केदार कश्यप जी ने पार्टी के इतिहास व महापुरुषों के संघर्षों को याद करते हुए नारायणपुर विधानसभा के ग्राम विश्रामपुरी के बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित |
सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर के प्रथम अध्यक्ष स्व. श्री बलिराम कश्यप जी थे जिन्होंने बस्तर में भाजपा को विस्तृत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल जी,बुथ अध्यक्ष भालमन कश्यप जी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आज सुबह 6 बजे से 9 बजे तक राजहरा खदान समूह के सभी इकाइयों में टूलडाऊन करने के बाद एटक, सिटू,इंटक और बी एम एस ने अध्यक्ष स्टील अॅथारिटी ऑफ इंडिया लिमि. सेल नई दिल्ली और प्रभारी निदेशक भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई को मुख्य महाप्रबंधक खदान राजहरा खदान समूह के माध्यम से सेल कर्मियों के लंबित वेतन पुनरीक्षण को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु ज्ञापन सौंपा कि सेल कर्मियों का वेतन पुनरीक्षण विगत बावन माह से लंबित है। डी.पी.ई. के दिशा निर्देश का हवाला देकर सेल प्रबंधन द्वारा इसे रोका रखा
गया था।सेल कर्मियों एवं श्रम संगठनों ने भी कंपनी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन के निर्णय का समर्थन किया था और कोरोना काल जैसे कठिन परिस्थितियों में भी कर्मियों ने उत्पादन और उत्पादकता को बनाये रखा महोदय, वर्तमान में कंपनी की वित्तीय स्थिति अच्छी है। ऐसे में कर्मियों का बावन माह से लंबित वेतन पुनरीक्षण में सेल प्रबंधन की हठधर्मिता एक महत्वपूर्ण कारण है। प्रबंधन की हठधर्मिता से कर्मियों के बीच आक्रोश फैल रहा है जिसकी परिणीति कुछ दिन पूर्व संयंत्र के विभिन्न विभागों में घटी घटनाएं सामने दिख रही है |
महोदय प्रबंधन के हठधर्मिता के विरुद्ध खदान कर्मियों के मन में भी आक्रोश पनप रहा है जिसका विपरीत प्रभाव खदान के उत्पादन और उत्पादकता पर निश्चित रूप से पड़ेगा। अतः हम सभी अधोहस्ताक्षरकर्ता श्रम संगठन आपके समक्ष कर्मी हितार्थ निम्न मांगें रखते हुए आशा करते हैं कि आप इनपर समुचित कारवाई करेंगे |
(1) नियमित कर्मियों के बावन माह से लंबित वेतन समझौते को जल्द से जल्द पूरा किया जावे और सभी इस्पात कर्मियों को एक सम्मानजनक वेतन समझौते का लाभ मिले।
(2) महोदय आज सेल के इकाईओं में ठेका श्रमिकों की सक्रीय हिस्सेदारी है। लगभग सभी महत्वपूर्ण विभाग एवं कार्यों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। किन्तु आज भी उन्हें ऐसे कई लाभों से वंचित हैं जो उन्हें मिलना चाहिए। हम सभी अधोहस्ताक्षरित श्रम संगठन यह मांग करते हैं कि प्रबंधन द्वारा सभी ठेका श्रमिकों को न्यूनतम वेतन का मिलना, वाहन भत्ता सम्मानजनक रात्रि पाली भत्ता, एक्स्ट्रा ड्यूटी का वेतन मिलना, सभी ठेका श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए मेडिकल सुविधा, शिक्षा सुविधा आदि सुनिश्चित की जावे ।
अतः, महोदय से विनम्र अनुरोध है कि कर्मियों के हितार्थ जल्द से जल्द निर्णय लेने की
कृपा करें अन्यथा अधोहस्ताक्षरित सभी श्रम संगठन कर्मियों के हितार्थ सीधी कार्यवाही करने हेतु
बाध्य होगें, जिसकी जवाबदारी बी.एस.पी. एवं सेल प्रबंधन की होगी।
दल्ली-बालोद मार्ग पर दैहान मोड़ पर बाइक के आपस में टकराने से दो युवक की मौके पर मौत हो गई और एक युवती रूप से घायल हो गई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार तेज रफ़्तार में थे जिसमे एक बाइक सवार जो कि डौंडी ब्लाक के सल्हाईटोला में निवास करने वाले थानेश्वर पिता रामनाथ उम्र 24 वर्ष युवती के साथ बालोद की जा रहे थे वहीँ दूसरी ओर एक युवक बालोद से दल्ली की ओर आ रहे थे तभी दैहान मोड़ के पास दोनों आपस बाइक आपस में टकरा गए और भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई और युवती जिसे गंभीर चोट आई जिसे आसपास के लोगों द्वारा 108 को कॉल कर जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ युवती का उपचार जारी है |
बीजापुर मे नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व मे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मे कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई. उक्त कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व जिला महामंत्री श्री काशीराम निषाद जी,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा जी, जिला सयु महामंत्री विवेक मसीह जी, विजय जोगदंड जी,जिला सचिव के ईश्वर राव जी,रवि जायसवाल जी,पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ जी, श्रीनिवास राव जी,नगर अध्यक्ष सेवादल जितेंद्र मेश्राम जी, धीरेंद्र डोंगरे जी,डोमेंद्र सावलकर जी,देवांगन जी,रामदेव श्रीवास्तव जी,शुभम यादव जी,अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सचिव राजेश तिवारी जी जो उत्तर प्रदेश के प्रभारी सचिव है, उनकी नियुक्ति पश्चात प्रथम लखनऊ (उत्तर प्रदेश) आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया । उन्होने उत्तर प्रदेश मे हो रहे पंचायत चुनाव हेतु छत्तीसगढ़ से आए समन्वयको की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय लखनऊ मे ली । चुनाव के संबंध मे उनसे चर्चा की गई ,उन्होने कुछ टिप्स दिए ।अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव धीरज गुर्जर व उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विशेष रूप से उपस्थित थे.
कोरोना की दूसरी लहर में कम्युनिटी स्प्रेड एवं लोगों की लापरवाही से संक्रमितों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है बालोद जिले के कुछ क्षेत्र कंटेंटमेंट जोन की श्रेणी में आ चुके है जहाँ जल्दी ही जागरूकता का परिचय नहीं दिया अथवा प्रशासनिक कड़ाई नहीं की गई तो जल्द ही दुर्ग व रायपुर के जैसे बालोद के कई क्षेत्र भी कंटेंटमेंट जोन को घोषित करना पड़ सकता है | कोरोना की दूसरी लहर बालोद जिले के लिए भयावह साबित हो रहा है |
वर्तमान कोविड 19 की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा 07 अप्रैल से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सम्बन्ध में नया आदेश जारी किया गया है |
दल्लीराजहरा में इस प्रकार कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड केयर सेंटर का पुनः संचालन किया गया है और साथ ही 45 वर्ष या उससे अधिक लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है |
कोरोना के दुसरे चरण में दल्लीराजहरा में आज अस्पताल में मिले संक्रमितों की संख्या इस प्रकार रही –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
बालोद – दिनांक 05/04/2021 भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार कोरोना वायरस कोविड-19 नियंत्रण के संबंध में पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिबंधो में समय- समय पर स्वतः छूट प्रदान की गई थी। उपरोक्त आंशिक प्रतिबंधों संबंधी आदेशों की समीक्षा की गई, जिसमें वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरूप जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधों/शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु इस कार्यालय के आदेश कमांक/2273/सां.शाखा/2021 बालोद, दिनांक 30/03/2021 के द्वारा संपूर्ण बालोद जिला अंतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 प्रभावशील की गई है।
07/04/2021 से आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावशील रहेगा।
जिले में प्रभावशील धारा 144 के परिपेक्ष्य में समस्त नगरीय निकायों (नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद) जिला बालोद के सीमा क्षेत्र भीतर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन का समय निम्नानुसार निर्धारित किया जाता है। |
• पेट्रोल पम्प एवं मेडिकल स्टोर्स उपरोक्त नियंत्रण से मुक्त रहेंगें।
• समस्त स्थलों/उद्यानों/मार्गों के आसपास की चौपाटी, खाद्य पेय सामग्री की ठेला गुमटी भी संध्या 6 बजे बंद होंगें।
• जिले के समस्त प्रकार के देशी/विदेशी मदिरा दुकान संध्या 06.00 बजे बंद होंगे।
• सिनेमा/मल्टीप्लेक्स/छबिगृह का अंतिम प्रदर्शन रात्रि 08:00 बजे समाप्त करना अनिवार्य होगा।
• सभी जिम, स्वीमिंग पूल आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगें।
• सभी दुकानों के सामने दुकानदारों को स्वयं फ्लैक्स छपवाकर दुकानो के खुलने एवं बंद करने के समय सीमा को प्रदर्शित करना होगा।
• सभी व्यापारियों/कर्मचारियों/ ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। समस्त व्यापारिक गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
• सभी व्यवसायियों को अपने दुकान/संस्थान में विकय हेतु मास्क रखना अनिवार्य होगा, ताकि बिना मास्क पहने खरीददारी करने के लिए आये ग्राहकों को सर्वप्रथम मास्क का विक्रय/ वितरण किया जावे एवं तत्पश्चात अन्य वस्तुओं/ सेवाओं का विक्रय किया जावे। प्रत्येक दुकान/संस्थान में स्वयं तथा आगंतुकों के उपयोग हेतु सेनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा, अगर किसी बाजार या अन्य किसी क्षेत्र में कन्टेनमेंट जोन घोषित हो जाता है तो उस क्षेत्र के समस्त व्यवसाय बंद हो जायेंगें एवं उस क्षेत्र में कन्टेनमेंट जोन के समस्त नियमों का पालन करना होगा।
• यदि किसी व्यवसायी के द्वारा उपरोक्त शर्तों में किसी एक या एक से अधिक शर्तों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसकी दुकान/संस्थान को तत्काल प्रभाव से 15 दिवस के लिए सील कर दिया जायेगा। सभी एसडीएम/एसडीओपी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार एवं थानेदार उपरोक्त आदेश के कियान्वयन हेतु अपने प्रभार क्षेत्र में सत्त भ्रमण करेंगें। सभी इंसीडेंट कमांडर एवं थानेदार अपने प्रभार क्षेत्र के सभी कंटेनमेंट जोन में प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंगें।
उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/प्रतिष्ठान भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 सहपठित आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 एवं महामारी नियंत्रण अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत दण्डनीय होंगें। यह आदेश दिनांक
भानुप्रतापपुर: नाबालिग युवती से गैंगरेप होने की घटना सामने आई है | घटना के 07 दिनों बाद नाबालिग से गैंगरेप का हुआ खुलासा। घटना 28 मार्च की है जिसमे तीन आरोपियों ने मिलकर किया था गैंगरेप | पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया, टीआई ने घटना की पुष्टि की | नाबालिग ने एक सब इंस्पेक्टर सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। होली के दिन आरोपियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। बताया जा रहा है कि वह नयापारा की एक महिला के घर होली मनाने गयी थी, जहां आरोपियों ने उसे दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपी महिला का नाम पूजा ठाकुर है। 2014 में महिला के खिलाफ भानुप्रतापुर में देह व्यापार के संबंध में मामला दर्ज कराया था। तीनों ही आरोपी कांकेर के हैं। आरोपी उपनिरीक्षक किशोर तिवारी कांकेर में ही पदस्थ है और उसके दो आरोपी व्यवसायी हैं। मामला दर्ज होने के पश्चात् पुलिस द्वारा आरोपियों की जांच पड़ताल जारी है |
दल्ली राजहरा आज दिनांक 05/04/2021 को वार्ड क्रमांक 08 राम मंदिर वार्ड के युवा व संवेदनशील पार्षद स्वप्निल तिवारी ने बी.एस.पी प्रबंधन आई.ओ.सी राजहरा (खदान) के मुख्य महाप्रबंधक जी को टाउनशिप राजहरा नगर प्रशासक के माध्यम से पत्र प्रेषित कर कहा कि , टाउनशिप क्षेत्र में वर्तमान स्थिति में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है , जिसका मुख्य कारण टाउनशिप क्षेत्र में स्थित क्वाटरों के आस पास व पीछे जाम सीवरेज के पानी का जामा होना मैनहोल के ढक्कनों का खुला होना तथा आवारा पशुओं जैसे गाय , कुत्ते , सुवरों द्वारा मलमूत्र त्याग कर रुके हुए पानी के आस पास काफी गंदगी फैलाते हैं , जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में मच्छरों को पनपने में सहायता मिल रही है जिसकी वजह से टाउनशिप वासियों को मच्छर जनित रोग होने के संभावना प्रबल हो गयी है ।
समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए पार्षद स्वप्निल तिवारी ने निवेदन किया है कि क्षेत्र में तत्काल सांध्य कालीन समय मे फोगिंग मशीन जमे हुए गंदगी के आस पास ब्लीचिंग पाउडर व रुके हुए सड़ रहे पानी मे मलेरिया आयल का छिड़काव करने एवम पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने हेतु वॉल लगे हुए हैं , वहां भी लीकेज के कारण पानी कई दिनों तक भर रहता है , उसका संधारण करने हेतु कहा है ।
और आज कोविड 19 के द्वितीय चरण की विकराल समस्या को देखते हुए , प्रबंधन क्षेत्र में कोविड पीड़ित कर्मचारियों व उनके परिवारों जो होम आइसोलेशन में हैं , उन क्वाटरों तथा आस पास के क्षेत्रों में कोविड से बचाव हेतु तत्काल सेनटाईजिंग किये जाने की मांग की है ।
उक्त मौलिक जन-समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर प्रशासक महोदय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जल्द ही निराकरण की बात कही है ।।
भिलाई इस्पात संयंत्र के नंदिनी चूना पत्थर खदान में कार्यशील इंटुक से सम्बद्ध श्रम संगठन मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारियों ने दिनांक 24.03.2021 को इंटुक की सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देते हुए भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई की सदस्यता ग्रहण की। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संघ के महामंत्री एम.पी.सिंह ने बताया कि अपने इस्तीफे में सभी ने इंटुक के स्थानीय, प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व पर कर्मचारियों के हितों की उपेक्षा करने की बात कही और कहा कि जब नंदिनी खदान के इंटुक सदस्यों एवं पदाधिकारियों को प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता थी तब उन्हे किसी तरह का कोई सहयोग नहीं किया गया।ऐसे हालत में इंटुक यूनियन में रहते हुए कर्मियों के हितार्थ कार्य करना संभव नहीं था अतएव नंदिनी इंटुक के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा देते हुए दिनांक 24.03.2021 को भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई की सदस्यता ग्रहण की।
उसके उपरांत प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 04.04.2021 को नंदिनी खदान में खदान मजदूर संघ भिलाई के नए स्थानीय इकाई हेतु के गठन हेतु बैठक रखी गयी। उक्त बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश खदान प्रभारी एस.एन.पांडेय ने की एवं बैठक का संचालन खदान मजदूर संघ मिलाई के महामंत्री एम.पी.सिंह ने की। बैठक शुरु करते हुए उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए नंदिनी इकाई के पूर्व अध्यक्ष एन.के.तिवारी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार 60 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति संघ से सम्बद्ध किसी भी इकाई के स्थानीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी नहीं रह सकते हैं। चूंकि वे स्वयं सेवानिवृत्त हो चुके हैं अतः उनका इस पद पर बना रहना संभव नहीं है।
इसके अलावा नंदिनी खदान के स्थानीय इकाई का तीन वर्षीय कार्यकाल भी समाप्त हो चूका है अतएव वे पुराने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हैं एवं महामंत्री एम.पी.सिंह से नए कार्यकारणी के गठन हेतु चुनाव अधिकारी नियुक्त करने हेतु निवेदन करते हैं। तत्पश्चात महामंत्री एम.पी.सिंह ने बालोद जिला मंत्री मुश्ताक अहमद अंसारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए नए कार्यकारिणी गठन हेतु आवश्यक कारवाई करने हेतु निवेदन किया।
भारतीय मजदूर संघ के रीती-निति अनुसार चुनाव अधिकारी मुश्ताक अहमद ने चुनाव संपन्न कराते हुए नए कार्यकारिणी की घोषणा की जो इस प्रकार है
अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रामनगीना एवं शिव कुमार साहू, उपाध्यक्ष – महावीर सेवक, हिम्मत सिंह रंधावा, सुरेश ध्रव एल.एन.साहू, सचिव – सोहन कुमार चंद्राकर, सह सचिव – बालाजी सोनी, कृष्णा कुमार, एस.बंगारू, वाई.पी.ठाकुर, अशोक कुमार लाउत्रे, कोषाध्यक्ष – रामसुजान कोरी, संगठन सचिव – पुरषोत्तम ठाकुर, कायर्कारिणी सदस्य मोतीलाल शर्मा, यू.एस.वर्मा, रमाकांत तिवारी, बी.आर.चंद्रेश, श्री राम सागर।
इस घोषणा के पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष एस.एन.पांडेय ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में सभी सदस्य एवं पदाधिकारी भारतीय मजदूर संघ के रीती निति पर चलते हुए कर्मियों के हितार्थ कार्य करेंगे। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।