City Media - Page 1220 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1220

कमिश्नर धावड़े ने किया बकावंड तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण, अव्यवस्था को देखकर जताई गहरी नाराजगी

0

एक माह के भीतर व्यवस्था सुधारने की दी चेतावनी

जगदलपुर, 03 मार्च 2022 – कमिश्नर श्याम धावड़े ने आज बकावंड तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पाई गई अव्यवस्था को देखते हुए गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए एक माह के भीतर व्यवस्था को सुधारने की चेतावनी दी।

कमिश्नर धावड़े ने यहां संचालित अनुविभागीय दण्डाधिकारी के लिंक न्यायालय, तहसील न्यायालय तथा नायब तहसीलदार न्यायालय में लंबित प्रकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने इसके साथ ही वन अधिकार मान्यता पत्र, ऋण पुस्तिका वितरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने ऋण पुस्तिका, वन अधिकार पत्र, सामाजिक प्रास्थिति पत्रक का वितरण शिविर आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने बकावंड तहसील में ऋण पुस्तिका तथा वन अधिकार मान्यता पत्र के वितरण की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए तहसीलदार को एक माह के भीतर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समयावधि में ऋण पुस्तिका वितरण नहीं पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।

कमिश्नर ने ग्रामीणों को अनावश्यक कागजी कार्यवाही में नहीं उलझाकर सरलता के साथ त्वरित गति से सेवाएं प्रदाय करने के निर्देश दिए। सामाजिक प्रास्थिति पत्र हेतु शासन द्वारा किए गए सरलीकरण का लाभ ग्रामीणों को प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

कमिश्नर ने शासकीय कार्यालयों के संचालन के लिए इसी माह से लागू नए समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय में कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

कश्मिनर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए नियमित तौर पर सुनवाई सुनिश्चित करते हुए ई-कोर्ट प्रणाली के माध्यम से पक्षकारों को सुनवाई की सूचना प्रदान करने तथा कार्यवाही का विवरण ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कमिश्नर ने उपस्थित ग्रामीणों से भी कार्यालय में प्राप्त होने वाली सेवा एवं सुविधा के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार, माधुरी सोम, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, तहसीलदार जय नाग सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके उपरांत कमिश्नर ने बकावण्ड क्षेत्र के ढोडरेपाल स्थित गौठान का भी निरीक्षण किए।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा भूमिपूजन किया गया

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी द्वारा भूमिपूजन किया गया |

बस्तर विकास प्राधिकरण योजनान्तर्गत आलेख महिमा गुड़ी मरम्मत कार्य तलपारा ग्राम पंचायत किंजोली में जिसकी लागत राशि 2.00 लाख रुपये का है |

कार्यकर्ताओं द्वारा किंजोली मेन चौक में बस्तर विधायक जी का भव्य स्वागत किया गया |

पूर्व सैनिक सेवा संघ जिला बालोद के जिलाध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं और महत्वपूर्ण मांगो के समाधान के मद्देनजर कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

0

पूर्व सैनिक सेवा संघ जिला बालोद के जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं और महत्वपूर्ण मांगो के समाधान बाबत कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपा |

पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद द्वारा जिले के युवाओं को सेना/अर्धसेना की भर्ती हेतु निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।प्रशिक्षण लेकर अब तक 80 से अधिक जवानों को रोजगार मिल चुका है,वर्तमान में पूर्व सैनिको की संख्या जिले मैं लगभग 500 से अधिक, वीर नारी 40-50 और कार्यरत सैनिको की संख्या 1000 के लगभग है पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद द्वारा सैनिक समस्याओं के निवारण हेतु प्रमुख मांगो को बिंदुवार प्रस्तुत किया –

बालोद जिला में सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना बाबत —

बालोद जिला से दुर्ग तथा रायपुर की दूरी 100 से 150 किलोमीटर है और यह जिला पिछड़ा एवं सुदूर आंचलिक वन क्षेत्र होने के कारण आवागमन में असुविधा होता है जिससे कई सुविधाओं का समय पर लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं । इसी संबंध में दो वर्ष पूर्व आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसे गृह मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 और वित्तीय अभाव का कारण बताते हुए निरस्त कर दिया।गृह मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन का पत्र क्रमांक १६८/स सै का/स्था/२०२०/२७३ दिनांक 5 फरवरी 2020 को ध्यान में रखते हुए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऑफिस खोलने के लिए जमीन चिन्हांकित किया जाय।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

रोजगार एवं पुनर्वास बाबत —

जिले में सरकारी संस्थान जैसे एफ सी आई, राष्ट्रीय कृत बैंक एवं भिलाई स्टील प्लांट के अंतर्गत राजहरा माइंस में डीजीआर गार्ड की नियुक्ति के लिए पूर्व सैनिकों की प्राथमिकता को सुनिश्चित किया जाना चाहिए वर्तमान में अधिकांश जगह सुरक्षा के कार्यों को अप्रशिक्षित व्यक्तियों के द्वारा लिया जा रहा है जोकि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के नियमों का उल्लंघन है।

सैनिक रैस्ट हाउस /सामुदायिक भवन का निर्माण बाबत —

बालोद जिला में पूर्व सैनिकों के लिए मीटिंग या अन्य कार्यक्रम के लिए कोई सैनिक रैस्ट हाउस/सैनिक सामुदायिक भवन नहीं है अतः शासन द्वारा खनिज न्यास निधि से पूर्व सैनिकों के लिए भवन निर्माण कराया जाए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

वित्तीय सहायता प्रदान करने बाबत- —

पूर्व सैनिक सेवा संघ अंचल के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देता है, सेना/ अर्ध सेना भर्ती में शारीरिक दक्षता एवम् लिखित परीक्षा की तैयारी का व्यय संस्था द्वारा वहन किया जाता है। हमारे संस्था में आय का कोई साधन नहीं है इसलिए संस्था को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाए वर्तमान मैं विकासखंड डोंडी के ग्राम चिखली और दल्ली राजहरा में प्रशिक्षण चालू है आगे जिले में डौंडी, कुसुमकासा, डोंडी लोहारा और देवरी में प्रशिक्षण शुरू करने जा रहे हैं अतः संस्था को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाए ।

व्यवसायिक दुकानों के आवंटन पूर्व, पूर्व सैनिक के लिए आरक्षित करने बाबत —

नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत द्वारा व्यवसायिक दुकान आवंटित किया जाता है जिसमें पूर्व सैनिकों के लिए कोई भी दुकान आरक्षित नहीं किया जाता उपरोक्त संस्था को निर्देशित कर पूर्व सैनिकों के लिए व्यवसायिक दुकान आरक्षित किया जाना चाहिए।

पूर्व सैनिकों के माल वाहक वाहनों को जिले के सभी खदानों में परिवहन हेतु कोटा निर्धारित करने बाबत —

व्यवसाय के क्षेत्र में भी सैनिक जवान अच्छा कार्य कर रहें है,कुछ सैनिको ने माल वाहक वाहन खरीदा है इसको ध्यान में रखते हुए जिला के सभी खदानों में परिवहन के लिए पूर्व सैनिकों का कोटा निर्धारित किया जाए। कलेक्टर ने सैनिक कल्याण हेतु उचित मांगों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। व्यापम देते समय संस्था के संरक्षक हॉनरेरी कैप्टन (रिटायर्ड) वी पी सिंह एवं रिटायर्ड सैनिक किशोर नाथ योगी उपस्थित थे |

विभिन्न विकास कार्यों की मिली सौगात, भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में लोहारा पहुंची मंत्री अनिला भेड़िया

0

डौंडीलोहारा। नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में विभिन्न मद अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम बुधवार को नया बस स्टैण्ड डौण्डीलोहारा में सम्पन्न हुआ। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि अनिला भेडिया (केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग) थी। साथ ही लोकेश्वरी गोपी साहू,अध्यक्ष, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा ने अध्यक्षता की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत, डौण्डी लोहारा, हस्तीमल सांखला,महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, ताराचंद लोढा संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, अनिल लोढा (मंत्री प्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास एवं सामाज कल्याण विभाग) विशेष अतिथि-गोपाल प्रजापति (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौण्डी लोहारा) भोला देशमुख ( पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौण्डी लोहारा) ममता शर्मा (अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौण्डी लोहारा) झुमुक लाल कोसमा (सभापति, लो.नि.वि.न.प. डौण्डी लोहारा) सहित समस्त पार्षदगगण एवं एल्डरमेन मौजूद रहे।

कोरोना काल के बाद भी विकास की गति नहीं हुई कम

अध्यक्षता उद्बोधन देते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने कहा कि कोरोना काल में भी हमने हिम्मत नहीं हारी और लगातार विकास कार्यों के जरिए हमने डौंडीलोहारा नगर को एक नई पहचान दी। उन्होंने खरखरा डैम के पानी को लोहारा लाने की पुरजोर मांग रखी। वहीं मुख्य अतिथि मंत्री अनिला भेड़िया ने भी इस बात पर हामी भरते हुए कहा कि भविष्य में वाटर फिल्टर प्लांट योजना डौंडीलोहारा में प्रस्तावित है। जिसके लिए पानी की पूर्ति खरखरा डैम से ही की जाएगी। इसके लिए हम भी पूरा प्रयास कर रहे हैं। तो वहीं लगातार विकास कार्यों और शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही नगर पंचायत प्रशासन व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू की कार्यप्रणाली की मंत्री ने सराहना की।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण

इस दौरान विभिन्न वार्ड में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जो इस प्रकार हैं –

(1) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण राशि रू. 73.12 लाख ( भूमि पूजन)
(2) पौनी पसारी निर्माण कार्य राशि रू. 25.03 लाख (भूमि पूजन)

(3) वार्ड क्र. 11 नया बस स्टेण्ड में परिसर में डामरीकरण (बी.टी. रोड ) कार्य राशि रू. 23.55 लाख (भूमिपूजन )

(4) वार्ड क्र. 11 गौठान निर्माण कार्य राशि रू.19.11 लाख ( भूमिपूजन )

(5) मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान निर्माण कार्य राशि रू.5.78 लाख (भूमि पूजन)

(6) वार्ड क्रं. 06 ओसवाल भवन से शीतला मंदिर तक सी.सी. रोड मरम्मत कार्य राशि रू. 6.92 लाख (भूमिपूजन)

(7) वार्ड क्रं 13 सास्कृतिक मंच संधारण कार्य राशि रु.2.00 लाख (भूमिपूजन )

(8) वार्ड क्रं 12 देशमुख घर से कन्या स्कूल तक नाली निर्माण राशि रू. 12.24 लाख ( भूमि पूजन)

(9) वार्ड क्रं 07 आंगनबाडी भवन निर्माण रू.4.50 लाख (लोकार्पण)

(10) वार्ड क्रं 15 आंगनबाड़ी भवन निर्माण राशि रू. 4.50 लाख ( लोकार्पण)

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

ये भी रहे मौजूद

माया ठाकुर, दसोदा भूआर्य, रहीमत कोसमा, संजय गुप्ता, गंगाराम देशमुख, ताराचंद लोढा, नेतराम भांडेकर, प्रकाश शर्मा, माधव गिरी गोस्वामी, विकास लोढ़ा, शैल टाक, सियाराम शर्मा, कामता प्रसाद साहू, सनत भूआर्य, कमलेश सिंह टाक, सरिता यादव, छबीला पटेल, गुलाब भंसाली, नंदकिशोर तिवर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान और नगर पंचायत के सभी स्टाफ महिला स्व सहायता समूह की माता बहने पार्टी कार्यकर्ता और नगर वासियों के सानिध्य में लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

निगम के जनप्रतिनिधि की भाजपाईयों से बढ़ रही नजदीकियां, परदे के पिछे कोई बड़ा खेल तो नहीं

0

जगदलपुर। नगर निगम क्षेत्र के एक बडे़ जनप्रतिनिधि की भाजपा पार्षदों के साथ निकटता कई सवालों को जन्म दे रही है। कांग्रेसी काम के लिए भटकते हैं वहीं पार्षदों के बताए भाजपाईयों के काम धड़ल्ले से चल रहा है। इन सबके बीच यह चर्चा जोरों पर है कि पर्दे के पिछे बड़ा खेल-खेला जा रहा है। जिन वार्डों में कांग्रेस पार्टी के पार्षद नहीं है वहां भाजपाई पार्षदों के घर घंटों बैठने की बातें सामने आई है।

जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्टी की सरकार है किंतु निगम में छोटे-छोटे काम भी कांग्रेसियों के नहीं हो रहें हैं जबकि भाजपा पार्षदों से जुड़े लोगों का काम जल्द हो रहा है। संजय गांधी वार्ड की पार्षद फंसने के लिए निगम के बड़े जनप्रतिनिधियों की नाकामी सामने आई है क्योंकि निगम में दो धड़ों में कांग्रेस पार्टी बटी हुई है। नगर निगम में भाजपाई इसीलिए सिर चढ़कर कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा कर रहें हैं क्योंकि वहां कांग्रेस आक्रामक नहीं है। पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पार्षद के फंसने के पूर्व भी कई मामलों में अदावत हो चुकी है जिसके कारण भाजपाई भी चटखारे लेने से नहीं चुका रहें हैं।

संगठन भाजपाईयों पर आक्रामक लेकिन जनप्रतिनिधियों की गलबहियां

कांग्रेस पार्टी संगठन प्रमुख भाजपाईयों पर नकेल कसने हर स्तर पर प्रयासरत हैं, स्वयं पत्रकार वार्ता में हुंकार भरने से गुरेज नहीं कर रहे हैं किंतु स्वयं के जनप्रतिनिधियों की भाजपा से नजदीकियां नहीं दिखाई देना की विचारणीय प्रश्न है? यह बातें भी जनता तक पहुंच गया है जिसके संगठन को भी आड़े हाथों लिया जा रहा है।

संयुक्त खदान मजदूर संघ ने परियोजना से सेवानिवृत्त हुए अपने साथियों को दिया सम्मानपूर्ण विदाई

0

किरंदुल – एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के मजदूरों के हितों के लिए गठित संयुक्त खदान मजदूर संघ में बरसों से परियोजना से सेवा निर्मित हुए, अपने साथियों को सम्मानपूर्ण विदाई समारोह करने की परंपरा चली आ रही है। इसी तारतम्य में इस माह परियोजना से अपने कार्यकाल पूर्ण करने उपरांत सेवानिवृत्त हुए एस.सारथी एवं राजाराम को संयुक्त खदान मजदूर संघ द्वारा अपने भवन में आमंत्रित कर संघ के सभी साथियों के बीच भावपूर्ण सम्मानजनक विदाई दी गई। विदित हो कि एस सारथी 60 साल की उम्र में भी ऐसे युवा है, जिन्होंने कुछ महीने पहले नशा मुक्ति का संदेश लेकर सिक्किम की राजधानी गंतोक की यात्रा मोटरसाइकिल द्वारा पूर्ण की थी। किरंदुल से सिक्किम होकर वापस आने में उन्हें 15 दिन लगे थे। इतना ही नहीं इन्हें साइकिलिंग में भी महारत हासिल है। 50 वर्ष के ऊपर की आयु वर्ग में भारत में कई साइकिलिंग प्रतियोगिता में इन्होंने अपना सिक्का जमाया है। उन्हें साइकिलिंग में कई प्रमाण पत्र मिले है।

वाकई उन्होंने लौह नगरी का सम्मान कई क्षेत्र में दिलाया है। ऐसे युवा साथी के सेवानिवृत्त होने से सभी साथियों में दुख तो बहुत था। परंतु सभी ने इन दोनों साथियों को खुशी खुशी विदाई दी। दोनों को श्रीफल व शॉल दे कर सम्मानित किया गया। और इस क्षण के यादगार हेतु एक मोमेंटो भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रमिक संघ के सचिव राजेश संधू, अध्यक्ष के साजी, कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर सीतापराव, कार्यालय सचिव नरसिम्हा रेड्डी, संगठन सचिव नोमेश्वर राव, देवरायलू, उपेंद्र त्रिपाठी, सतीश नखाते, अमित दीक्षित, मोतीराम नाग, मोहम्मद नौशाद, चिन्ना आदि सैकड़ों की संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे।

एसडीएम ने किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

0

जगदलपुर, 02 मार्च 2022 – अनुविभागीय दण्डाधिकारी दिनेश नाग ने आज से प्रारंभ 12 वीं बोर्ड परीक्षा की परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, बस्तर हाई स्कूल और आसना हाई स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नशे के कारोबारियों की शरणस्थली बन गई है छत्तीसगढ़ : कौशिक

0

रायपुर 03 मार्च नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि बदनीयती और अपनी विफलताओं के बोझ से राजनीतिक तौर पर कुंठित नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की कुनीतियों के चलते छत्तीसगढ़ नशे के सौदागरों की शरणस्थली बन गया है और नशाखोरी की बढ़ती लत से अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि नशाखोरी और अपराधों पर नियंत्रण के प्रदेश सरकार के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। राजधानी में शराब पी रहे दो लोगों द्वारा अभद्रता करने से तमतमाए एक नाबालिग द्वारा की गई चाकूबाजी इसकी तस्दीक कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार की कुनीतियाँ छत्तीसगढ़ के न केवल युवा, अपितु अब तो नाबालिगों का भी भविष्य चैपट कर रही हैं। इसीलिए अब ये मामले सामने आ रहे हैं कि प्रदेश में नाबालिग बच्चे नशाखोरी और अपराधों में लिप्त हो रहे हैं, जो प्रदेश के लिए बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में जिस प्रकार शराब और मादक पदार्थों का वैध-अवैध व्यापार बढ़ा है, प्रदेश में बढ़ते तमाम तरह के अपराध नशे के इसी कारोबार का दुष्परिणाम हैं। अब नाबालिग भी इसके चंगुल में फँस रहे हैं और वे अपना पूरा जीवन एक गलत दिशा में ले जा रहे हैं। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन दुष्परिणामों से कोई सरोकार नहीं रह गया है और उसका पूरा ध्यान माफियाओं को खुश रखकर इस कारोबार से होने वाली कमाई और कमीशनखोरी पर ही केंद्रित है ताकि नशे का व्यापार बढ़ता रहे और नशेबाज खुश रहे और सत्ता की धौंस दिखाकर कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता अपनी और आलाकमान की तिजोरी भरने में लगे रहें।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी के वादे से मुकरने वाली प्रदेश सरकार शराबबंदी के मुद्दे पर नित-नई लफ्फाजी करके प्रदेश के युवा व किशोरों के साथ षड्यंत्र कर रही है। छत्तीसगढ़ मॉडल का ढोल पीट रहे कांग्रेस के लोग भाजपा को ट्विटर से बाहर देखने की सलाह देने के बजाय खुद अहंकार का चश्मा उतारकर सत्ता के गलियारों के बाहर निकलकर प्रदेश की हो रही दुर्गति को रू-ब-रू देखें और अपने तथाकथित छत्तीसगढ़ मॉडल की जमीनी सच्चाई पर शर्म महसूस करें। उन्होंने कहा कि नशे के साथ-साथ प्रदेशभर में अपराधों के बढ़ते ग्राफ को ही क्या कांग्रेस के लोग छत्तीसगढ़ मॉडल बताकर ढिंढोरचियों की तरह बेसुरा राग नहीं आलाप रहे हैं? राजधानी में नशे के फैलते नेटवर्क के लिए आखिर प्रदेश सरकार कब अपनी जिम्मेदारी मानेगी? 20 रुपए का इंजेक्शन 80 रुपए में बेचकर नशे के कारोबारी चैगुने मुनाफे की लालच में नशेड़ियों का कुनबा बढ़ा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि नशे के इसी गोरखधंधे से अपराधों का कनेक्शन है और बिलासपुर में इसीलिए गैंगवार के हालात बन गए हैं तो राजधानी समेत प्रदेश के दीगर इलाकों में लूटपाट, चाकूबाजी, अपहरण, दुष्कर्म-सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, हत्याओं का सिलसिला चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बावजूद प्रदेश में गांजा-अफीम की बरामदगी होना इस बात का साफ संकेत है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह नाकारा हो चली है और झूठे दावे करके अन्य प्रदेशों में जाकर न केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी मंडली के लोग झूठी वाहवाही बटोरने का शर्मनाक उपक्रम कर रहे हैं, बल्कि अब वे अपने पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी तक से झूठ कहलवाने में भी कतई नहीं झिझक रहे हैं।

विधायक चंदन कश्यप ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

भानपुरी। युवा समिति कंरन्दोला के द्वारा मेला के उपलक्ष में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय किया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि युवा समिति कंरन्दोला के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों के साथ ही आने वाली पीढ़ी में खेल भावना के साथ-साथ देश भक्ति की भावना प्रेरित करने के लिए अच्छा प्रयास है। उद्घाटन मैच भानपुरी और फरसागुड़ा के बीच खेला गया। और भानपुरी की टीम ने फरसागुड़ा को 10 पॉइंट से मात देकर विजय हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी, जनपद सदस्य भूषण गुप्ता,संकर बघेल,लक्ष्मी बैध,जुगराज ठाकुर,लोकेश कश्यप,कमलेश ठाकुर,भूपेंद्र ठाकुर,खगेश्वर यादव,खगेश्वर नाग,बंशी कश्यप, दिगु राम,जगत ठाकुर,भजन यादव, थबीर ठाकुर, बाबू मिश्रा एवं खेल प्रेमी ग्रामीण जन मौजूद रहे।

विधायक जी ने किया ग्राम तार्री गौठान का लोकार्पण

0

बालोद–आज दिनांक 2.03.2022 को दिन बुधवार को संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी ने ग्राम तार्री के नवनिर्मित आदर्श गौठान का लोकार्पण किया साथ ही ग्राम के प्रमुख चौक में अपने अनुशंसा से साढ़े तीन लाख की लागत से लगे हाईमास्क लाईट को जनता को समर्पित भी किया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गौठान में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा करते हुये वृक्षारोपण भी किया गया साथ ही कृषकों को मक्का मिनीकिट व बच्चों को खेल सामग्री वितरित की गई
*उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक के साथ जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तामेश्वर साहू जी, बब्लॉक महामंत्री सादिक अली, विधायक प्रतिनिधि गण किशोर साहू, ओंकार महमल्ला, जिला कार्यकारिणी सदस्य पीमन लाल साहू, संयुक्त महामंत्री सुमीत राजपूत, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र मंडावी, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य लाल खान, सरपंच राजकुमारी टंडन, उपसरपंच आलोक पटेल, गौठान अध्यक्ष नीलकंठ कतलाम, ग्राम प्रमुख कुलेश्वर ठाकुर, पूर्व सरपंच द्वय कुमलाल देहारी, कुलेश्वर पाड़े, गणेश यदु, देवराम ठाकुर, धामन निषाद, मुकेश साहू, नंदिता साहू, यास्मीन खान, महेश पटेल सहित समस्त पंचगण, ग्राम विकास व गौठान समिति के सदस्यगण,बिहान समूह की महिलाएं, व पंचायत सचिव नागेश पटेल व स्थानीय विभाग के कर्मचारी सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS