सर्व ब्राम्हण समाज के विप्रवर बन्धु आज सोमवार 23 मई 2022 को बस्तर जिला पत्रकार संघ कार्यालय पहुंच जिला पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मान किया। इस अवसर पर सम्मलित विप्रवरो ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश रावल जी,सचिव धर्मेंद्र महापात्र जी,उपाध्यक्ष द्वय श्रीनिवाश राव नायडु जी व नवीन गुप्ता जी सहसचिव द्वय रितेश पांडे जी अशोक नायडू जी और कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा जी का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर सर्व ब्राम्हण समाज के संजीव शर्मा जी, पुलक भटटाचार्य जी, शिव मिश्रा जी, अतिरिक्त शुक्ला जी, राकेश रथ जी, योगेश शुक्ला जी, राजेश दास जी, रत्नपाल जी और अनिल सामंत सम्मलित थे। इस अवसर पर पत्रकारगण में एल गुप्तेश्वर राव जी, समीर सेन जी, सुब्बा राव जी, समीर सेन जी, रविराज जी, मृण्यय जी,श्रीयुत मनोज जंगम जी व अन्य पत्रकार उपस्थित थे। समस्त जिला पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से बहुत बहुत बहुत बधाई और अनन्त शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा नेक्सट यानी डेनेक्स के नये यूनिट का कटेकल्याण में शुभारंभ किया
महिलाओं ने अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर माँग लिया आटोग्राफ, मुख्यमंत्री ने डेनेक्स की एक आकर्षक शर्ट सांसद बैज को दी गिफ्ट
ढेंकी चावल के बारे में ली जानकारी
रायपुर, 23 मई 2022/ अपने टैक्सटाइल यूनिट की वजह से देश भर में चर्चित दंतेवाड़ा के नवाचार डेनेक्स की नई यूनिट का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटेकल्याण में किया। यहां 100 महिलाएं गारमेंट्स बनाएंगी। इसी के साथ डेनेक्स के पांचवे यूनिट छिंदनार का एमओयू हुआ। यह एमओयू डेनेक्स एफपीओ और एक्सपोर्ट हाउस तिरपुर के बीच हुआ जो तमिलनाडू के कोयंबटूर में होल सेल की देश की सबसे बड़ी यूनिट में से एक है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि दंतेवाड़ा में आप लोगों का नवाचार देश भर में विख्यात है और अब कटेकल्याण यूनिट के माध्यम से भी इसका कार्य आगे बढ़ेगा। इस मौके पर अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर उनसे आटोग्राफ भी महिलाओं ने चाहा, मुख्यमंत्री ने जैसे ही आटोग्राफ दिये, यूनिट की महिलाओं में खुशी छा गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांसद दीपक बैज को डेनेक्स की बनी शर्ट भी गिफ्ट की।
उल्लेखनीय है कि डेनेक्स के माध्यम से दंतेवाड़ा वस्त्र व्यवसाय के एक नये केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। यहां के कपड़ों की गुणवत्ता की वजह से देश भर में इनकी माँग बढ़ी है और देश भर की व्यापारिक संस्थाएं इनसे एप्रोच कर रही हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि अब तक डेनेक्स के चार यूनिट आरंभ हो चुके हैं और आज ही पांचवा यूनिट तिरपुर में आरंभ होगा। डेनेक्स की यूनिटों के तेजी से प्रसारित होने की वजह से न केवल महिलाओं को रोजगार मिला है अपितु देश भर में संस्थान के कपड़ों की डिमांड होने से अपने कौशल संवर्धन का कार्य भी हो रहा है। उल्लेखनीय यह भी है डेनेक्स की महिलाओं ने ग्यारह किमी लंबी चुनरी का निर्माण भी किया है। जिसे मुख्यमंत्री दंतेश्वरी माई जी को अर्पित करेंगे।
ढेंकी चावल की ली जानकारी, परंपरागत साधनों को बढ़ावा देने पर जताई खुशी- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ढेंकी चावल भी देखा। जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुराने समय में परंपरागत रूप से ढेंकी से ही चावल निकाला जाता था जिससे चावल के पौष्टिक गुण बचे रहते थे। मुख्यमंत्री ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि जैविक खेती के जो प्रयोग प्रदेश भर में हो रहे हैं उनमें दंतेवाड़ा जैसी जगहों के लिए और भी अच्छे अवसर हैं क्योंकि यहां की जमीन पहले ही वन भूमि होने की वजह से काफी ऊर्वर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दंतेवाड़ा में जो नवाचार हो रहे हैं वे इस क्षेत्र के प्राकृतिक परिवेश के अनुकूल हैं।
दल्ली से डौंडी मार्ग में झरण होटल में खाना खाने गए युवक की कार चोरी हुई
डौंडी थाने में योगेश पटेल पिता कुंजलाल पटेल निवासी बीएमवाई चरोदा दादर पोस्ट जंजगिरी वार्ड क्र0 5 थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग द्वारा कल रात्रि 11 बजे के आस पास चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई योगेश द्वारा बताया गया की मैं दिनांक 11.05.2022 को अपने दोस्त ओमप्रकाश निषाद निवासी चरोदा से हुंडई वैन्यु सफेद रंग की कार क्र0 सीजी 07 बीएस 9347 को मांग कर शादी कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग आया था, शादी कार्यक्रम होने के बाद अपने साथी दीपक गिते एवं हितेश पटेल के साथ दिनांक 15.05.2022 को घुमने के लिए विशाखापट्नम (आंध्रप्रदेश) गये थे,

विशाखापटनम से घुमकर दिनांक 19.05.2022 को वापसी दौरान दिनांक 21.05.2022 को जगदलपुर आकर तीरथगढ एवं चित्रकुट घुमकर दिनांक 22.05.2022 को वापसी के लिए तीनो कार से अपने घर दुर्ग के लिए निकले, वापसी दौरान भानुप्रतापपुर में मिले अपने रिश्तेदार कमलेश पटेल एवं तरूण पटेल को साथ लेकर वापस दुर्ग जा रहे थे कि रात्रिे करीबन 10.00 बजे झरन होटल हवाईपट्टी नर्राटोला डौण्डी के पास मेन रोड किनारे अपने कार क्रमांक सीजी 07 बीएस 9347 को पार्क कर कार को लाक करके होटल में खाना खाने के लिए गये,

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
खाना खाकर रात्रि करीबन 11.20 बजे होटल से बाहर निकलकर देखा तो कार पार्किंग किये गये स्थान पर नही था आस पास पता तलाश किये पता नही चला । कार में नगदी रकम 320000 रू रखा था । कोई अज्ञात चोर द्वारा हुंडई वैन्यु सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 07 बीएस 9347 कीमती 500000 रूपये एवं कार में रखे नगदी रकम 320000 रूपये जुमला 820000 रूपये को चोरी कर ले ले गये है पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज कर ली हैं |


प्रगतिशील मजदूर यूनियन ने खदान में काम दिलाने के लिए सम्माननीय श्रीमती अनिला भेड़िया जी को सौपी मांग पत्र
प्रगतिशील खदान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष चुनू राम ने आई ओ सी राजहरा में पंजीकृत अपनी यूनियन प्रगतिशील मजदूर यूनियन को काम दिलाने के लिए मांग पत्र सौंपा है। पत्र अनुसार प्रगतिशील मजदूर यूनियन एक पंजीकृत संस्था है जिसका पंजीयन क्रमांक 4893 है। समिति के सदस्य आई ओ सी राजहरा के अंतर्गत कार्य दिलाने के संबंध में बीएसपी प्रबंधक को कई बार आवेदन दिया गया। किंतु आज तक इन्हें कोई भी कार्य में नहीं रखा गया ।

जिसके कारण समिति से जुड़े सदस्यों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। बीएससी प्रबंधक के द्वारा समिति तथा यूनियन के सदस्यों की साथ काफी भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है । समिति को कार्य दिलाए जाने के प्रति किसी भी प्रकार के सकारात्मक पहल प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है। जबकि इनका यूनियन पूर्व में माइंस में इटकसा से मिट्टी निकालने का कार्य कर चुका है। समिति से जुडे बेरोजगारों को काम दिला जाना अति आवश्यक है जिससे उनके परिवार का पालन पोषण हो सके।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
उन्होंने क्षेत्र के विधायक एवम मंत्री महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के सम्मानीय अनिला भेड़िया जी को निवेदन किया है कि कृपया आप से हमें अनुरोध है कि हमारी समिति को कार्य दिलाने हेतु राजहरा माइंस प्रबंधक को आदेशित करने की कृपा करें। जिससे हमारे सदस्य को रोजगार उपलब्ध हो सके।


बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नव युगल को सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया
आज बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने ग्राम पंचायत बनियागांव में भारती परिवर्तन के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नव युगल को सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया समस्त परिवार के लिए यह शुभ बेला मंगलकारी हो
मौजूद रहे रतन कश्यप, मनीराम,जगमोहन बघेल, सुखदई बघेल, शिवराम बिसाई,आयतु राम, भंवर राम, मधु निषाद,नित्या चंद्राकर,राजेश कुमार एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे
एफसीआई गोदाम के आसपास बढ़ा कीट प्रकोप, क्षेत्र के लोग हो रहे परेशान
जगदलपुर 20 मई । शहर के एफसीआई गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों को कीट प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है विगत एक माह से मोहल्ले वासी इस समस्या से जूझ रहे हैं उनका कहना है कि एफसीआई गोदाम में रखे गए चावल के बोरियों पर दवा छिड़कने के बाद यह समस्या बढ़ जाती है जिसके चलते क्षेत्र के बच्चों युवा और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है इस संबंध में इस क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व पार्षद पुलक भट्टाचार्य से हमारे संवाददाता से चर्चा के दौरान बताया की शाम होते ही कीट का प्रकोप काफी बढ़ जाता है छोटे छोटे लाल रंग के कीड़े अपने शरीर में आकर बैठने के साथ ही भोजन में भी गिरता है इन पेड़ों को काटने से शरीर में जलन भी होता है और खासकर छोटे बच्चों को अगर एकड़े काटे हैं तो उन्हें काफी तकलीफ होती है कुछ इसी तरह की बातें बनिक ने भी कहे उन्होंने बताया कि यदि एक कीड़े आंख पर चले जाएं तो काफी परेशानी होती है पिछले 1 माह से यह कीट प्रकोप काफी बढ़ गया है जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही है।
इस समस्या को लेकर जब एफसीआई गोदाम के प्रबंधक से दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि प्री मानसून के दौरान यह समस्या बढ़ जाती है और 1 माह के बाद स्वत: ही यह समस्या समाप्त हो जाती है उन्होंने यह भी कहा कि गोदाम में रखे गए अनाज की बोरियों पर नियमित रूप से औषधि का छिड़काव अनाज की सुरक्षा के लिए जरूरी है इस समस्या के समाधान के लिए निगम प्रशासन को भी ध्यान देने की बात इस क्षेत्र के लोगों ने कही है।
भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री के शहादत दिवस पर संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बड़ी सौगात देकर ग्रामीण अर्धव्यवस्था को किया मजबूत – राजीव शर्मा
🟩 छत्तीसगढ़ राज्य देश का छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने नया योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया…
🟩 किसानों और समाज के वंचित तबकों को न्याय दिलाने के लिए बीते 3 वर्षों के दौरान अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिए व्यापक स्तर पर कदम उठाया….
🟢 ”न्याय”के वायदे पर कायम कांग्रेस की भूपेश सरकार……
🟩 संचार क्रांति एवं आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत दिवस पर 26 लाख से अधिक किसानों, पशुपालकों और महिला समूहों के खाते में पहुंचे 18 सौ करोड़ रुपए…..
🟩 योजना के प्रारम्भ 21 मई 2020 से 21 मई 2022 तक 12,900.21करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि हुई जारी. खुशहाल किसान, बढ़ा खेती का रकबा, बढ़ी पैदावार…
🟩 राज्य के 3.55 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में 71.08 की राशि का अंतरण, प्रति हितग्राही 7000 रुपये वार्षिक की आर्थिक सहायता….
🟩 राज्य शासन ने अब तक पशुपालको, गौठान समितियों व महिला स्व-सहायता समूहों को 250 करोड़ रुपये की राशि जारी, गौधन न्याय योजना ने बदली ग्रामीण अर्धव्यवस्था…..
🟩 जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री मान. श्री भूपेश बघेल जी का बस्तरवासियों की ओर से आभार व्यक्त कर हार्दिक बधाई प्रेषित की….
जगदलपुर….
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकारों को सुनिश्चित किया है किसानों और समाज के वंचित तबकों को न्याय दिलाने के लिए बीते 3 वर्षों के दौरान अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिए व्यापक स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं भूपेश सरकार अपनी हर योजना का लगातार विस्तार कर रही है तथा उसे ज्यादा से ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए कृत संकल्पित है उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा आगे उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की सबके लिए न्याय की मंशा के अनुरूप राज्य में संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण कर राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने अपना कर्तव्य निभाया, राज्य के मुखिया को इस महत्वपूर्ण योजना के सफल क्रियान्वयन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और समूह से जुड़ी महिलाओं को बड़ी सौगात मिली. राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि का सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण किया, यशस्वी मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2021-22 की पहली किस्त के रूप में किसानों को 1720 करोड़ 11 लाख रुपए, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमि मजदूर न्याय योजना के तहत 71 करोड़ 8 लाख रुपये और गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गौठान समितियों और महिला समूहों को 13 करोड़ 31 लाख रुपये ऑनलाइन अंतरित किया. श्री शर्मा ने बताया कि यहां यह उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बीते 2 सालों में राज्य के किसानों को 11 हजार 180 करोड़ 10 रुपए का भुगतान किया जा चुका है. आज 1720 करोड़ 11 लाख रुपये के भुगतान के बाद यह राशि 12 हजार 900 करोड़ 21 लाख रुपए हो गई है. राज्य के गन्ना उत्पादक कृषकों को अब तक प्रदाय की गई 122 करोड़ 24 लाख रुपये की राशि को शामिल करने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 13 हजार 22 करोड़ 45 लाख रुपये हो गया है. इसी तरह राज्य के ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को राहत देने के उद्देश्य से संचालित राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत 21 मई को 3 लाख 55 हजार 402 हितग्राहियों को प्रथम किस्त के रूप में 71 करोड़ 8 लाख 4 हजार की राशि जारी की गई. यहां यह उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत अब भूमिहीन परिवारों को प्रति वर्ष 7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है. श्री शर्मा ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के तहत 13 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि का अंतरण गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला समूह के बैंक खातों में किया. इस राशि को मिलाकर कुल 250 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान पूरा हो गया है, जिसमें गोबर विक्रेताओं को 140 करोड़ 71 लाख गौठान समितियों को 63 करोड़ 92 लाख रुपये और महिला समूहों को दी गई लाभांश राशि 45 करोड़ 77 लाख रुपये शामिल है जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास और उन्नति के लिए जो सपने संजोए वह साकार होते दिख रहे जिन वादों और इरादों के साथ राज्य की कमान संभाली वह प्रदेश की जनता के लिए संजीवनी का काम कर रही है राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं ने पूरे देश में छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने का कार्य किया, इनकी योजनाओं का भाजपा शासित राज्यों की सरकारों ने अपने-अपने प्रदेशों में भी इसे संचालित कर रहे है जो छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि हैं।
बस्तर साँसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया…
बस्तर साँसद दीपक बैज ने चित्रकोट विधानसभा के ब्लाक लोहंडीगुड़ा में 24 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया…
इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ रोहित व्यास,एसडीएम लोहडीगुड़ा,तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत व पीडब्ल्यूडी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भानपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी कई सौगातें
चपका में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय, भानपुरी में अंग्रेजी माध्यम स्कूल
सुधापाल में जल आवर्द्धन योजना और भानपुरी खेल स्टेडियम में लगाई जाएगी फ्लड लाईट
जगदलपुर, 20 मई 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण के तीसरे दिन भानपुरी में सौगातों का पिटारा खोला। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत ग्रामीणों द्वारा सिर पर पारंपरिक साफा पहनाकर किया, जिसे हल्बी में पागा कहा जाता है। वहीं मुख्यमंत्री को महुआ की माला भी पहनाई गई। उन्होंने यहां लगभग सवा नौ करोड़ रुपए की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां जनता से बातचीत कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और ग्रामीणों की मांग पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने चपका में उद्यानिकी महाविद्यालय और भानपुरी की छात्राओं द्वारा भानपुरी में अंग्रेजी स्कूल खोले जाने की मांग किए जाने पर भानपुरी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के स्थापना की घोषणा की। सुधापाल में जल आवर्द्धन योजना प्रारंभ करने और भानपुरी खेल स्टेडियम में फ्लड लाईट लगाने की घोषणा भी की। उन्होंने मुंजला से देवड़ा के बीच पक्की सड़क के निर्माण की घोषणा भी की।

साल के पेड़ के नीचे लगे चैपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए शासन के योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से पुछा कि उन्हें उचित मूल्य पर राशन लेने में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आती। जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र समय पर मिल पाता है या नहीं। बंटवारा, नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आती। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों से पुछे गए ऐसे सवालों पर ग्रामीणों ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें आसानी से मिल रहा है और कहीं किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
मुख्यमंत्री ने नरवा गरुआ, घुरवा बाड़ी कार्यक्रम को प्रारंभ करने के उद्देश्य के संबंध में जानकारी देते हुए योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। स्तर विकासखण्ड के ग्राम पखनाकोंगेरा के गौठान समिति के सदस्य जदुराम कश्यप ने बताया कि वह एक गोबर विक्रेता भी हैं। गौठान समिति द्वारा 605 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। 50 क्विंटल गोबर स्वयं जदुराम ने बेचा है। जदुराम ने बताया कि लाभ की रकम से सोलर पंप स्थापित किया गया है। गौठान समिति द्वारा गेन्दा फूल की खेती की गई थी, जिससे 70 हजार रुपए की आमदनी हुई। इस रकम से बाड़ी में ड्रिप लगाकर सब्जी की खेती की जा रही है।
करंदोला निवासी सोनसाय ने बताया कि भूमिहीन किसान योजना में पंजीयन हुआ है। मुख्यमंत्री ने सोनसाय को बताया कि पहले योजना में 6000 रुपये मिलते थे पर सांसद राहुल गांधी ने इसे बढ़ाने कहा था और अब सरकार इस योजना में 7000 रुपये देगी। इतना सुन सभी उपस्थित जनो ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री का आभार और धन्यवाद किया। ग्राम कुम्हली, नंदपुरा और चपका के हस्तशिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को बेलमेटल से बनी नंदी मुख्यमत्री को भेंट की। इन्द्रावती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इमली चपाती, मुरमूरा आदि से भरी टोंकरी भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानपुरी में व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र धारक कुल 3 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र पुस्तिका तथा ग्राम करंदोला में 10 हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया। इसी तरह असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत दो हितग्राहियों को 1-1 लाख रूपए का अनुग्रह राशि वितरण किया। बघेल ने पशुधन विकास विभाग के व्यक्तिमूलक योजनाओं के कुल 7 हितग्राहियों कुल 31 हजार रुपए का अनुदान राशि भेंट किया। इसी तरह कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उच्चतम अंक अर्जित कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विकासखण्ड बस्तर के 2-2 विद्यार्थियों को टैबलेट भी प्रदान किया। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सांसद दीपक बैज, स्थानीय विधायक चन्दन कश्यप, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद सहित मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी श्री सुन्दुरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल उपस्थित थे।
शंकर भाई अमर रहें…विनम्र श्रद्धांजलि
अर्जुन झा
बस्तर की प्रखर पत्रकारिता के पर्याय वरिष्ठ पत्रकार भाई शंकर तिवारी का अवसान हम सभी के हृदय को अवसाद से भर गया। शंकर भाई बस्तर की पत्रकारिता और पत्रकार हितों को दीमक की तरह चाटने वाले पत्रकार गिरोह की घनघोर प्रताड़ना के कारण अस्वस्थ होकर असमय मृत्यु को प्राप्त हुए हैं। उनका संघर्ष और उनका कद इतना विशाल है कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने बीजापुर में पत्रवार्ता के पहले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा उनके घर जाकर परिवार से मिले और गिरोहबाज पत्रकारों द्वारा लगातार दी गई प्रताड़ना की शिकायत मिलने पर जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शंकर भाई के निधन से बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन सहित समस्त जनप्रतिनिधि और पत्रकारिता के आदर्शों पर चलने वाले सभी पत्रकार साथी व्यथित हैं। सभी ने शंकर भाई के संघर्ष को नमन किया है।
शंकर भाई का निधन ऐसे समय हो गया, जब पत्रकार हितों के लिए उनके वर्षों की तपस्या पूरी हो रही है। बस्तर जिला पत्रकार संघ पर तेरह चौदह साल से कुंडली मारकर बैठे माफिया की विदाई का समय आया है और दुःखद यह है कि इसके लिए लगातार जूझने वाले शंकर भाई अपने संघर्ष का सुफल देखने हमारे बीच नहीं हैं। बस्तर जिला पत्रकार संघ का चुनाव शंकर भाई और उनके साथ जूझने वाले पत्रकार साथियों के सतत संघर्ष का परिणाम है। शंकर भाई का सपना (बस्तर जिला पत्रकार संघ का चुनाव) सच साबित हो रहा है। शुभ घड़ी में शंकर भाई के निधन का अशुभ समाचार आ गया। शंकर भाई हम सबके दिल में अमर रहेंगे। उनकी नश्वर काया हमसे दूर हो कर अनंत ज्योति में विलीन हो गई है लेकिन उनके संघर्ष की मशाल सदा आलोकित करती रहेगी। हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी। बस्तर जिला पत्रकार संघ के चुनाव के लिए संघर्ष करने के कारण प्रताड़ित होकर जीवन होम कर देने वाले शंकर भाई को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम सभी मिलकर कब्जेबाज गिरोह के अस्तित्व को सदा सर्वदा के लिए ध्वस्त कर दें।


