- भाजपा नेताओं के बयान पर सांसद प्रतिनिधि का पलटवार
- जगदलपुर सांसद प्रतिनिधि प्रकाश अग्रवाल ने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि सांसद दीपक बैज के परिवारवाद वाले बयान पर कश्यप परिवार ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन भाजपा के लगभग एक दर्जन नेताओं के पेट में दर्द जरूर हो गया. ये नेता अति उत्साह में बेतुका बयान जारी कर अपने वरिष्ठ नेताओं को खुश करने और जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से बस्तर की राजनीति में कश्यप परिवार का ही बोलबाला रहा और सत्ता के शिखर पर रहते हुए कश्यप परिवार ने बस्तर की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया।
- अग्रवाल ने कहा है कि जो भाजपा भाषा के स्तर का सर्टिफिकेट बांट रही है, उसे पहले अपनी गिरेबान में झांक कर अपने नेताओं की स्तरहीन भाषा पर भी ध्यान देना चाहिए। भाजपा के दर्जन भर नेता अपने दावों का एक भी प्रमाण रखे बिना ही सांसद को झूठा बताकर अपनी मनोदशा का प्रदर्शन स्वयं कर रहे हैं। भाजपा 15 वर्षों तक शासन में रहकर कितनी गहराई में थी और जनता के लिए उसने क्या किया वह खुद नहीं बता पाई. नतीजतन प्रदेश की जनता ने भाजपा को 15 सीटों में ही समेट कर रख दिया। भाजपा के जो दर्जनभर नेता सांसद दीपक बैज को विकास विरोधी बताने की कोशिश कर रहे हैं, उन भाजपाइयों को मालूम होना चाहिए कि बैज के सांसद बनने के बाद ही यहां की जनता को ज्ञात हुआ कि स्थानीय विकास, जनहितैषी कार्य क्या होते हैं और बस्तर की आवाज संसद में कैसे बुलंद की जाती है ? क्या भाजपा के कार्यकाल में कभी ऐसा हुआ था ? भाजपा के नेता जिन उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं, वो सारे कार्य तो कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही मूर्तरूप में आए हैं। चाहे वो मेडिकल कॉलेज हो, महारानी अस्पताल हो, सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल हो, सेंट्रल लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम हो या ट्रामा सेंटर। भाजपा ने तो अपने शासनकाल में केंद्र से मिले पैसों से सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया।
- सांसद प्रतिनिधि प्रकाश अग्रवाल ने भाजपा नेताओं को दो टूक कहा कि उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि 20 सालों तक जब उनके सांसद हुआ करते थे, तब तो वे दिल्ली की संसद में मौनी बाबा बने रहते थे। ये चुप रहने वाले नेता बस्तर को क्या दिलवा पाते ? जबसे बस्तर की कमान सांसद बैज को मिली है, तबसे बस्तर के लोगों की आवाज आज संसद में गूंजती सुनाई देती है और जो दिल्ली में भाजपा नेताओं के दांत भी खट्टे कर देती है। फोरलेन सड़क की स्वीकृति इस बात की पुष्टि करने के लिये काफी है। भाजपाई रेलवे का भी झूठा प्रचार करते हैं। बस्तर को रेल सुविधाएं भी 2010 में जनता के पूर्ण सहयोग से कांग्रेस पार्टी के अनिश्चितकालीन आंदोलन के बाद ही मिली थी। भाजपा सरकार तो रेल को भी बेच रही है, वो जनता के दर्द को क्या जानेगी। भाजपाई जनता को भ्रमित करने के बजाय उनके लिए कुछ करे। आरोप लगाना ही राजनीति नहीं है।
सांसद बैज ने दिखाया आईना तो तिलमिला उठी भाजपा -अग्रवाल
घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 29/09/2022 को प्रार्थी मेहत्तर सिंह पिता स्व. विसीहा राम साहू उम्र 52 साल ग्राम करहीभदर थाना व जिला बालोद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 27/09/22 के दरम्यानी रात में अज्ञात चोर द्वारा घर में प्रवेश कर घरके अटैची में रखे 01 जोड़ी चांदी का करचन वजनी 300 ग्राम कीमती 10650 रू. 03 जेड़ी सोने की इयरिंग वजनी करीबन 4.175 ग्राम कीमती 12,850 रू 02 जोड़ी चांदी का पायल वजनी करीबन 124 ग्राम कीमती 5,890 रू. 01 नग सोने का सिंगल लाकेट वजनी करीबन2. 300 ग्राम कीमती 6,100 रू. 02 नग सोने की अंगूठी वजनी करीबन 5.32 ग्राम कीमती 13,075 रू. 01 नग सोने का कान का सुईधागा वजनी करीबन 6.800 ग्राम कीमती 30,390 रू. 01 जोड़ी चांदी का पायल वजनी करीबन 223 ग्राम कीमती 12,525 रू. एवं नगदी रकम 7,000रू जुमला कीमती 98,480 रू. को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 434 / 22 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश में लिया गया।


अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु एवं क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी की को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी. एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र उप कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बेनीफास एक्का व थाना प्रभारी बालोद के द्वारा थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
दिनांक 29.09.2022 को चोरी गये संपत्ति की बरामदगी हेतु प्राप्त सी. सी. टी. व्ही फुटेज के आधार पर क्षेत्र में मुखवीर लगाया था कि दिनांक 30.09.2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त सी.सी.टी.व्ही फुटेज के आधार पर संदेही योगेश निषाद उर्फ गोलू निषाद उर्फ बिगरी पिता फगनु निषाद उम्र 31 वर्ष सा. करहीभदर हाल निवास पल्लेकसा थाना डौण्डी जिला बालोद होने के संदेह थाना प्रभारी नवीन बोरकर के हमराह स्टॉफ रवाना किया गया जिन्होने ने संदेही योगेश निषाद उर्फ गोलू निषाद उर्फ चिगरी पिता फगनु निषाद उम्र 31 वर्ष सा. करहीभदर हाल निवास पल्लेकसा थाना डौण्डी जिला बालोद के कब्जा पुलिस लेकर आरोपीगण को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, सउनि लेखराम साहू, आरक्षक छन्नु लाल बंजारे, सुनील देशलहरे, भागीरती उईके, मनोज मेश्राम, भुपेश साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

बालोद पुलिस की तत्परता से बचाई गई आरोपी की जान , साहसी, बहादुरी पुलिस जवान को पुलिस अधीक्षक ने दी शबासी।
दिनांक 30.09.2022 बालोद पुलिस की तत्परता से बचाई गई आरोपी की जान। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर थाना बालोद के अपराध क्रमांक- 433/2022 ,धारा-363, 366,368,34 भादवि के आरोपी चुरामन साहू पिता मन्नूलाल साहू पता नया पारा बालोद एवं श्रीमति सरस्वती साहू पति पता नया पारा बालोद को पकडने एवं अपहृत बालिका को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद किये जाने पर आरोपी चुरामन साहू द्वारा घर में रखे चाकू से अपने आप को नुकसान पहुचांने वाला था कि थाना कोतवाली पुलिस की बहादुरी से आरोपी के कब्जे से चाकू छीना गया और उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया इस बीच पुलिस कर्मी घायल हुये जिसका ईलाज कराया जा रहा है। उक्त प्रकरण में पुलिस कर्मी की तत्परता से कोई जान-मान की हानि नही हुआ कोतवाली पुलिस कर्मी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा शाबासी दिया गया। आरोपी का नाम व पता- चुरामन साहू पिता मन्नूलाल साहू पता नया पारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद(छ.ग.) उक्त आरोपी के गिरफ्तारी में प्रभारी थाना बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, सउनि कांताराम घिलेन्द्र ,आरक्षक उमाषंकर सिन्हा का सराहनीय भूमिका रहा।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


साधू के वेश में घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बालोद बालोद क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की चर्चा खूब हो रहा है। अभिभावक खौफ के साए में जी रहे हैं। मगर अब तक बच्चा चोरी की घटना की सच्चाई सामने नहीं आई है। हालांकि बालोद जिला के गुरुर नगर में बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने भगवा चोला पहनकर साधु के भेष में आए दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुरूर में भगवा चोला पहन कर बाबा के वेश में घुम रहे दो संदिग्धों से पुलिस ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र सुनाने को कहा तो वे हड़बड़ा गए और उनकी पोल खुल गई। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों मुसलमान हैं। उनकी पहचान सद्दाम खान और याद अली है दोनों निवासी ग्राम नेवादा, थाना पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धारा लगाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


भगवा चोला पहनकर साधु के भेष में घर-घर में भीक्षा मांगकर बच्चा चोरी करने के लिए कर रहे थे रेकी
गुरुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भगवा चोला पहन कर दो लोग घूम रहे हैं। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध है। पुलिस ने दोनों को बस स्टैंड के पास से पकड़ा और पूछताछ के लिए थाने ले गए। जांचकर्ता विश्वजीत मेश्राम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ दोनों ने स्वयं को हिंदू और पंडित बताया। साथ ही कहा वे लोगों से भिक्षा मांगते आ रहे हैं। पुलिस को उनकी बात पर विश्वास नहीं हुआ और उनसे पूछा गया कि चलो महाराज हो तो गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र बोल कर बताओ। यह सुनकर दोनों घबड़ा गए और उनकी बोलती बंद हो गई। कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों कोई पंडित महाराज नहीं हैं। मेश्राम ने कहा कि दोनों पूछताछ में बताया कि वे बच्चा चोरी करने के लिए रेकी कर रहे थे। उन्होंने बाबा का वेश इसलिए बनाया था, ताकि कोई संदेह न कर सके। हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका है कि वे किसके लिए काम कर रहे थे और बच्चा चोरी करके उसका क्या करना था। दोनों का रिमांड लेकर पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने दिया गया समझाईश
दिनांक 29.09.2022 आज दिनांक 29.09.2022 को लापरवाह 24 वाहन चालक पर कार्यवाही कर वसूला गया 7,800/- रूपये जुर्माना। यातायात बालोद पुलिस मध्यम एवं भारी माल वाहक मालिकों/चालकों से वाहनों में लेग गार्ड (पषुओं, व्यक्ति, एवं अन्य छोटे वाहनों के चक्कों के नीचे आने से बचने के लिए लगाने वाला यंत्र) लगाने की अपील करता है।


पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीष राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्षन एवं यातायात प्रभारी दिलेष्वर चंद्रवंषी के नेतृत्व में हमराह स्टाप के आज दिनांक 29.09.2022 को अत्यधिक दुर्घटनाजन्य ब्लैक स्पॉट क्षेत्र बालोदगहन एवं जगतरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में ग्राम मरकाटोला कैम्प के पास यातायात बालोद द्वारा चालानी कार्यवाही के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने, नाबालिग वाहन चालक, ओव्हरलोड़ माल भरकर परिवहन नहीं करने वालो को समझाईश दिया गया

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित हो कर भाजपा कार्यकर्ता चैतन कोर्राम कांग्रेस मे हुए शामिल।
भानपुरी । छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने क्षेत्रीय दौरा कर केसरपाल, तुरपुरा,पखनाकोंगेरा,सालेमेटा,छुरावंड में मां दुर्गा जी का पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना किए। इस दौरान छुरावंड में मां दुर्गा जी के दर्शन के लिए पहुंचने के पश्चात भाजपा के कार्यकर्ता श्री चैतन कोर्राम ने विधायक से मिलकर कांग्रेस प्रवेश करने की इच्छा जाहिर किया तो विधायक चंदन कश्यप और कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया और ज्वाइन करवाया।
इस दौरान श्याम दीवान, सोमारू कश्यप,हेमचंद,फरसू राम,गोपी बघेल,फर्श राम नेताम, फरसु कश्यप, सोमारू नेताम,सहदेव नेताम, पूरन नेताम,संतोष नेताम,सिंधु राम पोयम,मंगल राम,परेश्वर नेताम, सुकुल नेताम,मंगल राम नेताम,बंधु सोरी,कपूर, प्रकाश सेठिया, रामानुज पांडे,रुपनाथ यादव,धनुर्जाय पुजारी, सूकमन,सरपंच रामदेव कश्यप,लक्ष्मीनाथ, मुंदिया पटेल,रतिराम यादव, बासु यादव,राजेंद्र यादव, भकचंद बघेल, पिरतु यादव,लक्ष्मण सेठिया,नकुल यादव, मंधर कश्यप,अन्य ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे
जिले में नव पदस्थ डीएसपी गीता वाधवानी द्वारा महिला सेल का विजिटिंग कर आवेदकों के शिकायत का जायजा लेकर निराकरण हेतू दिशा निर्देश दिए गए
दिनांक 29.09.2022 आज दिनांक 29.09.2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में डीएसपी श्रीमती गीता वाधवानी द्वारा स्वयं महिला सेल बालोद उपस्थित होकर पारिवारिक मामलों के शिकायत आवेदन का निरीक्षण कर उनके काउंसलिंग निराकरण हेतू उचित दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान महिला सेल में उपस्थित शिकायतकर्ताओं को महिला संबंधी अपराध, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज अधिनयम और महिलाओं के अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई, व जिले में महिलाओं को जागरूक करने आगे लगातार अभियान चलाया जाएगा।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


गांवों में होगा खेल मेले का आयोजन
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपनपाल एवं करनपुर पंचायत को सौंपे एक-एक लाख रुपए के चेक
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने सीएसआर मद से दी है यह रकम
जगदलपुर. राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ( एनएमडीसी ) के सीएसआर स्थानीय क्षेत्र विकास निधि मद से खेल मेला के आयोजन हेतु दो ग्राम पंचायतों को एक- एक लाख रुपए के चेक जारी किए गए हैं. ये चेक सरपंच करनपुर तिरुपति नागेश एवं सरपंच उपनपाल कामिनी नागेश को क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सौंपे.
इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी संस्कृति और मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. उनके निर्देश पर ही नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी एनएमडीसी अपने सीएसआर मद से सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों को मेला, मंडई तथा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राशि उपलब्ध करवा रहा है. उन्होंने कहा कि बस्तर में ग्राम देवी देवताओं एवं मेला मंडई का अपना विशेष महत्व है. हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति, सभ्यता एवं मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा इस हेतु राशि भी उपलब्ध करवा रही है. युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल मेले का आयोजन भी सभी प्रभावित पंचायतों में किया जाना है. जिसके लिए एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया है. इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य जिशान कुरैशी, सरपंच करनपुर तिरुपति नागेश सरपंच, उपनपाल कामिनी नागेश, करनपुर से समधु बघेल, कमल सिंह ठाकुर, फूलसिंह, समलदास, दामोदर नागेश, देवदास नाग, बुधुसिंग नाग एवं उपनपाल से संजय नाग,सत्या कश्यप, जगन दास, हरिबंधु कश्यप, आशाराम गोयल, अर्जुन कश्यप, चरण गोयल, पदम गोयल एवं पंचायत सचिव रघुराज सिंह उपस्थित थे.
उल्टी- दस्त से तीन ग्रामीणों की मौत
- नारायणपुर क्षेत्र के राजपुर में फैला रोग, 113 लोग पीड़ित, 9 की हालत गंभीर
जगदलपुर. बीजापुर व नारायणपुर जिले में तथाकथित अज्ञात बीमारी फैलने की खबर के बाद अब नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुर में उल्टी दस्त के प्रकोप की वजह से 3 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. जबकि 113 से अधिक लोग बीमार बताए गए हैं, जिनमें से 9 गंभीर लोगों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है. स्वास्थ विभाग के डॉक्टर्स और अन्य कर्मी गांव में कैम्प लगाकर ग्रामीणों का उपचार कर रहे हैं.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 3 दिनों के अंदर 113 लोगों का इलाज किया जा चुका है. गांव के लोगों का कहना है कि इस रोग के चलते एक माह के भीतर 3 लोगों की मौत हो चुकी है. मुख्य रूप से डायरिया के ही संक्रमण की बात सामने आ रही है. फिलहाल अधिकारियों ने मौत और बीमारी की वजह को लेकर जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कही है. इधर इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं. जानकारी के मुताबिक गांव में गंदे पानी का उपयोग पीने और भोजन पकाने के लिए किए जाने की वजह से यह बीमारी ग्रामीणों में फैली है. गांव में जिस टंकी से पेयजल की आपूर्ति की जाती है, उसकी सफाई ही नहीं कराई जाती. ग्रामीणों का कहना है कि पानी टंकी की सफाई कब हुई थी यह भी ग्रामीणों को नहीं पता. साथी ही गांव में सूअर पालन को भी इस बीमारी से जोड़ा जा रहा है. संभाग मुख्यालय से लगे गांव राजपुर की जब यह स्थिति है तो समझिए कि जहां अधिकारी नहीं पहुंच पाते उन गांवों के लोगों की स्थिति कैसी होगी.
कांग्रेस वर्सेज आरएसएस चुनाव होगा
अर्जुन झा
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का अगला चुनाव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ वर्सेज कांग्रेस होगा. राज्य में लगातार दस साल तक शासन कर चुकी भाजपा को पिछले चुनाव में मिली करारी हार की भरपाई इस दफ़े के विधानसभा चुनावों में आरएसएस के दम पर करने की तैयारी चल रही है. यह कदम कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन सकता है.
छत्तीसगढ़ में आरएसएस काफ़ी गहरी जड़ें जमा चुका है. हाल ही में हुए आरएसएस के बड़े नेताओं के छ्ग प्रवास के बाद इस संगठन की सभी ईकाइयों के मैदानी कार्यकर्ताओं की सक्रियता काफ़ी बढ़ गई है. ख़ासकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वयं सेवकों की सक्रियता देखी जा सकती है. छत्तीसगढ़ वनवासी और आदिवासी बहुल राज्य है. छ्ग के बस्तर, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बालोद, कवर्धा, राजनांदगांव, कोरिया, जशपुर, सरगुजा, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, सरगुजा व कुछ अन्य जिले आदिवासी बहुल हैं. यही जिले इस सूबे की सत्ता की दशा और दिशा तय करते हैं. इस राज्य की सत्ता की चाबी वनवासियों और आदिवासियों के हाथों में ही रहती है. सत्ता – शीर्ष तक पहुंचने के लिए इन दोनों वर्गों के मतदाताओं को साधना जरुरी होता है. इसी को केंद्र में रखते हुए भाजपा ने आगामी चुनावों में आरएसएस के कंधे पर सवार होकर सत्ता शीर्ष तक पहुंचने की मंशा पाल रखी है. जानकारों का कहना है कि ऐसे हालात में छत्तीसगढ़ की सत्ता सम्हाल रही कांग्रेस को चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है. भाजपा हमेशा चुनावी मोड पे रहने वाली पार्टी मानी जाती है. यही वजह है कि इस पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता हरदम मतदाताओं के संपर्क में रहते हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के बस्तर व अन्य जिलों के दौरे को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है. बताया गया है कि निकट भविष्य में भाजपा के कई शीर्ष नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है.
आदिवासी क्षेत्रों में संघ की पैठ
वनांचलों और आदिवासी बाहुल्य इलाकों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गहरी पैठ बन चुकी है. पूरे देश में संघ के 50 लाख से भी अधिक सदस्य हैं, देशभर में प्रतिदिन संघ की 61 हजार शाखाएं लगती हैं. संघ ने वनवासियो और आदिवासियों के उत्थान की दिशा में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित कर रखा है. देश के 12 हजार गांवों में विद्या भारती शिक्षण संस्थान संघ द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जहां 32 लाख विद्यार्थी ज्ञानार्जन कर रहे हैं. 52 हजार गांवों में संचालित वनवासी कल्याण आश्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ वनवासियों और आदिवासियों के हित में काम कर रहा है. इसके अलावा देशभर में आदिवासी बच्चों के लिए 10 हजार 400 स्कूल चलाए जा रहे हैं. इन स्कूलों में 18 लाख से भी ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. आरएसएस देश के 27 राज्यों में गरीब विद्यार्थियों के लिए छह हजार एकल विद्यालय तथा गरीबों और आदिवासियों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पांच हजार सेवा भारती हेल्थ केयर सेंटर भी संचालित कर रहा है. छत्तीसगढ़ में भी आरएसएस के ऐसे कई प्रकल्प संचालित हैं. जिसका लाभ चुनावों में भाजपा को मिल सकता है.
कांग्रेस भी हुई मजबूत
ऐसा नहीं है कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ आरएसएस और भाजपा का ही ग्राफ बढ़ा है, बल्कि कांग्रेस की स्थिति भी अपेक्षाकृत काफ़ी मजबूत हुई है. अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने तथा आदिवासी नेता मोहन मरकाम के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की साख बढ़ी है. आदिवासी महिला फूलोदेवी नेताम को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने से भी कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक असर दिख रहा है. श्री मरकाम बस्तर संभाग की कोंडागांव सीट से विधायक हैं. वहीं फूलोदेवी नेताम भी बस्तर से ही हैं. लिहाजा पार्टी को इसका दोहरा लाभ बस्तर में मिल सकता है. सीएम भूपेश बघेल ने वनवासियों, आदिवासियों, महिलाओं और किसानों के हितार्थ जो योजनाएं चला रखी हैं वे भी बेहद असरकारी सिद्ध हो सकती हैं. भूपेश बघेल केबिनेट में बस्तर को पर्याप्त जगह मिली है. सुकमा के आदिवासी नेता एवं विधायक कवासी लखमा को आबकारी व उद्योग मंत्री बनाया गया है. पड़ोसी बालोद जिले की आदिवासी नेत्री अनिला भेड़िया को महिला एवं बाल विकास मंत्री, जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन को संसदीय सचिव बनाकर सीएम श्री बघेल ने एक तीर से कई निशाने साध लिए हैं. कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि आसन्न विधानसभा चुनावों में दोनों दलों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होगा












