City Media - Page 977 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 977

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले पर राजहरा पुलिस की कार्यवाही

0

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक बोनिफास एक्का जिला बालोद के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 12.10.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि मेन रोड में बाबी रेडियो वाले के नया निर्माणाधीन मकान के पास एक मनोज गुप्ता नाम का व्यक्ति थैला में शराब रखकर लोगो को बेच रहा है

कि मुखबीर सूचना के मुताबिक बताये स्थान पर दबिस दिया जहां एक व्यक्ति पीला रंग के थैला में वजनदार सामान रखा हुआ मेन रोड राजहरा में बाबी रेडियो वाले के निर्माणाधीन मकान के पास मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम मनोज कुमार गुप्ता पिता स्व0 राम प्यारी गुप्ता उम्र 40 साल सा0 वार्ड क्र0 3 टेबलर सेट राजहरा का रहना बताये, उनके पास थैले की तलाश करने पर 18 पौवा सील बंद हालत में प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरा हुआ तथा एक नग पौवा खुला जिसमें आधा लगभग 90/100 एमएल शराब भरा हुआ कुल मात्रा 3,340 बल्क लीटर कीमती 1480 रूपये जुमला कीमती 1980 रूपये को जप्त कर 34(1) क, ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, प्र0आर0 713 प्रेमसिह राजपूत, आर0 202 संदीप यादव , 1279विवेक शही, 314 भुनेश्वर यादव, आर0 440 धर्मेन्द्र सेन की सहारनीय भूमिका निभाई ।
नाम आरोपी – मनोज कुमार गुप्ता पिता स्व0 राम प्यारी गुप्ता उम्र 40 साल सा0 वार्ड क्र0 3 टेबलर सेट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 जप्त संपत्ति – 18 पौवा सील बंद हालत में प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरा हुआ तथा एक नग पौवा खुला जिसमें आधा लगभग 90/100 एमएल शराब भरा हुआ कुल मात्रा 3,340 बल्क लीटर कीमती 1480 रूपये जुमला कीमती 1980 रूपयेे ।

शिक्षा विभाग में हुई भ्रष्टाचार पर जाँच हेतु अभाविप बस्तर ने जिला कलेक्टर को सौंपी ज्ञापन

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर द्वारा बस्तर जिले के शिक्षा विभाग के अधीन शिक्षकों की पदोन्नति एवं पदस्थापना में हुई जमकर भ्रष्टाचार को लेकर जांच हेतु जिला कलेक्टर को स्कूली शिक्षा मंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा | जिला संयोजक साहनी ने बताया कि
समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में लगातार खबरें प्रकाशित हों रही हैं कि शिक्षकों की पदोन्नति एवं पदस्थापना को लेकर विभाग में अफसरों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया हैं जिसमें जिले के अफसर से लेकर स्कूली शिक्षा विभाग के उच्च अफसर तक शामिल है|
अपने आप को जनजाति हितेषी बताने वाली हां सरकार उनके प्राथमिक शिक्षा में खिलवाड़ करते हुए उनके जीवन को अंधकारमय करना चाहती है शिक्षा विभाग में करोड़ों घोटाला करती है और जब भांडा फूटता है तो उसका ठीकरा बीईओ पर डाल दिया जाता है एक तरह से शिक्षा विभाग को कमाई का जरिया बनाया गया है मालूम हो कि भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ होने के बाद विगत सितंबर माह में एक संयुक्त संचालक के ऑप्शन आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद यह मामला सामने आया था जब विवाद बढ़ गया तो जांच कमेटी बैठाई गई हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कलेक्टर के माध्यम से स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, राज्यपाल महोदया छ.ग.शासन एवं मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द जांच कर जो भी प्रशासनिक अधिकारी इस भ्रष्टाचार में शामिल हो उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की | ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सह मंत्री निखिल मरावी, जगदलपुर नगर मंत्री यश ध्रुव, शैलेश ध्रुव, लुप्तेश्वर ठाकुर, कमलेश नाग, शंकर शर्मा, रूपसाय बघेल, विशाल कश्यप, प्रेम, उदय ठाकुर बंसी नाग, भरत कश्यप एवं अन्य कार्यकर्ता उपस ।

