City Media - Page 2 of 1899 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 2

बिग ब्रेकिंग-:घर में घुसकर मारपीट, कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश का आरोप; मां के हाथ में आई गंभीर चोट

0

डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम धोबनी(अ) का मामला, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज

डौंडी/बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम धोबनी (अ)में घर में घुसकर मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में बीच-बचाव करने पहुंची शिकायतकर्ता की मां के बाएं हाथ की उंगलियों के पास चोट आने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

city media

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम धोबानी निवासी भूषण साहू, पिता किशोर साहू, ने शिकायत में बताया कि 11 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे तीन व्यक्ति उसके घर पहुंचे। आरोप है कि वे घर के अंदर घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान दीपचंद ने कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंची शिकायतकर्ता की मां के बाएं हाथ की उंगलियों के पास चोट आई। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग सुरेश मांडवी और रामचरण राउत भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों के वहां से जाते समय भी कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की गई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रमोद कोवाची, दीपचंद और साहिल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 118(1), 296, 3(5), 331(2) एवं 351(3) के तहत एफआईआर क्रमांक 0139/2026 दर्ज की है। घटना की रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2026 को रात 11:06 बजे दर्ज किए जाने का उल्लेख है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

बाइक और साइकिल चोरी के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

0

नारायणपुर -जिले में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में सोनपुर और भरंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं साइकिल चोरी के मामले में स्थानीय युवक को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोनपुर थाना क्षेत्र में काम की तलाश में मिले एक व्यक्ति को प्रार्थी और उसके साथी कार्यस्थल पर ले गए थे। वहां मौका पाकर आरोपी रामू राम नूरेटी ने बैग से बाइक की चाबी निकाली और बाइक लेकर फरार हो गया। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोंडागांव जिले के ग्राम टोंडेपारा से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे 8 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
वहीं, भरंडा थाना क्षेत्र में कोलियामाटा निवासी शेषपाल मंडावी की साइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने गौतम दुग्गा उर्फ गोटू दुग्गा (20) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने साइकिल चोरी कर नारायणपुर के पास कबाड़ खरीदने वाले व्यक्ति को 1,700 रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। बिक्री की राशि में से खर्च किए गए 350 रुपये आरोपी के कथन के आधार पर गवाहों की मौजूदगी में जब्त किए गए। आरोपी को 9 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।


दोनों कार्रवाइयां पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में की गईं। पुलिस ने नागरिकों से चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल नजदीकी थाने में देने की अपील की है।

अवैध नशीली दवाइयों के विरुद्ध कार्रवाई, 03 आरोपी गिरफ्तार

0

ट्रामाडोल (Tramadol) की कुल 737 कैप्सूल बरामद, कीमत लगभग ₹4,790.50

नशीली दवाइयों के साथ 03 मोबाइल फोन एवं एक स्कूटी जब्त।🔹 एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ग) के तहत कार्रवाई, तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।📌 मामले का संक्षिप्त विवरणबालोद। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बालोद श्री विनय कुमार साहू के पर्यवेक्षण में थाना बालोद पुलिस द्वारा अवैध नशीली दवाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सुशील कुमार आर्य उर्फ साईं, निवासी टिकरापारा, बालोद, अपनी काले रंग की डियो होंडा स्कूटी क्रमांक CG 24 V 7412 की डिक्की में अवैध नशीली दवाइयां रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की गई।तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की में लाल पॉलीथीन में रखी TraiSPAS (Tramadol) की 449 कैप्सूल बरामद की गईं। बरामद कैप्सूल का कुल वजन 255.930 ग्राम तथा कीमत लगभग ₹2,918.50 बताई गई। आरोपी के कब्जे से एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं लगभग ₹60,000 कीमत की स्कूटी भी जब्त की गई।

अन्य आरोपियों से भी नशीली दवाइयां बरामदपूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी शंकर नायडू, निवासी वार्ड क्रमांक 25, दल्ली राजहरा, जिला बालोद, के कब्जे से SPAS-TRASCEN-PLUS (Tramadol) की 144 कैप्सूल, कीमत लगभग ₹936, तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।इसी प्रकार आरोपी भूपेश्वर साहू उर्फ मंडल, निवासी नया पारा, बालोद, के कब्जे से भी SPAS-TRASCEN-PLUS (Tramadol) की 144 कैप्सूल, कीमत लगभग ₹936, एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।इस प्रकार तीनों आरोपियों से कुल 737 नशीली कैप्सूल बरामद की गईं, जिनमें 449 कैप्सूल TraiSPAS (Tramadol) तथा 288 कैप्सूल SPAS-TRASCEN-PLUS (Tramadol) शामिल हैं। बरामद नशीली दवाइयों की कुल कीमत लगभग ₹4,790.50 बताई गई है।⚖️ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाईप्रकरण में अपराध क्रमांक 537/2026, धारा 22(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी सुशील कुमार आर्य उर्फ साईं को दिनांक 10.10.2026 को तथा आरोपी शंकर नायडू एवं भूपेश्वर साहू उर्फ मंडल को दिनांक 11.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। प्रकरण में नशीली दवाइयों की परीक्षण रिपोर्ट एवं अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई शेष है।बालोद पुलिस की अपीलबालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार, बिक्री एवं परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे से दूर रहें तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। नशामुक्त बालोद • सुरक्षित समाज बालोद पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध।

नवरात्रि पर मां दंतेश्वरी मंदिर में किन्नर समाज ने की प्रथम पूजा

0

माता को भेंट की चुनरी और श्रृंगार सामग्री

जगदलपुर नवरात्रि की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि किन्नर समाज ने प्रथम पूजा विधान संपन्न किया। इस दौरान माता को चुनरी और श्रृंगार सामग्री भेंट कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर किन्नर समाज के सदस्य सोलह श्रृंगार कर नयामुंडा से सुसज्जित रथ पर सवार होकर निकले। डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर नाचते-झूमते किन्नर समाज के लोग नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह सड़क, चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग किन्नर समाज से आशीर्वाद स्वरूप सिक्का प्राप्त करने के लिए उत्सुक नजर आए। नवरात्रि के इस पारंपरिक आयोजन ने शहर में भक्तिमय माहौल बना दिया।

बस्तर के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत

0

तत्काल राहत और मुआवजा देने की मांग उठाई डॉ. महंत ने

उप नेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल भी रहे मौजूद

जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत अपने जगदलपुर एवं बस्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान इंद्रावती नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डोंगाघाट एवं कुदाल गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। डॉ. महंत ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके क्षतिग्रस्त मकानों, घरेलू सामान एवं अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने संकट की इस घड़ी में प्रभावित नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके दुख-दर्द को साझा किया। बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्होंने संबंधित प्रशासन से राहत एवं सहायता कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और जिनकी आजीविका एवं घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है l

उन्हें नियमानुसार शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाना चाहिए। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित रहने की व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं और राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उन्हें इस कठिन परिस्थिति में किसी प्रकार की अतिरिक्त परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। पीड़ित नागरिकों की समस्याओं को सामने लाना और उन्हें उचित राहत एवं सहायता दिलाने के लिए प्रयास करना आवश्यक है। बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर सहायता मिले, इसके लिए प्रशासन को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए। इस दौरान नागरिकों ने बाढ़ से हुए नुकसान और अपनी समस्याओं से नेता प्रतिपक्ष को अवगत कराया। डॉ. महंत ने प्रभावित परिवारों की बातों को गंभीरता से सुना तथा उनकी समस्याओं के निराकरण और राहत उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर बस्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पीसीसी संयुक्त महामंत्री शंकर राव, राजेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवरात्रि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया सेवा रथ का शुभारंभ, दंतेश्वरी दर्शन के लिए पदयात्रियों को मिलेगी सुविधा

0

नवरात्रि के पावन पर्व पर आज दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के द्वारा माँ दंतेश्वरी जी के दर्शन हेतु दंतेवाड़ा जाने वाले पदयात्रियों की सेवा के लिए सेवा रथ का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। सेवा रथ में पदयात्रियों को फल, बिस्कुट, एवं पानी का वितरण किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सभी क्षेत्रवासियों को बस्तर दशहरा, शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

किरण देव ने कहा नवरात्र पर दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी जी के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा कर माता दंतेश्वरी जी का दर्शन करते हैं। सेवा रथ से पदयात्रियों को फल, बिस्कुट एवं पानी का वितरण किया जाएगा। जिसमें विद्याशरण तिवारी, महापौर श्री संजय पांडे, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह,रजनीश पानीग्राही, आरेद्र सिंह,योगेन्द्र पांडे, प्रकाश झा, संग्राम सिंह राणा,हरिश पारेख, राजेश श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय, गोविंद ईनाणी, श्रीपाल जैन,परेश बेसरा, दिनेश पानी ग्राही,मनोज पटेल, नरेन्द्र पानी ग्राही ,सतीश बाजपेई,अमित कपूर, अभिषेक तिवारी,विनय राजू ,अचुंत सामंत , रितेश झा, एवं अन्य उपस्थित थे।

भाषा की मर्यादा और पद की गरिमा का सम्मान करें भूपेश बघेल: डॉ. देवेंद्र माहला

0

नितिन नबीन पर टिप्पणी को लेकर अजा नेता माहला की कड़ी प्रतिक्रिया

जगदलपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कथित रूप से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किए जाने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. देवेंद्र माहला ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह अपने पद की गरिमा, राजनीतिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करे। राजनीतिक मतभेदों को व्यक्त करने के लिए अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का सहारा लेना उचित नहीं है। डॉ. देवेंद्र माहला ने कहा है कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन मतभेदों की आड़ में व्यक्तिगत टिप्पणी करना और संवैधानिक एवं राजनीतिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का प्रयोग करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जिसका आधार राष्ट्रसेवा, संगठनात्मक अनुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी करना राजनीतिक शिष्टाचार और स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। डॉ. माहला ने आगे कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सार्वजनिक वक्तव्यों में संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। राजनीति केवल आरोप-प्रत्यारोप का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विचारों और जनसेवा के संकल्प का मंच है।जनप्रतिनिधियों के शब्द समाज में राजनीतिक संवाद की दिशा तय करते हैं, इसलिए भाषा में शालीनता और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। डॉ. देवेंद्र माहला ने कहा कि राजनीतिक विरोध विचारों, नीतियों और कार्यों के आधार पर होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत अपमान और अमर्यादित टिप्पणियों के माध्यम से। लोकतंत्र की मजबूती स्वस्थ संवाद, परस्पर सम्मान और वैचारिक संघर्ष में निहित है। सार्वजनिक जीवन में गरिमापूर्ण भाषा का पालन करना प्रत्येक नेता की जिम्मेदारी है।

मन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं धार्मिक आयोजन: पीयूष सोनी

0

खुर्शीटिकुर में मानस गान प्रतियोगिता

डौंडी यह पवित्र दिन हमारे लिए अत्यंत सौभाग्यपूर्ण है, क्योंकि हम सभी ईश्वर की भक्ति आस्था के इस भव्य धार्मिक आयोजन में एक साथ एकत्र हुए हैं। ऐसा पवित्र वातावरण मन को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उक्त विचार डौंडीलोहारा विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने आदिवासी विकास खंड डौंडी की ग्राम पंचायत खुर्शीटिकुर में आयोजित रामायण प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने आयोजन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की दैनिक जीवन की भागदौड़ और चिंताओं के बीच ऐसे आयोजन हमारे मन और आत्मा को पवित्र करते हैं।

विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जहां ईश्वर का गुणगान होता है वहां का वातावरण स्वतः ही पवित्र व सकारात्मक हो जाता है। धार्मिक आयोजन केवल पूजापाठ या अनुष्ठान तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये हमारे अशांत मन को शांति देने और समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं। विधायक प्रतिनिधि सोनी ने आगे कहा कि धर्म का वास्तविक अर्थ कर्मकांड नहीं बल्कि सही अर्थ है दूसरों की मदद करना, मन में दया भाव रखना और सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्चा धर्म है। विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा की मैं इस भव्य और सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को हदय से बधाई देता हूं, जिन्होंने इतनी श्रद्धा और मेहनत से आयोजन को भव्य उत्सव को रुप दिया। साथ ही आप सभी श्रद्धालुओं का भी आभार व्यक्त करता हूं जिनकी उपस्थित नें इस माहौल को भक्तिमय बना दिया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपके गांव और घर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रसाद बारला, जनपद सदस्य पुनीत राम सेन, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कोमेश कोर्राम, सुखदेव पिस्दा, चतुर तारम, कोमलेंद्र चंद्राकर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

करपावण्ड सेक्टर में आंगनबाड़ियों में चावल-दाल खत्म, बच्चों को भूखा रहने पर मजबूर, कार्यकर्ताओं में हड़कंप

0

बुधराम नेताम

बकावंड करपावण्ड सेक्टर के अंतर्गत आने वाली ज्यादातर आंगनबाड़ियों में चावल-दाल खत्म होने से हड़कंप मचा हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसका सीधा विरोध किया है।कार्यकर्ताओं का कहना है कि शासन द्वारा इतना कम चावल-दाल दिया जाता है कि आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या के हिसाब से एक महीना भी पूरा नहीं हो पाता है। बाकी के दिनों में उन्हें खुद के पैसों से एडजस्ट करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि आखिरकार आंगनबाड़ी का चावल जा कहाँ रहा है?इस गंभीर समस्या से बच्चों को भूखा रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है और कार्यकर्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई कार्यकर्ता आज अपनी जेब से खर्च कर बच्चों को खिला रहे हैं।इस विषय को लेकर जब

सीडीपीओ करपावण्ड श्रीमती आशा दास मैडम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर चावल का बंटवारा कर दिया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि जब तक चावल नहीं पहुंचता, तब तक बच्चों का पोषण कैसे होगा? ग्रामीणों बुधराम नेताम, नीलम कश्यप, महेश नेताम, प्रकाश नेताम, सरपंच जोगेंद्र भारती, कमल कश्यप, लखमू कश्यप, लक्ष्मीनाथ नेताम सुरेश नेताम ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आंगनबाड़ियों में पर्याप्त मात्रा में चावल-दाल की आपूर्ति की जाए और इस लापरवाही पर जांच हो।

सेवा संकल्प पखवाड़ा: बैस दंपति ने बुजुर्ग माता इंदर बाई को भेंट किया श्रवण यंत्र, चेहरे पर लौटी मुस्कानडॉक्टरों की सलाह पर मंजू बैस ने दिखाई संवेदनशीलता, संजय बैस के साथ घर पहुंचकर किया सेवा कार्य; श्रवण यंत्र से सुनाई देने पर भावुक हुआ परिवार

0

कुसुमकसा। सेवा, संवेदना और समर्पण ही समाज के प्रति सच्चे दायित्व की पहचान है। जब किसी जरूरतमंद के जीवन में खुशियों की नई रोशनी आती है, तो उससे मिलने वाला आत्मसंतोष किसी भी सम्मान से बड़ा होता है। इसी भावना को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत कुसुमकसा निवासी बुजुर्ग माता इंदर बाई को जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस एवं पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने श्रवण यंत्र प्रदान कर उनके जीवन में खुशियों का संचार किया।कुसुमकसा निवासी इंदर बाई उम्र अधिक होने के कारण सुनने की समस्या से जूझ रही थीं। उनकी इस परेशानी के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परिवार के सदस्यों से बातचीत करने और उनकी बातें सुनने में भी परेशानी होती थी।

परिवार ने इस समस्या के समाधान के लिए कई डॉक्टरों से परामर्श लिया, लेकिन अपेक्षित राहत नहीं मिल पाई। चिकित्सकों ने उन्हें श्रवण यंत्र का उपयोग करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद आर्थिक एवं अन्य कठिनाइयों के बीच उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।इसी दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस को इंदर बाई की परेशानी से अवगत कराया। मंजू बैस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सकों की सलाह के अनुरूप उपयुक्त श्रवण यंत्र के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके बाद वे पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के साथ इंदर बाई के घर पहुंचीं और उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।श्रवण यंत्र लगते ही चेहरे पर खिल उठी मुस्कानश्रवण यंत्र मिलने के बाद जब इंदर बाई को बातें सुनाई देने लगीं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बातचीत के दौरान वे मंजू बैस द्वारा पूछे गए सवालों का सहजता से जवाब देने लगीं। लंबे समय से सुनने में आ रही परेशानी के बीच मिली इस राहत ने उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी। परिवार के सदस्यों के लिए भी यह पल बेहद भावुक और आनंददायक रहा। एक छोटी-सी पहल ने बुजुर्ग माता के जीवन में संवाद, अपनापन और खुशियों की नई अनुभूति भर दी।सेवा पखवाड़ा जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का अवसर: संजय बैसइस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंदों की समस्याओं को समझना, उनकी सहायता करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुंचाना है।

उन्होंने कहा, “इंदर बाई जैसी बुजुर्ग माता की सेवा करने और उनकी समस्या के समाधान में सहभागी बनने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। श्रवण यंत्र से उन्हें लाभ मिल रहा है और उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है, इससे बड़ा संतोष हमारे लिए कुछ नहीं हो सकता। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही सच्ची जनसेवा है।”बुजुर्ग माता के चेहरे की खुशी देखकर मन हर्षित: मंजू बैसजनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि परमात्मा की सेवा करने के समान है। उन्होंने कहा, “जब मोहल्ले की महिलाओं से इंदर बाई की परेशानी के बारे में जानकारी मिली, तब लगा कि उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। आज श्रवण यंत्र मिलने के बाद उनके चेहरे पर जो खुशी दिखाई दे रही है, उसे देखकर मन अत्यंत प्रसन्न है। समाज में ऐसे अनेक लोग हैं, जिन्हें थोड़े से सहयोग और संवेदनशील पहल से बड़ी राहत मिल सकती है। हम सभी को अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।”बैस दंपति की इस पहल से यह संदेश सामने आया कि जनसेवा केवल बड़े आयोजनों या घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी जरूरतमंद की वास्तविक समस्या को समझकर उसका समाधान करने में ही सेवा की सार्थकता है। सेवा संकल्प पखवाड़ा के अवसर पर किया गया यह कार्य समाज में मानवीय संवेदना, सहयोग और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण बना।इस अवसर पर संतोष जैन, कमलकांत साहू, पुष्पजीत बैस, लोकेश सिन्हा, संतोष हिड़को, भानु हिड़को सहित मोहल्ले के निवासी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS