City Media - Page 976 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 976

जरूरतमंदों को समय पर सामाजिक सहायता योजनाओं का मिले लाभ: श्रीमती भेंड़िया

0
  • दिव्यागों और उभयलिंगी समुदाय को पहचान पत्र बनाने लगाएं शिविर
  • मैदानी क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं कसावट
  • कोरबा जिले में योजनाओं की संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर उप संचालक को निलंबित करने के दिए निर्देश
  • सुकमा, कोण्डागांव और महासमुंद के अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस
  • समाज कल्याण मंत्री ने की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा है कि जरूरतमंदों को समय पर सामाजिक सहायता योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दो माह के भीतर सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति दिखनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रीमती भेंड़िया आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं।

श्रीमती भेंड़िया ने समीक्षा बैठक में कोरबा जिले में योजनाओं की संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने और बैठक में अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए विभागीय उप संचालक बेलार मिंज बेक को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सुकमा के जिला अधिकारी की अनुपस्थिति, कोण्डागांव जिला अधिकारी द्वारा अधूरी जानकारी भेजने और महासमुंद के बहु विकलांग गृह के अधीक्षक को संस्था में बच्चों के कम प्रवेश पर भी गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कोण्डागांव और सुकमा के जिलाधिकारी सहित महासमुंद के बहु विकलांग गृह के अधीक्षक को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव और संचालक श्री रमेश कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि राज्य सरकार ने निराश्रितों, दिव्यांगों, उभयलिंगी समुदाय के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। इसका लाभ सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर मिलना सुनिश्चित करें। राज्य सरकार जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पैसा खर्च कर रही है, जिसका लाभ लोगों तक पहुंचना चाहिए। अधिकारी बेहतर काम कर के दिखाएं। दो महीने बाद काम-काज की फिर समीक्षा होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने और अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने शासकीय संस्थाओं में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए तृतीय लिंग समुदाय के प्रशिक्षित व्यक्तियों को लेने पर भी सहमती जतायी।

श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि दिव्यागों और उभयलिंगी समुदाय को पहचान पत्र प्रदान करने के लिए हर 15 दिन में शिविर लगाएं जाएं। लोगों तक शिविर की जानकारी के लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार करें, जिससे लोगों को शिविर की जानकारी मिल सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यागों की पहचान और उनकों योजनाओं के लाभ के लिए यूडीआईडी कार्ड बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस पर विशेष ध्यान देकर समय-सीमा में सभी दिव्यांगजन का पहचान पत्र बनाना सुनिश्चित करें। श्रीमती भेंड़िया ने सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित पेंशन योजना, डोर-टू-डोर सर्वेक्षण, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण, शासकीय संस्थाओं के विशेष विद्यालयों में प्रवेश, यूडीआईडी कार्ड वितरण, संस्थाओं को अनुदान, भारतमाता वाहिनी गठन की स्थिति सहित राज्य में संचालित वृद्धाश्रम, प्रशामक देख-रेख गृह और नशामुक्ति केन्द्रों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वेक्षण की प्रगति का मूल्यांकन करें और काम नहीं कर रही ऐजेंसियों पर कार्यवाही करें।

समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक विभागीय योजनाओं के माध्यम से मदद के लिए सक्रियता से काम करें। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं से सम्पर्क बढ़ाएं और लोगों तक पहुंचे। संस्थाओं को समय पर अनुदान देने की कार्यवाही पूरी करें ताकि जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि जिन दिव्यांजनों के यूडीआईडी कार्ड बन गए हैं, उन्हें आगामी सात दिनों के भीतर शिविर लगाकर वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही चिन्हांकित दिव्यांगजनों के कार्ड जल्द बनवाएं। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सभी जिलों के अधिकारियों सहित संचालनालय के प्रभारी अधिकारी भी मौजूद थे।

