City Media - Page 1617 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1617

70 वर्षीय बुर्जुग महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा 04 दिवस के भीतर विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र पेश किया गया

0

दिनांक 13.03.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में पीड़िता थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज करायी कि पडोस के रहने वाले सुनील राव की पत्नि ने पीडिता को अपने बच्चे के देखभाल करने कहकर मजदूरी करने गयी थी, तब पीडिता ने बच्चों के बारे में पूछने सुनील के घर गयी तब सुनील द्वारा पीडिता को अकेला पाकर जबरदस्ती हाथ पकडकर पलंग पर बैठाया और दरवाजा बंद कर मुंह दबाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 89/2021 धारा 376 भादवि दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में उनि गुनेश्वरी नरेटी, सउनि सुजाता डोरा, द्वारा 04 दिवस में विवेचना पूर्ण कर आज दिनांक 17.03.2021 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर (श्रीमान बलराम देवांगन) के न्यायालय में न्याय हेतु अभियोग पत्र पेश किया गया।

दल्लीराजहरा भाजपा मंडल द्वारा जैन भवन चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा झेत्र पाटन अंतर्गत बठेना में अनुसूचित जाति के गायकवाड़ परिवार के 5 लोगो के संदेहास्पद हत्या को शासन प्रशासन आत्महत्या करार करने पर अडिग है इतने दिनों बाद भी जांच की रिपोर्ट नही आने के विरोध में भाजपा दल्लीराजहरा मंडल के तत्वाधान में आज दिनाक 17 मार्च दिन बुधवार को जैन भवन चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया जिसमें मंडल के निवासरत भाजपा प्रदेश  पदाधिकारी , जिला पदाधिकारी , मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा के जेस्त श्रेस्ट कार्यकर्तागण व अन्य भाजपा के लोग शामिल हुवे l

पुलिस की आंखों के नीचे कांग्रेस भवन के सामने भाजपा शहर मंडल ने भूपेश बघेल का जलाया पुतला

0

प्रदेश के मुखिया के विधानसभा पाटन में अनुसूचित जाति परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश को अनुसूचित जाति मोर्चा शहर बालोद बर्दाश्त नहीं करेगी

ज्ञात होगा कि विगत दिनों पाटन के ग्राम बठेना में गायकवाड़ परिवार के 5 लोगों की हत्या हो गई थी जो जिसकी इतने दिनों के बाद भी जांच नहीं हो पाई है और इस हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है और ना तो मुआवजा दिया जा रहा है ना तो परिवार के साथ नया हो रहा इसके विरोध स्वरूप भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल और अनुसूचित मोर्चा शहर मंडल द्वारा आज जयस्तंभ चौक में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई इस पुतला दहन में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा झटके भी हुई परन्तु शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जयचंद के समीप कांग्रेस भवन के सामने दूसरे पुतले को जलाकर जमकर नारेबाजी की गई

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि अगर गायकवाड़ परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ तो आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी और अनुसूचित मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री राजेंद्र कानेरकर व अनुसूचित जाति मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष रामदयाल बघेल ने कहा कि लगातार यह सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है हम सरकार से यह मांग करते हैं कि गायकवाड़ परिवार को मुआवजा दें और उन्हें तत्काल न्याय दिलाएं

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज के इस पुतला दहन में लक्ष्मी नुनिवाल,कमलेश सोनी,अमित चोपड़ा,शरद ठाकुर, नरेंद्र सोनवानी संतोष कौशिक, लोकेश श्रीवास्तव ,कमल पंपलिया रामदयाल बघेल,राजेंद्र कानेकर,प्रीतम यादव,रमेश मालेकर,अजय बाफना,राकेश जोशी अंबिका यादव सुनीता मनहर, विक्रम लालवानी केवल चतुर्वेदी, बिल्ला मनहर,राजेंद्र सारथी, शशि साहू, डोमेंद्र साहू,ललित कावरे,अजय झतारि,सुरेंद्र सारथी,राकेश बाफना,शंभू साहू,मोहन चतुर्वेदी,रेखा यादव,कांति यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा डौण्डी मंडल का प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन सफल

0

डौण्डी : छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के बठेना ग्राम में अनुसूचित जाति एक ही परिवार के 5 लोगों के संदेहास्पद मृत्यु के प्रति प्रदेश सरकार के उदासीन रवैया को लेकर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व निर्देशानुसार भाजपा डौण्डी मंडल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन दुर्गा चौक डौण्डी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर पीडित परिवार के मृत आत्माओ को भाजपा मंडल डौण्डी द्वारा दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई उसके पश्चात नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर डौण्डी मंडल अध्यक्ष मनीष झा, महामंत्री रामनारायण धनकर, भीषम टंडन, नगर पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष सोमेश सोरी, चिखलाकसा नगर पंचायत के अध्यक्ष भिखि मसिया, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्व, जिला भाजपा की उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता कुमेटी, मंडल कोषाध्यक्ष अजय चौहान,नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, रूपेश नायक,सांसद प्रतिनिधि विनय जायसवाल, षार्षद गण संजीव मानकर, तिहारु आर्य, मातरम दास कोसरे, लीला डडसेना, शांति रावटे,युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिकांत निषाद, मोर्चा के अध्यक्ष गण, मितेण्द्र वैष्णव, योगेश निर्मलकर, हिंसाराम चिराम, राकेश गोयल, वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय डडसेना शिव टेकाम, राजु रावटे, भागवत सोनी,अरुण उसेंडी, युवा मोर्चा के आशीष अग्रवाल,रिषभ सबरवाल, निखिल अग्रवाल,जगदीश यादव राहुल , शिवम दुबे , आशीष गुप्ता ,रायसिंह कुर्रे, अमर सिंह गोयल, सोनसिंह गावड़े, शत्रुघ्न कुमेटी सहित कार्यकर्ता बन्धु शामिल हुए.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा के नेता भ्रम फैलाने में माहिर – आशीष

0

जगदलपुर (सिटीमीडिया)

सांसद प्रतिनिधि व युवा कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा भारतीय जनता पार्टी के नेता भ्रम फैलाने में माहिर है,झूठ की खेती की फसल काटना इनका मुख्य काम है चाहे इनका केंद्रीय नेतृत्व हो व प्रदेश में इनके नेता कार्यकर्ता लगातार भ्रम फैला रहे है।

ताजा मामला बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में संचालित स्व. बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय है,प्रदेश शासन ने चिकित्सा महाविद्यालय के साथ संचालित अस्पताल का नाम शहिद महेंद्र कर्मा के नाम पर करने का आदेश दिया,जिसे भाजपाई पचा नही पा रही है,जबकि स्व.बलिराम कश्यप की प्रतिष्ठा पर इससे कोई आंच नही आती।कांग्रेस के लोग भी स्व.बलिराम कश्यप का आदर करते हैं।प्रदेश की राजधानी रायपुर में स्थित चिकित्सा महाविद्यालय का नाम पं.जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय है एवं साथ ही संचालित अस्पताल का नाम भीमराव अम्बेडकर अस्पताल है,इससे क्या मेडिकल कॉलेज को नमन्तरित माना गया है?

मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्ववत स्व.बलिराम कश्यप के नाम पर ही संचालित होगा।
बस्तर में भाजपा इसे गलत ढंग से उभार रही कर लोगो की भावनाओं से खिलवाड़ करने के भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और बस्तर सांसद श्री दीपक बैज का पुतला दहन करना किसी दृष्टि से उचित नही है।भाजपा अपने झूठ व भ्रम का खेल करना बंद करे।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने लगातार बस्तर संभाग की समस्याओं को लेकर संसद में लगातार बस्तर की आवाज उठा रहे हैं वही प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बधेल बस्तर के विकास को लेकर प्रयत्नशील हैं ये भी भजपाइयो को हजम नही हो रहा है।
जबकि केंद्र की भाजपा सरकार अपने चंद उद्योगपति मित्रो को उपकृत करने पेट्रोल, डीज़ल,रसोई गैस की कमरतोड़ महगाई की जिम्मेदार है लगातार सरकारी उपक्रमों को निजीकरण कर अपने मित्रों को सौपने का प्रयास इनकी दृष्टि में देशहित है,अंधभक्ति की पराकाष्ठा है,क्या ये नेता नगरनार संयंत्र के निजीकरण में कभी मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में भी मुखर होने का साहस दिखाएगे।अपनी नाकामी छिपाने पिछली कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाने वाले ये भूल जाते है कि देश की प्रगति में कांग्रेस की भूमिका मुख्य रही है।

माओवादी विरोधी अभियान के तहत् पामेड़-तिपापुरम रोड़ से 5 किग्रा का आईईडी बरामद

0

मौके से आईईडी, बैटरी, वायर किया गया बरामद

केरिपु 151, कोबरा 204 और एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही

जगदलपुर। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् 17 मार्च को केरिपु 151, कोबरा204 एवं एसटीएफ की टीम डीमाईनिंग पर पामेड़ -तिपापुरम रोड़ पर रवाना हुये थे ।

पामेड और तिपापुरम के मध्य रोड में डिमाईनिंग के दौरान मार्ग से 5 किग्रा का आईईडी , वायर एवं बैटरी बरामद का सुरक्षित निष्क्रिय किया गया ।

बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर में विश्व सामाजिक कार्य दिवस मनाया गया

0

World Social Work Day :
विश्व सामाजिक कार्य दिवस एक उत्सव है जिसका उद्देश्य सामाजिक कार्यों की उपलब्धियों को उजागर करना , समाजों के भविष्य के लिए सामाजिक सेवाओं की दृश्यता को बढ़ाना और सामाजिक न्याय और मानव अधिकारों की रक्षा करना है। हर साल, विश्व सामाजिक कार्य दिवस मार्च के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता है , यह एक ऐसा उत्सव है जो सामाजिक कार्यकर्ताओं के कैलेंडर में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पूरे विश्व में जश्न मनाने और व्यक्तियों, परिवारों, समुदायों को पेशे के योगदान को बढ़ावा देने के लिए एक उच्च बिंदु बन गया है।

दिनांक 16 मार्च 2021 को बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर में भी विश्व सामाजिक कार्य दिवस मनाया गया इस अवसर पर समाज कार्य अंतरविष्वविद्यालयिन परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस परिचर्चा में बस्तर विश्वविद्यालय से मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्राध्यापक एस.के सिंह (कुलपति BVV ) ,समाज कार्य विभाग के मुख्य डॉ. विनोद कुमार सोनी , उद्घोषक श्री दीनानाथ यादव (अतिथि संकाय BVV) , अतिथि वक्ता श्रीमती तूलिका शर्मा (अतिथि संकाय BVV) एवम् 100 से भी अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया इसके साथ ही अन्य विश्वविद्यालय से मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में प्राध्यापिका श्रीमती प्रतिभा जैन मिश्रा (गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर ) , प्राध्यापिका श्रीमती प्रीति मिश्रा ( HOD MSW DEPARTMENT GOVT. J. Yoganandam Chhattisgarh College Raipur) , प्राध्यापक श्री निस्तार कुजूर (पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) की उपस्थिति में समाज कार्य के बदलते आयाम एवम् उनकी भूमिका के विषय पर चर्चा की गई |

जिसमें अतिथि वक्ता निस्तार कुजूर जी ने समाज के विकास में स्वदेशी समाज कार्य की आवश्यकता पर चर्चा की जिसमें उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास हेतु स्वदेशी समाज कार्य की आवश्यकता है जिसके माध्यम से समुदाय के संसाधनों को ही प्रबंध करके उन्हें सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु व्यवस्थित कार्यवाही करने की प्रक्रिया है जो कि वर्तमान में अति आवश्यक है इस संबंध में मुख्य अतिथि वक्ता श्रीमती प्रतिभा जैन मिश्रा ने भी कहा कि जब तक समुदाय के संसाधनों को व्यवस्थित रूप से नहीं समझेंगे या संसाधनों को व्यवस्थित ढंग से प्रविधि के रूप में उपयोग नहीं करेंगे तब तक इन चीजों का लेखन कार्य नहीं किया जा सकता न ही ना ही इनका दस्तावेजी करण किया जा सकता है और जब तक इनका दस्तावेजी करण या इन्हें संग्रहित नहीं किया जाएगा तब तक इन्हें किसी अन्य क्षेत्र में उपयोग में लाने में असक्षम होंगे अतः समुदाय के संसाधनों को सहज करके रखना आवश्यक है जिससे इनका वृहद रूप में उपयोग किया जा सके उक्त बातें प्रतिभा जैन मिश्रा जी ने निस्तार कुजूर जी के बातों को मजबूती प्रदान करने के लिए रखीं साथ ही प्रतिभा जैन मिश्रा जी ने पाठ्यक्रम तथा समाज कार्य की प्रविधियों के बारे में बातें रखी तथा प्रकृति के साथ समन्वय ,सामाजिक बाधाओं को रोकने में कानून की प्रभावी पहल , समाज में युवाओं की भूमिका , एकीकृत समाज कार्य पर अपनी बातें रखीं तथा प्रीति मिश्रा ने व्यक्ति को समाज कार्य अपने स्वयं के घर से शुरुआत करने की आवश्यकता पर चर्चा की तथा इसके साथ ही परिवार की विशेषताओं को बताया तथा तूलिका शर्मा जी ने वर्तमान समय में व्यवसायिक समाज कार्य पर अपनी बातें रखी निस्तार कुजूर जी ने समूह कार्य के इतिहास को बताते हुए बदलते आयामों के लिए औद्योगिक कारणों की विवेचना की विभिन्न समाज कार्य संस्थानों का प्रारंभ वृद्ध आश्रम अनाथ आश्रम युवा कल्याण संस्था परामर्श केंद्र खोलने की आवश्यकता तथा बस्तर के घोटुलो के बारे में कहा कि घोटूल भी एक समाज कार्य का अंग है तथा आंगनबाड़ी भी एक समाज कार्य है जहां पर बच्चों को शिक्षा दी जाती है पोषण दिया जाता है गर्भवती महिलाओं को उनके स्वस्थ रहने की जानकारी दी जाती है और ग्रामीण लोगों को समाज कार्य में जोड़ने की बात कही |

इसके साथ ही परिवार तथा युवा वर्ग को एक दूसरे की बात समझने की आवश्यकता एवं विहान प्रोग्राम योजना ,NCC ,NSS रेड क्रॉस, सोशल मीडिया द्वारा रक्त दाताओं की पूर्ति पर चर्चा की तथा उद्घोषक श्री दीनानाथ यादव ने उद्देश्यों को बताते हुए अंतरविष्वविद्यालयिन समाज कार्य संघठन मिलकर एक साथ आए और छत्तीसगढ़ में समाज कार्य के व्यवसायिक गुणों को स्थापित करने के लिए एक committee बनाने की पहल पर चर्चा की गई जिसको सर ने मजबूती से रखा इस प्रस्ताव पर चारों विश्वविद्यालय के संस्थानों द्वारा सहमति दी गई और इस तरह से कार्यक्रम को प्रत्येक माह में आयोजन करने की बात पर चर्चा की जिससे विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा समाज कार्य के शैक्षणिक गुणों में मजबूती आएगी बाह्य विशेषज्ञों के रूप में विश्वविद्यालयों के बीच आपसी संबंध बनेंगे समाज कार्य स्रोत की संभावनाओं पर विकास होगा बस्तर के बच्चे हायर एजुकेशन के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय और रविशंकर जैसे बड़े विश्वविद्यालय के साथ जुड़ सकते हैं तथा वहां की लाइब्रेरी में विजिट कर सकते हैं यह सभी बातें प्रस्ताव में पारित की गई हैं उक्त बातें दिन मंगलवार दिनांक 16 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कार्य दिवस पर समाज कार्य अंतरविष्वविद्यालयिन परिचर्चा पर रखी गई जिसमें तीन विश्वविद्यालय एवं एक महाविद्यालय संस्था की सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न किया गया।

महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए

1) छत्तीसगढ़ में समाज कार्य के व्यवसायिक गुणों को स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर समिति बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
2) प्रत्येक माह प्रथम सप्ताह में समाज कार्य अंतरविश्वविद्यालयीन परिचर्चा का आयोजन करने का प्रस्ताव रखा गया।
3) बस्तर के बच्चों को समाजकार्य meaaaa हायर एजुकेशन के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय जैसे बड़े विश्वविद्यालय के साथ जुड़ने के अवसर मिलेगा ।
4) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय तथा गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी व filed work प्रैक्टिकम में सहयोग करने पर प्रस्ताव रखा गया।
5) समाज कार्य से संबंधित महाविद्यालय विश्वविद्यालयों के बीच आपसी समन्वय रखने पर प्रस्ताव रखा गया।

स्व.बलीराम कश्यप स्मृती मेडिकल कॉलेज को महेंद्र कर्मा के नाम करने के विरोध में बस्तर चौक में मुख्यमंत्री सांसद का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया।

0

भारतीय जनता पार्टी मण्डल बस्तर व बकावण्ड मंडल ने स्व.बलीराम कश्यप स्मृती मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल को महेंद्र कर्मा के नाम करने के विरोध में बस्तर चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व बस्तर सांसद दीपक बैज को भारी आक्रोश के साथ पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया।वहीं बकावड मंडल में भी बाजार स्थल चौक में पुतला दहन की कार्यक्रम किया गया।

बहुमूल्य रत्न हीरा अवैध रूप से तस्करी करने वाले आरोपी को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

0

हीरा तस्करी पर बस्तर पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही

थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर द्वारा हीरा तस्कर पर कार्यवाही

आरोपी तस्कर के कब्जे से 189 नग हीरा बरामद

जप्तशुदा हीरे का कैरेट वेल्यू – 86 कैरेट

गिरफ्तार आरोपी ग्राम लंजोड़ा जिला कोंडागांव का निवासी

जप्तशुदा हीरा की अनुमानित कीमत करीब 5,50,000/- रूपये

नाम आरोपी –

कहैन्या लाल रंगारी पिता सहदेव राम रंगारी उम्र- 68 वर्ष, निवासी लंजोड़ा थाना कोंडागांव जिला कोंडागांव छ0ग0।

जगदलपुर में हीरा तस्करी पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । बहुमूल्य रत्न हीरा की तस्करी करते हुए 01 तस्कर पर कार्यवाही करने में सिटी कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई है । सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति अवैध रूप से हीरा की तस्करी करते हुए जगदलपुर में अवैध रूप से हीरा बेचने की फिराक में है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम का गठन कर रवाना किया गया था। टीम के द्वारा चाॅदनी चैक जगदलपुर मंें एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी किया गया । पूछताछ पर संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम कन्हैया लाल रंगारी निवासी कोंडागाॅव का होना बताया है । जिसका तलाशी लेने पर कहैन्या लाल रंगारी के कब्जे से 189 नग हीरा बिना तराशा हुआ मिला, हीरे के संबंध में पूछताछ पर अपने पास कोई दस्तावेज नहीं होना बताया और न ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत किया गया और न ही हीरे के संबंध में संतोषजनक जवाब दिया गया । मामले में आरोपी कहैन्या लाल रंगारी द्वारा अवैध रूप से बहुमूल्य रत्न हीरा की तस्करी करते पाये जाने पर इसके विरूद्व थाना कोतवाली में थाना 41 (1-4) द0प्र0सं0/379 भादवि0 के तहत कार्यवाही की गई है और 189 नग हीरा को जप्त किया गया है । जप्तशुदा हीरा 86 कैरेट का होना पाया गया है जिसकी कुल – अनुमानित कीमत – 5,50,000/- रूपये आॅकी गई है तथा तराशने के पश्चात् इसकी कीमत काफी बढ़ जाती है ।  

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से दो युवक बाइक लेकर फरार, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

0

बालोद/देवरी – बालोद जिले के देवरी थाने में स्थित पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े दो युवक बाइक लेकर फरार हो जाने की घटना हुई है | आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है | दिनांक 16 मार्च 2021 दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर पेट्रोल पंप पर खड़ी हीरो कंपनी की पैशन प्रो बाइक सीजी 08 एएन 7800 मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए | पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है |

MOST POPULAR

HOT NEWS