City Media - Page 1254 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1254

दुर्ग से दल्लीराजहरा के बीच 4 नई डेमू ट्रेन का होगा परिचालन

0

रेलवे बोर्ड ने दुर्ग से दल्लीराजहरा के बीच चार अतिरिक्त डेमू ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे दुर्ग से दल्लीराजहरा के लोगों को काफी सहूलियत होगी | दुर्ग से दल्लीराजहरा और दल्लीराजहरा से दुर्ग के बीच 4 और दल्लीराजहरा से केवटी के मध्य 1 डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है।

इस रूट मे पहले से 08815 रायपुर-केंवटी डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08816 केवटी-रायपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08824 दुर्ग- दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल 08818 केवटी-दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिल रही है।

अब इसके अलावा दुर्ग – दल्लीराजहरा के बीच 04 ट्रेन एवं दल्ली से केवटी के लिए 01 ट्रेन चलेगी

जो इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

ककनार काडीपारा के युवा की संदेहास्पद हालत में मिली लाश, सिरहा सहित चार लोगों के साथ गया था पंडरीपानी, मृतक के शरीर में चोटों के कई निशान

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम ककनार काडीपारा निवासी एक युवक की रविवार सुबह डबरी के पास खून से लथपथ लाश मिली जिसके बाद इस युवक की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। युवक गांव के एक सिरहा गुनिया के साथ पंडरीपानी क्रमांक 2 गया हुआ था, वहां वह जीवित देखा गया था। मृतक सुखलाल के चाचा बोटीराम व मायाराम ने बताया कि मृतक सुखलाल 37 वर्ष पेशे से मिस्त्री का काम करता था, उसकी एक 14 वर्ष की बेटी सुबती के अलावा परिवार के साथ रहता था। 5 फरवरी की बीती रात 10 बजे गाँव का ही एक युवक उसे बुलाकर अपने

साथ ले गया, उसके बाद युवक रात को लौटा ही नही, सुबह करीब 7 बजे के लगभग गाँव के कुछ युवकों ने सुखलाल का शव घर से 100 मीटर दूर एक डबरी के पास देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दिया गया, मृतक के शव को देखने से गले में चोट के निशान दिखाई दिया। इस मामले में एक अन्य जानकारी सामने आई है कि मृतक युवक सुखलाल गांव के गुनिया के साथ पंडरीपानी क्रमांक 2 के मावलीगुड़ा पारा गया हुआ था। इस सिरहा के साथ अन्य चार लोग भी मौजूद थे। किसी मंगलू के घर में उसके साथी सिरहा द्वारा कुछ पूजा अनुष्ठान किया फिर वह लोग वापस अपने अपने घर की ओर निकल गए किंतु सुकलाल सकुशल घर नहीं पहुंचा और उसका शव एक डबरी के पास पड़ा मिला। दूसरी तरफ परपा पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही ककनार गांव पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद पुलिस अपने ओर से जांच पड़ताल कर रही है तो वही गांव में कई प्रकार के अफवाहों का बाजार गर्म है।

नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री 03/02/2022 को घर से कही चली गई है प्रथम दृष्टया अपराध धारा 363 भादवि क कायम कर विवेचना में लिया गया था | विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी विशाल साहू नाबालिग को जामुल ले गया है | पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी के कब्जे से दिनाक 04/ 02/2022 को जामुल से बरामद किया गया | आरोपी के द्वारा नाबालिग है यह जानते हुए भी शादी का प्रलोभन देकर भगा कर ले गया था एवम आज से लगभग डेढ़ वर्ष पहले पीड़िता को बेइज्जत करने की नीयत से नाबालिग को गले लगा लिया था | आरोपी विशाल साहू को 363, 366, 354 पाक्सो एक्ट 7, 8 के तहत न्यायायिक रिमांड पर बालोद भेजा गया था जहाँ से उपजेल बालोद में दाखिल किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की शादी में सांसद दीपक बैज एवं कांग्रेसी नेता बैंड बाजे की धुन पर जमकर थिरके