फरसा गुड़ा में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का हुआ आयोजन

0

भानपुरी – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने और लोगों में खेल के प्रति जागरूक लाने के लिए शुरू की गई है छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का आज फाइनल मुकाबला आज विकासखंड बस्तर के ग्राम पंचायत फरसा गुड़ा में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया खेल में जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों और यूथ क्लब के सदस्य शामिल हुए छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के माध्यम से गांव में पारंपरिक खेल जैसे गिल्ली डंडा दौड़ पिठुल रस्साकशी फुगड़ी भंवरा खोखो सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के प्रांगड़ में गणमान्य नागरिक नारायणपुर विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र देवांगन, कोषाध्यक्ष फाल्गुनी बघेल, सदस्य जागेश्वर देवांगन रेफरी जागेश्वर कश्यप , सिवसंकर कार्तिक बघेल ,यवम युथ क्लब के सदस्य एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

शिक्षा विभाग के अफसरों पर अब गिरेगी कार्रवाई की गाज

0
  • आर्थिक गड़बड़ियों और पदोन्नति व पदस्थापना में लेनदेन का मामला
  • लोक शिक्षण संचालनालय बस्तर ने भेजी चार सदस्यों वाली टीम
  • जिला शिक्षा अधिकारी और कुछ बीईओ भी आ गए हैं कटघरे में
  • वसूली कांड में शिक्षक संघ के भी कुछ पदाधिकारियों का है रोल

जगदलपुर. बस्तर जिले के शिक्षा विभाग में बरती गई आर्थिक अनियमितताओं तथा 12 सौ शिक्षकों की पदोन्नति एवं पदस्थापना में हुई वसूली के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी तथा कुछ विकास खंड शिक्षा अधिकारियों और डीईओ कार्यालय के बाबुओं पर जल्द ही कार्रवाई की गाज गिरने वाली है. मामलों की जांच के लिए संचालक लोक शिक्षण छ्ग ने चार सदस्यों वाली उच्च स्तरीय टीम को बस्तर भेजा है. टीम अभी पड़ताल में जुटी हुई है. खबर है कि निष्पक्ष जांच होने पर जिला शिक्षा अधिकारी, कुछ खंड शिक्षा अधिकारी तथा जिला शिक्षा कार्यालय के तीन बाबू कार्रवाई के दायरे में आ जाएंगे.
शिक्षा विभाग बस्तर जिले के अधीन विभिन्न विकास खंडों में शासन के अलग अलग मदों से प्राप्त राशि का जमकर दुरूपयोग किया गया है. अधिकारियों ने सरकारी रकम की आपस में बंदरबांट कर ली है. जब यह मामला अखबारों की सुर्खियों में आया तब संचालक लोक शिक्षण जांच का आदेश जारी कर जांच के लिए चार उच्च अधिकारियों की टीम बस्तर भेजी है. चर्चा है कि डीईओ के संरक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी ने आर्थिक अनियमितता को अंजाम दिया है. वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति के मामले में भी बड़े पैमाने पर धन उगाही की बात सामने आई है. पदोन्नत शिक्षकों को उनकी पसंद की शालाओं में पदस्थ करने के नाम पर एक से डेढ़ लाख रुपए वसूले जाने की चर्चा है. इस वसूली कांड में जिला शिक्षा कार्यालय के तीन बाबुओं तथा शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारियों ने अधिकारी के एजेंट के रूप में वसूली की है. लेनदेन के चलते पदोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना के लिए शालेय शिक्षा विभाग छ्ग शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मापदंडों का बस्तर जिले में पालन नहीं किया गया है. इस मुद्दे को भी संचालक ने गंभीरता से लिया है. शिक्षा जिला बस्तर के अधीन प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के 1200 शिक्षक शिक्षिकाओं को पदोन्नत कर प्रधान पाठक बनाया गया है. पहले पदोन्नति देने के नाम पर इन शिक्षक शिक्षिकाओं वसूली गई. इसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालयों की शालाओं में पदस्थापना देने के नाम पर उनसे मोटी रकम की डिमांड की गई |

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर बालोद के अटल आवास की आकास्मिक चेकिंग

0
  • अटल आवास में निवासरत संदिग्ध लोगो की जांच कर लोगो को साइबर क्राईम जागरूकता, ठगी व अभिव्यक्ति एप सहित संदिग्ध लोगो का परिसर में आने पर पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया।

