City Media - Page 43 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 43

माता-पिता के द्वारा की गई प्यार और उनकी सेवा को जीवन में कभी चुकाया नहीं जा सकता ,वह अमूल्य होता है ..! : —- वेदाचार्य पंडित अनिल तिवारी

0

नगर में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन नगर वासियों के द्वारा 21 नवंबर से 29 नवंबर तक दोपहर 2:00 बजे से शिकारी बाबा वार्ड क्रमांक 5 के 256 चौक पर किया जा रहा है । श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पारायणकर्ता है भगवताचार्य पंडित अनिल तिवारी ।श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कल गजेंद्र मोक्ष ,सागर मंथन ,वामन चरित्र , श्री राम चरित्र और श्री कृष्ण जन्म की कथा बताई भागवताचार्य पंडित अनिल तिवारी ने कथा के मध्य में बताया कि हमें जीवन में माता-पिता की हमेशा ऋणी होना चाहिए । उनके द्वारा हमें सवारने और योग्य बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए तपस्या का कोई कीमत नहीं है ।वह अमूल्य है उन्होंने कथा के माध्यम से बताया कि एक परिवार बहुत ही निर्धन था उनके दो बेटे थे ।

पति-पत्नी दिन रात मेहनत करके इतना धन बहुत ज्यादा धन जमा कर लिए ।उनके पास जमीन खेत खलिहान के अलावा अपार संपत्ति भी हो गई । इस बीच उनकी पत्नी के निधन हो गया बेटे बड़े हो गए दोनों बेटों की विवाह हो गया । बहुएं आई अब बहू के द्वारा वृद्ध ससुर की सेवा करने की बजाय उनके मृत्यु की कामना करने लगे ताकि उनके द्वारा जमा किए गए धन का दोनों भाइयों के बीच बटवारा हो सके । दोनों बहुओं ने एक ब्राह्मण को बुलाकर उनसे पूछा ब्राह्मण देव यह बताएं कि हमारे बीमार ससुर की मृत्यु कब होगी..?आपको जो मुंह मांगी दक्षिणा होगी हम लोग देंगे..? साथ ही हमारे ससुर देव जी की जल्दी मृत्यु भी कैसे हो इसके लिए उपाय भी बताएं..?ब्राह्मण देव उनकी भावनाओं को ताड़ गये कि जिन बेटों को रात दिन मेहनत करके योग्य बनाया सुख सुविधा दी आज उनके बहू आने के उपरांत उनकी मौत की कामना कर रही है और उनके मृत्यु के लिए उपाय ढूंढ रहे हैं ।

ब्राह्मण देव उसे व्यक्ति से मिला तो ब्राह्मण देव को देखकर वह रो पड़ा उन्होंने बहू के द्वारा दी जाए जा रही कष्ट के बारे में बताया । बीमार होने के उपरांत बहुएं उन्हें खाना दवाइयां देना बंद कर दी है ।शरीर दिन-ब-दिन छिन्न होती जा रही है ना जाने कब यमदेव की दर्शन हो । ब्राह्मण देव ने शास्त्र को देखकर झूठ बोलते हुए उनके बहू को बताया कि आपके ससुर जी की मृत्यु करीब है । लेकिन मृत्यु से पहले आप लोगों को उनकी खूब नाना प्रकार के चीज खिलानी होगी उन्हें खाने में फल दूध मेवा मिष्ठान दें जिससे उनकी मृत्यु जल्दी हो । धन के लालच में बहू ने वह सब देना चालू किया । दोनों बेटों ने भी अपनी पिता के द्वारा किए गए कार्य को भूलकर पत्नियों के मोह पास में बंधकर उनका साथ दिया । अंत में वह व्यक्ति ठीक हो गया और ठीक होने के उपरांत बहू और बेटों की खूब खबर ली ।श्रीमद् भागवत कथा में उन्होंने सागर मंथन की कथा बताया । उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु के मन में समुद्र मंथन का विचार आया उन्होंने देवताओं और असुरों के बीच यह बात रखी तथा मथनी के रूप में सुमेरु पर्वत को मनाया गया तथा भगवान विष्णु के आदेश पर शेषनाग ने रस्सी के रूप में कार्य किया । लेकिन भगवान विष्णु ने मंथन के समय यह शर्त भी रखी थी कि सागर से जो भी निकलेगा उसे देवताओं और असुरो किसी न किसी को धारण करना होगा । जब मंथन प्रारंभ हुआ सर्वप्रथम सागर से विष निकला विश्व को देखकर देवताओं और असुरों के बीच पहले आप पहले आप की बात छीड़ गई की विष को कौन धारण करेगा क्योंकि जो भी इस विष को पिएगा उनकी मृत्यु निश्चित थी । तब देवाधिदेव महादेव देवताओं और असुरों की रक्षा करने के लिए आगे आए और विश्व को अपने गले में धारण कर दोनों की रक्षा की । कई रत्न निकले जिसमें है मां लक्ष्मी को कोस्तुभ मणि कामधेनु गाय उच्च सेवा उच्च: श्र:वा घोड़ा रा ऐरावत हाथी पारिजात पेड़ धनवंतरी अमृत हल विष, दिव्या रत्न रुचि और रंभा अप्सरा और इस सागर मंथन से उत्पन्न हुए और अंत में अमृत निकला जिसके लिए देवताओं और असुरों के बीच युद्ध की स्थिति बन गई । भगवान विष्णु ने मोहनी रूप धारण कर लिया और देवताओं और असुरों को एक लाइन में बैठने के लिए कहा देवता सूर्य और चंद्र के बीच में स्वरभानु नामक दैत्य बैठ गए तथा उन्होंने भी अमृत पान कर लिया ।सूर्यदेव और चंद्र देव ने भगवान विष्णु को इशारे से बताया जैसे ही भगवान विष्णु को पता चला कि स्वरभानु अमृत पान कर लिया है तब उन्होंने अपने सुदर्शन चक्र से उनका गला काट दिया । स्वर भानु दो हिस्सा में बट गया ।सर का हिस्सा राहु और धड़ का हिस्सा केतु के नाम से प्रसिद्ध हुआ । लेकिन अमृत पान कर लेने के कारण वे दोनों अमर हो गए । वेदाचार्य पं. अनिल ने राजा बलि के कथा के संबंध में बताया कि दानवीर राजा बलि महान प्रतापी था असुर कुल में जन्म लेने के कारण उन में आसुरी प्रवृत्ति थी लेकिन उनका व्यवहार विचार देवतुल्य था । राजा बलि जब यज्ञ कर रहे थे तब उनकी ड दान शीलता और देवताओं की तरह व्यवहार से असुरों के गुरु शुक्राचार्य विचलित रहते थे क्योंकि वह जानते थे कि राजा बलि की यही व्यवहार उनके लिए घातक साबित होगी । जब राजा बलि यज्ञ करने वाले थे उससे पहले उनके गुरु शुक्राचार्य ने उन्हें समझाया था कि यज्ञ के समय सावधानी रखना क्योंकि देवताओं के द्वारा आपकी दानशीलता को देखकर कुछ भी मांग सकता है । यज्ञ समाप्ति के उपरांत भगवान विष्णु वामन अवतार लेकर छोटे से बालक के रूप में महाराज बलि के समक्ष उपस्थित हुआ । महाराज बलि ने कहा वामन देव आपका आशीर्वाद मुझ पर बना रहे मांगो आप क्या मांगते हो..? वामन देव ने कहा महाराज बलि मुझे तीन पग़ जमीन चाहिए । राजा बलि ने कहा देव आप जहां पर चाहे जिस जगह चाहे जमीन ले सकते हैं तब वामन देव बने भगवान विष्णु ने एक पैर से लेकर दूसरे पर तक पूरे राज्य को नाप लिया तथा कहा राजा बलि अब बताइए मैं तीसरा पैर कहां रखूं ।क्योंकि दो पग में मैं आपका पूरा राज्य नाप लिया हु । राजा बलि ने अपना सर वामन देव के सामने रख दिया तब वामन देव ने तीसरा पग राजा बलि के सिर पर रख दिया। राजा बलि की दानशीलता से भगवान विष्णु प्रसन्न हुए और उन्हें पाताल भेज कर उन्हें पाताल का राजा बना दिया । राजा बलि ने भी भगवान विष्णु से कहा आपने मुझे पाताल का तो राज्य दे दिया लेकिन आपसे भी मुझे एक वर चाहिए । भगवान विष्णु ने कहा मांगो आप क्या मांगते हो ..? राजा बलि ने कहा राजा तो मैं बन गया । लेकिन भगवान द्वारपाल आपको ही बना होगा । उन्होंने भगवान विष्णु को भी अपने वचन में बांधकर पाताल का द्वारपाल बना लिया । कथा यहीं समाप्त नहीं हुआ जब मां लक्ष्मी बहुत दिनों तक भगवान विष्णु का इंतजार करते रही जब नहीं आए तब उन्हें जानकारी लेने पर पता चला कि भगवान विष्णु राजा बलि के द्वारपाल बन गए हैं । भगवान विष्णु को मां लक्ष्मी ने मुक्त करने के लिए राजा बलि के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें भाई बना लिया और राजा बलि से भगवान विष्णु को रक्षाबंधन के बदले मांग कर वापस स्वर्ग आए ।उसके बाद वेदाआचार्य ने श्री राम चरित्र और श्री कृष्ण जन्म की कथा बताया ।26:11:2025 बुधवार षष्टम दिवस पुतना उद्धार ,माखन चोरी , बाल लीला 27.11.2025, गुरुवार वृन्दावन गमन, कालिया मर्दन, रासलीला, गोवर्धन लीला, कंसवध,28.11.2025, शुक्रवार द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र, भगवान का परलोक गमन, परीक्षित मोक्ष,27.11.25 गुरुवार वृंदावन गमन कालिया मर्दन रासलीला गोवर्धन पर्वत कथा कंस वध28.11.2025 शुक्रवार द्वारका लीला सुदामा चरित्र भगवान का परलोक गमन परीक्षित मोक्षसमापन दिवस29.11.2025, शनिवार श्रीमद् भगवत गीता सार, यज्ञ पूणाहूति ( दोपहर 12 बजे )

वीर सावरकर राजहरा बाबा बस्ती में आर एस एस के सौ साल होने के उपलक्ष्य में गृह सम्पर्क अभियान

0

आज दिनांक 25नवम्बर को वीर सावरकर राजहरा बाबा बस्ती में आर एस एस (RSS) के सौ साल होने के उपलक्ष्य में गृह सम्पर्क अभियान के तहत एन -ए एव थ्री -ए क्वार्टरस में स्मरण पुस्तिका,भारत माता की तस्वीर व पाम्लेट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में शामिल हुए पदाधिकारी

इस कार्यक्रम में एस के गुप्ता, श्रीकृष्ण मस्की, मदन माइती, मोहन लाल,कैशव यादव, विनय साहू का योगदान रहा। उन्होंने बताया कि आर एस एस के सौ साल होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।*गृह सम्पर्क अभियान का उद्देश्य*गृह सम्पर्क अभियान का उद्देश्य लोगों को आर एस एस के इतिहास और उसके उद्देश्यों से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि आर एस एस एक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है जो देश की एकता और अखंडता के लिए काम करता है।

मरकाटोला घाटी में बाइक और बस की टक्कर, युवक घायलबस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप

0

बालोद/पुरूर। एनएच-30 पर स्थित ग्राम मरकाटोला घाटी में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम बागतराई निवासी युवक अपनी स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG-24-K-6600 से रिश्तेदार के घर सतलौर (कांकेर) जा रहा था, तभी सामने से आ रही बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।घटना आज 25 नवंबर 2025 को सुबह करीब 4:15 बजे की है। हादसे में युवक को दाएं सिर और हाथ में चोटें आईं तथा उसकी गाड़ी के आगे और पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

कैसे हुआ हादसा?पीड़ित युवक के अनुसार वह रात करीब 3:30 बजे घर से निकला था। मरकाटोला घाटी उतरते वक्त सामने से आ रही कांकेर बस (क्रमांक CG-19-F-5040) का चालक तेज रफ्तार से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी गाड़ी से टकरा गया।पीड़ित ने घटना की जानकारी तुरंत अपने साथी तिलकराम साहू को फोन कर दी, जो मौके पर पहुंच गया। दोनों ने मिलकर बस चालक का नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम गुरुदेव सिंह पिता जोगेन्द्र सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी गुरदासपुर हटाला, पंजाब हाल बैलाडीला नगरपालिका कॉलोनी, जिला दंतेवाड़ा बताया।थाने में दर्ज कराई रिपोर्टघटना के बाद दोनों थाना पुरूर पहुंचे, जहां पीड़ित ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। FIR में उसने बताया कि बस चालक ने तेज गति एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ शासनसमाचारजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ को किया सम्मानि

0

बालोद, 25 नवंबर 2025भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में आज विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाताओं को गणना पत्र प्रदान करने एवं गणना प्रपत्रों को डिजिटाईज करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 04 बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है।

कि जिले के संजारी बालोद, गुण्डरदेही एवं डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। जिसके अंतर्गत बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण कर घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाकर बीएलओ एप में ऑनलाइन किया जा रहा है। उक्त कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा अंतर्गत ग्राम आलीवारा की बूथ लेवल अधिकारी सुशीला ठाकुर, ग्राम खेरथा की बीएलओ लता पाण्डेय एवं ग्राम आतरगांव की बीएलओ सरस्वती देवांगन तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के ग्राम धनगांव की बीएलओ सुंदरिया देशमुख ने बालोद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत 100 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन पूर्ण किया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एव उप जिला निवार्चन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम डौण्डीलोहारा शिवनाथ बघेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

माथुर परिवार ने पेश की सामाजिक सरोकार की बड़ी मिसाल; फॉर्चूनर से निकली ड्राइवर दूल्हे राजा की बरात

0

दलीराजहरा आमतौर पर बड़े और साधन संपन्न लोग अपने ड्राइवर, अर्दली, खानसामा आदि कर्मचारियों को दोयम दर्जे का समझते हैं, उनके साथ ठीक से बर्ताव नहीं करते, मगर दल्ली राजहरा में एक ऐसा सुशिक्षित और साधन संपन्न परिवार है जो अपने कर्मचारियों को फेमिली मेंबर की तरह अपनत्व और स्नेह देते हैं। इसकी एक शानदार बानगी खनिज नगरी दल्ली राजहरा में तब देखने को मिली, जब एक ड्राइवर अपनी मालिक की फॉर्चूनर कार में दूल्हा बनकर दुल्हनिया लेने निकला।

दल्ली राजहरा का माथुर परिवार पूरे छत्तीसगढ़ में प्रतिष्ठित परिवार के रूप में जाना पहचाना जाता है। माथुर परिवार केअधीन पचासों कर्मचारी और मजदूर कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों को माथुर परिवार का हर सदस्य भरपूर प्यार और स्नेह देता है। उनके हर सुख दुख का पूरा ध्यान रखा जाता है। ये उस संस्कार की देन है, जो माथुर परिवार की वट वृक्ष श्रीमती शिरोमणि माथुर ने दिए हैं।यही संस्कार इस परिवार की तरक्की का सबसे बड़ा आधार भी है। मालिकों से अपनत्व मिले तो जाहिर सी बात है कर्मचारी भी इस परिवार पर अपनी जान लुटाने तैयार रहते ही होंगे।आप शायद यकीन न करें, लेकिन इस परिवार के सदस्य आशुतोष माथुर ने अपने ड्राइवर की बरात के लिए अपनी लग्जरी फॉर्चूनर कार दे दी। दूल्हा बना ड्राइवर पिंकी यादव बड़ी शान से फॉर्चूनर कार में बैठकर बाजे गाजे के साथ दुल्हनिया लेने चल पड़ा। पिंकी यादव माथुर कंस्ट्रशन में बतौर ड्राइवर कार्यरत है। उसने एक स्थानीय स्वजातीय युवती से प्रेम विवाह करने की बात अपने बॉस से की। चूंकि युवती स्वजातीय और बालिग है, लिहाजा माथुर कंस्ट्रशन की डायरेक्टर श्रीमती शिरोमणि माथुर ने उसकी शादी पर सहमति जताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 25 नवंबर को बड़े धूमधाम से पिंकी यादव की शादी हुई। शिरोमणि माथुर एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। अतः उनके परिवार ने इस विवाह में यथासंभव सहयोग कर इस विवाह को अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय बना दिया। पिंकी यादव का विवाह स्थानीय रेलवे कॉलोनी के शीतला मंदिर में हुई जहां पिंकी की नव वधु के साथ उसके परिवार ने वर पक्ष का स्वागत किया। माथुर परिवार सामाजिक सरोकारों में भरपूर योगदान देता आ रहा है।

कलेक्टर ने ग्राम गुजरा में अवैध धान भंडार को किया जप्त

0

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिले के डौंडी विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र गुजरा का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वहां अनुपस्थित ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों को साफ और सूखे धान ही लाने की समझाइश दी तथा निगरानी समिति में कार्यरत अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने वहां किसानों से चर्चा की तथा धान खरीदी की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वहां किसानों के टोकन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्राम गुजरा में फुटकर धान व्यापारी श्री पन्नू लाल के घर में पहुंचकर मंडी की टीम द्वारा जब्त की गई अवैध धान का अवलोकन किया तथा जब्त किए गए सभी धान बोरे में सील लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिले के डौंडी विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र गुजरा का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वहां अनुपस्थित ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों को साफ और सूखे धान ही लाने की समझाइश दी तथा निगरानी समिति में कार्यरत अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने वहां किसानों से चर्चा की तथा धान खरीदी की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वहां किसानों के टोकन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण के भूमिपूजन

0

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम पीपरछेड़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण के भूमिपूजन एवं डोम शेड लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) माननीय ललित चंद्राकर जी उपस्थित रहे।विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पणकार्यक्रम के दौरान ₹1 करोड़ 21 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया। साथ ही डोम शेड का लोकार्पण भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।यह कदम ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्य अतिथि माननीय ललित चंद्राकर जी ने संबोधन में घोषणा की कि—“विद्यालय परिसर में मंच का निर्माण किया जाएगा।”साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि—“आने वाले दिनों में ग्राम पीपरछेड़ी के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।”विशिष्ट जनप्रतिनिधियों की उपस्थितिकार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।मुख्य रूप से उपस्थित रहे—

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन जीभाजपा जिलाध्यक्ष बालोद चेमन देशमुख जीजिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्रकार जीजिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू जीपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बालोद राकेश यादव जीभाजपा महामंत्री बालोद राकेश यादव जीजनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सारस्वती टेमरिया जीजनपद सदस्य श्रीमती हुलसी साहू जीभाजपा मंडल अध्यक्ष करहीभदर धर्मेंद्र साहू जीसरपंच संघ अध्यक्ष बालोद कृष्णा राम साहू जीश्रवण ठाकुर, सरपंच कृष्णा साहू, प्रभारी प्राचार्य एम.एल. सार्वा, असवन बारले, दयानंद साहू, नरेंद्र सिन्हा, चंद्रकुमार गांधी, भंवरलाल भूतड़ा, सरपंच गण जालम पड़ौदी , दिनेश साहू, प्रदीप साहू, मनीष गांधी सहित अनेक ग्रामीणजन, छात्र–छात्राएँ एवं शिक्षकगण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।ग्रामीणों में शिक्षा अवसंरचना विकास को लेकर उत्साहजनप्रतिनिधियों की रिकॉर्ड उपस्थितिनए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण की प्राप्तिभविष्य में और अधिक विकास कार्यों का आश्वासनमुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्राम पीपरछेड़ी के लिए शिक्षा एवं विकास के नए युग की शुरुआत है आने वाले समय में इस स्कूल के विकाश के लिए जो भी राशि की जरूरत होगी उसे पूरा करेंगे…

कलंगपुर में फिर पकड़ाया पास्टर, घर में लोगों को एकत्र कर करवा रहा था प्रार्थना सभा, विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की घेराबंदी

0

गुण्डरदेही क्षेत्र में लगातार अवैध प्रार्थना सभाओं को रोकने व शामिल लोगों के ऊपर कार्यवाही कराने का काम विहिप बजरंग दल के युवा कर रहे हैं। इससे पहले भी चेनगंज के पास एक बड़े मामले का खुलासा किया था वहां भी पुलिस ने कार्यवाही की थी

बालोद/गुण्डरदेही – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बालोद जिला के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से रनचिराई थाना क्षेत्र अंतर्गत कलंगपुर गांव के एक घर में चलाए जा रहे अवैध प्रार्थना सभा को लेकर शिकायत की व पुलिस को सूचना देकर मामले का खुलासा किया वही इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर दो लोगों पर कार्यवाही की व दोनों को पकड़ कर पुलिस थाना लाया गया इस कार्यवाही में विजय साहू (पास्टर) उम्र 28 साल ग्राम बोरसी दुर्ग व मिथलेश साहू उम्र -25 साल ग्राम भटगांव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लंबे समय से सूचना मिल रहा था गांव के ही एक घर जो कि मिला बाई उम्र 70 साल,ग्राम कलंगपुर का है। वहां ये दोनों अभियुक्त लोगों को एकत्र कर मतांतरण का खेल खेल रहे हैं तभी हिंदू संगठन के युवा व पुलिस ने घर में जाकर मामले में पूछताछ कर कार्यवाही की । बालोद जिला में लंबे समय से कई स्थानों पर ईसाई मिशनरियों के कुछ पास्टर गैर कानूनी कार्यों को अंजाम देकर भोले भाले लोगों का ब्रेनवास कर मतांतरण का काम कर रहे हैं। आज भी इस मामले में जिस पास्टर को पकड़ा गया है वो बोरसी दुर्ग का रहने वाला है। जो कि कलंगपुर में आकर प्रार्थना सभा करवा रहा था ।आज इस मामले का खुलासा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर रनचिरई थाना के सहयोग से प्रार्थना सभा को बंद कराया उक्त कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता महेंद्र सोनवानी जिला मंत्री उमेश कुमार सेन जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष विजय कोसरिया बजरंग दल जिला सह संयोजक स्वप्निल शर्मापंकज साहू प्रखंड संयोजक बजरंग आकाश शर्मा विश्व हिंदू परिषद धर्म आचार्य रविकांत सोनकर विधि प्रकोष्ठ बजरंग दल और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। हिंदुओं को बरगलाकर ईसाई अनुयाई बनाकर उनको हिंदू धर्म समाज से अलग करने का आरोप विश्व हिंदू परिषद संगठन लंबे समय से लगा रहे हैं।

वही जिले में लगातार ऐसे मामले पर कार्यवाही कराने सामने भी आ रहे हैं। मामले में गिरफ्तार दो लोगों को पुलिस ने सक्षम न्यायालय में देर शाम पेश किया जहा कार्यवाही जारी है। विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे ही ईसाई पास्टर लोगों के बहकावे में आकर हिंदू धर्मांतरित लोग आए दिन गांवों में नए कब्रिस्तान बनाने की मांग करने कलेक्ट्रेट पहुंच पत्र देते हैं। जबकि वो मूल रूप से हिंदू जाती वर्ग से उल्लेख रखते है। ऐसे लोगों के कारण जिले के कई गांवों में विवाद की स्थिति बन रहा है।विश्व हिंदू परिषद बालोद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने मामले को लेकर कहा कि विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता लगातार गैर कानूनी तरीके से चलाए जा रहे अवैध प्रार्थना सभा को बंद कराने हिंदुओं के मतांतरण को रोकने के काम में लगा हुआ है। लगातार मामले के खुलासे से स्पष्ट है। की कुछ धर्मांतरित हिंदू जो कि अपने आप को ईसाई विश्वासी व अनुयाई बताते हैं। बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का गंदा खेल खेल रहे हैं। लेकिन विहिप संगठन ऐसे कार्यों के विरोध में खड़ा है। ऐसे मामलों पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से काम कर कार्यवाही कर रही है। जिससे ऐसे कार्यों पर लगाम लगेगा।

सुप्रसिद्ध कथा वाचक एवं भजन सम्राट श्री कामता प्रसाद शरण जी का “श्रीराम कथा एवं भजन संध्या” का भक्तिमय आयोजन दिनांक 23 नवम्बर 2025,रविवार को कुसुमकसा में होगा

0

ग्राम कुसुमकसा की अग्रणी सामाजिक संस्था “रामजानकी सेवा समिति” के द्वारा छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक एवं भजन सम्राट “श्री कामता प्रसाद शरण जी” के जय गुरुदेव संकीर्तन मानस परिवार,कूड़े दादर का कार्यक्रम “श्री राम कथा एवं भजन संध्या” का भक्तिमय आयोजन रविवार रात्रि 8:00 बजे से कोठारी मैदान, कुसुमकसा,जिला बालोद में आयोजित है। ज्ञात हो कि श्री कामता प्रसाद शरण जी हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी के सुप्रसिद्ध कथा वाचक है,जिनके सोशल मीडिया चैनल में लाखों की संख्या में प्रशंसक है जो इनके कथा का आनंद लेते हैं ।

श्री राम जानकी सेवा समिति नगर व आस पास के क्षेत्रों में धर्म के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाती है।चाहे किसी गरीब की बेटी की शादी हो या जरूरत मंद लोगों का इलाज हो समिति सहयोग के लिए हमेशा आगे रहते है । समिति के अध्यक्ष श्री संतोष जैन ने आस पास के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आकर आनंद लेने की अपील की है। हमारे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री कामता प्रसाद शरण जी कुसुमकसा नगर में प्रथम आयोजन है।आयोजन श्री यज्ञदत्त शर्मा(राज्यमंत्री,छ.ग शासन),श्रीमति अनिला भेड़िया(विधायक,डौंडीलोहारा),श्री देवलाल ठाकुर(प्रदेश प्रवक्ता,भाजपा) के मुख्य आतिथ्य तथा श्री मुकेश कौड़ो(अध्यक्ष,ज पं डौंडी),श्री मिथिलेश नुरेटि(सदस्य,जि पं बालोद),श्री अमित कुकरेजा(अध्यक्ष,चैम्बर ऑफ कामर्स,दल्ली राजहरा) के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीअनिल सुथार(अध्यक्ष,व्यापारी संघ),श्री आत्माराम चूरेंद्र(अध्यक्ष,ग्राम विकास समिति) भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से मंच की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजक समिति के श्री संतोष जैन(अध्यक्ष,आयोजन समिति),श्रीमति मंजू बैस(जनपद सदस्य),श्रीमति वेद बाई पिस्दा(ग्राम- सरपंच) ने समस्त धर्म प्रेमियों को इस भक्तिमय आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर आनंद लेने की अपील की है|समिति के सदस्यगण संजय बैस,दीपक यादव,गौरीशंकर साहू,मुरली जेठवानी,कमलकांत साहू,महेंद्र परिहार,देवराज जैन,कमलेश्वर सिन्हा,दिनेश जैन,आशीष जैन,हितेश गुप्ता,जसराज जैन,मोतीलाल जैन,मनीष जैन,विनोद सोनी,अनिल जेठवानी,वीरेन्द्र सिन्हा,मनीष जेठवानी,नितिन जैन,विजय जेठवानी,पंकज जेठवानी,मनीष जैन,गजेंद्र सिन्हा,योगेंद्र सिन्हा,मयंक जैन ने सभी धर्मप्रेमियों को इस पुनीत अवसर का आनंद लेने का आग्रह किया है।

गुरूर: ग्राम फागुन्दाह में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

0

बालोद/गुरूर। ग्राम फागुन्दाह मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तेजराम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में तेजराम साहू के पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगी हैं।

उनके साथ बाइक पर सवार प्रेमलता साहू को मामूली चोट आई है।घटना की सूचना मिलते ही थाना पुरूर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तेजराम साहू को धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

MOST POPULAR

HOT NEWS