City Media - Page 1762 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1762

Big Breaking शिक्षक की कोरोना संक्रमण से मौत साथ ही पूरा परिवार कोरोना की चपेट में शिक्षक संघ द्वारा परिजन को 1 करोड़ मुआवजा, अनुकंपा नियुक्ति की मांग

0

रायपुर शासकीय प्राथमिक शाला देवादा में पदस्थ सहायक शिक्षक विनोद कुमार पटेल की कोरोना मरीज की सर्वे में ड्यूटी लगायी गयी थी। इस सर्वे के दौरान शिक्षक कोरोना की चपेट में आ गये। शिक्षक कोरोना ड्यूटी में तैनात था उसी दौरान वह संक्रमित हुआ उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया था  पिछले कुछ दिनों से वो वेंटिलेटर पर भी थे। और फिर कुछ दिनों बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी है। इस मामले में शालेय शिक्षक संघ ने अब शिक्षक विनोद कुमार पटेल के परिजन को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष विरेंद्र दुबे का आरोप है कि इसी दौरान वो संक्रमित हुए, लिहाजा कोरोना वारियर्स शिक्षक को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिये। दिवंगत शिक्षक विनोद कुमार पटेल के परिवार के 5 अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शालेय शिक्षक संघ का आरोप है कि  मृत शिक्षक विनोद पटेल ने विखं शिक्षाधिकारी बेरला के आदेश पर कन्टेनमेन्ट जोन में सर्दी,बुखार,खांसी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की खोज में घर घर सर्वे कार्य किया था, जबकि ऐसे सर्वे करने वाले शिक्षकों को किसी भी तरह के कोरोना सुरक्षा संसाधन शासन प्रशासन की ओर से उपलब्ध नहीं कराया गया था।

आपको बता दें कि  वीरेंद्र दुबे का आरोप है कि पूरे प्रदेश में यही हाल है, जबकि छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ लगातार ऐसे कोरोना वारियर्स शिक्षकों के लिए 1 करोड़ की बीमा राशि व सुरक्षा संसाधन की मांग करते रहा है। कोरोना संक्रमण से मृत शिक्षक विनोद पटेल के परिवारजन को 1 करोड़ मुआवजा और तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग की गयी है।

उल्लेखनीय है कि सर्वे उपरांत 27 जुलाई से मृत संक्रमित शिक्षक का रायपुर एम्स में इलाज चल रहा था,और वे वेंटिलेटर पर थे। शिक्षक की इस तरह मौत पर प्रदेश का पूरा शिक्षक समुदाय आक्रोशित है,और अपने साथी के कोरोना संक्रमण की मृत्यु से भड़के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि इस मौत का जिम्मेदार कौन..??

शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना काल मे लगातार बच्चों और शिक्षकों के बीच असफल और अव्यवहारिक प्रयोग किये जा रहा है,शिक्षकों का बिना बीमा किये,बिना कोरोना सुरक्षा संसाधन दिए कोरोना संक्रमितों के बीच ड्यूटी लगा रहा है,गली मोहल्ले में जाकर पढ़ाने बोला जा रहा है, जब संक्रमण प्रदेश में अत्यंत कम था तो स्कूल और कक्षाएं बन्द रखी गई,अब जब कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है और प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हजारों में जा चुकी है प्रदेश के 114 विखं रेड जोन 4 विखं आरेंज जोन में तब विभाग गली मोहल्ले में क्लास लगाने हेतु शिक्षकों को बाध्य कर रही है, सारी जिम्मेदारी पालक,शिक्षक और समुदाय को दी जारी है,खुद विभाग अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़कर स्कूलों में कदापि कक्षा न लगाने हेतु ताकीद दे रही है,जिससे समुदाय,पालक और शिक्षकों में जबरदस्त आक्रोश है,समुदाय भी इसका विरोध करते संक्रमण के डर से व्यवस्था करने में खुद को असक्षम मानंते हुए ऐसी कक्षाओं को अपने गांव के गलियों में न लगाने की बात कह रही है,ऐसे भी गांवों और गलियों में कितना सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग किया जा रहा किसी से छिपा नही हैं।

संगठन के महासचिव धर्मेश शर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा,बेमेतरा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तथा छतीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के बेरला इकाई ने कोरोना संक्रमण से मृत शिक्षकों के आश्रित को 1करोड़ रुपये का मुआवजा व तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने की मांग शासन से की है।प्रदेश के समस्त कोरोना वारियर्स शिक्षकों के लिए 1 करोड़ का बीमा कराया जावे तथा उन्हें कोरोना सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराएं। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संकमण के बीच गली मोहल्ले की पढ़ाई संक्रमण का बड़ा माध्यम बन सकती है,इसे तत्काल बन्द किया जावे।

अधिकारियों की उपस्थिति में संसदीय सचिव ने खोला खरखरा नहर नाली का गेट ।

0

बालोद :अल्पवर्षा की स्थिति में क्षेत्र के किसानों की मांग पर संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही कुँवर सिंह निषाद ने स्वयं खरखरा बांध पहुंच कर नहर नाली का गेट खोला। जिससे क्षेत्र में मानसून की बेरूखी से हो रहे अल्पवर्षा के कारण खेती किसानी के कार्यों को गति मिलेगा।

विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व ही किसानों की मांग को संसदीय सचिव ने मंत्री , जिलाधीश तथा राज्य स्तर के विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा था । जिससे खेतों में पानी पहुंचाने की किसानों के प्रमुख मांग संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद के अथक प्रयासों से पूरा हो पाया ।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी, जल संसाधन विभाग एवं कोदूराम दिल्लीवार उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

पुलिस अधीक्षक जिला बालोद द्वारा , कक्षा 10वीं और 12वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया।

0

बालोद – दिनाँक 07/08/2020 को , पुलिस अधीक्षक जिला बालोद द्वारा , कक्षा 10वीं और 12वीं में वर्ष 2020 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी को मैडल , प्रशस्ति पत्र, पेन और सामान्य ज्ञान की पुस्तक दिया गया।

ग्राम पंचायत भंडेरा में पेयजल एवं पाइपलाइन विस्तार का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद द्वारा किया गया ।

0

आज दिनांक बालोद : ग्राम पंचायत भंडेरा में पेयजल एवं पाइपलाइन विस्तार उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया ।

उद्घाटन के इस अवसर पर जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, खेमिन ढाले सरपंच, कोदूराम दिल्लीवार उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी , ऐमिन साहू सरपंच सुरसुली, रमेश साहू, केदार देवांगन, टीकम भूआर्य , झाडूराम राणा, टीका राम पटेल , श्खेदु राम जयसवाल , भुवन साहू , महामति , मालती बाई एवं पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।

Breaking कोरोना से 6 माह के बच्चे की मौत, परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव

0

बलोदाबाजार – जिले के कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित छह माह के बच्चे की मौत हो गई. जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौत की पुष्टि की है. बच्चे के माता-पिता समेत परिवार के 7 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे. रिपोर्ट के बाद सभी को पांच अगस्त को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.

बच्चे को तीन दिन पहले कोविड अस्पताल लाया गया था. बच्चे के माता-पिता सहित परिवार के 7 लोग संक्रमित थे. गुरुवार को देर रात अचनाक तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई है. बच्चा कोरोना पॉजिटिव था, इसलिए बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा. प्रोटोकॉल के तहत बच्चे के परिजनों को शव सौंपी जाएगी.

Breaking भारतीय रेलवे में अब इन पदों पर भर्ती नहीं होगी

0

नई दिल्ली – भारतीय रेलवे ने खलासी के पद (टेलीफोन अटेंडेंट-कम-डाक खलासी यानी टीएडीके) को खत्म करने ऐलान किया है. रेलवे बोर्ड ने भर्ती पर रोक का आदेश 6 अगस्त को जारी कर दिया.

रेलवे ने कहा कि खलासी के पद पर भर्ती अंग्रेजों के समय से हो रही है. खलासी का काम अंग्रेजों के शासन काल में रेलवे के अधिकारियों के आवासों में तैनात चपरासियों की तरह होती थी.

Big Breaking नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना पॉजिटिव

0

रायपुर – धरमलाल ने बताया कि पिछले दिनों कुछ घरेलू कार्यक्रम में वह शामिल हुए थे। उन्होंने कहा- एक दिन पहले मुझे बुखार की शिकायत थी। तो मैंने जांच करवाने की सोची। मेरे सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. कौशिक का दो बार टेस्ट हुआ था. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | कौशिक जी ने कहा कि हो सकता है लोगों से मेल मिलाप  के कारण कोरोना का संक्रमण हो सकता है उन्होंने कहा कि जितने भी लोग उनसे मिले है वे सभी अपना टेस्ट करवा ले और सतर्कता बरतें | अब रायपुर एम्स में इलाज के लिए ले जाने की चल रही तैयारी |

राजधानी के घड़ी चौक के पास अर्जुन नगर नया हॉटस्पाट बन गया है. यहां पर 24 घंटे के भीतर 84 मरीज मिले हैं. आज अर्जुन नगर में 32 और कल यानी गुरुवार को 52 मरीज मिले थे. खबर लिखे जाने तक आज रायपुर में कुल 81 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. विभाग ने बताया कि आज मिले मरीजों की भर्ती प्रकिया जारी है.

डोंडी के दो युवक चोरी के आरोप में गिरफ्तार

0

डोंडी थाना क्षेत्र के दो युवक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है |
थाना डोंडी जिला बालोद

अपराध क्रमांक 150/19 धारा 457,380,34 ipc

नाम आरोपी-

1. गोवर्धन पिता देवलूराम कोमर्रा उम्र 25 वर्ष

2. श्रवण कुमार पिता रंजन सलाम उम्र 19 वर्ष  साकिनान मरकाटोला थाना डोंडी जिला बालोद

जप्ती- 1 नग 40 इंच एलईडी टी. व्ही. इंटेक्स कंपनी का, 1 नग  electronic मीटर जुमला कीमती- 10000 रुपये

मंत्री अनिला भेड़िया ने बालोद जिला के हायर सेकंडरी स्कूल की टॉपर छात्रा को 11 हजार राशि भेट कर उच्च शिक्षा में मदद करने का दिया आश्वासन।

0

डौंडी :- डौंडीलोहारा विस विधायक व छग शासन के महिला बाल विकास कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने बालोद जिला के ग्राम बिटाल निवासी कुमारी लीना धरमगुड़ी जो क्लास 12 वी में 91.6 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होकर जिले का नाम रोशन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त की जिसका ससम्मान करते हुए मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा उक्त छात्रा को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य का कामना कर नगद 11 हजार रुपये राशि से पुरस्कृत किया गया है। उक्त राशि को मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी के कर कमलों से ग्राम पंचायत बिटाल सरपंच गंगा बाई आर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार,डौंडी ब्लाक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कोमेश कोर्राम, कुसुमकसा ग्राम पंचायत पूर्व उपसरपंच नितिन जैन ,कट्टर कांग्रेसी कैलाश राजपूत , अश्वन कुमार बोरकर आदि समक्ष मेघावी छात्रा कु लीना के घर जाकर मंत्री महोदया की बधाई संदेश व सम्मान राशि छात्रा को उसके परिजनों के सम्मुख सौपा गया। इस अवसर मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने उसके परिजनों को मेघावी छात्रा के उच्च शिक्षा के प्रति दृढ़ लगन और तमन्नाओ की पूर्ति हेतु मंत्री द्वारा यथासंभव सहयोग करने संदेश को विस्तार पूर्वक बताया गया। मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी द्वारा यह भी बताया गया कि डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के मेघावी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आ रही कठिनाइयों में सदैव उचित सहयोग करेंगी। गौरतलब है कि हाई स्कूल तथा हायर सेकंडरी स्कूल के मेघावी छात्र – छात्राओं के प्रति शासन द्वारा प्रोत्साहित राशि दिए जाने व आगे की अध्यापन पर हर संभव मदद किये जाने की बात पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व परिजनों ने हर्ष तथा आभार व्यक्त किया है।

Big Breaking News बालोद जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले जिसमे से दल्लीराजहरा से 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए

0

दल्लीराजहरा । लॉक डाउन के समाप्त होते ही बालोद जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई जिसमे से दल्ली राजहरा से 4 कोरोना पॉजिटिव मिले है, डोंडीलोहरा से 1 और गुरुर से 1 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। | दल्लीराजहरा के 4 संक्रमितों में मंगल भवन क्वारेनटाईन सेंटर से 2 लोग, वार्ड क्र 3 से – 1 और चौथा संक्रमित व्यक्ति वार्ड क्र 24 से मिला है | ये सभी बीते दिनों दूसरे राज्यों से लौटे हैं। फिलहाल प्रशासन सभी मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री जुटाने में लगी हुई है। इस प्रकार एक साथ 6 संक्रमित मिलने से प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है | सभी संक्रमितों को जिले के covid अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है | बालोद जिले में अब तक 102 मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें से 89 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 13 लोगों का उपचार जारी है। अच्छी खबर यह है कि जिले में अब तक किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है |

MOST POPULAR

HOT NEWS