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थाना बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर सेल एवं थाना बालोद पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा कुंदरूपारा स्थित अटल आवास का सुबह 05ः00 बजे आकस्मिक चेकिंग किया गया।

जो भी वहां वर्तमान में निवासरत है उनका आधार कार्ड एवं मूल निवास उनके आय के साधन के संबध में जानकारी प्राप्त किया गया। अटल आवास परिसर में अवैध रूप से आकर संदिग्ध लोगों के रहने पर पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया। सभी को बारिकी से चेक किया गया । सभी लोगों को बच्चा चोरी संबंधी अफवाह के बारे में बताया गया । साथ साथ साइबर क्राईम जागरूकता ,आनॅलाईन ठगी एवं अभिव्यक्ति एप के संबध में जानकारी दिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतू एक्टीवा से अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनिफास एक्का जिला बालोद के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 11.10.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि देव कुमार ने अपने होण्डा एक्टीवा वाहन क्रमाक सीजी 24 एस 1065 मे अवैधरूप से अधिक मात्रा मे शराब बिक्री हेतु ले जा रहा है कि सूचना पर वार्ड क्र 13 लोडिग क्वाटर रोड राजहरा के पास गया मुखबीर सूचना के मुताबिक भठ्ठी की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम देव कुमार विश्वकर्मा पिता सोनू विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष साकिन वार्ड क्र 22 मछली मार्केट राजहरा का होना बताया तथा होण्डा एक्टीवा सीजी 24 एस 1065 मे एक खाखी/कत्थ रंग के झोला मे सामान रखा था जिसे तलाशी करने पर 50 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 4000 रूपये एवं होण्डा एक्टीवा पुरानी कीमती 15000 रूपये जुमला 19000 रूपये को जप्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वीना यादव, प्र0आर0 378 संतोष शर्मा, प्र0आर0 713 प्रेमसिह राजपूत, आर0 202 संदीप यादव , 1279विवेक शही, 314 भुनेश्वर यादव , 440 धर्मेन्द्र सेन की सहारनीय भूमिका निभाई । नाम आरोपी – आरोपी देव कुमार विश्वकर्मा पिता सोनू विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष साकिन वार्ड क्र 22 मछली मार्केट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 जप्त संपत्ति – 50 पौवा देशी मदिरा प्लेन 9,000 बल्क लीटर किमती 4000 रू एवं वाहन होण्डा एक्टीवा क्रमांक सीजी 24 एस 1065 पुरानी इस्तेमाली किमती 15,000 रू जुमला कीमती 19000.00 रुपये।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना बालोद की संयुक्त कार्यवाही

0
  • पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर 325 पौव्वा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
  • अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ बालोद पुलिस का अभियान जारी रहेगा

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन न पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम पाकुरभाट आर.टी.ओ ऑफिस के सामने मेन रोड के पास आरोपी जमीर खान पिता बब्बर खान वार्ड क्र 7 जवाहर पारा बालोद के द्वारा 03 नग राजश्री बैग में रखे 325 पौव्वा देषी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एम.एल जुमला 28500 बल्क लीटर को पुरानी स्कुटी से परिवहन कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 0/2022 धारा 34(2) कायम कर विवेचना किया जा रहा है।

      आरोपी का नाम व पता- जमीर खान पिता बब्बर खान वार्ड क्र 7 जवाहर पारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद(छ.ग.)
   अवैध शराब एवं आरोपी के गिरफ्तारी में प्रभारी थाना बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक
दिलेष्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, असवन कुमार चुरेन्द्र, आरक्षक आकाश दुबे आरक्षक विपिन गुप्ता राहुल मनहरे का सराहनीय भूमिका रहा।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

डौंडीलोहारा में हुआ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन, समापन पर पहुंची मंत्री अनिला का हुआ बैंड बाजे से स्वागत

0

डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया। जिसके समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग के मंत्री अनिला भेड़िया पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत विद्या शर्मा, मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा, हस्तीमल सांखला, गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा, माधव गिरी गोस्वामी जनपद सदस्य, प्रकाश शर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति महाविद्यालय, विकास लोढ़ा एवं समस्त पार्षद साथी अनीता साहू, सोहद्रा देवांगन, झुमुक कोसमा, अशोक चनाप, ममता शर्मा, दसोदा भुआर्य, रहिमत कोसमा, सुभद्रा टांडेकर उपस्थित रहे। मंत्री के आगमन पर जोर शोर से बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती भेड़िया ने शासन द्वारा शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक योजना की सराहना की और कहा कि हमारे प्राचीन खेलों के संरक्षण को लेकर भूपेश सरकार ने यह अनूठा कदम उठाया है। लोग पुराने खेलों की ओर लौट रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने भी शासन की नरवा, गरवा, घुरवा योजना की तारीफ की। आयोजन में शिक्षा विभाग से स्वामी आत्मानंद स्कूल, बालक हायर सेकेंडरी स्कूल, कन्या मिडिल स्कूल, बालक प्राथमिक शाला, शासकीय प्राथमिक शाला टिकरापारा के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान, उप अभियंता भानु प्रकाश घोष, पंकज चंद्राकर, अमित श्रीवास, महेंद्र साहू, भानु प्रकाश पटेल, रामयश पटेल, पुरुषोत्तम चंद्राकर, राम गुलाल सिन्हा, नीलकंठ पटेल, प्रकाश ठाकुर ,गोविंद उइके सहित सफाई कर्मियों व निर्णायकों का योगदान रहा। मंच संचालन ख़िलेश्वर गंजीर व एनुका सार्वा ने किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्य निर्णायक की भूमिका पीटीआई सर सौरव शर्मा , हेमंत साहू ने निभाई। समस्त विजेता प्रतिभागियों को मंत्री अनिला भेड़िया ने पुरस्कृत किया। जिसमें बाटी,बावरा ,रस्साकसी,संकरी,गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़,लंगड़ी दौड़,सौ मीटर दौड़ लंबीकुद ,खो खो, कबड्डी, फुगड़ी, बिल्लस,,पिपुल व अन्य छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल सामिल रहे, राजीव मितान क्लब के संरक्षक लोकेश्वरी गोपी साहू और अध्यक्ष नारायण सिन्हा व शोभा राजपूत कमलेश सिंह टाक सचिव अनिता सिन्हा व टीम ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर आगमन के लिए आभार जताते हुए सम्मानित किया। इसके पूर्व उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष व राजीव युवा मितान क्लब के संरक्षक लोकेश्वरी गोपी साहू थी। इस आयोजन में 14 तरह के लुप्त हो रहे खेलों को शामिल किया गया था। जिनमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उद्घाटन की अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ने की।

विशेष अतिथि स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य अनीता सिंग, बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य वाईके दिल्लीवार, नगर पंचायत के पार्षद अनीता साहू, सोहद्रा देवांगन, रहिमत कोसमा, सोहद्रा टांडेकर, दसोदा भूआर्य, विकास लोढ़ा युवा नेता, मूलचंद शर्मा प्रांत अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, गोपी साहू नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, समस्त निर्णायक, शिक्षक शिक्षिकाएं प्रतिभागी और वरिष्ठ नागरिक की उपस्थिति रही।

बीके इंजीनियरिंग कॉर्पो. ने शुरू किया नगरनार संयंत्र में अपना असली रंग दिखाना

0
  • बस्तर की उम्मीदों के पर कतरने लगी है बीके इंजीनियरिंग कंपनी
  • अपने पेटी कांट्रेक्टरों के लाखों रु. का भुगतान दो साल से अटकाया
  • नगरनार एनएमडीसी में काम कर रहा है भिलाई का औद्योगिक समूह
  • कंपनी के गेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं महिला पुरुष ठेकेदार

अर्जुन झा

नगरनार . भारत सरकार बस्तर के नगरनार में बड़ा इस्पात संयंत्र लगाने जा रही है. इस प्रस्तावित संयंत्र ने बस्तर के लोगों की उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं. ये उम्मीदें अभी हल्की उड़ान भर ही रही थीं कि भिलाई के एक बड़े औद्योगिक समूह ने बस्तर की उम्मीदों के पर कतरना और प्रस्तावित नगरनार इस्पात संयंत्र के आकार लेने से पहले ही अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है. बीके इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन ने अपने उन पेटी कांट्रेक्टरों के लाखों रुपए रोक रखे हैं, जो बस्तरिहा मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं. अपनी बकाया रकम के लिए दो साल से भटक रहे ये ठेकेदार अब बीके कंपनी के गेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं. मजदूरों और बस्तर के लोग सवाल उठा रहे हैं कि बीके ग्रुप जब अभी से ही इस तरह का गैरजिम्मेदाराना और असहयोगात्मक रुख अपना रहा है तो भविष्य में उसके श्रमिक हितैषी रहने की उम्मीद कैसे की जा सकती है ?

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार बस्तर के नगरनार में एक बड़े इस्पात संयंत्र की स्थापना कर रही है. सरकार ने संयंत्र स्थापना के प्रारंभिक कार्यों को पूरा कराने की जिम्मेदारी अपने एक उपक्रम राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ( एनएमडीसी ) को सौंपी है. एनएमडीसी ने प्रस्तावित संयंत्र से जुड़े कार्य उन निजी कंपनियों को दे रखे हैं, जो स्टील प्लांट से संबंधित कार्यों की जानकार हैं. इन्हीं निजी कंपनियों में एक है भिलाई का प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह बीके इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन. बीके ग्रुप स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधीन भिलाई इस्पात संयंत्र में भी काम करता है. बीके कंपनी ने नगरनार के प्रस्तावित प्लांट में पाईप लाईन, सेंटरिंग आदि के कार्य कुछ पेटी कॉन्ट्रेक्टरों को दे रखे हैं. ये पेटी कांट्रेक्टर लगभग तीन साल से बीके ग्रुप के अधीन वर्क आर्डर के आधार पर काम कर रहे हैं. बीके ग्रुप ने अपने पेटी कांट्रेक्टरों को उनके द्वारा किए गए कार्य की राशि का भुगतान बीते दो साल से रोक रखा है. ये पेटी कॉन्ट्रेक्टर बस्तर के सैकड़ों मजदूरों को नियमित रोजगार उपलब्ध कराते आ रहे हैं. बीके ग्रुप द्वारा रकम भुगतान ना किए जाने से पेटी कांट्रेक्टरों के मजदूरों का भी पारिश्रमिक लंबित हो रहा था. पेटी कांट्रेक्टर अपनी बकाया रकम भुगतान और मजदूरों की परेशानी के मुद्दे को लेकर जब बीके प्रबंधन से मिलने जाते तो आजकल में भुगतान कर देने की बात कहकर टरका दिया जाता रहा. बार – बार मजदूरों की परेशानी बताने पर एक दफ़े बीके प्रबंधन ने पेटी कांट्रेक्टरों से कहा कि आप लोग फिलहाल अपनी तरफ से मजदूरों की पारिश्रमिक राशि दे दें, आप लोगों को हम एकमुश्त भुगतान कर देंगे. प्रबंधन से भरोसा मिलने पर पेटी कांट्रेक्टरों ने कर्ज लेकर अपने मजदूरों को उनकी पारिश्रमिक राशि का भुगतान कर दिया. इसके बाद भी बीके ग्रुप ने आज तक पेटी कांट्रेक्टरों को उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है. पेटी कांट्रेक्टर बताते हैं कि बीके कंपनी द्वारा कभी ये पेपर लाओ, तो कभी वो पेपर लाओ कहकर टाला जा रहा है. ऐसा करते दो साल बीत गए हैं. बीके ग्रुप की इस हरकत से पेटी कांट्रेक्टर आर्थिक और मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चले हैं. उन्होंने बीके ग्रुप के दफ़्तर के गेट के सामने धरना देना शुरू कर दिया है. धरने पर दो महिलाएं भी बैठी हैं. पेटी कांट्रेक्टरों ने बताया कि बीके ग्रुप ने उनकी एक करोड़ से भी ज्यादा की रकम अटका रखी है. अपना हाल सुनाते सुनाते पेटी कांट्रेक्टरों की आंखें भर आई थीं.
संयंत्र के लिए बीके ग्रुप घातक
बस्तरिहा मजदूरों और पेटी कांट्रेक्टरों का कहना है कि नगरनार इस्पात संयंत्र की स्थापना से जुड़े प्रारंभिक कार्य बीके इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियों से कराना इस नए संयंत्र के लिए घातक साबित हो सकता है. जब अभी से यह कंपनी अपने पेटी कांट्रेक्टरों और उनके मजदूरों के साथ अन्याय करने पर आमादा हो गई है तो आगे चलकर ना जाने वह और कितना सितम करेगी?
बीके कंपनी का यह रवैया बस्तर के निवासियों और यहां के मजदूरों की उम्मीदों को कुचलने वाला कदम भी है. पेटी कांट्रेक्टरों ने बताया कि उन्होंने भुगतान रोके जाने की शिकायत जब एनएमडीसी के अफसरों से की तो अफसरों ने बीके ग्रुप से लिखवाकर लाने पर एनएमडीसी की ओर से भुगतान कर देने की बात कही, लेकिन बीके प्रबंधन लिखकर देने या फिर एनएमडीसी प्रबंधन को ऐसा ई मेल करने को भी तैयार नहीं है.
टाटा जैसा हश्र ना हो जाए नए इस्पात संयंत्र का ?
नगरनार में इस्पात संयंत्र की स्थापना ने उद्योग विहीन बस्तर संभाग के आदिवासियों और वनवासियों में उम्मीदों की नई किरण बिखेर दी है, मगर बीके ग्रुप बस्तर की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ करने पर आमादा हो गया है, ऐसा प्रतीत होने लगा है. नगरनार इस्पात संयंत्र की स्थापना में एनएमडीसी की सहयोगी के रूप में काम कर रही बीके इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियों ने ऐसा ही रवैया अपनाए रखा, तो नगरनार इस्पात संयंत्र का भी हश्र टाटा स्टील के जैसा हो सकता है. पूर्व में टाटा ग्रुप ने बस्तर में विशाल इस्पात संयंत्र लगाने की योजना बनाई थी. इसके लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका था तथा कुछ प्रारंभिक काम भी हो गए थे. लेकिन बाद में कुछ ऐसे हालात बने कि बस्तारवासियों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया. स्थिति यहां तक पहुंच गई कि टाटा ग्रुप को अपना सारा नेटवर्क समेटकर बस्तर से लौटना पड़ा था. चूंकि बस्तर नक्सली समस्या के मामले में बेहद संवेदनशील है. यहां के आदिवासियों, वनवासियों व मजदूरों का अहित किसी भी उद्योग के लिए भारी पड़ जाता है. ऐसे में नगरनार इस्पात संयंत्र की स्थापना में केंद्र सरकार को फूंक फूंक कर कदम रखना होगा. अन्यथा इस प्रस्तावित संयंत्र में वैसी ही स्थिति दोहराई जा सकती है.

