ओड़िशा के रायगढ़ा में पंचायत चुनाव में प्रभारी बनाए गए प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा

0
124

जगदलपुर। ओड़िशा के रायगढ़ा में पंचायत चुनाव में प्रभारी बनाए गए प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को दो जगह काशीपुर और टिकरी में जनसभा को संबोधित किया। वहीं वे रैली में भी शामिल होकर कांगे्रस के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तेजी से विकास हुआ है। कांगे्रस ऐसी पार्टी है जो गरीबों के साथ है। कांग्रेस ने हमेशा से ही शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने और उनके आर्थिक विकास के लिए योजनाएं बनाई। यही कारण है कि इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी के अलावा नरसिम्हा राव एवं मनमोहन सिंह सरकार के समय देश का विकास तेजी से हुआ।

पिछले तीन साल में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2500 में धान खरीदी और गांव-गांव में गोबर खरीद कर गांव के जो लोग काम के बिना पलायन कर रहे थे उन्हें काम में लगाया। ये दोनों योजनाएं पहली बार भारत में किसी मुख्यमंत्री ने लागू की। हजारों लोगों को काम से जोड़कर मुख्यमंत्री ने सीधे उनके खाते में करोड़ों रूपये पहुंचाए। ओड़िशा छत्तीसगढ़ का पड़ोसी राज्य है जहां की परंपरा, संस्कृति, आदिवासी कल्चर, जीवन शैली और जल, जंगल, जमीन जैसे भौगोलिक स्थिति लगभग एक समान है। इसके अलावा रोटी, बेटी का भी ओड़िशा से नाता है। लखमा ने कहा मैं बस्तर का आदिवासी हूं अत्यंत गरीब परिवार के ग्रामीण को कांग्रेस पार्टी ने विधायक का टिकट दिया और मैं पिछले 25 साल से लगातार विधायक बनकर आज छत्तीसगढ़ राज्य का एक मंत्री हूं। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो मुझ जैसे गरीब आदिवासी को जो नागारास जैसे गांव का रहने वाला है उसे आगे बढ़ने का मौका दिया।

लखमा कोरापुट के सांसद सप्तगिरी उलका और बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य के साथ रैली और सभाओं में पहुंचे। दो दिन में मंत्री लखमा का रोड शो, रैली और जनसभा में उनके भाषण को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ओड़िशा के पंचायत चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशी और वहां के कांग्रेस नेता कवासी लखमा के भाषण को सुनकर अन्य क्षेत्रों में ले जाने के लिए लालायित नजर आए। उन्हें कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाते देख स्टार प्रचारक तक कहने लगे। लखमा ने उन्हें कहा कि जब से राजनीति में आया हूं तब से ओड़िशा से लगातार लगाव रहा है। मेरे गृह जिला सुकमा से लगा हुआ मलकानगिरी है। वहां मेरे नाते रिश्तेदार भी रहते हैं इसलिए वहां आना जाना होते रहता है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारी संख्या में जीतेंगे उसके बाद फिर मैं विजय रैली में शामिल होने आऊंगा।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार