City Media - Page 972 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 972

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील

0

आज दिनांक 17.10.2022 को एम व्ही एक्ट के कुल 20 प्रकरण में समन शुल्क 6,000/- रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही । पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बांगडे के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में हमराह स्टाफ़ के आज दिनांक 17.10.2022 को बालोद शहर के जयस्तंभ चौक में यातायात पुलिस बालोद द्वारा बिना नंबर प्लेट, गलत नंबर प्लेट का व नियमाुनसार न लिखे होने एवं आड़े तिरछे लिखे होने वाले वाहनो के वाहन मालिकों को रोककर नंबर लिखाया गया, साथ ही चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने एवं दुपहिया वाहन में हेलमेट लगाने की समझाईश दिया गया।

चेकिंग कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट पहनने की समझाईश के साथ-साथ यातायात नियमों उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया गया है। चालानी कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों एवं वरिष्ठ जनों के साथ शिष्टाचार के साथ चेकिंग किया गया है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, मोबाईल से बात करना एवं मोटरयान अधिनियम् के विभिन्न धाराओं के उल्लघंन करने वाले चालको के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् निम्नानुसार चालानी कार्यवाही की गई है-

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

  1. मौके पर वाहन के कागजात पेष नहीं करना – 07 प्रकरण समन शुल्क 2100/-
  2. दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलना – 05 प्रकरण समन शुल्क 1500/-
  3. नंबर प्लेट का स्पष्ट व नियामानुसार न होना – 04 प्रकरण समन शुल्क 1200/-
  4. यातायात नियमों का पालन नहीं करना – 02 प्रकरण समन शुल्क 600/-
  5. नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना – 02 प्रकरण समन शुल्क 600/-

कुल प्रकरण 20 में समन शुल्क 6,000 रूपये

चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0


दिनांक -16.10.2022 थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) आरोपियो के पास से 2 नग चाकू किया गया जप्त । आरोपियों के विरूद्ध धारा 341,147, 148, 149, 294, 506 बी, 307 भादवि0 के तहत मामला दर्ज ।

विवरण :- विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अब्दुल मतीन कुरैशी पिता स्व. अब्दुल मजीद कुरैशी उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क0 24 राजहरा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.10.2022 के रात्रि लगभग 08.10 बजे इसका बेटा शब्बीर कुरेशी अपने दोस्त अरविंद सौरभ उर्फ लक्की के मोटर सायकल बुलेट में सेक्टर एरिया से नगर पालिका राजहरा

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

के पास स्थित अमृत तुल्य चाय दुकान जा रहे थे पुराना नगर पालिका के पास मुक्कू और बाडू ने मोटर सायकल को रुकवाया तब अरविंद ने मोटर सायकल रोका तब लिनेश बंसोड़े व मुकेश उर्फ मुक्कू ने शब्बीर को तुम हमारे साथ दुश्मनी क्यों रखते हो तुमसे बात करना है, कड़कर शब्बीर कुरैशी के दोनो हाथ को पकड़कर टेंकर के पीछे ले जाकर लिनेश बंसोड़े उर्फ बाडू, रुद्र पाण्डेय, मुकेश निर्मलकर उर्फ मुक्कू, रोहन उर्फ रिंकू एवं एक अन्य ने सभी ने शब्बीर कुरैशी को मां-बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर तुझे आज नहीं छोडेंगे तुम्हे आज जान से मार डालेंगे कहकर रुद्र पाण्डेय और रोहन उर्फ रिंकू ने शब्बीर का हाथ पकड़कर रखा था

और लिनेश बंसोड़े उर्फ बाडू व मुकेश निर्मलकर उर्फ मुक्कू एवं एक अन्य व्यक्ति अपने पास रखे चाकू से हत्या करने की नियत से शब्बीर कुरैशी के कमर, जांघ एवं कुल्हा में प्राण घातक हमला कर चोंट पहुंचाया है, जिसे उपचार हेतु शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई में भर्ती किये हैं, की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर वारा पंजीबध्द कर विवेचना लिया गया है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक बोनिफास एक्का जिला बालोद के मार्गदर्शन में थाना राजहरा एवं सायबर सेल बालोद टीम द्वारा आरोपियों की पता तलाश कर मिलने पर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिन्होने दिनांक घटना समय सदर को अपराध घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपीगण लिनेश बंसोड़े उर्फ बाडू व मुकेश निर्मलकर के कब्जे से एक-एक नग चाकू जप्त किया गया है, आरोपीगण निलेश बंसोड़े उर्फ बाडू, मुकेश उर्फ मुक्कु निर्मलकर, रूद्र पाण्डे पिता गणेश पाण्डे, रोहन दास मानिकपुरी उर्फ रिंकू को आज दिनांक 16.10.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
नाम आरोपी :-

  1. निलेश बंसोड़े उर्फ बाडू पिता सुनील बंसोड़े उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड फ० 21 रेल्वे कालोनी राजहरा
  2. मुकेश उर्फ मुक्कु निर्मलकर पिता स्व० लखन लाल निर्मलकर उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्र० 07 कालेज रोड: टीचर कालोनी राजहरा
    03 रूद्र पाण्डे पिता गणेश पाण्डे उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क0 05. 256 चौक राजहरा
  3. रोहन दास मानिकपुरी उर्फ रिंकू पिता देवदास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 09 डीएवी स्कूल के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0

बस्तर के विधायकों ने डाले वोट

0
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान करने पहुंचे थे रायपुर


जगदलपुर. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए सोमवार को हुए मतदान में संसदीय सचिव रेखचंद जैन समेत बस्तर संभाग के सभी विधायकों और पीसीसी सदस्यों ने हिस्सा लिया. इन लोगों ने रायपुर जाकर मतदान किया.


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में मतदान केंद्र बनाया गया था. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खड़गे एवं शशि थरूर के बीच मुकाबला हो रहा है. विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक केशकाल संतराम नेताम, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, वरिष्ठ नेता करण सिंह देव, नगर निगम की सभापति कविता साहू, छविन्द्र कर्मा, विमल सुराना, रुक्मिणी कर्मा, सुशील मौर्य , तूलिका कर्मा समेत बस्तर के डेलिगेट ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने में विश्वास रखती है. कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां लोकतांत्रिक तरीके से चुना जा रहा है वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दो लोगों ने मिलकर निर्णय ले लिया. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने स्थापना काल से ही लोकतांत्रिक मूल्यों और नीतियों पर चलती आ रही है.

पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत् वारंटियो पर बड़ी कार्यवाही

0


जिला-बस्तर जगदलपुर दिनाॅंक 17.10.2022 बस्तर विगत कई वर्षो से लगातर फरार थे स्थायी वारंटी शहर के अलग-अलग स्थानों से वारंटियों को किया गया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने 06 स्थायी वारंटियों को भेजा जेल
 नाम वारंटी-
1.पीयुष साव पिता स्व0 राजेन्द्र साव नि0 गंगानगर वार्ड जगदलपुर
2.राजा उर्फ दारासिंह पिता स्व0 निर्भय सिंह नि0 हिकमीपारा जगदलपुर

  1. उमाकांत जोशी पिता स्व0 राम नारायण जोशी नि0 ग्राम आसना जगदलपुर
  2. सुफला यादव पिता शिवलाल यादव नि0 डोकरीघाट पारा जगदलपुर
  3. निकिता यादव पिता सोनू नि0 डोकरीघाट पारा जगदलपुर
  4. मोहित त्रिपाठी पिता विनोद त्रिपाठी नि0 चांदनी चैक जगदलपुर
    –00–
    उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में शहर में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विगत कई वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को विशेष अभियान चला कर, गिरफ्तार किया गया है। जिस तारतम्य में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्षन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित किया गया।
    थाना कोतवाली जगदलपुर में मारपीट एवं आम्र्स एक्ट के मामलों में विगत कई वर्षो से लगातार फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पता तलाश कर, गिरफ्तार किया गया। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के 1.प्रकरण क्रमांक-1455/18, अपराध क्रमांक-310/2018 धारा 294,323,506,34 भादवि0 2.प्रकरण क्रमांक-67/2020 धारा 25,27 आम्र्स एक्ट 3. प्र0क्र0- 1684/21, अप0क्र0 523/2019 धारा 294,323,506,341,34 भादवि0 4. प्र0क्र0-1684/21, अप0क्र0 523/2019 धारा 294,323,506,341,34 भादवि0 5.प्र0क्र0-378/22, अप0क्र0 34/2022 धारा 294,506 भादवि0 तथा 6. प्र0क्र0-1766/21, अप0क्र0 533/2020 धारा 294,323,506 भादवि0 के प्रकरण में जारी स्थायी वारंटी पीयुष साव, राजा उर्फ दारासिंह, उमाकांत जोशी, सुफला यादव, निकिता यादव एवं मोहित त्रिपाठी जो घटना कारित कर लगातार फरार थे। जिसका पता तलाश दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु तुरंत टीम रवाना किया गया। जहाॅ पर टीम द्वारा वारंटियों को पता तलाश कर पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय में विधिवत् पेश किया गया है।
    महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारीः-
    निरीक्षक- एमन साहू
    सहा0उपनिरी0- नीलाम्बर नाग
    आरक्षक- प्रकाश नायक, युवराज सिंह ठाकुर

डीईओ बस्तर के खिलाफ गांवों के छात्र – छात्राओं ने खोला मोर्चा

0
  • नारायणपुर विधायक के पास गुहार लगाने पहुंचे सैकड़ों विद्यार्थी
  • मनमाने ताबदले के चलते बिना शिक्षक के हो गईं हैं अनेक शालाएं

जगदलपुर.जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर द्वारा नियम विरुद्ध किए गए शिक्षक – शिक्षिकाओं के ताबदले के दुष्परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं. रुपयों की उगाही के चक्कर में एक और दो शिक्षकीय शालाओं को भी नहीं बख्शा गया. ऐसी शालाओं के शिक्षकों को भी दूसरी शालाओं में स्थानांतरित कर दिया गया है. नतीजतन अनेक शालाएं अब पूरी तरह से शिक्षक विहीन हो गईं हैं. जिला शिक्षा अधिकारी के ऐसे तुगलकी फरमान के विरोध में विद्यार्थी अब सड़क पर उतरने लगे हैं. सोमवार को बस्तर विकासखंड के कई गांवों के विद्यार्थी अचानक सड़क पर उतर आए.हाल ही में बस्तर जिले की प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के 12 सौ शिक्षक – शिक्षिकाओं को पदोन्नत कर प्रधान पाठक बनाया गया. इन पदोन्नत शिक्षक शिक्षिकाओं को उनकी पूर्व शालाओं से हटाकर अन्य शालाओं में पदस्थ किया गया है. जिले में ऐसे दर्जनों स्कूल हैं, जहां के एक से अधिक शिक्षक पदोन्नत किए गए हैं. ऐसी ही पदोन्नति एक व दो शिक्षकीय शालाओं के भी शिक्षक शिक्षिकाओं को मिली है. नियमानुसार पदोन्नत शिक्षकों को उसी शाला में पदस्थ रखना चाहिए था, जहां वे सेवारत रहे हैं. मगर जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसा नहीं किया. वहीं पदोन्नति के चलते शिक्षक विहीन हो चली शालाओं में नए स्थानों से स्थानांतरित कर शिक्षकों की नियुक्ति करने की जरूरत भी जिला शिक्षा अधिकारी ने नहीं समझी. बताते हैं कि पदोन्नति तथा पदोन्नत शिक्षक शिक्षिकाओं की उनकी पसंदीदा शालाओं में पदस्थापना और ताबदले के नाम पर शिक्षक शिक्षिकाओं से जमकर उगाही की गई है. इसी फेर में शिक्षक विहीन तथा एकल व दो शिक्षकीय शालाओं के भी शिक्षकों का तबादला आंख मुंदकर कर दिया गया. इसका नतीजा यह हुआ कि जिले की पचासों शालाएं अब शिक्षक विहीन हो गईं हैं. बस्तर विकासखंड और बकावंड विकासखंड की शिक्षक विहीन हो चली अनेक शालाओं की जानकारी सामने आ चुकी है. इन शालाओं में पढ़ाई ठप पड़ गई है, विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होने लगा है. विद्यार्थियों और पालकों का आक्रोश फूटकर बाहर आने लगा है. इस संवाददाता ने आक्रोश के हालात के बारे में पहले ही प्रशासन को आगाह कर दिया था. इसी कड़ी मेंनारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित बस्तर विकासखंड के चेराकुर, गोंदिया, पालकांवड़ तथा अन्य अनेक गांवों के सैकड़ों विद्यार्थी सोमवार को सड़क पर उतर आए. ये छात्र छात्राएं नारेबाजी करते हुए नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप को अपनी व्यथा सुनाने और ज्ञापन सौंपने श्री कश्यप के गृहग्राम करंडोला पहुंचे थे. विधायक से छात्र छात्राओं की मुलाक़ात नहीं हो पाई, क्योंकि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में मतदान करने के लिए विधायक रायपुर रवाना हो चुके थे. विद्यार्थियों ने विधायक के कार्यालय में मौजूद लोगों को ज्ञापन दिया. खबर है कि इन सभी गांवों के विद्यार्थी जल्द ही चक्काजाम जैसा बड़ा आंदोलन भी कर सकते हैं. *बीईओ विहीन है दफ़्तर*बस्तर विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था बिन नाविक के नाव की तरह हो गई है. बिन मांझी के नाव किनारे पहुंच ही नहीं सकती, उसका डूबना तय रहता है. इसी तरह बस्तर विकासखंड में शिक्षा विभाग की नैया डूबती जा रही है. बस्तर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल को बीजापुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बना दिया गया है. इसके कारण बस्तर बीईओ कार्यालय अधिकारी विहीन हो गया है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी का पद खाली रहने से बस्तर ब्लॉक में शालाओं के संचालन की व्यवस्था गड़बड़ा गई है. अधिकारी के ना रहने से शिक्षक विहीन शालाओं की न तो जानकारी संकलित की जा पा रही है और न ही ऐसी शालाओं में शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था की जा सक रही है. विकासखंड स्तर पर ऐसी व्यवस्था करने का अधिकार बी ईओ को ही रहता है.

लाटाबोड़ में पीएम किसान समृद्धि केंद्र खुला, एक ही छत के नीचे मिलेगी किसानों को सभी सुविधा

0


किसानों को एक ही छत के नीचे खाज-बीज से लेकर लेकर कीटनाशक और मिट्टी की जांच (सॉयल टेस्टिंग) जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खोला गया । बालोद के लिए गौरव की बात है कि यह अवसर जिले के लाटाबोड़ गांव को मिला। इस केंद्र के उदघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्णकांत पवार जी जिला अध्यक्ष भाजपा बालोद ,अध्यक्षता पवन साहू जी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ,अतिविशिष्ट अतिथि के क्रम पर छगन देशमुख जी वरिष्ठ किसान नेता, तोमन साहू किसान मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष, श्रीमती कृतिका साहू जिला पंचायत सदस्य बालोद,वरिष्ठ नेता धरम साहू,मण्डल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा एवं ग्राम प्रमुख डोमार सिंह कुँवर ,कश्चित साहू ,क्यामल साहू,।

अतिथियों के द्वारा बताया गया कि किसान समृद्धि केंद्र से किसान उर्वरकों, कीटनाशकों की खरीदारी करने के साथ कई तरह के फार्म इक्विपमेंट, मशीनरी आदि भी किराए पर ले सकेंगे। इस केंद्र पर उन्हें कृषि से संबंधित परामर्श के साथ मिट्टी की जांच आदि की सुविधाएं पा सकेंगे। समृद्धि केंद्र से किसान वन नेशन वन फर्टिलाइजर प्रोग्राम के तहत भारत ब्रांड का फर्टिलाइजर खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं किसान समृद्धि केंद्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक भी किया जाएगा। लाटाबोड़ में संचालित किए जा रहे केन्द्र में अच्छी खेती और उपज बढ़ाने में मदद के लिए किसानों को कृषि परामर्श कृषि विज्ञान केंद्र व एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ परामर्श भी देंगे। हर माह या 15 दिन पर किसानों को कृषि परामर्श दिया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारि के साथ काफी संख्या के किसान साथी शामिल हुए। वही अंत में किसानों को सम्मान भी किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यक्रम के समाप्त होते ही किसानों के खाते में 2000 की किसान सम्मान निधि राशि भी प्राप्त हो गई।कार्यक्रम का संचालन पारादीप फॉस्फेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया गया।

बालोद जिले में नए तहसील की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

0

बालोद जिले में मार्री बंगला-देवरी तहसील की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा की गई इसके बाद देवरी ग्राम के ग्रामीणों द्वारा बरसते बारिश में चक्का जाम कर दिया एवं नारेबाजी करने लगे उनकी मांग थी कि देवरी को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जाना चाहिए किंतु मार्री के साथ देवरी को सम्मिलित किए जाने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है एवं विरोध स्वरूप घोषणा के तुरंत बाद ही बरसते बारिश में तिरपाल लेकर मुख्य मार्ग को चक्का जाम कर दिया आज 17 अक्टूबर 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा आमजनता को सहुलियत प्रदान करने

तथा राजस्व संबंधी समस्याओं के समय पर निराकरण सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक विक्रेन्द्रीकरण के तहत् आज बालोद जिलेवासियों को मार्री बंगला-देवरी के रूप में नई तहसील की सौगात दी है। भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल शुभारंभ कर जिले के डौण्डीलोहारा राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत मार्री बंगला-देवरी नवीन तहसील की घोषणा की है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहर में बटन चाकु लेकर लोगो को भयभीत करने वाले व्यक्ति पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0


जगदलपुर दिनाॅंक 17.10.2022 संजय मार्केट में बटन चाकु लेकर घुमने वाला व्यक्ति कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज। जप्त संपत्ति- एक बटन चाकु । नाम आरोपी-दिलीप रावट पिता स्व0 तीमन रावट उम्र 22 वर्ष निवासी नयामुण्डा तिरंगा चैक जगदलपुर।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अपराध करने के नियत से शहर में घुमने वाला एक व्यक्ति को बटन चाकु के साथ गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति उम्र लगभग 22 साल जो, संजय मार्केट में अवैध रूप से बटन चाकु लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर, भयभीत कर रहा है।
सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्षन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा संजय मार्केट में पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ पर अपना नाम दिलीप रावट पिता स्व0 तीमन रावट उम्र 22 वर्ष निवासी नयामुण्डा तिरंगा चैक जगदलपुर का होना बताया। जिसके कब्जे से एक बटन चाकु बरामद कर, जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू
सहा.उपनिरी. – सुधराम नेताम, मीना यादव
प्र.आर. – धरम कश्यप
आरक्षक – युवराज सिंह ठाकुर, आशीष ठाकुर।
–000–

ताबदले और पदस्थापना के लिए नहीं कराई गई काउंसिलिंग भी

0
  • बस्तर जिला शिक्षा विभाग में पार कर दी गईं मनमानी की सारी हदें
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसी जल्दीबाज़ी आखिर क्यों मचाई?
  • अब परेशान हो रहे हैं पदोन्नत और स्थानांतरित किए गए शिक्षक


अर्जुन झा
जगदलपुर. अफसरशाही और अंधेरगर्दी किसी सरकारी दफ़्तर में देखनी हो, तो कहीं और जाने की जरूरत नहीं है, जगदलपुर स्थित बस्तर जिला शिक्षा कार्यालय में सिर्फ एक नजर डाल लीजिए. सच्चाई आपकी आंखों के सामने होगी. इस दफ़्तर में मनमानी की सारी हदों को लांघते हुए विभागीय कार्यों और प्रक्रियाओं को अंजाम दिया जाता है. हाल ही में शिक्षकों की पदोन्नति और पदस्थापना तथा तबादलों में जो खेल खेला गया, उसकी गूंज अभी तक सुनाई दे रही है. अब नई बात यह सामने आई है कि पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों की पदस्थापना और अन्य शिक्षकों के ताबदले के पहले उनकी काउंसिलिंग भी नहीं कराई गई. इसे अंधेरगर्दी ही तो कहा जाएगा?
बस्तर जिला शिक्षा विभाग बीते कुछ दिनों से काफ़ी सुर्खियों में है. हाल के दिनों में बस्तर शिक्षा जिले की प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के 1200 शिक्षक – शिक्षिकाओं को प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत कर उनकी पदस्थापना अन्य शालाओं में की गई है. खबर है कि पहले पदोन्नति देने के मामले में वरिष्ठता क्रम और योग्यता की खुलकर अनदेखी की गई. धन उगाही के फेर में पात्र शिक्षकों को दरकिनार कर दिया गया. पदोन्नति देने के नाम पर शिक्षक – शिक्षिकाओं से जमकर वसूली की गई. इसके बाद पदोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना के लिए भी लेनदेन की चर्चा आम हो चली है. वसूली के काम में शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारियों और जिला शिक्षा कार्यालय के तीन बाबुओं को लगाया गया था. इनके माध्यम से शिक्षक शिक्षिकाओं से न्यूनतम एक एक लाख रु. की वसूली की गई. वसूली गई रकम का कुछ हिस्सा वसूली एजेंट के तौर पर काम करने वाले शिक्षा विभाग के तीनों बाबुओं और शिक्षक संघ के कथित पदाधिकारियों को कमीशन के रूप में दिए जाने की खबर है. पदस्थापना के लिए शिक्षकों से तीन शालाओं का विकल्प मांगने का विभागीय प्रावधान है. विकल्प मांगे जरूर गए, लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए. पचासों शिक्षकों को उनके द्वारा सुझाई गई किसी शाला में पदस्थ करने के बजाय ऐसी शाला में पदस्थ करने का फरमान जारी कर दिया गया, जिसके बारे में उन शिक्षकों ने सोचा भी नहीं था. स्थानांतरण के मामले में भी लेनदेन का खुला खेल खेला गया. शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग की शालाओं में कार्यरत शिक्षक – शिक्षिकाओं का तबादला मनमाने ढंग से किया गया. सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि पदोन्नत और स्थानांतरित शिक्षक शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग ही नहीं की गई. ना उनसे सुझाव लिए गए, ना ही उनकी शारीरिक दशा का ध्यान रखा गया. निःशक्त शिक्षक शिक्षिकाओं को सड़कों से जुड़े तथा आवागमन की सुविधा वाले गांवों की शालाओं में स्थानांतरित करने के बजाय सुविधा विहीन दूर दराज के गांवों में भेज दिया गया.
किसी भी मापदंड का पालन नहीं
पदोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना और शिक्षक – शिक्षिकाओं के स्थानांतरण में किसी भी विभागीय मापदंड का पालन नहीं किया गया. संचालक लोक शिक्षण ने पदस्थापना और ताबदले के लिए राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सरकुलर जारी किए थे. इसमें कहा गया है कि पदोन्नत शिक्षक- शिक्षिकाओं को उसी शाला में रखा जाए जहां वे कार्यरत हैं. शिक्षक विहीन और एकल शिक्षिकीय शालाओं में पदोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना को प्राथमिकता दी जाए, शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके मौजूदा विकास खंड की शालाओं में ही रखा जाए. जिला शिक्षा अधिकारी ने ठीक इसके उलट काम करते हुए पदस्थापना आदेश जारी कर दिए. शिक्षक शिक्षिकाओं को उनकी मूल शालाओं से हटाकर दूरस्थ शालाओं में पदस्थ कर दिया गया. शिक्षकों की बीमारी और शारीरिक असक्षमता का ध्यान ना रखते हुए उन्हें भी चिकित्सा तथा अन्य सुविधा से रहित गांवों में भेज दिया गया है. ऐसे शिक्षक अब बुरी तरह परेशान हो गए हैं.
पढ़ाई से वंचित हो गए हैं सैकड़ों विद्यार्थी
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लिए गए मनमाने फैसले ने सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य पर कुठाराघात कर दिया है. एकल शिक्षकीय शालाओं के पदोन्नत शिक्षक शिक्षिकाओं को उनकी मौजूदा शालाओं से हटाकर अन्य शालाओं में पदस्थ कर दिया गया है. इसके चलते जिले की पचास से अधिक शालाएं अब पूरी तरह से शिक्षक विहीन हो चली हैं. ऐसी शालाओं में विद्यार्थी रोजाना पहुंच तो रहे हैं, मगर मास्टर जी के ना रहने से उनकी पढ़ाई ठप पड़ गई है. शालाओं में विद्यार्थी खेलते कूदते समय गुज़ारते हैं. पढ़ाई बंद रहने से सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है. जिला शिक्षा अधिकारी के इस तुगलकी फैसले से पालकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पालक अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की मानसिकता बनाने लगे हैं. स्थिति किसी भी दिन विस्फोटक रूप ले सकती है.

ग्राम पंचायत कुंगारपाल में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक खेल का समापन

0

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का कुंगारपाल सरपंच शंकर कश्यप ने किया समापन किया

भानपूरी ग्राम पंचायत कुंगारपाल में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक खेल का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आयोजित पर मुख्य अतिथि के रूप में कुंगारपाल सरपंच शंकर कश्यप शामिल हुए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को एवं ग्रामीण अंचल के खेल प्रतिभा को निखारने के लिए छत्तीसगढ़ी ओलिंपिक खेल का शुभारंभ किया है। यह काफी सराहनीय है। इस दौरान गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी-दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई

इस कार्यक्रम में कुंगारपाल सरपंच शंकर कश्यप, गंगा कश्यप, विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप,केशव कश्यप, रुपेश कश्यप, पिंजू मौर्य, भगतु बघेल, गोवरधन कश्यप,लूदरु कश्यप, धनुरजय,सुकरु मौर्य, भीमसेन कश्यप,शिवराम कश्यप,मोनू कश्यप,ग्रामीणजन उपस्थित थे

MOST POPULAR

HOT NEWS