0

Cm भूपेश बघेल के बेटे की शादी के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज के साथ कई नेता बैंड बाजे की धुन पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। बारात के साथ CM बघेल के साथ बस्तर के कांग्रेसी भी अपनी खुशी को रोक नही पाए और जमकर डांस किया।

पुरेंदश्वरी के थुकने वालें ब्यान का असर भाजपाईयों में दिखने लगा, गालीबाज पूर्व मंत्री के संरक्षण में पूरा भाजपा

0

शासकीय अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार की आईटीसेल ने की निंदा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मुणत व साथियों ने जिस प्रकार गुंडई की और सरेआम गाली-गलौज किया जिसका आईटी सेल व सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने निंदा किया है। प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने आगे कहा कि बस्तर में भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरेंदश्वरी ने मंथन शिविर में जो शिक्षा दिया था उसका असर अब दिखने लगा है। पूर्व मंत्री राजेश मुणत के कृत्य को सहीं ठहराते हुए पूरी भाजपा जिसमें शीर्षस्थ नेताओं ने हंगामा खड़ा किया जिससे ऐसा प्रतित होता है गालीबाज को पूरे भाजपा का संरक्षण प्राप्त है जिससे भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। पानीग्राही ने आगे कहा कि शासकीय कर्मचारियों के साथ भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मुणत ने सरेआम गाली-गलौज किया और अधिकारियों पर हमला किया जिसके कारण पूरा छत्तीसगढ़ शर्मसार हुआ है और इस कृत्य के बचाव में उतरे भाजपाईयों को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

महिला बाल विकास ने जिस बाल विवाह को रूकवाया उसी नाबालिग की शादी कुछ ग्रामीणों ने करवाई, दुल्हा के खिलाफ मामला दर्ज

0

जगदलपुर। दो दिन पूर्व महिला बाल विकास विभाग ने जिस नाबालिग की शादी रूकवाई उसे ग्रामीणों ने उसी दिन उनकी शादी करवाई। यह मामला करपावण्ड थाना क्षेत्र के कोलावल पंचायत के पखनागुड़ा पारा है। नाबालिग की शादी कराने को लेकर ग्रामीणों में दो फाड़ हो चुका है। ज्ञातव्य हो कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियो की शादी कराना कानूनन जुर्म माना गया है। जानकारी के अनुसार बकावण्ड विकासखंड के कोलावल पंचायत का एक युवक सीमावर्ती राज्य उड़ीसा से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर अपने गांव कोलावल भगा ले आया था। नाबालिग की शादी कराने की सूचना करपावण्ड पुलिस को मिली तो करपावण्ड पुलिस महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजर के साथ मौके पर पहुंचे और नाबालिग की शादी रूकवा दी। नाबालिग को अपने घर जाने की समझाईश के बाद छोड़ दिया गया था। 

नाबालिग की हुई शादी:

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस एवं महिला बाल विकास के कर्मचारियों के वापस होते ही कुछ ग्रामीणों की मदद से पुन: उक्त नाबालिग की शादी करा दी गई जिसे लेकर कुछ ग्रामीणों में आक्रोश है। 

दुल्हा के खिलाफ दर्ज होगा मामला:

करपावण्ड थाना प्रभारी कुर्रे ने बताया कि नाबालिग की शादी रूकवाई गई थी। समझाईश के बाद भी उक्त नाबालिग की शादी कराई गई है तो यह जुर्म है। उन्होंने बताया कि शादी करने वाला युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कर्रवाई की जायेगी। 

मैं क्या करू:

वहां के सुरपरवाईजर महिला बाल विकास विभाग के बीना साहू से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं क्या कर सकती हॅू। नाबालिग का शादी होने से रूकवाया था लेकिन सरपंच के इशारे पर नाबालिग की शादी करा दी गई है जिसकी जानकारी परियोजना अधिकारी को दे दी गई थी। परियोजना अधिकारी श्री सेठिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो साहब के मोबाईल की घंटी बजती रही फोन नहीं उठाया। जिसके चलते कोई जवाब नहीं मिल पाया।

पूर्व मंत्री मूणत से थाने में मारपीट पर भड़की भाजपा ने सरकार पर बोला कड़ा हमला

0

यह भूपेश बघेल की खीझ -डॉ. रमन

सरकारी गुंडागर्दी का जनता जवाब देगी – विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में चल रहा है दमन का जंगल राज – कौशिक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार कर उनके साथ विधानसभा थाने में मारपीट किये जाने पर भड़की भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि यह सत्ता के इशारे पर किया गया सुनियोजित हमला है। सरकार ने सत्ता का खतरनाक दुरुपयोग करते हुए यह बता दिया है कि वह डंडे के जोर पर विपक्ष का दमन कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को बिना वजह गिरफ्तार कराकर थाने में मारपीट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खीझ का परिणाम है। मुख्यमंत्री बघेल ने लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार कर दी। उन्होंने श्री मूणत से व्यक्तिगत खुन्नस निकालने पुलिस का दुरुपयोग किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रवक्ता मूणत के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार की गुंडागर्दी का छत्तीसगढ़ की जनता करारा जवाब देगी। भूपेश बघेल अच्छी तरह समझ लें कि जो थोड़ा समय बाकी रह गया है उसमें वे कितना भी दमन करा लें, संघर्ष की कोख से निकला भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनका मुकाबला करने फौलाद की तरह मजबूत है। वह टूटने वाला नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ में जंगल राज चला रही है। पुलिस का दुरुपयोग करके लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या की जा रही है। भूपेश बघेल को विरोध बर्दाश्त नहीं होता। वे लोकतंत्र को मवेशी समझकर हांकना चाहते हैं। कानून कायदे की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। डंडे की दम पर विपक्ष का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बघेल सरकार का यह अत्याचार इस सरकार के पतन का कारण बनेगा।

पुलिस से गाली गलौज मूणत का सत्ता की एैठ नहीं आयी

0

रायपुर। कांग्रेस के किसी भी मोर्चा संगठन ने भारतीय जनता पार्टी के नेता को काला झंडा दिखाने का कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने की गलत परंपरा का शुरूआत किया था।

इस परंपरा को गलत बताते हुए कांग्रेस ने कहा था कि यह परंपरा शुरू हुई तो भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ भी ऐसी घटना होगी। भाजपा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में जिस गलत ढंग से प्रदर्शन किया उससे आक्रोशित कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाये तब भाजपा के वरिष्ठ नेता 15 साल मंत्री रहे राजेश मूणत जिस तरह का आचरण दिखाया पुलिस के साथ गाली गलौच अभद्रता किया वह अस्वीकार्य है। सरकार चली गयी लेकिन भाजपाइयों की सत्ता की ऐंठ अभी तक नहीं गयी। भाजपा के पूर्व मंत्री का आचरण आलोकतांत्रिक और अभद्र है। कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है तथा राजेश मूणत के समर्थन में जिस प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता पुलिस थाने में जाकर थाने में पुलिस पर दबाव बना रहे थे वह गलत और अमर्यादित है। राजेश मूणत ने कानून को हाथ में लेने का काम किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये। राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए किसी कांग्रेस नेता ने पुलिस पर दबाव नहीं बनाया था।

प्रधानमंत्री के नेतुत्व में हुए प्रशंसनीय कार्य : सिंधिया

0

बजट के वित्तीय गुत्थी को सिंधिया ने नेताओ को समझाया

रायपुर, 05 फरवरी । केंद्रीय नागरिक एवं उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे सिंधिया का स्वागत भाजपा के दिग्गज नेताओ ने किया। एयरपोर्ट में सिंधिया ने पत्रकारों से बात चित के दौरान राहुल गाँधी के कई बातो पर हमला किया जिसके बाद वे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे ।

सिंधिया ने वहा पत्रकारवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य भारत का चमकता सितारा है। मेरे पिताजी और दादी के साथ जनसंघ के समय यहाँ कई बार आने का सौभाग्य मिला। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान 2022 में पेश बजट भारत की नै नीति और सोच,विचारधारा का परिचायक है। आज भारत विश्वभर में मिसाल बना है। इसमें कोई दो मत नहीं की जब से प्रधानमंत्री ने कामां संभाली है तबसे भारत का कीर्ति दुनिया में बढ़ा है। अगर बात करे तो वर्ष 2014 मै विदेशी मुद्रा भण्डार 630 बिलियन डालर था और गरेलु उत्पादन का दर 99 लाख करोड़ था और आज डेढ़ लाख करोड़ हो चूका है। वर्ष 2021 और 2022 में घरेलू उत्पादन की दर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के बाद से दो बजट पांच मिनी बजट आ गए हैं इसी आधार पर नये भारत का निर्माण होने जा रहा है। प्रधानमंत्री 7 मुद्दों पर आधारित सरकार के उद्देश्य पर काम कर रही है, जिसमें नीति, विचारधारा प्रोएक्टिव और प्रोग्रेसिव प्रोटिपल शामिल है। छत्तीसगढ़ में केन्द्र से मिलने वाले राशन में भ्रष्टाचार कर यहां की सरकार गरीबों का राशन छिन रहा है। मनरेगा में 10 प्रतिशत वेतनवृद्धि की गई जिससे देश की जनता को लाभ मिला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके जरिये आवास योजना पर सब्सिडी गरीबों को दे रहे हैं। आज तक एक करोड़ से अधिक मकान बन चुके हैं। इस साल के निर्धारित किए गए बजट में 80 लाख पक्के घर बनाये गए हैं। इसके लिए 48 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने पूर्व यूपीए कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केन्द्रीय सत्ता में जो सरकारे बनी वे सिर्फ बोलते थे और करते कुछ नहीं थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी की मौलिक आवश्यकताओं में जैसे अन्न, जल,गैस भी मूलभूत जरूरी चीजें हैं। जिसे वर्तमान सरकार पूरा कर रही है लोगों के घरों में पीने का साफ पानी पहुंचाया जा रहा हैं। नई पॉलिसी की शुरूआत से कृषि पर किसानों को डिजीटल सुविधा प्राप्त होगी। प्राकृतिक और आर्गेनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट का प्रावधान बढ़ाया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में पहली डिजीटल यूनिवर्स सिटी का आगाज होने जा रहा है। रेल लाईन विस्तारीकरण के लिए छत्तीसगढ़ को 8 हजार करोड़ मिलेंगे जिसमें रावघाट, जगदलपुर, दुर्ग, झारसुगड़ा रेल लाईनें शामिल है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह और राम विचार नेताम उपस्थित थे।

सिंधिया ने छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रा सुविधाओं के विस्तार में देरी का ठीकरा राज्य सरकार पर फोड़ा

0

हमारी सरकार रिएक्टिव नहीं प्रोएक्टिव, बजट में छत्तीसगढ़ के लिए 8 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी

रायपुर केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रा सुविधाओं के विस्तार में देरी का ठीकरा राज्य सरकार पर फोड़ा है। सिंधिया ने रायपुर में कहा, राज्य सरकार हवाई सेवा के विस्तार के लिए जमीन नहीं दे रही है। बिलासपुर में जो जमीन आवंटित थी, उसे कैंसिल कर दिया गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं बनाने के लिए हमें रनवे और दूसरी सुविधाओं को बढ़ाना था। रायपुर में हमने रनवे बढ़ा लिया, लेकिन उससे लगी सुविधाएं नहीं बढ़ पा रही हैं। वहां 24 एकड़ जमीन चाहिए, लेकिन राज्य सरकार उसको हैंडओवर नहीं कर रही है। वह जमीन हमें नहीं मिली। बिलासपुर में तो हवाई अड्‌डे के लिए आवंटित जमीन को कैंसिल कर दिया गया।

सिंधिया ने कहा, उन्होंने मुख्यमंत्री से इस संबंध में कई बार चर्चा करनी चाही लेकिन पता नहीं क्यों उनकी रुचि नागर विमानन में नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, रायपुर हवाई अड्‌डे पर कार्गो सुविधा को बढ़ाने की बड़ी योजना है। अभी 460 वर्गमीटर का कार्गो एरिया है, इसको बढ़ाकर 4500 वर्गमीटर करने की योजना पर काम चल रहा है। यह होगा तो यहां से प्रतिदिन 50 मीट्रिक टन कार्गो का व्यापार हो जाएगा। सिंधिया ने कहा, उनका मंत्रालय रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और अम्बिकापुर हवाई अड्‌डों का विस्तार और कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है।

अम्बिकापुर एयरपोर्ट लाइसेंस के लिए राज्य सरकार ने रिपोर्ट ही नहीं दी

उड़ान योजना के तहत अम्बिकापुर एयरपोर्ट को भी डालने की योजना है। इसकी लाइसेंसिंग लंबित है। डीजीसीए ने दो बार निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाया है। उसे प्रदेश सरकार को दिया है। प्रदेश सरकार से आज तक उसकी एक्शन टेकेन रिपोर्ट नहीं मिली है। वह रिपोर्ट मिलने के बाद ही लाइसेंसिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विकास के लिए बजट में 90 करोड़ रुपया आवंटित किया गया है।

बिलासपुर-रायगढ़ को जमीन नहीं मिल रही

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, बिलासपुर में 350 एकड़ की जमीन AAI को आवंटित होनी है। उसकी प्रक्रिया कई सालों से चल रही है। छत्तीसगढ़ सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई। रायगढ़ एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 280 करोड़ रुपए रेखांकित किए गए हैं। वहां एयर ट्रैफिक कंट्रोल और दूसरी सुविधाओं के लिए 592 एकड़ जमीन आवंटित होनी है, लेकिन राज्य सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी।

बजट में नई रेल लाइनों का सर्वे भी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया, केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ में पांच नई रेल लाइनों के सर्वे के लिए एलॉटमेंट हुआ है। इसमें साजा-भाटापारा, बीजापुर-किरंदुल, नारायणपुर-दंतेवाड़ा जैसी पांच परियोजनाएं हैं। पेण्ड्रा रोड से गेवरा तक 121 किमी की नई रेल लाइन बनेगी। वहीं दुर्ग से बिलासपुर के बीच 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी है। भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापट्‌टनम के बीच इंडस्ट्रियल कॉरीडोर होगा।

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार

केंद्रीय बजट पेश हो जाने के बाद भाजपा अब उसे लोगों को समझाने की कोशिश में जुट गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें राहुल ने कहा था कि देश अरबपतियों और गरीबों के दो भागों में बांट दिया गया है। सिंधिया ने कहा शायद वे 2014 से पहले के भारत की बात कर रहे होंगे। ज्योतिरादित्य ने कहा कि ऐसा बयान कोई भारत का नागरिक नहीं दे सकता। मेरा देश भारत है, मेरा देश एक है, मेरा देश एक परिवार है। भाई-भाई की संस्कृति मेरे देश में है। राहुल का बयान मोदी से पहले वाले भारत को लेकर है। जहां प्रगति नहीं होती थी, विकास नहीं होता था, भ्रष्टाचार का बोलबाला था। मोदी जी के बाद दूसरा देश दिखा। जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा, विकास के द्वार खोले गए हैं। अंत्योदय के आधार पर केवल अपना हक नहीं दिया गया, विकास के नए आयाम बनाए गए।

MOST POPULAR

HOT NEWS