City Media - Page 973 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 973

जैनत्व ग्रुप बालोद ने किया भव्य रंगोली का आयोजन, दिवाली के रंग जैनत्व ग्रुप के संग

0


इस रंगोली प्रतियोगिता में पूरे बालोद शहर से लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया
जैनत्व ग्रुप जैन समाज की महिलाओं का एक सामाजिक ग्रुप है जो लगातार नए आयामों को छू रहा है समाज के अंदर विभिन्न गतिविधियों में अपनी महती भूमिका निभाने वाले इन महिलाओं ने बालोद की प्रतिभाओं को भी निखारने के लिए रंगोली जैसी प्रतियोगिता का आयोजन इस बार किया है जिसमें बालोद शहर की प्रतिभाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह कार्यक्रम महावीर भवन बालोद में आयोजित किया गया

जिसमें निर्णायक की भूमिका सु.श्री महालक्ष्मी राव मैडम और सु.श्री तन्नू बहारे मैडम रहे निर्णायको ने बताया कि सभी ने बहुत ही आकर्षक एवं बड़ी मेहनत से रंगोलियां बनाई थी बड़ी कठिनाई होती है जब किसी एक या दो को चुनना रहता है फिर भी निर्णय तो देना ही रहता है और इस रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक जनों के निर्णय के बाद प्रथम पुरस्कार जूनियर ग्रुप में निशी टावरी एवं दूतीय दीक्षा जैन एवं सीनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार श्वेता टावरी एवं द्वितीय पुरस्कार करण यादव को दिया गया
जैनत्व ग्रुप के सदस्य बरखा सांखला ने बताया कि हम लोगों ने आयोजन जैन समाज की प्रतिभाओं को उभारने के साथ साथ बालोद की प्रतिभाओं को निखारने के लिए कार्यक्रम को किया है हम आगे भी विभिन्न कला, रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंदर एवं बालोद शहर की प्रतिभाओं को उभारने के लिए अन्य आयोजन भी समय-समय पर कराएंगेे

ग्रुप की सदस्य मेघा पारख ने बताया कि हमने ग्रुप के निर्माण से लगातार समाज के अंदर नए-नए आयामों के माध्यम से काम करने की कोशिश की है बीच-बीच में हम बालोद शहर के असहाय व्यक्तियों की खोज कर उनकी मदद करने के लिए अपनी तरफ से कोशिश करते हैं आगे भी हम समाज हित में और बालोद के हित के कार्यों को करते रहेंगे तो

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूजा भाटिया हेडमिस्ट्रेस सेंट कबीर स्कूल बालोद रही

इस रंगोली प्रतियोगिता में जैनत्व ग्रुप के बरखा सांखला,मेघ पारख,शीतल गोलछा,पायल रत्नबोहरा,प्रियंका चोपड़ा,रितु बाफना,सरिता ढेलड़िया, गिफ्टी भंसाली,ममता नाहटा,पायल वर्षा रतनबोहरा,पायल नहाटा,जागृति गोलछा,सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा

चुनौतियों से लड़ने की शक्ति देती है ईश्वर की भक्ति : लखेश्वर बघेल

0


बस्तर के विधायक बघेल ने बारदा गांव में मंदिर का किया लोकार्पण बकावंड. बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बकावंड विकास खंड के ग्राम बारदा तथा मोंगरापाल में मंदिर व अन्य धर्म स्थलों का लोकार्पण किया. उन्होंने अनेक निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृति की घोषणा भी की.


बकावंड ब्लॉक के ग्राम बारदा में ग्रामवासियों द्वारा उनका जगह – जगह भव्य स्वागत किया गया. मंदिर प्रांगण में कोदाई माता एवं सिंगार माता की पूजा अर्चना कर गांव के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की. बारदा में उन्होंने बस्तर विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत राशि से जीर्णोद्धार कराए गए हिंगलाजिन माता मंदिर का लोकार्पण किया एवं माता की प्रतिमा की स्थापना भी संपन्न कराई. बारदा में सिंगार माता गुड़ी के निर्माण हेतु दो लाख रूपए की घोषणा की. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप लगातार क्षेत्र भ्रमण कर समस्याएं दूर करने का प्रयास कर रहा हूं. प्रत्येक गांव में गुड़ी व अन्य धार्मिक स्थलों तथा सामाजिक भवनों का मेरे द्वारा निर्माण कराया जा रहा है. आप लोग हमेशा धार्मिक कार्यों में विशेष रूप से ध्यान दें. मंदिर प्रांगण में बैठकर ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था और विश्वास रखने वाला व्यक्ति अपने जीवन में सफलता जरूर हासिल करता है. ईश्वर की भक्ति इंसान को कड़ी से कड़ी चुनौतियों से लड़ने के लिए हिम्मत देती है एवं उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती है. हर व्यक्ति को भगवान का रोजाना शुक्रिया अदा करना चाहिए, क्योंकि भगवान ने ही हमें मानव योनि में जन्म देकर सबसे बड़ा उपहार दिया है. इसलिए इस जीवन का सम्मान करना चाहिए और इसे सुखद बनानी की कोशिश करनी चाहिए. विधायक श्री बघेल का ग्राम पंचायत मोंगरापाल पहुंचने पर पंचायत भवन समीप भतरा समाज के सदस्यों द्वारा चौक म
पर भव्य स्वागत किया गया. कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ में बहुत ही ज्यादा जोश देखने को मिला. चौक से लेकर मंच स्थल तक बस्तर विधायक बघेल जिंदाबाद- जिंदाबाद के नारे लोग लगाते रहे. माहौल को देख विधायक जी अपने पुराने दिनों को याद करते ने युवा कांग्रेस के कार्यकाल और कई महत्वपूर्ण पदों का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आप लोगों का यह उत्साह कांग्रेस के प्रति आपकी निष्ठा को दर्शाता है और सदैव हर कार्यकर्त्ता में ऐसा जूनून बने रहना चाहिए. इस दौरान श्री बघेल ने कई महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति की घोषणा भी की. उन्होंने भतरा समाज के भवन निर्माण हेतु दस लाख रूपए, एवं सीसी रोड, नाली निर्माण, लाउड स्पीकर सेट, टेंट सामान उपलब्ध कराने की बात कही. कार्यक्रम में दिनेश यदु, हरीश पारख, मानसिंह कवासी, गणेश बघेल, चंपा ठाकुर, विजय चंद्राकर, बैद्यनाथ मौर्य, शोभा मारकंडे, सरपंच कमल मौर्य, दुलब सूर्यवंशी, जितेंद्र तिवारी, डमरू बघेल, राजेश कुमार, देवसिंह, सजन लाल राठौर,रत्ना कश्यप, अनुपमा नायक, मंगलदई बघेल, तिरमनी, सोनाधर, गयाराम, अरुण, राजमल, श्याम एवं सैकड़ों कार्यकर्त्ता तथा ग्रामवासी उपस्थित थे.

अवैध शराब की तस्करों को पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

0

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी. एन. मीणा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चुतर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देवरी अरूण नेताम के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया ।

जिसके तारतम्य में दिनांक 16.10.2022 को थाना देवरी के सामने वाहन चेकिंग के दौरान जरिए मुखबीर सूचना मिला कि वाहन टाटा एस क्रमांक सीजी 04 एच.एन. 1364 का चालक अपने वाहन में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करते हुये राजनांदगांव की ओर से आ रहा है कि सूचना पर गवाहो को तलब कर मुस्तैदी से सर्तकता पूर्वक नाकाबंदी किया गया कुछ समय पश्चात वाहन टाटा एस क्रमांक सीजी 04 एच.एन. 1364 का चालक अपने वाहन को राजनांदगांव की ओर से चलाते हुए आया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसे रोककर मुखबीर से मिला सूचना बताकर तलाशी लेने हेतु सहमति लेने पर तलाशी लेवाने में सहमत हुआ तलाशी प्रक्रिया के दौरान उक्त वाहन टाटा एस कमांक सीजी 04 एच. एन. 1364 के बंद बाडी में 20 पेटी गोवा अंग्रेजी विस्की शराब, प्रत्येक पेटी में 50 पौवा भरा हुआ व प्रत्येक पौवा में 180 एम. एम. शराब भरा हुआ जुमला 180 ब्लक लीटर कीमती 107000 / रू० मिला जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर शराब एवं वाहन टाटा एस क्रमांक सीजी 04 एच.एन. 1364 कीमती 200000 / रू० जुमला कीमती 307000 / रू० को जप्ती कार्यवाही किया जाकर आरोपी सुरजीत सिंह पिता सरदार अमरजीत सिंह उम्र 29 वर्ष साकिन फरीद नगर, दुर्गा मंदिर के पास सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छ०ग० ) को विधिवत् गिरफ्तार कर थाना देवरी आरोपी के विरूद्ध अपक० 199 / 2022 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है। कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी अरूण नेताम, प्र. आर. 1622 युगल किशोर, 1373 रामप्रसाद गजबिहे, आर. 1008 अजय सिन्हा, 176 किशन पटेल, 336 विनोद कुमार, 254 सुरेश पाटले, 469 टिकेश्वर डहरिया का सराहनीय भूमिका रहा।

खेलों में दिखाया दम

0


जगदलपुर. नगर के अनेक वार्डों के युवाओं, बच्चों तथा महिलाओं के लिए अलग-अलग मैदानों पर छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक के तहत छत्तीसगढ़ के परंपरागत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सिटी ग्राउंड पर रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड व महारानी वार्ड के लिए प्रतियोगिताएं हुईं. मदन मोहन मालवीय वार्ड के लिए मिशन ग्राउंड पर, संतोषी वार्ड, बालाजी वार्ड व प्रतापदेव वार्ड के लिए जगतु माहरा शासकीय स्कूल में व शांतिनगर वार्ड में ये प्रतियोगिताएं राजीव मितान क्लब द्वारा आयोजित की गईं.


आयोजन के तहत कबड्डी, खो-खो, रस्सीखींच, बांटी, भौंरा, पिट्ठुल, गिल्ली डंडा में महिलाओं व बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान प्रमुख रूप से राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक सुशील मौर्य, पार्षदद्वय सूर्या पाणी व गौरनाथ नाग वार्डो के मितान अध्यक्ष विक्की नायडू, सूरज बिसाई, आकाश सोनी, संगीता सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव सहित अभिषेक नायडू, असीम सुता, विक्की राव, मनोज यादव, धनुर्जय मौजूद थेे।

सुआ नृत्य में मयूरी की तरह खूब नाचीँ मंत्री अनिला भेंड़िया

0
  • क्षेत्र के दौरे के दौरान गांवों की महिलाओं के साथ बांधा समा
  • अपने क्षेत्र के अनेक गांवों को दी विकास- निर्माण कार्यों की सौगात
  • भेंट – मुलाक़ात, संवाद कार्यक्रम के तहत निरंतर पहुंच रहीं हैं गांवों में


दल्ली राजहरा. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया का छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के प्रति प्रेम उस समय देखने को मिला, जब वे सुआ नृय कर रहीं ग्रामीण महिलाओं के साथ नृत्य करने लगीं. मंत्री को काफ़ी देर तक मयूरी की तरह नाचते देख ग्रामीण आल्हादित हो उठे


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों राज्य के गांवों में जाकर ग्रामीणों से भेंट मुलाक़ात व संवाद करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने में लगे हुए हैं. मुख्यमंत्री सूबे के सभी गांवों में तो पहुंच नहीं सकते, लिहाजा उनके मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य भी अपने निर्वाचन क्षेत्रों में भेंट – मुलाक़ात, संवाद कार्यक्रम आयोजित करने लगे हैं. महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया भी इन्हीं मंत्रियों में शुमार हैं. अपने विधानसभा क्षेत्र डौडी लोहरा के गांवों में निरंतर भेंट मुलाक़ात संवाद कार्यक्रम आयोजित कर अनिला भेंड़िया ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का ना सिर्फ निराकरण कर रही हैं, बल्कि गांवों में अनेक विकास एवं निर्माण कार्य भी करा रही हैं. इसी क्रम में सुश्री भेंड़िया क्षेत्र के कुंआगोंदी, लिमऊडीह, सुरडोंगर, उकारी, कारूटोला आदि गांवों में पहुंची थीं.

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गांवों के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. महिलाओं ने अपने मंत्री एवं विधायक के सम्मान में लोकगीत नृत्य का आयोजन कर रखा था. एक गांव में महिलाएं सुआ नृत्य की प्रस्तुति दे रही थीं. उन्हें देख मंत्री अनिला भेंड़िया के दिल में लोककला संस्कृति के प्रति प्रेम हिलोरें मारने लगा. वे खुद को रोक नहीं पाई और महिलाओं के दल में शामिल होकर सुआ गीत गाते हुए नृत्य करने लगीं. सुश्री भेंड़िया काफ़ी देर तक महिलाओं के साथ मगन होकर नृत्य करती रहीं. अपने विधायक के लोक संस्कृति प्रेम को देख ग्रामीण भावविव्हल और आल्हादित हो उठे. मंत्री अनिला भेंड़िया ने इन सभी गांवों में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन आदि निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया. उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता के हित में समर्पित भाव से काम कर रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान परिवार से आते हैं, लिहाजा वे गांव, गरीब, किसान के दर्द को भलीभांति समझते हैं और उनके दर्द को दूर करने की पुरजोर कोशिश भी कर रहे हैं.


रग – रग में है लोक संस्कृति
मंत्री अनिला भेंड़िया आदिवासी परिवार से हैं. सर्वविदित तथ्य है कि आदिवासी अपनी लोक संस्कृति से कभी विमुख नहीं होते. छत्तीसगढ़ में पैदा हुई और ठेठ ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी सुश्री भेंड़िया के रग रग में छत्तीसगढ़ी लोककला संस्कृति रची बसी है. भेंड़िया परिवार के सदस्य उच्च शिक्षित हैं, लेकिन वे लोक परम्पराओं के प्रति आज भी उसी तरह समर्पित हैं, जैसा कि दशकों पहले थे. अनिला भेंड़िया भी छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और परम्पराओं के प्रति समर्पण भाव रखती हैं. यही समर्पण भाव उनके सुआ नृत्य में देखने को मिला.

विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक मनोज मंडावी का हृदय गति रुकने से निर्धन

0

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री वर्तमान विधानसभा उपाध्यक्ष एवं भानूप्रतापपुर विधानसभा के विधायक मनोज मंडावी का हृदय गति रुकने से निर्धन उनका इलाज धमतरी के बठिना अस्पताल में चल रहा था ।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री वर्तमान विधानसभा उपाध्यक्ष एवं भानूप्रतापपुर विधानसभा के विधायक मनोज मंडावी का हृदय गति रुकने से निर्धन उनका इलाज धमतरी के बठेना अस्पताल में चल रहा था पूर्व में वे छत्तीसगढ़ शासन में राज्यमंत्री गृह, जेल परिवहन, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, विधि विधायी आवास, विमानन अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद रह चुके हैं बस्तर क्षेत्र में कांग्रेस के बड़े नेता के रूप में उनकी पहचान थी सरल सरल एवं सौम्य व्यवहार के होने के कारण काफी लोकप्रिय भी रहे उनके निधन पर कई वरिष्ठ लोगों ने शोक व्यक्त किया है

सर्चिंग के दौरान देवगांव जंगल में पुलिस-नक्सलियों के मध्य मुठभेड़

0

नारायणपुर दिनांक 15/10/2022 को जिला नारायणपुर से डीआरजी की पार्टी बंडापाल, किसकोड़ो, देवगांव, हुचारी की ओर गस्त सर्चिंग में रवाना हुई तभी अपराह्न देवगांव जंगल पहाड़ में पुलिस-नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हुआ l

मुठभेड़ में पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल पहाड़ का फायदा उठाकर भाग गए फायरिंग समाप्ति के घटना स्थल की सर्चिंग की गई जहा जगह जगह खून के धब्बे दिखाई दिए है, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि नक्सली को भारी नुकसान हुआ है तथा घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के दैनिक उपयोगी समान बरामद हुआ है सुरक्षा बल के सभी जवान सुरक्षित है। गस्त सर्चिंग जारी है।।

जामडी पाटेश्वर धाम के संतश्री रामबालक दास स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पट्ठाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने उत्तराखंड रवाना हुए

0

डौंडी लोहारा — स्थानीय जामडी पाटेश्वर धाम के संतश्री रामबालक दास महात्यागी ज्योतिष पीठ बद्रीकाश्रम के नए जगत गुरु के रूप में स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पट्ठाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने उत्तराखंड के लिए रवाना हुए। संतश्री रामबालक दास महात्यागी के साथ धाम के जयेश ठाकुर, विक्रम धुर्वे , पूसउराम लहरे, नारद राम साहू , राम जी सिन्हा तथा गोवर्धन साहू भी इस यात्रा के शामिल है।


उल्लेखनीय है कि अनंत विभूषित जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी के ब्रह्मलीन होने के पश्चात ज्योतिष पीठ बद्रीकाश्रम के नए जगत गुरु के रूप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती का पट्ठाभिषेक उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ जोशीमठ जो कि बद्रीनाथ से 40 किलोमीटर पर है वहां पर 17 अक्टूबर को होना तय हुआ है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ संत समिति के प्रमुख, बालयोगेश्वर संत राम बालक दास जी जामडी पाटेश्वर धाम आज देहरादून के लिए फ्लाइट से रवाना हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


पट्टाभिषेक कार्यक्रम के संबंध में में संतश्री राम बालक दास ने बताया कि बचपन से ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का साथ उन्हें मिला साथ ही कई बार उनका पाटेश्वर धाम एवं महायज्ञ में आगमन भी हुआ जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी के साकेत वास के पश्चात बड़े हर्ष की बात है कि एक क्रांतिकारी और प्रखर प्रवक्ता सनातन, अध्यात्म के प्रहरी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी को ज्योतिषमठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य पीठ पर आचार्य की गद्दी मिली इस अवसर पर पूरे भारत के संत एवं विद्वत जन जोशीमठ बद्रीनाथ में 17 अक्टूबर को एकत्रित होंगे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के विशेष आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ से संत समाज के प्रतिनिधि के रूप में बालयोगेश्वर संत राम बालक दास जी को भी बुलाया गया इस विशेष यात्रा में संत के साथ जयेश ठाकुर, विक्रम धुर्वे पुसऊराम लहरे, नारद राम साहू , राम जी सिन्हा , गोवर्धन साहू जी सम्मिलित होने जा रहे है ।

अब पारंपरिक खेलों से जुड़ेगी नई पीढ़ी : कश्यप

0


जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ग्रामीण ओलंपिक खेल महोत्सव का आगाज़

भानपुरी नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोटीकानेरा, गोलावंड, मडानार में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ग्रामीण ओलंपिक खेल महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने किया.
विधायक कश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें खेल भावना से खेलने को कहा.
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को विलुप्त होने से बचाने के लिए गांवों में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन की शुरुआत की है. पहले हम सभी लोग त्यौहारों में तरह – तरह के खेल खेलते थे, लेकिन नई पीढ़ी पारम्परिक खेलों से लगभग अनजान सी हो गई है. आज की पीढ़ी हमारे पारंपरिक खेलों को भूलती जा रही है. अब छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक नई पीढ़ी को राज्य की पुरानी खेल संस्कृति से जोड़ने का अच्छा माध्यम बनेगा. इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयाम, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, विधानसभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया, शिव कोर्राम, उमाकांत सेठिया, रति सोढ़ी, खेलसिंग ठाकुर, शंभू सोढ़ी, दया राम, पदम सिंह ठाकुर, जयमन पटेल व ग्रामीण तथा खिलाड़ी उपस्थित थे.

दिपावली के समय यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठक लिया गया

0


दिनांक 15.10.2022 दिपावली के मद्देनजर आज दिनांक 15.10.2022 को यातायात व्यवस्था/बाजार व्यवस्था के विषय पर व्यापारी संघ/ट्रक/बस/टैक्सी यूनियन संघ का लिया गया बैठक।

जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अगामी दिपावली पर्व के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण तरीके से दीपावली पर्व के आयोजन हेतु 06 स्थानों पर बनाया गया पार्किंग स्थल।

आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्किंग करने एवं व्यपारीयों से अपने दुकानों के सामने अनाधिकृत रूप से सामान लगाकर व्यवसाय नहीं करने की अपील किया गया।

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री प्रतीक चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बांगड़े, तहसीलदार बालोद श्री परमेश्वर मंडावी, यातायात प्रभारी श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी एवं थाना प्रभारी बालोद श्री नवीन बोरकर के उपस्थिति में आज दिनांक 15.10.2022 को अगामी दिपावली पर्व दिनांक 20.10.2022 से 26.10.2022 तक के मद्देनजर बालोद शहर में यातायात व्यवस्था/बाजार व्यवस्था के विषय पर स्थान यातायात कार्यालय बालोद के सामने व्यापारी संघ/ट्रक/बस/टैक्सी यूनियन संघ के अध्यक्ष, वाहन चालको एवं परिचालकों का मीटिंग लिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मीटिंग के दौरान दिनांक 20.10.2022 से 26.10.2022 तक बालोद शहर के व्यस्त मार्ग जैसे घड़ी चौक से सदर बाजार, बुधवारी बाजार एवं मधुचौक में मालवाहक वाहनों के प्रवेश को समय प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक निषेध किया गया है तथा शहर के 06 स्थानों सी मार्ट, सरदार पटेल मैदान, न्यायालय परिसर के सामने, महावीर स्कूल, बाल मंदिर स्कूल, कन्या शाला स्कूल में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंंग के रूप में चिन्हांकित किया गया है।


इस मीटिंग के दौरान व्यपारीयों को दिनांक 20.09.2022 से रात्रि 10.00 बजे के बाद एवं प्रातः 09.00 बजे के पुर्व तक सदर बाजार क्षेत्र में मालवाहक वाहनो से समानो के लोडिंग अनलोडिंग करने हेतु निर्देषित किया गया है। व्यापरियों से अनुरोध किया गया कि अपने दुकानों के सामने चारपहिया वाहनों की पार्किंग न करने दे एवं दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगावे साथ ही एक कैमरा का फोकस रोड़ की ओर करने हेतु आग्रह किया गया ताकि किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होने की स्थिति में सहयोग मिल सकें। जिला एवं पुलिस प्रषासन बालोद आम नागरिकों से अपील किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही अपने वाहनों की पार्किंग किया जाए एवं व्यपारियों/दुकानदारो के द्वारा अपने दुकानो, व्यवसाय के सामने अनाधिकृत रूप से सामान फैलाकर व्यवसाय नहीं करने की अपील की गई है। व्यपारियों/दुकानदारो को अपने दुकानो के सामने पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह रखने की हिदायत दी गयी। इस मीटिंग के दौरान बालोद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजू भाई पटेल, सचिव संजोग टावरी कोषाध्यक्ष सुनील रतन बोहरा, संरक्षक दीपचंद जैन, हरीष सांखला एवं सदस्य गण विक्रम लालवानी धीरज पटेल ट्रक परिवहन संघ के अध्यक्ष राजा चौहान एवं व्यापारीगण उपस्थित रहें।

MOST POPULAR

HOT NEWS