्माण, कोंडालूर में गुड़ी निर्माण, ग्राम पंचायत धनोरा में निर्मला घाट व गुड़ी निर्माण, ग्राम पंचायत पलवा, नवागांव, बाघनपाल में 3 गुड़ी निर्माण, ग्राम पंचायत पलवा में 2.60 लाख के लागत से नाली निर्माण, ग्राम पंचायत भेजरीपदर में 3 लाख की लागत से तालाब गहरीकरण कार्य शामिल हैं. बैज की इन घोषणाओं का ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट और हर्ष ध्वनि के साथ स्वागत किया।
ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष तोकापाल मालती मौर्य, जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर, जनपद सदस्य सुभाष बघेल, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव सेठिया, फोटका राम, बोड़ाराम, कनेर राम, रोहित, सरपंच भेजरीपदर रामबती कवासी ,उपसरपंच बूसो कश्यप, सरपंच पलवा कमलबती बघेल, उपसरपंच योगिता नाग, सरपंच घाटधनोरा केशव बघेल, सरपंच कोंडालूर रुकमनी बघेल,सहित सैकड़ों ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तबादलों और पदस्थापना में मनमानी, डीईओ रायपुर तलब

0
  • बस्तर जिले के शिक्षा विभाग में हुई मनमानी से नाराज हैं वरिष्ठ अफसर
  • आवेदक शिक्षकों व कर्मियों को भी बुलाया संचालक लोक शिक्षण ने
  • जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन ले सकते हैं संचालक


अर्जुन झा
जगदलपुर. बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों और विभागीय कर्मियों के ताबदलों और पदस्थापना में की गई भर्राशाही से संचालक लोक शिक्षण खासे नाराज हैं. जिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले में संचालक लोक शिक्षण के रायपुर स्थित कार्यालय में 21 अक्टूबर को मय दस्तावेज पेश होने के लिए आदेश जारी किया गया है. संभावना है कि बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विभागीय संचालक सख्त एक्शन ले सकते हैं.
बस्तर जिले का शिक्षा विभाग अवैध उगाही के मामले में काफ़ी बदनाम हो चला है. जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों व कर्मचारियों के ताबदले, शिक्षकों की पदोन्नति व पदस्थापना में जमकर भर्राशाही की गई है. डीईओ कार्यालय के तीन बाबुओं तथा शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारियों के सहयोग से शिक्षकों से लाखों की वसूली की जाने की चर्चा आम हो चली है. बीमारियों से ग्रस्त तथा शारीरिक रूप अक्षम शिक्षक शिक्षिकाओं को सड़कों से जुड़े तथा आवागमन की सुविधा वाले गांवों में पदस्थ करने का विभागीय प्रावधान है, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसे शिक्षक – शिक्षिकाओं को सुविधा रहित दूर दराज के गांवों में स्थानंतरित कर दिया. वहीं पदोन्नति और पदस्थापना में भी संचालक लोक शिक्षण द्वारा निर्धारित मापदंडों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए पदोन्नति प्राप्त शिक्षक – शिक्षिकाओं को शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय शालाओं में पदस्थ करने के बजाय धन बल के प्रभाव में आकर उनकी पसंद की शालाओं पदस्थ कर दिया गया. वहीं एकल शिक्षकीय तथा कम शिक्षकों वाली शालाओं के पदोन्नत शिक्षक – शिक्षिकाओं को भी उनकी पुरानी शाला से हटाकर अन्य शालाओं में पेस्टिंग दे दी गई है. जबकि संचालक लोक शिक्षण ने ऐसी शालाओं का विशेष ध्यान रखने व पदोन्नत शिक्षकों को यथा संभव उनकी मूल शाला में ही पदस्थ करने की हिदायत दे रखी थी. डीईओ की इस मनमानी के चलते जिले के दर्जनों स्कूल अब शिक्षक विहीन हो चले हैं. वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग व ट्रायबल विभाग के ताबदला चाहने वाले शिक्षकों एवं कर्मियों के आवेदनों की अनदेखी करते हुए उनके साथ घोर अन्याय किया गया है.
आवेदनों और दस्तावेजों के साथ होगी डीईओ की पेशी
लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक द्वारा 14 अक्टूबर को बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी समेत राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम पत्र जारी किया गया है. इसमें जिला स्तर पर किए गए स्थानंतरण के विरुद्ध शिक्षकों व कर्मियों के जो आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा जो स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है, उनकी मूल प्रतियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी को संचालक लोक शिक्षण कार्यालय रायपुर में 21 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है. साथ आवेदकों की भी उपस्थिति सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है ।

हिंदू देवी देवताओं के चित्र वाले फटाखे न बेंचे व्यापारी,पुलिस प्रशासन से दल्ली राजहरा विहिप,बजरंग दल,मातृशक्ति संगठन ने मिलकर रखी अपनी बात

0
  • हिंदू देवी देवताओं चित्र वाले पटाखों को ना खरीदें तथा व्यापारी बंधुओं से अनुरोध ना इन्हें बेचे :- विश्व हिंदू परिषद

दल्ली राजहरा :- विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल व मातृशक्ति संगठन दल्ली राजहरा इकाई के द्वारा आज नगर पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौपा गया जिसमें दीवाली पर्व पर फटाखा व्यापारियों के द्वारा हिन्दू देवी देवताओं के चित्र वाले फटाखे न बेचने समस्त व्यापारियों को हिदायत देने की बात कही गई व पुलिस प्रशासन से इस सम्बंध में जरूरी आवश्यक कार्यवाही करने आग्रह किया गया है।

संगठन सदस्यों ने इस बात को भी पुलिस के आला अधिकारी से चर्चा में कहा कि अगर कोई भी व्यापारी सनातन धर्म संगठन की बातों का अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ संगठन कार्यवाही करेगा।आज संगठन के प्रमुख दायित्त्ववान सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मुलाकात की उनमें शंकर साहू नगर अध्यक्ष विहिप दल्ली राजहरा, शशांक तिवारी जिला संयोजक बजरंग दल, श्रीमती सत्या साहू बालोद जिला संयोजिका मातृशक्ति संगठन, निलेश श्रीवास्तव विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष पंकज धनकर नगर मंत्री, हरीश बाग नगर उपाध्यक्ष गणेश निषाद नगर उपाध्यक्ष जानकी यादव नगर संयोजिका मातृशक्ति संगठन, सह संयोजिका श्रीमती नंदा पसीने नगर सह संयोजक अनुराधा सिंह विमला साहू पूजा तेजवानी शामिल रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आग्रह व चेतावनी :-नगर के व्यापारी बंधुओं से अनुरोध करते हुए विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक मुहिम छेड़ी गई जिससे सभी व्यापारी बंधुओं से अनुरोध है कि वह देवी-देवताओं वाले फोटो लगे पटाखों को विक्रय ना करें वही समस्त सनातनी हिंदू धर्म प्रेमियों से भी अनुरोध है कि ऐसे पटाखों को ना खरीदें जिससे कि हमारी हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचे हम सबको मिलकर अपने धर्म के प्रति जागरूक होना है ।ऐसे कार्यो का पुरजोर विरोध विश्व हिंदू परिषद करता है अगर किसी व्यापारी बंधुओं के द्वारा महालक्ष्मी गणेश तथा अन्य देवी-देवताओं के चित्र लगा फटाखे को बेचता पाया गया उस पर उचित कार्यवाही करने हेतु हम बाध्य रहेंगे।

अजय परिहार अध्यक्ष एवम सयोजक महासंघ जगदलपुर ने जानकारी दी की महासंघ से वादा के अनुरूप मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को दिया 5 प्रतिशत डीए

0


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा में दिवाली के पहले राज्य के कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर वादा निभाया


छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला,महासचिव ओ पी शर्मा ,प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी तथा मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत ने 29 सितंबर को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौप कर राज्य के कर्मचारियों एवम पेंशनरों को दिवाली के पहले 6 प्रतिशत डीए एवम सातवें वेतनमान की दर पर गृह भाड़ा भत्ता देने की मांग किया था ज्ञापन के उपरांत प्रदेश के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की पांचवी किस्त का एरियर्स तथा 1अक्टूबर से 33 प्रतिशत डीए के आदेश जारी कर राज्य के कर्मचारियों को दिवाली की सौगात दिया है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अनिल शुक्ला, ओ पी शर्मा, संजय तिवारी ,कमलेश सिंह राजपूत,रोहित तिवारी, महेंद्र सिंह राजपूत,तीरथ लाल सेन, रामायण सूर्यवंशी,शिव कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार नावरे, करन सिंह अटेरिया,सुनील यादव,आलोक मिश्रा, पी आर साहू, अश्वनी गुर्देकर, सतीश पसेरिया,अजय परिहार, दीपक शर्मा, विजय गोपाल राव, डी पी मनहर, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, विजय गोपाल राव, आदित्य श्रीवास्तव आदि कर्मचारी नेताओं ने मुख्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य के पेंशनरों को भी 5 प्रतिशत महंगाई राहत दीपावली के पहले देने का अनुरोध किया है
अजय परिहार अध्यक्ष छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर

समग्र विकास के द्वार खोलते हैं खेल : रेखचंद जैन

0
  • एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय खेल खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

जगदलपुर. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू तथा नगर निगम की सभापति कविता साहू ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया.


इस अवसर पर रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच के परिणाम स्वरूप आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिक्षा के साथ – साथ खेल में भी नए आयाम गढ़ रहे हैं. खेल हमारे जीवन में अनुशासन के साथ साथ जीवन जीने की कला को निखारते हैं. खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं. हमारी सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. आज हमारे पास विश्व स्तरीय खेल मैदान उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि हार से कभी निराश ना हों. हार – जीत की चिंता से उपर उठकर खेल खेलें. कामयाबी जरूर मिलेगी. महापौर सफीरा साहू और सभापति कविता साहू ने भी विचार रखे. इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, एस नीला, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आस्था राजपूत, सहायक संचालक डीपी पटेल, डॉ उषा शुक्ला, गजेन्द्र पाणिग्रही,नीलाभ सिंह ठाकुर, राजेश गुप्ता, जी शिवा रेड्डी, लक्ष्मीनाथ गडनिया, दीपक मौर्य, अफजल अली , अशोक पाण्डे, हरिराम वेदव्यास, बालमुकुंद गागड़ा, विदेशी नाग, संतोष सिंह, चक्रपाणि रथ समेत आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी- कर्मचारी एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे.

चढ़ावे की रकम वापस पाने ‘देवी’ के दरबार में पहुंचने लगे शिक्षक

0
  • दर्जनों शिक्षकों को रिश्वत देने के बाद भी नहीं मिली मनपसंद शाला
  • रिश्वत में दिए रुपए वापस मांगने डीईओ दफ़्तर पहुंचने लगे शिक्षक
  • बस्तर शिक्षा जिले में पदस्थापना के नाम पर की गई उगाही का मामला


अर्जुन झा
जगदलपुर. ना माया मिली, ना राम, यह पुरानी उक्ति इन दिनों बस्तर के उन दर्जनों शिक्षकों के साथ चरितार्थ होती दिख रही है, जिन्होंने राम रूपी मनचाही शाला में अपनी पदस्थापना के लिए माया रूपी बड़ी रकम अपने विभाग की ‘देवी’ के चरणों में अर्पित कर दी है. सबकुछ लुटा बैठे इन बेचारे शिक्षकों को उनकी पुरानी शाला से हटाकर दूसरी शालाओं में पदस्थ करने का आदेश जारी कर दिया गया है. अब ये शिक्षक चढ़ावे की रकम वापस पाने के लिए देवी के दरबार में रोजाना हाजिरी लगा रहे हैं. इसे लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. खबर है कि पीड़ित शिक्षक संचालनालय लोक शिक्षण में मामले की शिकायत करने की तैयारी में हैं.
बस्तर शैक्षणिक जिले में शिक्षा विभाग की प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक शालाओं के 1200 शिक्षक – शिक्षिकाओं को पदोन्नत कर प्रधान पाठक बनाया गया है. पहले पदोन्नति देने के लिए शिक्षकों से जमकर वसूली की गई. उसके बाद पदोन्नत शिक्षकों को उनकी मनपसंद शाला में पदस्थ करने के नाम पर एक लाख से डेढ़ लाख रु. तक की रिश्वत ली गई. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तीन बाबुओं तथा शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारियों के जरिए वसूली को अंजाम दिया गया. वसूली गई रकम में से तयशुदा हिस्सा संबंधित बाबुओं और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को कमीशन के रूप में दिए जाने की खबर है. जो शिक्षक रिश्वत की रकम एकमुश्त दे पाने में असमर्थ थे, उनसे एडवांस के रूप में 40 हजार से 50 हजार रु. तक ले लिए गए थे. अब ऐसे ही शिक्षक माया से हाथ धो चुके हैं, लेकिन उन्हें देवी का आशीर्वाद नहीं मिल पाया. शायद देवी को अधूरा चढ़ावा रास नहीं आया और उन्होंने शिक्षकों को वरदान में मनवांछित शाला देने से इंकार कर दिया. अब बेचारे शिक्षक करें तो आखिर क्या करें?
ये हुए दैवीय प्रकोप का शिकार
सूत्र बताते हैं कि कम चढ़ावे से नाराज देवी के प्रकोप की मार 150 से भी अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं पर पड़ी है. दैवीय प्रकोप का शिकार बनने वालों में बस्तर एवं दीगर विकासखंडों के अलावा बकावंड विकासखंड के भी दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हैं. बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत टोटापारा प्राथमिक शाला, मटनार पंचायत की प्राथमिक शाला मटनार व ब्राम्हण पारा प्राथमिक शाला मटनार, मंगनार पंचायत की प्राथमिक शाला काँदरागुड़ा तथा छिनारी पंचायत की प्राथमिक शाला सुगधुगुड़ा के शिक्षकों ने एडवांस रकम देकर वांछित शाला में पदस्थापना मांगी थी, लेकिन उन्हें पसंद की शालाओं में नियुक्ति ना देकर दूरस्थ शालाओं में पदस्थ करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी हो चुका है. बताते हैं कि अब इन शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी रकम की वापसी के लिए बीईओ तथा डीईओ के दफ़्तरों के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है.खबर तो यहां तक है कि ये पीड़ित शिक्षक अब रायपुर जाकर मामले की शिकायत करने वाले हैं. इनके अलावा अन्य शिक्षक भी रायपुर कूच की तैयारी कर चुके हैं.
नहीं रहा ऑप्शन का औचित्य
विभागीय सूत्रों के मुताबिक पदोन्नति के पश्चात नई जगह पदस्थापना के लिए पदोन्नत शिक्षकों को तीन तीन शालाओं का ऑप्शन मांगा गया था. इन्हीं में से किसी एक शाला में उन्हें तैनात करना था. लिहाजा शिक्षकों ने अपना अपना ऑप्शन दे भी दिया था, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने ऑप्शन को नजरअंदाज करते हुए शिक्षकों को अन्य शाला में पदस्थ करने का आदेश जारी कर दिया है.
नहीं हुआ मापदंड का पालन
शिक्षकों की पदोन्नति और पदस्थापना में हुए भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद संचालक लोक शिक्षण ने पदोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना के लिए मापदंड तय करते हुए प्रदेश भर के संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को सरकुलर जारी कर कड़े निर्देश दिए थे. मापदंड के अनुसार पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को उनकी पुरानी शाला में ही पदस्थ रखने पर विशेष बल दिया गया है. वहीं एक शिक्षकीय व शिक्षक विहीन शालाओं में पदोन्नत शिक्षकों को भेजने की भी बात सरकुलर में कही गई है, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर ने संचालक लोक शिक्षण के इस सरकुलर के ठीक विपरीत काम करते हुए जिले की कई शालाओं को शिक्षक विहीन बना दिया है. अब तक 50 से अधिक शालाओं के शिक्षक विहीन हो जाने की बात सामने आ चुकी है. इस संवाददाता के पास ऐसे स्कूलों की लिस्ट है, जो जिला शिक्षा अधिकारी की मनमानी का शिकार हुए हैं.

MOST POPULAR

HOT NEWS