City Media - Page 5 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 5

सरकार की संवेदनशील, मगर आक्रामक रणनीति से नक्सलमुक्त हो रहा बस्तर

0

मुठभेड़ों में मारे गए 596 नक्सली, गिरफ्त में आए 3063, बरामद किए गए 1187 हथियार

अर्जुन झा

जगदलपुर केंद्र और राज्य की सरकारों की संवेदनशील, मगर आक्रामक रणनीति के चलते बस्तर संभाग तेजी से नक्सलमुक्त हो रहा है। इसी के साथ यहां की खूबसूरत वादियों में तरक्की कीशानदार बयार भी बहने लगी है, रिमोट एरिया के गांवों में भी बुनियादी सुविधाएं पहुंचने लगी हैं और ग्रामीणों के चेहरों की रौनक लौट आई है।

केंद्र की मोदी सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश को माओवाद मुक्त करने का जो संकल्प ले रखा है, उसे मूर्तरूप देने में छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार फलीभूत करने में जमीनी तौर पर पहल कर रही है। केंद्र सरकार ने जहां सुरक्षा बलों को एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए फ्री हैंड कर कड़े तेवर दिखाने की खुली छूट दे रखी है, वहीं छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने संवेदनशील कदम उठाए हैं। नक्सलियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास के लिए बनाई गई योजना नक्सलियों को खूब पसंद आ रही है। वहीं आक्रामक रणनीति से नक्सलियों की कमर टूट चुकी है। केंद्र में जबसे भाजपा की सरकार आई है, नक्सल उन्मूलन के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार काम किया जा रहा है। वर्ष 2021 से 2026 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ जाहिर होता है कि संवेदनशीलता और दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान किया जा सकता है, बड़ी से बड़ी जंग भी जीती जा सकती है। स्तर संभाग में इन पांच सालों के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कुल 447 मुठभेड़ें हुईं, जिनमें 596 नक्सली मारे गए। इस अवधि में कुल 3063 नक्सली गिरफ्तार किए गए और 1187 हथियार बरामद किए गए। वहीं राज्य एवं केंद्र सरकार की संवेदनशील पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 4 हजार से भी ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये नक्सली समाज और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अब खुशहाल जीवन गुजार रहे हैं।

आईजी की तल्ख चेतावनी

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने शेष बचे नक्सलियों को तल्ख लहजे में चेतावनी दी है जो नक्सली बचे रह गए हैं, वे जल्द सरेंडर कर मुख्यधारा से जुड़ जाएं अन्यथा मुठभेड़ में मारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग में महज 100 नक्सली ही बचे हैं, जो जंगलों में भागते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पापाराव जैसे दो चार बड़े नक्सली रह गए हैं। इन नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा 31 मार्च तक माओवाद के सफाये के लिए जो समय सीमा तय की गई है, उस पर तेजी से काम चल रहा है और अब बस्तर तेजी से नक्सलमुक्त हो रहा है।आईजी ने कहा कि बस्तर के लोग दो दशक से नक्सलियों का आंतक सहते आए हैं। उनके कारण दूरस्थ अंचलों में विकास नहीं पहुंच पाया था। उन्होंने कहा कि जनता की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में तेजी लाने एवं नक्सलियों के आंतक से बस्तर की जनता को मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार के मार्गदर्शन में बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा जिले में वर्ष 2025-2026 में 58 सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। जिससे पुलिस जवानों को ऑपरेशन संचालित करने में मदद मिली है और अब बस्तर नक्सल मुक्ति की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री नक्सल प्रभावित इलाकों में दौरा कर जवानों के मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ विकास को गति देने में जुटे हैं। आईजी ने बताया कि कैम्प को स्थापना के बाद से वर्ष 2021 से 2026 तक लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहा। जिसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी मिली है। इन वर्षों में 447 मुठभेड़ में जवानों ने 600 नक्सलियों को मार गिराया है जिसमें कई बड़े नक्सली भी शामिल हैं। ऑपरेशन के दौरान 3063 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और लगभग 4 हजार से अधिक नक्सली हथियान छोड़ कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। नक्सलियों से 1187 हथियार भी बरामद किए गए हैं

विकास, विश्वास और रोजगार पर जोर

शासन की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अवसरोंको सुदृढ़ करने हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा ज्यादा फोकस किया जा रहा है। जन सहभागिता संवाद और सामाजिक समरसता के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बस्तर भय और हिंसा के अतीत के पीछे छोड़ते हुए शांति प्रगति और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर हो। नियदनेल्लानार योजना के तहत स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है और आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रशिक्षण देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध भी कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री बस योजना ने दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बना दिया है। गांवों में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी विभागों के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

महिला कर्मियों से अभद्रता करने वाले कर्मचारी पर हुई कार्रवाई

0

मूल पदस्थापना वाले नानगुर स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए नेत्र सहायक

जगदलपुर महारानी जिला चिकित्सालय जगदलपुर में बवाल मचाने और महिला कर्मियों से गाली गलौज करने वाले नेत्र सहायक अधिकारी पर अंततः कार्रवाई कर दी गई है। बस्तर. के मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उन्हें उनके मूल पदास्थपना वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए वापस रवाना कर दिया है। आरोप लगे थे कि नेत्र विभाग के सहायक नोडल अधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में शराब पीकर महिला सुरक्षा गार्ड एवं महिला लैब कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई थी। इसे लेकर कर्मचारियों का आक्रोश फट पड़ा था।

कर्मचारियों ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की थी। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया था कि शराब के नशे में धुत्त नेत्र विभाग के सहायक नोडल अधिकारी फिरोज खान द्वारा 9 दिसंबर 2025 की रात 9.40 बजे महारानी अस्पताल परिसर नेत्र विभाग एवं पैथेलॉजी लैब के सामने महिला गार्ड के साथ-साथ रात्रिकालीन ड्यूटी कर रहीं महिला लैब कर्मचारियों को भी अपने सहायक नोडल अधिकारी होने का रौब जमाते अशोभनीय गंदी गंदी गालियां देते हुए अभद्र व्यवहार किया गया था। फिरोज खान को गार्ड कर्मचारियों द्वारा समझाया गया कि आप नशे में हैं, आप यहां से चले जाइये, किन्तु उन महिला गार्ड कर्मियों से भी गाली-गलौज की गई। शिकायत की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी, मगर कार्रवाई नहीं हुई थी। इस मामले को हमने अपने समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशन के बाद सीएमएचओ ने कड़ा एक्शन लेते हुए नेत्र सहायक अधिकारी फिरोज खान को उनकी मूल पदास्थापना वाली जगह नानगुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थानंतरित कर दिया है।

बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, पांच गंभीर

0

बालोद जिले के ग्राम रजही में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।यह हादसा राजहरा थाना क्षेत्र के पत्थराटोला गांव के पास हुआ।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 20 से अधिक ग्रामीण सवार थे,l

जो रजही डेम किनारे खटला खाने गए थे। खाना खाने के बाद सभी लोग पथराटोला होते हुए अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गौकरण दर्रो ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

दल्लीराजहरा में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिवस

0

दल्लीराजहरा।छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 62वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर दल्लीराजहरा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर में सादगी एवं सेवा भाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर मुख्यमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में 80 स्वच्छता दीदियों को गमछा वितरित कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन सेवा, समर्पण और समाज के प्रति कृतज्ञता का सशक्त संदेश देता हुआ नजर आया।उपस्थित गणमान्यकार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वाधीन जैन, OBC मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल, जिला महिला मोर्चा मंत्री गीता मरकाम, पूर्व जिला मंत्री राजेश दशोडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पांडेय व महेंद्र सिंह, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गाड़ियोख, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर गनिर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रोशनी यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बेहरा व मुकेश खस, , मंडल मंत्री समार्थ लाखानी एवं सुनीता भांडेकर उपस्थित रहे।इसके साथ ही पार्षदगण विशाल मोटवानी, निर्मल पटेल, तरुण साहू, वरिष्ठजन रमनी बाघ, संजू जैन, प्रमोद कुमार, इमरान अहमद तथा युवा साथियों हरसिमरन सिंह, ललित जैन, राहुल साहू, राहुल (चंद्रप्रकाश) शर्मा, रौनक साहू, साहिल सावलकर, नदीम, एम. अमन, शबीर, शेखर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिकगण मौजूद रहे।अंत में मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं। कार्यक्रम का समापन “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है” के संदेश के साथ हुआ।

उड़नदस्ता दल का 12वीं परीक्षा केंद्र का भ्रमण

0

दिनांक 20 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं एवं 12वीं परीक्षा का आगाज हुआ. कक्षा दसवीं व 12वीं परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर विभिन्न उड़न दस्ता दलों का गठन किया गया.

उड़नदस्ता दल के प्रभारी सहायक कलेक्टर विपिन दुबे आईएएस के नेतृत्व में आज दिनांक को कक्षा 12वीं की भौतिकी की परीक्षा के सफल संचालन हेतु विकासखंड बकावंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढरेपाल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगीपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बकावंड परीक्षा केंद्र में दबीश दी. उड़न दस्ता दल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, संतोषी गायकवाड, निशा साहू रहे.

उड़न दस्ता दल प्रभारी द्वारा तीनों केदो में सफल परीक्षा के संचालन की जानकारी दी. तीनों केंद्र अध्यक्षों से भी समस्त पंजीयों के निर्धारण की समझाइए भी दी गई परीक्षा केंद्र में साफ सफाई एवं केंद्र के चारदीवारी परिसर में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया.

पद से हटाया तो छलकने लगा दर्द

0

छात्रावास अधीक्षक खुद को बता रहे हैं पाक साफ

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मूली के छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक रहे प्राथमिक शाला पटेल परा बेड़ा उमरगांव के प्रधान पाठक विक्रम पुजारी अपने खिलाफ प्रकाशित खबरों को लेकर कुछ पत्रकारों के साथ खुद को पाक साफ बताते फिर रहे हैं।

प्रधान पाठक विक्रम पुजारी कुछ दिन पहले तक मूली के छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक थे। अनियमितता के कारण उन्हें वहां से हटाकर प्राथमिक शाला पटेल पारा बेड़ा उमरगांव के प्रधान पाठक पद पर वापस भेज दिया गया है। छात्रावास अधीक्षक छिन जाने की पीड़ा संभवतः वे सह नहीं पा रहे हैं। उन्होंने अपनी व्यथा का पत्र लिख कर अखबार के दफ्तरों में अपने सहयोगी के माध्यम से भेजा है। अब उन्हें कौन समझाए कि छात्रावास अधीक्षक पद से हटने से पूर्व उन्होंने अब तक वर्तमान अधीक्षक को पूरा हिसाब नहीं दिया है। मूली ग्राम पंचायत के सरपंच ने भी उनसे परेशान होकर उनके खिलाफ आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को पत्र लिखा था।

सोलर डबल पंप दो साल से बंद, 2 किमी दूर से पानी ला रहे हैं ग्रामीण

0

प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा भोगने मजबूर हैं ग्रामीण

बकावंड बस्तर जिले की जनपद पंचायत बकावंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सतोषा के गौराबहार पारा क्षेत्र से प्रशासनिक लापरवाही की बड़ी पीड़ादायक तस्वीर सामने आई है। यहां लगा सोलर डबल पंप पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा है, जिसके कारण पूरे इलाके में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो चुकी है। गांव के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने बदतर हैं कि ग्रामीणों को रोजाना करीब 2 किलोमीटर दूर जाकर पानी ढोना पड़ रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सिर पर मटके रखकर तपती धूप में पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को लिखित व मौखिक शिकायतें दीं, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी पंप की मरम्मत नहीं कराई गई। सवाल यह उठता है कि जब सरकार गांव-गांव तक जल सुविधा पहुंचाने के दावे कर रही है, तो यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा से क्यों वंचित रखा गया है? अब जबकि गर्मी का मौसम सिर पर है, तब जल संकट के हालात और भी भयावह होने वाले हैं। यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो क्षेत्र में गंभीर जल संकट और स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में ये सवाल उठना लाजिमी हैं कि क्या ग्रामीणों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं?

सूख गई मारकंडी नदी, अब मुरझाने लगी मक्के की फसल

0

बस्तर कलेक्टर से मिले परेशान किसान, कलेक्टर से मिला ठोस भरोसा

जगदलपुर बस्तर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा, मधोता-2, खैरगुड़ा, बड़े अलनार के किसान आज बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा से मिले और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि मारकंडी नदी सूखने से मक्के की फसल मुरझाने लगी है। उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से किसान चिंतित हैं। कलेक्टर ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि दो-तीन दिन में पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द से जल्द समाधान के लिए काम करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि वे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए ताकि किसानों की फसल बचाई जा सके। खैरगुड़ा, बड़े अलनार और मधोता के अधिकतर किसान रबी में मक्के की फसल लेते हैं, लेकिन इस साल गर्मी आने से पहले ही मारकंडी नदी सूख जाने से मक्का की फसल पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए ताकि उनकी फसल बचाई जा सके।

कोसारटेड़ा बांध में मरम्मत कार्य जारी रहने के कारण इस बार पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे नदी तेजी से सूखने लगी है। नदी में पानी घटने का दूसरा कारण स्टाप डेम का अनियमित रूप से खोलना भी सामने आया है। सिंचाई कार्य के लिए ही नदी में स्टाप डेम का निर्माण कर पानी की रोकथाम की जाती है, किंतु इसका अनियमित रूप से उपयोग करने से नदी का जल स्तर कम हो गया है। इस दौरान संजय सिंह ठाकुर, बलदेव ठाकुर, त्रिनाथ ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, नरेश ठाकुर, हरगोविंद सिंह, दिनेश कुमार, शेषनाथ, भोलाराम, नंदो ठाकुर, हेमंत ठाकुर, सोनसाय, लखेश्वर ठाकुर, भूषण आदि उपस्थित थे।

कथा नहीं, साधना है देवी भागवत: भारद्वाज

0

मां दंतेश्वरी मंदिर में देवी भागवत महापुराण शुरू

मूर्ति स्थापना के साथ प्रज्वलित की गई ज्योत

जगदलपुर मां दंतेश्वरी मंदिर में आयोजित श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा शुरू हो गई है। बुधवार को देर शाम शोभायात्रा के बाद जहां अनुष्ठान स्थल दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं अखंड ज्योत प्रज्वलित करने के बाद जंवारा बोया गया।

गुरुवार को कथा बांचते हुए बनारस में पधारे आचार्य सुमीत भारद्वाज ने कहा कि देवी भागवत महापुराण कथा नहीं अपितु साधना है। गंगाजी में डुबकी लगाने से पाप भले नष्ट हो जाए, लेकिन पाप करने की क्रिया खत्म नहीं होती, वहीं श्रीमद देवी भागवत महापुराण की साधना व्यक्ति को पाप से मुक्त तो करता है, साथ ही पाप कर्म त्याग सदमार्ग पर चलने की सतत प्रेरणा देता है। यह भी जान लें कि मंत्र किसी को सुनाने की प्रक्रिया नहीं अपितु आत्मशुद्धि का साधन है। मां की महिमा सुनाते हुए ब्यास पीठ से आचार्य सुमiत ने कहा कि माता का कोई स्वरूप नहीं है। वह ज्योतिर्मय है। पहले मूर्तियां नहीं होती थीं, तब भी माता की आराधना होती रही है।मां ही प्रकृति है, वही दुर्गा, वही दंतेश्वरी है।

निकली है शैलपुत्री की पालकी

कथा के दौरान शाम 6 बजे मां दंतेश्वरी चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया उसके बाद देवी के पहले रूप मां शैलपुत्री की नगर में प्रथम पालकी निकाली गई। बताते चलें कि मां दंतेश्वरी मंदिर में चल रहे श्रीमद देवी भागवत महापुराण का यू ट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इसे श्री सुमीत भारद्वाज साइट पर देखा जा सकता है।

20 फरवरी के अनुष्ठान

देवी भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी महात्म, महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती व दुर्गा उत्पत्ति, सृष्टि उत्पत्ति कथा, नवरात्रि विधान नियम और दंतेश्वरी चालीसा के बाद माता की दूसरी पालकी निकाली जाएगी।

मालीघोरी धान चोरी कांड का खुलासा: बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस ने धान चोरी के मामले में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।मामले में ग्राम मालीघोरी से 900 कट्टा धान से भरे ट्रक को चोरी कर दमकसा बड़भूम में छोड़ दिया गया था तथा ट्रक से 280 कट्टा शासकीय धान चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 179 कट्टा धान, घटना में प्रयुक्त ट्रक एवं मोटरसाइकिल बरामद की है।प्रकरण का संक्षिप्त विवरणदिनांक 16.01.2026 को ट्रक क्रमांक CG 08 AV 1711, जो 900 कट्टा धान से भरा था, को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्राम मालीघोरी से चोरी कर दमकसा क्षेत्र में छोड़ दिया गया। ट्रक से 280 कट्टा धान चोरी कर लिया गया था।इस संबंध में थाना बालोद में अपराध क्रमांक 28/2026, धारा 316(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।मोनिका ठाकुर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) एवं बोनीफास एक्का (एसडीओपी बालोद) के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना बालोद की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।

चोरी की योजना का खुलासा मुख्य आरोपी नेतराम देवांगन ने पूछताछ में बताया कि उसके पास स्वयं के दो ट्रक हैं, जिनकी किस्त जमा न कर पाने के कारण फाइनेंस कंपनी का दबाव था। आर्थिक परेशानी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर धान चोरी की योजना बनाई।चारों आरोपियों ने 3 दिनों तक मालीघोरी धर्मकांटा के पास धान से भरे ट्रकों की रेकी की। घटना के दिन ट्रक में चाबी लगी होने का फायदा उठाकर ट्रक को झलमला-रानीमाई मार्ग से दमकसा ले गए और 280 कट्टा धान अपने अन्य ट्रक (CG 08 AQ 7884) में लोड कर ग्राम कंगलूटोला ले गए।शासकीय बारदाना से धान निकालकर स्थानीय बोरे में भरा गया तथा बारदाना को रास्ते में फेंक दिया गया। आरोपियों ने ट्रक में लगे जीपीआरएस को भी तोड़कर फेंक दिया था।गिरफ्तार आरोपीनेतराम देवांगन, पिता देव लाल देवांगन, उम्र 37 वर्ष, ग्राम कोरगुड़ा, बालोदकाशीराम देवांगन, पिता शंकर लाल देवांगन, उम्र 32 वर्ष, ग्राम कोरगुड़ा, बालोदतरुण उर्वसा उर्फ लल्ला, पिता यशवंत, उम्र 25 वर्ष, ग्राम कोरगुड़ा, बालोदधर्मेंद्र धनकर, पिता रूमलाल, उम्र 27 वर्ष, ग्राम कोरगुड़ा, बालोदचारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।जप्त सामग्री179 कट्टा चोरी का धानघटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक CG 08 AQ 7884एक मोटरसाइकिलविशेष योगदानप्रकरण में आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा सहित थाना बालोद एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

MOST POPULAR

HOT NEWS