महापौर के रवैये से गोठान,रोका छेका पूरी तरह फेल,आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के लिये निगम ज़िम्मेदार- संजय पाण्डेय

0

मवेशी मार्गों में है, गोठान काग़ज़ों में ,कांजी हाउस में ना चारा है,ना पानी है ना शेड- नेता प्रतिपक्ष नगर निगम विपक्ष के दवाब में और अपनी ज़िम्मेदारी से बचने महापौर लापता- वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र पाण्डेय असंवेदनशील निगम ज़िम्मेदारी लेने के बजाय भ्रष्टाचार में रत- सुरेश गुप्ता भाजपा पार्षद दल की अगुवाई में भाजपाइयों ने किया नगर निगम का घेराव , महापौर लापता के पोस्टर चिपकाए, जिम्मेदारों की अनुपस्थिति में निगम में जड़ा ताला ,महापौर के नाम सौंपा ज्ञापन

भाजपा पार्षद दल ने आज महापौर को ज्ञापन सौंपकर,ज्ञापन में शहर में बेतरतीब बढ़ रहे आवारा कुत्ते तथा व्यस्ततम मार्गों में मवेशियों का क़ब्ज़ा और कांजी हाउस में अस्थाई गोठान के धाराशाही होने पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है ! शहर में आवारा कुत्तों की संख्या में भारी बढ़ोतरी तथा लोगों के भयाक्रांत होने पर भी चिंता ज़ाहिर की गई है ! ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि प्रदेश सरकार की दो अत्यंत महत्वपूर्ण योजना गोठान तथा रोका छेका जिस प्रकार से नगर निगम क्षेत्र में दम तोड़ रही है संभवतः जगदलपुर नगर निगम अपने घोर लापरवाही के कारण पूरे प्रदेश में अव्वल है! संजय पाण्डेय ने कहा है कि मवेशी मार्गों में है, गोठान काग़ज़ों में है और कांजी हाउस में ना चारा है,ना पानी है ,ना शेड है और उनके इलाज के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है ! व्यस्त मार्गों को गोठान में परिवर्तित कर दिया गया है,गोवंश अकाल मौत मरने या औने पौने दामों में निलाम होने मजबूर हैं ! और इसके परिणामस्वरूप गोवंश की दुर्घटनाओं में विभत्स मौतें हो रही है और वहीं आम जनता दुर्घटनाओं का शिकार होकर घायल हो रहे हैं !

नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है !गली कूचों में रात्रि में चलना मुश्किल हो गया है ! लोगों को आवश्यक कार्य भी हो तो वह घर से रात्रि में निकलने भयाक्रांत है ! कुत्ता काटने की संख्या में लगातार ब बढ़ोतरी हो रही है !अस्पतालों मे रेबीज के इंजेक्शन नहीं के बराबर है ॥ बावजूद इसके नगर निगम कुंभकरनी निद्रा में सोया हुआ है ! वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र पाण्डेय ने कहा है कि महापौर को पहले ही सूचित करने के बाद भी निगम का कोई भी ज़िम्मेदार प्रतिनिधि अधिकारी ज्ञापन लेने मौजूद नहीं था । अपनी ज़िम्मेदारी से बचने और विपक्ष के दबाव के कारण महापौर लापता हो गई है ! भाजपा पार्षद दल ने महापौर लापता होने के पोस्टर भी लगाए और निगम में जब कोई भी नेता अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए नहीं आया तो डिस्पैच में जाकर ज्ञापन दिया और निगम के मुख्य द्वार में ताला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया ! नगराध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि निगम पिछले आठ वर्षों से डाग हाउस की बात कर रहा है परंतु डागहाउस तो दूर,कुत्तों का बंध्याकरण कराने में भी निगम असफल रहा है ! लोग व्यस्त मार्गों में मवेशियों के कारण तथा कुत्तों के काटने से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं परंतु मदमस्त निगम पूरी तरह से असंवेदनशील होकर भ्रष्टाचार में रत है ! कांजी हाउस जिसे बाँस बल्लियों का शेड लगाकर गोठान बताया जाता रहा है वहाँ पूरी तरह से भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है ! नगर निगम अपनी झूठी शान और अपने ग़ैर ज़िम्मेदाराना रवैये के कारण जनता की परेशानियों को दूर करने कोई रुचि नहीं ले रहा है !
ज्ञापन में चेतावनी देकर कहा गया है कि पाँच दिवस के अंदर गोठान/कांजी हाउस को दुरुस्त कर, रोका छेका पर अमल हो,मार्ग मवेशी विहीन हो तथा आवारा कुत्तों को पकड़कर अस्थाई डाग हाउस में उचित प्रकार रखने, बंध्याकरण करने आवश्यक पहल हो अन्यथा भाजपा पार्षद दल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा ॥नगर निगम के घेराव और ज्ञापन सौंपने के इस कार्यक्रम में संजय पाण्डेय ,सुरेश गुप्ता,योगेंद्र पांडे, आलोक अवस्थी ,दिगंबर राव, दयावती देवांगन,धनसिंह नायक ममता पोटाई, शंभु नाथ ,महेंद्र पटेल, सविता गुप्ता, रीना घोष, अविनाश श्रीवास्तव, आशुतोश पाल, राकेश तिवारी,शशिनाथ पाठक ,पंकज आचार्य, लाला महावर, अतुल कौशल,अभय दीक्षित, रवि कश्यप, मनोज पटेल,आनद झा, कृष्णा राय, रिंकु शर्मा,सुरेश मिश्रा, अरुण नेताम,लाला महावर, रिंकू शर्मा, रामकुमार मंडावी, खेमसिंह देवांगन, अनिल राव, योगेश शुक्ला, अमर झा, अभिषेक तिवारी,योगेश मिश्रा, रोहित खत्री मनोज ठाकुर, शिरीष मिश्रा, गीता मिश्रा, कृष्णा रॉय,विकाश चांडक, देवेश चांडक,हरीश पारेख, भुनेश्वर धुर्व, सत्यम झा, प्रेमकुमार यादव, आलेखराज तिवारी,विकाश चांडक अनिमेष सिंह राज पांडेय, गंगोत्री चंद्रवंशी, अभिषेक झा, मयंक नाथानी, प्रेम आचार्य के साथ बहुत से भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे

MOST POPULAR

HOT NEWS