सिटू का भूख हड़ताल सिर्फ दिखावा, भारतीय मजदूर संघ

0

राजहरा खदान समूह के सीटू से सम्बद्ध श्रम संगठन ने राजहरा में कार्यरत सुरक्षा गार्ड्स के तीन सूत्रीय समस्याओं को लेकर 14.10.2022 से क्रमिक भूख हड़ताल करने बाबत ज्ञापन दिया है और समाचार के माध्यम से इसकी जानकारी सार्वजानिक की है। इस सम्बन्ध में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष एम.पी.सिंह ने जानकारी देते हुए बताया के वास्तविकता तो ये है के सीटू श्रम संगठन सुरक्षा गार्ड्स की समस्याओं को लेकर जिस क्रमिक भूख हड़ताल की बात कर रहा है वो केवल एक ढकोसला और दिखावा है। अपने जिन तीन सूत्रीय मांग को लेकर सीटू द्वारा दिनांक 14.10.2022 से क्रमिक भूख हड़ताल करने की बात की जा रही है उन समस्याओं पर बिंदुवार जानकारी देते हुए भा.म.सं. ने कहा कि –

(1) सीटू द्वारा वर्ष 2019 से उप मुख्य श्रमायुक्त केंद्रीय (रायपुर) के कार्यालय में एक औद्योगिक विवाद दायर की गयी थी जिसमें आईओसी राजहरा के सुरक्षा गार्ड्स को केंद्र सरकार द्वारा खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों के अर्ध-कुशल कामगार का वेतन दिलवाने की मांग की गयी थी। उक्त विवाद दो साल तक चलता रहा किन्तु कोई समाधान नहीं हो पाया। इस बीच भारतीय मजदूर संघ ने जनवरी 2022 में उप मुख्य श्रमायुक्त केंद्रीय (रायपुर) के कार्यालय में एक औद्योगिक विवाद दायर की जिसमें संघ ने इन सुरक्षा गार्ड्स को केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा गार्ड्स हेतु शहरों के आधार पर तय किये गए न्यूनतम वेतन दिलवाने की मांग की गयी थी। चूँकि दोनों श्रम संगठनों द्वारा की गयी मांग न्यूनतम वेतन से सम्बंधित थी अतएव उप मुख्य श्रमायुक्त केंद्रीय (रायपुर) ने दोनों प्रकरण को एक साथ जोड़कर सुनवाई की और अंततः दिनांक 22.06.2022 को संघ की मांग को सही मानते हुए सुरक्षा गार्ड्स के लिए क्लेम दर्ज करने का दिशा निर्देश दिया। उक्त बैठक में न केवल सीटू के पदाधिकारी उपस्थित थे बल्कि उन्होंने भी इस मामले में नोट शीट पर स्वयं भी हस्ताक्षर किये।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

किन्तु इसके बाद जहाँ भा.म.सं. ने अपने सदस्यों के लिए माननीय क्षेत्रीय श्रमायुक्त केंद्रीय (रायपुर) के कार्यालय में क्लेम फॉर्म जमा कर दिया वहीँ सीटू ने ऐसा नहीं किया। इस मुद्दे पर और स्पष्ट जानकारी देते हुए एम.पी.सिंह ने कहा कि शुरू से ही सीटू की मांग गलत थी क्योंकि कोई भी सुरक्षा कर्मी का कार्यक्षेत्र माइंस एक्ट और माइंस रूल के हिसाब से माइंस की परिभाषा के अंतर्गत नहीं आता है। इसका सबसे बड़ा सबूत यही है कि परिभाषित खदान क्षेत्र में काम करने वाले प्रत्येक कर्मी का, चाहे वह नियमित हो या ठेका कर्मी, खदान अधिनियम के तहत A-Form पंजीयन अनिवार्य है। जबकि आईओसी राजहरा में कार्यरत किसी भी सुरक्षा गार्ड्स का A-Form पंजीयन नहीं है क्योंकि कोई भी कर्मी परिभाषित खदान क्षेत्र में कार्यरत नहीं है।

यहाँ यह भी सोंचने की बात है कि सीटू जो वेतन दिलवाने हेतु इतना प्रपंच कर रहा है और जिस वेतन हेतु संघ ने वाद दायर की और माननीय उप श्रमायुक्त केंद्रीय ने क्लेम करने का दिशा निर्देश दिया है वो वेतन सीटू द्वारा मांगे गए और मांगे जा रहे वेतन से अधिक है। सीटू के इस प्रपंच से यह साफ़ हो जाता है कि सीटू प्रबंधन के गोद में बैठने हेतु अपने श्रमिकों का नुकसान करना चाहता है और उन्हें कम वेतन दिलवाकर प्रबंधन से वाहवाही लूटना चाहता है। जहां तक संघ की बात है तो संघ ने क्लेम जमा कर दिया है और उसपर सुनवाई भी जारी है। अगर वास्तव में सीटू श्रमिकों का हितैषी होता तो वो भी अबतक क्लेम जमा कर चुका होता किन्तु सीटू के नेताओं की नियत में खोट है जिसका खामियाजा सुरक्षा गार्ड भुगत रहे हैं। यहाँ यह भी गौर करने की बात है कि भा.म.सं द्वारा वाद दायरा करने के पश्चात केंद्र सरकार के लेबर एनफोर्समेंट अधिकारी ने भी खदान का दौरा किया और जांच करने के उपरान्त माननीय क्षेत्रीय श्रमायुक्त केंद्रीय (रायपुर) के समक्ष केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा गार्ड्स हेतु शहर के आधार पर तय किये गए वेतन सुरक्षा गार्ड्स को दिलवाने हेतु न केवल सिफारिश की बल्कि नियमानुसार 06 माह का क्लेम भी पेश किया है।
इन सब तथ्यों को सीटू के नेतागण भी जानते हैं किन्तु श्रेय लेने की होड़ में और प्रबंधन की गोद में बैठने की चाहत में ये लोग कर्मियों का नुकसान करने से भी बाज नहीं आते हैं। सीटू के नेतागण तो अपने द्वारा किये गए समझौते को, सार्वजानिक करना तो दूर की बात है, अपने ही श्रमिकों को नहीं दिखाते हैं। ऐसे में इनके नियत में छिपी खोट स्वयं उजागर हो जाती है।
(2) जहाँ तक खदान भत्ता और रात्रि पाली भत्ते की बात है तो इस मुद्दे पर भी सीटू द्वारा कर्मियों को बरगलाया ही जा रहा है क्योंकि इस मुद्दे पर संघ ने महाप्रबंधक कार्मिक (खदान मुख्यालय) से चर्चा की थी जिसपर उन्होंने यह कहा कि चूँकि उक्त ठेका भिलाई से संचालित हो रहा है अतः आईओसी राजहरा के सुरक्षा कर्मियों को खदान भत्ता और रात्रि पाली भाता देने हेतु अलग से स्वीकृति लेनी होगी जिसका प्रयास शुरू किया जा चुका है।
(3) जहाँ तक संवेदनशील जगहों पर गार्ड्स की कमी की बात है तरो इसके लिए भी सीटू के ही नेतागण जिम्मेदार हैं। ठेका शर्तों के मुताबिक हर दो माह में गार्ड्स का रोटेशन होना लिखा गया है किन्तु संघ की जानकारी के अनुसार आज आईओसी राजहरा में सीटू के कुछ नेतागण के करीबी रिश्तेदार सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं और उनके कार्यस्थल को सुरक्षित रखने हेतु सीटू द्वारा रोटेशन का विरोध किया गया और उसे बंद करा दिया गया। ऐसे में ये दिखावे की नौटंकी को बंद करते हुए सीटू के नेतागण सीधे तरीके से कर्मियों के हितार्थ क्लेम जमा करें और रोटेशन पद्धति को पुनः शुरू करें।
अंत में उन्होंने कहा कि दरअसल में सीटू एक ऐसा श्रम संगठन है जो केवल समस्या को पैदा करना और उसे जिन्दा रखने में विश्वास करता है। उसे समस्या के समाधान से कोई लेना देना नहीं है। सीटू द्वारा आह्वान किया गया उक्त क्रमिक भूक हड़ताल को केवल नौटंकी कहते हुए एमपी सिंह ने कहा कि जब समस्या समाधान की तरफ बढ़ रहा है तो ऐसे में समाधान के दिशा में न बढ़कर इस दिखावे की क्या आवश्यकता है इसका खुलासा सीटू के नेतागण करें। जहाँ तक संघ की बात है तो संघ ने क्लेम कर दिया है, सुनवाई जारी है और अगर सीटू के इस दिखावे की नौटंकी से सुरक्षा कर्मियों को अगर कोई नुकसान होता है तो संघ इस मामले तो समुचित न्यायलय के समक्ष रखते हुए प्रबंधन एवं सीटू को भी पार्टी बनाने से नहीं चुकेगा। एम पी सिंग केन्द्रीय अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ

तेलंगाना पुलिस के सामने क्या सत्य उजागर किया है सत्यम ने

0
  • नक्सलियों के साथ कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी से मचा सियासी बवाल
  • एक -दूसरे पर नक्सलियों से मिले होने का आरोप लगा रहे हैं कांग्रेस और भाजपा के नेता
  • तेलंगाना पुलिस को दिया गया सत्यम का बयान उजागर हो : सिंह


अर्जुन झा
जगदलपुर. बीजापुर जिले के एक युवा नेता की तेलंगाना में दो नक्सलियों के साथ गिरफ्तारी ने बस्तर संभाग में सियासी बवाल मचा दिया है. गिरफ्तार युवक केजी सत्यम को कांग्रेस का पदाधिकारी बताया जा रहा है. हालांकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सत्यम का कांग्रेस से किसी भी तरह का संबंध होने की बात से इंकार किया है. वहीं सत्यम की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेता एक – दूसरे पर नक्सलियों से मिले होने का आरोप लगा रहे हैं. आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच राज्य युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह ने सत्यम द्वारा तेलंगाना पुलिस के समक्ष दिए गए बयान का पता लगाने की अपील छत्तीसगढ़ सरकार से की है. वैसे माना जा रहा है कि सत्यम का बयान बीजापुर के कई नेताओं का सत्य उजागर कर सकता है.


करीब सप्ताह भर पहले पड़ोसी राज्य तेलंगाना के हनमा थाना की पुलिस ने बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के एक युवक को महिला नक्सलियों के साथ गिरफ्तार किया है. केजी सत्यम नामक यह युवक दोनों महिला नक्सलियों को उनका ईलाज कराने तेलंगाना के वारंगल ले जा रहा था. बताया जाता है कि केजी सत्यम बीजापुर जिला अंतर्गत भोपाल पट्टनम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री है तथा वह जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर का उपाध्यक्ष भी रह चुका है. सत्यम के महिला नक्सलियों के साथ तेलंगाना में पकड़े जाने की खबर जैसे ही बस्तर पहुंची, पूरे संभाग में जैसे सियासी तूफान ही खड़ा हो गया और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को तो कांग्रेस पर हमला बोलने के लिए बैठे बिठाए ही बड़ा हथियार मिल गया. ख़ासकर बीजापुर जिले के भाजपा नेता आक्रामक मुद्रा में आ गए. पूर्व विधायक महेश गागड़ा तथा अन्य भाजपा नेता कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी पर उतर आए. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि नक्सलियों के साथ कांग्रेस की सांठगांठ है और दोनों एक दूसरे की मदद करते हैं. वहीं भाजपा के हमलों के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से तुरंत बयान आ गया कि सत्यम कांग्रेस का सदस्य है ही नहीं तथा उससे कांग्रस का कोई लेनादेना भी नहीं है. बीजापुर के भाजपा नेताओं के आरोपों का जवाब देने के लिए बीजापुर के मौजूदा कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी और जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने बीजापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माना कि सत्यम कांग्रेस का कार्यकर्त्ता जरूर है, लेकिन नक्सलियों से बीजापुर के कांग्रेस नेताओं का कोई वास्ता नहीं है. इसके साथ ही विधायक श्री मंडावी ने भाजपा नेताओं को याद दिलाया कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब विधायक रहते महेश गागड़ा ने अपनी पार्टी के तात्कालीन मंडल अध्यक्ष गुट्टा राम को तब बचाने का प्रयास किया था, जब गुट्टाराम नक्सली को ईलाज के लिए ले जाते समय पुलिस ने पकड़ा गया था. श्री शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कई नेता नक्सलियों के हाथों मारे जा चुके हैं. झीरम घाटी में प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेताओं के साथ बीजापुर के हमारे नेता बुधराम राणा और विक्रम मांझी भी शहीद हुए थे. अगर नक्सलियों से कांग्रेस की सांठगांठ होती तो नक्सली हमारे नेताओं की हत्या क्यों करते? श्री मंडावी व श्री राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा और नक्सलियों के बीच गहरा रिश्ता है.
ठंड की दस्तक के बीच चढ़ा सियासी पारा
ठंड की दस्तक के बीच चल रहे इस तरह के आरोप – प्रत्यारोपों से बस्तर संभाग में सियासी पारा चढ़ने लगा है. आगामी विधानसभा चुनावों में नक्सलियों से मिलीभगत के मुद्दे को दोनों ही दलों के नेता एक – दूसरे के खिलाफ चुनावी हथियार के रूप में खुलकर इस्तेमाल करेंगे, यह तय है. बस्तर संभाग नक्सली समस्या से जूझ रहा है. बीजापुर जिला इस समस्या से कुछ ज्यादा ही ग्रसित है. ये सच है कि संभाग के अंदरूनी भागों में रहने वाले नेताओं, आम लोगों, व्यापारियों और शासकीय कर्मियों को मज़बूरीवश नक्सलियों के आगे झुकना पड़ता है और उनकी हर जायज नाजायज बातें व मांगें माननी ही पड़ती हैं. सियासी दलों के लोगों को तो एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का मौका मिलना चाहिए. ऐसे में चुनावों के समय इस तरह के आक्षेप के तीर छोड़ने से भला नेता कैसे चुकेंगे ? तय है कि अगले साल होने वाले चुनाव में यह मुद्दा हावी रहेगा.
सच्चाई सामने लाए सरकार
राज्य युवा आयोग के सदस्य एवं कांग्रेस के निष्कासित नेता अजय सिंह ने राज्य सरकार से केजी सत्यम क़ी गिरफ्तारी तथा तेलंगाना पुलिस में सत्यम द्वारा दिए गए बयान क़ी सच्चाई सामने लाने का आग्रह किया है. अजय सिंह ने सत्यम के कांग्रेस कार्यकर्त्ता होने या ना होने के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा बीजापुर विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बयानों को विरोधाभासी बताया है. उन्होंने कहा है कि पांच माह पहले तक सत्यम जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर का उपाध्यक्ष रहा है, फिलहाल वह संगठन के किस पद पर हैं, यह पता नहीं. श्री सिंह ने कहा है कि पूर्व विधायक महेश गागड़ा ने नक्सली सहयोगी मंडल अध्यक्ष गुट्टा राम को पुलिस कार्रवाई से बचाने की कोशिश की थी. जिस नक्सली को गुट्टा राम ईलाज के लिए ले जाते पकड़ाए थे, उस नक्सली से मेरी जेल में मुलाक़ात हुई थी. अजय सिंह ने कहा है कि जिस समय की यह घटना है उस समय वर्तमान कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे, तब उन्होंने इस मसले को पुरजोर तरीके से क्यों नहीं उठाया तथा जिला कांग्रेस कमेटी ने सत्यम के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की है ? अजय सिंह ने सवाल उठाया है कि सत्यम ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष ऐसा क्या बयान दे दिया है कि विधायक श्री शाह और जिला कांग्रेस कमेटी उस पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं. इससे पार्टी और सरकार की छवि धूमिल हो रही है. अजय सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से अपेक्षा की है कि सत्यम के बयान का पता लगाया जाए और यदि उसके बयान में किसी स्थानीय नेता का नाम आया हो तो उस नेता पर भी कार्रवाई की जाए.

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ब्लैक स्पॉट क्षेत्र बालोदगहन मरकाटोला में रोड़ किनारे उगे झाड़ियों की किया गया साफ सफाई

0
  • दिनांक 12.10.2022 को विषेश अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालकों पर एम व्ही एक्ट के कुल 65 प्रकरण में समन शुल्क 16,000/- रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही ।
  • आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के दिशानिर्देश, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बांगडे के मार्गदर्षन एवं यातायात प्रभारी श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में दिनांक 12.10.2022 को जिला बालोद के समस्त थाना/चौकी में विषेश अभियन चलाकर मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने निर्देषित किया गया, जिससे जिले में मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन करने वाले 65 लापरवाह वाहन चालकों पर वैधानिक कार्यवाही कर 16,000 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया

तथा यातायात बालोद पुलिस द्वारा मरकाटोला चौक के पास चेकिंग अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देष्य से सड़क किनारे अनियंत्रित रूप से उगे झाड़ियों की साफ सफाई का अभियान चलाया गया जिससे वाहन चलाने के द्वारा चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का स्पष्ट देखा जा सकें । यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट सीट बेल्ट का प्रयोग करने की समझाईश के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के उल्लंघन जैसे बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, रेड़ सिग्नल जंप करने पर चालानी कार्यवाही की गई है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भतरा समाज एवं नाई सेन समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक भवन हेतु जमीन मिलने पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया

0

भतरा समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन समेत एक दूसरे का मूंह मीठा कराकर खुशियां मनाई

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भतरा समाज एवं सर्व नाई सेन समाज समेत 14 समाजों को प्रदान की है सामाजिक भवन हेतु भूमि पट्टा

भतरा समाज एवं सर्व नाई सेन समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से सौजन्य भेंट कर सामाजिक भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो खुद एक किसान पुत्र हैं सामाजिक संगठनों एवं सामाजिक व्यवस्था के महत्व को समझते हैं इसलिए वे पूरे प्रदेश विभिन्न सामाजिक संगठनों को सामाजिक भवन हेतु भूमि एवं धन राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं जिसके परिपालन में कल 14 समाजों को भूमि पट्टा उपलब्ध कराया गया है

इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा की प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश तथा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के अथक प्रयासों से उनके सामाजिक भवनों के लिए जो भूमि प्रदान की गई है इसके लिए पूरा समाज माननीय मुख्यमंत्री जी प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हैं

इस अवसर पर भतरा समाज के संभागीय अध्यक्ष रतन कश्यप, जिलाध्यक्ष लैखन बघेल,सियाराम नाग,कुलधर गोयल, नरसिंह बघेल,सामसन कश्यप,रस्सीलाल कश्यप,दयाराम कश्यप,मानसाय बघेल,हरिबंधु नाग,तरु,परम बघेल,डमरू बघेल, घनश्याम नाग,रमेश कश्यप, गणेश गोयल, दशरथ नेताम, राजेंद्र बघेल,धर्म बघेल,रतिराम बघेल, प्रहलाद,सुखराम गोयल,जयराम गोयल एवं सर्व नाई सेन समाज के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, राधेश्याम श्रीवास,संदीप श्रीवास, वेंकट स्वामी,कृष्णा राव,रामा राव,वसंत राव,दंडासी,सत्य नारायण,भाष्कर राव,राजू,सियाराम ठाकुर,राजू भाई,गौरी,गुड्डू, जितेन्द्र,हरि समेत समाज प्रतिनिधि उपस्थित रहे

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नानगूर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में 95 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा के नानगूर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में 95 लाख 51 हजार रुपए के देव गुड़ियों के जीर्णोद्धार,सी सी सड़क निर्माण कार्य, एवं राशन दुकान सह गोदाम कार्य का भूमि-पूजन किया

जगदलपुर विधानसभा के नानगूर क्षेत्र के उलनार, चिलकुटी,जमावाड़ा 2, बड़े मुरमा ,बड़े बोदल ,जमागुडा 1,टोंडापाल एवं काकडवाडा ग्राम पंचायत में लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

ग्राम पंचायत उलनार में जलनी माता गुड़ी के जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख,सी सी सड़क 8.69 लाख ,उलनार के आश्रित ग्राम चिलकुटी में केमसाय डोकरा देव गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए,ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में फिरंता माता गुड़ी 3 लाख,राशन दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए,ग्राम पंचायत बड़े मुरमा में तिलक देई माता गुड़ी 3 लाख,जलनी माता गुड़ी 3 लाख रुपए,परदेशिन माता गुड़ी 3 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्य एवं सी सी सड़क निर्माण कार्य लागत 10.11 लाख 250 मीटर , बड़े बोदल में हिंगलाजिन माता गुड़ी 3 लाख एवं बोरिया माता गुड़ी 3 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्य एवं राशन दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य लागत 10 लाख ,ग्राम पंचायत जमावाड़ा 1 में परदेशिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख ,ग्राम पंचायत टोण्डापाल में भयरी बूढ़ी माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 5 लाख रुपए एवं सी सी सड़क निर्माण कार्य 200 मीटर लागत 6.06 लाख रुपए ग्राम पंचायत काकडवाडा में देव गुड़ी जीर्णोद्धार 5 लाख रुपए,भेलवाभाटा हिंगलाज माता गुड़ी 3 लाख रुपए एवं राशन दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर माता गुड़ी के जीर्णोद्धार कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गई है माता गुड़ी हमारी संस्कृति एवं आस्था के केंद्र हैं हर सुख दुख में हम सभी पहले अपने देव गुड़ियों में जाते हैं अतः हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है इसके अलावा ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है जिन ग्राम पंचायतों में राशन दुकान एवं भंडारण हेतु गोदाम नहीं है वहां दुकान एवं गोदाम निर्माण कार्य कराया जा रहा है विभिन्न पंचायतों में विधायक निधि एवं विभिन्न निधियों से सी सी सड़क सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, सुनील दास, फूलसिंह बघेल, राधामोहन दास,आरून दास, हरिहर सेठिया,राजमन कश्यप,सामनाथ नाग,जय कुमार, जयराम,शंकर नाग इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, मनोनीत पार्षद हरीश साहू, सरपंच उलनार वर्मा पुजारी, सरपंच जमावाड़ा 2 ललित कश्यप, सरपंच बड़े मुरमा शिवम् कश्यप, सरपंच बड़े बोदल गंगाराम कश्यप, सरपंच जमावाड़ा महेश्वरी नाग सरपंच टोण्डापाल धनमती नाग समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

डीएवी स्कूल के खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

15 स्कूलों के 500 सौ से अधिक बच्चों ने विभिन्न खेलों में लिया भाग

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया एवं हारने वाले बच्चों का हौसला अफजाई की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने डीएवी स्कूल संगठन के ” डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स ” खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए एवं पुरस्कार वितरण किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बच्चों के मानसिक विकास के लिए खेल भी आवश्यक है केवल पढ़ाई से ही नहीं वरन खेलों से भी व्यक्तितव का विकास होता है खेल हमें जीवन के अनुशासन को कायम रखने में मदद करता है उन्होंने बच्चों से कहा की खेल में कोई दो लोग या दो टीम खेलती है कोई एक जीतता है पर दूसरा सीखता है और सीखने का नाम ही खेल है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से लगातार खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है शहर में आज विश्व स्तरीय खेलकूद सुविधा उपलब्ध है

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू नगर निगम में मनोनीत पार्षद हरीश साहू इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह युवा कांग्रेस की नेता शाइमा अशरफ ,एस नीला डीएवी स्कूल संगठन से ए आर ओ चेतना शर्मा, शैलेष सिंह,पी एल वर्मा, गोपीनाथ साहू, एन एम राय, दीपक दास,अभीजीत मंडल,मृत्यूंजय पानीग्राही समेत स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं समेत बच्चे उपस्थित रहे ।

अफसरों ने शिक्षा विभाग को बना लिया है चारागाह : अभाविप

0
  • एबीवीपी ने पदोन्नति – पदस्थापना में वसूली की जांच की मांग उठाई
  • ज्वाइंट डायरेक्टर की मौत को बताया संदेहास्पद, सौंपा ज्ञापन


जगदलपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा है कि जिले में पदस्थ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अवैध तरीके से धन उगाही के लिए विभाग को चारागाह बना लिया है. विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है. परिषद ने कहा है कि शिक्षकों की पदोन्नति और पदस्थापना में की गई अवैध वसूली की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच तथा भ्रष्ट अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल ने परिषद के जिला संयोजक वरुण साहनी के नेतृत्व में बस्तर जिले के शिक्षा विभाग के अधीन शिक्षकों की पदोन्नति एवं पदस्थापना में हुए भ्रष्टाचार की जांच और इस कृत्य में शामिल अधिकारी – कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को शालेय शिक्षा मंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा |
परिषद के जिला संयोजक वरुण साहनी ने कहा है कि लगातार खबरें सामने आ रही हैं कि शिक्षकों की पदोन्नति एवं पदस्थापना में विभाग के अफसरों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया है. इस कृत्य में जिले के अफसर स्कूली शिक्षा विभाग के उच्च अफसर भी शामिल हैं. श्री साहनी ने आरोप लगाया है कि खुद को आदिवासियों का हितैषी बताने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस आदिवासी बहुल क्षेत्र के बच्चों की प्राथमिक शिक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए उनके जीवन को अंधकारमय करना चाहती है. लगता है सरकार ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रखी है. अधिकारी बेखौफ़ होकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग में करोड़ों घोटाला बड़े अधिकारी करते हैं और जब भांडा फूटता है, तो उसका ठीकरा बीईओ पर फोड़ दिया जाता है. शिक्षा विभाग को कमाई का जरिया बना लिया गया है. साहनी ने कहा है कि भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ होने के बाद विगत सितंबर माह में शिक्षा विभाग के एक संयुक्त संचालक ने आत्महत्या कर ली थी. जब विवाद बढ़ गया तो जांच कमेटी बैठाई गई है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला कलेक्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के राजयपाल, स्कूल शिक्षा मंत्री, राज्यपाल एवं मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द जांच कर जो भी अधिकारी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं उन पर सख्त कार्रवाई की मांग कीहै. ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सह मंत्री निखिल मरावी, जगदलपुर नगर मंत्री यश ध्रुव, शैलेश ध्रुव, लुप्तेश्वर ठाकुर, कमलेश नाग, शंकर शर्मा, रूपसाय बघेल, विशाल कश्यप, प्रेम, उदय ठाकुर बंसी नाग, भरत कश्यप एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

भारतीय मजदूर संघ द्वारा ठेका श्रमिक के समस्याओं को लेकर सीजीएम से की मुलाकात

0

आज बी.एम.एस का प्रतिनिधि मंडल ठेका कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने के लिए सी जी एम समीर स्वरूप से भेंट कर चर्चा किया गया।जिसके लिए सी जी एम साहब ने निर्णय लेकर समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। 1 केंद्रीय सी एल सी के द्वारा ठेका श्रमिकों के महगाई भत्ते में वृद्धि की गई है जिसे देने में ठेकेदार आनाकानी कर रहे थे ।इस पर सी जी एम साहब ने कल दिनांक 13/10/22को ठेकेदारों को बुलाकर मीटिंग में बढ़ा हुआ वेतन दिलवाने की बात कही।


2. प्रतिनिधि मंडल द्वारा दल्ली माइंस के सी एस डब्ल्यू प्लांट में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को विगत 15 ;20वर्ष पूर्व से मिल रही सुविधाओं के कटौती का मुद्दा उठाया गया जिस पर भी सी जी एम साहब ने सकारात्मक निर्णय लेने की बात कही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


3. विभिन्न ठेके का बकाया भुगतान के सम्बंध में भी सकारात्मक निर्णय की बात कही जैसे बोनस, अर्जित अवकाश का बकाया राशि का भुगतान दीपावली पर्व के पूर्व दिलाने की बात कही।
प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय अध्यक्ष बी एम एस के एम पी सिंह, सचिव लखन चौधरी स्थानीय अध्यक्ष किशोर कुमार माइती, जिला मंत्री मुश्ताक अहमद जी शामिल थे।

दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में दुर्गामंदिर में भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक

0

आज दिनांक 11 अक्टूबर को दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में रेलवे कॉलोनी के दुर्गा मंदिर में जाकर भगवान शिव को जल चढ़ा कर आशीर्वाद लिया एवं मंदिर के महाराज जी का सम्मान शाल और श्रीफल से किया गया उज्जैन महाकाल कारी डोर का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके कर कमलों से हुआ

जिसका सीधा प्रसारण को दल्ली राजहरा मंडल के भाजपा पदाधिकारी ने एक जगह एकत्रित होकर एलईडी टीवी के माध्यम से प्रसारण देखा जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल, मंडल मंत्री रमेश गुर्जर ,जिला युवा मोर्चा मंत्री सोनू ठगेल ,युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बंटी चोपड़े, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दमन दीप सिंग, निलेश श्रीवास्तव, दादू गुप्ता, प्रणव साहू, शंकर साहू, हिमांशु बाघ, अर्जुन राय, सुमित जैन, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS