City Media - Page 265 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 265

सीएमओ ने दल्ली राजहरा में लड़ा दिया कांग्रेस और भाजपा के लोगों को, चाल से सब हैरान

0
  •  शपथ ग्रहण समारोह को दे दिया राजनीतिक रंग 

अर्जुन झा-

दल्ली राजहरा नगर पालिका दल्ली राजहरा में अभी नए अध्यक्ष और पार्षदों कामकाज सम्हाला भी नहीं है और सीएमओ ने भाजपा एवं कांग्रेस में लड़ाई शुरू करा दी है। सीएमओ के इस तिकड़म से जनप्रतिनिधियों के बीच मतभेद गहरा गया है और आगे चलकर इसका दुष्परिणाम शहर की जनता को भोगना पड़ सकता है।

दल्ली राजहरा में नगरीय निकाय चुनाव में जीतकर आए नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को नगर पालिका द्वारा आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम पूर्णतः शासकीय कार्यक्रम है, मगर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने इसे लेकर ऎसी शातिराना हरकत कर दिखाई है कि हर कोई हैरान है और सीएमओ की निंदा हो रही है। दरअसल मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर द्वारा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जो आमंत्रण पत्र छपवाया गया है, उसके मजमून को देखकर लग रहा है कि सीएमओ भूपेंद्र वाडेकर जानबूझ कर बड़ा खेल कर दिया है। वाडेकर ने सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच बड़ी खाई खोद दी है। निमंत्रण पत्र को देखने से नहीं लगता कि शपथ ग्रहण समारोह शासकीय आयोजन है। इस कार्यक्रम में आम जनता के बजाय सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही उपस्थित रहेंगे ऐसा आभास हो रहा है। नगर के लोगों और कांग्रेसियों में चर्चा आरंभ हो चुकी है कि कांग्रेस का कोई भी पार्षद इस शपथ ग्रहण समारोह में अपनी उपस्थिति नहीं देगा और कांग्रेस के समस्त पार्षद नगर पालिका के सभागार में अलग से शपथ ग्रहण करेंगे। कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारीयों का मानना है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में जो कि पूर्णतया शासकीय आयोजन है में सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को आमंत्रित करना और उन्हें समाज सेवक दर्शाकर अतिथि का दर्जा देना और क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया की इस कार्यक्रम में पूरी तरह से अवहेलना करना सीएमओ की फूट डालो और राज करो वाली नीति को उजागर करता है। कांग्रेस के लोग सीएमओ के साथ ही भाजपाइयों की मानसिकता पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस जनों की कार्यक्रम में उपस्थित की संभावना कम ही है। आम जनता की भी उपस्थिति नगण्य रह सकती है। कुल मिलाकर सीएमओ ने पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के महत्वपूर्ण आयोजन पूरी एक पार्टी का आयोजन बनाकर रख दिया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दोनों दलों को लड़ा कर शहर के विकास में अवरोधक साबित हो सकते हैं।

वर्सन

मैंने नहीं छपवाए हैं कार्ड

आमंत्रण कार्ड मैंने नहीं छपवाए हैं, इस मामले में मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है हम एडिशनल कलेक्टर के माध्यम से कुछ लोगों को इस समारोह में आमंत्रित करेंगे।

भूपेंद्र वाडेकर,

  सीएमओ, दल्ली राजहरा नगर पालिका

नगर पंचायत चिखलाकसा के प्रांगण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण संपन्न

0

आज दिनांक 05.03.2025 को नगर पंचायत चिखलाकसा के प्रांगण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ! ऊक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय चेमन देशमुख जी,जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. जिला बालोद, अध्यक्षता माननीय श्री पवन साहू जी, पूर्व जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. जिला बालोद, विशेष अतिथी माननीय श्री योगेन्द्र सिंन्हा जी मंडल अध्यक्ष ,भा.ज.पा. कुसुमकसा की उपस्थिति में एवं अनुविभागीय अधिकारी डोंडी श्री रामकुमार सोनकर द्वारा नवनिर्वाचित श्रीमती कुन्ती देवांगन जी एवं पार्षदगणों को शपथ दिलाया गया! ऊक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  अरविंदनाथ योगी समस्त जनप्रतिनिधि, सभी नगरवासी, व समस्त अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे!

इंद्रावती नदी के सूख जाने से प्रभावित किसानों ने खोला मोर्चा, बनाई समिति

0
  • आज सांसद, कमिश्नर व कलेक्टर से मुलाकात 

जगदलपुर इंद्रावती नदी के सूख जाने से प्रभावित गांवों के किसानों ने नदी को पुनर्जीवित करने के लिए मोर्चा खोल दिया है।

किसानों ने आज ग्राम पंचायत भौंड के संगम स्थल पर मबैठक आयोजित की।बैठक में आड़ावाल, भौंड, नारायणपाल, लामकेर, सालेमेटा, झारतराई, नदी सागर, बड़े चकवा, बोड़नपाल-1, पराली, छापर भानपुरी, कोंडालूर, घाट धनोरा, टिकरा धनोरा, तारागांव, तोतर, सिंघनपुर, रोतमा, खोटलापाल, पल्ली चकवा एवं अन्य प्रभावित गांवों के किसान उपस्थित हुए। बैठक में किसानों ने सर्व सम्मति निर्णय लिया है कि सभी किसान बस्तर कलेक्टर, कमिश्नर तथा सांसद महेश कश्यप से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही जोरानाला एनीकेट को खोलने, उड़ीसा के खातीगुड़ा बांध, तेलांगिरी परियोजना और भस्केल बैराज से इंद्रावती नदी में पानी छोड़ने, इंद्रावती नदी के सभी एनीकेट्स से 10 प्रतिशत पानी देने की मांग रहे हैं। जिसमें रोतमा, नदीसागर, भौंड एवं सिंघनपुर के एनीकेट में पानी की आवश्यकता है। सूख चुकी फसलों का सर्वे प्रशासन द्वारा कराने किसानों को मुआवजा देने, केंद्र सरकार, राज्य सरकार मंत्री तथा अफसरों को चित्र‌कोट जल प्रपात दिखाने के लिए एनीकेट का पानी का छोड़ा जाता है, उसे बंद किया जाए नहीं छोड़ा जाए। एनीकेट्स का पानी को छोड़ने के पूर्व किसानों को सूचित किया जाए। उड़ीसा और छतीसगढ़ राज्य के बीच इंद्रावती नदी को लेकर अनुबंध के अनुसार 50 प्रतिशत बस्तर को पानी दिया जाए।वैकल्पिक पानी की व्यवस्था तीन दिन के अंदर नहीं करने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया। आज कलेक्टर, कमिश्नर तथा सांसद ज्ञापन सौंपा जाएगा। तीन दिन के अंदर अपनी व्यवस्था नहीं होने पर सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को चक्का जाम करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।

नदी बचाओ संघर्ष समिति

इंद्रावती नदी के प्रभावित किसानों ने इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया है। इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप, उपाध्यक्ष वीरसिंह बघेल, आयतू कश्यप सचिव सुभाष कश्यप, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बघेल एवं खेमाचंद्र यादव को नियुक्त किया गया। इस दौरान गणेश बघेल, हेमराज बघेल, चैतराम कश्यप, गंगाराम बघेल, जलंधर कश्यप, नरसिंह बघेल, मदन सिंह कश्यप, लखेश्वर कश्यप, सुभाष कश्यप, सोनू कश्यप, पूरन सिंह कश्यप, समारु बघेल, बनसिंह मौर्य, कृपालु कश्यप, अजय मौर्य आदि उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर वर्मा को निगम आयुक्त का प्रभार

0

जगदलपुर अभनपुर के भू अर्जन मामले में निलंबित नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू की जगह जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त का प्रभार कलेक्टर हरिस एस ने अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा को सौंपा है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक श्री वर्मा अपने मूल पद का कामकाज भी देखते रहेंगे।

कांकेर जिला पंचायत के दोनों पद भाजपा की झोली में

0
  • किरण नरेटी बनी अध्यक्ष और तारा ठाकुर उपाध्यक्ष 

कांकेर जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण हो गया है। भाजपा की किरण नरेटी अध्यक्ष और भाजपा की ही तारा ठाकुर उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुई हैं। किरण नरेटी ने कांग्रेस की झरना ध्रुव को हराया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तारा ठाकुर ने कांग्रेस की सुलोचना मेश्राम को हराकर शानदार जीत दर्ज की।

जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार महिला आरक्षित थी। जिले की 13 जिला पंचायत सीटों में से 7 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतकर आए हैं जबकि 4 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है, वहीं एक सीट आम आदमी पार्टी को मिली है और एक निर्दलीय के खाते में गई है। जिसके बाद तय माना जा रहा था कि भाजपा से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत होगी। किरण नरेटी को अध्यक्ष पद के लिए 10 वोट मिले जबकि झरना ध्रुव को सिर्फ 3 वोट ही मिले, अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की तरफ से क्रास वोटिंग हुई। वही उपाध्यक्ष पद के लिए तारा ठाकुर को 9 जबकि कांग्रेस की सुलोचना मेश्राम को 4 मत मिले। जीत के बाद जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण नरेटी ने कहा कि जिले के सभी 13 जिला पंचायत सदस्य मिलकर जिले का विकास करेंगे, उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों में अभी भी विकास के कई कार्य शेष है जिन्हें पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता होगी। उपाध्यक्ष पद पर जीतकर आने वाली तारा ठाकुर ने कहा कि भाजपा आलाकमान ने उन्हें मौका दिया है जिले के सभी ऐसे इलाके जहां विकास नहीं पहुंचा सका है, अंतिम घर तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता होगी।

जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल को मेयर पांडे ने दी बधाई

0

जगदलपुर बस्तर जनपद पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर संतोष बघेल को भाजपा कार्यालय में महापौर संजय पाण्डे सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। महापौर संजय पांडे ने कहा कि जनता ने हमें सेवा का सुअवसर दिया है। हम सेवा के जरिए सुशासन के संवाहक बनें, यही हमारा और हमारी पार्टी का धर्म है।

डौंडी में जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर मचा कोहराम

0
  •  ऐन वक्त पर चुनाव टालने से भड़के कांग्रेस नेता
  • भाजपा और अफसरों पर साजिश रचने का आरोप

दल्लीराजहरा बालोद जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा है कि डौंडी जनपद में आज होने वाले जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में छत्तीसगढ़ शासन के नुमाइंदों एवं निर्वाचन अधिकारी द्वारा भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नहीं बन पाने के डर से डौंडी जनपद में चुनाव प्रक्रिया आरंभ होने के बीच में चुनाव को स्थगित करने का आदेश निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कर दिया है। यह जनपद सदस्यों की एकता को देखते हुए शासन के डर की प्रतिक्रिया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने आगे कहा है कि डौंडी जनपद में चुनाव अधिकारी द्वारा शासन के नियमों का घोर उल्लंघन करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की किसी मंत्री के आदेश पर चुनाव प्रक्रिया आरंभ होने के बाद बीच में रोक दिया गया एवं भाजपा के नेताओं द्वारा भी प्रशासन पर लगातार दबाव बनाया गया कि चुनाव को स्थगित किया जाए। क्योंकि कांग्रेस आज के चुनाव में स्पष्ट बहुमत के साथ दिख रही थी। जनपद सदस्यों में में नौ सदस्य कांग्रेस के साथ खड़े रहे। जिससे परिणाम स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा था। हार के डर से भाजपा नेताओं द्वारा निर्वाचन अधिकारी पर दबाव बनाकर शासन का दुरुपयोग करते हुए आज के इस चुनाव को प्रक्रिया आरंभ होने के बीच में स्थगित कराया गया, जो की पूर्णतः असंवैधानिक है। जनपद सदस्यों के अधिकारों का हनन है ,लोकतंत्र की सरेआम हत्या की गई है आज डौंडी जनपद में निर्वाचन अधिकारी द्वारा। लोकतंत्र की सरेआम हुई हत्या का विरोध दर्ज कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक डौंडी लोहारा एवं छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने अपने साथियों सहित डौंडी जनपद के मुख्य द्वार पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जनों के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद अधिकारी टस से मस नहीं हुए और अंततः सभागार में बैठे कांग्रेस के सभी 9 जनपद सदस्यों ने जिला पुलिस अधीक्षक को अपनी सुरक्षा की मांग का आवेदन पत्र देते हुए अपने आप को सकुशल बाहर निकालने का निवेदन किया। इसके पश्चात विधायक श्रीमती भेड़िया ने अपने सभी साथियों को सुरक्षित स्थान पर रवाना किया। विधायक अनिला भेंडिया ने भी अपना विरोध दर्ज करते हुए बताया कि आज डौंडी जनपद में लोकतंत्र की हत्या की गई, बहुमत को हराने के लिए साजिश रची गई। संविधान का गला घोंटा गया। कांग्रेस के बहुमत को देखते हुए आज के चुनाव को स्थगित करने का कुचक्र रचा गया यह भाजपा के लोकतंत्र विरोधी चेहरे को बेनक़ाब करता है। कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों ने डौंडी जनपद के भीतर जनपद सभागार में अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं जनपद के गेट के बाहर कांग्रेसियों ने जोरदार नारीबाजी करते हुए लगातार करीब 7 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन करने वालों में विधानसभा डौंडी लोहारा की विधायक अनिला भेड़िया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कृष्णा दुबे, दुलीचंद गोयल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, महामंत्री रतिराम कोसमा, पीयूष सोनी, काशीराम निषाद, जिला सचिव रवि जायसवाल, जतिन भेड़िया, के. ईश्वर राव, संजय चंद्राकर, प्रमोद दुबे, संतोष पांडे, मुरलीधर भूआर्य, ब्लॉक अध्यक्ष कोमेश कोर्राम, प्रकाश आर्य, रवि देशमुख, कैलाश राजपूत, कोमलेंद्र चंद्राकर, अतीक कुरैशी, चतुर तारम, सुखदेव पिस्दा, दुलार मंडावी, यशवंत बोरकर, रामसाय रावटे, भुवनेश्वर कोसमा, गन्नू मांडवी, कोमल पटेल, पंचराम कोसमा, हेमवती कुलदीप, बसंती दुग्गा, रविता मरकाम, पंकज हिरको, महेश सेवता, देव कोर्राम, कचरू निषाद, घनश्याम कोरेटी, नोहर धनेलिया, जगदीश यादव, शोएब राजा, शुभम गावडे, कैलाश राज, उत्तम, शंकर पिपरे, भोजराज साहू, सुनील राठौर, बलिराम धनकर, पलटन भूआर्य, भरत देवांगन के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं महिलाएं कांग्रेस समर्थक जनपद सदस्यों के पक्ष में चिलचिलाती धूप में लगातार खड़े रहे।

जंगल को आग से बचाने वन विभाग बकावंड ने चलाया बाजार में जन जागरण अभियान

0
  • डिप्टी रेंजर संतोष कांची ने चलाया अवेयरनेस प्रोग्राम
  • ग्रामीणों को जंगल बचाने किया जा रहा है प्रेरित 

बकावंड जंगल में आग लगने से वन्यजीवों तथा पर्यावरण को खतरा बढ़ जाता है। आग से बचने के लिए वन्यजीव गांव की ओर भागते हैं। जिससे ग्रामीणों के समक्ष जान माल का खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए हम सभी का धर्म बनता है कि हम जंगल को जलने से बचाएं। इसे मद्देनजर रखते हुए वन विभाग बकावंड द्वारा गांव गांव और साप्ताहिक बाजारों में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को बकावंड के साप्ताहिक बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर बकावंड वन विभाग डिप्टी रेंजर संतोष कांची ने लोगों से कहा कि वन्यजीवों, पेड़ पौधों तथा पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी और कर्तव्य है। जब जंगल बचेगा तभी हमें जल और स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा। बिना जल और स्वच्छ वायु के हम जीवित नहीं रह सकते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि मार्च अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक पड़ती है। पेड़ों के पत्ते सूखकर जमीन पर गिर जाते हैं। ऐसे में अगर कोई बीड़ी, सिगरेट पीकर जंगल में फेंकता है तो उससे आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। इससे हमें बचना होगा। आगे उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि अगर किसी को जंगल में आग दिखे तो वह वन विभाग को फोन से या कार्यालय में जाकर सूचना दें, ताकि समय पर वन्य प्राणियों की सुरक्षा हो। इस अवसर पर बकावंड संरपच डमरू मौर्य, जगन्नाथ कश्यप, पदमन निषाद, भगत कश्यप, भुजबल बघेल, वन विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे

इन नंबरों पर दें सूचना

बकावंड वन विभाग के डिप्टी रेंजर संतोष कांची ने 

अग्नि दुर्घटनाओं की जानकारी देने के लिए फोन नंबर भी लोगों से साझा किए। उन्होंने कहा कि आपके आसपास जंगल में आगजनी कi घटना होने पर इस मोबाइल नंबर पर सूचित करें – वन मंडल कार्यालय अग्रि नियंत्रण कंट्रोल रूम मोबाईल नंबर 07782- 222414, वशंवत कुमार साहू मोबाईल नंबर 9425597367, श्रीकांत शर्मा वायरलेस ऑपरेटर मोबाईल नंबर 9039750752 एवं हितेंद्र साहू कंप्यूटर ऑपरेटर मोबाईल नंबर 8103666512। इन नंबरों पर कॉल करके लोग जंगलों की सुरक्षा में सहभागी बन सकते हैं।

सांसद संतोष पांडे और महापौर संजय पांडे का मिलन दे गया बड़ा संदेश

0
  •  जगदलपुर आए नांदगांव के सांसद मिले मेयर से 

जगदलपुर राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डे मंगलवार को जगदलपुर आए। यहां उन्होंने महापौर संजय पांडे के निज निवास पहुंचकर संजय पांडे को बधाई दी। इस अवसर पर पंकज आचार्य, शशिनाथ पाठक, सूरज श्रीवास्तव, योगेश मिश्रा, देवेश चांडक सहित संजय पांडे की धर्मपत्नी रेखा और सुपुत्री सुवर्णिका तथा परिवारजन मौजूद रहे।

महापौर संजय पांडे और सांसद संतोष पांडे की राजनीति करने की शैली कमोबेश एक सरीखी है। सांसद संतोष पांडे जहां सनातनी परंपरा को आगे रख कर राजनीति करते हैं और कहते हैं धर्म प्रथम है। वहीं महापौर संजय पांडे भी घोर सनातनी और धर्म प्रेमी, माने जाते हैं। माता पिता के चित्रों की आराधना, मां दंतेश्वरी का दर्शन पूजन उनकी दिनचर्या के अभिन्न हिस्से हैं। ये दोनों नेता सिर्फ धर्म तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि कर्म सिद्धांत के प्रबल पोषक भी हैं। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़ और मोहला, मानपुर, चौकी में अपने पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में सांसद संतोष पांडे ने विकास की जो गाथा लिखी है, वह एक नजीर बन गई है। अपनी धार्मिकता और कर्मशीलता के चलते सांसद संतोष पांडे जन जन के प्रिय नेता बन गए हैं। यही वजह है कि इस बार हुए लोकसभा चुनाव में संतोष पांडे ने कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। पिछले साल विधानसभा चुनाव में संतोष पांडे बस्तर प्रभारी थे। उनकी सहजता, सरलता और मृदुभाषिता के बस्तर के भाजपाई भी कायल हैं। जगदलपुर के महापौर संजय पांडे की भी तासीर बिल्कुल सांसद संतोष पांडे जैसी ही है। हो भी क्यों न, राशि दोनों की एक ही जो है। संजय पांडे भी जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, भक्ति भाव से ओतप्रोत हैं। जिनमें भक्ति भावना रहती है, उनमें सरलता, सहजता और सेवा की भावना खुद बखुद आ जाती है। संजय पांडे ने सांसद संतोष पांडे से काफी कुछ अच्छाईयां ग्रहण की हैं।आज इन दोनों नेताओं का मिलन बड़ा ही सुखद अनुभूति देने वाला रहा।

कांग्रेस के लोगों ने शराब की बोतलें लेकर किया प्रदर्शन

0
  •  जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था का किया विरोध 

जगदलपुर एक वह भी दौर था जब बस्तर संभाग के सुकमा जिला चिकित्सालय की गिनती नंबर वन हॉस्पिटल के रूप में होती थी। यहां लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिलती थी, लेकिन आज यह जिला चिकित्सालय महज रेफरल सेंटर बनकर रह गया है।सुकमा जिला अस्पताल में बढ़ती अव्यवस्था अस्पताल प्रबंधन के गैर जिम्मेदाराना रवैये, अस्पताल में दवाइयों की कमी एवं प्राथमिक उपचार के लिए संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी ब्लड बैंक से लेकर सोनोग्राफी तक की लचर व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय के नेतृत्व में आज नगर एवं ग्राम क्षेत्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शराब की बोतलें लेकर विरोध प्रदर्शन कियाl

दवाइयों के बढ़ते दाम के विरोध में शराब कि बोतलें लेकर कांग्रेसी सड़क पर उतरे थे। कांग्रेस नेता दुर्गेश राय का कहना है कि सस्ती दारू महंगी दवाई भाजपा सरकार ने जिला हॉस्पिटल की बदतर स्थिति कर दी है।प्रदेश के बजट सत्र में शराब के दाम घटाने का विरोध कांग्रेस सदस्यों ने किया था।

और इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता की मौजूदगी में जिम्मेदार अधिकारी को प्रदेश के छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री के नाम स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS