डोंडी लोहारा – प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक में एक ही सवार था तथा दुसरे बाइक में महिला व पुरुष दो लोग थे दोनों तेज गति से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे तभी पाररास जुंगेरा के बीच पुल के पास थोडा सा घुमावदार रास्ता होने के कारण दोनों एक दुसरे को नहीं देख पाए और टकरा गए | बाइक की स्पीड तेज होने के कारण भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तीनो की हालत गंभीर बताई जा रही है कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे आसपास के लोगों द्वारा मौके पर 108 को कॉल किया गया जिसके पश्चात् घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया |
रायपुर. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं एवं विशेष (आदिवासी) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र अगस्त 2020-21 एवं 2020-22 में प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक 25 अगस्त तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन (आवेदन) करा सकते हैं. संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है.
जारी सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ स्थित शासकीय आईटीआई में संचालित NCVT/SCVT के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदक, स्वयं अथवा छत्तीसगढ़ स्थित किसी भी लोक सेवा केन्द्र (च्वाइस सेंटर) के माध्यम से संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की वेबसाईट cgiti.cgstate.gov.in के ’ऑनलाईन एप्लिकेशन 2020’ पर क्लिक कर अपना पंजीयन एवं प्रवेश हेतु व्यवसाय का चयन कर सकते हैं.
बालोद – आज थाना बालोद में मुखबीर सूचना के आधार पर रेड की कार्यवाही कर 11 जुआड़ियों को पकड़ कर अपराध क्र 272/20 धारा 13 जुआ एक्ट के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। नाम जुवाड़ियान
पुरुषोत्तम पडौती पिता शिवचरण, 29 वर्ष सा. निपानी
कामता प्रसाद पिता छोटूराम, 20 वर्ष सा निपानी
हेमंत कुमार पिता नैनदास रात्रे, 50 वर्ष सा निपानी
गणेश साहू पिता दौवाराम, 53 वर्ष सा निपानी
दौलतराम साहू पिता नेतराम साहू, 24 वर्ष सा. निपानी
नरेश मारकंडे पिता मड़ैया, 35 वर्ष निपानी
पुरुषोत्तम साहू पिता विश्वनाथ साहू, 45 वर्ष सा. निपानी
संतोष सिन्हा पिता भीखूराम सिन्हा, 35 वर्ष सा अंगारी
रोहण यादव पिता उग्रसेन, 23 वर्ष सा निपानी
नेमन सिंह पिता रामाधार साहू, 42 वर्ष सा निपानी
शिवनंदन साहू पिता स्व. चोवाराम साहू, 40 वर्ष सा. निपानी
जप्त संपत्ति- 46890 रू. नगदी, 52 पत्ती ताश, व एक गमछा
दल्लीराजहरा – प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले थाना प्रभारी दल्ली राजहरा के नेतृत्व में आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास दीपक शर्मा रवि निर्मलकर जुआ पकड़ा गया त्रिलोक कोठारी रजनु धनकर ईश्वर नेताम खेदु राम हलवा शंभू जननायक मोहन कोसरिया चेतराम हलवा दुर्गा मंदिर के पास कुसुमकशा जप्ती 1490 रुपये 52 पट्टी ताश धारा 13 जुआ एक्ट |
दल्लीराजहरा – बीएसपी माइंस से केसिंग तार और सरिया की चोरी के आरोप में परमेस्वर पिता सुकालू राम उम्र 22 वार्ड नं 11 पुराना बाजार से 5 बंडल केसिंग तार, 4 नग लोहे का सरिया और 1 नग लोहे का एंगल बरामद किया गया जिसके आधार पर पुलिस ने 41 ¼ 379 IPC के तहत गिरफ्तार कर करवाई की गई |
अन्य केस में युवक अशोक नेताम को मारपीट के आरोप में 151 107/16 जा.फ. के तहत गिरफ्तार कर करवाई की गई |
बालोद – बालोद जिले में कोरोना संक्रमित 34 मिलने के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 117 | आज जो संक्रमित मिले है उनमे गुरुर ब्लाक से 13, बालोद ब्लाक से 11 डोंडी – 04, डोंडी लोहारा – 04 और गुंडरदेही से 02 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने की पुष्टि हुई है | जिले में इस प्रकार कोरोना संक्रमितों की वृद्धि होने से प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है |
देवरी – जगन्नाथ साहू | थाना देवरी ने अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी दुर्गेश देवांगन उम्र 21 वर्ष देवरीबंगला को अग्रेजी शराब 180 मिलीलीटर एवं देशी शराब 375 मिलीलीटर कुल कीमत 4410 रूपए के साथ पकडा। आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।
बालोद . कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कोरोना वारियर्स के रूप में उल्लेखनीय सेवा के लिए शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा के मुख्य चिकित्सक डॉ. शैबाल जाना और स्वास्थ्य संचय बालोद के मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.रात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल आदि मौजूद थे।
बालोद . कलेक्टर जनमेजय महोबे ने लाइवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में तैयार किए गए 300 बेड आइसोलेशन सेंटर का आज निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। उन्होंने वहॉ सभी कक्षों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने आइसोलेशन सेंटर में बिस्तर, शौचालय, पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन सेंटर में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित हो। इस अवसर पर एस.डी.एम. सिल्ली थामस, तहसीलदार रश्मि वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. रात्रे, डॉ. संजीव ग्लेड, डॉ. वीरेन्द्र गंजीर, डीपीएम डॉ. भूमिका वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने JEE Main 2020 और NEET 2020 परीक्षाओं पर अपना फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने 11 छात्रों की कोविड-19 स्थिति को देखते हुए जेईई मेन और नीट परीक्षा स्थगित करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि परीक्षाएं तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी. सुनवाई के दौरान जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा कि शिक्षा से जुड़ी चीजों को अब खोल देना चाहिए, क्योंकि COVID-19 एक साल और जारी रह सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE मेन को स्थगित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की. याचिका में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते सितंबर में प्रस्तावित JEE मेन और NEET यूजी परीक्षाओं को टालने की मांग की गई थी. लेकिन अब अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही JEE मेन परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, वहीं NEET परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी.
क्यों जेईई मेन और नीट परीक्षा स्थगित करने याचिका दी गई
11 राज्यों के 11 छात्रों ने देश में तेजी से कोविड-19 संक्रमित मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर JEE मेन और NEET यूजी परीक्षाएं स्थगित करने के अनुरोध के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में कोरोनावायरस महामारी का जिक्र करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के तीन जुलाई के नोटिस को रद्द करने का अनुरोध किया गया था. याचिका में कोर्ट से मांग की गई थी कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती है, तब तक परीक्षा न कराई जाएं.